Thursday 9th of July 2026 02:41:38 AM
Home Blog Page 245

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर के विधायक शोभनदेव ने दिया इस्तीफा

0

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं. हाल ही में भवानीपुर के विधायक चुने गये टीएमसी के वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने विधानसभा की सदस्यता से शुक्रवार (21 मई) को इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से कयास लगाये जा रहे हैं कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी यहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

लगातार दो बार भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर बंगाल की मुख्यमंत्री बनने वालीं ममता बनर्जी ने वर्ष 2021 के बंगाल चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का निश्चय किया था. यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल सुप्रीमो को 1956 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया था.

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस महामारी घोषित

0

लखनऊ,  कोरोना वायरस से उबरने वालों कुछ लोगों के ब्लैक फंगस की चपेट में आने के मामलों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर हो गई है। टीम-9 के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग इस प्रक्रिया की कार्रवाई में जुट गया है।

कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड की तर्ज पर प्रदेश में ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस का आदेश आज ही जारी कर लागू करा दिया जाए। ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार राज्यों को इसे महामारी घोषित करने का निर्देश दे चुकी है।

ऑक्सीजन सप्लाई सामान्य होने पर ऑक्सीजन केन लेकर उतरी झारखंड भाजपा

0
Big question over timing of oxygen can distribution by Jharkhand BJP
ऑक्सीजन केन बांटने निकले प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री लगा रहे ऑक्सीजन प्लांट और प्रदेश भाजपा दे रही ऑक्सीजन की छोटी बोतल ? 

उज्ज्वल दुनिया
रांची।  सांप मरने के बाद लाठी पीटने की कहावत को भाजपा का प्रदेश नेतृत्व चरितार्थ कर रहा है । जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अस्पतालों में बेड बढ़वा दिए,  रांची सहित पूरे झारखंड में अब ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है,  लोगों को ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है , ऐसे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूरी टीम ने ऑक्सीजन का केन लॉन्च करने की नौटंकी शुरू की है । केन भी इतना छोटा की समझ नहीं आ रहा कि इसे सूंघना है या एक बार में ही पी जाना है ।
सस्ती लोकप्रियता पाने का जुगाड़ 
भाजपा का काम सिर्फ और सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाली राजनीति करना रह गया है।  एक तरफ देश के प्रधानमंत्री देशभर में 2000 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात करते हैं , ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने की बात करते हैं , तो दूसरी तरफ भाजपा का प्रदेश नेतृत्व ऑक्सीजन की छोटी शीशी बांट रहा है, जो बहुत ही हास्यास्पद है । इससे स्पष्ट है कि प्रदेश अध्यक्ष और उनकी टीम जनता से कितनी कट चुकी है । इन्हें शायद अंदाजा भी नहीं कि सिर्फ रांची ही झारखंड नहीं है।
हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है बेहतरीन काम
कोई चाहे कुछ भी कहे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना काल में जो काम किया है वह निश्चित रूप से बेहद सराहनीय है, प्रशंसनीय है । अब ऐसे समय में जब ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता हो ऐसे समय में दो तीन दर्जन ऑक्सीजन केन को लॉन्च करके और मीडिया में बने रहने का तमाशा करना इन नेताओं को मजाक का पात्र बना रहा है।
दीपक प्रकाश डियोड्रेन्ट जैसी बोतल में ऑक्सीजन बांट रहे हैं – झामुमो 
भाजपा द्वारा ऑक्सीजन केन के वितरण पर झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि दीपक प्रकाश डियोड्रेन्ट जैसे कैट में ऑक्सीजन बांट रहे हैं।  ये तो भाजपा वाले ही बता सकते हैं कि वह  कितनी देर कोविड पेशेंट के काम आएगा।  सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है । उसे गरीबों के दुःख-दर्द से क्या मतलब ? उन्हें तो नौटंकी करनी है, इसलिए सबकुछ बीत जाने पर केन बांटने निकले हैं। जबकि आज झारखंड में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।
दीपक प्रकाश को कहीं ऑक्सीजन केन बनाने वाली कंपनी से कमीशन तो नहीं मिल गया- आलोक दूबे 
झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि भाजपा का ऑक्सीजन केन किसी काम का नहीं है। ये पीएम केयर्स के पैसों से खरीदा गया डुप्लीकेट माल है, जिसे लोगों को जबरदस्ती पकड़ा रहे हैं भिजपा वाले । आलोक दूबे ने कहा कि हो सकता है कि किसी ऑक्सीजन केन बनाने वाली कंपनी का माल नहीं बिक रहा हो, इसलिए उस कंपनी ने दीपक प्रकाश को कमीशन खिलाकर अपने माल को खपा दिया। हेमंत सोरेन की सरकार में सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मौजूद है । भाजपा को अब जाकर होश आया है।

22 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-22-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 22 May”]

Download

प्रेम प्रसंग में पत्नी ने कराई पति की हत्या मामले का उद्भेदन, पत्नी प्रेमी देवर तथा वाहन के चालक गिरफ्तार

0

कोडरमा/चंदवारा :- प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने प्रेमी देवर तथा वाहन के चालक से मिलकर कर उनकी हत्या कर दी। मामला चंदवारा थाना क्षेत्र के करोजिया का है, चंदवारा पुलिस ने घटना का उद्भेदन करते हुए पति की हत्या करने वाली महिला,उसके प्रेमी देवर व वाहन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताते चले कि सिकंदर रविदास पिता काली दास उम्र 40 वर्ष विगत 13 मई से लापता था जिसको लेकर मृतक की पत्नी ललिता देवी ने वाहन चालक तीतिरचांच विजय दास पर अपहरण करने का मामला दर्ज करावाया था। पत्नी द्वारा दिये गए आवेदन के आलोक में चंदवारा पुलिस ने चालक विजय दास को गुरुवार की रात्रि में जामु खाड़ी से गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विजय दास ने सिकंदर दास की हत्या कर कोटवारडीह में बने अर्धनिर्मित घर में शव छिपाने व पूरे घटनाक्रम में मृतक की पत्नी ललिता देवी व मृतक के भाई जितेंद्र रविदास की भी संलिप्तता की बात कही। इस बाबत थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने बताया कि 13 मई को सिकंदर दास के अर्धनिर्मित घर मे तीनो आरोपी ने गला दबाकर सिकंदर दास की हत्या कर दी। विजय दास से सिकंदर दास लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपया लिया था, जिसको लेकर वो टालमटोल करता रहता था। वही देवर का भाभी के साथ लगभग 5 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया था,पंचायत में ललिता देवी ने अपने देवर के साथ रहने की बात कही थी। तीनो ने सुनियोजित ढंग से सिकंदर रविदास की हत्या का साजिस रच घटना को अंजाम दिया।

जिले में तेजी से घट रहे हैं संक्रमितों की संख्या, 116 लोग मिले संक्रमित,106 मरीज हुवे स्वस्थ

0

कोडरमा। जिले में तेजी से घट रहे हैं संक्रमितों की संख्या कोडरमा जिले में 24 घंटे के अंदर कुल 116 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जिसमें ट्रू नेट में 57, एन्टी जेन जांच में 12 एवं आरटीपीसीआर में 47 संक्रमित शामिल हैं। वहीं एक भी व्यक्ति की मौत पिछले 24 घण्टे में नही हुई। वहीं दूसरी ओर राहत की बात यह रही कि डीसीएचसी से 8, निजी अस्पताल से 3 एवं होम आईशोलेशन में रह रहे 95, कुल 106 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

गिरिडीह में मिला ब्लैक फंगस संक्रमित मरीज, रांची के रिम्स में इलाजरत

0
पचम्बा थाना क्षेत्र का मामला

गिरिडीह : गिरिडीह में ब्लैक फंगस रोग से संक्रमित होने का एक मामला मिलने की सूचना है। यंहा एक महिला में पायी गयी है ब्लैक फंगस के लक्षण। उक्त महिला फिलवक्त रांची के रिम्स में इलाजरत है। महिला को ब्लैक फंगस संक्रमित होने की पुष्टि जिला स्वास्थ्य महकमा द्वारा किया गया है।

गिरिडीह में ब्लैक फंगस का पहला मामला मिलने के बाद लोग सकते में आ गये है। यूँ तो जिलेवासी कोरोना महामारी से खासे परेशान है। इस महामारी ने कई परिवार से उनके पारिवारिक सदस्यों को छीन कर अपना ग्रास बना लिया है। ऐसे में ब्लैक फंगस के गिरिडीह में दस्तक दिये जाने से लोगों में दहशत का माहौल वयाप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त महिला पहले कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। पन्द्रह दिनों तक उसका गिरिडीह स्वास्थ्य महकमा की देखरेख में इलाज होने के बाद वह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गयी थी। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था और वह अपने घर चली गयी थी।

लेकिन इसके चार दिनों बाद उक्त महिला की आंख में जहां ब्लैक फंगस के लक्षण पाये गये। वहीं उसके नाक और मुंह में भी फंगस मिलने की पुष्टि हुई। जिसके बाद जिला स्वास्थ्य महकमा ने उक्त संक्रमित महिला को बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया, जंहा महिला इलाजरत है।

21 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-21-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 21 May”]

20 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-20-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 20 May”]

Download