Friday 10th of July 2026 04:36:14 PM
Home Blog Page 211

ऐसी दिलेरी को दिल से सलाम : महिला को बचाने में युवक ने दांव पर लगा दी अपनी जान

0

उज्ज्वल दुनिया, बाढ़(बिहार)। अपने लिए जीये तो क्या जीये, तू जी ए दिल जमाने के लिए…। बाढ़ रेलवे स्टेशन पर कुछ यही पंक्तियां चरितार्थ करता दिखा एक युवा यात्री, जो पूर्वा एक्सप्रेस से पटना जा रहा था।

बाढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला को बचाने के दौरान वह युवक पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल बाढ़ लाया गया। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

महिला की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जान को दांव पर लगाकर बहादुरी और मानवता की मिसाल पेश करने वाला वह युवक बाढ़ के मच्छरहट्टा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार है।

पूर्वा एक्सप्रेस से पटना जाने के क्रम में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान एक महिला ट्रेन से नीचे गिरने लगी।

पवन ने उस महिला को तो बचा लिया, लेकिन खुद पर नियंत्रण नहीं रख सका और टे्रन से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

अब 20 सीसीटीवी से होगी पटना बेउर जेल में निगरानी, नहीं चलेगी असामाजिक तत्वों की मनमानी

0

उज्ज्वल दुनिया, पटना(बिहार)। पिछले कुछ माह से पटना बेउर जेल में बाहर से गांजा, मोबाइल, चार्जर आदि प्रतिबंधित वस्तुएं फेंकी जा रही थीं।

इस मामले को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बावजूद असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

लिहाजा जेल प्रशासन की ओर से 56 मामले बेउर थाने में दर्ज कराये गए। वहीं जेल में फेंकी गई प्रतिबंधित वस्तुएं भी जब्त की गईं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन-प्रशासन की ओर से 20 सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी गई है।

जेल अधीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी लगने के बाद असामाजिक तत्वों की मनमानी पर लगाम कसेगा और जरूर पकड़े जाएंगे।

इश्कबाज हरकत से युवक ने गंवाई अपनी शादी, खानी पड़ी जेल की हवा

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(रजरप्पा)। रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित बड़कीपोना में एक युवक को इश्कबाज हरकत से न सिर्फ अपनी शादी गंवानी पड़ी, बल्कि जेल की हवा भी खानी पड़ी।

दरअसल उस युवक की मंगनी जिस लड़की से हुई थी, उसे नजरअंदाज कर, दूसरी नाबालिग लड़की को लेकर वह फरार हो गया।

हालांकि उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भी भेज दिया।

रजरप्पा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना पंचायत के तेतर टोला निवासी शशि कुमार का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पंचायत के बाद दोनों के विवाह कराने पर सहमति बनी। ग्रामीणों ने 26 अप्रैल को दोनों की मंगनी भी करा दी। 27 जून को उसकी शादी की तिथि निर्धारित है।

इस बीच युवक एक दूसरी नाबालिग लड़की को लेकर 18 जून को भाग गया। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

इस मामले को लेकर मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा रजरप्पा थाने में पूरे मामले की जानकारी ली और उन्होंने दोनों लड़कियों का बयान दर्ज करवाया।

इधर रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं।

जहां कभी नक्सलियों ने किया था नरसंहार, वहां का युवक बना देश का कर्णधार

0

उज्जवल दुनिया, हजारीबाग, केरेडारी(अनिल माली)। हजारीबाग के अतिसुदूरवर्ती और घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जहां कभी नक्सलियों ने नरसंहार किया था, वहां का होनहार युवक आज देश का कर्णधार बन गया है।

जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित चट्टीबरियातु में नेताजी सुभाषचंद्र बोस नामक इंस्टीच्यूट में कभी पढ़ाने वाला यह युवक आज क्रोएशिया (यूरोप) में वैज्ञानिक बन गया है।

दिवंगत आदित्य सोनी का यह होनहार सुपुत्र संदीप सोनी वहां साइंस टेक्नोलॉजी का वैज्ञानिक बना है।

क्रोएशिया में रिसर्च करते हुए वह साइंटिस्ट के रूप में सरकारी मान्यता प्राप्त कर ली है।

अब वे एक वैज्ञानिक के रूप में अनुसंधान व शोध करेंगे।

सरहद पार जाकर रिसर्च करना उनकी जिंदगी का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जो उनके अथक मेहनत ओर समर्पण से हकीकत में बदल गया है।

एनएससी बॉस इंस्टीट्यूट के संचालक विकास गुप्ता कहते हैं कि संदीप बचपन से ही मेधावी छात्र रहे।

इस संस्थान में भी उन्होंने दो वर्षों तक सेवा दी। हजारीबाग से सांइस ग्रेजुएट होकर वह बैंगलोर चले गए।

पिछले दो वर्षों से क्रोएशिया में पढ़ाई और अनुसंधान कर रहे हैं।

उन्होंने महज 18 वर्ष की उम्र में अपने पिता और 22 वर्ष में अपनी मां को खो दिया था।

पूरी घर की जिम्मेवारी उठाते हुए वह अपनी पढ़ाई कर रहे थे। इस वर्ष अप्रैल में वह अपने घर चट्टीबारियातू आए थे।

यहां वे कोविड पॉजिटिव भी हुए, पर डटकर मुकाबला किया और कोरोना की जंग जीत गए।

पूरा गांव आज उनकी सफलता पर इतरा रहा है और अपने लाल को इस बड़ी कामयाबी में ढेरों शुभकामनाएं दे रहा है।

हरीओखार जलप्रपात से 72 घंटे के बाद तमासीन में बहे कोडरमा के युवक का शव बरामद

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा। चतरा के तमासीन जलप्रपात में डूबे कोडरमा के युवक का शव 72 घंटे बाद हरिओखार जलप्रपात से गोताखोरों की मदद से निकाला गया।

युवक का शव जसपुर के कजरा कोलिया दह के किनारे फंसा हुआ था। वह कोडा्रमा के झुमरीतिलैया का रहनेवाला था।

शव की पहचान मृतक के बड़े भाई मुकेश यादव ने की है।

तीन दिन पहले रविवार को तमासीन जलप्रपात में सेल्फी लेने की फिराक में 25 वर्षीय युवक सुजीत कुमार यादव नहाने के दौरान तेज धार में बह गया था।

पिछले दो दिनों से प्रशासन लगातार गोताखोरों की मदद से उसे तलाशने में जुटा था।

तीसरे दिन गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से शव को हरिओखार जलप्रपात से निकाल लिया गया।

यहां डूब रहे उसके दो अन्य साथियों को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया था।

मौके पर बीडीओ पप्पू रजक, सीआई शशिकांत पांडे, थाना प्रभारी अनिल कुमार, एसआई संजय सिंह के अलावा जिला पुलिस जवान एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गैंग के गुर्गों ने लिया टंडवा में गोलीबारी का जिम्मा

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(टंडवा)। विज्ञप्ति जारी कर कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों ने चतरा के टंडवा के बसरिया मोड़ पर हुई गोलीबारी का जिम्मा लिया है।

सोमवार को तीन केटीएम बाइक से आए छह अपराधियों ने गोलीबारी कर आरकेटीसी कंपनी के साइट इंचार्ज और दो ट्रांसपोर्ट कर्मी घायल हो गए थे। उनका रिम्स में इलाज चल रहा है।

जारी विज्ञप्ति में अमन साहू के गुर्गे शाहरुख अंसारी ने कहा है कि तीन जिले की पुलिस होश में आ जाय, उसके पिता एवं भाई को चार दिनों से उठा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। उन दोनों लोगों को सही सलामत छोड़ा या जेल भेजा जाय।

आगे उसने लिखा है कि अगर उसके परिवार वालों को सुरक्षित नहीं छोड़ा जाएगी, तो पुलिस को गिफ्ट में लाश उठाने के लिए बाध्य कर दिया जाएगा।

आरकेटीसी कंपनी आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला ढुलाई में लगी है।

मगध-आम्रपाली परियोजना के बीच बसरिया मोड़ में घटना को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि कोयलांचल में कार्य कर रहे ट्रांसपोर्टरों को भी धमकाया गया है कि बिना लेवी के काम करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

श्मशान घाट में योजना बनाते चार अपराधी गिरफ्तार, दो फरार, 1.48 लाख रुपए बरामद

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(मनोज मिश्र)। रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में अपहरण की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

सभी अपराधी गोला के बंदा भेड़ा नदी के किनारे श्मशान घाट के पास लूट, डकैती, फिरौती और अपहरण की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। अंधेरे का फायदा उठा कर दो अपराधी फरार हो गए।

बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र से गेल कंपनी के मुंशी अपहरण कांड में चारों अपराधी शामिल थे।

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक टांगी, एक भुजाली, दो बाइक और 1.48 लाख रुपए बरामद किए।

पुलिस अब तक इस केस में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

एसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल सभी अपराधी एक संगठित अपहरण गिरोह बनाकर घटना को अंजाम देते हैं।

इनका मुख्य कार्य क्षेत्र में होने वाली सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों में लगी कंपनी और ठेकेदारों के स्टाफ का अपहरण कर फिरौती वसूलना था।

इस गिरोह ने इस क्षेत्र में तीन घटनाओं को अंजाम दिया था।

इनमें हाल ही में गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गेल कंपनी के सुरक्षाकर्मी का अपहरण और बोकारो के महुवा ताड़ थाना क्षेत्र में कार्यरत रजरप्पा पुल निर्माण कार्य में लगे नाइट गार्ड के अपहरण की घटना भी शामिल है।

