Wednesday 8th of July 2026 03:53:40 PM
Home Blog Page 255

सड़क हादसे में कोडरमा के दरोगा की पलामू में मौत, 19 मई को गृह प्रवेश व 23 को थी शादी

0

कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के रूपआडीह निवासी

सुनील कुमार यादव की मौत पलामू में हुए एक सड़क हादसे में हो गयी। बताया जाता है कि वे 2018 में झारखंड पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। ज्ञात हो कि
पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना (लेस्लीगंज) का पेट्रोलिंग वाहन बैरिया चौक के पास बुधवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव (28) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पुलिस जवान विनोद मुंडा, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार और ड्राइवर वीरेंद्र यादव जख्मी हो गए। दरअसल, सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बचने के दौरान पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और अनियंत्रित वाहन गड्‌ढ़े में जा पलटा। इस वजह से यह हादसा हुआ। सुनील कुमार यादव की 23 मई को शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि थाना से पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सुनील व जवान रात्रि गश्ती पर निकले थे। बैरिया चौक के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने के क्रम में गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और कुछ दूर जाने के बाद गड्ढे में पलट जाने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।

19 मई को गृह प्रवेश व 23 को थी शादी

सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव कोडरमा जिले के रूपायडीह गांव के रहने वाले थे। वो गंगाधर यादव के तीन बेटों में सबसे छोटे पुत्र थे। 2018 में झारखंड पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। अक्टूबर 2019 से नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना में पदस्थापित थे। 19 मई को इनके घर का गृह प्रवेश और 23 मई को उनकी शादी होनी थी।

झारखंड में लोक डाउन की घोषणा के साथ ही घर लौटने लगे प्रवासी मजदूर

0
गिरिडीह के बस पड़ाव पर बस से उतरे प्रवासी मजदूर

राजेश कुमार

गिरिडीह : कोरोना की दूसरी जानलेवा लहर के बीच 22 अप्रैल से झाऱखंड में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में दूसरे प्रदेश में रह रहे प्रवासी लोग भी वापस आ रहे हैं। ज्यादातर लोग बसों से वापस आ रहे हैं। जो लोग बस से वापस आ रहे हैं उनकी जांच के लिए गिरिडीह बस पड़ाव में किसी प्रकार की समुचित जांच व्यवस्था नहीं की गई है

बुधवार की सुबह गिरिडीह बस पड़ाव में यही स्थिति देखने को मिली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पहुंची तीन बसों से काफी संख्या में यात्री गिरिडीह बस पड़ाव में उतरे लेकिन इन यात्रियों की जांच के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। इन बसों से उतरे यात्रियों में से कई ने मास्क भी नहीं पहना था। बस से उतर कर प्रवासी जिसकों जो साधन मिला उसमे बठकर अपने घर – गॉव की और चले गये।

इधर शहरी इलाके के नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ओर से हर रोज वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसका असर शहर में देखने को मिल रहा है। लेकिन अब जरूरत है बस पड़ाव में भी चेकिंग अभियान के साथ-साथ यात्रियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने की ताकि कोरोना की लड़ाई को सभी जीत सकें।

दैनिक उज्ज्वल दुनिया की अपील वेवजह घरों से नहीं निकलें

0

दैनिक उज्ज्वल दुनिया की अपील वेवजह घरों से नहीं निकलें,
करें सरकार के द्वारा जारी निर्देश का पालन,

कोडरमा में रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना का कहर 3 की मौत,
326 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव
संजय

कोडरमा : कोडरमा में नित्य कोरोना संक्रमितों की संख्या में जमकर इजाफा हो रहा है वहीं मृतकों की संख्या में भी तेजी देखी जा रही है वैसे में दैनिक उज्ज्वल दुनिया कोडरमा टीम जिलेवासियों से अपील करती है कि आप लोग वेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें, तथा सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश का पालन करें ताकि कोरोना के बढ़ते चैन को रोक सके।
कोडरमा जिले में कोरोना का कहर भयंकर रूप लेते जा रहा है, स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, बुधवार को सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए कोरोना जांच में 326 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले है।
पिछले 24 घंटे के जिसमें ट्रू नेट में 145, एन्टी जेन में 176 एवं आरटीपीसीआर में 5 संक्रमित शामिल हैं।
इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 2032 हो गयी। वहीं सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1846 हो गयी है ,वहीं सक्रिय केशों में ठीक हुए 4030 ।जबकि 1395 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं बुधवार को 3 लोगों की मौत हो गयी। जिले में
60 घंटे के अंदर कोरोना से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अबतक कोरोना से अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

21 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-21-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 21 April”]

धैर्य रखें, देश कोरोना के खिलाफ जंग जीतने वाला है

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेशदेश के नाम अपने संबोधन में कहा है कि लोग पैनिक न हों, अगले दो महीने में देश के अधिकांश लोगों को वैक्सीन लग जाएगा। तबतक समाज कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें भी और दूसरों से भी कराएं

पूर्ण लॉकडाउन की जगह माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान दें राज्य सरकारें
पूर्ण लॉकडाउन की जगह माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ध्यान दें राज्य सरकारें

