चंदवारा :- बांझेडीह फोर लेन रोड में पेट्रोल पंप के नजदीक हुवा सड़क हादसा। मिली जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जे एच 12के 7656 पर सवार 2 लोग चंदवारा से बांझेडीह की ओर अपने विपरीत दिशा में जा रहे थे,वही फोरलेन में खड़ी ट्रैक्टर के ट्रॉली में बाइक की टक्कर हो गयी,जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया व एक को मामूली चोट आई है। घायल व्यक्ति की पहचान हरि यादव पिता स्व प्रयाग यादव निवासी चमगुदो खुर्द के रूप में की गयी है। घटना की सूचना पा कर पहुँची पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले गए। 
ट्रैक्टर ओर बाइक की टक्कर में बाइक सवार हुवा घायल

खराब सड़क बनी जानलेवा, एनएच 31 रांची
खराब सड़क बनी जानलेवा, एनएच 31 रांची-पटना मुख्य सड़क के बीच ट्रेलर वाहन खराब 18 घण्टे से लगी कोडरमा घाटी जाम, 15 किलोमीटर से अधिक दोनो ओर लगी जाम

कोडरमा। झारखंड-बिहार सीमा को जोड़ने वाली एनएच-33 की हालत इन दिनों इतनी खराब हो गयी है कि कहना नहीं,सड़क की खराब हालात को लेकर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के फटकार के बाद भी सड़क की हालात नहीं सुधरी नतीजा इस कोरोना महामारी ओर उमश भरी गर्मी में जब बीच जंगल में 18-18 घण्टे रहना पड़े तो कैसा लगता होगा, यह शौच के रूह कांप जाएगी। जी हां हम बात कर रहे हैं कोडरमा जिले ओर बिहार के सीमा रेखा पर अवस्थित
ताराघाटी की जहाँ शुक्रवार की रात्रि में एक ट्रेलर वाहन खराब हो गयी जिस कारण शनिवार शाम 4 बजे तक लगभग 18 घंटा लगातार सड़क जाम रहा। नौवां माइल घाटी में घटित घटना में बताया जा रहा है कि एक ट्रक लाइन तोडने और एक के खराब होने के करना कोडरमा बाघीटाड से लेकर समेकित जांच चौकी,कोडरमा तक गाड़ियों का लम्बी जाम लग गया। बताया जाता हैं कि प्रतिदिन ट्रक डोमचांच से गिट्टी लोड कर पटना जा रही थी। जिसके कारण ट्रक एनएच पर लाइन तोड देने से और एक ट्रक खराब हो जाने से इस तरह फंस गया, वहां से दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया था। इस कारण पूरा घाटी जाम रहा। इसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लोग ने बताया कि 18 घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं लोगों ने कहा कि आए दिन घाटी में जाम लगता है। दिबौर घाटी में गाड़ी खराब होने और लाइन तोड़ने के कारण अक्सर महा जाम लगता है। जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छोटे-छोटे बच्चे पानी के लिए छटपटाते रहते हैं। घाटी में भारी वाहन अक्सर पलट जाया करते हैं। जिससे आये दिन घाटी में जाम की स्थिति बनी रहती है। कोडरमा घाटी में लाइन तोड़ने के कारण पिछले 18 घंटों से जाम है। मौके पर पुलिस जाम को खुलवाने में लगी हैं पर खबर भेजे जाने तक उसमें सफलता हाथ नहीं लग सका था। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक घाटी मे खराब हो गया था खराब गाड़ी को क्रेन से साइड कराया जा रहा है इसलिए लबी लाइन लाग गया। फिर भी जाम इतनी बड़ी है कि गाड़ी धीरे धीरे खुलवाया जा रहा है।
—–

