Friday 10th of July 2026 01:38:37 AM
Home Blog Page 225

प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता

0
बाघ से दोस्ती करने को तैयार- महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष
बाघ से दोस्ती करने को तैयार- महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री मोदी के बीच चली वन-टू-वन मुलाक़ात के बाद शिवसेना की ओर से बड़ा बयान आया है।  शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने कहा कि

नरेन्द्र मोदी देश और भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं। कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता है कि पिछले 7 सालों में बीजेपी ने जो सफलता हासिल की है , वो नरेन्द्र मोदी के कारण है ।

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष ने दिए थे दोस्ती के संकेत 

महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही में कहा था कि अगर प्रधानमंत्री मोदी चाहें तो हम “बाघ” के साथ दोस्ती के लिए तैयार हैं। बाघ शिवसेना का प्रतीक चिह्न है। चंद्रकांत पाटिल के इस बयान पर संजय राऊत ने तब कहा था कि बाघ से कोई दोस्ती नहीं कर सकता।  बाघ खुद फैसला करता है कि उसे किसके साथ दोस्ती करनी है ।

क्या बीजेपी के दोबारा करीब आ रहे हैं उद्धव ठाकरे?
क्या बीजेपी के दोबारा करीब आ रहे हैं उद्धव ठाकरे?

शरद पवार ने उद्धव को दिलाई बाला ठाकरे की याद

शिवसेना और बीजेपी की बढ़ती नजदीकी पर शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को बाल ठाकरे और इंदिरा गांधी के रिश्तों की याद दिलाई है।  शरद पवार ने कहा कि बाल ठाकरे ने इमर्जेंसी के दौरान इंदिरा गांधी को वचन दिया था कि वो कांग्रेस के खिलाफ चुनाव नहीं लडेंगे । और उन्होंने यह वचन निभाया भी था । शरद पवार ने कहा कि उद्धव ठाकरे पर विश्वास कर सकते हैं,  वे अपना वचन निभाएँगे ।

अब मिलिंद देवड़ा ने की गुजरात सरकार की तारीफ़, कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

0
गुजरात सरकार की तारीफ़ कांग्रेस नेतृत्व को नहीं आई रास
गुजरात सरकार की तारीफ़ कांग्रेस नेतृत्व को नहीं आई रास

कांग्रेस में आखिर चल क्या रहा है? जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद अब राहुल गांधी ब्रिगेड के एक और भरोसेमंद नेता मिलिंद देवड़ा ने गुजरात सरकार की तारीफ़ कर बगावत के संकेत दे रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के ज्योतिरादित्य सिंधिया और उसके बाद जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा के बारे में चर्चा है कि वे कांग्रेस से नाराज हैं।

 

 

मिलिंद देवड़ा ने क्यों की गुजरात सरकार की तारीफ़ ?

कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से गुजरात में होटल इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट, रिजार्ट और वॉटर पार्क बुरी तरह प्रभावित होने के कारण आर्थिक नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक साल का प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है।

देवड़ा ने ट्वीट किया है कि ‘गुजरात सरकार ने स्वागतयोग्य कदम उठाया है जो दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय है। यदि हम भारत के Hospitality Sector में और नौकरियों को रोकना चाहते हैं तो सभी राज्यों को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।’

संजय निरुपम, सचिन पायलट सहित और भी न जानें कितने नेता शीर्ष नेतृत्व से नाराज?
संजय निरुपम, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा सहित और भी न जानें कितने नेता शीर्ष नेतृत्व से नाराज?

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर भी साधा निशाना

मिलिंद देवड़ा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर ट्वीट कर कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर एक तरह से सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, मेरा मानना है कि कांग्रेस को अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। देश की बड़ी पार्टी के तौर पर वह यह कर सकती है और करना ही चाहिए। हमारे पास अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें अगर सशक्त किया जाए और बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो वे नतीजे दे सकते हैं। मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि काश ! मेरे कई मित्रों, सम्मानित साथियों और मूल्यवान सहयोगियों ने हमारा साथ नहीं छोड़ा होता।

कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया गया सामूहिक पिंडदान

0
धार्मिक विधि-विधान के अनुसार फल्गु नदी के तट पर संपन्न हुई श्राद्ध व पिंडदान की प्रक्रिया
धार्मिक विधि-विधान के अनुसार फल्गु नदी के तट पर संपन्न हुई श्राद्ध व पिंडदान की प्रक्रिया

गया से श्रीकांत

गया: कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की जान बचाने के लिए पूरा महकमा लगा हुआ है। सरकार से लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोग भी हरसंभव एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। वही अब कोरोना से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में शहर के फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर कोरोना महामारी से मृत लोगों का सामूहिक पिंडदान किया गया।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कई लोगो ने अपनी जान गवाई है। यहां तक कि कई लोगो का अंतिम संस्कार भी धार्मिक विधि-विधान से नही हो पाया था। कई लोगों के शव नदी अथवा सुनसान जगह पर लावारिश ही फेंक दिए गए। जिनका अंतिम संस्कार नगर निगम अथवा जिला प्रशासन द्वारा जैसे-तैसे कराया गया।

आज अमावस्या के दिन अंतः सलिला फल्गु के तट पर कोरोना महामारी से जान गवाने वाले लोगों की आत्मा की मोक्ष प्राप्ति के लिए सामूहिक श्राद्ध व पिंडदान किया गया।

मृत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण
मृत आत्माओं की शांति के लिए तर्पण

शिवानंद सत्संकल्प फाउंडेशन हैदराबाद और आंध्र तेलंगाना भवन के प्रमुख संयोजक मनोहर लाल एवं परम सतगुरु श्री कंदुकुरी शिवानंद मूर्ति जी के तत्वावधान में इस सामूहिक पिंडदान का आयोजन किया गया है।

इस संबंध में आंध्र तेलंगाना भवन के प्रमुख संयोजक मनोहर लाल ने कहा कि तेलंगाना भवन द्वारा पिछली 8 पीढ़ी से दक्षिण भारतीय यात्रीयो के पूर्वजों के लिए पिंडदान की व्यवस्था करते आये हैं। पिंडदान में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व हैं। इस लिए आज अमावस्या तिथि के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक पिंडदान व श्राद्ध कर्मकांड की प्रक्रिया पूरे विधि-विधान से की गई है। ताकि जिन लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है, उनकी आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति हो सके।

वही मनोहर लाल के पुत्र राहुल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों के शव का अंतिम संस्कार विधि-विधान से नहीं हो पाया। इसी को ध्यान में रखते हुए सामूहिक पिंडदान व श्राद्ध कर्मकांड किया गया है। जिसमें प्रमुख पुजारी गणेश शास्त्री के द्वारा पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। वहीं स्थानीय पंडो द्वारा पिंडदान का संकल्प लिया गया है। ताकि कोरोना से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति हो सके। पूरे धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ के साथ पिंडदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई है।

हालांकि इस कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाईन का भी पालन किया गया। साथ ही पुजारियों एवं सहयोगियों को भी कोविद किट बांटी गयी ।

चलती ट्रेन मे प्यार हुआ और ट्रेन के शौचालय मे ही मांग मे सिंदूर की रस्म

0

ओसंथाल ब्यूरो

निंद न देखे टूटी खाट, भूख न देखे जुठे भात, प्यास न देखे धोबी घाट और प्रेम न देखे जात पात। वाली कहावत को चरितार्थ कर दिया है चलती ट्रेन मे एक प्रेमी युगल ने। प्यार या वासना यह तो समय ही बताऐगा। लेकिन जी हाँ प्यार कभी भी और कही भी हो सकता है, लेकिन शादी की जगह घर, मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारा, कोर्ट, बैंकेट हॉल तय होता है। लेकिन जब कोई प्रेमी युगल ट्रेन में शादी करे, वह भी चलती ट्रेन के शौचालय रूम में तो वास्तविक रूप से यह चर्चा का विषय बन जाती है। मामला बिहार के भागलपुर से है जहाँ चलती ट्रेन के शौचालय में एक शादीशूदा युवती की नैन मटका चलती ट्रेन मे हुई और कुछ ही घंटो मे दोनो ने जीने मरने की कसम ले चलती ट्रेन के शौचालय मे ही प्रेमी युवक ने शादीशुदा युवती की मांग मे साथ साथ जीने मरने की शपथ ले सिंदूर भर दिया। प्रेमी का नाम आयुष कुमार है।

झारखंड बोर्ड की 10वीं

0
स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी की थी परीक्षाएं रद्द करने की वकालत
स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी की थी परीक्षाएं रद्द करने की वकालत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से बढ़कर कोई चीज नहीं है । ऐसे में 10वीं व 12वीं की परीक्षा तत्काल रद्द की जानी चाहिए।

रघुवर दास ने कहा कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसइ 12वीं की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद आइसीएसइ बोर्ड समेत देश के अन्य राज्यों ने भी 10वीं व 12वीं की स्टेट बोर्ड की परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी हद से नियंत्रण में है, लेकिन तीसरी लहर को लेकर भय बना हुआ है। दूसरी लहर में भी कई छात्र संक्रमित हुए थे। इस कारण परीक्षा को लेकर छात्रों के साथ ही उनके अभिभावक भी तनाव में हैं। ऐसी स्थिति में झारखंड सरकार को संवेदनशीलता के साथ सोचने की जरूरत है।

23 मई को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झारखंड सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी परीक्षा रद्द करने की वकालत की थी। इसके बावजूद आज 15 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी झारखंड सरकार ने राज्य बोर्ड की परीक्षा पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

रघुवर दास ने कहा कि अब निर्णय लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। जल्द निर्णय लेने से छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों को राहत मिलेगी और बच्चे आगे की तैयारी अच्छे तरीके से कर सकेंगे।

बच्चों मे तनाव व एकाकीपन को दुर करने के लिए सशिमं की मनमोहक पहल

0

पठन पाठन को 15 जून तक स्थगित कर आँनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता

साहिबगंज/प्रतिनिधि

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण दो वर्षों से शिक्षा जगत प्रभावित हुई है। फलतः बच्चों मे इसका सीधा असर झलकने लगा है। बच्चे में एकाकीपन, तनाव झलकने लगा है। प्रभावित शिक्षा जगत और उससे जुड़े बच्चे इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों के द्वारा पढ़ाई के लिए विवश हैं। जिसके कारण वे मानसिक रूप से तनाव से भरे हुए हैं। इसी के मद्देनजर विद्या भारती झारखंड प्रांत ने 15 जून तक झारखंड के सभी शिशु मंदिरों में ऑनलाइन अध्ययन-अध्यापन कक्षाओं को स्थगित रखते हुए बच्चों को तनाव मुक्त एवं मनोरंजक बनाने के लिए सह पाठ्यगमी क्रियाओं एवं प्रतियोगिताओं की पहल की है। इस संबंध मे राजमहल सशिमं के प्रधानाचार्य संजीव झा ने बताया कि मंगलवार को बच्चों के बीच आँनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले अपनी कला का प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ चित्रांकन वाले बच्चों के साथ प्रतियोगिता मे हिस्सा लिए बच्चों को सम्मान के साथ पुरस्कृत किया जाऐगा।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि इसबार विद्या भारती के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन गतिविधि में पठन-पाठन स्थगित कर बच्चों के मन के तनाव, एकांकीपन व उबाऊपन को दूर करने हेतु इस तरह की ऑनलाइन क्रियाकलापों की पहल की गई है।

मिशन आरोग्य के तहत अभाविप ने वैक्सिन के लिए किया जागरूक

0

मिशन आरोग्य के तहत अभाविप ने वैक्सिन के लिए किया जागरूक


बरहड़वा/प्रतिनिधि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे मिशन आरोग्य झारखंड के तहत कार्यकर्ताओं ने झिकटीया, झाल दिग्गी, जोगीटोला के घर घर द्वार-द्वार पहुंच लोगों का ऑक्सीमीटर के द्वारा ऑक्सीजन, थर्मल स्कैन से टेंपरेचर की जाँच कर माक्स लगाकर ही घर से निकलने और सेनेटाइजर के प्रयोग करने का तरीका बताते हुए माँस्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। परिषद के नगरमंत्री दानीनाथ महतो ने लोगो को बताया कि परिवार व समाज को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन भी समयानुसार ले। मिशन में समाज सेवी अजय महतो भी अपनी टीम के साथ परिषद कार्यकर्ताओं के सहयोग मे तत्पर थे। जागरूकता अभियान में नगर सहमंत्री बिक्रम दास,अमित महतो, संतनु भास्कर, देव कुमार, आशीष मंडल, रविन्द्र कुमार, प्रोसांत कुमार, राहुल महतो, कुलदीप, गोविंद, बिकास, सूरज वैगरह थे।

