[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-13-June-.pdf” title=”Ujjwal Duniya 13 June”]
सरायकेला: कोर्ट के आदेश के बाद DMO साहब आपका अच्छे दिन खत्म होने वाले हैं

सरायकेला: सरायकेला खरसवां जिले के खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार के खिलाफ अंततः सरायकेला थाना में शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज किया गया। सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि सीजीएम कोर्ट के आदेश पर खनन पदाधिकारी के खिलाफ आईपीसी 323, 341, 378, 384 और 504 आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें अभियुक्त बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने बाद कोर्ट को रिपोर्ट भेज दी गई हैं। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई हैं। खनन पदाधिकारी पर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खनन पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करते हुए भयादोहन कर पकड़े गए ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए 60 हज़ार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। ट्रैक्टर को सरायकेला थाना में रोक कर रखा था और कोई एफ आई आर भी दर्ज नहीं कराया था। इस संबंध में पिनायक दुबे ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायत वाद दर्ज कराया तब कोर्ट ने उक्त मामला दर्ज कर जांच करने का आदेश जारी किया था। इस पदाधिकारी पर यहां कारोबारियों को रुला कर उनसे पैसे ऐंठने की आम चर्चा है।
सरायकेला ज़िला खनिज पदार्थों के जायज – नाजायज धंधे के लिए अपनी खास पहचान रखता है। पहले माइनिंग विभाग को कोई जानता भी नहीं था। झारखंड के चर्चित अवकाशप्राप्त डीएमओ रत्नेश सिन्हा की जब यहां पोस्टिंग हुई तब खनिज राजस्व के मानचित्र पर इस ज़िले का एक स्थान कायम हुआ, लेकिन उनके बाद पदस्थापित होने वाले अधिकारी सिर्फ शार्ट गेन और सेल्फ गेम में ही मज़ा लेते रहे। फिलहाल यहां के माइनिंग आफिस पर चारो ओर से बदबू फैलाने वाली ही सूचनाएं मिलती हैं।
विभाग के रवैये के चलते ज़िला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रांची सचिवालय का नाम नाजायज चर्चो में घसीटाते रहता है। अब एफआईआर के बाद इनको सरकार अगर पद पर बने रहने देती है तब कार्य नियमावलियों पर सवाल उठेगा और स्वच्छ शासन चर्च में आएगा।
लातेहारः माओवादी नहीं, बल्कि शिकार खेलने जा रहे हथियारबंद युवकों और पुलिस में हुई थी गोलीबारी

नीतेश/ उज्ज्वल दुनिया
लातेहार/गारू : लातेहार ज़िले के गारू थाना क्षेत्र के पीरी जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच नहीं बल्कि शिकार खेलने निकली युवकों की हथियार बंद टोली और पुलिस के बीच हुई थी। दोनों तरफ से चली इस गोलीबारी में एक ग्रामीण युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया था । इसके पूर्व यह सुचना आई थी कि कुकू-पीरी के जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया है।
मृतक की पहचान ब्रह्मदेव सिंह (24) के रूप में की गई। मृतक पीरी गांव का ही रहने वाला है। जबकि एक गोलीबारी में घायल हुए युवक की पहचान दीनानाथ सिंह (25) वर्ष के रूप में की गई। उसे बांह में गोली लगी है।
लातेहार एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि कुमंडीह के जंगलों में सीआरपीएफ, कोबरा और झारखण्ड जगुआर की टीमें अलग अलग क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहीं थी। इसी दौरान उचांई पर बैठी एक टीम ने कुछ हथियारबंद लड़कों को आते देखा। इसी बीच लड़कों ने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में एक युवक मारा गया।
एसपी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पांच अन्य युवकों को हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शिकार करने भरठुआ बन्दुक के साथ जा रहे थे कि उन्होंने एक जानवर को देख गोली चला दी थी।
एसपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में नक्सली संगठन शामिल नहीं है और पुलिस इस तरह के मामले में तय प्रोटोकॉल के अनुसार कार्य कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि पीरी गांव के छह लड़कों के टोली भरठुआ बन्दुक के साथ खरहा या सूअर का शिकार करने निकले थे कि पुलिस से भिड़ंत हो गई। घटना स्थल गांव से बमुश्किल 50-70 मीटर की दुरी पर है।
पुलिस द्वारा गोली चलाये जाने पर अन्य लड़के भाग कर गांव में वापस चले गए।
झारखंड कांग्रेस के लोहरदगा एवं गिरिडीह जिला कमिटी का विस्तार

रांची। कांग्रेस भवन, रांची में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के अध्यक्ष भानू प्रताप बडाईक के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान लोहरदगा एवं गिरिडीह जिला कमिटी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कंाग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव उपस्थित हुए। मिलन समारोह में दोनों जिला के पदाधिकारियों को सर्वप्रथम मास्क, सैनिटाइजेशन कर पुष्पगुच्छ माला, कांग्रेस का पट्टा, बैच एवं मनोनयन पत्र पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रदेश कंाग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा ने कहा कि कला-संस्कृति एवं फिल्म विभाग के चेयरमैन भानू प्रताप बड़ाईक की अगुवाई में राज्य के कलाकारों को लगातार संगठन से जोड़ा जा रहा है। कंाग्रेस की मजबूती की दिशा में कार्य कर रही है। विगत दो दिनों पहले कला-संस्कृति विभाग सिमडेगा, रांची एवं प्रदेश कमिटी का भी विस्तार कर यह साबित कर दिया है कि झारखंड के कलाकार कांग्रेस पार्टी पर गहन आस्था एवं विश्वास रखी है। कांग्रेस पार्टी भी राज्य के कलाकारों के मान-सम्मान रखेंगी तथा आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों के आलावे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जोडने का काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि हमारे झारखंड के कलाकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी है, इनके चाल में नृत्य है एवं बोली में संगीत है। कंाग्रेस पार्टी राज्य के कलाकारों के उत्थान एवं उनके विस्तार के लिए विशेष रूप से कार्य करेगी।
गया: 20 जेंटलमैन कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी

गया से श्रीकांत
गया: देश सेवा के लिए सबसे बेहतर विकल्प आर्मी है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आर्मी में आना चाहिए और देश की सेवा करनी चाहिए। इससे न सिर्फ़ युवाओं के माता पिता का अभिमान बढ़ेगा बल्कि देश का भी गौरव बढ़ेगा। उक्त बातें ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (ओटीए) के कमांडेंट जीएवी रेड्डी ने 19वी पासिंग आउट परेड के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि गया ओटीए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है। ओटीए को और हाईटेक बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसका बेहतर परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा। यहां कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें जांबाज अधिकारी बनाया जाता है। जो हर परिस्थिति में बेहतर करने के लिए परिपूर्ण होते हैं। वही उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी यहां ट्रेनिंग देने के लिए विचार किया जा रहा है। अगर सहमति बनती है तो महिलाओं के भी यहां ट्रेनिंग की व्यवस्था बहुत जल्द होगी। फिलवक्त चेन्नई में ही महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें अधिकारी बनाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण अभिभावक इस बार नहीं आ सके। लेकिन कार्यक्रम का लाइव कराए जा रहा था। ताकि लोग घर बैठे पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को देख सकें। इसके अलावा सरकार के गाइड लाइन का भी पूरी तरह से अनुपालन करते हुए पासिंग आउट परेड कार्यक्रम को संपन्न कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस पासिंग आउट परेड में कुल 20 कैडेट्स कमीशन प्राप्त हुए है। अब ये देश के विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवा देकर भारत देश का मान बढ़ाएंगे। मैं इन कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई देता हूं।

गौरतलब है कि गया-बोधगया मुख्य हसड़क मार्ग पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफीसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी के प्रांगण में 19वी पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें 20 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अधिकारी बने। ओटीए कमांडेंट जीएवी रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। सेना के विमान द्वारा जवानों के ऊपर पुष्प वर्षा कर हौसला अफजाई की गई। इस दौरान ओटीए के कई अधिकारी, जवान एवं जेंटलमैन कैडेट्स के अभिभावक मौजूद थे। जेंटलमैन कैडेट्स ने सेना के बैंड की धुन पर शानदार परेड मार्च किया। वहीं पीपिंग सेरोमनी कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कैडेट्स के माता-पिता की अनुपस्थिति में अधिकारियों ने उनके कंधे पर बैच लगाकर खुशी जताई।

वहीं सेना में अधिकारी बनने वाले गुजरात निवासी यादव बुद्धराज ने कहा कि एक जवान से अधिकारी बनने तक का सफर काफी कठिन होता है। बचपन से जो आज सपना देखा था वह पूरा हुआ है। काफी खुशी महसूस हो रही है। कोरोना के कारण माता-पिता यहां नहीं आ सके। इसलिए दुख भी है। देश के युवाओं से कहना चाहूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आर्मी से जुड़े और देश की सेवा करें। उन्होंने कहा कि मेरे पिता किसान है और माता गृहणी है। माता-पिता के आशीर्वाद व पत्नी के सहयोग से मैंने ये सफलता पाई हैं।

वहीं बिहार के छपरा जिला के एकमा के रहने वाले संतोष कुमार राय ने कहा कि बचपन से ही आर्मी जॉइन करने का सपना था। हमारे पिता भी आर्मी में रहे हैं। यही वजह है कि आर्मी में आने का शुरू से ही मन था। आज अधिकारी बनकर काफी अच्छा लग रहा है। हम अपने क्षेत्र के युवाओं से भी कहेंगे कि वे आर्मी जॉइन कर देश की सेवा में आगे आए।
कोडरमा में ट्रांसपोर्टर के घर डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के गैस गोदाम गली स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक भूपेंद्र सिंह के घर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए हैं।
बीती रात ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक भूपेंद्र सिंह के घर में बर्थडे पार्टी थी जिसके कारण घर के लोग काफी देर जगने के बाद से सोए थे। सम्भावना जताई जा रही हैं कि परिवार के लोग गहरी नींद में सोने की वजह से चोरों ने एक कमरे की खिड़की में लगे लोहे की ग्रिल को उखाड़ दिया और उसे कमरे में प्रवेश हो गए। जिस कमरे में नकदी और जेवरात रखे थे चोर सिर्फ उसी कमरे में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर लगभग 3 लाख 25 हजार नगद और 2 किलो सोने के बने जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोगों की नींद टूटी तो दरवाजा बाहर से बंद पाया। वही घर के एक कमरे की खिड़की भी टूटी हुई मिली, जिसके बाद लोगों को शक हुआ और घर के लोग जब कमरे में दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमीरा में रखे नगदी और जेवरात गायब थे।
वहीं दूसरी ओर किराना दुकानदार राजीव गुप्ता के घर में भी चोरी की घटना घटी। इस बाबत उनके भाई संजीव गुप्ता ने बताया कि उनके भाई के यहां भी खिड़की तोड़ कर चोर घुसे, यहां कितने की चोरी हुई इसका पता उनके भाई के आने के बाद पता चल पाएगा, चुकी उनके भाई शादी समारोह में ससुराल गए हैं।

एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक के घर चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। वही गृहस्वामी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चोर सिर्फ उसी कमरे में दाखिल हुए जिसमें सारा नगदी और जेवरात रखा हुआ था। मौके पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारका राम, एसआई आनंद साहा, एसआई शशिकांत कुमार एवं पुलिस जवान मौजूद थे।
—
बंगाल में मानसून ने दी दस्तक
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मानसून के साथ कई जिलों में मध्यम तो कई अन्य जिलों मालदा, पूर्व व पश्चिम मेदनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ भारी बारिश हुई. अगले 72 घंटों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से यहां हवाएं चल सकती हैं.