पूर्व सिविल सर्जन डॉ श्याम प्रसाद पोद्दार का निधन

गिरिडीह : पूर्व सिविल सर्जन सह प्रख्यात चिकित्सक डॉ श्याम प्रसाद पोद्दार का बीते रात कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी निधन गिरिडीह के लोगों के लिये अपूरणीय क्षति है।
डॉ पोद्दार जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड के निवासी थे। बेंगाबाद और दमोडरडीह के बीच गिरिडीह-देवघर मुख्य सड़क के किनारे उनका पोद्दार क्लिनिक नामक निजी क्लिनिक वर्षों से संचालित हैं। वह सिविल सर्जन की सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के उक्त क्लिनिक खोल क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करते रहे हैं।
परिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों उनकी तबियत खराब चल रही थी। दो दिनों पूर्व उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जंहा इलाज के क्रम में बीते रात उनका निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका दाह संस्कार भी आज कोलकाता में ही किया जायेगा।
गौरतलब है कि दिवंगत डॉ पोद्दार के पुत्र डॉ राजेश पोद्दार भी चिकित्सकीय सेवा से जुड़ कर क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रहे हैं। वह भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज है। समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ राजेश पोद्दार भी काफी बढ़ चढ़ कर सक्रिय जुटे है। उनके पिता पूर्व सिविल सर्जन डॉ पोद्दार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ। लोग उनके निधन को न केवल अपूरणीय क्षति बता रहे है बल्कि उनके चले जाने से एक अभिभावक को खो देना बता रहे हैं।

इनामी नक्सली सिंहराय सोरेन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह/डुमरी:-डुमरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकबकीटांड से पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर वर्षों से फरार चल रहें एक पचास हजार के इनामी नक्सली सिंह राय सोरेन को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि गिरफ्तार नक्सली को पुलिस ने एनआईए की टीम को सौंप दिया है और एनआईए की टीम गिरफ्तार नक्सली को अपने साथ ले गई है और पुछताछ करने में जुटी है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2018 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुमरी थाना क्षेत्र के अकबकीटांड से ही 16 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी। उस दौरान इनामी नक्सली सिंह राय सोरेन पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। तब से यह फरार ही था। इनामी नक्सली सिंघराय सोरेन की गिरफ्तारी को पुलिस बडी सफलता मान रही है।
कोडरमा में रुकने का नाम नहीं ले रहा कोरोना का कहर दो दिनों में 7 की मौत, 228 लोग मिले कोरोना पाॅजिटिव
कोडरमा : कोडरमा जिले में नित्य कोरोना संक्रमितों की संख्या में जमकर इजाफा हो रहा है वहीं मृतकों की संख्या में भी तेजी देखी जा रही है,वैसे में दैनिक उज्ज्वल दुनिया कोडरमा टीम एक बार पुनः जिलेवासियों से अपील करती है कि आप लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें तथा सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश का पालन करें, ताकि कोरोना के बढ़ते चैन को रोक सके। चुकी कोडरमा जिले में कोरोना का कहर भयंकर रूप लेते जा रहा है, स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को सदर अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुए कोरोना जांच में 228 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले है। जिसमें ट्रू नेट में 186, एन्टी जेन में 40 एवं आरटीपीसीआर में 2 संक्रमित शामिल हैं।
इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 6603 हो गयी। वहीं सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 2293 हो गयी है ,वहीं सक्रिय केशों में ठीक हुए लोगों की संख्या 4253 हो गयी है। जबकि 1890 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं पिछले 24 घण्टे में 7 लोगों की मौत हो गयी। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर थाना प्रभारी ने किया दौरा, गैर जरूरी दुकानों को कराया बन्द
मरकच्चो।स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर झारखंड सरकार के द्वारा किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन नावाडीह में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार, बरियारडीह चौक, मरकच्चो, दरदाही, जामु, बंधनचौक आदि विभिन्न चौक चौराहों पर मरकच्चो थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में जरूरी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद कराया। वही नावाडीह सप्ताहिक हाट बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था वही सभी दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकान लगाने की बात कही, नहीं तो उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही।उन्होंने दुकानदारों से दुकान के सामने बेवजह भीड़ ना लगाना, मास्क लगाए बगैर सामान नहीं देने तथा सामाजिक दूरी बनाते हुए ग्राहकों को समान देने की बात कही।

