Thursday 9th of July 2026 07:49:58 PM
Home Blog Page 231

डंपर ने ग्रामीण को कुचला, शव के साथ मजदूरों का प्रदर्शन, मुआवजे के आश्वासन पर माने लोग

0

उज्ज्वल दुनिया, बड़कागांव(हजारीबाग)। कोल डंपिंग के दौरान डंपर की चपेट में आने से शुक्रवार को हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित नापो कला निवासी महादेव यादव की मौत हो गई।

महादेव यादव सीसीएल की सैनिक कंपनी के अधीन अशोका प्रोजेक्ट पिपरवार से राय साइडिंग में हाइवा से कोयला ढुलाई करता था।

घटना के बाद मजदूर शव के साथ प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए।

इस दौरान स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कंपनी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता कराईं।

वार्ता में मृतक की पत्नी को 5 लाख 75 हजार मुआवजा देते हुए बड़े बेटे दीपक कुमार यादव को सैनिक कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बनी।

साथ ही 25 हजार रुपए नगद और 5 लाख 50 हजार रुपए मृतक की पत्नी के खाते में जमा कराया गया।

त्रिपक्षीय वार्ता में विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी, मुखिया प्रदीप उरांव, प्रताप यादव, कंपनी की ओर से मंगल सिंह, सीसीएल से साइडिंग मैनेजर धीर प्रताप सिंह समेत कई लोग शामिल थे।

ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति का अकाउंट सस्पेंड किया, बदले में नाइजीरिया में ट्विटर बंद

0

अफ्रीका के छोटे से देश नाइजीरिया ने अमेरिकी कंपनी ट्विटर को उसकी हैसियत समझा दी । ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति का अकाउंट थोड़े दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया।  इसके बदले में नाइजीरिया ने अपने देश से ट्विटर को बंद कर दिया। अब ट्विटर माफी पर माफी मांग रहा है।

नाइजीरिया के सूचना मंत्री ने की ट्विटर पर बैन की घोषणा
नाइजीरिया के सूचना मंत्री ने की ट्विटर पर बैन की घोषणा

नाइजिरिया में ट्विटर को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है । नाइजीरिया का कहना है कि इस मंच का उपयोग देश के कॉरपोरेट को नीचा दिखाने के लिए किया जा रहा है । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि संघीय सरकार ने ट्विटर को अनश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया है ।

दो दिन पहले ही ट्विटर ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के आधिकारिक अकाउंट को डिलीट कर दिया था । सोशल मीडिया मंच का कहना था कि राष्ट्रपति ने नियमों को तोड़ा है । हालांकि ट्विटर ने बाद में नाइजीरिया सरकार से क्षमा मांगते हुए राष्ट्रपति का अकाउंट बहाल कर दिया था , लेकिन इसके बावजूद ट्विटर को नाइजीरिया से अपना बोरिया-बिस्तर समेटना होगा।

एलएनटी के मैनेजर से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग स्थित कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा रोड में एलएनटी कंपनी के फील्ड मैनेजर सुदीप रॉय के साथ मारपीट कर घायल करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त राजकुमार मेहता को गिरफ्तार किया है।

आरोपी का कोविड टेस्ट कराने के बाद उसे जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से सैमसंग गैलेक्सी ए-31 और रेडमी सी-3 मोबाइल भी जब्त किया है।

बताया जाता है कि 14 मई को एलएनटी कंपनी के फील्ड मैनेजर सुदीप रॉय के साथ मारपीट की गई थी।

भुक्तभोगी ने थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।

एसडीपीओ महेश प्रजापति के नेतृत्व में तकनीकी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त पदमा निवासी राजकुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

माहभर में माही के घर फिर आया नया मेहमान, बेटी जीवा ने माथे पर हाथ फेर बढ़ाई शान

0

उज्ज्वल दुनिया, रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) के घर एक महीने के अंदर एक और नया मेहमान आया है।

माही का यह मेहमान कोई और नहीं, बल्कि उनका नया घोड़ा है।

माही की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर बेटी जीवा के साथ एक छोटे घोड़े की तस्वीर शेयर की है।

इसमें जीवा घोड़े के सिर को अपनी नन्ही हथेली से स्पर्श कर रही है।

मई में भी धौनी के घर नए मेहमान के रूप में घोड़ा ही आया था, जिसका नाम चेतक है।

धौनी ने चेतक का वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने उसमें कैप्शन भी लिखा था कि घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले, तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया।

आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है। बाद में साक्षी ने धौनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह चेतक का मसाज करते नजर आए थे।

महिला ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

0

कोडरमा :- कोडरमा थाना अंतर्गत बदडीहा की एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोडरमा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने कहा है कि वह कोडरमा बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान कोडरमा टाउन रेलवे स्टेशन के समक्ष रिफाइन मियां, रब्बानी व अयूब अंसारी ने उसे पकड़ लिया और जंगल की तरफ ले गये। तीनों ने जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के द्वारा दिए गए आवेदन के बाद घटना को लेकर कोडरमा थाना में धारा 376 बी के तहत कांड संख्या 96/21 दर्ज करते हुये पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। वहीं कोडरमा पुलिस ने शुक्रवार को रिफाइन मियां और अयूब अंसारी को गिरफ्तार किया है। एसआई सुनील कुमार के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आने के उपरांत, पीड़ित महिला की मेडिकल जांच करा पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

5जीः दिल्ली हाइकोर्ट ने जूही चावला पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, कहा

0

भारत में चाइनीज़ लॉबी को बड़ा झटका लगा है। तथाकथित पर्यावरणविद जूही चावला की 5G वायरलेस नेटवर्क के ख़िलाफ़ की गई याचिका ख़ारिज कर दी गई है। इतना ही नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने उन पर क़ानून के साथ घटिया मज़ाक़ करने के लिये 20 लाख का जुर्माना भी ठोका। दिल्ली हाइकोर्ट ने कहा कि घटिया पब्लिसिटी स्टंट के लिए कोर्ट का वक्त बर्बाद किया ।

घटिया पब्लिसिटी के लिए दायर की याचिका
घटिया पब्लिसिटी के लिए दायर की याचिका

याचिकाकर्ता को 5जी के बारे में कुछ नहीं पता

न्यायमूर्ति जे. आर. मिड्ढा ने कहा कि ये पूरी याचिका ही दोषपूर्ण है। पहले तो 5जी तकनिक को लेकर याचिकाकर्ता को जो भी समस्याएं थी , उसे लेकर उन्हें सरकार के पास जाना चाहिए था। अगर सरकार उनकी बात नहीं सुनती, तब उन्हें कोर्ट कि शरण में आना चाहिए था. दूसरी बात, याचिकाकर्ता को 5जी तकनिक और उससे होने वाले नुकसान पर कोई जानकारी नहीं है। बस वो सुनी-सुनाई बात को लेकर अपने वकीलों के माध्यम से कोर्ट पहुंच गईं ।

जूही चावला पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया

हाई कोर्ट ने जूही चावल पर 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है । अदालत ने अपने आदेश में कहा कि ऐसा लगता है कि ये मुकदमा सिर्फ प्रचार के लिए था । अदालत ने कहा कि वादी जूही चावला ने सुनवाई के लिंक को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जिससे तीन बार व्यवधान पैदा हुआ । अदालत ने कहा कि दिल्ली पुलिस उन व्यक्तियों की पहचान करेगी और व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी ।

तीन चार माह के लिए पैरोल पर छुटेगे 22 कैदी

0

साहिबगंज मंडल कारा और राजमहल उपकार से तीन चार माह के लिए पैरोल पर करीब 22 कैदी छोड़े जाऐंगे

मंडल कारा से दो विचाराधीन कैदी तो राजमहल उपकारा से 20 कैदियों की सूची हो रही है तैयार

साहिबगंज/प्रतिनिधि

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर साहिबगंज मंडल कारा और राजमहल उपकारा से कम से कम 22 कैदी को पैरोल पर छोड़ने का आदेश जारी हुआ है। इसके लिए पुलिस प्रशासन सूची तैयार कर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजने की तैयारी में जुट गया है। राजमहल उपकारा से 20 कैदियों की सूची सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर कारा विभाग ने पैरोल या अंतरिम जमानत पर कुछ कैदियों को छोड़ने के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है। उपकारा में सात वर्ष से कम सजा वाले मामले में विचाराधीन कैदियों को चिंहित कर सूची तैयार की जा रही है। मंडल कारा अधीक्षक सह कार्यपालक दंडाधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि मंडल कारा से दो विचाराधीन कैदी और राजमहल उपकार जेल से 20 कैदियों की सूची तैयार की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार ने बताया कि पैरोल पर कैदी को तीन से चार महीने के लिए ही छोड़ा जा सकता है। पिछले साल भी कुछ कैदियों को छोड़ा गया था। सात साल से कम सजा पाने वाले कारा बंदी हो या जो साधारण अपराध के आरोपी हैं, उन्हें अंतरिम जमानत या जमानत पर रिहा करने की प्रक्रिया की जा रही है। ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो चुकी है, लेकिन किन्हीं कारणों से बेल बॉन्ड जमा नहीं कर पाए हों, उन्हें भी कुछ सुधार के साथ आदेश दिया जा सकता है। संबंधित न्यायालय के आदेश पर आवश्यक कार्रवाई कर सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार उपलब्ध कराएंगे।

0

कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड, घर जैसा माहौल होगा माहौल- डीसी

एक माह मे बच्चों का आकर्षक वार्ड बनकर हो जायेगा तैयार

साहिबगंज/प्रतिनिधि

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका व बच्चों के संक्रमित होने के मद्देनजर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में ही सीएम हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के गृह जिला साहिबगंज के सदर अस्पताल में 20 बेड का चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड जिला प्रशासन के देखरेख मे निर्माण कराया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के ज्यादा संक्रमित होने की आशंका है। इसी को ध्यान में रखते हुए साहिबगंज सदर अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए अब अलग से 20 बेड का चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड के साथ बच्चों को आकर्षित करने के लिए चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड की दीवारों पर कार्टून और जानवरों की मनोरंजक तस्वीरें उकेरी जा रही है। संक्रमित बच्चों को लुभाने व मनोरंजन के लिए खिलौने आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। वार्ड का माहौल आकर्षक व खुशनुमा हो जिससे बच्चों को अपने घर की कमी का एहसास न हो। वहीं बच्चों का इलाज अत्याधुनिक मशीन से किया जाएगा और पाँच आईसीयू से सुसज्जित होगा। वार्ड आधुनिक मशीन और उपकरणों से होगें लैस इसकी जानकारी डीसी रामनिवास यादव ने दी। उन्होंने बताया कि चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड आवश्यक आधुनिक मशीन और उपकरणों से लैस होगा इसके लिए मशीनों की खरीदारी के लिए अनुज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जिसमें पाँच पीडिएट्रिक वेंटिलेटर, पाँच पीडिएट्रिक नेबुलाइजर, 10 मल्टीपारा मॉनिटर, पाँच पोर्टेबल सक्शन मशीन, दो पोर्टेबल एक्सरे मशीन, 20 पेड्रिक प्लस आँक्सीमीटर, दो बीपी अपरेटस मरकरी, दो बीपी अपरेटश डिजिटल, दो ईसीजी मशीन वैगरह मशीन और उपकरण है। बच्चों के लिए उपयुक्त खुशनुमा वार्ड के संबंध मे डीसी डॉ.रामनिवास यादव ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ही उक्त तैयारी चल रही है। ऐसा निर्देश दिया गया है कि कोरोना के तीसरे फेज में बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होंगे। इसलिए जिला स्तर से अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। ताकि बच्चे सुरक्षित रह सके और प्रभावित होने पर उनका समुचित इलाज किया जाए जा सके।उन्होंने कहा कि इस वार्ड को एक खुशनुमा वार्ड बनाया जा रहा है, ताकि बच्चे जब भर्ती हो तो उन्हें घर जैसा माहौल मिले। बच्चों की सुविधा को देखते हुए इस 20 बेड के वार्ड में छह एसी की व्यवस्था की जा रही है। अगले एक महीना के अंदर यह वार्ड पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।