 

प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें

1. कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा प्रचंड है लेकिन कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए ।

2. केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्राइवेट सेक्टर मिलकर ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने में जुटी हैं।

3. जनवरी- फरवरी की तुलना में दवाइयों का प्रोडक्शन कई गुणा बढ़ा है । देश में दवाइयों की कमी नहीं है।

4. दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत के पास है। हमने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है । 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं।

5. सरकारी कर्मचारियों, कोरोना वारियर्स और सीनियर सिटीजन को वैक्सीन लगाया जा चुका है।

6. 1 मई के बाद 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन दी जाएंगी । अगले दो महीने में देश का बड़ा वर्क फोर्स को वैक्सीन लग चुकी होगी । इससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं पड़ेगी । कामकाज चालू रहेगा।

7. गरीब लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। पिछले साल की तुलना में कोरोना से लड़ने में हम सक्षम हैं।

8. सरकारी मशीनरी के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं भी लोगों की मदद कर रहे हैं। युवा साथियों से अपील है कि वे अपने-अपने सोसायटी और मोहल्ले में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं।

9. घर के बच्चों से अपील है कि वे अपने घर के बड़ो को बेवजह घर से बाहर न जाने दें। आपकी जिद बड़ा बदलाव ला सकती है।

10. राज्य सरकारों से अपील है कि वे लॉकडाउन की जगह माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर फोकस करें। हमें कोरोना से भी लड़ना है और अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारना है।

11. देशवासियों से अपील है कि वे भरोसा रखें, कोरोना से लड़ाई को हम जीतने वाले हैं।

274 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव,4 लोगो की हुई मौत

0

कोडरमा : कोडरमा जिले में कोरोना का कहर भयंकर रूप लेते जा रहा है, स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड दर रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, मंगलवार को सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए कोरोना जांच में 279 लोग पाॅजिटिव मिले,जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 274 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें ट्रू नेट में 121, रैट में 111 एवं आरटीपीसीआर में 42 संक्रमित शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 1706 हो गयी। वहीं सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1606 हो गयी है ,वहीं 94 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं।जबकि 1273 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं मंगलवार को 4 लोगों की मौत हो गयी। जिले में 48 घंटे के अंदर कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना से अबतक 47 लोगों की मौत हो चुकी है।

उज्जवल दुनिया कोडरमा टीम सभी पाठकों से विशेष अपील करती है कि जीवन अनमोल है,बिना मास्क के बेवजह घर से न निकले व हमेशा मास्क का प्रयोग करे तथा कोरोना मुक्त कोडरमा बनाने में सहयोग करें।

झारखंड में 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (लॉकडाउन)

0

ये लॉकडाउन ही है, लेकिन सरकार ने इसे लॉकडाउन का नाम नहीं दिया है।  झारखण्ड सरकार ने 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है।  इस दौरान अतिआवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सभी दुकान, सामाजिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही होगी ।

सीएम के संबोधन की खास बातें

1. 22 से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह

2. आवश्यक सामग्री (जैसे दूध, सब्जी, दवा दुकानें आदि) को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी

3. भारत सरकार, राज्य सरकार एवं निजी क्षेत्र के चयनित कार्यालयों को छोड़कर अन्य सभी कार्यालय बंद रहेंगे

4. मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन उनमें भक्तों के प्रवेश पर रोक रहेगा

5. कृषि, उद्योग, निर्माण एवं खनन की गतिविधियां चलती रहेंगी

6. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा

7. एक स्थान पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी हुए कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी है. राहुल गांधी ने कहा कि हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट करवाया, मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हाल में जो भी लोग संपर्क में आए हैं, वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करें और सुरक्षित रहें.

राहुल गांधी ने खुद को आइसोलेट किया
राहुल गांधी ने खुद को आइसोलेट किया

राहुल गांधी के कोरोनो पॉजिटिव होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं की जा रही है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ”हम सब आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं राहुल जी. इस संकट के समय में देश को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है. आप जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें. देश अपने जननेता का इंतजार कर रहा है.”

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने ट्वीट कर कहा, ”कोरोना की जकड़ में जब पूरा हिंदुस्तान है, तब किसी का भी इससे अछूता रहना शायद संभव नही, आप एक योद्धा की तरह हमेशा हर चुनौती का सामना करते आये है, मुझे भरोसा है कि आप कोरोना को भी जल्दी मात देंगे, IYC के लाखों कार्यकर्ताओं की दुआएं आपके साथ है . Get Well Soon Bhaiya.”

