Wednesday 8th of July 2026 11:15:39 PM
Home Blog Page 248

बगोदर में सर्प दंश से हुई वृद्ध की मौत

0

तंत्र मंत्र झाड़ फूंक और ओझा गुणी के चक्कर मे गयी जान

सर्प दंश से हुई वृद्ध की मौत

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा गांव में रामधन महतो नामक एक वृद्ध व्यक्ति की एक जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई

घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रामधन महतो खेत की ओर गया था। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो परिजन झाड़ फूंक और ओझा गुणी के चक्कर मे पड़ कर तंत्र-मंत्र के माध्यम से पूरे दिन उसका झाड़-फूंक कराया। लेकिन उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी मूर्छा जस की तस बनी रही।

बगोदर सीएचसी

अंततः जब उसकी स्थिति काफी बिगड़ गयी तो परिजन उसे लेकर बगोदर सीएचसी पहुंचे। जहां उसे स्नैक एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन ओझा गुणी और झाड़ फूंक के दौरान विष उसके पूरे शरीर मे फैल चुके होने के कारण इलाज के क्रम में बगोदर सीएचसी में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

14 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-14-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 14 May”]

UP: कोरोना संकट के कारण पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

0

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएसी) ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है। दो परीक्षाएं सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) व सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी (एसीएफ-आरएफओ) की प्रारंभिक एक साथ 13 जून को होनी थी। इसके अलावा 20 जून को प्रस्तावित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2020 भी टाल दी गई है। आयोग टली परीक्षाओं की नई तारीख बाद में घोषित करेगा। दोनों परीक्षाएं टलने से प्रतियोगियों ने खुशी व्यक्त की है, क्योंकि इसके लिए इंटरनेट मीडिया में लगातार अभियान चलाया जा रहा था।

यूपीपीएससी की पीसीएस, एसीएफ/आरएफओ 2021 की प्रारंभिक परीक्षा भर्ती में करीब सात लाख आवेदन हुए हैं। परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आयोग सचिव ने 23 जिलों के जिलाधिकारियों से केंद्र से संबंधित ब्योरा तलब किया था। लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से अधिकांश जिलाधिकारियों ने ब्योरा नहीं भेजा। वहीं, प्रतियोगी कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षा टालने की मांग कर रहे थे।

Up

0

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच ही ‘ब्लैक फंगस’ नाम की बीमारी का असर भी देखा जा रहा है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, राज्य स्तर पर गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की परामर्शदात्री समिति से इस पर विमर्श कर  बीमारी से बचाव, इलाज और तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक में टीम-9 को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  संक्रमण दर लगातार कम होता जा रहा है, जबकि रिकवरी दर हर दिन बेहतर हो रही है। विगत 24 घंटों में प्रदेश में 18,125 नए कोविड केस की पुष्टि हुई है, जबकि इसी अवधि में 26,712 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2,06,615 एक्टिव केस हैं, जो प्रदेश में संक्रमण के पीक 3.10 लाख से लगभग 1 लाख 4 हजार कम हैं। 30 अप्रैल से 11 मई के 11 दिनों में संक्रमण में आई यह कमी संतोषप्रद है। अब तक 13 लाख 40 हजार 251 प्रदेशवासियों ने कोविड को हराकर आरोग्यता प्राप्त की है।

बंगाल में कोरोना के 20,377 से ज्यादा नए मामले आए, 135 लोगों की मौत

0

कोलकाताबंगाल में कोरोना का कहर जारी है। दूसरे दिन  कोविड-19 के 20,000 से ज्यादा नए मामले आए। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के फिर रिकॉर्ड 20,377 नए मामले आए और 135 लोगों की मौत भी हुई है। एक दिन में यह अब तक राज्य में सर्वाधिक नए मामले हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 10,53,117 हो गई है। इनमें 9,11,705 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 135 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 12,728 हो गई है। गौरतलब है कि एक दिन पहले भी राज्य में कोविड-19 के रिकार्ड 20,377 नए मामले आए थे और रिकॉर्ड 132 लोगों की मौत हुई थी।

13 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-13-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 13 May”]

13 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-13-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 13 May”]

हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे बंगाल के राज्यपाल

0

कोलकाताबंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

राज्यपाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वे कूचबिहार के शीतलकूची सहित अन्य हिंसा प्रभावित स्थानों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलाने के तुरंत बाद चुनाव बाद हिंसा से उपजी स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा था कि वह प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

प्रो. राम गोपाल यादव का आरोप

0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने ट्वीट कर कहा कि ‘यूपी में निकृष्टतम शासकों का राज्य है। जिस तरह से आजम साहब को अकारण जेल में रखकर इलाज तक की अनुमति नहीं दी गई, वह नीचता की पराकाष्ठा है। ऐसे लोग नरकगामी होंगे। यह मेरे जैसे लाखों लोगों की बद्दुआएं हैं।

प्रो. राम गोपाल यादव ने पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत बिगड़ने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आजम खां को अकारण जेल में रखकर इलाज तक की अनुमति नहीं दी गई, वह नीचता की पराकाष्ठा है।

कोलकाता –ईद पर रेड रोड पर नहीं होगी सामूहिक नमाज

0

कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नबान्न में विभिन्न धर्म के लोगों, सामाजिक, सांस्कृतिक व पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बंगाल में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद पर रेड रोड में सामूहिक नमाज नहीं होगा।

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हों। बैठक में कोरोना महामारी और इससे संबंधित प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया गया। ममता ने अगले कुछ दिनों में ईद के मद्देनजर राज्य की जनता से कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने की अपील की।

UP: जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख के चुनाव टले

0

लखनऊ।  गांवों में भी तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के कारण अब प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव फिलहाल टालने का फैसला किया है। अब सरकार की प्राथमिकता पर कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण करना है।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को कोरोना वायरस से बढ़ते संक्रमण के कारण फिलहाल टाल दिया है। अब इनको 15 जून के बाद कराने का कार्यक्रम जारी हो सकता है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख का चुनाव 15 से 20 मई के बीच होना तय माना जा रहा था। फिलहाल सरकार ने 17 मई कोरोना कर्फ्यू लगा रखा है, जिसके कारण भी यह संभव नहीं था। इस दौरान तमाम तरह की बंदिश होती है।

11 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-11-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 11 May”]