Friday 10th of July 2026 11:24:41 AM
Home Blog Page 216

राहुल गांधी के 51वें जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने किया रक्तदान

0
राजेन्द्र आश्रम में दवाईयां व मास्क-साबुन का वितरण
रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता 

गया से श्रीकांत

गया। गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में राहुल गांधी के 51 वें जन्मदिन के मौके पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा कोरोना की वजह से रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर युवाओं का हौसला अफजाई के लिए बिहार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह,गया नगर निगम के उपमहापौर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, डॉ गगन कुमार युवा नेता रचित कुमार विशाल कुमार शमीम आलम आकाशदीप विशाल भूषण राजकुमार अभिषेक कुमार सचिन राज, रवि रंजन, कुंदन कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ बबलू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया गया कि आज राहुल गांधी से 51 वें जन्मदिन के मौके पर 51 युवाओं ने रक्तदान किया।

राजेन्द्र आश्रम में दवाईयां व मास्क-साबुन का वितरण
राजेन्द्र आश्रम में दवाईयां व मास्क-साबुन का वितरण

इसके बाद गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी में मनाया गया। इस मौके पर गरीबों के बीच मास्क,दवाईयां और साबुन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी के निर्देश पर उनका जन्मदिवस सादगी से मनाया जा रहा है। क्योंकि देश महामारी से जूझ रहा है और कांग्रेसजन ऐसी परिस्थितियों में जनता के दुख दर्द के साथ हैं। वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि आदरणीय राहुल गांधी के जन्मदिवस पर हम सब रक्तदान कर रहे हैं और गरीब वंचितों के बीच दवाईयां, मास्क और साबुन का वितरण कर रहे हैं ताकि लोगों का दुख दर्द कुछ कम किया जा सके।

कोडरमा: रेलवे ट्रैक पर गिरा पत्थर, नई दिल्ली

0
मानपुर-कोडरमा रेलखंड पर आवागमन बाधित
मानपुर-कोडरमा रेलखंड पर आवागमन बाधित

कोडरमा।
नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के मानपुर कोडरमा सेक्शन स्थित बसकटवा एवं नाथगंज हॉल्ट के बीच शनिवार की सुबह भूस्खलन एवं पत्थर गिरने से डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इस घटना में 02242 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के का इंजन भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

घटना के बाद 02314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, 03126 गाजीपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस गया के समीप रुकी हुई है. वहीं अभी तक नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस भी घटनास्थल पर ही रुके रहने की बात कही जा रही है।

आवागमन बाधित, यात्री परेशान

हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना में ट्रेन बेपटरी नहीं हुई है एवं किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ट्रक से पत्थर हटाने और परिचालन को चालू रखने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। गौरतलब हो कि कोडरमा व मानपुर के बीच घाट सेक्शन में अक्सर पहाड़ी से पत्थर खिसक कर रेल पटरी पर गिरने की घटना होती रहती है. बारिश के समय में इस तरह की घटना काफी बढ़ जाती है।

रेलवे ट्रैक पर गिरा पत्थर, नई दिल्ली

0

कोडरमा :- नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के मानपुर कोडरमा सेक्शन स्थित बसकटवा एवं नाथगंज हॉल्ट के बीच शनिवार की सुबह भूस्खलन एवं पत्थर गिरने से डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। इस घटना में 02242 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के का इंजन भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। घटना के बाद 02314 नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, 03126 गाजीपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस गया के समीप रुकी हुई है. वहीं अभी तक नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस भी घटनास्थल पर ही रुके रहने की बात कही जा रही है।

आवागमन बाधित, यात्री परेशान
हाजीपुर जोन के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि घटना में ट्रेन बेपटरी नहीं हुई है एवं किसी भी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं ट्रक से पत्थर हटाने और परिचालन को चालू रखने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू किया गया है। गौरतलब हो कि कोडरमा व मानपुर के बीच घाट सेक्शन में अक्सर पहाड़ी से पत्थर खिसक कर रेल पटरी पर गिरने की घटना होती रहती है. बारिश के समय में इस तरह की घटना काफी बढ़ जाती है।

झारखंड

0

उज्ज्वल दुनिया, रांची। कोरोना और लॉकडाउन के कारण पिछले माह से बंद हुई हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो गया है।