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को ही 23,686 लोग संक्रमित हुए थे और 240 मरीजों की मौत हुई थी. सोमवार को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

अर्जुन मुंडा ने मेडिकल ऑक्सीजन के लिए खूंटी संसदीय क्षेत्र को दिए पचास लाख रुपये

0
अर्जुन मुंडा ने मेडिकल ऑक्सीजन के लिए दिए 50 लाख रुपये 
अर्जुन मुंडा ने मेडिकल ऑक्सीजन के लिए दिए 50 लाख रुपये

दिल्ली/सिमडेगा- कोरोना महामारी के विकट परिस्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री व खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अर्जुन मुंडा ने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 50 लाख रुपया खूंटी उपायुक्त को दिया है वहां से यह रुपए है सभी जिलों में जाएंगे, साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा की जरूरत और परिस्थितियों को देखते हुए और राशि की जरूरत पड़ेगी तो और राशि की व्यवस्था की जाएगी पर प्रशासन यह प्रयास करें कि इस महामारी से एक भी व्यक्ति की मौत ना हो वह सुरक्षित रहें उनका बेहतर तरीके से इलाज हो।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री खुद कोरोना पॉजिटिव है, और अभी होम आइसोलेशन में है फिर भी वह फोन और वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र का हाल अपने प्रतिनिधियों द्वारा ले रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सिमडेगा सांसद प्रतिनिधि श्री सुशील श्रीवास्तव ने जिले में ऑक्सीजन सहित अन्य कमियों के बारे में केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया था

20 April 2022

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-20-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 20 April”]

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना पॉजीटिव, AIIMS में भर्ती

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि पूर्व पीएम कोरोना का टीका लगवा चुके हैं और इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह आसानी से कोरोना को मात दे पाएंगे।

मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को एम्स जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था।

मनमोहन सिंह ने लगवाया था टीका
मनमोहन सिंह ने लगवाया था टीका, इसलिए खतरा नहीं 

सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। पिछले साल नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

एक दिन पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर कोरोना महामारी को हराने के लिए 5 सलाह दी है। उन्होंने केंद्र सरकार से टीकाकरण को विस्तार देने की मांग की है। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार में देश के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले वह विदेश मंत्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर भी रह चुके हैं। मनमोहन सिंह की गिनती देश और दुनिया के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती है।

एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन

0
एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन
एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन

कोरोना का कहर झेल रहे देशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है ।  1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।  फिलहाल 45 साल से ऊपर के सभी लोोगों को वैक्सीन दी जा रही थी । 45 साल से ऊपर के जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है उनके लिए दस दिनों का समय है।

इसके अलावा सरकार ने साफ कहा है कि राज्य सरकारें कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकती हैं और ये तय कर सकती हैं कि 18 से ज्यादा उम्र के किस वर्ग को वैक्सीन देना है ।

वैक्सीन कंपनियां अपना 50% उत्पादन राज्य सरकारों को दे सकती हैं या खुले बाजार में बेच सकती हैं । पहले से तय कीमतों पर ही बेची जाएगी वैक्सीन ।  केंद्र का मुफ्त वैक्सीन अभियान पहले की तरह चलता रहेगा ।

229 People Found Corona Positive

0

कोडरमा : जिले में कोरोना भयंकर रूप लेते जा रहा है,आलम यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है,सोमवार को सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए कोरोना जांच में 229 लोग पाॅजिटिव मिले,जिले में 24 घंटे में ट्रू नेट जांच में 124, एन्टी जेन जांच में 102 एवं आरटीपीसीआर में 3, कुल 229 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 1427 हो गयी। जिसमे से डोमचांच के डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल में 52 भर्ती है व शेष अन्य होम आइसोलेशन में इलाजरत है, वहीं डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल से 4 व होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों में से 110 स्वस्थ्य हो चुके।

36 घंटे के अंदर कोरोना से सात लोगों की मौत

जिले में सोमवार को 4 लोगो की मौत हो गयी। वहीं पिछले 36 घण्टे के दौरान सात लोगों की मौत हो गयी। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने की। उन्होंने लोगों से सरकार ओर जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोग वेवजह घर से नहीं निकले, ओर अगर निकलना जरूरी है तो मास्क का प्रयोग जरूर करे।

229 People Found Corona Positive

0

कोडरमा : जिले में कोरोना भयंकर रूप लेते जा रहा है,आलम यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है,सोमवार को सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए कोरोना जांच में 229 लोग पाॅजिटिव मिले,जिले में 24 घंटे में ट्रू नेट जांच में 124, एन्टी जेन जांच में 102 एवं आरटीपीसीआर में 3, कुल 229 लोग संक्रमित पाये गये हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 1427 हो गयी। जिसमे से डोमचांच के डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल में 52 भर्ती है व शेष अन्य होम आइसोलेशन में इलाजरत है, वहीं डेडिकेटेड कोविड हाॅस्पिटल से 4 व होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों में से 110 स्वस्थ्य हो चुके।

36 घंटे के अंदर कोरोना से सात लोगों की मौत

जिले में सोमवार को 4 लोगो की मौत हो गयी। वहीं पिछले 36 घण्टे के दौरान सात लोगों की मौत हो गयी। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण ने की। उन्होंने लोगों से सरकार ओर जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि लोग वेवजह घर से नहीं निकले, ओर अगर निकलना जरूरी है तो मास्क का प्रयोग जरूर करे।

19 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-19-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 19 April”]