Thursday 9th of July 2026 01:25:17 AM
Home Blog Page 246

बरही चौक में दो ट्रक की टक्कर में चार वाहन जलकर हुए राख

0

………………………………….
बरही एसडीएम,एसडीपीओ देर रात तक निगरानी कर पदाधिकारियों को देते रहे निर्देश
………………………………….

बरही। बुधवार की देर रात करीब 12 बजे के बाद दो ट्रक में टक्कर से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें सड़क किनारे खड़ी दो वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो ट्रक की टक्कर में ट्रक के डीजल टंकी में आग पकड़ लिया और उसमें लोडिंग कोयला में आग पकड़ने से आग का ज्वलन विकराल रुप ले लिया। ट्रक में आग की लपेटे देखते देखते सड़क किनारे खड़ी दो अन्य वाहनों को भी अपने चपेट में ले लिया।

आग की लपटे बरही चौक स्थित सड़क किनारे घर की ओर बढ़ने लगी। लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना चौक के सामाजिक स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बरही दमकल,एसडीओ कुमार ताराचंद, डीएसपी नाजिर अख्तर, पुनि सह थाना प्रभारी उत्तम तिवारी को दिया। सूचना मिलने के बाद दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाने पर काबू पाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत से घंटों बाद चारों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया। जब तक चारों वाहन जलकर राख हो चुकी थी।

घटना स्थल पर खड़ी पिकआप वैन दशरथ साव पुत्र बंटी साव और ओमनी गुड्डू जयसवाल का था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि बरही अनुमंडल क्षेत्र में दो दमकल की आवश्यकता है।हाल में पटना रोड में टायर की स्टॉक दुकान में लाखों की सम्पति जल कर नष्ट हुई थी। मौके भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रंजीत चन्द्रवंसी, रितेश गुप्ता,पुर्वी पंचायत प्रधान छोटन ठाकुर, गुड्डू जयसवाल,दीपक निषाद, राहुल पासवान,कारू निषाद एवं पुलिस बल मौजूद थे।

19 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-19-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 19 May”]

ममता सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना

0

कोलकाता  ममता सरकार की महत्वाकांक्षी (डोर टू डोर राशन) ‘दुआरे राशन” परियोजना शुक्रवार से शुरू हो जाएगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले इसकी घोषणा की थी। प्रत्येक जिले में राशन डीलरों के जरिए इस परियोजना की शुरुआत की जाएगी हालांकि भौगोलिक कारणों से पहाड़ में फिलहाल इसे शुरू नहीं किया जा रहा है.

इस परियोजना को लेकर राज्य के खाद्य विभाग के सचिव के साथ फूड कमिश्नर की बैठक हुई

थी.  इस बैठक में राशन डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके अलावा हर जिले के खाद्य विभाग के अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में शामिल हुए.

टाक्टे तूफान ने बदला उत्तर प्रदेश का मौसम

0
टाक्टे तूफान ने बदला उत्तर प्रदेश का मौसम

लखनऊ:  राजधानी लखनऊ समेत जिलों में तड़के ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। रिमझिम शुरू हुई बारिश ने गति पकड़ी और मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग की माने तो बुधवार का पूरा दिन बारिश के बीच ही गुजरेगा। वहीं, गुरुवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

जिलों में मौसम का अलर्ट जारीमौसम विभाग ने लखनऊ ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी और प्रयागराज के आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और अमरोहा में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें भी पड़ने कीउम्मीद है। 20 मई को भी मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, अयोध्या और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की आशंका है। वहीं, तेज हवाओं के साथ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

कांग्रेस ने भारत और को बदनाम करने के लिए बनवाए टूलकिट

0

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि ‘कोरोना वेव 2’ से जब भारत लड़ रहा था, तब कांग्रेस ने भारत और उसकी सरकार को बदनाम करने का ‘टूलकिट’ बनाया। विदेशों में बैठे सोशल मीडिया एक्सपर्ट से कुम्भ को ‘सुपर स्प्रेडर’ और ईद को “भाईचारे का मिलन” प्रचारित करने का खेल किया।

Friendly Journalists से विदेशी अखबारों में लेख लिखवाए

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि मित्रवत पत्रकारों (friendly Journalists) के माध्यम से अंतराष्ट्रीय मीडिया पर भारत की छवि को लांछित करवाना, मित्रवत डॉक्टर्स (friendly doctors) के अस्पतालों में बेड दबाना और कांग्रेस द्वारा भेजे मरीजों को ही बेड दिलवाना साजिश का हिस्सा थी । श्मशान घाट व मृत्यु देह की फोटो को भयावता दिखाने के लिए अंतराष्ट्रीय मंच पर उपयोग करना इसमें शामिल था ।