लॉकडाउन में काम नहीं मिलने पर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ने शुरू किया कॉल गर्ल का धंधा, कई फिल्मी ऐक्ट्रेस शामिल

0

कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन लगा है। सारे काम-धंधे बंद हैं। फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग बंद है । अभिनेत्रियों के खर्चों में कमी नहीं आई लेकिन आमदनी शून्य । ऐसे में कई अभिनेत्रियां पैसे-पैसे की मोहताज हो गई हैं। इन्हीं में से कुछ अभिनेत्रियों ने जिस्मफरोशी के धंधे में कदम रखा है । इस हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट के तार मुंबई,  दिल्ली सहित दक्षिण के कई शहरों तक फैला है।

ठाणे में ग्राहकों के साथ पकड़ी गई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस
ठाणे में ग्राहकों के साथ पकड़ी गई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस

मुंबई से सटे ठाणे के अपार्टमेंट से दो बॉलीवुड ऐक्ट्रेस गिरफ्तार 

ठाणे के पाचा-पखाड़ी इलाके के नटराज सोसायटी के एक फ्लैट से पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया है। इसमें फ्लैट की मालकिन और एक अन्य महिला को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वो महिला इन ऐक्ट्रेस के लिए ग्राहक मुहैया कराती थी ।

एक रात के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये 

ठाणे पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि एक रात सेक्स करने के बदले ये अभिनेत्रियां डेढ़ से दो लाख रुपये चार्ज करती हैं। इस सेक्स रैकेट में बॉलीवुड के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की ऐक्ट्रेस भी शामिल हैं। इन अभिनेत्रियों ने साउथ की फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है।

कई बड़े नाम इस सेक्स रैकेट में शामिल 

ठाणे पुलिस का कहना है कि अभी वे पकड़ी गई अभिनेत्रियों के नाम का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि इससे इस रैकेट में शामिल दूसरे लोग अलर्ट हो जाएंगे । जल्द ही ठाणे पुलिस की एक टीम बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद जाएगी । वहां से कुछ हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

गढ़वा का गौरव होगा 46 फीट ऊंचा घंटाघर, मंत्री ने पूजा

0

उज्ज्वल दुनिया, गढ़वा। गढ़वा के इंदिरा गांधी पार्क में जल्द घंटाघर बनेगा, जो जिले का गौरव होगा।

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री और गढ़वा के स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरुवार को यहां पूजा-अर्चना कर घंटाघर का शिलान्यास किया। इस पर जिले के लोगों को गर्व की अनुभूति होगी।

मौके पर उन्होंने कहा कि घंटाघर से जिले को अलग पहचान मिलेगी।

यह शहर के मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। यहां बनने वाला घंटाघर चार मंजिला होगा।

इसका ग्राउंड फ्लोर वर्गाकार अर्थात 16 फीट लंबा और इतना ही चौड़ा होगा। इसकी ऊंचाई 46 फीट होगी।

यह घंटाघर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना होगा।

घंटाघर की तीसरी मंजिल पर पांच फीट व्यास की विशाल घड़ी लगेगी, जो काफी दूर से ही दिखाई पड़ेगी।

यह घड़ी इलेक्ट्रॉनिक नहीं, चाबी भरने वाली होगी। इसमें एक घंटा भी होगा, जो भवन के सबसे ऊपर तल पर लगेगा।

ग्राउंड फ्लोर में इलेक्ट्रिकल पैनल और इनवर्टर आदि रहेंगे। ऊपर की तीन मंजिलों में घड़ी और उसके अन्य सामान लगेंगे।

भवन की सभी मंजिलों पर आकर्षक लाइट से भव्य साज-सज्जा की जाएगी।