Thursday 9th of July 2026 09:49:06 PM
Home Blog Page 229

चतरा सदर अस्पताल से चोरी गया नवजात बरामद, पकड़ी गई आरोपी महिला

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा सदर अस्पताल से शनिवार की अहले सुबह एक नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया है।

हालांकि परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल से महज दो सौ मीटर दूर पोस्ट ऑफिस चौक के पास से एक महिला से नवजात को बरामद कर लिया।

परिजनों ने महिला की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

थाने में पूछताछ में महिला ने बताया कि वह इटखोरी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी इकबाल अंसारी की पत्नी अनिशा खातून है।

दरअसल लातेहार के मुरपा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी रजनी देवी अपने मायके आयी हुई थी।

एक जून को सदर अस्पताल में उसे बेटा हुआ। रजनी के साथ उसकी मां मंजू देवी व उसका भाई राकेश रंजन उसकी देखभाल कर रहे थे।

शनिवार की अहले सुबह पांच बजे रजनी की मां मंजू देवी वॉशरूम चली गई और अनिशा खातून नवजात शिशु को लेकर वहां से चंपत हो गई।

मेदिनीनगर के तालाब में फंसी नीलगाय को चार घंटे रेस्क्यू कर बचाई जान

0

उज्ज्वल दुनिया, पलामू। मेदिनीनगर स्थित सिंचाई विभाग के पास तालाब में शनिवार को एक नील गाय चार घंटे तक फंसी रही।

उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लोग लगे रहे। तीन बार बाहर निकाले जाने के बाद वह चौथी बार तालाब में कूद गई।

अंत में दो वनकर्मियों ने नीलगाय को तालाब से बाहर निकाला और सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

चार घंटे के रेस्क्यू में स्थानीय युवकों मनीष, राजन, राहुल आदि ने भी सहयोग किया।

मनरेगा कूप धंसने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित जोको गांव में मनरेगा कूप धंसने से एक मजदूर सहदेव महतो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन रात जेसीबी से काम कराया गया, जिसके बाद शनिवार को कूप बांधने के दौरान धंस गया।

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

छापेमारी के बाद बड़कागांव में रातभर चला आंदोलन, सीओ

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के बड़कागांव में बीती रात अवैध बालू कारोबार के खिलाफ छापेमारी हुई।

कार्रवाई में सीओ वैभव कुमार सिंह और थाना प्रभारी हिमांशु शेखर सिंह ने घर के बाहर खड़ेबालू लदे सात ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार की रातभर और शनिवार को दिनभर सीओ और थानेदार के खिलाफ सड़क जाम कर दी।

साथ ही सीएम को पत्राचार करते हुए सीओ और थानेदार पर आरोप लगाया कि उन्होंने खाली ट्रैक्टर और हाइवा की चोरी करा ली।

वहीं उसमें बालू भरवा कर ग्रामीणों के साथ मारपीट की।

इनमें चार ट्रैक्टर बड़कागांव-बरवाडीह और तीन ट्रैक्टर सांड़ के हैं।

पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि विरोध करने के दौरान एक पुरुष और एक महिला को पीट कर घायल कर दिया गया।

घटना के विरोध में ट्रैक्टर मालिक, चालक और गुस्साए ग्रामीणों ने चिरैयां नदी के सामने रात एक बजे पुलिस वाहन के चक्के की हवा खोलकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

शनिवार की अहले सुबह चार बजे मामले को सुलझाने के लिए पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बीडीओ प्रवेश कुमार साव एवं एसडीपीओ मोहम्मद नेहालउद्दीन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

लेकिन ग्रामीण सीओ और थानेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

जिला खनन पदाधिकारी संजय शर्मा के समझाने पर काफी देर के बाद शाम छह बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया।

बताया जाता है फाइन लेकर सभी वाहनों को छोड़ दिया गया है।

कोडरमा में लड़की को चिनवा दिया था जिंदा, आरोपी महिला गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, कोडरमा। कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित योगियाटिल्हा में एक लड़की को कमरे में जिंदा चिनवा दिया।

भूमि विवाद में एक पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त लड़की के परिजन अपने एक रिश्तेदार के घर गृहप्रवेश में गए थे।

शाम को लौटे, तो घर के दरवाजे के आगे मिट्टी और ईंट से बनी दीवार नजर आयी।

परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार को गिरा दी, तो अंदर सुलेखा कुमारी बेहोशी की हालत में मिली।

उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

होश आने पर युवती ने बताया कि जमीन को लेकर उनके पिता किशोर पंडित की गांव के ही विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित और बीरबल पंडित से विवाद चल रहा है।

शुक्रवार को जब वह बछिया को चारा दे रही थी, तभी अचानक विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित, उषा देवी, गायत्री देवी, मनीषा देवी, मीना देवी और सावित्री देवी उसके घर पहुंच गए और जबरन उसे कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

उसके बाद दरवाजे के आगे मिट्टी और ईंट से दीवार खड़ी कर दी। वह कमरे के अंदर से चिल्लाती रही, बावजूद किसी ने नहीं सुना।

एसआई राजेंद्र राणा ने बताया कि किशोर पंडित ने जयनगर थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि मामला गंभीर है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक महिला सावित्री को जेल भेज दिया गया है।

उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे गरीब छात्र छात्राओं को दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

0

सोनाहातू और राहे प्रखंड में विधायक सुदेश महतो ने महिला को-ऑर्डिनेटर के साथ की बैठक 

राहे में बैठक करते विधायक
राहे में बैठक करते विधायक

सोनाहातू। प्रखंड सभागार में शनिवार को महिला को-ऑर्डिनेटरों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लॉक डाउन के वजह से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे गरीब छात्र छात्राओं को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसी स्थिति में स्नातक या स्नातक के समकक्ष वोकेशनल कोर्स आईटीआई पॉलिटेक्निक आदि शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

उन्होंने सक्रिय महिला दीदी क्षेत्र के ऐसे गरीब छात्र-छात्राओं को सूचीबद्ध कर उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पढ़ रहे संस्थान से प्राप्त आई कार्ड प्राप्त कर डाटा तैयार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा टीकाकरण पर भी जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक स्वयं टीका नहीं लेंगे तब तक लोगों के विश्वास जीता नहीं जा सकता । इसके लिए सभी आगे आएं खुद भी टीका लगवाएं एवं अन्य लोगों को भी टीकाकरण के लिए जागरूक करें। शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने वाले गांव में 5 लाख का विशेष योजना दिया जायेगा तथा बेहतर जागरूकता करने वाले को व्यक्तिगत रूप से सम्मनित किया जायेगा।

बैठक मे वरीय पदाधिकारी मनमोहन प्रसाद,जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिप सदस्य रजिया खातून ,बीडीओ रवि प्रकाश,सीओ महेंद्र छोटन उरांव,सोनाहातू बीडीओ सुचित्रा मिंज,सीओ प्यारे लाल,चिकित्सा प्रभारी डॉ जयराम शर्मा, संजय सिर्द्धार्थ,चितरंजन महतो, विकास महतो रंगबहादुर महतो, अमजद अली सरोज देवी,लतिका देवी समेत काफी संख्या में महिला उपस्थित थी।

पर्यावरण दिवस ओर किया गया पौधरोपण

पौधरोपण करते विधायक
पौधरोपण करते विधायक

विधायक सुदेश महतो ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राहे प्रखंड परिसर ओर सीएचसी सोनाहातू में पौधरोपण किये।हराकार्ड का किया गया वितरण-जिन्तु पंचायत में चुल्हा प्रमुख के साथ बैठक कर पंचायत के डाटा एंट्री करने,शत प्रतिशत वैक्सीन लेने आदि विषयों पर चर्चा किये।

“शिवा” की मौत के बाद चिड़ियाघर में बिल्ली प्रजाति के सभी जानवरों का कोविड टेस्ट

0

रांची के बिरसा जैव उद्यान (चिड़िया घर) में बृहस्पतिवार को शिवा नामक दस वर्षीय बाघ शिवा की बुखार से मौत के बाद न सिर्फ उसकी बल्कि अब चिड़िया घर में बिल्ली प्रजाति के सभी 21 शेरों, चीतों, बाघों, तेंदुओं आदि की कोविड जांच कराने का फैसला किया गया है।

बुखार के बाद गुरुवार को हुई थी "शिवा" की मौत
बुखार के बाद गुरुवार को हुई थी “शिवा” की मौत

बृहस्पतिवार को शिवा नामक दस वर्षीय बाघ शिवा की बुखार से मौत के बाद न सिर्फ उसकी बल्कि अब चिड़िया घर में बिल्ली प्रजाति के सभी 21 शेरों, चीतों, बाघों, तेंदुओं आदि की कोविड जांच कराने का फैसला किया गया है।
जैव उद्यान के निदेशक वाई के दास ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि वन विभाग ने पूरी सावधानी बरतते हुए उद्यान के हर उम्र के सभी 21 शेरों, बाघों, चीतों, तेंदुओं आदि की कोविड जांच कराने का फैसला किया है और इसकी प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दी गयी है।

दास ने बताया कि मंगलवार से ही शिवा को बुखार था और उसे संक्रमण भी था और बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत हो गयी। बुखार होने के बाद से बाघ ने कुछ भी ठीक से खाया नहीं। यहां तक कि उसने तेज बुखार के चलते चिकेन सूप तक नहीं पीया।

उन्होंने बताया कि बाघ का रैपिड एंटीजेन परीक्षण किया गया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आयी लेकिन उसके बाहरी लक्षण कोविड-19 के संक्रमण जैसे होने की वजह से पूर्ण पुष्टि के लिए उसके नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए भी भेजे गये हैं।

उन्होंने बताया कि बिल्ली प्रजाति के अन्य जानवरों में भी कोरोना के किसी संक्रमण की आशंका को दूर करने के लिए ही सभी 21 जानवरों का कोरोना संक्रमण का परीक्षण किया जा रहा है। अब तक इस उद्देश्य से 11 जानवरों का कोरोना जांच के लिए स्वैब लिया जा चुका है।

दास ने बताया कि चिड़िया घर में सवा साल से लेकर 14 वर्ष तक के बिल्ली प्रजाति के कुल 21 जानवर हैं जिनमें बाघ के सवा साल के तीन बच्चे भी शामिल हैं।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग में विशेष कार्याधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व भी इस तरह एक मामला चिड़िया घर से सामने आया था लेकिन अंततः जांच में कोविड का कोई मामला नहीं साबित हुआ।

उन्होंने कहा कि इस मौसम में अधिकतर जानवरों में भी बुखार और संक्रमण के लक्षण अवश्य नजर आते हैं लेकिन उनके अब तक कोविड का संक्रमण होने की पुष्टि राज्य में कहीं से भी नहीं हुई है।

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘फिर भी शिवा के मामले की विस्तार से जांच की जा रही है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में यह किसी भी हाल में कोविड संक्रमण का तो मामला नहीं है।’’

चिड़िया घर के चिकित्सक ओम प्रकाश साहू ने शिवा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया था कि शिवा का एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आया है। बाघ बुखार और संक्रमण से पीड़ित था। उसके कोविड जांच के लिए नमूने आईवीआरआई बरेली भेजे जा रहे हैं।

लॉकडाउन में रांची चिड़ियाघर बंद है। ऐसे में यदि शिवा की मौत के पीछे की वजह कोरोना वायरस आती है तो ये चिड़ियाघर में मौजूद बाकी जानवरों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। इसीलिए इस मामले में सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।

अल्पसंख्यक छात्रों को आइएएस की तैयारी के लिए फंड देगी हेमंत सरकार

0
गिरिडीह । अल्पसंख्यक छात्रों को आइएएस की तैयारी करने के लिए अब हेमंत सरकार फंड देगी । हज हाउस में परीक्षा की तैयारी के लिए खास कोंचिग क्लास करायी जाएगी । सूबे के अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल अंसारी ने शनिवार को यह बातें गिरिडीह में कही ।
IAS की तैयारी के लिए 50 लाख रुपये देगी हेमंत सरकार
IAS की तैयारी के लिए 50 लाख रुपये देगी हेमंत सरकार
50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक छात्रों को आइएएस की तैयारी कराने की योजना हेमंत सरकार ने तैयार की थी । इसके लिए 50 लाख के फंड की स्वीकृति मिल चुकी है ।
मधुवन और देवघर के विकास के लिए जल्द बनेगा मास्टर प्लान

बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि सूबे के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए दो सौ करोड़ के बजट की स्वीकृति दी गई है जिसमें बाबा धाम देवघर, रजरप्पा, पतरातू समेत अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा.मंत्री ने जानकारी दी कि विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल गिरिडीह के मधुबन के लिए केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को फंड उपलब्ध कराया है. मधुबन के डेवलमेंट के लिए भी प्लानिंग की जा रही है.

हफीजुल हसन मधुपुर जाने के क्रम में शनिवार को सर्किट हाउस में रुके थे, जहां मंत्री का स्वागत झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह के साथ पार्टी वर्कर शाहनवाज अंसारी, अभय सिंह और अजीत कुमार पप्पू ने किया ।

पोंटी चड्ढा मॉडल स्थापित करना चाहती है झारखंड सरकारः कुणाल षाड़ंगी

0
Jharkhand government wants to establish Ponty Chadha model: Kunal Sharangi
शराब का नियंत्रण निज़ी हाथों में देने के फ़ैसले पर तंज
शराब का नियंत्रण निज़ी हाथों में देने के फ़ैसले पर तंज

झारखंड में शराब की बिक्री और नियंत्रण निज़ी एजेंसी के हवाले करने के फ़ैसले को लेकर भाजपा ने सूबे की हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राज्य सरकार के इस निर्णय की तुलना देश के चर्चित ‘लिकर किंग’ पोंटी चड्ढा के शराब कारोबार मॉडल से करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए विरोध जताया है।

भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सरकार के इस निर्णय और मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी ख़ास शराब कारोबारी को पोंटी चड्ढा बनाने के मॉडल पर झारखंड सरकार काम कर रही है। कहीं न कहीं ये निज़ी हाथ कोलकाता की ओर इशारा कर रहे हैं। जाँच होनी चाहिए कि किन कारणों से सरकार को अपनी व्यवस्था पर कम विश्वास और चंद शराब कारोबारियों की मोनोपोली पर ज्यादा भरोसा है।

कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि स्पष्ट रूप से चंद शराब कारोबारियों के हाथ में और उनकी गोद मे खेलने की तैयारी राज्य सरकार कर चुकी है। निज़ी हाथों में शराब की व्यवस्था देने से सरकारी व्यवस्था का जो नियंत्रण रहता था एक ही परमिट के बार बार इस्तेमाल को लेकर, उत्पाद शुल्क की चोरी को लेकर, वह नियंत्रण सरकार के हाथों से निकल जायेगा।

चंद ब्रांड को प्रमोट करने और चिन्हित शराब माफियाओं को लाभांवित करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने अपरिपक्व निर्णय लिया है। इससे शराब वितरक सप्लाई करने वालों से कमीशनखोरी करेंगे और पहले से चुने ब्रांड को ही बढ़ावा दिया जाएगा । जिससे सप्लाई करने वालों के बीच स्वस्थ स्पर्धा नहीं होगी और राजस्व में घटोत्तरी होगी।  एक्ससाईज चोरी की कार्ययोजना मूर्त रूप देने को लेकर झारखंड सरकार ने शराब बिक्री के निजीकरण पर ज़ोर दिया हैं।

अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए शीघ्र शुरू हो बाल सेवा योजना : रघुवर

0

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कोरोना माहामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को खोने से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए अतिशीघ्र बाल सेवा योजना प्रदान करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को लिए पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार के आलावा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश आदि राज्य सरकारों ने अनाथ बच्चों की मदद के लिए कई तरह की सेवा योजनाओं की घोषणा की है। झारखंड सरकार भी राज्य के अनाथ बच्चों के संरक्षण, भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा की व्यवस्था आदि के लिए बाल सेवा योजना के तहत प्रतिमाह एकमुश्त सहयोग राशि प्रदान करने की व्यवस्था करे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा राज्य झारखंड एक अति पिछड़ा राज्य है, यहां के निवासियों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।  इस कठिन परिस्थिति में हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने राज्य के अनाथ हुए नौनिहालों की देखभाल एवं अच्छे भविष्य के लिए सार्थक कदम उठायें और अनाथ बच्चों को मासिक वित्तीय सहयोग दे  निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए मदद करें और पैर पर खड़ा होने तक सरकारी मदद के लिए कारगर योजना तैयार कर उस पर पहल करें।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिनका कोई संरक्षक नहीं है, उनके आवास की व्यवस्था की जाए और उसका खर्च राज्य सरकार वहन करे।

जमीन विवाद में युवती समेत गाय के बछड़े को घर में ताला लगा बाहर से ईंट की कर दी दीवाल खड़ा

0

पुलिस ने दीवाल तोड़ कर निकाला दोनो को बाहर,
एक महिला हिरासत में,
जांच में जुटी पुलिस
कोडरमा/जयनगर। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत योगियाटिल्हा में जमीन विवाद को लेकर एक युवती समेत गाय के बछड़े को घर में ताला लगा बाहर से ईंट की दीवाल खड़ा कर देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता हैं कि उक्त युवती ओर बछड़े को
मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवाल तोड़ कर बाहर निकाला जिसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया। बताया जाता हैं युवती का नाम सुलेखा कुमारी उम्र 19 वर्ष बहुत जा रहा है। इस बाबत यह भी बताया जाता हैं कि दो पक्ष के बीच जमीन विवाद में एक पक्ष ने इस तरह की अवमाननीय व्यवहार की। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती के परिजन अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को वापस आए तो उन्हें दरवाजे के आगे मिट्टी और ईट से बनी दीवार नजर आई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार को गिरा कर दरवाजा तोड़ा तो अंदर लड़की बेहोश हालत में मिली। जिसके बाद लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर भेजा गया, वहीं पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। घटना शुक्रवार की है। सुलेखा कुमारी के माता-पिता के अलावे सभी लोग उसे घर पर छोड़कर एक रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीड़िता सुलेखा कुमारी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके पिता किशोर पंडित और गांव के ही विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जब वह गाय के बच्चे को चारा दे रही थी तभी अचानक विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित, उषा देवी, गायत्री देवी, मनीषा देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, उसके घर पहुंच गए और जबरन उसे कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया इसके बाद दरवाजे के आगे मिट्टी और ईट से दीवार खड़ी कर दी सुलेखा कमरे के अंदर से चिल्लाती रही बावजूद कोई नहीं सुना। इधर इस एसआई राजेंद्र राणा ने बताया कि समय पर युवती को बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। मामले को लेकर किशोर पंडित ने जयनगर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जाने के बाद सभी लोग हमारे घर को छतीग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि मामला गंभीर है दोषियों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा फिलहाल एक महिला मसोमात सावित्री को हिरासत में लिया गया है।