अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी चम्पत राय ने समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के द्वारा लगाए गए आरोपों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि हमारी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है । कुछ लोगों का शुरू से यह प्रयास रहा है कि किसी तरह निर्माण कार्य रुक जाय इसके लिए वे तरह- तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी चम्पत राय की फाइल तस्वीर
क्यों खरीदनी पड़ी अतिरिक्त जमीन?
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र’ श्री राम जन्म-भूमि मन्दिर को वास्तु शास्त्र के अनुसार भव्य स्वरूप प्रदान कराना चाहता है। इसके साथ ही शेष परिसर को सभी प्रकार से सुरक्षित तथा दर्शनार्थियों के लिए सुविधापूर्ण बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इस लिए मन्दिर के पूर्व व पश्चिम भाग में निर्माणाधीन परकोटा व रिटेनिंग वाल की सीमा में आने वाले महत्वपूर्ण मन्दिरों/स्थानों को परस्पर सहमति से क्रय किया जा रहा है।
विस्थापित होने वाले हर परिवार का पुनर्वास हमारी जिम्मेदारी
चम्पत राय ने कहा कि न्यास का निर्णय है कि इस प्रक्रिया मे विस्थापित होने वाले प्रत्येक संस्थान/व्यक्ति को पुनर्वासित किया जायेगा। पुनर्वास हेतु भूमि का चयन सम्बन्धित संस्थानों/व्यक्तियों की सहमति से किया जा रहा है। बाग बिजेसी, अयोध्या स्थित 1.20 हेक्टेयर भूमि इसी प्रक्रिया के अन्तर्गत महत्वपूर्ण मन्दिरों जैसे कौशल्या सदन आदि की सहमति से पूर्ण पारदर्शिता के साथ क्रय की गयी है।
2011, 2017 और 2019 में हुआ जमीन का एग्रीमेंट
उन्होंने कहा कि जिस जमीन को लेकर आरोप लगाए गए हैं , वे भूमि अयोध्या रेलवे स्टेशन के समीप मार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्थान (प्राइम लोकेशन) है। इस भूमि के सम्बन्ध में वर्ष 2011 से वर्तमान विक्रेताओं के पक्ष में भिन्न-भिन्न समय (2011, 2017 व 2019) में अनुबन्ध सम्पादित हुआ। खोजबीन करने पर भूखण्ड हमारे उपयोग हेतु अनुकूल पाये जाने पर सम्बन्धित व्यक्तियों से सम्पर्क किया गया।
जमीन बेचने वालों के नाम जमीन का म्यूटेशन हुआ, तब हमने उनसे रजिस्ट्री कराया
चम्पत राय ने कहा कि भूमि का जो मूल्य माँगा गया, उसकी तुलना वर्तमान बाजार मूल्य से की। अन्तिम देय राशि लगभग 1,423/-रू0 प्रति वर्गफीट तय हुई जो निकट के क्षेत्र के वर्तमान बाजार मूल्य से बहुत कम है। मूल्य पर सहमति हो जाने के पश्चात् सम्बन्धित व्यक्तियों को अपने पूर्व के अनुबन्धों को पूर्ण करना आवश्यक था, तभी सम्बन्धित भूमि तीर्थ क्षेत्र को प्राप्त हो सकती थी। तीर्थ क्षेत्र के साथ अनुबन्ध करने वाले व्यक्तियों के पक्ष में भूमि का बैनामा होते ही तीर्थ क्षेत्र ने अपने पक्ष में पूर्ण तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया व पंजीकृत कराया।
सभी भुगतान बैंक से सीधे खाते में किए गए
उन्होंने बताया कि तीर्थ क्षेत्र का प्रथम दिवस से ही निर्णय रहा है कि सभी भुगतान बैंक से सीधे खाते में ही किये जायेंगे, सम्बन्धित भूमि की क्रय प्रक्रिया में भी इसी निर्णय का पालन हुआ है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सरकार द्वारा लगाये गये सभी कर आदि का भुगतान हो जाये।
आरोप लगाने वालों ने तीर्थ क्षेत्र के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सच्चाई जानने की कोशिश क्यों नहीं की ?
आरोप की भाषा में वक्तव्य देने वाले व्यक्तियों ने आरोप लगाने से पहले तीर्थ क्षेत्र के किसी भी पदाधिकारी से तथ्यों की जानकारी नहीं की, इससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। समस्त श्री राम भक्तों से निवेदन है कि वे ऐसे किसी दुष्प्रचार में विश्वास न करें।
उज्ज्वल दुनिया, सिमडेगा। सिमडेगा जिले को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल सयुंक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)ने स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए सफल मॉडल के रूप में जिले को सराहा है।
इस आशय का ट्वीट करते हुए डीसी सुशांत गौरव ने समस्त जिलेवासियों को हर्ष के साथ यह संदेश दिया है।
सिमडेगा को देश के उन 112 जिलों में तीसरे स्थान पर चुना गया है, जो आकांक्षी जिले के रूप में चिह्नित हैं।
डीसी ने बताया कि आकांक्षी जिला के रूप में सिमडेगा जिले का बेहतर प्रदर्शन रहा है।
स्वतंत्र मूल्यांकन रिपोर्ट में 112 जिलों में से सिमडेगा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इससे सिमडेगा ने जिले के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है।
डीसी ने बताया कि आंकाक्षी जिले के मूल्यांकन रिपोर्ट में कहा गया है कि एडीपी के तहत किए गए ठोस प्रयासों के कारण पिछड़े क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है।
पिछले तीन वर्षों में यहां के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक विकास हुआ है।
आंकाक्षी जिला कार्यक्रम पिछड़े जिलों में विकास को बढ़ावा देने में सफल रहा है।
रिपोर्ट में कार्यक्रम के चैंपियंस ऑफ चेंज डैशबोर्ड पर दी गई डेटा रैंकिंग की भी सराहना की गई है।
झारखंड के सिमडेगा, उत्तर प्रदेश के चंदौली व सोनभद्र और मध्य प्रदेश के राजगढ़ ने कार्यक्रम की शुरूआत के बाद से सबसे अधिक प्रगति की है।
एडीपी के प्रमुख क्षेत्रों में यूएनडीपी के तहत पौधरोपण, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, बुनियादी संरचना का निर्माण एवं सुविधा और कौशल विकास व वित्तीय समावेशन के तहत इस कार्यक्रम में जिले के विकास में तेजी लाने के लिए डीसी की अहम भूमिका रही है।
डीसी ने केंद्रीय प्रभारी अधिकारी अमृत अभिजात, आकांक्षी जिला फेलो असीम सिन्हा एवं विश्वंभर नाथ नायक समेत जिला टीम को इस विकास की भूमिका में उत्प्रेरक बताते हुए शुभकामनाएं दीं।
उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के डीसी आदित्य कुमार आनंद ने सोमवार को सदर अस्पताल के पुराने ओपीडी, नेत्र रोग विभाग आदि भवनों का निरीक्षण किया।
इस दौरान वह कई स्थानों पर बारिश से पानी का रिसाव, जलजमाव सहित बिजली, पानी, शौचालय की स्थिति से अवगत हुए।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा कि किस मापदंड के तहत निर्माण किया जाता है कि भवनों की यह हालत हो जाती है ?
उन्होंने हिदायत दी कि संवेदकों के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी भवन निर्माण विभाग की है।
डीसी ने इंजीनियर को भवन निर्माण और मरम्मत में जो कमी है, उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया।
उज्ज्वल दुनिया, पूर्णिया(बिहार)। दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को पहली पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पूर्णिया के मल्लडीहा में उनके आवास पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर उनकी तस्वीर पर परिवार के लोगों और मित्रों ने श्रद्धा के फूल चढ़ाए और दो मिनट का मौन रखा।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के बड़े भाई पन्ना सिंह ने कहा कि देश की बड़ी एजेंसी ने सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी रही।
उसके बाद भी जांच की दिशा लगातार भटकने से न्याय की उम्मीद टूट चुकी है।
वहीं सुशांत के भतीजे ने कहा कि चाचा की मौत पर राजनीति की गई और मौत का कारण जानने की बजाय ड्रग कनेक्शन पर अनुसंधान किया गया।
आज भी हम सब को इंतजार है कि 13 जून 2020 की रात क्या हुई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने का भी परिजनों ने अनुरोध किया है।
झारखण्ड के ब्लड बैंकों में खून की कमी रहती है। समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की मृत्यु हो जाती है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के कई जिलों में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट निर्माण हेतु शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी जिलों में इस तरह की व्यवस्था हो, इस लक्ष्य के साथ सरकार आगे बढ़ रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी ना हो और किसी की मृत्यु का कारण खून की कमी ना बने।
राज्य में खून की कमी से किसी मरीज को नहीं मरने देंगे
मैंने खुद दो बार किया है रक्तदान- सीएम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछले एक वर्ष में मैंने भी 2 बार रक्तदान किया है। कहा जाता है कि सभी दानों से बड़ा दान रक्तदान है। रक्तदान आपके शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालता है और साथ ही दूसरों के जीवन को भी बचाता है। इसलिए इसे महादान की श्रेणी में रखा गया है। अतः आप सब से भी आग्रह है कि आगे आएँ एवं इस महादान में भाग ले दूसरों के जीवन को बचाने में अपना सहयोग देते हुए पुण्य कमाएँ।
अब कोई भी अस्पताल ब्लड डोनर लाने के लिए दबाव नहीं डाल सकेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य में मरीज को खून के लिए डोनर साथ लेकर चलना पड़ता है। अब इस व्यवस्था को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। ताकि, किसी भी मरीज को ब्लड के लिए आसानी से मिल सके। अब कोई अस्पताल या डॉक्टर मरीज के परिवार को ब्लड डोनर लाने के लिए दबाव नहीं दे सकेंगे।
राज्य को ब्लड बैंकों को ऑनलाइन जोड़ा गया
राज्य में ब्लड बैंकों को अस्पतालों से अनलॉइन जोड़कर मरीज को जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने की पहल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। यें बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से सोमवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ते हुए कही।
ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट शिलान्यास के मौके पर सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
सरायकेला :सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स एवं ईचागढ़ थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए बीते रात को तीन अबैध बालू लदे हाईवा को जब्त किया है। वही टीम ने तीन हाईवा चालक और एक खलासी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ईचागढ़ के सीओ भोला शंकर महतो ने कहा कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अबैध बालू का खनन किया जा रहा है, वही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स के दौरा छापेमारी की गई और तीन हाईवा को जब्त किया गया है। इस संबंध में ईचागढ़ थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है। वही ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर में कहा कि अबैध बालू लदा हाईवा सोनाहातु क्षेत्र से आ रहा था और कुछ ईचागढ़ थाना क्षेत्र में डंप किया गया था। उन्होंने कहा कि वाहनों को जब्त करने के बाद ईचागढ़ थाना में कांड भी दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा की अबैध कारोबार के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार देर शाम विशेष विमान से चेन्नई से रांची लौट आए। एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मौजूद थे। कोरोना की वजह से लगभग मौत के मुंह जाने से बाल-बाल बचे जगरनाथ महतो ने 240 दिन बाद झारखंड की सरजमीं पर अपने कदम रखे थे। फिलहाल वो रांची स्थित अपने आवास पर ही आराम करेंगे।
रांची एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री की आगवानी करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुझे दूसरा जन्म मिला है- जगरनाथ महतो
इससे पहले चेन्नई से रवाना होने से पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें दूसरा जन्म मिला है और ये जीवन वे अपने झारखंड के लोगों की सेवा करते हुए बिताना पसंद करेंगे । शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हैं कि उन्होने मुझे बचाने की हर मुमकिन कोशिश की ।
हेमंत जैसा ख्याल रखने वाला मुख्यमंत्री होना चाहिए
इस बीच शिक्षा मंत्री की घर वापसी को लेकर लोग बेहद खुश दिखें। एयरपोर्ट से गुजरती मुख्यमंत्री के काफिले को देखकर एक ने कहा कि
जिस तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो का ईलाज कराया, वो तारीफ के काबिल है। कितने ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपने मंत्रियों और विधायकों का ऐसा ख्याल रखते हैं
कुछ इस अंदाज में हुआ शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का स्वागत
राज्य में जल्द बड़े पैमाने पर शिक्षकों की होगी बहाली
शिक्षा मंत्री के लौट आने के बाद झारखंड में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली निकलने की संभावना बढ़ गई है. चेन्नई से अपने वीडियो संदेश में भी शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा था कि झारखंड लौटने के बाद ुनका पहला कदम होगा, वो है शिक्षकों की बहाली और पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का ।
हजारीबाग। हजारीबाग के एसपी कार्तिक एस सोमवार को सड़क दुर्घटना में रामगढ़ में घायल हो गए। वह रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं। उनका वाहन रांची हजारीबाग फोरलेन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना रामगढ़ के पटेल चौक के आगे मुर्राम के पास बायपास फोरलेन पर क्रॉसिंग के निकट हुई।
वहां एक स्कूटी अचानक सामने आ गई, जिससे एसपी की इनोवा कार स्कूटी से टकराकर आगे चल रहे एक ट्रेलर को पीछे से धक्का मार दिया।इसमें एसपी के बॉडीगार्ड समेत छह लोग घायल हो गए। एसपी हजारीबाग से रांची जा रहे थे।
हादसे में एसपी के अलावा उनके तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। वहीं स्कूटी पर सवार दंपती और दो बच्चे भी जख्मी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली।
डंपिंग यार्ड में लगाया जा रहा अत्याधुनिक कचरा प्रबंधन प्लांट
गया से श्रीकांत
गया। गया नगर निगम के नैली स्थित डंपिंग यार्ड में अत्याधुनिक कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किये जाने का कार्य युद्धस्तर पर चालू है। इस प्लांट में शहर के कचरा से उर्वरक तैयार की जाएगी। साथ ही कचरा में रहे प्लास्टिक,कपड़े इत्यादि से रस्सी का निर्माण होगा।
आसपास के रहने वाले हज़ारों लोगों को धूल और दुर्गंध से मिलेगी निजात
प्लांट चालू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा राहत डंपिंग यार्ड के आसपास रहने वाले हजारों लोगों को मिलने वाला है,जिनका यहां से निकलने वाले धूल और दुर्गंध से जीना मुश्किल हो रहा था।
मेयर व डिप्टी मेयर ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
प्लांट इंस्टॉलेशन कार्य का निरीक्षण करने आज यहां पर मेयर गणेश पासवान,डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सावन कुमार सहित कई वार्ड पार्षद और अधिकारी यहां पहुचे हुये थे। निरीक्षण के पश्चात मेयर गणेश पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कार्य प्रगति पर संतुष्टि जाहिर किया। उन्होंने बताया कि प्लांट के चालू हो जाने के बाद गया शहर भी कचरा प्रबंधन में बड़े शहरों की सूचि में शामिल हो जाएगा। साथ ही इसमें स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
निरिक्षण करते मेयर और डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर से आने वाले कचरे का यहां स्क्रीनिंग किया जाएगा और उन्हें अलग अलग किया जाएगा। तत्पश्चात प्लांट में उर्वरक और रस्सी का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा,राजेश कुमार, संवेदक राजेश सिंह टुन्नू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाक़ात करते लोजपा के बागी सांसद
नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाक़ात के बाद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि हमने LJP को तोड़ा नहीं बल्कि उसे बचाया है । पशुपति कुमार पारस ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी सांसद और विधायकों की राय थी कि हम एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन चिराग ने एकतरफा अलग चुनाव लड़ने का फैसला ले लिया। उस वक्त हम चुनाव को देखते हुए चुप रह गए।
पार्टी नेताओं से संवाद नहीं करते चिराग- महबूब अली कैसर
लोजपा सांसद महबूब अली कैसर ने कहा कि चिराग से बात करना बड़ा मुश्किल है। संवाद का कोई जरिया ही नहीं है। वे कॉर्पोरेट की तरह पार्टी चलाते हैं, जहां CMD ने एक बार जो फैसला ले लिया वही कर्मचारियों को मानना पड़ता है ।
चिराग ने नीतीश और मोदीजी, दोनो को धोखा दिया- वीणा सिंह
लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा सिंह ने कहा कि हमें चिराग से कोई व्यक्तिगत नाराज़गी नहीं है, वे पार्टी में बने रह सकते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी वजह से समाज में गलत मैसेज गया। लोगों को यह लगा कि मोदी और अमित शाह के इशारे पर चिराग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि चिराग पासवान के फैसले से मोदीजी आहत थे । उन्होंने रामविलास पासवान जी के साथ रिश्ते और उनके निधन के कारण चिराग के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया, वर्ना उसी वक्त एनडीए से बाहर हो जाते ।
इससे पहले वीणा सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर सभी पांच सांसद जुटे। जेडीयू सांसद ललन सिंह से बातचीत के बाद सभी सांसद लोकसभा अध्यक्ष से मिले और पार्टी के बदलाव पर उन्हें जानकारी दी ।
कोडरमा। तिलैया थाना क्षेत्र के महतो अहरा गझंडी रोड फ्लावर मिल के समीप रविवार की देर शाम 11000 विद्युत करंट की चपेट में आने से बिद्युत विभाग के एक दैनिक भोगी कर्मी की मौत हो गयी। घटना में मृतक की पहचान शंकर सिंह (36 वर्ष), ग्राम बाराडीह, थाना चन्दवारा, जिला कोडरमा निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं कि चंदवारा से डोईयाडीह फिटर बिजली पोल पर चढ़ कर काम करने के दौरान 11000 बोल्ट तार से करंट लगने से उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर उसके मौत के बाद विभाग के एक भी वरीय पदाधिकारी घटनास्थल या कोडरमा सदर अस्पताल नहीं पहुंचे। इस बाबत सूत्रों के मुताबिक शनिवार से सोमवार की सुबह तक विधुत विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी मुख्यालय से गायब रहते हैं। वहीं इसके विरोध में सोमवार सुबह मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ राँची-पटना मुख्य मार्ग महतो आहरा के पास रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुँची तिलैया पुलिस व चंदवारा पुलिस की तत्परता से महज से 1 घण्टे में ही लोगो को समझाकर जाम को हटवा दिया गया। मौके पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम,चंदवारा थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह,एस आई रंजीत कुमार,ए एस आई दिलशाद अली व पुलिस जवान मौजूद थे।
ये उस वक्त की बात है जब पशुपति कुमार पारस बिहाल लोजपा का प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे । चिराग पासवान ने उन्हें हटाकर दलित प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दे दी । ये पशुपति कुमार पारस का अपमान था । चूंकि रामविलास पासवान उस वक्त जीवित थे, लिहाजा पशुपति अपमान का कड़वा घूंट पीकर रह गए।
रामविलास पासवान के मृत्यु के ठीक बाद एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें चार सांसदों ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में आस्था जताते हुए चिराग पासवान से बगावत का एलान किया था । उस वक्त खुद पशुपति कुमार पारस ने मीडिया के सामने आकर उस चिट्ठी का खंडन किया था । पशुपति कुमार पारस ने कहा था कि इस वक्त पूरा परिवार शोक में डूबा है ।
लंबे समय से चिराग पासवान से नाराज थे चाचा पशुपति
विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार पशुपति कुमार पारस दिल्ली में डेरा डाले हुए थे । वे मुश्किल से एक या दो बार पटना आए होंगे। दिल्ली में पशुपति कुमार पारस तीन-चार बार जेडीयू के सांसद ललन सिंह से मिले । पिछले हफ्ते ही ललन सिंह ने पशुपति कुमार पारस की मुलाक़ात नीतीश कुमार से करवाई । सूत्रों की मानें तो इससे पहले दो बार फोन पर भी बातचीत हुई थी । नीतीश बस इतना चाहते थे कि चार नहीं, बल्कि पांचो सांसद टूटकर आएं।
पशुपति पारस, प्रिंस, महबूब अली कैसर तो पहले से तैयार बैठे थे, लेकिन वीणा देवी और चंदन सिंह थोड़ा सशंकित थे । इसके बाद ललन सिंह ने चंदन सिंह के भाई सूरजभान सिंह से खुद बात की, सूरजभान सिंह और चंदन सिंह को कुछ विश्वास दिलाया गया। एक बार चंदन सिंह ने पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में भरोसा जता दिया तो फिर वीणा सिंह ने भी हामी भर दी ।
ललन सिंह ने ही सूरजभान एवं चंदन सिंह को राजी किया
हैरानी की बात है कि इतना सबकुछ होता रहा, दिल्ली से लेकर पटना तक मेल-मुलाक़ात का दौर चलता रहा और चिराग को भनक तक नहीं लगी । शायद इसे ही “चिराग तले अँधेरा” कहा गया है। अब “I miss u Papa” कहने से क्या लाभ ?
बिहार की राजनीति में बड़ा उलट फेर हुआ है । लोक जनशक्ति पार्टी के सभी पांच सांसदों ने चिराग पासवान से बगावत करते हुए अलग गुट बनाने का एलान कर दिया है। चाचा पशुपति कुमार पारस इस गुट के नेता होंगे। इस तरह चिराग पासवान लोजपा में बिल्कुल अकेले पड़ गये हैं।
LJP में अकेले पड़ गये चिराग पासवान, पांच सांसदों ने की बगावत
आज शाम 4 बजे नाराज गुट लोजपा पर अपना दावा ठोकेगा
सोमवार शाम 4 बजे लोकसभा स्पीकर के साथ लोजपा के नाराज गुट की मीटिंग है। इस मीटिंग के दौरान लोजपा का नाराज गुट पार्टी पर अपना दावा ठोकेगा। जिसके बाद सभी के जेडीयू में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आज पार्टी के जिन पांच सांसदों ने चिराग से अलग होने का फैसला लिया है, इनमें पशुपति पारस, प्रिंस, महबूब अली कैसर, वीणा देवी और चंदन सिंह शामिल हैं। अब चिराग पार्टी में अकेले ही रह गए हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को आज देंगे सूचना
लोजपा सांसद चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ही पार्टी में इस टूट के सूत्रधार बताए जा रहे हैं। कहा जाता है कि पशुपति पारस के हमेशा से नीतीश कुमार से संबंध अच्छे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पांचों सांसद जल्द ही लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर आज इसके बारे में सूचना दे सकते हैं।
केन्द्रीय कैबिनेट में बदलाव के ठीक पहले लोजपा में टूट
केन्द्र की मोदी सरकार अपने कैबिनेट में बदलाव करने जा रही है । चिराग पासवान फिलहाल NDA के हिस्से हैं। लेकिन अगर उनके सारे सांसद अगर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं, तब क्या चिराग पासवान राज्यमंत्री बनें रह सकेंगे ? ये सवाल हर किसी के ज़ेहन में है । दूसरा, क्या पशुपति कुमार पारस को जेडीयू की तरफ से बिहार में मंत्रीपद का ऑफर दिया गया है?
नीतीश ने चिराग पासवान से ले लिया बदला
लोक जनशक्ति पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जेडीयू के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर नीतीश कुमार को बहुत नुकसान पहुंचाया था । अब चिराग पासवान को राजनीतिक रुप से समाप्त करने का प्रयास नीतीश कुमार की ओर से किया जा रहा है। उधर, चिराग पासवान के नजदीकी लोगों ने संकेत दिए हैं कि आज दोपहर तक चिराग पासवान कोई बड़ा एलान करने वाले हैं।