इस ट्रेन के परिचालन से रांची और हावड़ा सीधे तौर पर फिर से कनेक्ट हो गया है।

इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

यह ट्रेन गुरुवार की सुबह हावड़ा से रांची के लिए चली और दोपहर में ही वाया धनबाद-रांची से हावड़ा के लिए लौट भी गई।

यह ट्रेन हावड़ा और रांची के बीच पहले की तरह सप्ताह में छह दिन चलेंगी।

इसका ठहराव झारखंड के रांची, बोकारो और धनबाद रेलवे स्टेशन पर है।

इधर रांची से कामाख्या के बीच 30 जून से चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई।

सेकेंड सीटिंग से सेकेंड एसी तक की सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं।

इस ट्रेन से असम के साथ-साथ बिहार के सीमांचल वाले किशनगंज और पश्चिम बंगाल के मालदा, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी समेत आसपास के शहरों तक पहुंचने को सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

महंगाई के खिलाफ वामदलों का प्रदर्शन, मनाया विरोध दिवस

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। राज्यव्यापी आह्वान पर हजारीबाग की वामपंथी पार्टियों ने पूर्व सांसद भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता के नेतृत्व में शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीं धरना स्थल पर विरोध दिवस मनाया। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आयी है, तब से महंगाई अपने सारे रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य कम रहने के बावजूद सरकार के अधिक टैक्स लगाने के कारण देश में डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।

किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने वाले हैं, लेकिन केंद्र सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। खाद्य सामग्रियों की कीमत भी आसमान छू रही है।

वामपंथियों ने जमाखोरों को तत्काल पकड़ कर जेल भेजने की मांग की।

आंदोलन में गणेश कुमार वर्मा उर्फ सीटू, महेंद्र राम, निजाम अंसारी, मजीद अंसारी, ईश्वर महतो, इम्तियाज अहमद, तपेश्वर राम, चांद खान, आदिल अख्तर, नूर खां, शंभू कुमार, राजेश राम, देवनंदन प्रसाद, जयप्रकाश, मो. राजा, गुलाम जिलानी, मोख्तार अंसारी, सतीश सिन्हा, तेज नारायण राम, विजय मिश्रा आदि ने भाग लिया।

झारखंड के तीन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए केंद्र की मंजूरी, चतरा सांसद की पहल

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। केंद्र सरकार ने चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। इसकी स्थापना पीएम केयर्स फंड से होगी।

इस बाबत आवास एवं शहरी मामले के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव राजेश भूषण ने एक संयुक्त पत्र झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को भेजा है।

ऑक्सीजन प्लांट लगाने की जिम्मेवारी डीआरडीओ तथा स्थल चयन का जिम्मा एनएचएएल को सौंपा गया है।

यह जानकारी देते हुए चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने 25 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन को इन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए पत्र लिखा था।

पत्र में सांसद ने कहा था कि उनके लोकसभा क्षेत्र में चतरा के अलावा लातेहार तथा पलामू जिले के भी कुछ भाग आते हैं।

स्वास्थ्य एवं यातायात की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है। साथ ही अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र भी है।

इसी वजह से केंद्र सरकार ने चतरा, लातेहार एवं पलामू को आकांक्षी जिला में शामिल किया है।

केंद्र सरकार की ओर से देश में प्रथम चरण में 52 तथा दूसरे चरण में 200 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी प्रदान की गई है।

इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए विशेष कैंसिलेशन स्टांप जारी करेगा डाक विभाग

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक ने बताया कि सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को बी विद् योगा, बी एट होम यानि योग के साथ रहें-घर पर रहें थीम के साथ किया जाएगा।

इस दिन को यादगार बनाने के लिए हजारीबाग प्रमंडल के हजारीबाग व रामगढ़ प्रधान डाकघर सहित भारतीय डाक विभाग की ओर से देश के 810 प्रधान डाकघरों के माध्यम से सचित्र, हिंदी व अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंकित विशेष कैंसिलेशन स्टांप जारी किया जाएगा।

इसका उपयोग स्टांप के पुन: उपयोग को रोकने के लिए किया जाता है।

सभी डिलीवरी व नन डिलीवरी प्रधान डाकघरों की ओर से 21 जून को बुक हुए सभी मेल पर इसे अंकित करेंगे।

इस तरह के कैंसिलेशन स्टांप युक्त डाक टिकट अध्ययन के विषय, मूल्यवान व संग्रहणी होते हैं।

योग और आईडीवाई वर्षों से डाक टिकट संग्रह के लिए लोकप्रिय विषय रहे हैं।

वर्ष 2015 में डाक विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दो टिकटों का एक सेट और एक लघु पत्रक निकाला।

वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

वर्ष 2017 में संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन (यूएनपीए) ने न्यूयार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 10 योग आसन दिखाते हुए टिकटों का एक सेट जारी किया।

आईडीवाई पिछले छह वर्षों में दुनिया भर में रचनात्मक तरीकों से मनाया गया है।

भारत में अतीत की कई खूबसूरत तस्वीरों में योग दिवस के अनोखे समारोहों को दर्शाया गया है।

इसमें हिमालय की बर्फीली पर्वतमाला में योग का अभ्यास करने वाले भारतीय सेना के जवान, सेवामुक्त आईएनएस विराट पर योग करने वाले नौसेना अधिकारी और कैडेट, आईडीवाई संदेश के साथ रेत की मूर्तियों का निर्माण, भारतीय नौसेना के अधिकारी, भारतीय नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न आदि पर योग करते हैं।

वर्तमान फिलैटली पहल आईडीवाई के पालन में विविधता को जोड़ती है।

कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रधान डाकघर में 200 रुपए जमा कर डाक टिकट संग्रह खाता खोल सकते हैं।

इस प्रकार के सीमित मात्रा में छपने वाले टिकट व विशेष आवरण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

कोविड-19 और अन्य बीमारियों के संक्रमण से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में योग की विशेष भूमिका है।

लॉकडाउन के कारण सभी लोग घरों में कैद थे और शारीरिक गतिविधियां कम हो गईं, जिसका शारीरिक और मानसिक स्तर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

इस प्रतिकूल प्रभाव से बाहर निकलने एवं लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से योग दिवस के अवसर पर डाक विभाग की ओर से सुरक्षा मानकों का प्रयोग करते हुए विशेष कार्यक्रम की योजना है।

स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित फिल्म पुनर्जागरण के रिलीज का इंतजार खत्म, पोस्टर जारी

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित फिल्म पुनर्जागरण का इंतजार खत्म होने वाला है।

पिक्चर की प्रोमो और संगीत बेहद दर्शनीय और कर्णप्रिय हैं।

डिस्ट्रिब्यूटर्स की ओर से गुरुवार को नया पोस्टर जारी कर दिया गया है।

फिल्म 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने की बात कही जा रही है।

फिल्म में अधिकांश कलाकार हजारीबाग के हैं।

इनमें मुकेश राम प्रजापति स्वामी विवेकानंद, दीपक झा रामकृष्ण परमहंस, तापस चक्रवर्ती गिरिश चन्द्र घोष, राकेश सिन्हा देवेंद्रनाथ टैगोर, बबिता श्रीवास्तव मां शारदा, चंदा कुमारी सिस्टर निवेदिता, बसंत कुमार मिश्रा प्रोफेसर मैक्समूलर, यश कुमार प्रोफेसर हेस्डी, अजीत अरोड़ा हरमोहन और अमरकांत अमेरिकी सज्जन के किरदार में हैं।

भजन सम्राट अनूप जलोटा, शैलेन्द्र भारती, अभिषेक कुमार, उज्जवल सिन्हा एवं पुरन शिव ने गीतों में अपनी आवाज दी है।

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक आरंभ बैंड हजारीबाग के अभिजीत कुमार सोनू ने दिया है।

संगीतकार अजय मिश्रा, एडिटिंग नवीन उपाध्याय, छायांकन अनिरुद्ध उपाध्याय, ड्रोन राज वर्मा एवं उमाशंकर झा, वीएफएक्स पिंटू कुमार, सहयोगी निर्देशक अनुराग कुमार, पेंटिंग शशिभूषण, मेकअप एवं आर्ट उमेश कुमार, कॉस्ट्यूम अंशु कुमार और अर्जुन नारायण राणा के तैयार किया है।

माणिक दा एवं मंजीत ने व्वॉइस ओवर दिया है। फिल्म के गीतकार शिक्षाविद् डॉ हरेराम पांडेय, संदीप मुखर्जी एवं गजानंद पाठक हैं।

मूल कथा और निर्माण गजानंद पाठक तथा पटकथा लेखक व निर्देशक अनिरुद्ध उपाध्याय हैं।

बताया गया कि कुछ ही दिनों में फिल्म अमेजन प्राइम वीडियोज, एमएक्स प्लेयर, एयरटेल एक्सट्रीम वीआई समेत 11 अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आएगी।

आजसू पार्टी का संकल्प दिवस 22 जून को, कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान और पौधरोपण

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। आजसू पार्टी की जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष विकास राणा के आवासीय कार्यालय में हुई।

इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला प्रभारी सह सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चन्द्रा उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथा संचालन पार्टी के केंद्रीय सदस्य विजय वर्मा ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार 22 जून को आजसू पार्टी के संकल्प दिवस के रूप में मनाने पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 22 जून को रक्तदान शिविर लगाकर आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रक्तदान एवं प्रत्येक प्रखंड में पौधरोपण करेंगे।

मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संकल्प दिवस पर हजारीबाग जिलेके सभी प्रखंडों में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे और कम से कम 100 पौधे लगाएंगे ताकि पर्यावरण सुरक्षित और संतुलित रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मालवीय मार्ग झंडा चौक स्थित भाग्यमणि विवाह भवन में शिविर लगाकर रक्तदान किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य आनंद सिंह, महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव संगीता बारला, सदर प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश देव, दारू प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रसाद, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, प्रमोद कुमार वर्मा, छात्र संघ के उदय कुमार मेहता, विवेक कुमार राणा, अनुभा मिंज, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

बोकारो में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर विवाद बढ़ा, ईलाका पुलिस छावनी में तब्दील

0

बोकारो के बलीडीह में बनने वाले प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से पहले विवाद शुरू हो गया है, क्रिकेट स्टेडियम के लिए जमीन का सर्वे करने पहुंची झारखंड क्रिके ट एसोसिएशन की टीम और प्रशासनिक पदाधिकारियों के समक्ष स्थानीय नरकेरा मौजा के लोगों ने विरोध किया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन आदिवासियों की है और इस जमीन को बोकारो स्टील के द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है ।उसके बावजूद बोकारो स्टील और जिला प्रशासन आदिवासियों की खेती वाली जमीन को छीन कर क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को दे रही है। जिसका हम विरोध करते हैं।

इस विरोध को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। मौके पर चास एसडीओ चास के सीओ और मुख्यालय डीएसपी मौजूद रहे ।इस दौरान रांची से आई सर्वे की टीम ने जमीन का सर्वे जरूर कर लिया ।लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों से अपना विरोध दर्ज कराया। इस चास के अंचलाधिकारी ने विरोध करने वाले ग्रामीणों को कागजात लेकर चास अंचल कार्यालय आने बात कही है ।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन उनकी है और इसका एनओसी डीपीएलर बोकारो के द्वारा उन्हें प्राप्त है ।बावजूद इसके आदिवासी ग्रामीणों की जमीन लूटी जा रही है ।लोगों का आरोप है कि बोकारो में एक क्रिकेट स्टेडियम है और वहां जमीन भी खाली है ।लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाय स्थानीय ग्रामीणों की खाली पड़ी जमीन को छीनने का काम प्रबंधन और प्रशासन कर रही है।

आदिवासियों की जमीन पर नहीं बनने देंगे क्रिकेट स्टेडियम- स्थानीय
आदिवासियों की जमीन पर नहीं बनने देंगे क्रिकेट स्टेडियम- स्थानीय

12 वां मंत्री पदः एक अनार सौ बीमार के बीच अकेले बेचारे हेमंत सोरेन

0
मंत्रीमंडल विस्तार फिलहाल नहीं-सीएम
मंत्रीमंडल विस्तार फिलहाल नहीं-सीएम

रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़-भाग है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। रामेश्वर उरावं- धीरज साहू,  कांग्रेस और हेमंत सोरेन के बीच बातचीत की महत्वपूर्ण कड़ी बने हुए हैं। लेकिन 12 वें मंत्री का पेंच सुलझने का नाम नहीं ले रहा। एक अनार सौ बीमार वाली कहावत है।

कांग्रेस का दावा

कांग्रेस ने पांचवें मंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है। वे किसी ईसाई को अपने कोटे से मंत्री बनाना चाहते हैं। आखिर ईसाई समुदाय ने हमेशा महागठबंधन की पार्टियों को ही सपोर्ट किया है। सीएम हेमंत के लिए खुलकर “क्रिसमस गिफ्ट” जैसे शब्दों में उद्गार प्रकट हुआ। लेकिन जब मंत्री बनाने की बारी आई तो इस समुदाय की अनदेखी हो गई। लिहाजा सोनिया दरबार तक जबरदस्त लॉबिंग है। किसी आदिवासी ईसाई विधायक को मंत्री तो बनाना ही होगा।

झामुमो के अंदर कलह की आहट

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता खुलकर तो कुछ नहीं कह रहे लेकिन मंत्रीपद पर दावा उनका भी है। बसंत सोरेन, सीता सोरेन जैसे परिवार के दिग्गजों के अलावा झामुमो के कई ऐसे विधायक हैं जो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। उनके पास सरकार चलाने का अनुभव भी है, लेकिन इस सरकार में वे मार्गदर्शक मंडल में हैं।

बोर्ड-निगम को लेकर भी फंसे हैं पेंच

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी दो दिन पहले ही कह चुके हैं कि बोर्ड-निगम जैसे पदों पर विधायकों को नहीं बल्कि कांग्रेस के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जगह मिले। इरफान अंसारी ने कहा कि ये कहां का न्याय है कि सभी पदों पर विधायक ही कब्जा जमा लें ? फिर आम कार्यकर्ता कहां जाएंगे ?

राजनीतिक फिजा में तरह-तरह की अफवाहें

लगभग सभी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई बंसत सोरेन को लेकर बातें कर रहा है तो कोई कह रहा है कि पिछले दो साल तो कोरोना में निकल गया , अब और कितने दिनों तक इंतजार करें । शायद इसलिए सीएम ने इशारा कर दिया कि फिलहाल मंत्रीमंडल विस्तार नहीं ही समझिए ।

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट का सर्वे, दुनिया के सबसे स्वीकार्य नेता हैं नरेन्द्र मोदी

0

अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे स्वीकार्य नेता हैं। नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66% है। सर्वे की मानें तो लोगों की नजर में पीएम मोदी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस और जर्मनी सहित 13 देशों के अन्य नेताओं से बेहतर हैं।

इस अप्रूवल रेटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी का नंबर आता है, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 65 फीसदी है। वहीं तीसरी नंबर मैक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं, जिनकी रेटिंग 63 फीसदी है।

टॉप 10 में कौन-कौन राष्ट्राध्यक्ष शामिल ?

पीएम मोदी के बाद दूसरा स्थान अटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (65%) ने हासिल किया, इसके बाद मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (63%), ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (54%), जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (53%), अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (53%), कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (48%), ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (44%), दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन (37%), स्पेनिश स्पेन पेड्रो सांचेज़ (36%), ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (35%), फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन (35%) और जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा (29%) हैं।

क्या है मॉर्निंग कंसल्ट ?
गौरतलब है कि अमेरिकी डेटा कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस फिलहाल ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य में सरकारी नेताओं के लिए अप्रूवल रेटिंग को ट्रैक करता है और साप्ताहिक आधार पर नवीनतम डाटा के साथ पेज को अपडेट करता है। यह ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग ऑसत पर आधारित होती हैं और सैंपल साइज देश के अनुसार भिन्न होते हैं।

उत्क्रमित विद्यालय डोमाडीह में 98 लोगों को दिया गया कोरोना टीका

0
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला टीकाकरण अभियान
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला टीकाकरण अभियान

सोनाहातू -प्रखंड तेलवाडीह पंचायत के उत्क्रमित विद्यालय डोमाडीह गांव के टीका केंद्र में शुक्रवार को 98 लोगों को दिया गया कोरोना का टीका। बीडीओ सुचित्रा मिंज के उपस्थिति में टीकाकरण को सम्पन्न कराया गया चिकित्सा प्रभारी डॉ जयराम शर्मा ने बताया की 18 से 44 वर्ष 55 लोगों को तथा 45 प्लस के 43 लोग को टीका दिया गया।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो ने अपने परिवार के साथ लिया कोरोना टिका का पहला डोज।पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो ने बताया कि धीरे धीरे गाँव के लोग भी हो रहें हैं जागरूक सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक टिका लगाने का उत्साह लोगों पर देखा गया। टिका केंद्र में 98 लोगों का कोरोना जांच किया गया जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया पजेटिव एक भी नहीं।टीकाकरण के बाद आराम करने की व्यवस्था किया गया था।मौके पर बीडीओ सुचित्रा मिंज,पूर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो,तेलवाडीह पंचायत मुखिया फोनिभूषण सिंह मुंडा,एन एम सुमन मुंडा,प्रभा मिंज ,CHO पुनम राजवार,सहिया पानो देवी,मिलन देवी,सेविका कुन्ती देवी,जलेश्वरी देवी,तरु देवी,सुनीता देवी,प्रमिला देवी,सहायिका शांति देवी,jslps सेतु दीदी रमला देवी,सरलता गोराई,डोमन सिंह मुंडा,निमाई गोराई,उषा तिर्की,विभा देवी आदि उपस्थित थे।

रांची के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर खान कांग्रेस में हुए शामिल

0
कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन
कांग्रेस भवन में मिलन समारोह का आयोजन

राजधानी रांची के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तनवीर खान ने अपने समर्थकों के साथ विधिवत रूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने कांग्रेस शामिल होने वाले सभी व्यक्तिों को माला, बुके एवं कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने तनवीर खान व उनके साथियों को पार्टी की नीति-सिद्धांतों को बताते हुए कांग्रेस की विचार-धारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके अनुकूल चलने का शपथ दिलाया।

मौके पर कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी व्यक्तियों को स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि आप जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस पार्टी में आना बहुत ही अच्छी बात है। कांग्रेस पार्टी की विचार धारा सबों को साथ लेकर चलने वाली है। हर वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए कार्य करती है।

रांची से दिल्ली,  दिल्ली से रांची,  फिर दिल्ली… हेमंत जी, सब ठीक है ना ?

0

कौशलेन्द्र कौशल की कलम से…

झारखंड की राजनीति में अचानक गहमा-गहमी क्यों?
झारखंड की राजनीति में अचानक गहमा-गहमी क्यों?

रांची में मानसून की झमाझम का आनंद छोड़ सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली की तपीश में झुलसने क्या चले गये,  सूबे का सियासी तापमान ही उछाल मारने लग गया । जितनी मुंह उतनी बातें । कोई 12 वें मंत्री पद की रेहड़ी लगाये बैठा है तो कोई बोर्ड निगम के बंटवारे का मसाला पीसे जा रहा है ।

इन सबके बीच मुख्यमंत्री के अनुज और दुमका के विधायक बसंत सोरेन के लोकेशन का तड़का भी लगाया जा रहा है । पत्रकार बिरादरी की बात करूँ तो कोई बसंत सोरेन को दिल्ली में बता रहा है तो कोई उन्हें दुमका के रास्ते में ।

सत्ता सहयोगी कांग्रेस 12 वें मंत्रीपद की हुंकार भर रहा है तो झामुमो संगठन के एकमात्र माउथपीस सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो की दावेदारी का दंभ भर रहे हैं ।  कुल मिलाकर खिचड़ी वैसी ही पक रही है जिसका स्वाद झारखंड की जनता पृथक झारखंड गठनकाल से लगभग डेढ़ दशक तक चखती रही ।

राजनीति में अदृश्य शक्ति बड़ी चर्चा में है
राजनीति में अदृश्य शक्ति बड़ी चर्चा में है

झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता को कुछ इस तरह समझिए कि राज्य में 19 साल में 13 सरकारें बदलीं । इस दौरान यहां राज्य में 3 साल राष्ट्रपति शासन भी रहा ।।

अपने कार्य काल के डेढ़ साल में कोरोना की दो-दो लहरों से दो चार होते हेमंत सोरेन ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार की गाड़ी बाखूबी हांकी, इसमें कोई संदेह नहीं । किन्तु कोरोना आपदा की सुस्त होती रफ़्तार के बीच सियासी खींचतान की खबरें अच्छे संकेत तो नहीं ही दे रहीं ।

सियासत में संकेतों की बड़ी अहम भूमिका होती है । झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और हेमंत सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का सुबह दिल्ली जाना और देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आनन-फानन में दिल्ली कूच कर जाना सियासी खुराफात की खिचड़ी पकाने वालों को खुराक तो दे ही जाता है ।

खैर, समय रहते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मीडिया सलाहकार और झामुमो संगठन ने सियासी सगूफेबाजी को विराम नहीं दिया तो घाव झामुमो को ही लगेंगे ।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं )