Friday 10th of July 2026 05:08:16 AM
Home Blog Page 222

14 जून, कुकड़ू नक्सली घटना दो साल विशेष, पांच पुलिसकर्मी हुए थे शहीद, आज भी उस ख़ौफ़नाक मंजर को याद कर सहम जाते है लोग

0

पांच पुलिसकर्मी हुए थे शहीद, आज भी उस ख़ौफ़नाक मंजर को याद कर सहम जाते है लोग

     गुलाम रब्बानी
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू साप्ताहिक हाट बाजार में 14 जून 2019 को हुई नक्सली वारदात के आज दो साल पूरे हो गए। लेकिन आजतक उस क्षेत्र की स्थिति नही बदली, न ही कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप में बनकर तैयार थाना भवन का संचालन शुरू हुआ। बता दे कि 14 जून 2019 को तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू साप्ताहिक हाट में दिवा गस्ती के लिये गए पांच पुलिसकर्मी एक दुकान पर शाम के वक्त कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे तभी पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने तबातोड़ हमला कर पांच पुलिस पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर उनके हथियार लूट ले गए थे। नक्सलियों ने पहले जवानों पर भुजाली से हमला किया था फिर पुलिस जवानों के हथियार छीन ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस घटना में तिरुलडीह थाना का ड्राइवर सुखलाल कुदादा ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई थी और देर रात तिरुलडीह थाना पहुंचा था। शहीद हुए जवानों में एएसआई मनोधन हासदां, एएसआई गोवर्धन पासवान, कांस्टेबल युधिष्ठिर मालुवा, कांस्टेबल धनेश्वर महतो और कांस्टेबल डिबरू पूर्ति शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद नक्सली भागते हुए माओवाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। घटना के बाद ढाई घंटे तक जवानों के शव सड़क पर पड़े रहे। पुलिस अफसर घटनास्थल पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। रात करीब 9 बजे कोल्हान के डीआईजी के नेतृत्व में फोर्स घटनास्थल पर पहुंची थी। 14 जून 2019 को घटी यह घटना पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। वैसे उस ख़ौफ़नाक मंजर को याद करके क्षेत्र के लोग आज भी सहम जाते है। लोग आज भी शाम होने से निकलने से डरते है।

हमले के एक दिन पूर्व नक्सलियों ने अरहांजा जंगल में किया था पूर्वाभ्यास: एनआइए

तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू सफ्ताहिक हाट में हत्या कर पुलिसकर्मियों के हथियार लूटने के आरोपित नक्सलियों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने केस को 13 दिसंबर 2020 को टेकओवर किया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने रांची स्थित एनआइए की विशेष अदालत में 18 नक्सलियों पर आरोप पत्र दाखिल है। दाखिल आरोप पत्र में एनआइए ने बताया है कि अनुसंधान में यह पता चला है कि कुकड़ू सफ्ताहिक हाट में पुलिसकर्मियों पर हमले की योजना सेंट्रल कमेटी सदस्य अनल दा के नेतृत्व में हमले के एक माह पहले बनाई गई थी। इसे घटना के एक दिन पहले अरहंजा जंगल में अंतिम रूप दिया गया, जहां नक्सलियों ने हमले का पूर्वाभ्यास किया था। हमले के पीछे मूल उद्देश्य था हथियार लूटना और एक साथी नक्सली प्रदीप स्वांसी की हत्या का बदला लेना। प्रदीप स्वांसी पुलिस मुठभेड़ में घटना के पहले मारा गया था।

इन नक्सलियों पर आरोप पत्र दाखिल किया गया है

एनआईए ने सुनील तिड़ू, बुधराम मार्डी उर्फ बुधुराम मार्डी, श्रीराम मांझी, नरेश लाेहार उर्फ रामू लोहार उर्फ नाम नरेश लोहार, आलमगीर अंसारी, लखन सरदार, जोसेफ पूर्ति उर्फ टीपू उर्फ टीपुरा, अनेम हेस्सा पूर्ति, तबारक अंसारी, मंगल टोपनो उर्फ लालू सरदार, सोयना सिंह सरदार उर्फ मोटू, जितराय मुंडा उर्फ जितराम उर्फ जितुराम, बोयदा पाहन, राकेश मुंडा उर्फ सुकरा मुंडा, नैना उर्फ बिरसा बिरहोर उर्फ बिरसा मुंडा, महाराज प्रमाणिक उर्फ राज दा, अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा, अनल दा उर्फ रमेश उर्फ पतिराम मांझी उर्फ तूफान के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। वही घटना में शामिल एक दर्जन से अधिक नक्सलियों को पुलिस और एनआईएन ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हालांकि घटना की जांच अभी भी जारी है।

