Thursday 9th of July 2026 10:41:42 PM
Home Blog Page 228

21 जून से सभी को मुफ्त वैक्सीन, सिर्फ 150 रुपये का सर्विस चार्ज लगेगा

0

21 जून से सभी देशवासियों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार खुद से वैक्सीन खरीदकर राज्य सरकारों को देगी। वैक्सीन खरीदने और लोगों तक पहुंचा है या नहीं, इसके लिए गृह मंत्रालय को नोडल एजेंसी बनाया गया है। वैक्सीन खरीदने के लिए 75 फीसदी पैसा केन्द्र सरकार ही वहन करेगी। इस बात की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम संबोधन के दौरान कही।

प्रधानमंत्री ने वैक्सीन पर होने वाली राजनीति खत्म कर दी?
क्या प्रधानमंत्री ने वैक्सीन पर होने वाली राजनीति खत्म कर दी?

30 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगा है, बाकि 75 करोड़ को भी देंगे- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने अबतक 30करोड़ देशवासियों को मुफ्त में टीका लगवाया है। यह दुनिया के किसी भी देश में लगाए गए टीके से ज्यादा है। ऐसा कोई कारण नहीं कि बाकी 75 करोड़ लोगों को फ्री में वैक्सीन न लगा सकें। जो स्वेच्छा से पैसे देकर वैक्सीन लगावाना चाहते हैं, उनके अलावा सभी को मुफ्त टीका लगाया जाएगा।

वैक्सीन पर अफवाहें फैलाने वालों पर तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भी समाज के एक तबके में वैक्सीन को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। ऐसा करने वाले देश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वैक्सीन को लेकर अफवाह की राजनीति से किसी का भला नहीं होने वाला ।

कुछ राज्य सरकारों ने वैक्सीन पर राजनीति की

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले राज्य सरकारों ने कहा कि हेल्थ स्टेट सब्जेक्ट है। उन्होने केन्द्र की दखलअंदाजी को लेकर खूब शोर मचाया। फिर जब हमने वैक्सीनेशन का काम राज्य सरकारों पर छोड़ दिया तो ये कहा जाने लगा कि केन्द्र सरकार ने राज्यों को अनाथ छोड़ दिया। मोदी देश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ राज्यों की सरकारों ने वैक्सीन की कमी का रोना रोया, पर सबने देखा कि वहां वैक्सीन कूड़े के ढेर में पड़े मिले। आज मैं फिर कहता हूं कि वैक्सीन खरीदकर केन्द्र सरकार राज्यों को मुहैया कराएगी। उन्हें सिर्फ लोगों को टीका लगवा देना है।

राज्यपाल ने खुद पर लगे आरोप का किया खंडन

0

कोलकाता। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा उन पर लगाए गए भाई-भतीजावाद के आरोप का खंडन किया है। राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा-‘मेरे व्यक्तिगत कर्मचारियों के तौर पर जिन ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) की नियुक्तियां की गई हैं, उनमें से कोई भी मेरे परिवार का करीबी नहीं है। वे तीन भिन्न राज्यों से हैं और चार भिन्न जातियों से ताल्लुक रखते हैं।उनमें से चार मेरी जाति से भी नहीं हैं और न ही मेरे राज्य से हैं।

गौरतलब है कि नदिया जिले की कृष्णानगर सीट से तृणमूल सांसद ने दावा किया है कि राज्यपाल ने अपने परिवार के छह सदस्यों व करीबी रिश्तेदारों की ओएसडी पद पर नियुक्ति की है। महुआ ने उन लोगों के नाम भी बताए हैं, साथ ही उनके राज्यपाल के साथ संबंध का भी उल्लेख किया है।

 

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

0

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लगवाई।81 वर्ष के मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस बात की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई है।

बीते दिनों उनके पुत्र व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था।

 

झारखंड हाईकोर्ट ने 6th JPSC की मेरिट लिस्ट रद्द की, नया बनाने का आदेश

0
6ठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट रद्द,  नया बनाने का आदेश
6ठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट रद्द, नया बनाने का आदेश

रांचीः छठी जेपीएससी परीक्षा की मेरिट लिस्‍ट को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया हैै। कोर्ट ने छठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया है। इससे 326 अभ्यर्थियों की नियुक्ति अवैध घोषित हो गयी। कोर्ट ने आठ सप्ताह में फ्रेस मेरिट लिस्ट निकालने का आदेश दिया है। प्रार्थियों के अधिवक्ता ने जेपीएससी द्वारा जारी  किये गए अंतिम परिणाम में खामियां बताते हुए अंतिम परिणाम को चुनौती दी है। जबकि जेपीएससी के अधिवक्ता ने पूरी प्रक्रिया को नियमसंगत बताया है।

यहां याद दिला दें कि पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने  छठी  जेएसएससी  की मुख्य परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिका को सुरक्षित रखने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने कहा था कि जेपीएससी  सभी सफल अभ्यर्थियों की जानकारी प्रार्थी को सौंप दे, ताकि उन्हें प्रतिवादी बनाते हुए संशोधित याचिका हाईकोर्ट में दाखिल की जा सके। कोर्ट के फैसले का हजारों अभ्‍यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं कई ऐसे छात्रों की नजर कोर्ट के फैसले पर टिकी थी, जिनकी उम्र समाप्‍त हो रही है।

यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल से मोदी

0
यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल से मोदी-शाह हटाए गए !
यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल से मोदी-शाह हटाए गए !

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पार्टी आलाकमान की नहीं सुनते । अबतक ये सिर्फ आरोप थे, लेकिन अब यूपी बीजेपी के ट्विटर हैंडल और यूपी सरकार के विज्ञापनों से मोदी-अमित शाह की तस्वीरों का हटना काफी कुछ इशारा कर रहा है। क्या अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच खिंची तलवारें म्यान में वापस जाने को तैयार नहीं?

योगी और मोदी-शाह की जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक है?
योगी और मोदी-शाह की जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक है?

वसुंधरा राजे के बाद मोदी-अमित शाह को चैलेंज करने वाले दूसरे क्षत्रप

योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के बीच रिश्ते इतने खराब हो चुके हैं कि दोनों के बीच फोन पर भी बातचीत बंद है । योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर न तो अमित शाह ने ट्वीट किया न ही पीएम मोदी ने । हंगामा मचने पर पार्टी ने डैमेज कंट्रोल करते हुए एक अदने से प्रवक्ता से कहलवाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन पर योगी आदित्यनाथ को फोन कर बधाई दी थी, लेकिन इसकी पुष्टि न दिल्ली से की गई, न ही लखनऊ से ।

RSS के दबाव में मुख्यमंत्री बने थे योगी आदित्यनाथ

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के बीच रिश्ते बिगड़ने की शुरुआत पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान ही हो गई थी । बीजेपी के अध्यक्ष रहते अमित शाह ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान ताबड़तोड़ रैलियां की थी, जबकि जानबूझकर योगी आदित्यनाथ की रैली कम रखी गई। चुनाव बीत जाने के बाद मुख्यमंत्री के लिए अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी की पहली पसंद मनोज सिन्हा थे । उन्हे अमित शाह ने मैसेज भी भिजवाया था कि शपथ के लिए तैयार रहें। लेकिन आखिरी वक्त पर RSS और योगी आदित्यनाथ ने मिलकर बाजी पलट दी ।

अमित शाह की बजाय राजनाथ-गडकरी के करीब आए योगी

कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी द्वारा बार-बार किए गए अपमान को दिल पर ले लिया। पांच साल तक उन्होंने पूरे हनक के साथ शासन चलाया और इस बीच अमित शाह को पूरी तरह इग्नोर करते रहे । यूपी बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि इस काम में योगी का साथ दिया राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यूपी ईकाई ने । दरअसल, संघ भाजपा पर मोदी-अमित शाह की जोड़ी के एकाधिकार के खिलाफ रहा है।

मोदी के बाद “कौन” की लड़ाई

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ दोनों खुद को अगले प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का पूरा सपोर्ट अमित शाह के प्रति दिखता है, वहीं योगी की नजदीकी गडकरी, राजनाथ सिंह और संघ की यूपी यूनिट के साथ है । योगी को कंट्रोल करने के लिए पीएम मोदी ने पूर्व नौकरशाह और अपने विश्वस्त ए. के. शर्मा को पार्टी ज्वाइन करवाकर लखनऊ भेजा । पीएम की मंशा शर्माजी को उप-मुख्यमंत्री या गृहमंत्री बनवाकर योगी के पर काटने की थी। लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा।

यूपी सरकार के विज्ञापनों से गायब हैं मोदी-शाह
यूपी सरकार के विज्ञापनों से गायब हैं मोदी-शाह

प्रधानमंत्री मोदी को भी चैलेंज

पिछले 10 सालों में वसुंधरा राजे के बाद योगी दूसरे ऐसे क्षत्रप हैं, जिन्होंने अमित शाह और मोदी की जोड़ी को चैलेंज करने की हिम्मत दिखाई है । कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कल इशारा दिया है कि वो तीसरे नंबर बागी हो सकते हैं। सुनने में तच यह भी आ रहा है कि रमन सिंह और शिवराजसिंह चौहान भी सही मौके की तलाश में हैं। ऐसे में मोदी अगर अमित शाह के प्रति अपनी आसक्ति पर काबू नहीं पाते, तो 2024 से पहले नये घमासान के लिए तैयार रहें। इसका असर झारखंड पर भी होगा क्योंकि अर्जुन मुंडा राजनाथ सिंह के करीबी हैं, तो रघुवर दास अमित शाह के ।

रांची: सागर राम हत्याकांड के आरोपी के घर भीड़ का हमला

0
आरोपी के घर जमकर हुई तोड़फोड़
आरोपी के घर जमकर हुई तोड़फोड़

रांची: शहर के नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम हुए सागर राम हत्याकांड के आरोपी के घर पर रविवार को भीड़ ने हमला बोल दिया. इस दौरान भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की. मामले की जानकारी मिलने पर नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से भीड़ को खदेड़ा ।

शव यात्रा से पहले आरोपी के घर पर हमला
शनिवार की शाम सागर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सागर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया था. रविवार की दोपहर जब अंतिम संस्कार के लिए उसका शव शमशान ले जाया जा रहा था, उसी दौरान भीड़ आक्रोशित हो गई और भीड़ ने आरोपी आकाश और सुट्टू साहू घर पर हमला बोल दिया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान बाहर रखे कार, घर के अंदर के सामान, टीवी, फ्रिज सब भीड़ के द्वारा तोड़ दिए गए. आरोपी के परिजनों ने किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान बचाई.

क्या है पूरा मामला ?
शनिवार की शाम जमीन कारोबारी सुट्टू साहू के घर में बैठकर सिट्टू साव, सागर राम, मदन यादव, आकाश साव और दिवेश सोनी शराब पी रहे थे. इसी दौरान जमीन के पैसे की लेन-देन को लेकर आपस में आकाश और सागर का विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आकाश साहू ने सुट्टू साहू की पिस्टल निकालकर सागर को गोली मार दी. गोली लगने के बाद आनन फानन में सभी सगर को इलाज के लिए रिम्स ले गए, जहां इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई. जबकि सागर के दोस्त उसे रिम्स में भर्ती कराकर फरार हो गए. बाद में बरियातू थाना ने चुटिया थाना को सूचना दी, जिसके बाद नामकुम पुलिस को जानकारी दी गई.

आरोपी गिरफ्तार 
हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है ।

चतरा: महज बात करते पकड़े गए युवक और युवती, परिजनो ने कर दी हत्या

0
युवती के परिजनों ने कर दी युवक की हत्या
युवती के परिजनों ने कर दी युवक की हत्या

प्यार पर फिर लगा पहरा
——————————
सिमरिया/गीतांजलि:-लावालौंग में प्रेमिका की पीट पीट कर हत्या करने की घटना अभी लोगों के दिलोदिमाग से गया भी नहीं था कि प्यार पर पहरा लगाने वालों ने एक ऐसी ही घटना को फिर अंजाम दे दिया।

यह घटना चतरा के टंडवा गोंदा गांव की है। इस गांव में एक युवक और युवती बात करते पकड़े गए। फिर क्या था, युवती के परिजन इस कदर आग बबूला हो गए कि उन्होंने युवक आशीष मुंडा को बेरहमी से पिटने लगे। उन लोगों ने आशीष की इस कदर पिटाई कर दी कि वह इस बेरहम दुनिया को अलविदा कह दिया।

टंडवा पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया।और हत्या के एक आरोपी सिटन मुंडा को फौरन गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को पुलिस ने जेल के चहारदीवारी के भीतर पहुंचा दिया है।

डीपीएस बोकारो के ऋषि ने विश्व के 113 देशों के 11 लाख छात्रों के बीच पाया प्रथम स्थान

0
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार के साथ विजेता छात्र ऋषि दिव्य कीर्ति।
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार के साथ विजेता छात्र ऋषि दिव्य कीर्ति

बोकारो। दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो के 12वीं कक्षा के छात्र ऋषि दिव्य कीर्ति ने वैश्विक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता गंगा क्वेस्ट 2021 के ग्रैंड फिनाले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और उसे इस प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस प्रतिष्ठित ऑनलाइन वैश्विक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विश्व के 113 देशों के 11 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

गंगा, नदियों और पर्यावरण पर केंद्रित इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय जल मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा ट्री क्रेज फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था।

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की अवधारणा पहली बार 2019 में एक शैक्षिक कार्यक्रम के रूप में लोगों को, विशेष रूप से विद्यार्थियों को गंगा नदी और देश की अन्य नदियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए की गई थी।

11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित लाइव क्विज ग्रेड-3 श्रेणी में ऋषि दिव्य कीर्ति प्रथम स्थान पर रहे और उन्हें गंगा क्वेस्ट 2021 का ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

प्रतियोगिता चार राउंड में हुई। अंतिम दौर में, ऋषि दिव्य कीर्ति 36 अन्य लोगों में शामिल थे, जिन्होंने अंतिम दौर में जगह बनाई। ऑनलाइन लाइव फाइनल राउंड के लिए स्क्रीनिंग के बाद ऋषि सहित 12 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए ऋषि ने 11 अन्य प्रतियोगियों को हराया।

गंगा दशहरा यानि 20 जून 2021 को ऋषि दिव्य कीर्ति को लैपटॉप, नॉलेज किट और सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा।

ऋषि के पिता यू के सिंह एक शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां अंजू सिंह एक गृहिणी हैं। ऋषि के पिता ने कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बेटे की शानदार सफलता से खुश हूं। मैं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य और सभी शिक्षकों को उनके आशीर्वाद और समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।

अपनी खुशी साझा करते हुए ऋषि ने कहा-मैं इस पुरस्कार का श्रेय अपने स्कूल, शिक्षकों और अपने माता-पिता को देता हूं जिन्होंने मुझे इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगातार मार्गदर्शन और प्रेरित किया है।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य ए एस गंगवार ने ऋषि दिव्य कीर्ति को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऋषि ने शानदार प्रदर्शन से अपने स्कूल, झारखंड राज्य के साथ-साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। श्री गंगवार ने कहा कि यह ऋषि की कड़ी मेहनत और लगन है जिसने उसे यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने ऋषि के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

दुमका: रामगढ़ थाने के गेट पर खतरनाक हो चुके आम के पेड़ को गिराया गया

0
गिराए गए पेड़ की लकड़ी की होगी नीलामी- सीओ
गिराए गए पेड़ की लकड़ी की होगी नीलामी- सीओ

प्रतिनिधि रामगढ
दुमका । रामगढ गुहियाजोरी सडक मार्ग एंव थाना गेट के सामने विगत तीन माह से किसी अनहोनी का संकेत दे रहे विशाल आम का पेड को प्रशासन ने आम लोगो के सुरक्षा के लिये अपने निगरानी में विशाल आम के पेडो को गिरवाया.

ज्ञात हो कि विगत तीन माह पुर्व अज्ञात लकडी माफिया ने इस विशाल आम के पेड की जड को खोदकर किरोसिन तेल डालकर पेड को आग के हवाले कर दिया था बाद में सुना पर रामगढ पुलिस ने पेड की जड में लगाये गये आग को बुझाया .जिसके कारण पेड के जड का 90% भाग जल जाने से अधजले विशाल आम का पेड कभी भी मुख्य सडक पर गिर सकती थी जिससे किसी के भी जान जाने का खतरा बन गया था वही इस पेड के गिरने से सडक के किनारे बिजली ट्रांसफार्मर,बिजली पोल को क्षति पहुंच सकता था .इसी को ध्यान में रखते हुये बीडीओ सह सीओ अमल कुमार ने अपने निगरानी में पेड को कटवाया.

इस मामले में बीडीओ सह सीओ अमल कुमार ने बताया कि गिराये गये विशाल आम के पेड का डाक कराकर लकडी की निलामी कर प्राप्त राजस्व को सरकारी कोष में जमा कराया जायेगा. वही खतरे का संकेत दे रहे आम का पेड गिराये जाने से राहगीरों ने राहत की सांस लिया है.

स्कार्पियो बाईक की टक्कर मे एक की मौत, दुसरा गंभीर

0

साहिबगंज साक्षरता चौक के पास स्कार्पियो व बाइक की टक्कर मे बाइक चालक व सवार युवक घायल हो मुर्छित हो गए। जहां उन्हें स्थानीय लोगो के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सकरीगली की ओर से आ रही बाइक साक्षरता चौक पर बोरियो की ओर से आ रही स्काँर्पियो से टक्कर हो गई। घायल अमित कुमार जमालपुर और दुसरा अमन कुमार टमटम स्टैंड साहिबगंज के रूप मे पहचान हुई है। दोनो मे जीजा साला का रिश्ता है। सूत्रों की माने तो दोनो ईलाजरत मे एक की मौत की सूचना आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की छानबीन मे जुटी है। दोनो युवक भारत फाइनेंस कम्पनी मे काम करते थे। मृतक युवक अमित पाकुड़ में तो अमन महगामा में जॉब करता था। 16 जून को शादी का सालगिरह थी।

06 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-06-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 06 June”]

स्कार्पियो बाइक की टक्कर मे एक की मौत

0

साहिबगंज साक्षरता चौक के पास स्कार्पियो व बाइक की टक्कर मे बाइक चालक व सवार युवक घायल हो मुर्छित हो गए। जहां उन्हें स्थानीय लोगो के सहयोग से सदर अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोरियो की ओर से आ रही बाइक साक्षरता चौक पर सकरीगली की ओर से आ रही स्काँर्पियो से टक्कर हो गई। घायल अमित कुमार जमालपुर और दुसरा अमन कुमार टमटम स्टैंड साहिबगंज के रूप मे पहचान हुई है। दोनो मे जीजा साला का रिश्ता है। सूत्रों की माने तो दोनो ईलाजरत मे एक की मौत की सूचना आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की छानबीन मे जुटी है।

सोनाहातू पूर्वी में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, दो घर भी तोड़ा

0

सवांददाता-अवधेश महतो

सोनाहातू : प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र तिलाई पिड़ी,जिलिंगसेरेंग और कोंकाडीह गाव में शनिवार की रात जंगली हाथी झुंड ने कोंकाडीह गांव के साधुचरण महतो,व बद्रीनाथ सिंह मुंडा के घर को तोड़ दिया। और घर में रखे आलू,प्याज,धान को खा गए। घटना के संबंध बताया जाता है कि शनिवार की रात लगभग तीन बजे रात में जंगली हाथी का झुंड जंगल की तरफ से गाव पहुंचा और साधुचरण महतो,व बद्रीनाथ सिंह मुंडा के घर के दीवार को अपने दात से मारकर तोड़ दिया।

हाथियों के कहर के आगे बेबस
हाथियों के कहर के आगे बेबस

जब हाथी दीवार तोड़ रहा था बद्रीनाथ सिंह मुंडा अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही था। घर एक ही कमरा का था, जिससे भागने के लिए जगह नहीं मिल पाई। दीवार तोड़ने की आवाज सुनकर पूरा परिवार जान बचाने के लिए घर के एक कोना में छुप गया। कुछ देर बाद बद्रीनाथ सिंह मुंडा किसी तरह घर से निकल कर बस्ती जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर लगभग तीन घटे के कड़ी मश्क्कत के बाद हाथी को भगाया।

वही साधुचरण महतो के पुत्र राजेश महतो दूसरा घर में सोया था उस घर का दरवाजा को भी तोड़ कर चावल और आटा को खा लिया । दरवाजा के सामने ही खटिया में राजेश महतो सोया था ।किसी तरह भागकर अपना जान बचा लिया वही रात जिलिंगसेरेंग गांव के अवनि सिंह मुंडा के घर का दरवाजा को भी तोड़ दिया।

सोनाहातू पूर्वी में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, दो घर भी तोड़ा
सोनाहातू पूर्वी में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, दो घर भी तोड़ा

इधर तिलाई पिड़ी गांव के श्रीपद महतो,भरत महतो,के खेत में लगे सब्जी मकोई और लौकी फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया। वही पीड़ितों ने वन विभाग के अधिकारियों से फोन के माध्यम से घटना की सूचना देने का कोशिश की लेकिन कोई अधिकारी फोन रिसीव नही किया।वही पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की माग की है। वहीं बीते एक सप्ताह से रातों में हाथी की दहशत के चलते प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाव के ग्रामीण रतजगा करने को विवश हैं। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में आ धमके हाथी ने ग्रामीण अंचलों में जमकर उत्पात मचा रखा है। जंगल में डेरा जमाए हाथी ने कई घर तोड़े है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी से सुरक्षा की माग की है।

बोकारो: “पति और सास मुझे मेरे भैंसुर से शारीरिक संबंध बनाने को कहते हैं”

0
जेठ ने लांघी मर्यादा, पति और सास ने दिया साथ
जेठ ने लांघी मर्यादा, पति और सास ने दिया साथ

महिला ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार 

बोकारो। बालीडीह थाना इलाके में एक भैसुर और उसके दोस्त जबरन शारारिक संबंध बनाने का प्रयास करने और सास, ननद के  मदद करने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती ने बोकारो SP और महिला थाना बोकारो को  शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल युवती अपने मौसी के घर कुर्मीडीह में रह रही है ।

पीड़िता ने बताया कि वो मूलतः बिहार के आरा की रहने वाली है । उसका विवाह बलीडीह के रहने वाले श्रवण कुमार से 13 दिसंबर 2020 को दान दहेज देकर हुई थी । उसके बाद से ही पूरा परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था । इसी दौरान जब उसका पति निजी कंपनी में काम करने जाता था, तो उसके भैसुर पवन सिंह और उसका दोस्त रोहित कुमार प्रजापति उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता है । इस दौरान जब इसकी शिकायत सास और ननद से करती थी, तो वे लोग भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे । जब इसकी जानकारी पति श्रवण को दी तो पति श्रवण ने भी इन्हीं लोग का पक्ष लिया ।

पीड़िता उसके बाद मामला लेकर बलीडीह थाना गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । उसके बाद से पीड़िता अपनी मौसी के पास कुर्मीडीह में रह रही है । पीड़िता ने कहा कि मुझे न्याय चाहिए । अगर मेरा पति मुझे ठीक से रखना चाहता है, तो मैं उसके साथ रहने के लिए भी तैयार हूं ।

वहीं पीड़िता के भाई ने बताया कि परिवार वाले लगातार बहन को प्रताड़ित कर रहे थे । लेकिन अब हद उससे आगे बढ़ गई और उसके साथ शारीरिक संबंध भी उसके पति के बड़े भाई और उसका दोस्त बनाना चाहता है । भाई ने भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है । वहीं महिला थाना के ASI अशोक राम ने बताया कि मामला महिला थाना बोकारो में आया है । इस मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।

अमित शाह

0

क्या मुख्यमंत्री योगी बदले जाएंगे, और कौन है दावेदार??

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से राजनीतिक हंगामा बरपा हुआ है, पहले संघ के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होस्बले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,ग्रह मंत्री अमित शाह की बैठक हुई और विषय था उत्तर प्रदेश चुनाव। उसके बाद भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन,बीएल संतोष का उत्तर प्रदेश का तुफानी दौरा हुआ है । उन्होंने अकेले अकेले में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री, सुनील, प्रदेश अध्यक्ष के साथ लंबी मंत्रणा की है, उसके बाद कई मंत्रियों और विधायकों, सांसदों से बात की है, ।

उत्तर प्रदेश में कितना परिवर्तन होगा ?

जब से उतर प्रदेश में पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की हार हुई है तब से ही भाजपा में अंदरूनी चिंतन काफी बढ़ गया है । वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा कहते हैं इसके पीछे सीधा कारण विधानसभा चुनाव जो योगी आदित्यनाथ के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह किसी भी हालत में उत्तर प्रदेश चुनाव जितना चाहते हैं । नरेन्द्र मोदी को पता है कि दिल्ली के लिए रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है इसीलिए ही उन्होंने दोनों बार वाराणसी से चुनाव लडा है। दूसरा, बीजेपी के अंदर चिंतन का बडा कारण विधायकों को और सांसदों तथा मंत्रियों की नाराज़गी है । कहते हैं कि नौकरशाही विधायकों और सांसदों, मंत्रियों की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं है, वह चाहते हैं कि किसी भी हालत में नौकरशाही पर नियंत्रण स्थापित किया जाएं, और उनकी थानों, अस्पतालों तथा सरकारी कार्यालयों में बात मानी जाएं।

योगी को भविष्य का प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करना शाह को रास नहीं आया 

वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा कहते हैं इस चर्चा के पीछे हैं एक नारा है- “2024 में योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री” ।

योगी भाजपा के अकेले मुख्यमंत्री हैं जो टाइम मैगजीन में विज्ञापन निकलवा कर अपने काम का बखान करते हैं। बीजेपी आलाकमान को लगता है कि वह अपने आप को अगला प्रधानमंत्री घोषित कराने की तैयारी कर रहे हैं ।

योगी से नाराज़गी का एक कारण यह भी है कि वह जेपी नड्डा की ज्यादा नहीं सुनते और अमित शाह के लिए तो वह सीधी चुनौती खडी कर ही रहे हैं । क्योंकि ग्रह मंत्री अमित शाह अपने आपको 2024 में प्रधानमंत्री का दावेदार समंझ रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

योगी और अमित शाह में बातचीत लगभग बंद है

बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अब टेलीफोन पर भी कोई संवाद नहीं हो रहा है । चर्चा तो यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योगी आदित्यनाथ की शक्ति को कम करना चाहते हैं, इसलिए ही वह वरिष्ठ नौकरशाह और पीएमओ में अधिकारी रहे, और गुजरात में भी वह नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वसनीय अधिकारी रहे ए के शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं जिससे कि सत्ता का विकेंद्रीकरण हो सकें । लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको यह जिम्मेदारी देने के लिए तैयार नहीं है । कहां तो यहां तक भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सरकार से संगठन में भेजकर पिछड़ों को साधने की तैयारी है । वैसे भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों में वर्चस्व की लडाई भी हैं, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य संगठन में जाने के लिए भी तैयार नहीं है।

 

वरिष्ठ पत्रकार और सलाहकार संपादक अमर उजाला विनोद अग्निहोत्री कहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदला नहीं जाएगा, क्योंकि संघ के हिंदुत्व के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा प्रभावी हैं, इसलिए संघ नहीं चाहता कि वह मुख्यमंत्री पद से हटे और उनका प्रधानमंत्री की दावेदारी कमजोर हो इसलिए संघ योगी आदित्यनाथ को बचाकर ही रखना चाहेगा। तमाम नाराजगी के बावजूद कुछ मंत्रियों को छोड़कर अधिकतर मंत्री भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदलने के पक्ष में नहीं हैं,  क्योंकि वे जानते हैं कि महाराज जी के बिना उनकी चुनावी वैतरणी पार होना मुश्किल है।

एके शर्मा को एडजस्ट करेंग योगी आदित्यनाथ? 

बताया जाता है इस ब्राह्मण समाज और दलित, पिछड़ों को साधने की कोशिश हो सकती है मंत्रीमंडल के विस्तार में। इन सब चर्चाओं के बीच मेरे अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं बदले जाएंगे, कुछ मंत्रीमंडल में जरूर बदलाव होगा, संगठन में भी बदलाव होगा। और एक बात और निश्चित है कि नौकरशाही में अवश्य बदलाव होगा, कुछ अधिकारियों का तबादला भी हुआ है, और आगे भी बडा बदलाव होना है । रही बात ए के शर्मा की तो उनका भी सरकार में शामिल होना लगभग तय है लेकिन उनको उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा, गृह मंत्रालय जैसा विभाग मिलेगा यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि ए के शर्मा को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में ठनी हुई है। केन्द्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच यह सीधी लडाई है अब देखने वाली बात यह है कि कौन जीतता है । लेकिन अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नियंत्रित नहीं कर पाएं तो यह गृह मंत्री अमित शाह के लिए बहुत बडा झटका होगा,उनका प्रधानमंत्री पद के लिए दावा कमजोर हो सकता है।