Friday 10th of July 2026 08:33:29 AM
Home Blog Page 219

जवाहर घाटी में ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से टल गया बड़ा रेल हादसा, डैम में गिर सकती थी मालगाड़ी

0

उज्ज्वल दुनिया, बरही(हजारीबाग)। हजारीबाग के बरही स्थित जवाहर घाटी रेलवे ब्रिज के पास बड़ा रेल हादसा टल गया।

इसमें मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड ने बेहतर सूझबूझ का परिचय दिया।

दरअसल जवाहर घाटी रेलवे ब्रिज के पास पटरी पर मंगलवार की रात करीब ढाई बजे अचानक चट्टान खिसक कर गिर गया।

जवाहर घाटी पहाड़ से चट्टान उस समय गिरना शुरू हुआ, जब कोडरमा से हजारीबाग के लिए मालगाड़ी गुजर रही थी।

मालगाड़ी के ड्राइवर अमरदीप कुमार (कोडरमा) और गार्ड सुरेश प्रसाद यादव (हजारीबाग) की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

उस स्थल पर गति प्रतिबंध होने के कारण ट्रेन 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।

ट्रेन के चालक और गार्ड ने देखा कि पहाड़ से चट्टान खिसक कर रेलवे लाइन पर गिर रहा है।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को किसी प्रकार रोका। ट्रेन रुकते-रुकते चट्टान से सट गया। इससे इंजन के पास आंशिक क्षति हुई।

हादसे के बाद इस रेलवे लाइन पर करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

बुधवार की सुबह आठ बजे तक तक रेलवे लाइन से सभी चट्टानों को हटाया गया।

उसके बाद धनबाद मंडल के वरीय अभियंता-5 प्रीतम कुमार, कोडरमा के सहायक मंडल अभियंता राजन कुमार, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार नीरज, बरही स्टेशन के अधीक्षक चंदन कुमार केशरी, पिपराडीह स्टेशन के अधीक्षक बीवी सिंह आदि ने स्थल निरीक्षण किया।

बुधवार को दिन में भी करीब दो घंटों के लिए ट्रेन का आवागमन रोक कर वहां खिसकने वाले चट्टानों को हटाया गया।

बताया जाता है कि अगर ट्रेन बोल्डर से टकराती, तो ट्रेन संतुलन खोते होते हुए ब्रिज के नीचे डैम में भी गिर सकती थी।

एनएच-31 फोरलेन चौड़ीकरण के दौरान जवाहर घाटी के पहाड़ का पत्थर बेतरतीब ढंग से काटे जाने की वजह से चट्टानों के खिसकने की बात कही जा रही है।

पहले भी एनएच-31 के किनारे सड़क पर इसी वजह से कई चट्टानों को गिरते देखा गया है।

इस पर एनएचआई को गंभीरता से ध्यान देना होगा, अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

रांचीः सोनाहातू में अवैध बालू भंडारण ओर परिवहन के विरुद्ध मामला दर्ज

0
अवैध खनन की जांच करते अधिकारी
अवैध खनन की जांच करते अधिकारी

सोनाहातू ।  थाना क्षेत्र के सोमाडीह, हारिन पुल भकुवाडीह, हारिन गांव,ओर एडरमहातु गांव में कांची नदी से अवैध बालू भंडारण की सूचना पर डीएसपी बुंडू अजय कुमार थाना सोनाहातू सीओ प्यारेलाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ बुधवार देर शाम तक छापामारी किये। पुलिस ने इन सभी जगहों से 15 सौ हाइवा से अधिक अवैध रूप में रखे बालू को जब्त किया है।

अवैध रूप में भंडारण, खनन,ओर परिवहन के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कांची नदी से बालू के खनन से कई पुल की स्थिति खराब हुई है। सोनाहातू सीआई उमेश कुमार ने हारिन पुल भकुवाडीह के पास रिढ़ा महतो 100 हाइवा,जितेन महतो 150 हाइवा, गंगाधर महतो 150 हाइवा, अमर महतो 150 हाइवा,विशेश्वर महतो 525 हाइवा, हारिन गांव के जितराय महतो 50 हाइवा, सोमाडीह गांव के राधेश्याम महतो 200 हाइवा, शंकर साहू 50 हाइवा,किशन साहू 50 हाइवा, तथा एडरमहातु गांव के मुरलीधर कोईरी के खिलाफ अवैध भंडारण के खिलाफ एफआईआर किया है।

इस सम्बंध में डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि सोनाहातू से अवैध खनन, भंडारण ओर परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करवाई किया गया है।

चंदवाः हिचकोले खा रही टेंपो से गिरकर महिला की मौत

0

चंदवा (झारखंड): थाना क्षेत्र के सासंग-सेरक ग्रामीण पथ पर हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला उक्त टेंपो पर सवार होकर चंदवा जा रही थी। रास्ता खराब होने के कारण टेंपो हिचकोले खाने लगा। इस बीच टेंपो पर बैठी महिला असंतुलित होकर टेंपो से नीचे गिर गई। दुर्घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए पास के गांव के निजी क्लिीनिक ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया। मृत महिला की पहचान बरैनी निवासी शंकर यादव की पत्नी के रूप में की जा रही थी।

फुलो

0
13 हजार 356 महिलाओं ने अपनाया आजीविका का सम्मानजनक साधन
13 हजार 356 महिलाओं ने अपनाया आजीविका का सम्मानजनक साधन

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर शुरू हुआ फुलो- झानो आशीर्वाद अभियान महिलाओं के लिए सम्मानजन आजीविका का वरदान बनता जा रहा है। अभियान का मकसद है राज्य की वैसी महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना, जो मजबूरीवश दारू-हड़िया निर्माण और बिक्री से जुड़ी हैं।

15 हजार महिलाओं को हड़िया-दारू बेचने से मुक्ति का था लक्ष्य

यह अभियान की सफलता ही है कि पेट पालने की मज़बूरी में जिस हाट में कोलेबिरा प्रखंड के कोम्बाकेरा गांव की सोमानी देवी पहले हड़िया-दारू बेचती थी और लोगों के बुरे व्यवहार को झेलती थीं, आज उसी हाट-बाज़ार में अपने होटल का संचालन कर रही हैं। उन्हें जलालत भरी जीवन से छुटकारा मिल गया है। वह ऐसी अकेली महिला नहीं हैं। अभियान के शुरुआत के एक वर्ष के भीतर उन जैसी 13 हजार 356 ग्रामीण महिलाएं सम्मानजनक आजीविका के साधन से जुड़ चुकी हैं। इस अभियान के तहत राज्य के ग्रामीण इलाकों में सर्वेक्षण कर हड़िया-दारू की बिक्री एवं निर्माण से जुड़ीं करीब 15,456 ग्रामीण महिलाओं को चिह्नित किया गया है। इन्हें काउंसेलिंग कर पहले सखी मंडल से जोड़ा गया और ब्याजमुक्त कर्ज देकर सम्मानजनक आजीविका अपनाने की राह दिखाई गई है। इस अभियान का क्रियान्वयन झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा किया जा रहा है।

देखते ही देखते साढ़े 13 हजार ग्रामीण गरीब महिलाओं की बदल गई जिंदगी
देखते ही देखते साढ़े 13 हजार ग्रामीण गरीब महिलाओं की बदल गई जिंदगी

काउंसेलिंग कर आजीविका से जोड़ा जा रहा है

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के अंतर्गत सबसे पहले हड़िया-दारू की बिक्री से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं का विस्तृत सर्वेक्षण कर चिह्नित किया गया है। फिर इन महिलाओं को सखी मंडल के दायरे में लाकर उनकी काउंसेलिंग की गई है, ताकि वे सम्मानजनक आजीविका से जुड़ सकें। इन महिलाओं को उनकी इच्छानुसार स्थानीय संसाधनों के आधार पर वैकल्पिक आजीविका के साधनों, जैसे कृषि आधारित आजीविका, पशुपालन, वनोपज संग्रहण, मछली पालन, रेशम उत्पादन, मुर्गीपालन, वनोत्पाद से जुड़े कार्य एवं सूक्ष्म उद्यमों आदि से जोड़ा जा रहा है।

10 हजार रुपये तक ऋण देती हैं सखी मंडल की दीदी

सखी मंडलों ने इस अभियान के तहत चिह्नित महिलाओं के आजीविका प्रोत्साहन के लिए 10 हज़ार रुपये ऋण राशि का प्रावधान किया है, जो एक साल तक ब्याजमुक्त है। वहीं सामान्य व्यवस्था के तहत चिह्नित महिलाएँ और अधिक ऋण सखी मंडल से ले सकती हैं। इन्हीं चिह्नित महिलाओं में से कुछ दीदियों को सामुदायिक कैडर के रूप में भी चुना गया है, जो दूसरों के लिए मिसाल बनकर हड़िया-दारू के खिलाफ इस अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू किए गए फुलो-झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत काउंसेलिंग कर हड़िया दारू बिक्री करने वाली महिलाओं को स्थानीय संसाधनों के आधार पर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराया जा रहा है। ब्याजमुक्त कर्ज का भी प्रावधान है, जिससे ये महिलाएं अपनी जीविका के लिए उद्यम शुरू कर अच्छी आमदनी कर रही हैं।
नैन्सी सहाय, सीईओ, जेएसएलपीएस

साहिबगंजः मानव तस्करों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

0
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस जीप और  एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में घटनास्थप पर जाती पुलिस टीम
हमले में क्षतिग्रस्त पुलिस जीप और एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में घटनास्थप पर जाती पुलिस टीम

साहिबगंजः जिले के रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलभीठ्ठा गांव में पुलिस टीम पर हुआ हमला। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार की रात तिलभीठ्ठा गांव में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची उसके ऊपर अचानक तीर धनुष, गुलेल एवं ईट पत्थर से हमला बोल दिया गया। पुलिस टीम पर अचानक हुए इस हमले से रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान अपनी गाड़ी छोड़ वहां से जान बचाकर भाग गए। हमला में कुछ पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है।

बुधवार की सुबह एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा की टीम तिलभीठ्ठा गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद पुलिस जीप को वापस थाना लाया गया ।

जीसू सोरेन और सावित्री कर्मकार हैं आरोपी मानव तस्कर

दरअसल रंगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह की अगुवाई में एसआई प्रमोद टुडू, एसआई भारती कुमारी और केस के आईओ एसआई कमलजीत चौधरी की अगुवाई में तिलभीठ्ठा गांव पहुंची । पुलिस आरोपी जीसू सोरेन और सावित्री कर्मकार को पकड़कर न्यायालय द्वारा जारी वारंट का तामिला कराने पहुंची थी।  रात को 12 बजे के करीब ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला बोल दिया . तीर कमान और गुलेल से लैस ग्रामीणों के सामने पुलिस की एक न चली। पुलिस टीम किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त कर दी ।

रात को 12 बजे पुलिस क्यों पहुंची थी- ग्रामीण

उधर ग्रामीणों को कहना है कि पुलिस की टीम मानव तस्करों को पकड़ने नहीं बल्कि किसी और ही मंशा से आधी रात को गांव में दाखिल हुई थी । ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आधी रात को पुलिस गांव में क्या कर रही थी इसकी जांच होनी चाहिए। एसडीपीओ प्रमोद मिश्रा ने बताया कि अनहोनी की आसंका से ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला किया है। उधर साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोटा ने बताया कि कुछ कंफ्यूजन की वजह से ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। उन्होने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है।

E

0
सभी चेकपोस्ट पर कड़ाई से हो ई-पास की जांच
सभी चेकपोस्ट पर कड़ाई से हो ई-पास की जांच

झारखंड परिवहन विभाग ने एक बार फिर सख्त हिदायत दी है कि ई-पास की सख्ती से जांच करें । परिवहन आयुक्त किरण कुमारी पासी ने नया आदेश जारी करते हुए कहा है कि इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी । निर्गत आदेश के अनुसार दूसरे राज्यों से झारखंड आने वाले सभी यात्रियों को झारखंड ई-पास पोर्टल में निबंधन भी कराना होगा । झारखंड आने के बाद सात दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहना होगा ।

सभी चेकपोस्ट पर रखें कड़ी निगरानी

परिवहन विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विभाग के द्वारा जारी आदेशों का कड़ाई से पालन करायें । चेकपोस्ट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है । मालूम हो कि हाल के दिनों में ये शिकायत मिली थी कि अंतर जिला चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच में सुस्ती बरती जा रही है। इसके बाद परिवहन विभाग ने नये सिरे से आदेश जारी किए हैं ।

24 जून तक बसों के परिचालन पर भी है रोक

परिवहन विभाग में सभी तरह के अंतराराजीय तथा एक जिला से दूसरे जिला जाने वाली बस सेवा को भी 24 जून की तिथि तक प्रतिबंधित कर दिया है । सभी बस संचालकों, जिला परिवहन कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश दिया गया है ।

जमशेदपुर : फरारी काट रहे मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक समेत चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
मदर टरेसा ट्रस्ट के गिरफ्तार आरोपी
मदर टरेसा ट्रस्ट के गिरफ्तार आरोपी

जमशेदपुर : टेल्को स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर और सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की के अलावा ट्रस्ट की वार्डन गीता देवी और उसके बेटे आदित्य सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बुधवार सुबह छह बजे पुलिस की टीम इन्हें मध्यप्रदेश से लेकर शहर पहुंची। सभी को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इस मामले में जानकारी देते हुए सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज होने के दूसरे दिन ही सभी मध्यप्रदेश के सिंगरौली भाग कर चले गए थे। यहां हरपाल सिंह के परिजन रहते है। सभी अपना लोकेशन बदल रहे थे। एएसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि इनके द्वारा ट्रस्ट के फंड का गलत इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल ट्रस्ट के बैंक खाते को फ्रीज कर आगे की जांच की जा रही है।

क्या था मामला :

बता दे कि बीते दिनों ट्रस्ट से दो नाबालिग फरार हो गई थी. पुलिस ने दोनों को बिरसानगर जोन नंबर दो से बरामद किया था। दोनों ने पुलिस को बताया था कि ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर उसके साथ यौन शोषण करते थे। पहनने को कपड़े नही देते, वार्डन गीता देवी से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जिस कारण वे दोनो भाग गई। इस मामले में हरपाल सिंह, सोनी केविड, गीता देवी, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पा तिर्की और आदित्य सिंह पर कई तरह का आरोप लगा था।

पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां ने पहली बार फोटो शेयर कर लिखा

0

 कोलकाताः बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने अपने पति निखिल जैन के साथ नाता तोड़ने के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा करते हुए लिखा कि खुशी, उम्मीद और प्यार के बीज बोइए। बता दें कि प्रेग्नेंसी की खबरों और अपने पति निखिल जैन से विवाद के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पहली बार एक फोटो शेयर की है।

बता दें कि पिछले दिनों नुसरत जहां की एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप नजर रहा था। हालांकि, इस फोटो की सच्चाई को लेकर नुसरत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। उसके बाद उनके अपने पति निखिल जैन के साथ तकरार की खबरें सामने आई थी। नुसरत ने अब जो फोटो शेयर की है, वह एक क्लोज अप है।

यूपी टीईटी पास प्रमाणपत्र अब आजीवन मान्य

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) उत्तीर्ण 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की तर्ज पर यूपी टीईटी के प्रमाणपत्र को भी आजीवन मान्य करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार यूपी टीईटी का प्रमाणपत्र को आजीवन वैधता प्रदान की जाए। एक बार परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद दोबारा देने की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाए। डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पूर्व प्रचलित व्यवस्था ही लागू रखी जाए।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने तीन जून को ऐलान किया था कि टीईटी 2011 से जारी हो रहे प्रमाणपत्र आजीवन होंगे। इसके पहले प्रमाणपत्र सात साल और 2020 का ही आजीवन मान्य था। मंत्री के बयान के बाद यूपी में भी इसके आजीवन मान्य होने की संभावना बढ़ गई थी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने इसका प्रस्ताव भी भेज दिया था। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए नोटीफिकेशन जारी करने का आदेश दे दिया है। इस कदम से उन अभ्यर्थियों को विशेष राहत होगी, जो प्रमाणपत्र की अवधि पूरी होने से दोबारा परीक्षा देने की तैयारियों में जुटे थे। यूपी टीईटी का प्रमाणपत्र अभी तक पांच वर्ष तक ही मान्य रहा है।

आनंद प्रकाश ने लिया सरायकेला एसपी का पदभार

0

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला के नए एसपी के रुप में आनंद प्रकाश ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। औपचारिक कार्यक्रम के तहत जिले के निवर्तमान एसपी मोहम्मद अर्शी से इन्होंने प्रभार लिया। इस मौके पर चांडिल एवं सरायकेला के एसडीपीओ के अलावे पुलिस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को देर शाम को राज्य के दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसमें से निवर्तमान एसपी मोहम्मद अर्शी का तबादला रांची पुलिस मुख्यालय में किया गया है। जबकि आनंद प्रकाश पूर्व में जमशेदपुर रेल एसपी के पद पर पदस्थापित थे। जिन्हें सरायकेला खरसावां जिले का नया एसपी बनाया गया है।

रांची से मुंबई के लिए उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी, बाल

0
पक्षी से टकराने के कारण अपात लैंडिंग करनी पड़ी
पक्षी से टकराने के कारण अपात लैंडिंग करनी पड़ी

रांची से मुंबई के लिए उड़ान पर निकली इंडिगो विमान पक्षी से टकरा गया। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी। उसके बाद तुरंत विमान को रनवे पर आपात लैंडिंग कर दी। इस दौरान विमान में सवार 134 यात्रियों के होश उड़ गए लेकिन विमान की सुरक्षित लैंडिंग से यात्रियों की जान में जान आ गई। उक्त घटना प्रीति प्रदेश की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रांची से मुंबई के लिए यह विमान 134 यात्रियों को लेकर मंगलवार की दोपहर जैसे ही उड़ान भरी थी। उसी वक्त एक पक्षी विमान से टकरा गया। पायलट ने विमान से कुछ टकराने की जानकारी एयर ट्रेफिक कंट्रोल को दे दी। इस बात की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग, क्यूआरटी और मेडिकल विभाग को देकर विमान को वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों को जानकारी दी गई थी कुछ तकनीकी खराबी के कारण विमान को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर फिर से लैंड किया गया है। विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद सभी यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में बिठाया गया। विमान की जांच के दौरान पता चला कि विमान से पक्षी टकरा गया था।इसके बाद विमान को ग्राउंडेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कोलकाता से दूसरा विमान मंगाकर यात्रियों को मुंबई भेजा गया।

जम्मू

0
नौगाम के वगूरा इलाके में हुई मुठभेड़
श्रीनगर के बाहरी ईलाके नौगाम के वगूरा में हुई मुठभेड़

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आज तड़के शहर के बाहरी क्षेत्र नौगाम के वगूरा में संयुक्त रूप से तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया।

भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस ने की मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ

0
मिथुन पर गंदी और भड़काऊ भाषा का आरोप
मिथुन पर गंदी और भड़काऊ भाषा के प्रयोग का आरोप

कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती से भड़काऊ भाषण मामले में कोलकाता पुलिस आज पूछताछ कर रही है। ये पूछताछ वर्चुअल हो रही है। मिथुन चक्रवर्ती पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ गंदी और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल किया।

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मिथुन चक्रवर्ती पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए महानगर के मानिकतल्ला थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। माणिकतला पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में दावा किया गया है कि सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद आयोजित रैली में चक्रवर्ती ने ‘‘मारबो एकहने लाश पोरबे शोशाने’ (तुम्हे मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘ एक छोबोले चाबी’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे) संवाद बोले, जिसकी वजह से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा हुई।

चुनाव परिणाम घोषित होने जाने के एक माह बाद मिथुन चक्रवर्ती ने उक्त प्राथमिकी के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें एफआइआर खारिज करने का अनुरोध किया गया था।

इसके बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने मिथुन चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि वह राज्य को अपना ई-मेल पता दें। ताकि कथित तौर पर हिंसा भड़काने को लेकर दर्ज कराई गई। शिकायत के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये वह पूछताछ में शामिल हो सकें। अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जांच अधिकारी को ये भी निर्देश दिया था कि वह मिथुन चक्रवर्ती को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उपस्थित होने के लिए तर्कसंगत समय दे।
चक्रवर्ती ने प्राथमिकी रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में दायर याचिका में कहा कि उन्होंने केवल अपनी फिल्मों के संवाद बोले थे।
इसी सिलसिले में आज कोलकाता पुलिस मिथुन से वर्चुअली पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि आज मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन भी है। ये दिग्गज एक्टर आज 71 साल के हो गए हैं।

यूपी

0

पंजाब से लेकर राजस्थान, बंगाल से लेकर तेलंगाना और यूपी से लेकर बिहार तक , न जाने कहां-कहां टूट-फूट की खबरें आ रही हैं। ऐसा लगता है जैसे विधायक भेड़ हैं और दूसरी पार्टियों के आलाकमान भेड़िए….अकेला देखा नहीं कि शिकार कर लेंगे ।

बिहार

बिहार में लोजपा के बंगले का चिराग बुझाने के बाद नीतीश पंजा मरोड़ने में जुटे हैं। कांग्रेस से जेडीयू में आए अशोक चौधरी और एक जेडीयू सांसद को इस मिशन की कमान सौंपी गई है। सुनने में तो आ रहा है कि दस कांग्रेसी विधायक तैयार भी हैं, लेकिन दल-बदल कानून से बचने के लिए 13 विधायकों की जरुरत है, इसलिए मामला थोड़ा अटका हुआ है ।

यूपी

उधर यूपी में बबुआ ने बुआ की टोंटी चुरा ली । दरअसल हुआ ये कि बसपा के विधायकों को ये लगने लगा कि बहन जी अब बुआजी हो गई हैं। उनमें न पहले वाली आग रही, न तेवर । उपर से नोटबंदी ने पार्टी को पाई-पाई का मोहताज बना दिया। अब ये विधायक मनुवाद से लड़ने और देश को सांप्रदायिक शक्तियों से बचाने की खातिर लाल टोपी के करीब पहुंच गए। बहनजी को पता चला तो वे बबुआ से बेहद नाराज़ हुईं। महागठबंधन तो दूर की बात, कह दिया कि “बबुआ तोहरे प्यार में, लुट गए हम बाजार में” । लिहाजा अब समाजवाद और बहुजनवाद का रिश्ता कभी नहीं होना…अब बहनजी तो भगवा दल और बुढ़ी पार्टी की गुड्डी, दोनों से संपर्क में है । इधर 11 बागी बोल रहे हैं कि हम अपनी पार्टी बनाएंगे, लेकिन दो ने बीजेपी से संपर्क किया है, 07 समाजवादी पार्टी में जाना चाहते हैं और दो बहनजी से माफी मांग रहे हैं।

पंजाब
पंजाब में तो कैप्टन पिच पर ऐसा खूँटा गाड़कर बैटिंग कर रहे हैं कि भूतपूर्व ओपनर को समझ नहीं आ रहा कि उन्हें स्ट्राइक कब मिलेगा? अमृतसर से दिल्ली तक एक कर दिए लेकिन बाजवा की तरह कैप्टन साहब गले लगाने को तैयार नहीं। उधर मोटा भाई ने संदेशा भिजवाया है कि जिन बादलों से दुश्मनी के कारण आप हमें छोड़कर गये थे, वो बादल तो बेवफा निकले । आपको कांग्रेस में कोई नहीं पूछ रहा, हमको पंजाब में मजनू बनाकर छोड़ दिया है। किसान मजनूँ को पत्थर मार रहे हैं, सो ओ मेरी लैला, नाराजगी छोड़… आ अपना पुराना प्यार तुझे पुकार रहा है । तू भी तो गा दे- ” कोई पत्थर से ना मारे, मेरे दिवाने को” ।
लेकिन चक दे फट्टे, मार दे गिल्ली, सुबह जालंधर, शाम को दिल्ली…जैसी वाहियात कमेंट्रेटर जानते हैं कि अभी पंजाब और हरियाणा का माहौल किसानों की वजह से हरा है, वहां भगवा नहीं चलेगा।

राजस्थान
जूनियर पायलट कितनी भी कोशिश कर लें, उनका प्लेन लैंड ही नहीं हो रहा? जयपुर में विधायकों की ताकत दिखाते हैं और दिल्ली में मिसेज वाड्रा उन्हें मना लेती है । “ओ ले ले मेले बाबू सोना…” कितना मासूम बच्चा है…उधर जैसे ही ये मानते हैं, उधर से कमल वाली बाई जवानी को धिक्कारती है -“तुझसे न हो पाएगा” इत्ते में फिर से तनकर खड़े हो जाते हैं। कुल मिलाकर तोतले जादूगर के आगे इनका कोई भी दांव चल नहीं पा रहा…लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है।

बंगाल
चुनाव खत्म हो गए लेकिन दीदी का खेला चालू है । काली माता के आगे “भक्त” थर-थर कांप रहे हैं। कुछ ने तो राम नाम छोड़ कर “जय काली, कलकत्ते वाली” का जाप शुरू कर दिया है, कई और तैयार हैं। लोटा, झोंटा और सोंटा सब त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं। छप्पन इंच वाले बस यही कह रहे हैं-” इस बार मारा तो ठीक, अगली बार मारा तो देख लेगा”

अंधविश्वास में घिनौना करतूत : डायन

0

उज्ज्वल दुनिया, पूर्णिया(बिहार)। पूर्णिया के कसबा थाना स्थित नया संथाली टोला मोहनी में कुछ लोगों ने अंधविश्वास में घिनौना करतूत किया।

डायन-भूत का आरोप लगाकर अपने ही दो रिश्तेदारों मां-बेटी को जबरन मल-मूत्र पिलाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़िता उर्मिला देवी ने कस्बा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

आवेदन में अपने देवर समेत सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी बुलिया देवी के साथ सोई हुई थी।

पति रमेश राम और दामाद बजरंगी मरिया भी घर में सोए हुए थे।

अचानक सोमवार की रात सात लोग जबरन रात करीब 12 बजे घर में घुसकर मां-बेटी का हाथ-पैर बांधकर गिलास में मल-मूत्र घोलकर पिला दिया।

काफी हो-हल्ला होने के बाद अगल-बगल के लोग जमा होने लगे, तो सातों लोग फरार हो गए।

इस संबंध में कस्बा थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने आवेदन देने की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन की जांच के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।