Thursday 9th of July 2026 06:48:17 PM
Home Blog Page 232

चुरचू में उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, एक जवान घायल, हथियार छिनने की कोशिश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के चुरचू थाना क्षेत्र स्थित बोदरा गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।

इसमें जिला बल का एक जवान उपेंद्र राम घायल हो गया। वहीं एक दारोगा के साथ महिलाओं ने हाथापाई भी कर दी।

घटना गुरुवार की शाम की है, जब चुरचू थाना प्रभारी इंद्रदेव रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम जमीन विवाद में केस सत्यापन और निष्पादन के लिए गर्ई थी।

चुरचू थाना प्रभारी के अनुसार बोदरा गांव के तुलसी यादव और इंदर यादव के बीच जमीन का विवाद था। थाने में आवेदन दिया गया था।

मामले को सलटाने के दौरान विवाद बढ़ गया और उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस के हथियार भी छिनने की कोशिश की गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले।

ग्रामीणों ने हजारीबाग एसपी को फोन कर घटना के बारे में बताया कि चुरचू थाना प्रभारी एक तरफा बात करने लगे, उसी में यहां के ग्रामीण महिला-पुरुष उग्र हो गए।

किसी तरह भीड़ से बचकर पुलिस महकमा सुरक्षित थाना पहुंचा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सांसों के सौदागरों के खेल पर कसा नकेल, अब तक एक सस्पेंड, दो को जेल

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग (अजय निराला)। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग से गायब किए गए 183 ऑक्सीजन सिलेंडर के मामले में शिकंजा कसने लगा है।

सांसों के सौदागरों पर नकेल कसते हुए अब तक तीन लोगों पर कार्रवाई की गई है।

इनमें आउटसोर्सिंग कंपनी के चालक शशि कुमार और वार्ड ब्वॉय सुरेंद्र यादव को जेल भेजा जा चुका है। वहीं स्टोरकीपर शंभूनाथ झा को सस्पेंड कर दिया गया है।

उसकी जगह पर नए स्टोरकीपर शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को स्टोर का प्रभार सौंप दिया गया है।

सस्पेंड किए गए स्टोर कीपर का मुख्यालय सिमडेगा बनाया गया है।

इस जांच की जद में हजारीबाग के सिविल सर्जन डॉ संजय जायसवाल भी हैं। उनके सरकारी आवास से दो सिलेंडर बरामद हुए थे।

हालांकि उन्होंने अपनी सफाई दी थी कि वे निजी भवन में रहते हैं, न कि सरकारी आवास में।

इधर रांची से आए स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पिछले तीन दिनों से एचएमसीएच की व्यवस्था को खंगाल रहे हैं।

उन्होंने बीएचटी बेड हेल्थ टिकट और रेडमीसिविर की उपलब्धता और इस्तेमाल आदि की सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा, उपकरण और अन्य सामग्रियों के रखरखाव और हेराफेरी की भी छानबीन करने की जरूरत बताई जा रही है।

गौरतलब है कि इस अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में एक के बाद एक कोरोना मरीज दम तोड़ते रहे और दूसरी ओर 183 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब कर सांसों के सौदागर उसका सौदा करते रहे।

अब तक 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद होने की सूचना है।

इस अमानवीय वारदात में कई सफेदपोश की भी संलिप्तता कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि मामले की गहन पड़ताल में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की गिरफ्त से सांसों के अन्य सौदागर भी ज्यादा दूर नहीं हैं।

चतरा के लावालौंग में अमेरिकन रायफल के साथ टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा पुलिस को प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

एसपी ऋषव झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के भुरकुड़वा गांव से टीएसपीसी के एरिया कमांडर नाथो गंझू उर्फ भगीरथ को गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी गुरुवार को सिमरिया के एसडीपीओ आलोक प्रियदर्शी ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि एसपी को मिली सूचना के आलोक में टीएसपीसी सदस्य की गिरफ्तारी के लिए उनके नेतृत्व में एक टीम बनी। टीम के सदस्यों ने नाथो गंझू को घर से गिरफ्तार कर लिया।

साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 प्वाइंट 315 बोर की एक अमेरिकन राइफल, पांच जिंदा गोली, एक स्प्रिंगफील्ड राइफल, इसकी 10 जिंदा गोली, 10 एके-47 की गोली, प्रिंटेड 60 पर्चा और दो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

टीम में थाना प्रभारी विवेक कुमार, एसआई अनिरुद्ध कुमार सिंह, एएसआई विनोद कुमार तिवारी, हवलदार कृष्ण लाल हाजरा, पंकज कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार व चीकू कुमार यादव शामिल थे।

सेना के वाहन ने युवक को कुचला, शव के साथ प्रदर्शन, आठ घंटे लोगों ने रखा एचएच

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के झुमरा जोहनियां मोड़ के पास गुरुवार को सेना के वाहन की चपेट में आने से मेरु के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वह डोमन महतो का पुत्र प्रकाश कुमार कुशवाहा (32 वर्ष) था।

दुर्घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए एन एच-100 आठ घंटे जाम रखा।

काफी संख्या में लोग युवक के शव के साथ वहां बैठे रहे।

लोग प्रशासन से मृतक की विधवा के लिए एक सरकारी नौकरी, मृतक के दोनों बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च और अंतिम संस्कार के लिए नगद पैसे आदि की मांग कर रहे थे।

युवक अपने घर मेरु से पल्सर पर सवार होकर झुमरा की तरफ आ रहा था, तभी डीपू चौक जोहनिया मोड़ के पास पीछे से आ रही आर्मी की दस गाड़ियों के काफिले में शामिल सबसे आगे की गाड़ी की चपेट में युवक आ गया।

दुर्घटना के बाद काफिले में शामिल तीन गाड़ियां तो आगे निकल गईं, पर पीछे से जा रहे सात वाहन और उसमें बैठे दर्जनों जवान जाम में फंस गए।

एसडीपीओ अनुज उरांव, दारू थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, सीओ नीतू कुमारी आदि से लंबी वार्ता के बाद उचित आश्वासन पर जाम टूटा।

इमरान बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो.गुलरेज ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार

0

सरायकेला: भारत के महसूर शायर और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता इमरान प्रतापगढ़ी को नदीम जावेद की जगह ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटि का अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी का अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर झारखंड कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर सह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कोल्हान अध्यक्ष मो.गुलरेज अंसारी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, सलमान खुशीद, तारीख अनवर सहित कई बड़े नेताओं को धन्यवाद दिया है और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। साथ ही मो.गुलरेज अंसारी ने कहा है कि इमरान प्रतापगढ़ी के कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवा काफी उत्साहित हैं। और युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए इनकी नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी सभी वर्गों के नेता है और समाज के लिए हर संभव मदद के लिए हमेसा सेवा के लिए खड़े रहते है। इनके कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी और मजबूत होगी।

धनबाद कोचिंग डिपो में खड़ी ट्रेन बिना इंजन के ही चल पड़ी, लोग हैरान

0
धनबाद।  धनबाद कोचिंग डिपो में एक अजीब घटना हुई । डिपो में खड़ी ट्रेन बिना इंजन के ही करीब एक किलोमीटर सरपट दौड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेल महकमे में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ।
करीब एक किलोमीटर तक चलती रही ट्रेन
करीब एक किलोमीटर तक चलती रही ट्रेन

कोचिंग डिपो में एलएचबी के छह डिब्बे खड़े थे जो लुढ़क गए. लगभग एक किलोमीटर लगभग एक किलोमीटर आगे चले गए और दो डिब्बे पटरी से भी उतर गए. मामले की जांच के लिए इंक्वायरी कमेटी बन गई है. जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप कोचिंग यार्ड में छह कोच खड़े थे. जो अचानक पुराना बाजार की ओर पटरी पर रेंगने लगी. जिसे देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. परंतु गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद छह बोगियों में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं. जिससे सभी कोच रुक गए ।

हादसे का शिकार हुई ट्रेन, पटरी से उतरे डिब्बे
हादसे का शिकार हुई ट्रेन, पटरी से उतरे डिब्बे
इस घटना को लेकर जांच कमेटी बनाई गई है. जो दुर्घटना के बाबत जांच कर रेलवे को रिपोर्ट सौंपेगी. हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानमाल की नुकसान की सूचना नहीं है। सीनियर डीसीएम अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और ना ही किसी प्रकार का कोई बाधा आई है. फिर भी जांच का आदेश दे दिया गया है

दीपिका पांडेय सिंह बनीं कांग्रेस की नेशनल सेक्रेटरी, उत्तराखंड का प्रभार

0
गुरुवार को इसके आदेश जारी हुए
विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड का प्रभार

महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालने वाली झारखंड की पहली महिला बन गई हैं। उनको कांग्रेस का नेशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। पहले असाइनमेंट के तहत वे उत्तराखंड की प्रभारी बनाई गई हैं। वह राजेश धर्माणी का स्थान लेंगी।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया। उत्तराखंड के साथ छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी नए सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं दीपिका पांडेय सिंह

अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हैं . कांग्रेस भाजपा सरकार को वहां से बेदखल करके वापस सत्ता में आने की फिराक में है । इसमें अपेक्षित परिणाम पाने के लिए पार्टी ने दीपिका पांडेय को जवाबदेही सौंपी है ।ऐसे में अब वे अपनी रणनीतियों को तैयार करने और उस पर अमल करने में लगेंगी । माना जा रहा है कि नेशनल सेक्रेट्री के लिये चुने गये सिपहसलार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी लोगों में से हैं । राहुल लगातार दीपिका के प्रति भरोसा जताते रहे हैं।

पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है- दीपिका

कांग्रेस की नेशनल सेक्रेटरी और उत्तराखंड की प्रभारी बनाए जाने पर दीपिका पांडेय सिंह ने कहा

महासचिव के सी वेणुगोपाल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. वे इस ज़िम्मेदारी का निर्वाहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निभाएंगी.

जीवन भर मान्य होगा TET का रिजल्ट, केन्द्र सरकार की घोषणा

0
अब सात की बजाय उम्र भर रहेगी TET की मान्यता

शिक्षक बनने के इच्छुक नौजवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता अवधि को सात के बजाय बढ़ाकर ताउम्र कर दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने आज आदेश जारी किया है। अब एक बार टीईटी पास करने पर यह जीवन भर के लिए मान्य रहेगा। शिक्षा मंत्रालय के इस फैसले से शिक्षक की नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं को फायदा होगा।

शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जिन उम्मीदवारों या छात्रों के प्रमाणपत्र की सात वर्ष की अवधि पूरी हो गई है, उनके बारे में संबंधित राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रशासन टीईटी की वैधता अवधि के पुनर्निधारण करने या नया टीईटी प्रमाणपत्र जारी करने के लिये जरूरी कदम उठायेंगे । यह व्यवस्था 2011 से प्रभावी होगी ।

केंदीय शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह फैसला 10 साल पहले की तारीख 01 जनवरी, 2011 से लागू किया गया है। यानि की इन सालों में जिनके भी प्रमाण – पत्रों की अवधि पूरी हो चुकी है। वे भी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्र होंगे। उन्हें बार-बार परीक्षा में भाग लेने की आवयश्कता नहीं रहेगी।

बोकारोः 6 किलो यूरेनियम के साथ 7 लोग गिरफ्तार

0

बोकारो के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 3 थाना की पुलिस ने बालीडीह सहित अन्य स्थान पर छापेमारी कर 6 किलो सस्पेक्टेड यूरेनियम बरामद करते हुए 7 लोगो को गिरफ्तार किया है ।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने बताया कि इस। मामले मे एटॉमिक एनर्जी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है ।पुलिस ने आपराधिक गिरोह के पास से 7 मोबाइल 1 मोटरसाइकिल भी जब्त किया है । पुलिस यह पता लगा रही है कि यूरेनियम की सप्लाई कहीं नक्सलियों को तो नहीं किया जा रहा है ?

बंगाल में

0

कोलकाता।  ममता ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोना के मामले कम करने के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया लेकिन हमने कुछ प्रतिबंध लागू किया है और तेजी से इस पर काबू पा रहे हैं। प्रतिबंध के दौरान हमें लोगों का समर्थन मिला इसलिए यह संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने कोविड प्रबंधन पर विभिन्न बिजनेस चैंबर्स के प्रतिनिधियों के साथ इस दिन राज्य सचिवालय नवान्न में बैठक कीइस दौरान ममता ने संक्रमण के घटते मामले के मद्देनजर लॉकडाउन में फिर छूट की घोषणा की।

ममता ने कहा कि अब शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक रेस्टोरेंट 50 फीसद कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोलने की इजाजत होगी। इसके अलावा बिजनेस प्रतिनिधियों की मांग पर ममता ने 15 जून के बाद 25 फीसद कर्मचारियों के साथ सीमित समय के लिए शॉपिंग मॉल खोले जाने की भी इजाजत देने की बात कहीं। बता दें कि बंगाल में 16 मई से लॉकडाउन है, जिसे 15 जून तक बढ़ाया जा चुका है। इससे पहले ममता ने दोपहर 12 से तीन बजे तक खुदरा दुकानें खोलने की इजाजत दी थी। वहीं, सुबह 10 बजे तक सब्जी बाजार व अन्य दुकानें एवं 10 से शाम पांच बजे तक मिठाई दुकानें खोलने की पहले से इजाजत है।

UP

0

लखनऊ  कोरोना वायरस संक्रमण की सेकेंड स्ट्रेन के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद कर दिया है। इसके आगे की रणनीति की घोषणा शाम को की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाई स्कूल के बाद इंटरमीडिएट की परीक्षा भी निरस्त कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट बैठक चली। 10:30 बजे शुरू हुई बैठक 11:00 बजे समाप्त हुई। शिक्षा बोर्ड की कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने पेश की। इसमें परीक्षा रद करने के बाद परीक्षार्थियों के अन्य विकल्प के सुझाव दिए गए हैं।