BPSC: 9वीं पास नेता जी को पेट में जबरदस्त दर्द हो रहा

0
सामान्य वर्ग और आरक्षित कैटिगरी के बराबर कट ऑफ मार्क्स पर राजनीति
सामान्य वर्ग और आरक्षित कैटिगरी के बराबर कट ऑफ मार्क्स पर राजनीति

BPSC द्वारा घोषित रिजल्ट पर सबसे पहले प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बयानबाजी शुरू की थी। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने तेजस्वी यादव को जवाब दिया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया। अपने फेसबुक पोस्ट में संजय जायसवाल ने लिखा कि ‘बीपीएससी का रिजल्ट देख कर हमारे 9वीं पास नेता जी को पेट में जबरदस्त दर्द हो रहा है। उनकी पीड़ा यह है कि पिछड़ों का कटऑफ मार्क्स सामान्य वर्ग के बराबर कैसे हो गया। कह रहे हैं कि फिर रिजर्वेशन से क्या फायदा है। अर्थात 9वीं पास नेता जी बहुत खुश होते कि अगर सामान्य वर्ग के 535 के बदले पिछड़े वर्ग का 250 पर सेलेक्शन होता। इनके पिता जी ने बहुत मेहनत से चरवाहा विद्यालय बनाया था और जीवन भर पिछड़ों को लाठी में तेल पिलाने की ही राजनीति समझाए।’

संजय जायसवाल ने कहा कि ‘पढ़ाई के मामले में भी वह अपने समय के सरकारी नौकरियों की तरह पक्के नहीं काम करने वाले समाजवादी थे। न वे चाहते थे कि बिहार के बेटे पढ़ाई करें और ना ही उन्होंने अपने बेटों को पढ़ाया।

आज अनुसूचित जनजाति के बच्चे 514 और अनुसूचित जाति के बच्चे भी 490 अंक पर चयनित होकर सभी वर्गों के पास पहुंच चुके हैं। यही बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का सपना था जिसको आज के युवा जमीन पर उतार रहे हैं। मेडिकल परीक्षा में 80 के दशक में 20% आरक्षण लड़कियों के लिए होता था और सामान्य वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग में लगभग 40% नंबर का अंतर था।’

कटऑफ बराबर होना सुखद अनुभव- जायसवाल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष के मुताबिक ’90 के दशक में मेडिकल कॉलेज में स्थितियां ऐसी हो गई कि महिलाओं का आरक्षण 20% से घटाकर 3% करना पड़ा क्योंकि बेटियां 65% सीटों पर हो जाती थीं। आज यह देखना बहुत ही सुखद है कि सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग का एक बराबर कटऑफ लिस्ट है। अनुसूचित जाति वर्ग भी थोड़े ही अंतर पर खड़ा है। अगले 5 सालों में यह भी खत्म हो जाएगा।

नए भारत में नए अंदाज़ के घोटाले

0
Videocon-वेदांता डील से बैंकों को 43 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
Videocon-वेदांता डील से बैंकों को 43 हजार करोड़ रुपये का नुकसान

46 हजार करोड़ के बैंक कर्जे में डूबी वीडियोकॉन 3000 करोड़ में बिक रही है। खरीददार होंगे वेदांता के अनिल अग्रवाल। NCLT ( National Company Law Tribunal) ने अनुमति दे दी है। मतलब बैंको को 43000 करोड़ गँवाने पड़ेंगे। नये बैंक्रप्सी कानून के तहत ऐसे सनसनीख़ेज़ सौदे धड़ल्ले से हो रहे हैं।

कुछ और उदाहरण हैं जो बताते हैं कि जब से दिवालिया कानून आया है तब से ज्यादातर कंपनियों के दिवाले ही निकाल के investors और कर्जादाताओं को और गहरे गढढे मे डाल के कुछ चुनिन्दा कॅर्पोरेट्स को फायदा पहुंचा रहा है । उदाहरण के तौर पर पिरामल द्वारा DHFL की खरीद ।

घाटे मे चल रही या अधिक NPA वाली नामी गीरामी कंपनी को भी कोई भी औने पौने दाम मे खरीद के उसके Employees ,Investors और Bankersको बड़े घाटे मे पहुंचा रहा है । क्योंकि नया दिवालिया कानून निवेश की रकम का डूबना और उससे जाने वाली नौकरियों के बारे में कुछ नहीं कहता ।

DHFL वाली डील पर सवाल उठाएगी कांग्रेस
DHFL वाली डील पर सवाल उठाएगी कांग्रेस

एक और खतरनाक बात,
जो कंपनी दिवालिया होकर बिक गई, तो नया खरीददार शेयर होल्डर्स को बिना एक रुपये दिए, कंपनी के शेयर को delist कर सकता है।

उदाहरण:
मान लिजिए आपने अपनी जमापूंजी जोड़-जोड़ कर DHFL के शेयर खरीदे, ताकि वक्त आने पर बच्चों की पढ़ाई या बेटी की शादी के वक्त काम आ सके । लेकिन DHFL ने अचानक खुद को दिवालिया घोषित कर दिया और पिरामल ने कंपनी को आधे-पौने दाम में खरीद लिया। ऐसे में आपका पैसा तो गया। Investors के लाखों करोड़ रुपये डूब रहे हैं। कोई भी कांग्रेसी DHFL पर सवाल खड़े नहीं करेगा, कारण आप जानते हैं ।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज के बाद भी संक्रमित कर सकता है कोरोना का डेल्टा वैरिएंट: AIIMS

0

एम्स (दिल्ली) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अलग-अलग अध्ययनों के अनुसार, COVID-19 का ‘डेल्टा’ संस्करण (पहली बार भारत में पाया गया संस्करण) कोवैक्सिन या कोविशील्ड टीकों की दोनों खुराक प्राप्त करने के बाद भी लोगों को संक्रमित करने में सक्षम है।  एम्स के अध्ययन में यह कहा गया है कि ‘डेल्टा’ संस्करण ‘अल्फा’ संस्करण की तुलना में 40 से 50 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।

कैसे की गई स्टडी ?

AIIMS-IGIB(इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) का अध्ययन 63 रोगसूचक रोगियों के विश्लेषण पर आधारित था, जिन्होंने अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पांच से सात दिनों तक तेज बुखार की शिकायत की थी। इन 63 लोगों में से 53 को कोवैक्सिन की कम से कम एक खुराक और बाकी को कोविशील्ड की कम से कम एक खुराक दी गई थी। 36 को इनमें से एक टीके की दोनों खुराकें मिली थीं।

Covishield वैक्सीन लेने वालों को प्रभावित करता है डेल्टा वैरिएंट

‘डेल्टा’ संस्करण द्वारा 76.9 प्रतिशत संक्रमण उन लोगों में दर्ज किए गए जिन्हें एक खुराक मिली थी। वहीं, 60 प्रतिशत उन लोगों में दर्ज किए गए थे जिन्होंने दोनों खुराक प्राप्त की थी। NCDC-IGIB अध्ययन के आंकड़ों से संकेत मिलता है कि ‘डेल्टा’ संस्करण का संक्रमण कोविशील्ड लेने वाले लोगों को प्रभावित करता है।

घबराने की जरुरत नहीं

दोनों अध्ययनों के डेटा से संकेत मिलता है कि ‘अल्फा’ संस्करण भी कोविशील्ड और कोवैक्सिन के लिए प्रतिरोधी साबित हो रहा है, लेकिन उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि भारत से पहली बार रिपोर्ट किया गया संस्करण। दोनों अध्ययनों ने यह भी संकेत दिया कि टीके की ‘डेल्टा’ और यहां तक ​​कि ‘अल्फा’ से सुरक्षा को कम किया जा सकता है, इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक मामले में संक्रमण की गंभीरता अप्रभावित दिखाई देती है

पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर पूरे झारखंड की सभी दुकानें शाम 4 बजे तक खुलेंगी

0

झारखंड की रघुवर सरकार ने धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरु कर दी है। अबतक राज्य में दो बजे तक दुकानें खुलती थी, जिसे बढ़ाकर शाम चार बजे तक कर दिया गया है। लेकिन शनिवार और रविवार को सभी दुकानें बंद रहेंगी। आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में कुछ और निर्णय लिए गये हैं, जो इस प्रकार हैं ।

शनिवार-रविवार को Lockdown

  1. पूर्वी सिंहभूम को छोड़ कर सब जिलों में सभी दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी.
  2. पूर्वी सिंहभूम जिले में कपड़ा, जूता, cosmetic और आभूषण की दुकानों को छोड़ कर बाकी सब दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी.
  3. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 1/3 मानव संसाधन के साथ 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगे.
आपदा प्रबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
आपदा प्रबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

इसके अलावा शनिवार और रविवार को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल- किराना की दुकान सहित) बंद रहेंगी.

स्वास्थ्य सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान खुले रहेंगे.

रेस्तरां से भोजन की होम delivery के साथ take away की भी अनुमति प्रदान की गई.

शॉपिंग माल, सिनेमा हॉल, क्लब, बार, banquet हॉल, मल्टीप्लेक्स, Departmental स्टोर बंद रहेंगे.

स्टेडियम, gymnasium, स्विमिंग पूल और पार्क बंद रहेंगे.

लोगों को उम्मीद थी कि सरकार कम से कम सीनियर क्लासेज के लिए कम से कम आधे छात्रों के साथ शैक्षणिक संस्थान खोलने की इजाजत देगी, लेकिन सरकार ने कहा है कि समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे पर लाभुकों को घर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी.

5 व्यक्ति से अधिक के इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा.

विवाह में अधिकतम 11 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्ति.

  • धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.
  • जुलूस पर रोक जारी रहेगी.
  • बस परिवहन पर रोक जारी रहेगी.
  • राज्य के द्वारा कराने वाली परीक्षा स्थगित रहेंगी.
  • मेला और प्रदर्शनी पर रोक जारी रहेगी.

निजी वाहन से एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए, दूसरे राज्य से झारखंड आने के लिए या झारखंड से दूसरे राज्य जाने के लिए ई पास आवश्यक होगा.

कुछ अपवाद को छोड़कर दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले को 7 दिन का होम quarantine अनिवार्य होगा.

सार्वजानिक स्थान पर मास्क पहनना और सामजिक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है.

आदेश के उल्लंघन की स्थिति में आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धारा अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी.

रूपा तिर्की मामले में न्यायिक आयोग का गठन आंखों में धूल झोंकने जैसा : दीपक प्रकाश

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की होनहार पुलिस पदाधिकारी एवम बेटी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले को राज्य सरकार पूरी तरह लीपापोती करके समाप्त करना चाहती है। उन्होने कहा कि इस मामले में जांच केलिये राज्य सरकार द्वारा न्यायिक आयोग के गठन का निर्णय पूरी तरह जनता की नजरों में धूल झोंकने जैसा है।

न्यायिक जांच की घोषणा आंखों में धूल झोंकना
न्यायिक जांच की घोषणा आंखों में धूल झोंकना

दीपक प्रकाश ने कहा कि रूपा तिर्की हत्या प्रकरण एक गंभीर आपराधिक मामला है जिसमे कई सफेदपोश के नाम जुड़े है। स्व तिर्की के परिजनों ने थाने में ऐसे लोगों के नाम से एफआईआर दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि रूपा तिर्की के परिजन सहित जनजाति समाज के कई संगठन इस संबंध में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे है परंतु यह सरकार आदिवासी समाज की बेटी को न्याय दिलाने में लगातार आना कानी कर रही है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि न्यायिक आयोग राज्य के पुलिस के सहारे कितना न्याय दिला पाएगी यह संदेहास्पद है। जहां आरोपियों को राज्य सरकार का प्रत्यक्ष संरक्षण प्राप्त हो उसमे राज्य की पुलिस कितना सही जांच कर पायेगी यह जग जाहिर है।