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का दिखा असर, गैर जरूरी दुकाने बन्द, बाजारों में दिख रहा सन्नाटा
कोडरमा। बढ़ते कोरोना मामले को लेकर सरकार और जिला प्रशासन की अपील का जिले में असर दिखने लगा।ओर गैर जरूरी दुकाने बन्द रही वहीं बाजारों में सन्नाटा दिखा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक ‘‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’’ की घोषणा की थी। वहीं जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न प्रमुख बाज़ारो में फ्लैग मार्च निकाल तथा ध्वनि-विस्तारक यंत्र के माध्यम से जिलेवासियों से कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार के द्वारा जारी निर्देश का पालन सख्ती से बरतने की अपील की थी। तथा कहा गया था कि सभी के द्वारा इसका अनुपालन किया जायेगा।
कोरोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने लिया निर्णय
डीसी रमेश घोलप ने कोडरमा ने कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चैन को तोड़ना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी। भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी। धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।
डीसी श्री घोलप ने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें।
कोरोना संक्रमण के चलते बैंकों का समय भी बदला, मात्र 4 घण्टे ही होंगें कार्य
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाने का आदेश दिया गया है. कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार के द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बैंकों ने अपने कामकाज की अवधि और मानव संसाधन की क्षमता को भी घटा दिया है ।जिसके बाद बैंकों में 50 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ 4 घंटे ही काम किया जा रहा है। कामकाज की यह अवधि सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक सुनिश्चित की गई है। फिलहाल यह व्यवस्था 22 से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी 30 अप्रैल को समीक्षा के बाद इस मामले में आगे का निर्णय लिया जाएगा।
बता दें कि झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है और अब इसकी चपेट में बड़ी संख्या में बैंककर्मी भी आ रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों को तकलीफ ना हो और बैंकिंग कामकाज भी प्रभावित ना हो इसलिए जारी गाइडलाइन में इसका पूरा ख्याल रखा गया है।
22 April 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-22-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 22 April”]

सड़क हादसे में कोडरमा के दरोगा की पलामू में मौत, 19 मई को गृह प्रवेश व 23 को थी शादी
कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के रूपआडीह निवासी
सुनील कुमार यादव की मौत पलामू में हुए एक सड़क हादसे में हो गयी। बताया जाता है कि वे 2018 में झारखंड पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। ज्ञात हो कि
पलामू के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर थाना (लेस्लीगंज) का पेट्रोलिंग वाहन बैरिया चौक के पास बुधवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव (28) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि पुलिस जवान विनोद मुंडा, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार और ड्राइवर वीरेंद्र यादव जख्मी हो गए। दरअसल, सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से बचने के दौरान पेट्रोलिंग गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और अनियंत्रित वाहन गड्ढ़े में जा पलटा। इस वजह से यह हादसा हुआ। सुनील कुमार यादव की 23 मई को शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि थाना से पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सुनील व जवान रात्रि गश्ती पर निकले थे। बैरिया चौक के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से बचने के क्रम में गाड़ी सड़क के नीचे उतर गई और कुछ दूर जाने के बाद गड्ढे में पलट जाने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
19 मई को गृह प्रवेश व 23 को थी शादी
सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार यादव कोडरमा जिले के रूपायडीह गांव के रहने वाले थे। वो गंगाधर यादव के तीन बेटों में सबसे छोटे पुत्र थे। 2018 में झारखंड पुलिस सेवा में नियुक्त हुए थे। अक्टूबर 2019 से नीलाम्बर पीताम्बरपुर थाना में पदस्थापित थे। 19 मई को इनके घर का गृह प्रवेश और 23 मई को उनकी शादी होनी थी।