2016 में बनकर तैयार थाना भवन का नही हुआ संचालन शुरु

कुकड़ू थाना भवन जवानों की शहादत पर आज श्रधांजलि अर्पित की जा रही है, लेकिन इन जवानों को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर वर्ष 2016 में कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप बनकर तैयार थाना भवन शुरू हो गया होता तो यह अप्रिय घटना शायद नही हुई होती। बता दें कि कुकड़ू प्रखंड में कुल 9 पंचायत में 44 गांव हैं। जहां आये दिन अप्रिय घटनाएं होती रहती है। जहां प्रखंड कार्यालय से ही कई बार सोलर पम्प, जलमीनार का पम्प, मोटरसाइकिल चोरी, कुकड़ू हाट में मुर्गा खरीद को लेकर लड़ाई वगैरह घटना हो चुकी है। बावजूद इसके यहां के लोगों को तिरुलडीह थाना पर निर्भर रहना पड़ता है।

तत्कालीन डिप्टी सीएम सुधीर महतो ने लाया था कुकड़ू थाना का प्रस्ताव

झारखंड के तत्कालीन डिप्टी सीएम और ईचागढ़ विधायक रहे स्व सुधीर महतो ने कुकड़ू प्रखंड में एक थाना भवन की आवश्यकता को देखते हुए प्रस्ताव लाया था। वहीं 2014 में तिरुलडीह थाना का दबाव कम करने के लिए कुकड़ू थाना के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। वहीं रघुवर सरकार ने काम को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2016 में थाना भवन निर्माण कार्य पूरा करवा दिया था, लेकिन फिर सरकार ने उदासीन रवैया अपनाया और थाना भवन का संचालन शुरू नही हुआ। इस भवन की लागत करीब एक करोड़ रुपए आई। वहीं आज भी स्थानीय लोग थाना भवन संचालन की मांग उठा रहे हैं। इधर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो हेमंत सोरेन की सरकार में थाना भवन का संचालन शुरू होने का उम्मीद जाता रहे है।

क्यों जरूरी है कुकड़ू थाना का संचालन?

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कुकड़ू प्रखंड की आबादी 52 हजार 973 है, लेकिन वर्तमान में यहां की आबादी बढ़कर लगभग 65 हजार को पार कर चुकी है। बावजूद इसके यहां थाना भवन का संचालन शुरू नही हुआ। यह क्षेत्र तिरुलडीह थाना अंतर्गत पड़ता है, जो कि यहां से 06 किलोमीटर दूर है। वही दूसरा थाना नीमडीह है, यह भी कुकड़ू प्रखंड से करीब 34 किलोमीटर दूर है। अगर कोई अप्रिय घटना या नक्सली हमला इस क्षेत्र में होता है तो लोगों को प्रशासनिक सुरक्षा नही मिल पाती है। कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप करोडों की लागत से थाना भवन भी बना है। लेकिन यह थाना भवन वर्त्तमान में शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है, जो हाथी का दांत साबित हो रहा है।

नक्सल गतिविधि हुई है कम, पांच पुलिसकर्मियों को खोने का है दर्द : एसपी

सरायकेला जिला के एसपी मोहम्मद अर्शी ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि आज से दो साल पहले कुकड़ू में एक दुःखद घटना हुई थी, जहां हमने पांच पुलिसकर्मी को खोया था, वो एक नक्सल घटना था। उसके बाद से पुलिस ने काफी सख्ती की है, हर तरफ चौकसी बढ़ाई गई है और काफी हद तक नक्सल गतिविधियों पर काबू पाया गया है। कुकड़ू घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को हमलोग बार-बार नमन करते है। इस घटना में जितने भी पुलिस कर्मी शहीद हुए थे उनके परिजनों से हम लगातार में संपर्क में है। उनके लिए जितने भी प्रकार के सहायता है वो हर संभव सहायता की जा रही है। हर महत्वपूर्ण दिवस पर परिजनों को आमंत्रित करते है। शहीद पुलिसकर्मियों से संबंधित जितने भी लाभ है वो परिजनों को दिया गया और जो भविष्य में मिलने वाले लाभ है वो सुनिश्चित किया जा रहा है।

घटनास्थल के समीप का दुकान आजतक है बंद

कुकड़ू हाट के समीप उसदिन पुलिस के जवान जिस दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। वो दुकान आजतक बंद ही है। और उस दुकान पर ताला लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त दुकान को बंद कर दूकानदार ने अन्य जगह पर दुकान शिफ्ट कर लिया है। कुकड़ू हाट में हुई नक्सली घटना के बाद से क्षेत्र के लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है। जहां शाम 06 बजे के बाद तिरुलडीह-कुकड़ू सड़क में लोगो की आवाजाही नही के बराबर होती है। इक्के-दुक्के वाहन ही रात को पार होती है।

लुटे गए हथियार आजतक बरामद नही कर पायी पुलिस

तिरुलडीह थाना क्षेत्र कुकड़ू सफ्ताहिक हाट में घटी इस घटना के दो साल पूरा होने के बावजूद पुलिसकर्मियों से लुटे गये हथियार आज भी पुलिस प्रशासन बरामद नही कर पायी है। अभीतक पुलिस ने कांड में प्रयुक्त तीन बाइक, गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल फोन, गिरफ्तार अभियुक्तों के घर से लोकसभा चुनाव-2019 के बहिष्कार संबंधी बुकलेट तथा पोस्टर, शहीद आरक्षी युधिष्ठिर मलुआ का सीम सहित मोबाइल फोन, पुलिसकर्मियों से लूटे गए पिस्टल की कारतूस ही अबतक बरामद कर पायी है।

डैम में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, बुजुर्ग महिला सहित चार बच्चों की मौत

0

उज्ज्वल दुनिया, जमशेदपुर। ​झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में रविवार को 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट कर पिपला डैम में जा गिरा।

इस दौरान डैम में नहा रही एक बुजुर्ग महिला समेत चार बच्चे करंट से झुलस गये और उनकी मौत हो गयी। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-33 को चार घंटे तक जाम रखा।

मृतकों में पिपला गांव की कुलाबेला महतो (65), कमल महतो (15), बिमल महतो (12) (दोनों भाई) और रोहित महतो (13) शामिल हैं।

वहीं, एक अन्य किशोर के घायल होने की सूचना है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 को घटनास्थल के निकट जाम कर दिया।

स्थानीय लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जाम की वजह से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

वहीं, एक अन्य किशोर के घायल होने की सूचना है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33 को घटनास्थल के निकट जाम कर दिया।

स्थानीय लोग विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। जाम की वजह से राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

ग्रामीणों का कहना है कि तार की जर्जर स्थिति के संबंध में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते हुए मरम्मत कराने का आग्रह किया गया, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी।

यदि समय रहते तार को बदल दिया जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

ग्रामीणों ने बताया कि डैम में तार गिरने के तुरंत बाद बिजली विभाग को फोन किया गया, लेकिन करीब 20 मिनट बाद बिजली काटी गई।

वहम या कोई हैरतअंगेज तरीके…मैगनेट मैन के शरीर पर चिपक रहे चम्मच और सिक्के

0

उज्ज्वल दुनिया (अजय निराला), हजारीबाग। हजारीबाग के पेलावल निवासी मो. ताहिर के साथ जो कुछ भी हो रहा है, वह वहम है या कुछ और…। उनके शरीर पर आश्चर्यजनक रूप से चम्मच और सिक्के चिपक रहे हैं, उस पर जरा गौर कीजिए।

उनके शरीर या चम्मच व सिक्कों पर चिपकने वाला कोई वैसा पदार्थ भी नहीं लगा है।

वह बताते हैं कि कोरोना की कोविशिल्ड वैक्सीन लेने के बाद से उनके शरीर पर लोहे, स्टील आदि की वस्तुएं चिपक रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ही वायरल वीडियो में नासिक से संबंधित ऐसा ही वाक्या देखा था कि वैक्सीन लेने पर शरीर पर चम्मच और सिक्के चिपकने लगते हैं।

उसी को उन्होंने खुद वैक्सीन लेने के बाद आजमाया, तो वस्तुएं चिपकने लगीं।

हालांकि प्रशासन का कहना है कि इन सब का वैक्सीन से कोई संबंध नहीं है।

वैसे सच क्या है और इसके पीछे की वजह क्या है, यह मेडिकल टीम की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

भौतिक विज्ञान के जानकारों का कहना है कि यह वैक्युम के कारण शरीर पर चिपक रहा है।

गांव-देहात में पेट दर्द या कुत्ते के काटने पर ग्रामीण उपचार में पेट और पीठ पर लोटा-थाली आदि इसी वैक्युम बनने के कारण चिपकता है।

यह सीधा अंधविश्वास है और वैक्सीन के प्रभाव से इस घटना का कोई लेना-देना नहीं है।

इधर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि वैक्सीन के प्रति यह सब अफवाह न फैलाएं, अन्यथा कार्रवाई हो सकती है।

वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगी लघु हॉरर फिल्म साया

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। अब कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मन में बैठे भ्रम को लघु हॉरर फिल्म साया मिटाएगी।

हिंदुस्तानी फिल्म्स के बैनर तले बनी हॉरर लघु फिल्म साया 15 जून की सुबह 6.10 बजे हिंदुस्तानी यूट्यूब चैनल में रिलीज कर दी जाएगी।

फिल्म के निर्माता और निर्देशक हजारीबाग स्थित दारू गांव के पंकज हिंदुस्तानी ने बताया कि समाज के हर वर्ग के लोग वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 

लेकिन अभी भी समाज के कई हिस्सों में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला हुआ है।

इसी भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से हिंदुस्तानी फिल्म्स की ओर से इस लघु फिल्म साया का निर्माण किया गया।

इसमें पंकज हिन्दुस्तानी खुद कोरोना वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भी पंकज हिंदुस्तानी समाज के कई ज्वलंत मुद्दों पर लघु फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान उन्होंने जागरुकता के लिए लघु फिल्म कोविड-19 और रिटर्न ऑफ कोविड-19 का निर्माण किया था।

समाज को जागरूक करनेवाली इन फिल्मों के लिए पंकज हिन्दुस्तानी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।

हॉरर लघु फिल्म साया के मुख्य कलाकार हजारीबाग के सुशांत कुमार साहू, गौरव बाबा, कौशल कुमार, कुणाल कुमार, सत्येन्द्र कुमार, पंकज हिंदुस्तानी, आस्था रानी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी और पायल रानी हैं।

फिल्म की कहानी पंकज हिन्दुस्तानी ने ही लिखी है और इसका संपादन भी उन्होंने खुद ही किया है।

इस फिल्म को बनाने में एनिमेशन और वीएफएक्स टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है।

विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो

0
सोमवार की सुबह रांची से चेन्नई जाएगा चार्टड प्लेन, साथ में होंगे दो चिकित्सक
सोमवार की सुबह रांची से चेन्नई जाएगा चार्टड प्लेन, साथ में होंगे दो चिकित्सक

रांचीः चेन्नई में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें सोमवार को चेन्नई से रांची लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उनको लाने के लिए एक चार्टड प्लेन भी तय कर लिया गया है। प्लेन सोमवार की सुबह नौ बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरेगा। मंत्री को लाने रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ.अजीत डुंगडुंग भी जाएंगे। वे वहां मंत्री की सघन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद शिक्षा मंत्री को अपनी देखरेख में सोमवार को ही चार्टड प्लेन से लेकर रांची लौटेंगे।

बताते चलें कि मंत्री 2020 के सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर जगन्नाथ महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री का कोरोना संक्रमण से खराब फेफड़ा को ट्रांसप्लांट किया गया है।

कोडरमा पुलिस पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के भाई को पीटने का आरोप, 10 टांके लगे

0

कोडरमा। थाना पुलिस पर शक के आधार पर एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है। युवक कोडरमा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह कोडरमा नगर पंचायत के निवर्तमान वार्ड पार्षद का भाई है।

चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर की गई मारपीट
चोरी के आरोप में हिरासत में लेकर की गई मारपीट

