Thursday 9th of July 2026 07:26:31 AM
Home Blog Page 241

जिसे जेल में होना चाहिए, उसे मुख्यमंत्री ने विधायक प्रतिनिधि बना रखा है

0
पूरे संथाल परगना में आतंक का पर्याय बन गया है पंकज मिश्रा- बाबूलाल
पूरे संथाल परगना में आतंक का पर्याय बन गया है पंकज मिश्रा- बाबूलाल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा एक बार फिर नये विवाद में फंस गए हैं। उनपर पाकुड़ के भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला को जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा है । वहीं पंकज मिश्रा के नाम पर एक दलित की जमीन हड़पने और उसपर आलिशान मकान बनाने के भी आरोप लगे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा है कि जिस पंकज मिश्रा को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए था, वो हेमंत सोरेन का विधायक प्रतिनिधि कैसे बना हुआ है?

बाबूलाल मरांडी ने लिखा…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी,
ये पंकज मिश्रा कौन है? ये एक के बाद एक कारिस्तानी से पूरे साहिबगंज इलाक़े में आतंक का पर्याय बना हुआ है?

इनका नाम रूपा तिर्की की संदेहास्पद मौत मामले में आया। फिर वहाँ के एक व्यवसायी अंकुश राज-हंस,जिनका एक दारोग़ा के साथ बातचीत वाले वायरल ऑडियो में भी इसी मिश्रा का नाम है।

हरिजन की ज़मीन हथियाने समेत ऐसे अनगिनत ग़लत काम के आरोप लगे हैं इन पर। ये पाकुड़ के भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला को जान मारने की धमकी दे रहा है।
क्या वजह है कि आप से खुद का एक विधायक प्रतिनिधि नहीं संभल रहा?

साहिबगंज का वो मकान, जो दलित महिला रीता देवी की ज़मीन हड़प कर बनाने का आरोप पंकज मिश्रा पर लगा है
साहिबगंज का वो मकान, जो दलित महिला रीता देवी की ज़मीन हड़प कर बनाने का आरोप पंकज मिश्रा पर लगा है

Cyclone Yaas: दीघा सहित पूर्वी मेदिनीपुर के अधिकांश इलाकों में दिख रहा पानी ही पानी

0

हल्दियाचक्रवात ‘यश’ का सर्वाधिक कहर पूर्व मेदिनीपुर में विशेषकर जिले के दीघा में देखने को मिला. दीघा समेत कमोबेश समूचे पूर्वी मेदिनीपुर में ही पानी भर गया. जिला के लोगों ने बताया कि अम्फान से हुए नुकसान से अधिक क्षति इस बार हुई है.बुधवार सुबह से समुद्र का रौद्र रूप देखने को मिला. समुद्र का पानी गार्ड रेल पार कर आसपास के इलाके व गांवों में प्रवेश करने लगा. हालांकि, प्रशासन की ओर से पहले ही बड़ी तादाद में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था.

बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर सेना के जवानों को उतारा गया. नावों के जरिये जवानों ने गांवों में फंसे लोगों को बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. एनडीआरएफ की ओर से भी बड़ी तादाद में कर्मियों को बचाव कार्य में उतारा गया. सुबह से चक्रवात यश तथा पूर्णिमा के डबल इफेक्ट की वजह से दीघा के आसपास का इलाका समुद्र के विस्तृत रूप के तौर पर दिखने लगा. दीघा मेन रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गया. स्टेट जनरल अस्पताल भी पानी में डूब गया.

गांवों के विकास पर अगर ध्यान देना जारी रखा होता तो गांवों की हालत इतनी गंभीर नहीं होती

0

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि पिछली सरकारों ने भी बसपा सरकार की तरह गांवों के विकास पर अगर ध्यान देना जारी रखा होता तो आज कोरोना महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति इतनी गंभीर और जानलेवा नहीं होती। मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अपने संदेश में कहा, “गौतम बुद्ध के जन हिताय के आदर्शों के तहत बसपा की सरकार ने ज्यादातर गाँवों में बसने वाले सर्वसमाज के सुविधा-विहीन गरीबों और उपेक्षित लोगों के जीवन को थोड़ा बदलकर उन्हें संवारने के लिए ‘डॉक्टर आम्बेडकर ग्रामसभा समग्र विकास योजना’ के अन्तर्गत गाँवों को 18 बुनियादी सुविधाओं से लैस करने का काफी बड़े स्तर पर प्रभावी प्रयास किया, जो विरोधियों को कतई नहीं भाया और बाद के वर्षों में उस योजना की घोर उपेक्षा की गई।”

