Friday 10th of July 2026 09:34:19 AM
Home Blog Page 218

रघुवर दास ने लक्ष्मण गिलुआ के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

0
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को श्रद्धांजलि देते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुआ जी आवास पर उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना ने कईयों को हमसे छीन लिया है। हमारे जुझारू नेता लक्ष्मण गिलुवा भी कोरना के कारण असमय काल के गाल में समा गए। लक्ष्मण गिलुआ का जीवन गरीब-गुरबा खासकर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। समाज के हर वर्ग के लिए बढ़ चढ़कर सेवा कार्य किया।

उनका सपना था कि चक्रधरपुर को जिला बनाया जाए। राज्य में जब भी भाजपा की सरकार आयेगी उनका सपना पूरा करने के लिए चक्रधरपुर को अलग जिला बनाया जायेगा। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रघुवर दास ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, पुतकर हेंब्रम, जवाहर बानरा, भाजपा नेता , कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्र शेखर मिश्रा, गुंजन यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

परिवार की आवाज को दबाने के लिए रूपा तिर्की के पिता को बनाया आरोपी :

0
रूपा तिर्की को बहन बताकर उनके परिजनों पर ही करवा दी FIR
रूपा तिर्की को बहन बताकर रूपा तिर्की को बहन बताकर परिजनों पर ही करवा दी FIR ?

कल तक रूपा तिर्की को अपनी बहन बताने वाले हेमंत सोरेन जी की सरकार ने रूपा के परिजनों की आवाज को दबाने के लिये आज उसके पिता को ही आरोपी बनवा दिया..खुद को आदिवासियों की हितैषी बताने वाली झारखंड सरकार एक आदिवासी बेटी के साथ ही न्याय करने में असमर्थ साबित हो रही है..ये बातें हटिया विधानसभा के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कही ।

नवीन जायसवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग करना,उसकी हत्या की सीबीआई जांच करवाने की मांग करना कानूनन अपराध है क्या..? क्या कोई पिता अपनी ही बेटी को आत्महत्या के लिए उकसा सकता है क्या ?

ये सीधे-सीधे आरोपियों को बचाने एवं उनके परिजनों के न्याय की मांग को दबाने की कोशिश है..झारखंड की हिम्मत वाली सरकार की न्याय व्यवस्था झारखंड की बेटी एवं अपने ही एक सहयोगी को न्याय दिलवाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है..

इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने,आत्महत्या की संदिग्ध तस्वीरें एवं अन्य कई परिपेक्ष्यों को सुनने व देखने के उपरांत साफ-साफ प्रतीत होता है कि रूपा तिर्की के आत्महत्या की घटना पूरी तरह संदिग्ध है,संभव है कि रूपा तिर्की किसी बड़ी साजिश की शिकार हो गयी है,ऐसे में सीबीआई जांच की मांग को क्यों दरकिनार कर दिया जा रहा है..?

नवीन जायसवाल ने कहा कि मैंने पूर्व में भी इस संदर्भ में झारखंड की राज्यपाल महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी एवं मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिख कर इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी ।

मैं आज पुनः एक बार मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये ताकि झारखंड की बेटी को न्याय और इस घटना के पीछे संलिप्त दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके..सिर्फ अपने बेटी के लिए न्याय की मांग करने की वजह से रूपा के परिजनों को इस मामले में घसीटने की कोशिश निंदनीय है,आज झारखंड हाइकोर्ट ने भी रूपा के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है,ऐसे में उसके पिता का नाम बेवजह इस केस से नहीं जोड़ा जाना चाहिए ||

चिराग समर्थकों ने लोजपा के बागी पांचों सांसदों का पुतला फूंका

0
सड़क पर जमकर की नारेबाजी, कहा- चिराग पासवान ही है हमारे नेता
सड़क पर जमकर की नारेबाजी, कहा- चिराग पासवान ही है हमारे नेता

गया से श्रीकांत

गया: चिराग समर्थकों द्वारा समाहरणालय के समक्ष सड़क पर लोजपा के बागी पांचों सांसदों का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ महिला कार्यकर्ताओं ने भी चिराग पासवान के समर्थन में जमकर नारा लगाया।

पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल लोजपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि पशुपति कुमार पारस द्वारा पीठ में छुरा भोंकने का कार्य किया गया है। वे समझते हैं कि जदयू में जाकर मंत्री बन जाएंगे। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। यही वजह है कि आज लोजपा के सभी प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता सहित लोजपा के पूर्व विधानसभा के सभी प्रत्याशी भी आज पुतला दहन में शामिल हुए हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन चिराग पासवान को दिया है। चिराग पासवान ही हमारे नेता है।

पद के लालची सांसदों को जनता सिखाएगी सबक
पद के लालची सांसदों को जनता सिखाएगी सबक

वहीं लोजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने कहा कि सत्ता पाने के लालच में लोजपा के पांचों सांसदों ने पार्टी से विश्वासघात किया है। पार्टी और कार्यकर्ता ही नेताओं को एमपी और विधायक बनाते है, लेकिन इन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है। चिराग पासवान ही हमारे नेता हैं। पूरे गया जिला के कार्यकर्ता चिराग पासवान के साथ है। यही वजह है कि लोजपा के सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता आज के पुतला दहन में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे रहे हैं। हमलोग लोजपा के पांचों सांसदों का पुरजोर विरोध करते हैं और चिराग पासवान को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष मानते हैं।

इस मौके पर लोजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य कुमारी शोभा सिन्हा, युवा लोजपा के सदस्य पंकज सिंह, संजय रविराज, पूर्व लोजपा विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा यादव, रामाश्रय शर्मा,रामप्रवेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव में बच्चे को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

0
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव घोड़ा चौक के पास 10 वर्षीय बच्चे आनंद देवगम को एक भाजपा की स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। घटना के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन समेत वहां से भाग खड़े हुए। इस घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है, उसे स्थानीय कुछ लोगों ने तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

घटना से आक्रोशित घयाल बच्चे के परिवार और बस्ती के लोगों ने मरीन ड्राइव जाम कर दिया। लोग सड़क जाम कर बीच सड़क पर बैठ गए और दोषी नेताओं को सामने लाने की मांग प्रशासन से करने लगे। इस जाम से मेरीन ड्राइव में बड़े वाहनों की कतार लग गई। वही बच्चे के परिवार वालों का आरोप है कि भाजपा का झंडा लगी कुछ गाड़ियाँ वहां से गुजर रही थी। इसी दौरान बच्चे को सड़क पार करने के दौरान एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। बाद में सभी वहां से फरार हो गए।

सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस

इधर, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को समझा-बुझाकर सड़क से जाम हटवाया। इसके बाद यहां पर आवागमन सामान्य हो सका।

गृह मंत्रालय ने हटाई मुकुल रॉय की सुरक्षा

0

कोलकाता : हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय को प्रदत्त ‘जेड’ श्रेणी की वीआइपी सुरक्षा अब उनसे केंद्र द्वारा वापस ले ली गई है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 67 वर्षीय रॉय की सुरक्षा में तैनात जवानों को वापस बुलाने का निर्देश दिया है।

रॉय और उनके पुत्र शुभ्रांशु पिछले हफ्ते कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी में शामिल हो गए थे। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव जीतने वाले रॉय ने तृणमूल में शामिल होने के बाद खुद ही केंद्र को पत्र लिखकर सुरक्षा हटाने को कहा था जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

जवसंत सैनी बने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष

0

लखनऊ। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष इस आयोग के उपाध्यक्ष रहे सहारनपुर के जसवंत सैनी को बनाया गया है।

जसवंत सैनी को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। इस आयोग में दो उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान बनाए गए हैं। इस आयोग में 25 सदस्यों की भी नियुक्ति हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर जसवंत सैनी को उनके मनोनयन पर बधाई भी दी है।

17 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-17-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 17 June”]

पार्टी की सर्जरी और डॉक्टर साहब का दर्द

0

झारखंड कांग्रेस की सर्जरी होने वाली है और इधर डॉक्टर साहब सुबह से ही बड़बड़ा रहे थे । “झारखंड में सबकुछ ठीक नहीं है। आलाकमान की नजर हर जगह है । एक व्यक्ति, एक पोस्ट…वक्त की मांग है…”

हमने कहा – “अमां यार डॉक्टर साहब, तुम तो बेवजह पजामे से बाहर हुए जा रहे हो । मंत्री-संत्री का मोह त्यागो…कुछ बड़ा सोचो ।”

उन्होंने छूटते ही कहा- इस बार रेल का टिकट कटवाकर निशिकांत दूबे को भागलपुर भेज देंगे ।

मैं ( थोड़ा अकबका कर)- अरे यार, इतना भी बड़ा मत सोचो , थोड़ा और नजदीक से विचार करो । डॉक्टर साहब, थोड़ा महीन राजनीति कीजिए ।

डॉक्टर साहब थोड़ा गंभीर हुए (लगभग सलाह देने वाले लहजे में ) – ” संगठन में बदलाव जरूरी है । जिला अध्यक्ष काम न कर पाने के कारण परेशान हैं। ONE MAN, ONE POST

 

मतलब, आपके निशाने पर सीधे उरावं जी हैं? वो मंत्री पद तो नहिंए न छोड़ेगे ?

डॅक्टर साहब, आला ठीक करते हुए बोले-” आप हमसे बोलवा के फंसा देते हैं जी ?”

मैंने कहा- “छोड़िए, ई सब बात को …प्रदीप यादव की वजह से ही फुरकान जी का सांसद वाला टिकट कट गया था । अब आप दोनों एक ही पार्टी में हैं। क्या लगता है, क्या होगा अगली बार?

जवाब- हमसे ज्यादा वोट से कौन जीता है पूरे झारखंड में। हमलोग खानदानी कांग्रेसी हैं।

मैं समझ गया, अब इजाजत दीजिए डॉक्टर साहब, आज के लिए इतना मसाला काफी है ।

इतना कह मैं तेजी से निकल गया, जाते-जाते बस इतना ही शब्द कानों में पड़ा, वे किसी से कह रहे थे -” आजकल मीडिया वाला भी टीआरपी के लिए यहीं आता है”

समाजवादी पार्टी में जल्द ही बड़ी टूट होगी

0
धोखा और फरेब समाजवादी पार्टी की रगों में
धोखा और फरेब समाजवादी पार्टी की रगों में- मायावती 

घृणित जोड़तोड़, द्वेष व जातिवाद आदि की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी द्वारा मीडिया के सहारे यह प्रचारित करना कि बीएसपी के कुछ विधायक टूट कर सपा में जा रहे हैं घोर छलावा है । जबकि उन्हें काफी पहले ही सपा व एक उद्योगपति से मिलीभगत के कारण राज्यसभा के चुनाव में एक दलित के बेटे को हराने के आराप में बीएसपी से निलम्बित किया जा चुका है। ये बातें  BSP चीफ मायावती ने कही ।

समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट, कई विधायक बीएसपी में होंगे शामिल 

उन्होंने कहा कि सपा अगर इन निलम्बित विधायकों के प्रति थोड़ी भी ईमानदार होती तो अब तक इन्हें अधर में नहीं रखती। क्योंकि इनको यह मालूम है कि बीएसपी के यदि इन विधायकों को लिया तो सपा में बगावत व फूट पड़ेगी, जो बीएसपी में आने को आतुर बैठे हैं।

दलित विरोधी है समाजवादी पार्टी 

मायावती ने कहा कि जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं। इसी कारण सपा सरकार में बीएसपी सरकार के जनहित के कामों को बन्द किया व खासकर भदोई को नया संत रविदास नगर जिला बनाने को भी बदल डाला, जो अति-निन्दनीय।

मीडिया के लिए किया गया नाटक समाजवादी पार्टी को भारी पड़ेगा 

बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने कहा कि  वैसे बीएसपी के निलम्बित विधायकों से मिलने आदि का मीडिया में प्रचारित करने के लिए कल किया गया सपा का यह नया नाटक यूपी में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए की गई पैंतरेबाजी ज्यादा लगती है।यूपी में बीएसपी जन आकांक्षाओं की पार्टी बनकर उभरी है जो जारी रहेगा

न घोड़ी, न वाहन, न कोई बैंड बाजा, दोस्तों की गोद में चढ़ ब्याह रचाने चले दूल्हे राजा

0

उज्ज्वल दुनिया, बेतिया(बिहार)। न घोड़ी, न वाहन और न कोई बैंड बाजा, दोस्तों की गोद में चढ़ कर ब्याह रचाने एक दूल्हे राजा कुछ इस अंदाज में ससुराल के लिए चले।

यह वाक्या है बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित बभनी गांव का।