बताया जाता हैं कि उक्त मामला कोडरमा थाना अंतर्गत दूधीमाटी इलाके में हुई चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा हैं कि मामले में दो दिन पूर्व छोटकीबागी निवासी अजय यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गयी। अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने सिर्फ शक के आधार पर थाने लाकर मारपीट की है। मारपीट के बाद मैं बेहोश हो गया। जब होश आया तो सदर अस्पताल में था।

अजय यादव के भाई और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह कोडरमा नगर पंचायत के निवर्तमान वार्ड पार्षद सूरज यादव ने बताया कि मुझे किसी ने फोन पर कहा कि तुम्हारा भाई थाना में बेहोश पड़ा हुआ है, जिसके बाद थाने पहुंचा तो अजय बेहोशी की हालत में मिला। मेरे बाहर निकलने के बाद पुलिस मेरे भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी, अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित अजय यादव चलने की हालत में भी नहीं था, पुलिस की मारपीट से घायल अजय यादव को 10 टांके लगे हैं।

सूरज यादव ने बताया कि मैंने थाने में एक आवेदन दिया और भाई को बेहतर इलाज के लिए घर ले आया । घटना के बाद इस मामले पर रविवार को सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया मिली। इधर थाना प्रभारी ने युवक के साथ मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बहरहाल जिले के सोशल मीडिया पर यह खबर पर कई प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

कांग्रेस नेतृत्व को सुनने की आदत डालनी होगी

0

कांग्रेस को सांगठनिक चुनाव करवाकर बड़े पैमाने पर बदलाव करने होंगे । कांग्रेस ही भाजपा का मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है, लेकिन इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने रवैये में सुधार लाना होगा। उनको अपने लोगों को सुनने की आदत डालनी होगी। वरना आज जिस तरह कांग्रेस चल रही है, उससे तो यह भाजपा का मजबूत विकल्प बनने से रही । ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू के दौरान कही ।

कांग्रेस नेतृत्व को सुनने की आदत डालनी होगी- सिब्बल
कांग्रेस नेतृत्व को सुनने की आदत डालनी होगी- सिब्बल

कपिल सिब्बल ने कहा कि फिलहाल देश में भाजपा और नरेन्द्र मोदी का विकल्प तैयार नहीं हुआ है । कुछ लोग अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि कांग्रेस ही भाजपा का असली विकल्प है। इसके अलावा सब बस एक्सपेरिमेंट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में अनुभवी और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है।

पीएम मोदी के अराजक फैसलों से देश की जनता परेशान

कांग्रेस के जी-23 नेताओं में शामिल कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिंघम स्टाइल फैसलों से देश के लोग परेशान हैं। जनता को हमेशा आशंका लगी रहती है कि पता नहीं प्रधानमंत्री की ओर से कौन सा फरमान आ जाए। उन्होने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खास्ताहाल है, नौकरी नहीं होने से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी है, लॉकडाउन ने व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी है। किसान आंदोलनरत है, दलित-अल्पसंख्यक डरे हुए हैं, इसके बावजीद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर इसलिए हैं क्योंकि विकल्प नहीं है।

रांची: रॉक गार्डन में शराब पार्टी करते दिखे पुलिसवाले, वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

0

जब पूरा झारखंड कोरोना की चेन तोड़ने के लिए अपने-अपने घरों में दुबका हुआ था, तो रविवार को ड्यूटी पर तैनात रांची पुलिस के जवान रॉक गार्डन का गेट बंद कर बीयर पार्टी मना रहे थे। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । रांची में पुलिसकर्मियों की बियर पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद राँची एसएसपी सुरेंद्र झा ने दिया जांच का आदेश

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रांची पुलिस खुद लॉकडाउन का उल्लंघन कर शराब पार्टी कर रही है। ये मामला रांची के गोंदा थानाक्षेत्र का है। राज्य में सोमवार सुबह तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू है । इसे सफल बनाने के लिए रांची पुलिस के अफसर और जवान सड़क पर तैनात हैं । लेकिन रांची पुलिस के ही कुछ जवान लॉकडाउन नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए मिले हैं । जिन पुलिसकर्मियों पर लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी वे खुद शराब का सेवन करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं ।

रांची पुलिस ने मामले पर क्या कहा ?

इस मामले पर रांची पुलिस के अधीकारी ने कहा कि उन्हें वायरल वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है । वायरल वीडियो की जानकारी होने पर कुछ कहा जा सकता है । जबकि वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि रांची पुलिस के जवान खाना खा रहे हैं और शराब ग्लास में भरी हुई है और बोतले भी रखी हुई हैं ।

शराब का सेवन कर रहे पुलिस के जवान
शराब का सेवन कर रहे पुलिस के जवान

Bengal:किसानों को अब हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये

0

कोलकाता  बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसानों को प्रत्येक वर्ष 10 हजार रुपये देने का वादा किया था। अब ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में किसानों को कृषक बंधु योजना के तहत प्रत्येक साल 10 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। फिलहाल इस योजना के तहत किसानों को हर साल 5000 रुपये मिलते थे। इसके साथ ही जिनकी एक एकड़ से कम जमीन है। उन्हें 4000 रुपये दिए जाएंगे। पहले उन्हें दो हजार रुपये दिए जाते थे।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह समय सभी भाजपा नेताओं ने हमला बोला था और ममता बनर्जी पर किसानों और केंद्र सरकार के बीच बाधा देने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने वादा किया था कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना दी जाएगी।

 

राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, 2 करोड़ से 18.5 करोड़ में खरीदी गई

0

अयोध्या,  समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी जमीन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ’10 मिनट पहले 2 करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ। एग्रीमेंट और बैनामा दोनो में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं। जिस जमीन को दो करोड़ में खरीदा गया उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ? 5 मिनट में ही 2 करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ की हुई। जमीन की कीमत कैसे बढ़ी?  पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि यह भूमि रवि मोहन तिवारी नाम के एक साधु व सुल्तान अंसारी ने बैनामा ली थी। ठीक 10 मिनट बाद इसी भूमि का ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय के नाम 18.50 करोड़ में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया जाता है। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंदिर के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

Serious allegations of corruption in the purchase of land for construction of Ram temple, bought for 2 crores to 18.5 crores

सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग

आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की है। 

मंदिर ट्रस्ट ने जमीन खरीद में घोटाले के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

दुमका: मिट्टी की दीवार से दबकर बच्ची की मौत

0

मिट्टी घर के अंदर बरामदे में भोजन कर रही सात बर्षिय  बच्ची के उपर मिट्टी का दिवाल गिरने  रेखा की हुई मौत ,घर में मातम

मां का रो रोकर बुरा हाल तथा ध्वस्त मिट्टी की दिवार
मां का रो रोकर बुरा हाल तथा ध्वस्त मिट्टी की दिवार

प्रतिनिधि रामगढ़

रामगढ प्रखंड के पहाडपुर पंचायत के तालझारणी गां्व में गत शनिवार की शाम  एक मिट्टी घर के अंदर मुनीलाल टुडु के तीन छोटे छोटे बच्चे घर के भीतर खाना खा रहे थे कि अचानक मिट्टी की कच्चे दिवाल बच्चों के उपर ढहने से तीनो बच्चे मिट्टी से ढक गये । हो हल्ला होने पर घर वाले तथा गांव वाले ने आनन फानन मिट्टी को हटाकर तीनो बच्चों को बाहर निकाला जिसमें दो बच्चे बाल बाल बच गये लेकिन एक सात बर्षिय बच्चे को गम्भीर अवस्था में   रामगढ सीएचसी इलाज हेतु ले गया,  जिसमें रास्ते में  बच्चे  रेखा  टुडु ने दम तोड दिया ।

ज्ञात हो कि रामगढ में विगत तीन दिनो से रुकरुक झमाझम बारिश हो रही है जिसके कारण मिट्टी घर का तल पुरी तरह नमी आ जाने के कारण  जानलेवा बन गया है । सुचना पर  हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन  मोके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमकख भेजा है । वही इस घटना से मृतका की मां  बिटिया मुर्मू  आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । वही मृतका की मां ने रामगढ बीडीओ से पीएम आवास की  मांग किया है ।

पढ़ाई नहीं तो पैसा नहीं के नारों के साथ जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाला लोक न्याय मार्च

0
सरकार के मंत्री और नेताओं को हॉउस अरेस्ट करने की दी चेतावनी
सरकार के मंत्री और नेताओं को हॉउस अरेस्ट करने की दी चेतावनी

गया से श्रीकांत

गया: जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मानपुर बाजार के जगजीवन कॉलेज के समीप से लोक न्याय मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए शहर के टावर चौक तक पहुंचे। मार्च में शामिल कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।

लोक न्याय मार्च में शामिल जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जाप कार्यकर्ता बिहार के सभी जिलों में लोक न्याय मार्च निकाल रहे हैं। इस मार्च के माध्यम से हम यह चेतावनी दे रहे हैं कि सरकार अपनी व्यवस्था में सुधार लाएं।

उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में पढ़ाई नहीं तो पैसा नहीं सहित अन्य मांगे शामिल हैं। कोरोना महामारी में बच्चों की पढ़ाई नहीं हुई, लेकिन स्कूलों के द्वारा लगातार अभिभावकों से पैसे की वसूली की जा रही है। जो कहीं से भी सही नहीं है। हम मांग करते हैं कि मनरेगा को कृषि से जोड़ा जाए, अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था में सुधार लाया जाए। साथ ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार भत्ता दिया जाए। अगर सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है, तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को एक साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी अविलंब रिहाई की जाए। अगर शीघ्र ही हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में सरकार के मंत्री और उनके नेताओं को उनके आवास पर बंद किया जाएगा। जन अधिकार पार्टी की आगे की रणनीति यही होगी।

इस मौके पर जाप जिलाध्यक्ष विनोद मरांडी, जाप छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष ओम यादव, मुकेश नारायण, गुड़िया कुमारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बरहेट बोरियों पथ बनी जानलेवा

0

बोरियो- बरहेट मुख्य पथ के स्टेट बैंक के समीप सड़क जानलेवा बन गया है। सड़क बीचो-बीच गढ़ढे में तब्दील हो चुका है। तलाब नुमा सड़क होने पर आने जाने वाले मुसाफिर जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है। ग्रामीणों ने बताया की कई बार बाइक सवार सड़क नुमा गड्डे में गिर कर घायल हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़क की मरम्मति की मांग की है।
मालूम हो कि ये सड़क पथ निर्माण विभाग से अगले साल हीं मरम्मती कराई गई थी। गुणवत्ता खराब होने के कारण कई जगह सड़क में दरार आ गया है। वहीं बाबा होटल के पास भी सड़क तलाब के शक्ल ले लिया है।
एक साल के अन्दर सड़क में दरार पड़ने पर सवालिया निशान पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने अविलंब सड़क की मरम्मति की मांग की है।

झारखंड में रविवार के कंप्लीट लॉकडाउन का दिख रहा व्यापक असर

0
बारिश के बावजूद सड़कों पर गश्त करते दिखे पुलिस के जवान
बारिश के बावजूद सड़कों पर गश्त करते दिखे पुलिस के जवान

झारखंड सरकार ने शनिवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन का एलान किया है। इस दौरान दवा दुकानों को छोड़कर हर तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सिर्फ मेडिकल इमर्जेंसी में ही लोग बाहर निकल सकते हैं वो भी सुबूत के साथ ।

हर चौक-चौराहों पर पुलिस की सख्ती

झारखंड के लगभग सभी शहरों के चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हैं। हर आने-जाने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है । सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा है। लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को पुलिस सख्ती के साथ उन्हें वापस भेज रही है ।

रांची से सटे खूँटी में मेन रोड पर पसरा सन्नाटा
रांची से सटे खूँटी में मेन रोड पर पसरा सन्नाटा

सब्जी और मछली बाजार में पसरा सन्नाटा

कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान सब्जी, फल, किराना सहित सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। रविवार की सुबह विभिन्न इलाकों में लोग निकले, लेकिन बाद में पुलिस की सतर्कता के कारण वे घर लौट गए । पूर्ण लॉकडाउन के दौरान खनन, निर्माण, औद्योगिक प्रतिष्ठान और कृषि से जुड़े कार्य पर भी कोई रोक नहीं है । मेडिकल शॉप, डाग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिक, अस्पताल, पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, रसोई गैस, रेस्तरां से होम डिलिवरी की छूट, कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, हाइवे पर ढाबा और मालवाहक वाहनों को छूट है ।

दुकान पूरी तरह से बंद

कंप्लीट लॉकडाउन के दौरान दुकान-पाट पूरी तरह से बंद हैं । सभी जगह सन्नाटा पसरा हुआ है । लोग अपने घरों में ही हैं । बता दें कि हाल में झारखंड में लॉकडाउन में छूट दी गई है तथा दुकानें शाम पांच बजे तक खुलती हैं, लेकिन रविवार को पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है, ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके ।

पवार

0
शरद पवार से मुलाक़ात करने उनके घर पहुंचे पीके और सुप्रिया सुले
शरद पवार से मुलाक़ात करने उनके घर पहुंचे पीके और सुप्रिया सुले

गुरुवार को अचानक प्रशांत किशोर शरद पवार से मुलाक़ात करने उनके घर पहुच गए। प्रशांत किशोर को शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपने पिता से मिलवाने लेकर गई थी । करीब डेढ़ घंटे तक तीनों के बीच बंद कमरे में बातचीत होती रही।

क्या सिर्फ तबीयत का हाल जानने आए थे पीके ?

बैठक के बाद मीडिया के बहुत कुरेदने के बाद प्रशांत किशोर ने बस इतना कहा कि ये courtesy call था और वे पवार साहब का हालचाल लेने पहुंचे थे । अब जरा सोचिए कि दिल्ली से प्रशांत किशोर जैसा शख्स सुप्रिया सुले को लेकर आया और वो डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में सिर्फ हाल-चाल पूछता रहा ? गौरतलब है कि शरद पवार की न तबियत खराब है न ही वे किसी दूसरे संकट में हैं।

इस मुलाक़ात से सिर्फ दो दिन पहले ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि देश में क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बनना चाहिए । ममता ने जोर देकर कहा कि उनकी दिल्ली को लेकर कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। वे तो बस इतना जानती हैं कि मोदी जैसे शख्स को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए।

पंजाब और यूपी में भी होगा Experiment

पंजाब की बात करें तो वहां अकाली दल और बसपा के बीच समझौता हुआ है। यानि इस बार पंजाब का चुनाव चतुष्कोणीय होने वाला है – कांग्रेस, आप, अकाली-बसपा गठबंधन और बीजेपी। पंजाब में क्षेत्रीय दलों का मोर्चा आकार ले रहा है, लेकिन उसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नहीं है। क्या ये 2024 की तस्वीर कुछ क्लियर नहीं करता।

इसी तरह उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव इस बार राष्ट्रीय लोकदल और छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली के कुछ स्पिन मास्टर ये कोशिश कर रहे हैं कि मायावती भी इसमें शामिल हो जाए ।

400 लोकसभा सीटों पर क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की योजना

प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने देशभर में 400 ऐसे लोकसभा सीटों की पहचान की है, जहां क्षेत्रीय दल भाजपा या कांग्रेस को मात देने की स्थिति में हैं। इन सीटों पर क्षेत्रीय दलों को एक करने की कोशिश अभी से जारी है। चाहे वो विधानसभा चुनाव हो, या फिर स्थानीय स्तर का चुनाव। क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने में पीके को शरद पवार की मदद चाहिए। दक्षिण भारत में स्टालिन, पिनराई विजयन, चंद्रबाबू नायडू, बंगाल में ममता बनर्जी, पंजाब में अकाली, बिहार में तेजस्वी और यूपी में RLD और सपा …अगले डेढ़ साल तक इन्हीं दलों पर फोकस रखना है । अगर यह प्रयोग आंशिक रूप से भी सफल रहा तब अगला कदम उठाया जाएगा।

पीएम का चेहरा कौन होगा?

क्षेत्रीय दलों के मोर्चे की सफलता को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि चेहरा कौन होगा और इन्हें एकजुट कैसे रखा जा सकेगा? पिछले अनुभव तो यही बताते हैं कि मेंढकों को तराजू पर तौलना आसान नहीं। यकीन मानिये, ये बात शरद पवार भी जानते हैं और प्रशांत किशोर भी । ममता बनर्जी का ये कहना कि दिल्ली को लेकर उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, इसी दिशा में पहला कदम है । इस बार अंतर सिर्फ इतना है कि तेजस्वी, अखिलेश आदि किसी की महात्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। अधिकांश क्षेत्रीय दल तो अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।