Friday 10th of July 2026 12:27:09 AM
Home Blog Page 226

दो दिनों से लापता बीजेपी नेता की नाबालिग बेटी की हत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

0
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की बेटी को किसने मारकर लटकाया?
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की बेटी को किसने मारकर लटकाया?

पांकी (उज्ज्वल दुनिया): पांकी थाना क्षेत्र के लालीमाटी जंगल से पुलिस ने बुुुधवार सुबह एक छात्रा का शव पेड़ से लटकता बरामद किया है। शव की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के सूडी पंचायत के बांदुबार गांव निवासी श्यामनारायण प्रजापति की पुत्री चंदा कुमारी (16) के रूप में की गई है। वह 10 वीं की छात्रा थी। छात्रा की एक आंख पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंक जताई जा रही है कि उसकी कहीं अन्य जगह हत्या कर लालीमाटी जंगल में पेड़ से लटका दिया गया है।

4-5 लड़कों पर हत्या का आरोप 

चंदा सोमवार की सुबह 11 बजे से ही अपने घर से गायब थी। इस संबंध में उसके परिजनों ने 4-5 लड़कों पर शक जाहिर करते हुए मंगलवार को पांकी थाना में गुमशुदगी की जानकारी भी दी थी। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेजवाने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

चरवाहों ने सबसे पहले जंगल में लटका हुआ शव देखा

पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रही है। लोग बताते हैं कि जंगल में पशु चरानेवालों ने कल ही छात्रा का पेड़ से लटकता शव देखा था, लेकिन डर के कारण उन्होंने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। हालांकि धीरे-धीरे मामला खुल गया। जब इस बात की जानकारी लोगों तक पहुंची तो उनलोगों ने जंगल में जाकर शव को देखा। शव देखने के बाद इसकी पुष्टि हुई कि शव गांव की ही लड़की चंदा का है। इसके बाद मामले की जानकारी ग्रामीणों ने पांकी थाना पुलिस को दी।

चंदा ने आखिरी बार प्रदीप नाम के शख्स को फोन किया था

शव देखने के बाद पुलिस भी इस बात को मानकर चल रही है कि चंदा की कहीं अन्य जगह पर हत्या कर लाश को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने शंका के आधार पर उसी गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, मृत बालिका के शव के पास से बालिका का एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसमें पुलिस हिरासत में आये युवक द्वारा उस बालिका को आखिरी काॅल किये जाने की पुख्ता सूचना मिली है। हिरासत में लिये गये युवक का नाम प्रदीप कुमार उर्फ मुन्नी बताया जाता है। युवक उसी गांव का है जहां मृतक चंदा रहती थी । उसके पुलिस हिरासत में आते ही रहस्य पर से पर्दा उठना तय है।

शादी समारोह के दौरान भतीजे ने कर दी अपने चाचा की हत्या

0
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी
घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करते इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी

—– ——————————
सिमरिया:-चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के ढाहा पंचायत के बिहिया भुईयां टोली में मंगलवार को एक शादी समारोह में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में भतीजा ने अपने ही चाचा को इस कदर पीट डाला कि उनकी मौत हो गई।

शादी समारोह के दौरान दो भाइयों कारु भुइया और रामअवतार भुइयां के बीच खाना खाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगा। इसी बीच रामअवतार भूईया का पुत्र रोशन कुमार लाठी डंडा लेकर वहां पहुंचा और अपने चाचा कारू को पीटने लगा। मारपीट कर बुरी तरह घायल कर कारू को रोशन कुमार घर से कुछ दूर ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

कारू भुइया के साथ मारपीट होते देख उसकी पत्नी बीच बचाव के लिए लोगों को बुलाने के लिए वहां से अपने घर चली गई थी। जब दोबारा वहां पहुंची तो उसका पति गायब था। कारू भुईया की पत्नी और परिजन रात भर उसकी खोजबीन करते रहे। खोजबीन के दौरान उसका शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ में लटका हुआ पाया।

मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप रोशन कुमार उसके पिता पर लगाया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपने घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे और अपनी पत्नी को छोड़ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर के पी चौधरी, थाना प्रभारी राजीव रंजन, दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिजन एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी लिया। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पत्नी के आवेदन पर भैसूर इसकी पत्नी और पुत्र रोशन कुमार पर मार पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मृतक के बड़े भाई को अपने साथ लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

दूध ढोने वाले कंटेनर से हो रही थी पशु तस्करी , 16 मवेशियों को पुलिस ने किया बरामद

0
जप्त किया गया मवेशियों से भरा कंटेनर
जप्त किया गया मवेशियों से भरा कंटेनर

सिमरिया/गीतांजलि: दूध ढोने वाले वाहन से मवेशियों की तस्करी।सुनने में अजीब लगता है पर तस्कर किसी भी हद तक जाने को तो तैयार ही रहते हैं। एक ऐसा ही वाक्या चतरा जिले के वशिष्ठ नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

मंगलवार की देर रात तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियो से भरा कंटेनर को जप्त कर लिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशी तस्कर दूध कंटेनर में छुपा कर भारी संख्या में मवेशियों को ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान लगाया इस दौरान कंटेनर में लाए जा रहे हैं मवेशी वाहन को छोड़कर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि के बाद जोरी पुलिस नाईट पेट्रोलिंग ड्यूटी में थे। इसी दौरान मवेशियों को ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी दौरान डोभी से चतरा की ओर जा रही एक अमूल दूध का कंटेनर संख्या यूपी80बीटी-3021 को गश्ती दल ने रुकाया। कंटेनर का चालक पुलिस को देख कर तेज गति से वाहन को भगाने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया। तरबनवां के पास वाहन का चालक कंटेनर को चालू हालत में सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया।

जप्त वाहन के तलाशी में कंटेनर से 16 मवेशी बरामद किए गए। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सभी 16 गोवंशों को चतरा गौशाला भेज दिया गया। जप्त मवेशियों को पालने के लिए पशुपालक वहां पहुंचे लेकिन पुलिस ने जप्त सभी मवेशियों को चतरा गौशाला भेज दिया।

गया ओटीए में कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी, प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित

0
पासिंग ऑउट परेड 12 जून को
पासिंग ऑउट परेड 12 जून को

गया से श्रीकांत

गया। गया ओटीए में आज कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को गया ओटीए कमांडेंट जे वी रेड्डी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत कैडेट्स के हौसलाअफजाई के लिए तालियों की गड़गड़ाहट से ओटीए कैम्पस का विजय ऑडिटोरियम गूंज रहा रहा था। पुरस्कृत होने वालों में रूपेश कुमार,सुभाष,आलोक तोमर,अभिजीत सिंह,विभु शर्मा एवं गुरूमयुम कैनेडी शर्मा का नाम शामिल है।

मालूम हो कि पासिंग ऑउट परेड से पूर्व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत करने की परंपरा रही है। इस बार पासिंग ऑउट परेड 12 जून को है। जिसके लिए गया ओटीए में तैयारी चल रही है। मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले और पाइपिंग सेरेमनी की भी तैयारी चल रही है। ओटीए के डिप्टी कमांडेंट एच एस सोही ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि एक साल की कड़ी ट्रेनिग पाकर 20 स्पेशल कमीशन्ड ऑफिसर्स अपने कर्तव्य पर तैनात हो जाएंगे। इसके अलावे टेक्निकल इंट्री स्किम के तहत 60 कैडेट्स दूसरे प्रशिक्षण केंद्रों के लिए यहां से पास ऑउट होंगे। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण इस बार पास ऑउट होने वाले अधिकारियों के परिजनों समेत दूसरे अतिथियों को समारोह में आमंत्रित नही किया गया है। लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

देश को मिलेंगे 20 जांबाज सैन्य अधिकारी
देश को मिलेंगे 20 जांबाज सैन्य अधिकारी

मालूम हो कि ओटीए गया देश मे अवस्थित प्री सैन्य अकादमियों में तीसरी ईकाई है जिसकी स्थापना वर्ष 2011 में की गई थी। इस अकादमी की शुरुआत तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह के द्वारा की गई थी।

जतिन प्रसाद का भगवा अवतार और यूपी में ब्राह्मणों की सियासत

0

देश में यूपीए-1 का शासन था , यूपी में 20 से अधिक सीटें जीताकर राहुल गांधी युवा हृदय सम्राट बन बैठे थे । नोएडा के फार्मूला वन ट्रैक पर राहुल गांधी ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसे नाम दिया गया था “राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड” । उस तस्वीर में राहुल गांधी के अलावा और चार चेहरे थे- ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद, सचिन पायलट और उमर अब्दुल्ला।

करीब 15 साल बाद…

ज्योतिरादित्य सिंधिया और जतिन प्रसाद अब भाजपा में हैं, सचिन पायलट कब पलटी मारेंगे किसी को नहीं पता और बच गए उमर अब्दुल्ला , जो फिलहाल जम्मू-कश्मीर की राजनीति में खुद को relevant बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। तो क्या राहुल गांधी का यूथ ब्रिगेड पूरी तरह बिखर गया? अपने 17 साल के (दो बार यूपीए और एक बार मोदी का पूर्ण कार्यकाल) संसदीय जीवन में राहुल गांधी ने क्या खोया- क्या पाया । भारत में कितने ऐसे राजनेता हैं जिनको खुद को साबित करने के लिए 17 साल का वक्त मिला ?

जतिन प्रसाद को पीयूष गोयल ने बीजेपी में शामिल कराया
जतिन प्रसाद को पीयूष गोयल ने बीजेपी में शामिल कराया

जतिन प्रसाद के भाजपा में शामिल से क्या होगा ?

उत्तर प्रदेश में भाजपा के हिन्दू एकता के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा जाति कार्ड खेला जाता रहा है। खासकर विकास दूबे जैसे गैंगस्टर के एनकाउन्टर के बाद ये नरेटिव सेट करने की कोशिश की गई कि “राजपूत योगी” ब्राह्मणों के खिलाफ है । समाजवादी पार्टी द्वारा भगवान् विष्णु की विशालकाय मूर्ति लगाने का एलान और परशुराम जयंती मनाने के पीछे भाजपा और समाज के अंदर विभेद पैदा करने की कोशिश थी । अखिलेश जानते हैं कि अगर उनके माई समीकरण में ब्राह्मण वोटों का छौंक लग जाए तो लखनऊ की कुर्सी का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा।

जतिन प्रसाद उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का बड़ा चेहरा हैं। इनके पिता जितेन्द्र प्रसाद इतने शक्तिशाली थे कि उन्होंने सोनिया गांधी को भी चैलेंज कर दिया था । लहर चाहे मायावती की हो, समाजवादी पार्टी की या भाजपा की, जतिन प्रसाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के टिकट से जीतते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जतिन के चेहरे के सहारे भाजपा एक बार फिर ब्राह्मण वोटों को अपनी ओर एकजुट करने की कोशिश करेगी। अगर उत्तर प्रदेश में ठाकुर और ब्राह्मण बीजेपी की ओर गोलबंद हो गए तो दूसरी सवर्ण जातियों मसलन भूमिहार, कायस्थ आदि भी उसी ओर वोट देते हैं।

भाजपा का यूपी फतह का फार्मूला

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नारा दिया था -“दो को छोड़ो, सबको जोड़ो” । भाजपा के रणनीतिकार जानते थे कि चाहे कुछ भी हो जाए, मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं करेगा। कुछ ऐसा ही हाल मायावती के जाटव वोटरों का भी है । बीजेपी ने इन दोनों को छोड़कर सभी जातियों को गोलबंद करने के लिए अथक प्रयास किए । जी हां, यादवों को भी । तभी तो यादव वोटों का एक बड़ा तबका समाजवादी पार्टी से टूटकर बीजेपी की ओर शिफ्ट हुआ था ?

क्या मायावती भी बीजेपी के साथ आ रही हैं?

लखनऊ और दिल्ली में इस बात की चर्चा बड़ी तेज है कि मायावती एनडीए में शामिल हो रही हैं। उनको राज्यसभा की सीट, केन्द्रीय मंत्री का पद ऑफर किया गया है। अगर यह हो गया तो उत्तर प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम जाएगी ।

कुछ और जातियों को जोड़ने की कोशिश

सवर्ण और दलित वोट के साथ कुर्मी, कोयरी, मल्लाह, नाई, कहार, धोबी, राजभर जैसी पिछड़ी और अति-पिछड़ी जातियों का भाजपा की ओर झुकाव होगा । नीतीश कुमार और अनुप्रिया पटेल इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। इसपर अगर बीजेपी 5-10% यादव वोटों को अपनी तरफ मोड़ने में कामयाब हो जाती है तो यूपी में “महाराज जी” की वापसी तय है ।

09 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-09-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 09 June”]

पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने फल्गु नदी में किया जल सत्याग्रह

0
कहा- अविलंब रिहाई नहीं हुई तो बिहार में होगा चरणबद्ध आंदोलन
कहा- अविलंब रिहाई नहीं हुई तो बिहार में होगा चरणबद्ध आंदोलन

गया से श्रीकांत

गया: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव यादव की रिहाई को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने फल्गु नदी के पूर्वी तट पर सीता कुंड के समीप जल सत्याग्रह किया। इस दौरान पप्पू यादव की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कार्यक्रम में शामिल जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि आज बिहार के तमाम जिलों में जाप कार्यकर्ता पप्पू यादव की रिहाई को लेकर जल सत्याग्रह कर रहे हैं। एक साजिश के तहत पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पप्पू यादव गरीबों-दलितों के मसीहा हैं। सरकार ने एक साजिश के तहत उन्हें जेल भेज दिया। पप्पू यादव बिहार की सरकार की अव्यवस्था को जनता के बीच लाने का कार्य किए। इससे आक्रोशित होकर उन्हें जंजीरों में जकड़ दिया गया। आज के जल सत्याग्रह से मांग करते हैं कि पप्पू यादव को अविलंब रिहा किया जाए। अन्यथा पूरे बिहार में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब लॉक डाउन खुलेगा तब हम लोग जनता की मदद के लिये सड़कों पर निकलेंगे।

पप्पू यादव को बताया गरीबों का मसीहा
पप्पू यादव को बताया गरीबों का मसीहा

वही अधिकार छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि पूरे बिहार में जल सत्याग्रह किया जा रहा है। सत्याग्रह के माध्यम से हमलोग एंबुलेंस घोटाला करने वाले भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की गिरफ्तारी की मांग करते हैं। क्योंकि उन्हीं के इशारे पर पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रुपा तिर्की मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने दिया न्यायिक जाँच का आदेश

0
रुपा तिर्की मामले में हो रही राजनीति खत्म होगी?
रुपा तिर्की मामले में हो रही राजनीति खत्म होगी?

झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता करेंगे मामले की जांच

रूपा के मौत की जाँच हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी न्यायिक जाँच के आदेश दे दिया है । झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता को इस जाँच की जिम्मेवारी दी गयी है. श्री गुप्ता पूर्व में हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड उच्च न्यायलय में भी मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. सेवा निवृत्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है।

मौत की राजनीति करने वाले पत्रवीरों के मुख पर  करारा तमाचा – झामुमो

रुपा तिर्की मामले को न्यायिक जांच देने के सीएम के आदेश के बाद झामुमो हमलावर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बयान में कहा है कि  मौत की राजनीति करने वाले भाजपा के पत्रवीरों के मुख पर यह करारा तमाचा है। झामुमो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस फैसले ने साबित कर दिया की ये सरकार हर एक झारखंडियों के न्याय और अधिकार के लिए खड़ा है । बाबूलाल जी को समझना चाहिए कि यह चौकीदार और बाबा जी वाली सरकार नहीं, यह असरदार, वफ़ादार और समझदार सरकार है, यहाँ सेंगर और चिन्मयानंद जैसे जयचंदो को बक्शा नहीं जाता ।

आदिवासी संगठनों ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रुपा तिर्की मामले की न्यायिक जांच के फैसले पर आदिवासी संगठनों ने खुशी जताते हुए कहा कि इस निर्णय ने साबित कर दिया कि बिना किसी भेदभाव और द्वेष के हर एक झारखंडी को इंसाफ़ अवश्य मिलेगा। जो हल्ला मचा हुए थे उन्हें समझने की जरूरत है किसी के मरने पे राजनीति नहीं करनी चाहिए..खैर अब सच जल्द ही सामने आ जाएगा । हेमन्त सोरेन जी ने बहन रुपा तिर्की मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश देकर,अपने आलोचकों के मुह पर करारा तमाचा है ।

बंधु तिर्की ने सीएम के फैसले को सराहा

रूपा तिर्की मामले में मुख्यमंत्री द्वारा न्यायिक जांच के आदेश का मांडर विधायक बंधु तिर्की ने किया स्वागत मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद आज रूपा तिर्की के जांच के मसले पर बंधु तिर्की, सांसद गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और कांग्रेस के कई आदिवासी विधायकों ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से की थी मुलाकात

सीएम ने किया वेदांता समूह के 100 बेड का अस्थाई अस्पताल का उद्घाटन

0
एक – दूसरे के सहयोग से हर समस्या का करेंगे समाधानः मुख्यमंत्री
एक-दूसरे के सहयोग से हर समस्या का करेंगे समाधानः मुख्यमंत्री

बोकारो । बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर फाइव स्थित पुस्तकालय मैदान में वेदांता समूह द्वारा सौ बेड वाले अस्थायी अस्पताल वेदांता केयर्स फील्ड हास्पिटल का मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी  उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सांसद पी. एन सिंह, वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, उपायुक्त राजेश सिंह समेत अन्य शामिल हुए।

स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने में जुटी है सरकार

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में जुटी हुई है। आज ही लातेहार जिले में नवनिर्मित आइसीयू वार्ड एवं पाइपलाइन आधारित ऑक्सीजन युक्त बेड का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य सेवाओं को उन जगहों पर पहुंचाने का काम किया, जहां के लोग उम्मीद छोड़ चूके थे कि उन्हें कभी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया होगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण ने आंख खोल दिया है। कोरोना संक्रमण के पहले चरण एवं दूसरे चरण दोनों में राज्य का अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति रही।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे अंदर काम करने का जज्बा है, अदभूत क्षमता है, बावजूद हम अपनी दक्षता क्यों नहीं उभार पाएं। इस पर उन्होंने चिंता जताई। शुरूआत के दिनों में कोविड टेस्टिंग की भी राज्य में उपलब्धता नहीं थी। हम टेस्ट के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर थे। कोविड सैंपल जांच भुवनेश्वर, कोलकाता, गुजरात जाता था। इन चुनौतियों को स्वीकार कर आगे बढ़ा आज सब सुविधाएं राज्य में व्यवस्थित है।

कोरोनाकाल में झारखंड का प्रदर्शन कई राज्यों से बेहतर
कोरोनाकाल में झारखंड का प्रदर्शन कई राज्यों से बेहतर

मौके पर * स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री* को लगातार स्वास्थ्य के दिशा में आगे बढ़ने को लेकर बधाई दी। कोरोना संक्रमण से मुक्ति के दिशा में आज एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस अस्पताल का बेहतर संचालन को समूह सुनिश्चित करें।

वहीं, वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण काल में मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज्य के बेहतर करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कोरनो के दूसरे चरण में पूरे देश को आक्सीजन देने के झारखंड सरकार के कार्य ही प्रशंसा की। अनिल अग्रवाल ने कहा कि वह राज्य सरकार के हर निर्णय के साथ है।

गांव स्तर में वेक्सिननेशन को शत प्रतिशत करने को लेकर विधायक ने की बैठक

0
वैक्सीनेशन को लेकर बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो
वैक्सीनेशन को लेकर बैठक करते सिल्ली विधायक सुदेश महतो

विधायक ने जेएसएलपीएस ग्राम संगठन के पदाधिकारियो को पहले टीका लेने की अपील

सवांददाता-अवधेश महतो

सोनाहातू-विधायक सुदेश महतो ने मंगलवार को जेएसएलपीएस के महिला संगठन के सदस्यों के साथ बैठक किये। बैठक में गांव स्तर में वेक्सिननेशन को शत प्रतिशत करने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा किये।

विधायक ने कहा कि गांव में महिला समिति ओर सखी मंडल के सदस्य सर्व प्रथम टीका लगवायेंगे तो ग्रामीण प्रभावित होंगे। प्रचार में तेजी आएगी।इन्होंने ग्राम संगठन के पदाधिकारियो को पहले टीका लेने को कहा। बैठक के दौरान ग्राम संगठन के 10 पदाधिकारी ने टीका लगवाया।

मौके पर जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, बीडीओ सुचित्रा मिंज, चिकित्सा प्रभारी डॉ जयराम शर्मा,जेएसएलपीएस के अभिलाषा,ललित कुमार,चितरंजन महतो, विकास महतो आदि उपस्थित थे।

ब्रॉउन शुगर लूट और फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार, 10 लाख का ब्रॉउन शुगर बरामद

0
अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया जा रहा है अभिया
अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया जा रहा है अभियान

सिमरिया:- ब्राउन सुगर तस्करों के विरुद्ध सदर थाना पुलिस बड़ी कार्रवाई की। पांच जून को शहर के बुच्चीदाढ़ी रानी बगीचा के पास फायरिंग व ब्राउन सुगर लूट मामले का उद्भेदन किया।

घटना में संलिप्त अपराधी छठ तालाब निवासी चंदन वर्मा, झुमड़ा के रितिक कुमार व धंगरटोली मुहल्ला के पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया।तस्करों से लुटा गया करीब दस लाख रुपये का 350 ग्राम तैयार ब्राउन सुगर बरामद किया। अन्य फरार तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ ने किया।

इसके अलावा सदर थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई सुशील टुडू, प्रकाश सेठ, रूपेश कुमार यादव, अनिल कुमार, एएसआई शशिकांत ठाकुर, हवलदार जगदीश उरांव समेत कई टीम में शामिल थे। मालूम हो कि पांच जून को शहर में दिनदहाड़े दो गोली चलायी गयी थी।फोटो:-गिरफ्तार तस्कर।

सीआरपीएफ के एक जवान ने साथी को मारी गोली, खुद को भी किया शूट

0

सिमरिया स्थित आईटीआई आइसोलेशन सेंटर की सुरक्षा में थे तैनात
—————————————-
एक राजस्थान तो दूसरा हरियाणा का रहनेवाला था जवान
—————————————-

सिमरिया/गीतांजलि:- सिमरिया थाना क्षेत्र के बेलगडा स्थित कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में मंगलवार को सीआरपीएफ के दो जवान आपस में भिड़ गए ।आपसी कलह में तमतमाए दोनो जवान में संतरी ने रसोइया को गोली मार दी और बाद में खुद को भी शूट कर लिया।इस गोलीबारी में दोनों की मौत हो गई।

मृत जवान कल्लू सिंह गुर्जर
मृत जवान कल्लू सिंह गुर्जर

मृतकों में कल्लु सिंह गुर्जर राजस्थान और रविंद्र कुमार हरियाणा का रहनेवाला था। दोनों सीआरपीएफ के 190 बटालियन में तैनात थे। दिनों सिमरिया स्थित आईटीआई कालेज भवन के आइसोलेशन वार्ड की सुरक्षा के लिए नियुक्त थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मृत जवान रविन्द्र कुमार
मृत जवान रविन्द्र कुमार

पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि दोनों जवानों मामूली आपसी विवाद को लेकर उलझ पड़े। कल्लू सिंह गुर्जर ने रसोइया रविन्द्र कुमार पर गोली चला दी और बाद में खुद को भी शूट कर लिया। घटना के बाद दोनो शव को सिमरिया रेफरल अस्पताल लाया गया है। जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटनाक्रम से सी.आर.पी.एफ.जवानों मे शोक की लहर है।

मामले की जानकारी लेते एसपी
मामले की जानकारी लेते एसपी

प्राथमिकी दर्ज

0

कोलकाताः बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए कुछ दिनों पहले महानगर के मानिकतल्ला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अब चुनाव परिणाम घोषित होने जाने के लगभग एक माह बाद मिथुन चक्रवर्ती ने उक्त प्राथमिकी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें एफआइआर खारिज करने का अनुरोध किया गया है।

ग्रेजुएट तथा पोस्ट ग्रेजुएट

0

लखनऊ।  सरकार ने उच्च शिक्षा में फाइनल ईयर के सभी विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का फैसला किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही यह अगली कक्षा में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे जबकि स्नातक के फर्स्ट व सेकेंड ईयर तथा परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा माध्यमिक व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस बार सिर्फ स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी। सभी विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों को अगस्त के मध्य तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने बताया कि इस प्रक्रिया से प्रदेश के करीब 41 लाख विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे।

दुमकाः चिप्स से भरे ओवरलोड ट्रक से बाल

0
ओवरलोड ट्रक से  बाल बाल बचे  बाईक सवार व राहगीर
ओवरलोड ट्रक से बाल बाल बचे बाईक सवार व राहगीर

इन दिनों रामगढ़ के गोरिया चोरी-रामगढ़ सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चिप्स से भरे ओवरलोड ट्रकों का परिचालन हो रहा है। इनसे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ओवरलोड ट्रक के परिचालन से लोगों को बराबर जान जाने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन इस दिशा में बिल्कुल अनजान है।

मंगलवार को सरस डंगाल से भागलपुर जा रहे चिप्स से भरे ओवरलोड ट्रक रामगढ़ बाजार चौक में से अचानक ट्रक के ऊपर से पटरा खुल जाने से पटरा समेत चिप्स गिरने से सडक में चल रहे कई बाईक सवार व राहगीर बाल बाल बचे । समय रहते इसपर अंकुश नही लगाया गया तो इस तरह की होने वाले भावी घटना से इनकार नही किया जा सकता है ।