उन्होंने कहा, “यह कड़वा सच जग-जाहिर है कि उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास की इस खास व प्रमुख योजना को अगर यहाँ की पिछली सरकारों ने भी जारी रखा होता तो आज कोरोना महामारी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जो दुःख, तड़प और अति-बदहाली की स्थिति छाई हुई है, वह इतनी गंभीर और अति-जानलेवा शायद कभी नहीं होती।

कोडरमा: बगैर माईनिंग चालान के गिट्टी लदे पांच ट्रक जब्त, भागने वाले दर्जनों ट्रक ब्लैक लिस्टेड

0
कोडरमा जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कोडरमा जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

कोडरमा। जिले के बागीटाँड़ स्थित चेकनाका पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच ट्रकों को जब्त किया है वहीं कई ट्रकों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्यवाही की जा रही हैं बताया जाता हैं कि बुधवार को एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीओ श्री कुमार द्वारा बगैर माईनिंग चालान के स्टोन चिप्स ले जा रहे पाँच ट्रकों को जप्त किया गया। साथ हीं चेकिंग के दौरान भाग जाने वाले दर्जनों ट्रकों को काली सूची (ब्लैक लिस्टेड) करने की तैयारी की जा रही है।

जप्त किये गये ट्रकों में यूके 06सीए/6569, बीआर 01जीजी/2925, बीआर38आई/5991, बीआर 21जी/1042 तथा जेएच 12डी/2842 शामिल हैं।

इस दौरान एसडीओ द्वारा चेकनाका पर गुजरने वाले सभी छोटे वाहनों के ई-पास की भी जांच की गयी तथा वहां तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

एसडीओ के जांच के दौरान कई ऑटो एवं चार पहिया वाहनो की जांच में ई-पास नही रहने तथा अधिक यात्री के बैठाये जाने पर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी श्याम करण सिंह, हेमलाल यादव, डीटीओ कार्यालय के विशाल सिंह आदि मौजूद थे।

27 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-27-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 May”]

27 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-27-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 May”]

26 May 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/05/Ujjwal-Duniya-26-May.pdf” title=”Ujjwal Duniya 26 May”]

पानी पीने के बहाने पड़ोसी के घर घुस बारात में आये युवक ने किया नाबालिग संग दुष्कर्म, गया जेल

0
Young man enters labour house and sexually assaulted girl, arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

गिरीडीह : बारात आये एक युवक ने गांव की एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 25 मई की रात बेंगाबाद से करिहारी गांव बारात आयी थी। बारात में आये एक युवक सुनील यादव पिता रामेश्वर यादव साकीन बंजारी थाना बेंगाबाद जिस घर मे बारात आयी थी उस के पड़ोस में रहने वाले बहादुर पण्डित के घर पानी पीने के बहाने घुस गया। घर मे नाबालिग युवती को अकेला पाकर सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

युवती द्वारा हल्ला मचाने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान युवक वंहासे भाग खड़ा हुआ। हालांकि ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाने पुलिस ने अभियुक्त सुनील को हिरासत में ले लिया। इस बाबत पुलिस ने हीरोडीह थाना कांड संख्या 36/21 दिनांक 25/5/21 में धारा 376 भादवि एवं 4/8 पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुनील यादव पिता रामेश्वर यादव साकीन बंजारी थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। वंही पुलिस ने पिड़िता को 164 का बयान एवं मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह भेजा है।

मयूरहंड के आर्मी जवान की मौत, गांव में पसरा मातम

0
आर्मी जवान की मौत पर पूरे गांव में मातम
आर्मी जवान की मौत पर पूरे गांव में मातम

सिमरिया/गीतांजलि: मयूरहंड़ चौपारण-चतरा मुख्य पथ पर बेढना बारा के समीप 23 मई को हुई कार सड़क दुर्घटना में घायल मयूरहंड़ निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र सह इंडियन आर्मी जवान अनुपम कुमार सिंह उर्फ बिट्टू (28) की इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर मौत हो गयी. वे पिछले तीन दिन से रांची स्थित नामकुम के आर्मी अस्पताल में इलाजरात थे । आर्मी जवान के मौत की खबर के बाद मयूरहंड़ गांव में मातम छा गया ।

मालूम हो कि अनुपम सिंह अपने जीजा इटखोरी थाना क्षेत्र के भेड़वा निवासी गिरेंद्र सिंह के मौत की खबर सुनकर 23 मई को गया में ट्रेन से उतरने के बाद अपने दोस्त बबलू चंद्रवंशी के साथ कार पर सवार होकर अपना घर लौट रहा था. इस दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसके जीजा की मौत चार दिन पूर्व 21 मई को ही हुई थी.

एक साल पूर्व हुई थी आर्मी जवान की शादी
———————————
जानकारी के अनुसार अनुपम की नौकरी वर्ष 2014 में इंडियन आर्मी में टेक्निकल सिग्नल कोर के पद पर हुई थी. वे फिलहाल अंबाला (हरियाणा) में पोस्टेट थे. अनुपम की शादी पिछले बर्ष आठ मार्च 2020 में हुई थी. अनुपम के एक छोटी पुत्री भी है. जिसका जन्म कुछ माह पूर्व ही हुआ था. अनुपम दो भाई होते थे. वह अपने भाइयों में छोटा था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

चीत्कार से गूंजा मोहल्ला

मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को फोन पर मिली. वैसे ही चीत्कार की आवाज सुनाई देने लगी. मुहल्ले में रोने व चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी. मृतक के पिता, माता, पत्नी, भाभी, बहन का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी अपने पति के मौत से काफी सदमे में है.

विलाप करते परिजन
विलाप करते परिजन

गांव में पसरा मातम
————————-
अनुपम के मौत की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. सभी के आंखों में पानी भर आये. आंखे नम हो गयी. गांव में सभी के मुंह पर चर्चा होने लगी कि गांव ने एक होनहार व आर्मी जवान खो दिया. स्थानीय ग्रामीणों को गर्व था कि गांव का युवक आर्मी में सेवा दे रहा है. अनुपम एक फुटबॉल के साथ क्रिकेट खिलाड़ी भी थे. अनुपम के मौत पर फुटबॉल व क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने गहरा दुख दुख किया है.

शोक व्यक्त करने वालों में छोटू कुशवाहा, अमर कुशवाहा, चलितर कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, अमर कुशवाहा, पिंटू राणा, राहुल पासवान, देवानंद ठाकुर, नवीन कुमार आदि शामिल है।

कोरोना के डर से गिरिडीह की इस महिला ने लगा ली फांसी

0
Giridih Woman commits suicide fearing Corona
आर्थिक तंगी से जूझ रही थी विधवा
आर्थिक तंगी से जूझ रही थी विधवा

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बीबीसी रोड के नगीना सिंह रोड मुहल्ला में 45 वर्षीया विधवा सपना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सपना के पति मनोज कुमार 12 साल पहले अपने घर जामताड़ा के चिन्तरंजन स्टेशन में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका सपना अपने पति की मौत के बाद से अपने मायके में पिता मुकुल यादव और माँ राजकुमारी देवी के साथ रहती थी। सपना के साथ उसका 13 वर्षीय बेटा आदित्य राज भी रहता था।

बताया जाता है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसने कोरोना का भी जांच कराया था। कोरोना होने के डर से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बाबत विधवा की मां ने बताया कि सपना बीमार थी। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे कोरोना होने का आशंका जतायी और कोरोना की जाँच कराने की सलाह दी। सपना के कोरोना जांच का रिपोर्ट अभी आना बाकी है। कोरोना होने का डर सपना को सताने लगा। इसी को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया कि बुधवार सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो सपना के पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों को आशंका हुई। जब दरवाजा तोड़ा गया तो सपना को फंदे से झूलता पाया गया। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मामले में नगर थाना प्रभारी ने कहा की महिला तनाव में थी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थी।

झारखंड में पहली बार विद्वेष और बदले की भावना की राजनीति

0
सत्ता शाश्वत नहीं,  यह बदलती रहती है-रघुवर दास
सत्ता शाश्वत नहीं, यह बदलती रहती है-रघुवर दास

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यसभा चुनाव 2016 मामले पर कहा कि इस मामले की जांच पिछले चार साल से चल रही है। अबतक कुछ नहीं मिला। मीडिया के माध्यम से खबर मिली है कि झारखंड सरकार इसमें नयी धाराएं जोड़ कर मुझे भी इसमें शामिल करने का प्रयास कर रही है। अगर ऐसा है तो इस निर्णय का मैं स्वागत करता हूं।

कुछ काबिल अफसर दे रहे हैं सलाह 

रघुवर दास ने कहा कि मामले को जीवित रखने के लिए सरकार के इशारे पर कुछ काबिल अधिकारियों ने इसमें नयी धाराएं जोड़ने का प्रयास शुरू किया हैं। मैं उन अधिकारियों को अच्छी तरह से पहचानता हूं। जो अधिकारी यह सोच रहे हैं कि अभी गंदगी फैला लेंगे और 2024 तक रिटारमेंट के बाद आराम की जिंदगी बसर करेंगे, तो यह उनकी भूल है। सभी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। गलत करके बचने की उम्मीद छोड़ दें।

विद्वेष और बदले की राजनीति के परिणाम भयावह होंगे 

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पहली बार विद्वेष और बदले की राजनीति की शुरुआत हो रही है। लेकिन किसी को यह भूलना नहीं चाहिए कि यहां कुछ भी शाश्वत नहीं है। दरअसल यह 2024 की तैयारी है। मुख्यमंत्री जी चुनाव तक यह मामला खींचना चाहते हैं।

मेरा सरकार व उनके काबिल अधिकारियों से यह आग्रह है कि कानून की किताब से और जितनी तरह की धाराएं इस मामले में जोड़ी जा सकती हैं, उसे जोड़ कर लगा लें, मैं डरनेवाले लोगों में नहीं हूं। मेरा जीवन खुली किताब है, जो चाहे इसे पढ़ सकता है।

बोकारो: बैंककर्मी को नहीं मिली छुट्टी तो ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के साथ पहुंचा बैंक

0

बोकारो सेक्टर-4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में काम करने वाले अरविंद कुमार को कोरोना था । ईलाज के बाद रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई लेकिन फेफडों में संक्रमण के कारण घर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर थे । उन्होंने बैंक से छुट्टी मांगी लेकिन उनकी छुट्टी मंजूर नहीं की गई।  फिर उसके बाद जो हुआ पूरे बोकारो ने देखा…

बैंक में ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर काम करते अरविंद
बैंक में ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर काम करते अरविंद

कोविड के दौरान हमारे बैंक कर्मचारी कितने दबाव में काम कर रहे हैं उसकी एक बानगी बोकारो में देखने को मिली । बोकारो सेक्टर-2 के रहने वाले अरविंद कुमार सेक्टर-4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में काम करते हैं। अरविंद को कोरोना हो गया था । अस्पताल में ईलाज के बाद रिपोर्ट तो निगेटिव आ गई लेकिन फेफडों में संक्रमण था । डॉक्टरों की सलाह के बाद वो घर पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर थे। अरविंद ने बैंक में छुट्टी के लिए आवेदन दिया,  लेकिन मैनेजर ने उनकी छुट्टी नामंजूर कर दी ।

इस्तीफा भी स्वीकार नहीं कर रहे

अरविंद कुमार ने बताया कि छुट्टी नामंजूर होने के बाद अरविंद कुमार ने अपना इस्तीफा भी बैंक को भेजा, लेकिन इस्तीफा भी accept नहीं किया गया।  इतना ही नहीं अरविद को तुरंत ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए दबाव बनाया गया।

मजबूरी में ऑक्सीजन सपोर्ट पर ही बैंक पहुंचे अरविंद 

अरविंद कुमार ने बताया कि उनके पास और कोई उपाय नहीं बचा । मजबूरी में ऑक्सीजनसपोर्टसिस्टम के साथ ही ड्यूटी ज्वॉइन किया। जब इस बारे में बैंक मैनेजर से पूछा तो वे मीडिया के सवालों से बचते नजर आए ।

कुछ इस तरह बैंक में काम करने पहुंचे अरविंद
कुछ इस तरह बैंक में काम करने पहुंचे अरविंद

यास चक्रवात के चलते बंगाल में 12 घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट

0

Bengal: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान यास (Cyclone Yaas) ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. जिसके चलते कोलकाता हवाई अड्डा (Kolkata Airport) करीब 12 घंटे बंद रहेगा. कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने आज कहा कि आईएमडी द्वारा मौसम की चेतावनी के मद्देनजर, कोलकाता हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन 26 मई को सुबह 8:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक निलंबित रहेगा. कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि ऐरो ब्रीज को बंद किया जा रहा है.

यास चक्रवात के चलते बंगाल में 12 घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट

एयरपोर्ट परिसर में निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए पंपों को तैयार रखा गया है. छोटे विमानों को जमीन से बांधकर रखा जाएगा, वहीं अम्फान के दौरान गंभीर रूप से प्रभावित हुए बड़े विमानों को किसी भी तरह की क्षति से बचाने के लिए सावधानी बरती जा रही है. 26 मई को कोलकाता, हावड़ा और हुगली में हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे से 80 किमी प्रति घंटे से 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी.