Friday 10th of July 2026 03:29:49 PM
Home Blog Page 212

कैबिनेटः रांची से सटे नगड़ी के मुड़मा में बनेगा NTPC और NHAI का भव्य परिसर, घाटशीला में बनेगा केन्द्रीय विश्वविद्यालय

0

रांची । प्रोजेक्ट भवन में हेमंत मंत्रिमंडल की हुई बैठक में विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों पर घंटी आधारित संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के पैनल को एक्सटेंशन देने पर सहमति प्रदान की गई। अब ये घंटी आधारित शिक्षक 30 सितंम्बर 2021 तक पहले की तरह ही काम करते रहेंगे । इसके अलावा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सिपाहियों/जेसीओ/पदाधिकारियों की सेवा अनुबंध प्राप्त पर विशेष पुलिस बल के गठन को भी स्वीकृति दी गई।

रांची से सटे मुड़मा गांव में NTPC और NHAI का भव्य परिसर

रांची जिला अंतर्गत अंचल नगड़ी मौजा मुड़मा अंतर्निहित कुल रकबा 2.05 एकड़ भूमि कुल देय राशि 4 करोड़ 4 लाख 94 हजार 778 रुपये मात्र की अदायगी पर एनटीपीसी को कार्यालय भवन निर्माण हेतु स:शुल्क स्थायी भू-हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई। यहीं पर कुल रकबा 1.03 एकड़ भूमि कुल देय राशि 2 करोड़ 3 लाख 46 हजार 157 रुपये मात्र की अदायगी पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर निर्माण हेतु स:शुल्क स्थायी भू-हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई।

खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का रास्ता साफ
खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का रास्ता साफ

इसके अलावा मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय इस प्रकार हैं

★ पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई शत-प्रतिशत योजना SVAMITVA (Survey of Villages And Mapping with Improvised Techology in Village Areas) के झारखंड राज्य में लागू करने की स्वीकृति दी गई।

★ Jharkhand State Wide Area Network (JharNet) परियोजना का वर्तमान सेवा प्रदाता M/s UTL को एवं पीटीए (थर्ड पार्टी ऑडिटिंग एजेंसी, M/s WIPRO) को दिनांक 1 अगस्त 2020 से दिनांक 30 अप्रैल 2021 (नौ महीना) तक रुपए 16 करोड़ 11 लाख 16 हजार मात्र के व्यय पर सेवा विस्तार एवं पूर्व के विस्तार में प्राप्त निर्देश के शर्तों में आंशिक संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।

★ मार्च, 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले झारखंड स्वास्थ्य सेवा के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों का अवधि विस्तार मार्च, 2022 अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि से 6 माह की अवधि, जो भी बाद में हो, तक करने की स्वीकृति दी गई।

★ महामारी रोग अधिनियम, 1897 तथा झारखंड महामारी रोग (कोविड-19) विनियमन, 2020 के आलोक में झारखंड महामारी रोग “Mucormycosis” विनियमन 2021 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) अधिनियम 2000 (अंगीकृत एवं यथा संशोधित) के अंतर्गत स्थापित राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभाग एवं आंगीभूत महाविद्यालयों (अल्पसंख्यक महाविद्यालय घाटानुदान सहित) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम, 2018 के आलोक में “Statutes on minimum qualification for appointment of teachers and other academic staff in Universities and colleges and measure for the maintenance of standards in Higher Education-2021; in pursuance to UGC Regulation, 2018” के गठन की स्वीकृति दी गई।

★ पतरातू थर्मल पावर स्टेशन के परफारमेंस इंप्रूवमेंट एवं 4000 मेगावॉट क्षमता विस्तार के लिए झारखंड सरकार एवं एनटीपीसी लिमिटेड के संयुक्त उद्यम कंपनी पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के गठन के उपरांत MoA एवं JVA में उल्लिखित प्रावधान के आलोक में PVUNL को 200 एकड़ भूमि (जिस पर पुराना पीटीपीएस पावर प्लांट अवस्थित था) के लीज को अगले 5 वर्षों की अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।

★ विभागीय राज्यादेश संख्या-1689/ राo, दिनांक 27 मई 13 को निरस्त करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत अंचल घाटशिला के मौजा बड़ापहाड़ में कुल रकबा 07.94 एकड़ भूमि को केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन, मानव संसाधन विकास विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली को नि:शुल्क भू-हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई।

★ केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के लिए मुक्त किए गए कुल 8 करोड़ 49 लाख रुपए की निकासी के लिए जेसीएफ से अग्रिम की स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए प्रखंड भवन मुख्य निर्माण कार्य योजना अंतर्गत झारखंड राज्य के 83 प्रखंडों में आवश्यकतानुरूप आवासीय भवनों के नव निर्माण हेतु 38568.855 लाख रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति पर घट्नोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के लाभुकों को मई 2021 से जून 2021 तक की अवधि के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति लाभुक प्रतिमाह मुफ्त वितरित करने हेतु खाद्यान्न के परिवहन, हथालन एवं वितरण कार्य हेतु संभावित व्यय राशि 56.59 करोड़ रुपए मात्र की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड खिलाड़ी (सीधी नियुक्ति) नियमावली, 2014 के तहत अनुशंसित खिलाड़ियों के नियुक्ति हेतु निर्धारित अहर्ताओं के शिथिलीकरण की स्वीकृति दी गई।

Jharkhand Tribal Advisory Council का गठन, सीएम अध्यक्ष और चंपई सोरेन उपाध्यक्ष

0
सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्ष और चम्पई सोरेन होंगे उपाध्यक्ष
सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्ष और चम्पई सोरेन होंगे उपाध्यक्ष

झारखंड राज्य Tribal Advisory Council का गठन हो गया है। सीएम हेमंत सोरेन इसके पदेन अध्यक्ष होंगे । परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इन दोनों सहित कुल 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई जिनमें दो मनोनित सदस्य होंगे । विश्वनाथ सिंह सरदार एवं जमल मुण्डा को मनोनित सदस्य के रुप में चुना गया है।

विपक्ष की ओर से इसमें बाबूलाल मरांडी और नीलकंठ सिंह मुण्डा को भी सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा Jharkhand Tribal Advisory Council  के बाकी सदस्य इस प्रकार हैं। प्रोफेसर स्टीफन मरांडी,  बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरुआ, चमरा लिण्डा, कोचे मुण्डा, भूषण तिर्की, सुखराम उरावं, दशरथ गगरई, विकास कुमार मुण्डा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, सोनाराम सिंकू ।

रांचीः भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा IT Cell की टीम गठित

0

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी कयूम अंसारी के द्वारा राज्य के सभी जिलों मैं आईटी सेल संयोजक एवं सहसंयोजक का गठन कर लिया गया है ।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/New-Doc-2021-06-21-16.17.05.pdf” title=”New Doc 2021-06-21 16.17.05″]

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व सभी जिला के जिला अध्यक्षों की एक अहम बैठक की जाएगी जिसमें आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।  सभी जिलों में गठन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आईटी सेल संयोजक,सहसंयोजक की सूची इस प्रकार है ।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की IT Cell
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की IT Cell

 

पूर्व विधायक ने लगाया स्वर्णरेखा परियोजना के पदाधिकारियों पर रिक्तियां छुपाने का गंभीर आरोप

0
ईचागढ के पूर्व विधायक साधुचरण महतो
ईचागढ के पूर्व विधायक साधुचरण महतो

सरायकेला। ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के पदाधिकारियों पर नियोजन और रिक्तियां छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पूर्व विधायक साधु चरण महतो ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में ही परियोजना को अपने हिस्से का अंशदान देने संबंधित निर्देश राज्य सरकार को दिया है। लेकिन परियोजना के पदाधिकारियों ने चांडिल डैम विस्थापितों को ठगने का काम किया है।

परियोजना में सभी रिक्तियों को वर्ष 2022 तक पूरा कर लेना है। जिसमें विस्थापितों को प्राथमिकता देनी है। लेकिन विभाग के अधिकारियों द्वारा नियोजन और रिक्तियां संबंधित फाइल दबा कर रखी गई है। नतीजतन इसकी जानकारी किसी और को नहीं हो पा रही है।

पूर्व विधायक ने पदाधिकारियों पर आरोप लगाया है कि रिक्तियां भरने के मामले में परियोजना के पदाधिकारी अपने रिश्तेदारों और चहेतों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो कि अनुचित है, पूर्व विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि परियोजना से जुड़े रिक्तियों में प्राथमिकता के आधार पर विस्थापितों को नौकरी दी जाए अन्यथा वैसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने युवक का अर्धनग्न सिर कटा शव नदी के बहते पानी से किया बरामद, ईलाके में सनसनी

0
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, सर की तलाश जारी 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा, सर की तलाश जारी

दुमका के रामगढ़ से रामजी साह का रिपोर्ट

दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त भुरभुरी पुल के पास से मंगलवार को पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में सिर कटा एक युवक का शव बरामद किया है। शव को देखने से पता चलता है कि घटना को कहीं अन्य जगह अंजाम दिया गया है और लाश को भुरभुरी नदी में लाकर फेंक दिया है। मृतक के सारे कपड़े भी हटा दिये गये हैं ताकि उसकी पहचान आसानी से न किया जा सके।

सबसे पहले ग्रामीणों ने पुल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर नदी के बींचो बीच पानी के ऊपर तैरता शव को देखा और इसकी जामा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जरमुंडी एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ नूर मुस्तफा, सदर पुलिस इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों से पूछताछ की। शव के शरीर में एक मात्र जांघिया है इसके अलावे और कोई कपड़ा नहीं था।

मृतक का उम्र लगभग 32 से 35वर्ष की है। जामा थाना प्रभारी ने बताया कि शव के दाहिने हाथ में ओम का निशान बना है । अगर किसी को जानकारी मिले तो वे जामा थाना को सूचित कर सकते हैं ।

इधर पुलिस ने खोजी कुत्ता एवं बिशेष पुलिस बल द्वारा भुरभुरी पुल से ऊपर दोनों किनारा कई किलोमीटर तक खोजबीन की जा रही है मेघि गांव स्थित पुल तक खोजी कुत्ता द्वारा छानबीन की जा रही है । पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान के लिये शीत गृह में रखा जायेगा। शव के डीएनए सैम्पलिंग भी किया जा रहा है ताकि शव की पहचान की जा सके । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है ।

प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत की, तृणमूल में शामिल होने की अटकलें तेज

0

कोलकाताः दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र तथा कांग्रेस के पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। माना जाता है कि इस घटना ने अभिजीत के पार्टी बदलने की संभावना को फिर से प्रबल कर दिया है। हालांकि अभिजीत ने पार्टी में बदलाव की संभावना से इन्कार करते हुए कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात की थी।जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले ही अभिजीत ने अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की थी।

 

लंच पर पहुंचे सीएम

0

लखनऊ। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेेने के बाद अपने करीब साढ़े वर्ष के कार्यकाल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर का रुख किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों तथा आरएसएस के बड़े पदाधिकारी के साथ केशव प्रसाद मौर्य के घर पर दोपहर का भोजन भी किया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार दोपहर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर जाना काफी चर्चा का विषय बना है। मुख्यमंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सरकारी आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले और सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह समेत कुछ और पदाधिकारी भी मौर्य के आवास पर लंच में थे।

22 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-22-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 22 June”]

 

Download

शरद पवार के घर 12 राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों का “महामंथन”

0

एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार प्रशांत किशोर के साथ शरद पवार की बंद कमरे में मुलाक़ात और शरद पवार का दिल्ली में विपक्षी दलों और देश के गणमान्य नागरिकों की बैठक बुलाना…क्या सचमुच ये 2024 की तैयारी है ? या अंदर ही अंदर कुछ और चल रहा है?

शरद पवार के 6 जनपथ आवास पर शाम 4 बजे से बैठक
शरद पवार के 6 जनपथ आवास पर शाम 4 बजे से बैठक

सबसे पहले आइए नजर डालते हैं कि शरद पवार के नई दिल्ली आवास पर मंगलवार शाम चार बजे से होने वाली बैठक में किन गणमान्य लोगों को न्योता दिया गया है?

इस बैठक में यशवंत सिन्हा, पवन वर्मा, संजय सिंह (आप) , डी. राजा, फारूक अब्दुल्ला, न्यायमूर्ति ए. पी. सिंह, जावेद अख्तर शामिल होंगे । वहीं, केटीएस तुलसी, पत्रकार करण थापर, पत्रकार आशुतोष, अधिवक्ता मजीद मेमन, सांसद वंदना चव्हाण, पूर्व सीईसी एस. वाई. कुरैशी, के. सी. सिंह, संजय झा, सुधींद्र कुलकर्णी, कॉलिन गोंजाल्विस, अर्थशास्त्री अरुण कुमार, घनश्याम तिवारी, प्रीतीश नंदी को भी न्योता दिया गया । वहीं, राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयंत चौधरी भी इस बैठक में शामिल होंगे।

कुल मिलाकर शरद पवार के 6 जनपथ रोड वाले आवास पर होने वाली बैठक में 12 छोटे-बड़े क्षेत्रीय दल और करीब एक दर्जन प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि वे शरद पवार के घर होने वाली बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि देश में कोई तीसरा या चौथा मोर्चा नहीं बनने जा रहा है। अगर योजना सफल रही तो ये बैठक उससे ज्यादा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है । प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि बैठक से क्या निकला, इसकी जानकारी देश को तुरंत नहीं मिलेगी। इसका असर साल-डेढ़ साल बाद दिखना शुरू होगा । मतलब, राज गहरा है !

शरद पवार का संदेश किसके लिए है ?
शरद पवार का संदेश किसके लिए है ?

गौर करने वाली बात ये है कि इस बैठक में कांग्रेस को न्योता नहीं दिया गया है। इसके साथ ही बीजू जनता दल के भी किसी प्रतिनिधि को न्योता नहीं है ।

शरद पवार ने अपने ट्विटर वाल पर लिख रखा है -” इतिहास गवाह है कि महाराष्ट्र दिल्ली के आगे न झुका था, न झुका है” । अब ये कांग्रेस के लिए है या बीजेपी के लिए ? या फिर दोनों को चैलेंज कर किसी तीसरी शक्ति के उदय की आहट है ? फिलहाल तो बस अंदाजा ही लगाया जा सकता है।

http://localhost:8090/ud/whats-brewing-between-sharad-pawar-and-prashant-kishor

विश्व योग दिवस पर कैंसिलेशन स्टांप जारी, डाकघरों में कई कार्यक्रम

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में योग की हमेशा से अहमियत रही है।

भारतीय समाज में जहां योग की अहमियत प्राचीनकाल से ही रही है, वहीं पश्चिमी समाज में भी अब इसे मान्यता मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के परिणामस्वरूप 2015 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के रूप में घोषित किया।

हजारीबाग प्रमंडल के डाक अधीक्षक एपी गुप्ता ने कहा कि भारतीय डाक प्रारंभ से ही इस दिन को यादगार बनाने और लोगों को योग के प्रति जागरूक कर इसे अपनी जीवनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करता आया है।

सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए हजारीबाग व रामगढ़ प्रधान डाकघर सहित भारतीय डाक विभाग की ओर से देश के 810 प्रधान डाकघरों के माध्यम से सचित्र, हिंदी व अंग्रेजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अंकित विशेष कैंसिलेशन स्टांप जारी किया गया।

सभी डिलीवरी व नन डिलीवरी प्रधान डाकघरों द्वारा आज बुक हुए सभी मेल पर इसे अंकित किया गया।

सभी प्रधान डाकघर, मुख्य डाकघर सहित ग्रामीण क्षेत्र में हजारीबाग के बभनबै, चतरा के प्रतापपुर व रामगढ़ के छतर डाकघर मे ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया गया।

डाक निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि बभनबे शाखा डाकपाल सह गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सदस्य जीतेंद्र कुमार (नरेंद्र विद्यार्थी) और पतंजलि योगपीठ के सक्रिय सदस्य एवं डाक सहायक राम लखन साहू ने ऑनलाइन योग शिविर के माध्यम से विभिन्न योगासन और प्राणायाम की जानकारी दी।
डाकपाल मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर में आज बुक व वितरण होने वाले सभी मेल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कैंसिलेशन स्टांप लगाया गया।

डाकघर में बैनर, पोस्टर व एलइडी टीवी पर योग का प्रसारण कर लोगों को जागरूक किया गया।

विकास पदाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि आज जो मेल पर कैंसिलेशन स्टांप लगाया गया, वह अत्यंत ही महत्वपूर्ण व संग्रहणी है।

वहीं स्वामी विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में योग विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई।

इसे कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 दो वर्गों में विभाजित किया गया।

प्राचार्य मौसमी मैती ने बताया कि इसमें करीब 70 बच्चों ने इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लिया और काफी सुंदर व आकर्षक पेंटिंग बनाए।

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को झारखंड परिमंडल की ओर से प्रमंडल स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामसुंदर सिन्हा, उप डाकपाल शमीम अंसारी, रौशन सिंह, बबीता यादव, सुधीर कुमार, सिकंदर कुमार, नौशाद खान सहित कई डाककर्मियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रशांत किशोर और शरद पवार मिलकर क्या खिचड़ी पका रहे हैं?

0

दिल्ली में बैठे राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोदी के खिलाफ जितना बड़ा मोर्चा बनेगा, लाभ उन्हें उतना ही ज्यादा होगा। 1 अकेले मोदी के पीछे सब पड़े हैं-वाला नैरेटिव बनेगा। जनता में फिर सहानुभूति की लहर दौड़ेगी। BJP भी चाहती है कि उसके खिलाफ जलने वाली अंगीठी पर विपक्ष की सारी हांडी एक साथ चढ़ें।

पवार- प्रशांत किशोर बनाम मोदी-शाह की जोड़ियों के बीच शह-मात का खेल शुरू होने वाला है ?
 क्या पवार- प्रशांत की जोड़ी मोदी-शाह की जोड़ी को टक्कर दे पाएगी ?

लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश का रण है और उसमें योगी बनाम मोदी का नरेटिव साथ-साथ चल रहा है।  क्या इस नरेटिव को और पेट्रोल डालकर भडकाया जाएगा? 2024 से पहले क्या शरद पवार महाराष्ट्र में कांग्रेस को “औकात में रखने के लिए” उद्धव के साथ मिलकर कुछ और गेम प्लान कर रहे हैं ?

मोदी को शाह पसंद है,  लेकिन RSS योगी के साथ 

उत्तर प्रदेश के चुनावों में ये नरेटिव भी चल रही है कि मोदी-शाह की जोड़ी योगी आदित्यनाथ को काबू में रखना चाहती है । लेकिन योगी आदित्यनाथ इसलिए टिके हुए हैं क्योंकि संघ उनके साथ है । चर्चा तो यह भी है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बसपा से भाजपा में आकर मंत्री बनने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोदी-शाह के इशारे पर ही सीएम को लेकर बयानबाज़ी की है । दोनों ने मीडिया में बयान दिया है कि सीएम कौन बनेगा,  इसका फैसला चुनाव के पहले नहीं होगा।  जबकि पार्टी का ऑफिशियल स्टैंड है कि योगी के चेहरे पर ही भाजपा चुनाव लड़ेगी । लखनऊ में मोदी के आंख-कान समझे जाने वाले ए.के. शर्मा को पार्टी उपाध्यक्ष बनाना भी ‘योगी को काबू  में रखने वाली रणनीति का ही हिस्सा है।

विपक्ष उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान,  और अगर सफल रहा तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी-योगी के बीच इसी खाई को चौड़ा करना विपक्ष की रणनीति होगी ।

मोदी-योगी के बीच कार्यकर्ताओं के कंफ्यूजन को भुनाने की कोशिश
मोदी-योगी के बीच कार्यकर्ताओं के कंफ्यूजन को भुनाने की कोशिश

विपक्ष को मोदी के खिलाफ किसी सक्षम चेहरे की तलाश 

ये आप मानकर चलिए कि मोदी को हराने के लिए राहुल चेहरा नहीं हो सकते।  जबतक चुनाव मोदी-बनाम राहुल गांधी होता रहेगा,  मोदी जीतते रहेंगे । राहुल गांधी की Non Serious  Politician वाली छवि जनता के बीच इतनी घर कर गई है कि राहुल मोदी के सामने हमेशा हल्के ही लगेंगे । अब मोदी के खिलाफ चेहरा कौन होगा, और उस चेहरे के पीछे कैसे सभी क्षेत्रीय दलों को गोलबंद करना है, इसे लेकर ही सारी कवायद हो रही है।  फिर रह चेहरा शरद पवार का हो, नवीन पटनायक का हो या फिर केजरीवाल का । ममता बनर्जी का नाम इसलिए नहीं ले रहा क्योंकि उन्होंने पहले ही कह दिया है कि वे प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं हैं।

मोदी को कैसे मात देंगे शरद पवार और प्रशांत किशोर? 

प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने देशभर में 400 ऐसे लोकसभा सीटों की पहचान की है जिनपर कांग्रेस और भाजपा को हराकर क्षेत्रीय दल जीत सकते हैं। जरूरत बस इतनी है कि इन सीटों पर क्षेत्रीय दलों के बीच आपसी टक्कर न हो जाए । इसके लिए सीट दर सीट क्षेत्रीय पार्टियों को बिठाकर समझौता कराना है । कोशिश ये भी है कि इन सीटों पर अगर कोई क्षेत्रीय पार्टी लड़ रही है तो बाकी सभी क्षेत्रीय दल भाजपा या कांग्रेस को मात देने में उसकी मदद करें।  अगर इन 400 सीटों में से आधी सीट भी क्षेत्रीय दल जीत जाते हैं तो कांग्रेस को झक मार कर क्षेत्रीय दलों के मोर्चा को समर्थन देना होगा।  प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने रिसर्च किया है कि कांग्रेस 2014 और 2019 की तरह ही 2024 में भी 50 से 100 सीटों के बीच ही रहने वाली है ।

भाई ने रिश्ते को तार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(इचाक)। हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र की चंपानगर नावाडीह पंचायत स्थित कवातू गांव में बंद पड़ी पत्थर खदान से एक युवती की लाश बरामद की गई।

युवती की पहचान उसी गांव के सुरेश यादव की पुत्री रेणु कुमारी (19 वर्ष) के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को युवती के चचेरे भाई ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था और फिर इस मामले पर ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई थी।

फिर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर इचाक थाने को सुपुर्द कर दिया था।

इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी मिली थी कि रेणु कुमारी 20 जून को सुबह करीब सात बजे अपने घर से बाहर निकली थी।

लेकिन जब वह घर नहीं लौटी, तो युवती के परिजनों ने सूचना दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में युवती की मांग में सिंदूर डालने वाले उसके चचेरे भाई मोहन यादव के बेटे अभिषेक से पूछताछ की जा रही है।

युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग एचएमसीएच भेज दिया गया है।

 सुसाइड नोट या कुछ साजिश

बताया जा रहा है कि युवती ने घर से निकलने के पहले एक पत्र लिख छोड़ा है।

उसमें उसने अपने पिता से माफी मांगी है कि मैंने गलत कदम उठा लिया है, जिससे मैं शर्मिंदा हूं।

अब यह सुसाइड नोट है या फिर कुछ साजिश, इसकी गहराई से जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच चल रही है। थाने में किसी ने आवेदन नहीं दिया है।

बोधगया में योग दिवस पर बिखरा भगवान बुद्ध का संदेश, बौद्ध भिक्षुओं ने की साधना

0

उज्ज्वल दुनिया, बिहार(बोधगया)। ज्ञान की भूमि बोधगया में देश-विदेश से आए बौद्ध भिक्षुओं ने सोमवार को इंटरनेशनल योगा डे पर योग साधना करते हुए ध्यान लगाया।

बौद्ध भिक्षुओं ने बताया कि भगवान बुद्ध ने अलग-अलग स्थलों पर विविध आसनों में साधना, योग और मुद्रा से ही ज्ञान का पुंज पाया और फैलाया।

 

साथ ही देश-दुनिया में शांति, अहिंसा और ज्ञान के मार्ग को प्रशस्त करते हुए बौद्ध धर्म की स्थापना की।

उस महान ज्ञानी के नक्शे कदम पर चलते हुए संपूर्ण विश्व योग साधना से जुड़ा।

बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि नित्य योग करने से सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।

इस मौके पर 100 से अधिक बौद्ध भिक्षुओं ने साधना की।

समस्तीपुर में ग्रामीण की हत्या, विरोध में उग्र भीड़ ने आरोपी की पत्नी को पीट

0

उज्ज्वल दुनिया, बिहार(समस्तीपुर)। समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आधारपर गांव में सोमवार को महज पानी बहाने के विवाद में रोंगटे खड़े कर देनेवाला खूनी खेल खेला गया।

आधारपर पंचायत के उप मुखिया हसनैन खान ने पानी बहाने के मामूली विवाद में पहले ग्रामीण श्रवण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया। फिर उग्र भीड़ ने उसकी पत्नी को मार डाला।

भीड़ ने उपमुखिया के घर, दुकान और मारुति कार को आग के हवाले कर दिया।

 

भीड़ ने उपमुखिया के बेटे-बेटी को भी अपना निशाना बनाया था, किसी प्रकार भाग कर दोनों ने अपनी जान बचाई।

भीड़ इतनी उग्र थी कि मौके पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।

घंटों बाद चार थानों की पुलिस और डीएम, एसपी सहित जिले के तमाम अधिकारी गांव में कैंप के लिए पहुंचे।

माहौल सामान्य होने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

साथ ही भीड़ की पिटाई से घायल उपमुखिया के बेटे-बेटी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

बेटी की हालत नाजुक देख उसे बाहर रेफर का्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

टंडवा में अज्ञात अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, साइट इंचार्ज समेत दो को लगी गोलियां

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बसरिया मोड़ के पास हथियार बंद अपराधियों ने गोलीबारी की।

इसमें आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के साइट इंचार्ज समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है।

आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के साइट इंचार्ज सतीश कुमार और जसवंत पांडेय अपनी कैंपर गाड़ी से फुलवासिया रेलवे साइडिंग की ओर से टंडवा आ रहे थे।

इसी दौरान बसरिया मोड़ पर ब्रेक डाउन हुए हाइवा के चालक से पूछताछ करने के लिए रूके।

वहां घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने कैंपर में बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

बताया जाता है इसमें तीन बाइक पर छह लोग सवार होकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मियों का पीछा कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विकास पांडे और इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

इस दौरान हाइवा चालकों एवं स्थानीय ग्रामीणों से अपराधियों के बारे में पूछताछ की।