कोलकाता महानगर में अगले 48 घंटों में 50 मिमी बारिश हो सकती है. इसके बाद बारिश धीमी हो जायेगी. बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. बंगाल से ज्यादा ओड़िशा में निम्न दबाव का असर रहेगा. मौसम विभाग ने 11 से 14 जून तक दक्षिण बंगाल में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया है.
सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने थामा कांग्रेस का हाथ
Lucknow: यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में सपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव शनिवार को अपने सहयोगियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए. अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी यादव पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में अनिल यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. अनिल यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि समाजवादी पार्टी टूट रही है, वहीं सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है, संकट के विपरीत काल में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है.
12 June 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-12-JUNE.pdf” title=”Ujjwal Duniya 12 JUNE”]
ईचागढ़: भाई को शादी देकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोडो़ मोड़ के समीप शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुदा गांव निवासी 37 वर्षीय रतन महतो की घटना स्थल पर मौत हो गयी। जबकि कुदा गांव के ही निवासी कार्तिक महतो गंभीर से घायल हो गए, जिनकी हालत भी नाजुक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है मृतक रतन महतो और घायल कार्तिक महतो ईचागढ़ थाना क्षेत्र की ही कुटाम टोला चोगाटांड से एक शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल (वाहन न. जेएच 01 एटी 5962) पर सवार होकर अपने घर कूदा आ रहे थे, तभी तिरुलडीह कि ओर से मिलन चौक की जा रहे है अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जहां मौके पर ही रतन महतो की मौत हो गयी, वही कार्तिक महतो गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल कार्तिक महतो को मिलन चौक स्थित बासुदेव मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर पुरे दल बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और घटना का जायजा लिया और मृतक रतन महतो के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद मृतक रतन महतो के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक रतन महतो के ही भाई टिकरा महतो का शादी शुक्रवार रात को चोगाटांड में हुई थी, जहां शादी समारोह से घर लौटने के दौरान ये घटना हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार रात को प्रीतिभोज होने वाला था।
ब्राउन शुगर की तस्करी में पकड़ा गया चतरा का बीजेपी नेता

चतरा पुलिस ने एक बड़े भाजपा नेता, प्रतिष्ठित अधिवक्ता के बेटे समेत कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इन लोगों से 7 लाख 75 हजार रुपये के साथ-साथ 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है । पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता की एक्सयूवी गाड़ी भी जब्त कर ली है ।
पकड़े गए धीरज ने दिया था सुराग
पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी । पुलिस ने छापेमारी की और गुरुवार व शुक्रवार को 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया ।
अधिवक्ता चंदन कुमार भी है शामिल
गिरफ्तार आरोपियों में जिनमें शहर के धीरज कुमार, अनुराग कुमार, हिमांशु कुमार, अमित गुप्ता, आधिवक्ता चंदन कुमार, गिद्धौर के ठाकुरबाड़ी टोला निवासी नवल दांगी, पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी रौशन दांगी तथा राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुंबा गांव निवासी अभिषेक ठाकुर का नाम शामिल है ।
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य है हिमांशु गुप्ता
इनमें हिमांशु गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है. जबकि चंदन कुमार, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता निर्मल दांगी का पुत्र है. गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने कुल 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने इन लोगों के पास से एक लग्जरी कार, 7,74,800 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल 310 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बनाने वाला कट और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं ।

इसकी जानकारी एसपी ने सदर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए दी है. उन्होंने बताया कि केसरी चौक निवासी नरेश कसेरा के पुत्र धीरज कुमार के द्वारा अवैध ब्राउन शुगर बेचा जा रहा है । सूचना के आधार पर गठित एक छापेमारी दल ने धीरज को गिरफ्तार कर लिया।
बाद में धीरज कुमार से जब इसकी पूछताछ की गई । तो उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता चला । जब पुलिस ने धीरज से मिली सूचना के आधार पर छापेमारी की तो आठ और अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । जिनके पास से 2.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है ।
बहन रुपा तिर्की को हर हाल में मिलेगा इंसाफ