कांग्रेस ने टूलकिट को बताया फर्जी 

पात्रा ने अपने ट्वीट में एक टूलकिट भी शेयर किया लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने इसे फर्जी बताया है। कांग्रेस ने पूरे मामले में पलटवार करते हुए कहा है कि वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ जालसाजी का केस करेगी।

टूलकिट के सहारे रोज ट्वीट करते हैं राहुल गांधी

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इन टूलकिट के सहारे हर रोज ट्वीट करते हैं। पात्रा ने दावा किया कि इस टूलकिट के जरिए पीएम केयर्स के वेटिलेटर्स पर सवाल उठाने और सेंट्रल विस्टा परियोजना को मोदी के निजी घर और महल के रूप में प्रचारित करने का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि कुंभ को सुप्रर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करने की बात की गई है। ईद और कुंभ की तुलना कर धर्म को बदनाम करने की कोशिश कांग्रेस ने की है। आप कुंभ को बदनाम करिए और ईद के विषय में कुछ मत कहिए। इस प्रकार की सोच भी हो सकती है क्या किसी की।’ उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं, आज उसका स्रोत सामने आया है।

Jharkhand: हजारीबाग के अस्पताल से 200 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब, वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

0

एचएमसीएच से 180 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब
………………………………….
एक वार्ड ब्वॉय पर प्राथमिकी, पीआर बांड पर दो छूटे
………………………………….

ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने के बाद वार्ड ब्वॉय पर दर्ज प्राथमिकी
ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने के बाद वार्ड ब्वॉय पर दर्ज प्राथमिकी

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। कोरोना काल में एक तरफ जहां एक-एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग तरस रहे हैं, वहीं हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एचएमसीएच) से 180 सिलेंडर गायब कर कालाबाजारी कर दिया गया है।

इस मामले में एचएमसीएच के सुर्पंरटेंडेंट की शिकायत पर यहीं के वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र कुमार यादव पर सदर थाना में कांड संख्या-179/ दिनांक 17 मई 21, धारा-379 आईपीसी एंड 7 ईसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर थाना इंस्पेक्टर गणेश सिंह का कहना है कि चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनमें दो सुपरवाइजर को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी एक वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। एक वार्ड ब्वॉय को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

ऑक्सीजन सिलेंडर गायब कर बेचने के मामले में यहां ड्यूटी करनेवाले एक सिपाही की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यही लोग मिल कर एचएमसीएच परिसर से मरीजों के परिजनों की बाइक भी गायब करवाते रहे हैं।
ऑक्सीजन सिलेंडर को अनाप-शनाप दाम में जरूरतमंदों को बेचा गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। सोमवार की रात यहां निरीक्षण के लिए डीसी और एसपी भी आए थे। उसके बाद देर रात ऑक्सीजन सिलेंडर को गायब किया गया। आरोपियों को रात एक बजे ही हिरासत में लिया गया था।

इधर सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि एचएमसीएच में कमीशनखोरी का गोरखधंधा खुलकर चलता है। इसमें आउटसोर्सिंग के स्टाफ से लेकर कई सफेदपोश भी शामिल हैं। एक-एक रेमडेसिविर का इंजेक्शन एक-एक लाख रुपए में बेचा गया है। इस पूरे मामले की निष्पक्षता से उच्चस्तरीय जांच जांच हो, तो बड़े घपले उजागर होंगे और कई के चेहरों से नकाब हटेगा। वहीं सीपीएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। साथ ही सभी के चेहरे को बेनकाब करने की भी आवश्यकता है।
एचएमसीएच को दलालों ओर कमीशनखोरों से बचाने के लिए सख्त अभियान चलाने की जरूरत है, तभी गरीब मरीजों को न्याय मिल सकेगा।

18 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-18-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 18 May”]

Download

18 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-18-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 18 May”]

Download

17 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-17-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 17 May”]

17 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-17-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 17 May”]

TMC नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पथराव, धरने पर बैठी ममता बनर्जी

0

*बंगाल के दो मंत्री व दो विधायक सीबीआई की गिरफ्त में*

*ममता पहुंची सीबीआई दफ्तर , दी चुनौती , कहा , मुझे भी गिरफ्तार करो*

कोलकाता  के CBI दफ्तर के अंदर दाखिल होतीं ममता बनर्जी
कोलकाता के CBI दफ्तर के अंदर दाखिल होतीं ममता बनर्जी

कोलकाता । राज्यपाल के इजाज़त देने के बाद ही यह उम्मीद की जा रही थी कि ममता मंत्रिमंडल के सदस्य अरेस्ट होंगे। अभी शपथ ग्रहण के चंद दिन ही हुए थे कि सीबीआई ने नारद स्टिंग की फ़ाइल खोल दी और ममता के करीबी माने जानेवाले दो मिनिस्टर फिरहाद हाक़िम बॉबी और सुब्रतो मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया। शुभेंदु के पार्टी छोड़ने के बाद बॉबी हाकिम सीएम के राइट हैंड बन गए थे।

