Sunday 11th of October 2026 04:39:43 PM
HomeLatest Newsहिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे बंगाल के राज्यपाल

हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे बंगाल के राज्यपाल

कोलकाता : बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जारी हिंसा को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने घोषणा की कि वह बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

राज्यपाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वे कूचबिहार के शीतलकूची सहित अन्य हिंसा प्रभावित स्थानों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलाने के तुरंत बाद चुनाव बाद हिंसा से उपजी स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा था कि वह प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments