Friday 10th of July 2026 01:22:32 PM
Home Blog Page 214

अनोखे वाहन पर पहुंची दूल्हे राजा की बारात, सेल्फी लेते गुजर गई ग्रामीणों की पूरी रात

0

उज्ज्वल दुनिया, पश्चिमी चंपारण(बिहार)। पश्चिमी चंपारण के एक गांव में दूल्हे से अधिक उनके अनोखे वाहन को देखने की होड़ मची रही।

पूरी रात ग्रामीण उस सुसज्जित वाहन के साथ सेल्फी लेते रहे।

शनिवार की रात यह बारात आयी थी मझौलिया प्रखंड स्थित बैठनिया भानाचक पंचायत के गुरचुरवा गांव में।

चकाचौंध करती लाइट से सुसज्जित कार के ऊपर बने हैलिकॉप्टर जैसे वाहन से दुल्हनिया लेने के लिए यह दिलवाला पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना अंतर्गत सटहा धनी टोला से दशई यादव का पुत्र नरेश यादव आया था।

 

गुरचुरवा के वार्ड-10 निवासी बिहारी यादव की बेटी शोभा कुमारी से ब्याह रचाने आए जमाई राजा से कहीं अधिक उनका वाहन आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

हाथी, घोड़ी, रथ, पालकी, बैंड बाजा आदि से अलग हटकर इस गांव में पहली बार ऐसे वाहन से कोई दूल्हे राजा पधारे थे।

वाहन देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। लोग उस वाहन के साथ सेल्फी लेने के लिए पागल से हो रहे थे।

यह अनोखा वाहन कुशल कारीगर गायघाट निवासी अजीमुल्लाह अंसारी का है।

उन्होंने मोहम्मदपुर में एक बारात के दौरान दूल्हे को ऐसे ही कार हेलीकॉप्टर जैसे वाहन से उतरते देखा था।

उसी दौरान उनको ख्याल आया कि इस तरह का कार हेलीकॉप्टर वाहन का निर्माण वह भी करेंगे।

उन्होंने अथक परिश्रम करते हुए छह माह के अंदर कार हेलीकॉप्टर जैसे वाहन बना कर अपनी कला- कौशल का लोहा मनवा लिया।

मोकामा में मौत के मुंह से बाल

0

उज्ज्वल दुनिया, बिहार(मोकामा)। जाको राखे साईयां मार सके न कोय…। मोकामा के बाइपास का हादसा देख कर सहसा यही पंक्तियां लोगों की जुबां पर आ जाती है।

वास्तव में उन चारों कार सवारों की किस्मत ही थी जो मौत के मुंह से वापस आ गए, बड़ा हादसा टल गया।

दरसल एक निजी गाड़ी पर सवार चार लोग पटना से बेगूसराय जा रहे थे।

 

गाड़ी मोकामा के माढू पोखर के पास फोरलेन पर एक निर्माणाधीन पुल के पास 20 फीट नीचे गिर कर अटक गई।

गाड़ी पर सवार लोगों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा सड़क निर्माण कंपनी की घोर लापरवाही से हुई है।

वहां बन रहे पुल के पास सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

हादसे के बाद मोकामा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डीडीसी ने किया हजारीबाग बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, बच्चों को दिए संदेश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। डीडीसी अभय कुमार सिन्हा ने रविवार को हजारीबाग बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) का औचक निरीक्षण किया।

इस क्रम में सभी पांच वार्डों, रसोईघर, शौचालय एवं बाहरी परिसर की जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त कीं।

डीडीसी ने जब्त सामग्रियों की सूचना संबंधित थाने को देने का निदेश दिया।

उन्होंने यहां प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मियों को यहां की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वहीं आगंतुकों एवं दैनिक उपयोग की सामग्रियों के आगमन पर सख्ती से जांच के बाद ही प्रवेश की इजाजत देने की बात कही।

उन्होंने कर्मियों को जेजे एक्ट के अक्षरश: अनुपालन सहित यहां रहनेवाले किशोरों के साथ किसी प्रकार का दुव्र्यवहार नहीं करने का निर्देश दिया।

उन्होंने किशोरों से उनसे संबंधित केस एवं परिवार के बारे में जानकारी लीे।

साथ ही बच्चों की पढ़ाई से संबधित टिप्स भी दिए एवं सभी किशोरों को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, परिवीक्षा अधिकारी (कारा) एवं सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

नमामि गंगे क्विज में चतरा की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा। नमामि गंगे ऑनलाइन क्विज में चतरा जिले ने बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।

इस क्विज में 130 देश के 55,000 विद्यालयों के 11 लाख एक हजार 379 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

रविवार को टॉप-10 विद्यालयों की सूची जारी की गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस क्विज में चतरा के राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल ने टॉप-10 में अपना स्थान बनाया है।

यह झारखंड का एकमात्र स्कूल है, जो दसवें स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुना गया है।

डीसी दिव्यांशु झा और प्रभारी डीइओ जीतेंद्र कुमार सिंह ने इस स्कूल के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस क्विज में भाग लेने के लिए राज्य संपोषित प्लस टू हाई स्कूल के कक्षा नौ से 12वीं तक के कुल 15,797 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

इसमें स्कूल के करीब 1300 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता 21 मई से शुरू होकर जून तक चली।

स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता ने बताया कि रविवार को नमामि गंगे मिशन ने विद्यालय को ई-मेल और मोबाइल पर सूचित कर बताया कि विद्यार्थियों की सहभागिता के आधार पर इस स्कूल को टॉप-10 में शामिल किया गया।

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ दर्ज मामले में साक्ष्य से छेड़छाड़, तत्कालीन दो आईओ पर केस

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ दर्ज मामले में साक्ष्य से छेड़छाड़ करने के आरोप में तत्कालीन दो आईओ पर एफआईआर दर्ज हुआ है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद चतरा जिले के टंडवा थाने में यह मामला दर्ज हुआ है।

यह मामला योगेंद्र साव के खिलाफ टंडवा थाने में दर्ज कांड संख्या 90/15 और 91/15 के तत्कालीन अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर गौरी शंकर तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है।

वर्तमान में दोनों आईओ रिटायर्ड हो चुके हैं।

बताया जाता है कि इन दोनों कांडों के अनुसंधान के वक्त साक्ष्य से छेड़छाड़ की गई थी।

डीजीपी के आदेश के बाद चतरा एसपी ने सिमरिया डीएसपी को दोनों तत्कालीन आईओ के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

दोनों आईओ पर कांड संख्या 81/2021 आईपीसी की धारा 420/201/34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जांच के बाद सीआईडी ने प्रारंभिक रिपोर्ट डीजीपी को भेजी थी।

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव की बेटी और बड़कागांव की वर्तमान कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा था।

आरोप था कि पुलिस अधिकारियों ने सही तरीके से उन कांडों का अनुसंधान नहीं किया था।

इस मामले में अनुशंसा की गई है कि उस समय हजारीबाग और चतरा में जो पुलिस अधिकारी थे, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉक्टर की पिटाई कर लूटनेवाले चार अपराधी गिरफ्तार, एक एयर पिस्टल व चार मोबाइल जब्त

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा। चतरा सदर थाना पुलिस ने लूट की बाइक के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से पुलिस ने एक एयर पिस्टल व चार मोबाइल भी जब्त किया है।

गिरफ्तार अपराधियों में शहर के नगवां मोहल्ला निवासी मनोज राम का पुत्र सुुमित कुमार, दुखन साव का पुत्र रूपेश कुमार, मुसाफिर मोची का पुत्र नवल कुमार व प्रमोद राम का पुत्र सचिन कुमार शामिल हैं।

सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सदर अस्पताल में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ इनामुल हक सिमरिया से रात्रि ड्यूटी करने सदर अस्पताल आ रहे थे। इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र की पाराडीह पंचायत स्थित पुलिया के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें रोक कर जमकर पिटाई कर दी।

 

फिर उनकी बाइक लेकर चंपत हो गए। उसके बाद भुक्तभोगी ने सदर थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया।

इस मामले में कांड दर्ज करते हुए एसपी ऋषव कुमार झा के निर्देश पर छापामार टीम का गठन किया गया।

टीम में सदर थाना प्रभारी लव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सिकेंद्र सिंकू, रूपेश कुमार, अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर, राजेश शर्मा और थाने के सशस्त्र बलों को शामिल किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के पनसलवा मोहल्ला से सुमित कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।

उसकी तलाशी के क्रम में पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया। उसकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों को पकड़ा गया। फिर लूटी गई बाइक बरामद की गई।

एसडीपीओ ने बताया कि सचिन के खिलाफ रांची स्थित एक मेडिकल में लूटकांड का मामला दर्ज है।

चतरा के हंटरगंज में ग्राहकों के हड़पे 1.85 करोड़ रुपए, सोसाइटी के अध्यक्ष

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा के हंटरगंज में संचालित सिविल क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड औरू के अध्यक्ष और सचिव को जेल भेज दिया गया है।

दोनों पर ग्राहकों के एक करोड़ 85 लाख 71 हजार रुपए हड़पने का आरोप है।

सोसाइटी के एजेंट बढ़ीबिघहा गांव निवासी अब्दुल समद ने थाने में आवेदन दिया, तब इतनी बड़ी राशि के गबन का मामला प्रकाश में आया।

उनके आवेदन पर कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना प्रभारी राजीव रंजन ने सोसाइटी के अध्यक्ष चौपारण निवासी अर्रंवद कुमार और हटरगंज औरू निवासी सचिव विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इससे पहले भी एजेंट मिथुन कुमार दास, युगेश्वर प्रजापति, अरविंद प्रजापति, जीतेंद्र कुमार यादव ने भी थाने में आवेदन देकर अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ ग्राहकों की राशि गबन की शिकायत की थी।

एजेंटों ने आवेदन में बताया है कि अध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर आवर्ती खातों में ग्राहकों की राशि जमा कराई गई थी।

सोसाइटी का कार्यालय गोदोबार गांव में एक किराए के मकान में वर्ष 2014 से संचालित है।

फरवरी 2020 तक कार्यालय सुचारू रूप से चला। कार्यालय से ग्राहकों के नाम जमा राशि के रसीद भी मिलतेरहे।

निर्धारित मापदंड के तहत ग्राहकों को कमोबेश कुछ लाभ भी मिला।

लेकिन मार्च 2020 में सारा सामान निकाल कार्यालय में ताला जड़ दिया गया और मोबाइल ऑफ कर अध्यक्ष-सचिव फरार हो गए।

इधर ग्राहक एजेंटों पर चढ़ बैठे और उन्हें ही गबन का आरोपी मान धमकी आदि भी देने लगे थे, तब एजेंटों ने यह पहल की।

पीड़ित बच्ची को एक लाख रुपए मुआवजा दे झारखंड सरकार, केंद्रीय मानवाधिकार आयोग का आदेश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने हजारीबाग स्थित बड़कागांव की पीड़ित बच्ची को एक लाख रुपए का मुआवजा झारखंड सरकार को देने का आदेश दिया है।

दरअसल बड़कागांव के तत्कालीन बीडीओ राकेश कुमार और उनकी पत्नी के विरुद्ध बाल श्रम और प्रताड़ित करने के मामले में यह आदेश जारी किया गया है।

एक अक्तूबर 2019 को बड़कागांव के तत्कालीन बीडीओ एवं उनकी पत्नी के विरुद्ध बाल श्रम, बच्चों के प्रति क्रूरता एवं भादवि की अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

बचपन बचाओ आंदोलन ने इस मामले में किया था हस्तक्षेप

बचपन बचाओ आंदोलन के स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जोरदार आंदोलन किया था।

कोडरमा के डोमचांच निवासी ओंकार विश्वकर्मा ने इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर विस्तार से घटना की जानकारी देते हुए नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी।

तत्कालीन बीडीओ एवं उनकी पत्नी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार थे और हाई कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत लिया था।

बीडीओ दंपती पर नाबालिग आदिवासी बच्ची को घर में कैद कर नौकरानी का काम कराने, मारपीट करने और गर्म सलाखों से शरीर पर दागे जाने का आरोप था।

बच्ची को उसके मौसेरे भाई ने उस घर से आजाद करा कर सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया था, तब मामले का खुलासा हुआ था।

इस मामले में बीडीओ और उसकी पत्नी के खिलाफ हजारीबाग सदर थाना में एक अक्तूबर 2019 को कांड संख्या 339/19 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

बड़कागांव के एसडीपीओ ने दंडाधिकारी के साथ सात नवंबर 2019 की जांच रिपोर्ट में घटना को सही ठहराया था।

13 जनवरी 2021 को मानवाधिकार आयोग ने झारखंड सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि पीड़िता के लिए एक लाख के मुआवजे की अनुशंसा क्यों नहीं की जाय ?

सेल्फी लेना पड़ा महंगा, चतरा के तमासीन जलप्रपात में बहे कोडरमा के तीन दोस्त

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा के प्रसिद्ध जलप्रपात तमासीन में कोडरमा जिले के तीन दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए।

घटना रविवार की दोपहर ढाई बजे के करीब बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव की तरफ जाकर सेल्फी लेने लगे।

इसी दौरान एक युवक गहरेपानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में ये दोनों युवक भी तेज बहाव में चले गए।

दो युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने तो बचा लिया, लेकिन एक युवक को नहीं बचाया जा सका। उसका अता-पता नहीं चल पा रहा है।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजपुर पुलिस को दी।

राजपुर पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

उस युवक की पहचान कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया निवासी 25 वर्षीय सुजीत यादव के रूप में की गई है।

पांकी के जीवन रक्षक नर्सिंग होम ने लाश को भी रेफर किया

0
पहले इलाज के दौरान ली जान, दो घंटे तक मरने की खबर छिपाई गई
पहले इलाज के दौरान ली जान, दो घंटे तक मरने की खबर छिपाई गई

पलामू। पांकी प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड स्थित जीवन रक्षक नर्सिंग होम में आज एक बड़ी लापारवाही का मामला प्रकाश में आया है।अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के कारण यहां भर्ती पांकी के करार गांव निवासी जसवंत भुईया की उम्र 20 वर्षीय पत्नी की असमय मौत हो गई।

लापरवाही का आलम यह था कि मरीज की मौत के बाद भी नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने मरीज को रेफर कर दिया था। हालांकि प्रसव के बाद जन्म बच्चा सुरक्षित हैं।मृतका के परिजनों का आरोप है कि जीवन रक्षा नर्सिंग होम में झोला छाप चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं और उन्हीं के द्वारा गलत ढ़ंग से आंपरेशन किए जाने के कारण महिला की मौत हुई हैं।

परिजनों ने लगाया गलत तरीके से आँपरेशन करने का आरोप

जानकारी के अनुसार परिजनों ने उक्त महिला को डिलीवरी के लिए स्वास्थ्य सहिया के कहने पर नर्सिंग होम में भर्ती करवाया था। 2 घंटों तक हास्पिटल में रखने के बाद महिला के परिजनों को बताया गया कि बच्चे की डिलीवरी के लिए आँपरेशन करना होगा। परिजन तब तक कुछ नहीं समझ पाते कि कल शाम 4 बजें महिला का आँपरेशन कर दिया गया । इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। नर्सिंग होम के कर्मियों ने मरीज का ऑपरेशन 11 बजें रात को ही कर दिया। हालांकि तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी और इसके बारें में परिजनों को जानकारी नहीं दी गई। महिला की मौत के बाद परिजन रोने लगे तब लोगों को मामले की जानकारी हुई।

इधर परिजनों ने आँटो से महिला के शव को घर ले जाकर दाह संस्कार कर दिया है। बताते चलें कि पांकी सामुदायिक केंद्र में दलाल संक्रिय है, जो मरीजों को झोला छाप नर्सिंग होम में ले जाते हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी पांकी प्रखंड मुख्यालय में संचालित अवैध नर्सिंग होम में कई मरीजों की मौत हो चुंकि है। यह सब स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण हो रहा है।ईधर पांकी सामुदायिक केंद्र के प्रभारी डाँ महेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस संबंध में परिजनों द्वारा लिखित सुचना देने के बाद उक्त नर्सिंग होम पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

बोकारोः कारोबारी बंधुओं के अपहरण के पांच आरोपी गिरफ्तार

0
गिरफ्तार किए गये अपहरणकर्ताओं के साथ बालिडीह थाने की पुलिस
गिरफ्तार किए गये अपहरणकर्ताओं के साथ बालिडीह थाने की पुलिस

बोकारो । अपहरण मामले में फरार चल रहे पांच अपराधियों को बालीडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है ।  इन दिनों ये जमानत पर बाहर आकर अपराध को अंजाम देने में लगे थे।

बालीडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि 14 जून को व्यवसायी बसंत महतो अपने भाई के साथ बालीडीह के कुर्मिडीह में राजकुमार कुंतीया के यहां बकाया राशि मांगने गये हुए थे । यहां पहले से ही मौजूद 7-8 लड़के हथियारों से लैशस बसंत महतो का अपहरण कर लिए। इसके बाद महतो के परिजनों द्वारा घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना के बाद ही अपहरणकर्ताओं ने फोन कर फिरौती की एक लाख रुपये परिजनों से मांग की।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए बादामबसा जंगल से अपहृत महतो को सकुशल बरामद किया था। इस मामले में फरार चल रहे सुरेंद्र यादव, संयोग सिंह, अमीरा पण्डित, राहुल कुमार, अनूप मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इन अपराधियों पर बोकारो जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि ये लोग ठीकेदारों व व्यवसायियों से रंगदारी मांगने में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले लोको शेड में काम करा रहे एक ठीकेदार के कर्मी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण यह गिरोह अपने मकशद में कामयाब नही हो पाए,जिसमें गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्त में आये अपराधियो ने गिरोह का सरगना बिटू सिंह को बताया हैं। इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी चास के बंसीडीह से हुई हैं।

खेल खेल मे छोटे भाई ने बहन को बना दिया गर्भवती

0
खेल खेल मे छोटे भाई न बहन को बना दिया गर्भवती
खेल खेल मे छोटे भाई न बहन को बना दिया गर्भवती

स्मार्टफोन बदलते जमाने में बेहद जरूरी गैजेट बन चुका है । बच्चों की पढ़ाई लिखाई तक इसके सहारे चल रही है । लेकिन इसका बुरा असर बच्चों पर कितना पड़ रहा है, क्या कभी आपने सोचा है ? एक 13 साल के लड़के ने अपनी सगी 15 साल का बहन के सात शारीरिक रिश्ते बनाए, वो भी पॉर्न वीडियो देखने के बाद । इसकी वजह से उसकी बहन प्रेग्नेंट हो गई । मामला 6 महीने के बाद सामने आया, जब लड़की का पेट बड़ा होने लगा और उसके घरवालों को कुछ शक हुआ ।

मूल रूप से महाराष्ट्र का है पीड़ित परिवार

एक 13 साल के भाई और 15 साल की बहन ने खेल-खेल में शारीरिक संबंध बना लिए । जब लड़की का पेट असामान्य रूप से बड़ा नजर आने लगा तो जांच कराई और वह 6 माह की गर्भवती मिली । परिवार को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए । परिवार मूल से महाराष्ट्र का रहने वाला है और अलवर के भिवाड़ी में काम करता है । अब महाराष्ट्र पुलिस ने जीरो एफआईआर भेजी तो इस मामले का खुलासा हुआ।

निजी स्कूल में पढ़ती है छात्रा

पीड़िता भिवाड़ी के ही एक निजी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है. छोटा भाई 7वीं कक्षा में पढ़ता है. महिला थाना प्रभारी रमाशंकर ने बताया कि महाराष्ट्र का एक परिवार मजदूरी के लिए लंबे समय से भिवाड़ी में रह रहा था. 15 साल की पोती का पेट बड़ा देख दादी को संदेह हुआ था तो उन्होंने जांच कराई तो वह गर्भवती निकली. परिवार इतने गहरे सदमे में आ गया कि तुरंत मूल गांव महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम चला गया. बाद में बच्चा खराब होने पर डिलीवरी करा दी गई. पीड़िता ने महाराष्ट्र पुलिस को अस्पताल में पर्चा बयान में पूरा घटनाक्रम बताया.

खेल-खेल में बनाए संबंध

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ये घटना दिसंबर 2020 में हुई थी. इसके आधार पर सेवाग्राम थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर भिवाड़ी पुलिस को भेजी. आरोपी व पीड़िता और अस्पताल में लिए भ्रूण का डीएनए सैंपल लेने पुलिस टीम महाराष्ट्र गई है. दोनों बच्चे दिन भर फोन चलाते रहे थे. इस दौरान कुछ गलत लिंक उन्हें मिल गए और वो अश्लील फिल्में देखने लगे. खेल-खेल में दोनों ने संबंध बना लिए. दोनों को अपराध के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अब तक सामने नहीं आया कि उन्होंने ऐसा कितनी बार किया.

कार के फर्श में बने तहखाने में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी 64 बोतल अवैध शराब

0

लातेहार /चंदवा: एसपी प्रशांत आनन्द को मिली गुप्त सूचना पर चंदवा थाना पुलिस ने रविवार की देर शाम एक स्विफ्ट डिजायर कार से रांची से बिहार ले जाई जा रही 1 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस ने शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

शराब तस्करों से पुलिस को मिली कई अहम जानकारियां
शराब तस्करों से पुलिस को मिली कई अहम जानकारियां

रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए एसआई विकास कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापामारी दल ने एनएच-39 पर वन विभाग के दो नंबर चेकनाका के पास स्विफ्ट डिजायर कार (JH01V 2345) को रुकवाया गया जंहा तलाशी के दौरान लगभग 1 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि कार के फर्श पर तहखाना बना कर 40 बोतल ब्लेंडर प्राइड व 24 बोतल ब्लैक डॉग शराब बरामद किया गया। कार पर सवार अभिनव कुमार सिंह, पिता विनय कुमार सिंह (ग्राम तूको, थाना बेड़ो, रांची) व बसंत लोहरा, पिता सुखदेव लोहरा (ग्राम कॉन्टू लहना, थाना रातू, रांची) को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस को अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।  चंदवा थाना कांड संख्या 82/21 के तहत उत्पाद अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। सोमवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को लातेहार जेल भेज दिया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, विकास कुमार शर्मा समेत जिला पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

लातेहारः पुलिस ने गलती से नहीं, बल्कि ब्रह्मदेव की कनपटी से सटाकर मारी गोली

0
मृतक के परिजन को मुआवजा एवं नौकरी दे सरकार - शिवशंकर उरांव
मृतक के परिजन को मुआवजा एवं नौकरी दे सरकार – शिवशंकर उरांव

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का एक उच्च स्तरीय जांच दल लातेहार के गारू पहुंचा । जांच दल ने घटनास्थल की जांच की और पीड़ित ब्रह्मदेव के परिवार से मुलाकात की । ब्रह्मदेव सिंह की झारखंड जगुआर के जवानों के द्वारा गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।

घटनास्थल पर जाकर घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि यह घटना नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की घटना नहीं थी, बल्कि यह फर्जी मुठभेड़ थी। पुलिस सुरक्षा बल द्वारा जानबूझकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीण नक्सली नहीं थे बल्कि निरीह मासूम लोग थे।

शिवशंकर उरावं ने कहा कि ग्रामीण सरहुल त्योहार के एक दिन पहले परंपरागत प्रथा के अनुरूप जंगल की ओर शिकार खेलने जा रहे थे। उन भुक्तभोगी ग्रामीणों के द्वारा हाथ उठाकर चिल्लाकर स्वयं को ग्रामीण बताने के बाद भी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। मृतक ब्रह्मदेव सिंह खरवार पहली व दूसरी गोली जांघ और कमर में लगी थी,  उससे वह घायल होकर गिर गया था,  परंतु जीवित था । सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हें टांग कर नाला के उस पार जंगल में ले जाकर कनपटी में सटाकर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई ।

मृतक ब्रहामदेव सिंह के परिवार से घटना की जानकारी लेता भाजपा का जांच दल
मृतक ब्रहामदेव सिंह के परिवार से घटना की जानकारी लेता भाजपा का जांच दल

मृतक की पत्नी उसकी मां और बहन के साथ – साथ गांव के कुछ लोग घायल पड़े ब्राह्मण देव को देखा था । जब नजदीक गए तो उन्हें भी बंदूक राइफल का डर दिखा कर के भगा दिया गया। तब जंगल में ले जाकर के उसकी हत्या कर दी है। मृतक की मां बहन और पत्नी ने गोली चलने पर घर से बाहर आंगन में खड़े होकर चिल्ला चिल्लाकर मिन्नतें की, परंतु उनकी एक न सुनी गई।

झारखंड सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन पुलिस महकमा और पदाधिकारी कर्मचारी अब तक किसी भी प्रकार का कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया ,बल्कि घटना की लीपापोती करने का प्रयास कर रही है ।  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश का जांच दल की मांग है कि उक्त घटना की गंभीरता पूर्वक एवं कठोरता पूर्वक सुरक्षा बल के अधिकारी झारखंड जगुआर के जवानों पर न्यायिक कार्यवाही हो उन्हें सजा मिले । पीड़ित परिवार मृतक के परिवार को समुचित मुआवजा ₹20 लाख तत्काल दी जाए । मृतक की पत्नी जीरामणि देवी को जो इंटर पास है तथा मृतक का 1 वर्ष का पुत्र है, उसके भरण-पोषण के लिए एक सरकारी नौकरी दी जाए।

पीड़ित परिवार को प्रशासन के द्वारा डराया धमकाया जा रहा है,  इसलिए पीड़ित परिवार के द्वारा फर्जी मुठभेड़ करने वालों पर एफ आई आर दर्ज कराने की व्यवस्था करे।  उक्त गांव की फेक एनकाउंटर घटना की जांच तथा समुचित न्याय के लिए मोर्चा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से आग्रह करेगी। ग्रामीणों मासूमों आदिवासी जनजातियों के मानवाधिकार की सुरक्षा हेतु राज्य एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी आग्रह किया जाएगा।

मानसून की पहली बारिश ने घटिया सड़क निर्माण की खोली पोल

0
बरवाडीह प्रखंड के पंचायत छेंचा हाईस्कूल से होरिलौंग विद्यालय होते हुए ग्राम पुटवागढ का हाल
बरवाडीह प्रखंड के पंचायत छेंचा हाईस्कूल से होरिलौंग विद्यालय होते हुए ग्राम पुटवागढ का हाल

उज्ज्वल दुनिया
लातेहार/बरवाडीह ।  राज्य संपोषित योजना अंतर्गत बरवाडीह प्रखंड के पंचायत छेंचा हाईस्कूल से होरिलौंग विद्यालय होते हुए ग्राम पुटवागढ तक पीसीसी व कालीकरण पथ निर्माण का मानसून की पहली बारिश के बूंदों ने वित्तीय अनियमितता की पोल खोलकर रख दी है ।

2 करोड़ 62 लाख 33 हजार की लागत से बनी उक्त सडक का पीसीसी सडक मे दरारें पड गई है और सडक भी टूटने लगी हैं । आरोप है कि प्राक्कलन को ताक पर रखकर कालीकरण किया गया । बता दें कि सडक को 150 एम एम खोदकर ग्रेडिंग के साथ जीएसबी किया जाना था ,पर पूर्व में बने ग्रेड वन सडक के एक चौथाई भाग को बगैर जीएसबी किए डब्ल्यू बीएम 2 पर ग्राउंडिंग कर 10 से 15 एम एम प्रीमिक्स कारपेट चढाकर पूर्ण करा दिया गया है ।

वहीं सडक के कुछ भागों में मिट्टी का साईड फीलिंग नहीं होने के कारण सडक के किनारे का भाग टूटता जा रहा है । जिसकी कोई सुध लेने वाला नहीं है ,वहीं कलभर्ट व फूलिया के किनारे से मिट्टी का कटाव हो जाने से क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। इसके अलावा कच्ची मिट्टी पर कालीकरण सडक बनने से कच्ची मिट्टी धंस जाने से क्ई जगहों पर सडक धंस गया है जो आनेवाली बरसात में टूट जाने की संभावना है। गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों मे आक्रोश है । जागरूक ग्रामीण व राहगीरों ने सरकार से ऊच्च स्तरीय जाँच की मांग की है।