रांची। मांडर विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में रूपा तिर्की के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान रुपा तिर्की के परिवार वालों ने सीएम को बताया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने इस मामले में अब तक की जांच से असंतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए. और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके । सीएम ने परिवार की गुहार बड़े ध्यान से सुनी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपा तिर्की आदिवासी समाज से निकलकर आई एक होनहार पुलिस अधिकारी थी। अगर उनके साथ कुछ गलत हुआ है तो दोषियों को अवश्य सजा मिलेगी।
हर हाल में मिलेगा न्याय- सीएम
सीएम ने कहा कि रूपा तिर्की उनकी बहन के समान थी. आदिवासी समाज की एक बेहतर महिला पुलिस पदाधिकारी की मौत से मर्माहत हूं. उन्होंने रूपा के माता- पिता और प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय मिलेगा.
पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता सौपेंगे जांच रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो, इस बाबत एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया है. झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विनोद कुमार गुप्ता इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे. घटना में जिस किसी की भी संलिप्तता होगी या दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. रूपा तिर्की मौत मामले में हर हाल में इंसाफ होगा.
भाजपा ने की थी सीबीआई जांच की मांग
बता दें कि इस मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच की मांग की थी. रूपा के परिवारवाले भी सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं. बीते 3 मई को साहेबगंज महिला थानाप्रभारी रूपा तिर्की की लाश उनके सरकारी आवास में मिली थी. इस मामले में साहिबगंज पुलिस ने चाईबासा में पोस्टेड दारोगा शिव कनौजिया को बीते 9 मई को गिरफ्तार किया. साहेबगंज के जिरवाबाड़ी थाना में कांड संख्या 127/21 दर्ज कर मामले की जांच जारी है.
अबतक की जांच में रूपा के आत्महत्या करने की बात सामने आई है. इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया से शिव कुमार कनौजिया को जिम्मेवार माना जा रहा है. शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है. शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों के बीच अक्सर बातें होती थीं.
CBSE और ICSE से पहले जारी करें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए झारखंड एकेडमिक कॉउन्सिल की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021 को रद्द करने का निर्णय लिया है ।
चूंकि, सीबीएसई और आईसीएसई और कई अन्य राज्यों के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करने के साथ परीक्षा फल के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में झारखंड बोर्ड से पंजीकृत विद्यार्थियों के हित में आवश्यक होगा कि अन्य सभी बोर्ड के साथ ही अथवा उसके कुछ दिन पहले या तुरंत बाद झारखंड बोर्ड का परीक्षा फल प्रकाशन सुनिश्चित हो ।
इसे लेकर मुख्यमंत्री ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को अहम निर्देश दिए हैं , ताकि महाविद्यालय में शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया में झारखंड बोर्ड के विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े ।
कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार को झारखंड एकेडमिक काउन्सिल की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021 को रद्द कर दिया है.
स्वस्थ व स्वच्छ समाज के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण : डीसी

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ डीसी-एसपी ने परिचय सम्मेलन आयोजित सकारात्मक सोच से ही कोरोना जैसे महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ा जा रहा है। इसमें पत्रकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। उक्त बातें 11 जून, शुक्रवार को डीसी अरवा राजकमल ने सरायकेला जिला समाहरणालय में सरायकेला-खरसावां प्रेस क्लब के सदस्यों के परिचय सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व स्वच्छ समाज के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोरोना काल में जिला प्रशासन के साथ जिला के लोगों के सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। श्री राजकमल ने कहा कि कोरोना से तो लगातार लड़ा जा रहा था, लेकिन इतने में यास तूफान ने भी चिंता बढ़ा दी थी, लेकिन लोगों के सहयोग से उससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पत्रकार हित में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

एसपी मो अर्शी ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही किसी कार्य को सफल बनाया जा सकता है। जो इस जिलावासियों व पत्रकारों में देखने को मिला। आने वाले समय में भी जिला के सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे। एसडीसी सुबोध कुमार ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही समाज को बदला जा सकता है। इस जिला के लोग सदैव जिला प्रशासन से संपर्क में रहते हैं। विकास कार्यों में सकारात्मक सोच का होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में पत्रकारों की भूमिका सराहनीय है. इस दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक राजीव नयनम ने भी सकारात्मक पत्रकारिता पर प्रकाश डाला।

अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी पत्रकारों को कोरोना महामारी से बचने के लिए मेडिकल किट प्रदान किया। साथ ही सदस्यों को बीच पहचान पत्र का वितरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रियरंजन, संचालन शचींद्र दाश व धन्यवाद ज्ञापन सुधाकर झा ने किया। इस मौके पर कानूनी सलाहकार जलेश कवि कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार लाभ, महासचिव भाग्य सागर सिंह, शेख अलाउद्दीन, पिनाकी रंजन, प्रताप मिश्रा, गणेश सरकार, उमाकांत प्रधान, जगजीवन महतो, रणधीर राणा, यतीन्द्र कुमार, अस्पर्श मिश्रा, गोलक बिहारी, ब्रज किशोर ठाकुर, बिपिन मिश्रा, उमाकांत, लखींद्र नायक समेंत कई लोग उपस्थित थे।