दरअसल जैसे ही बंधु गोंड के बेटे प्रमोद कुमार की बारात निकलने लगी, गांव में अचानक बाढ़ का पानी घुस गया।

ऐसे में बारात निकलनी मुश्किल हो गई। उधर शादी के मुहूर्त में विलंब न हो जाए, ऐसे में दूल्हे का जाना ज्यादा जरूरी हो गया।

 

तब दोस्तों ने दूल्हे को गोद में लेकर गांव से किसी प्रकार बाहर निकाला। उसके बाद वहां से बारात निकाली जा सकी।

बारात रामनगर के बभनी से मोतिहारी जानी थी। बारिश के बीच गांव में पानी घुसने से रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिससे गांव तक वाहन नहीं पहुंच सका।

दूल्हे को घर से सूखे स्थान तक पहुंचाने के तीन फीट गहरे पानी में घुसकर दोस्तों ने उसे वाहन तक पहुंचाया।

गांव में बाढ़ का पानी घुसने को भले ही प्राकृतिक आपदा की संज्ञा दे दी जाती है, लेकिन कहीं न कहीं क्षेत्र में विकास के दावों की पोल भी खुलती नजर आ रही है।

यह मानसून की पहली बारिश है और आगे अभी पूरी बरसात बाकी है।

जरा यह भी सोचिए कि अगर यही हालात रहे, तो ब्याह के बाद दुल्हन को इस गांव में लाने में कितनी परेशानी होगी।

चतरा में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बिहार ले जाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार, एक फरार

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा (गीतांजली)। चतरा की राजपुर पुलिस ने रामनगर उच्च विद्यालय के समीप से मंगलवार की देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

इस दौरान स्कॉर्पियो का स्काउट कर रहे दो आरोपियों कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित तेतरिया गांव निवासी दीपक कुमार सिंह एवं संजय गोस्वामी बताए जाते हैं। एक आरोपी संदीप मोदी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

बुधवार को सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने राजपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अवैध शराब की खेप बिहार ले जायी जा रही थी।

पुलिस ने करीब 30 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब जब्त की है। वहीं महाराष्ट्र के नंबर की स्कॉर्पियो जेएच 12डी 2233 और स्विफ्ट कार एमएच 06 एएफ 7967 भी पकड़ी गई है।

इसके अलावा एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया है। स्कॉर्पियो में रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल, इंपिरियल ब्लू आदि की बोतल है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

अभियान में सहायक अवर निरीक्षक वीरेंद्र ठाकुर, शिव प्रसाद साह सहित सैट के कई जवान शामिल थे।

खूंटी में मिला दुर्लभ कॉमन इंडियन मॉनिटर लिजार्ड, ग्रामीणों ने पिंजरे में कर रखा है कैद

0

उज्ज्वल दुनिया, खूंटी। झारखंड के खूंटी स्थित सिलादोन गांव में दुर्लभ मॉनिटर लिजार्ड अर्थात गोह मिला है।

सरीसृप वर्ग का यह दुर्लभ जीव है, जो विषहीन होता है।

जागरुकता के अभाव में ग्रामीणों ने उसे पिंजरे में कैद कर रखा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह दुर्लभ पशु डायनासोर प्रजाति जैसा लग रहा है।

हालांकि इस संबंध में विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से सेवानिवृत्त जन्तु विज्ञान के प्रोफेसर डॉ मो. रजीउद्दीन ने बताया कि इसे कॉमन इंडियन मॉनिटर या बेंगोल मॉनिटर लिजार्ड कहते हैं।

यह झारखंड, बिहार, असम, बंगाल, ओडिसा आदि के जंगलों में पानी के करीब पाया जाता है। यह विषहीन होता है।

यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी छिपकली है।

श्रीलंका और तटीय उत्तर-पूर्व भारत से लेकर इंडो-चीन, मलय प्रायद्वीप और इंडोनेशियाई द्वीपों तक यह पाया जाता है।

यह कृषि क्षेत्रों के साथ नहर प्रणाली वाले इलाकों में रहने के अनुकूल बताया जाता है।

भैरवी डैम का जलस्तर बढ़ने से धान के खेत डूबे, खराब कैनाल गेट की मरम्मत की मांग

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़। लगातार हो रही बारिश से रामगढ़ के दुलमी प्रखंड स्थित भैरवी डैम का जलस्तर बढ़ गया है।

वहीं कैनाल का गेट खराब रहने के कारण डैम का पानी खेतों में जा रहा है।

ऐसे में बैयाग गांव के खेतों में लगे गरमा धान डूब गए हैं। इससे किसान काफी चिंतित हैं।

जलस्तर बढ़ने से कुलही-पोटमदगा के बीच भेड़ा नदी पर बना पुराना पुल भी डूब गया है।

पुल के दो फीट ऊपर से पानी बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर किसान मुकेश कुमार, रूकेश कुमार, आकाश कुमार, रविकांत कुमार, राजन कुमार, ताहिर अंसारी, प्रमोद आर्या आदि ने प्रशासन से कैनाल का गेट शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।

स्थिति का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता सह समाजसेवी सुधीर मंगलेश ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया है।

गया के मुख्य व्यवसायिक ईलाके में घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

0
गिरफ्तार चारों आरोपियों का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार चारों आरोपियों का पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

गया से श्रीकांत

गया। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दवा मंडी और गोदाम इलाके में चोरी समेत छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। कोतवाली थाना में एक प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी राकेश कुमार बताया कि कोतवाली थाना अंतर्गत दवा दुकान, किराना की दुकान में चोरी की दो बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था जिसके उद्भेदन के लिए पुलिस एवं तकनीकी शाखा के कर्मी छापामारी कर रहे थे। इसी क्रम में मुरारपुर देवी स्थान रोहित ट्रांसपोर्ट के पास एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास का गुप्त सूचना मिलने पर संयुक्त रूप से घेराबंदी कर छापेमारी की गई। जिसमें चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं दो भागने में सफल रहे। बीते कुछ महीने पूर्व मंडी एवं हाते गोदाम में घटित घटना में ताला काटने में बड़ा कटर का उपयोग किया गया था। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि इन लोगों ने अपने अन्य साथी अपराधी के साथ दवा मंडी एवं हाते गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार चार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल, पॉच जिंदा गोली, एक बड़ा कट्टर (सरसीनुमा कटर करीब ढाई फीट का), चार मोबाइल बरामद
अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल, पॉच जिंदा गोली, एक बड़ा कट्टर (सरसीनुमा कटर करीब ढाई फीट का), चार मोबाइल बरामद

गिरफ्तार लोगों में राजेश पाठक, पिता स्वर्गीय रघुवंश पाठक, खिजरसराय थाना के ग्राम इस्माइलपुर के रहने वाला है। आशीष कुमार उर्फ आशु, पिता विनोद प्रसाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मुहल्ला मोड़ के पास का रहने वाला है। विनोद प्रसाद यादव, पिता स्वर्गीय रामस्वरूप प्रसाद यादव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मानपुर कुम्हार टोली के रहने वाला है तथा मोहम्मद गुलजार उर्फ छोटू, पिता स्वर्गीय मोहम्मद मुन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के मुरारपुर मुहल्ला के रहने वाला है।

पूछताछ के क्रम में इन लोगों के द्वारा बताया गया है कि ये लोग सिम, बिस्कुट एजेंसी के कर्मचारी जो प्रतिदिन बैंक में काफी मात्रा में पैसा जमा करने जाते थे उसी को लूटने की घटना की रेकी करने के लिए एकत्रित हुए थे। गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहास रहा है। यह लोग पहले भी छीनतई, आर्म्स एक्ट में कई बार जेल जा चुके हैं।

हजारीबाग के कटकमदाग में रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना अंतर्गत बेस पंचायत के खावा गढ़ा में रेलवे ट्रैक के पास महिला का शव बरामद किया गया। यह घटना मंगलवार रात की है।

घटना की सूचना बुधवार को ग्रामीणों ने कटकमदाग थाना को दिया।

सूचना पाकर कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव, एसआई दीपक कुमार, एएसआई प्रमोद द्विवेदी और अरविंद कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।

घटना की जानकारी बड़कागांव एसडीपीओ नेहाल अहमद को दी गई। वह भी घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच में शव की पहचान बबलू मांझी की अनिता धान (45 वर्ष) के रूप में की गई। मृतका के भाई महेश धान ने बहन के शव को पहचाना।

महिला कई वर्षों से अपने मायके बेस में खावागढ़ा में रह रही थी। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बड़कागांव एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।