नारद घूस कांड में पश्चिम बंगाल के मंत्री फ़िरहाद हक़ीम और सुब्रत मुखर्जी की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ख़ुद सीबीआई दफ़्तर पहुँच गईं और अफ़सरों को चुनौती देते हुए कहा कि वे उन्हें गिरफ़्तार करें। विधायक मदन मित्र , शोभन चटर्जी भी अरेस्ट हुए हैं।

नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते TMC समर्थक
नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते TMC समर्थक

केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने इसके पहले सोमवार सुबह फ़िरहाद हक़ीम को कथित नारद घूस कांड में गिरफ़्तार कर लिया। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नजदीक समझे जाते हैं और इस बार के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर कोलकाता पोर्ट से चुने गए हैं।

सीबीआई मदन मित्रा और शोभन देव चट्टोपाद्याय को भी कोलकाता स्थित केंद्र सरकार के परिसर निज़ाम पैलेस ले गई है, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है। ये तीनों ही तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने बीते दिनों ही सीबीआई को इसकी इजाज़त दी थी।
टीएमसी ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव कराकर , सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बाद भी जब मोदी-शाह सत्ता हासिल नहीं कर पाए तब गवर्नर को आगे कर एक चुनी हुई सरकार को परेशान कर रहे हैं।

नारदा स्टिंग केस: CBI ने किया गिरफ्तार

0

Kolkatta: TMC के मंत्री फिरहाद हाकिम ने किया अपनी गिरफ्तारी का दावा, कहा- ‘बिना किसी नोटिस के CBI ने किया गिरफ्तार।नारदा घोटाले मामले में CBI एक्शन में है। टीएमसी मंत्री फिरहाद हाकिम ने सोमवार को दावा किया कि सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के गिरफ्तार कर लिया है। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा, मंत्री सुब्रत मुखर्जी और पूर्व टीएमसी नेता सोवन चटर्जी को भी हाकिम के साथ सीबीआई कार्यालय लाया गया है। हाल ही में, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने टीएमसी नेताओं फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी के खिलाफ सीबीआई द्वारा कथित नारदा स्टिंग टेप में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी।नारदा स्टिंग: फिरहाद हाकिम ने सीबीआई की गिरफ्तारी का दावा किया।हाल ही में हाकिम ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि न्यायपालिका उन्हें क्लीन चिट देगी, यह कहते हुए कि यह अच्छा था कि मामला अदालत में था। चारों टीएमसी नेता ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री थे जब 2014 में कथित तौर पर टेप बनाए गए थे। हाकिम, मुखर्जी और मित्रा को हाल ही में विधानसभा चुनावों में फिर से जीत मिली है। टीएमसी विधायक के रूप में उन्हें फिर से चुना गया है, जबकि टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले चटर्जी ने दोनों खेमों से नाता तोड़ लिया है।राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल कर सीबीआई को कार्रवाई के लिए सहमति दी थी। सीबीआई नारदा स्टिंग टेप की जांच कर रही है जो 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सामने आया था और 2017 में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इसके जांच की मंजूरी दी थी।क्या है नारदा स्कैम?रिपोर्टों के मुताबिक, नारदा समाचार पोर्टल के प्रमुख मैथ्यू सैमुअल ने 2016 में स्थानीय संपर्कों के माध्यम से कोलकाता नगर निगम के तत्कालीन डिप्टी मेयर और आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा (S. M. H. Mirza) से संपर्क किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मिर्जा ने तब कई शीर्ष रैंकिंग वाले तृणमूल अधिकारियों के साथ सैमुअल के संपर्क स्थापित करने में मदद की थी। जिसमें मदन मित्रा, मुकुल रॉय, सौगत रॉय, काकोली घोष, प्रसून बनर्जी, सुब्रत मुखर्जी और इकबाल अहमद आदि शामिल थे।2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, सैमुअल ने खुद को एक स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए सैमुअल द्वारा बनाई गई इंपेक्स कंसल्टेंसी सॉल्यूशंस के व्यवसायी के रूप में पेश किया था। सैमुअल ने मुकुल रॉय के साथ बातचीत करते हुए, तृणमूल के अभिषेक बनर्जी के सहयोगियों ने कथित तौर पर उन्हें फेवर्स (illicit favours) के लिए रिश्वत दिया, जिसे सैमुअल ने कैमरे में कैद किया था। एक फुटेज में मिर्जा को एक व्यापारी से 5 लाख रुपये नकद लेते हुए देखा गया और उसने दावा किया कि रॉय के निर्देश पर उसे नकद मिल रहा था। सीबीआई ने इस मामले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा को गिरफ्तार किया है और पूर्व टीएमसी मंत्री मुकुल रॉय से भी पूछताछ की है।