श्री प्रकाश ने कहा राज्य की जांच एजेंसी से रूपा के परिजनों को भरोसा नही है।अगर परिजनों को इसपर भरोसा ही होता तो फिर सीबीआई जांच की मांग नही उठती।

उन्होंने कहा कि न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट को मानने केलिये राज्य सरकार बाध्य भी नही होती।इसलिये उसके जांच को ठंडे बस्ते में डालने की पूरी तैयारी राज्य सरकार की ओर से दिख रही है।

PM मोदी से मिले सुवेंदु ,भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा पर हुई चर्चा

0

कोलकाताबंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।  पीएम व सुवेंदु के बीच करीब 45 मिनट तक बैठक चलीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा और कानून व्यवस्था की स्थिति समेत मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

सुवेंदु ने पीएम को हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट भी सौंपी। एक दिन पहले सुवेंदु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी।

CM योगी ने 23 लाख निर्माण श्रमिकों को दी 1

0

लखनऊ। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में दिहाड़ी पर काम करने वाले पंजीकृत निर्माण श्रमिकों संबल देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के 23.2 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 230 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरित की। प्रत्येक श्रमिक के खाते में 1000 रुपये की धनराशि भरण पोषण भत्ते के तौर पर भेजी गई है। अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पांच श्रमिकों को खुद 1000 रुपये की राशि के चेक सौंपे। यह राशि देते हुए उन्होंने कहा कि श्रमिक हितों की रक्षा करते हुए कोरोना संक्रमण की चेन को कमजोर करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण के लिए पोर्टल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कुछ श्रमिकों से संवाद भी किया।

हेमन्त सरकार टीएसी को दंतविहीन बनाने का कर रही है प्रयास: अर्जुन मुंडा

0
TAC पर एकाधिकार के लिए नई नियमावली
TAC पर एकाधिकार के लिए नई नियमावली

धरती आबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर दिल्ली से वर्चुवल माध्यम से जुड़े केंद्रीय मंत्री मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस देश में साढ़े दस करोड़ से ज्यादा जनजाति के लोग हैं जिन्हें 9वें शेड्यूल में उनके हक और अधिकार को सुरक्षित रखा गया है। धारा 242 में राष्ट्रपति को भी उत्तरदायित्व बनाया गया है। साथ ही ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी को भी विशेष अधिकार दिए गए हैं।

TAC पर आदिवासी समाज को जागरुक करने का समय

उन्होंने आदिवासियों के अधिकार पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य के आदिवासी समाज के लोगों को समझना होगा कि राज्य की हेमन्त सरकार हमारे हक अधिकार किस तरह से मार रही है। जनजातीय समाज को जागरूकता का परिचय देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने एक तरफ संघर्ष तो दूसरी तरफ शांति के साथ जीवन यापन का भी सूत्र दिया। उन्होंने हेमंत सरकार द्वारा टीएसी में किए गए छेड़छाड़ को लेकर भी सवाल उठाया । उन्होंने कहा कि टीएसी को दंत विहीन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में जनजाति मोर्चा की जिम्मेवारी बढ़ गई है।

धरती आबा ने उनगुलान के साथ ही शांति के साथ विकास का भी मंत्र दिया
धरती आबा ने उलगुलान के साथ ही शांति के साथ विकास का भी मंत्र दिया

केंद्र सरकार 36 हजार आदर्श ग्राम व प्रत्येक प्रखंड में एकलव्य विद्यालय करेगी शुरू

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने 36000 गांव को आदर्श ग्राम बनाने की योजना बनाई है। जिसमें 5 सालों में आधारभूत संरचना, रोजगार का बढ़ावा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल की पूर्ण व्यवस्था, नेटवर्क व्यवस्था समेत 55 व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत कार्य होंगे। प्रत्येक वर्ष 7000 गांव आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। जनजातियों बच्चों के लिए नवोदय विद्यालय के तर्ज पर प्रत्येक प्रखंड में एक एकलव्य विद्यालय बनाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय विकास हेतु एक बैठक भी बुलाई है इसमें कई फैसले लिए जाएंगे।