Wednesday 8th of July 2026 07:02:14 PM
Home Blog Page 252

संत जेवियर्स स्कूल के पूर्व छात्र सह एथलीट का निधन, प्राचार्य समेत होक्सा ने दी श्रद्धांजलि

0

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। हजारीबाग संत जेवियर्स स्कूल के 1994 बैच के छात्र और अपने समय के बेहरतीन एथलीट पंकज मनी वर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्थानीय क्षितिज अस्पताल में शुक्रवार को सांस की गति रूक जाने से उनका निधन हो गया। वे बिहार के गया में जज्बा बोर्डिंग स्कूल में वाईस प्रिंसिपल के रूप में पदस्थापित थे।

पंकज मनी वर्मा की फाइल तस्वीर
पंकज मनी वर्मा की फाइल तस्वीर

उनका भरा पूरा परिवार है। उनके निधन पर संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो और अन्य स्टाफ ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। हजारीबाग ओल्ड जवेरियन एसोसिएशन (होक्सा) ने भी शोक जताया।

भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं पंकज
भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं पंकज

होक्सा के अध्यक्ष रीको वर्मा, उपाध्यक्ष धीरज जैन, सचिव राहुल जैन, उप सचिव सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, प्रवक्ता विजय जैन, नीलकमल, सुगातो घोष, अनिकेत सेठी, संजीव बक्शी, तारिक अनवर, राजीव सेठ, इजराहूल हक, विकास कुमार, प्रकाश राज, मनीष चंद्रा, सुबोध जैन, राज प्रकाश, नीरज आदि ने गहरी संवेदना जताई है।

30 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-30-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 30 April”]

5 की मौत 24 घंटे में मिले 173 लोग कोरोना संक्रमित

0

कोडरमा। जिले में गुरुवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 173 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। बताया जाता है कि कोरोना मरीजों का मौत और संक्रमितों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में 24 घण्टे के दौरान कोडरमा के पुलिस निरीक्षक विजय दीप टोप्पो की मौत डोमचांच कोविड हॉस्पिटल में इलाज़ के दौरान हो गयी। उसके अलावे 4 अन्य लोगों की मौत हो गयी, वहीं 173 लोग संक्रमित पाए गए। स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में 24 घंटे में ट्रू नेट में 147 एवं एन्टी जेन में 26 संक्रमित शामिल हैं। वहीं अच्छी खबर है कि निजी अस्पताल से 13 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 550, कुल 563 मरीज स्वस्थ हो अपने घर लौट गए। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1623 हो गयी है ,जबकि 1255 लोग होम आइसोलेशन में है। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 89 लोगों की मौत हो चुकी है।

रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में कटा मिला लड़की का शव

0

लातेहार (उज्ज्वल दुनिया)ः सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड अंतर्गत लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास आज सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया गया है। पोल संख्या 217/5-7 के बीच अप रेललाइन के बगल में उसका शरीर पेट से दो हिस्सों में कटा हुआ था। मृतका की पहचान खैरा मानकेरी गांव निवासी सुलेचन उरांव की बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि वह अर्द्धविक्षिप्त थी। मृतका के पिता के अनुसार, बुधवार की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। हमलोग भी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उठने पर देखा वह अपने कमरे से गायब है। आसपास क्षेत्रों में खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला। सुबह लगभग 7.15 बजे लोगों ने बताया कि लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेललाइन पर किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है। जब वहां पहुंचा तो देखा कि वह मेरी बेटी का ही शव है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे ने लगाई फांसी

0

http://The groom hanged himself on the second day of marriage

सतबरवा (उज्ज्वल दुनिया)ः सतबरवा थाना क्षेत्र में एक युवक की घर से करीब 1 किलोमीटर दूर गुरुवार को पेड़ से बने फंदे से लटकी लाश मिली है। मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता के पुत्र पिंटू गुप्ता(27) के रूप में हुई है। आज सुबह में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पिंटू की शादी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ में हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद दुल्हन के साथ अपने घर आया। घर में खुशी का माहौल था। दिन भर सभी रस्म-रिवाज पूरे किए गए। रात 10 बजे के करीब जब घर के सभी सदस्य सोने चले गए तो पिंटू घर से निकल गया। जानकारी के अनुसार पिंटू दिल्ली में अपने पिता के साथ रहकर काम करता था। तीन माह पहले ही वह सतबरवा आया था। मृतक के पिता सुरेश गुप्ता ने बताया कि पिंटू की डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी। लॉकडाउन के कारण पिछले साल शादी नहीं की गई। शादी के पूर्व उसने लड़की को भी देखा था। सब उसकी मर्जी से तय हुआ था। इधर, सतबरवा थाना प्रभारी कर्मपाल नाग ने बताया कि गुरुवार की सुबह युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमाॅर्टम के लिए एमएमसीएच भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। घर वालों से बात करने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट होगा।

छतरपुर में बोलेरो से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

0

छतरपुर (उज्ज्वल दुनिया)ः छतरपुर पाटन के बुढ़ी गांव निवासी सुदामा के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। निमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे सुदामा सिंह(25) की आज सुबह छतरपुर थाना क्षेत्र के जपला रोड स्थित गोपालपुर गांव में समीप ईंट भट्ठा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके साथ कार्ड बांटने गया विश्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी प्रदीप सिंह (26) की भी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक सुदामा के चाचा की अगले महीने शादी है। इसी को लेकर दोनों निमंत्रण कार्ड बांटने खेंदरा गांव गये थे। घर लौटने के दौरान बाइक की एक बोलेरो(जेएच03एन 0517)से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर बोलेरो को मौके पर छोड़ भाग निकला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दोनों युवक को घसीटते हुए कुछ दूर ले गया, जिससे बाइक के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद सड़क पर पड़े दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

29 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-29-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 29 April”]

28 April 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/04/Ujjwal-Duniya-28-April.pdf” title=”Ujjwal Duniya 28 April”]

सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस का पालन करवाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

0

चंदवारा :- प्रशासन द्वारा चंदवारा थाना क्षेत्र के कई चौक चौराहों में बुधवार को कोरोना से बचाव व सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस को सख्ती से पालन करवाने को लेकर फ्लैग मार्च के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है,अब 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लगाया गया है। नए नियम के अनुसार दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी, इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक मूवमेंट करने की इजाजत होगी। जिसको लेकर प्रशासन ने माइक से अलाउंस कर लोगो को सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस की जानकारी दी व सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। मौके पर अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव,थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह,एस आई हरदुगन होरो,विनय कुमार,रंजीत कुमार,ए एस आई प्रमोद सिंह,उमेश यादव समेत कई पुलिस जवान मौजूद थे।

कोडरमा में कोरोना विष्फोट 11 की मौत, जिले में मरने वालों की संख्या हुई 84, 364 लोग मिले पाॅजिटिव

0

कोडरमा : कोडरमा जिले में बुधवार को कोरोना विष्फोट हुआ है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 364 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। बताया जाता है कि कोरोना मरीजों का मौत और संक्रमितों की संख्या कोडरमा में रुकने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में 24 घण्टे के दौरान जहां कोरोना से 11 लोगों की मौत हो गयी वहीं 364 लोग संक्रमित पाए गए। स्थिति यह है कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि देखी जा रही है, वहीं मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 364 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं,जिसमें ट्रू नेट में 143 एवं एन्टी जेन में 221 संक्रमित शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1915 हो गयी है ,वहीं सक्रिय केशों में ठीक हुए लोगों की संख्या 5653 हो गयी है। जबकि 1481 लोग होम आइसोलेशन में है। जबकि 250 लोग स्वास्थ्य होकर घर चले गए हैं।जिसमें डोमचांच कोविड अस्पताल से 45, निजी अस्पताल से 3 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 202 कुल 250 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। वहीं पिछले 24 घण्टे में 11 लोगों की मौत हो गयी। वहीं जिले में अब तक कोरोना से 84 लोगों की मौत हो चुकी है।