गिरफ्तार अपराधियों में जागो मांझी, हुकूमनाथ मांझी, बहराम उर्फ डुमका मांझी और बबलू मांझी शामिल हैं। सभी गोला के बंदा गांव के रहनेवाले हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी संजीव कुमार, इंस्पेक्टर रोहित कुमार, थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित विभिन्न थाना के सब इंस्पेक्टर मौजूद थे।

बोकारोः पेटरवार

0
खत्री मोहल्ला निवासी नन्दलाल साव का है शव
खत्री मोहल्ला निवासी नन्दलाल साव का है शव

पेटरवार। पेटरवार कसमार सीमांत पर थाना जरुवांटांड गांव के निकट पेटरवार-कसमार मुख्य सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था में मिला। शव की पहचान पेटरवार खत्री मोहल्ला निवासी नन्दलाल साव 55 वर्ष पिता स्व लोचन साव के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार- नन्दलाल साव बीते गुरुवार के चार बजे शाम अपने आवास से साइकिल लेकर किसी काम से कसमार की ओर निकला था। परन्तु देर रात तक नहीं लौटा। सुबह पत्नी ने दूभाष से परिजनों से इसकी खोजबीन की, परन्तु कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान परिजन खोजबीन अपने रिश्तेदारों से नन्दलाल साव के बारे में खोजबीन जारी रहा ।

सबसे पहले एक चरवाहे ने शव को देखा। इसकी सूचना पर नन्दलाल के परिजन मौके पर पहुंचकर शव को नन्दलाल के रूप में पहचान की। मृतक के पत्नी गीता देवी एवं पुत्र ने हत्या कर शव को फेके जाने की बात कही है। शव पूरी तरह से फूल गया है एवं उसमे कीड़े कीड़े लग गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि नन्दलाल की मौत पांच दिन पहले हुई होगी।

घटनास्थल पर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर मो रुस्तम, पेटरवार थाना के एस आई अमित कुमार, कसमार थाना प्रभारी राजेश रंजन पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट रेफरल अस्पताल भेज दिया है। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर मो रुस्तम ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

चतरा में टीपीसी सबजोनल कमांडर किशन गंझू हथियार के साथ गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा(गीतांजली)। चतरा स्थित लावालौंग पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के पीराटांड़ जंगल से प्रतिबंधित टीपीसी नक्सली संगठन के सबजोनल कमांडर किशन गंझू उर्फ समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लावालौंग थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि एसपी ऋषभ झा को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के पीराटांड़ जंगल में टीपीसी के कमांडर किशन गंझू उर्फ समीर आया हुआ है।

उसके पास भारी मात्रा में हथियार और कारतूस रखा हुआ है। सूचना के आलोक में एक टीम का गठन किया गया।

टीम में लावालौंग थाना प्रभारी विकास कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक निरीक्षक कुमार सिंह, हवलदार जयप्रकाश बेक, आरक्षी पंकज कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, चरकू कुमार यादव, सीआरपीएफ 190 बटालियन भी कंपनी के सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

टीम की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर किशन गंझू उर्फ समीर को थाना क्षेत्र के पीराटांड़ जंगल से एक स्वचालित इंसास रायफल, एक मैगजीन और दस जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

चौपारण में लुटेरों ने युवक को घायल कर लूट लिए सात लाख कैश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(चौपारण)। हजारीबाग के चौपारण प्रखंड स्थित बराकर पुल के पास तीन लुटेरों ने युवक को घायल कर दिनदहाड़े सात लाख रुपए लूट लिए।

घटना की सूचना मिलने पर बरही डीएसपी नाजिर अख्तर और चौपारण थाना प्रभारी बिनोद तिर्की सशस्त्र बल के जवानों के साथ पहुंचे।

लूट का शिकार हुआ युवक चौपारण के व्यवसायी राहुल जैन के यहां कर्मचारी है।

वह बैंक में रुपए जमा करने के लिए स्कूटी से बरही स्थित एचडीएफसी बैंक जा रहा था।

जैसे ही वह बराकर पुल के पास पहुंचा, लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया और पैसे लूट फरार हो गए।

लुटेरे होंडा साइन बाइक से चौपारण से उसका पीछा कर रहा था।

लुटेरों ने स्कूटी में धक्का मार युवक को गिरा दिया। फिर उसे मार पीट कर घायल कर दिया।

चौपारण थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बोकारो के होटल आनंदा में युवती का शव बरामद, UPSC की तैयारी कर रही थी

0
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी
युवती की आत्हमत्या के कारणों की पड़ताल करते पुलिस अधिकारी

बोकारो: बोकारो के सेक्टर चार स्थित आनंदा होटल में एक 25 वर्षीय युवती ने कमरा नंबर 303 में दुपट्टे से पंखे में झूल कर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब होटल का कर्मी रूम सर्विस देने कमरे में पहुंचा, तब जाकर इसकी सूचना सेक्टर 4 पुलिस को दी गई ।सेक्टर 4 पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है ।

इस घटना के बाद मृतक युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। कमरे से मृतिका का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है इसमें सत्येंद्र नाम के व्यक्ति का जिक्र है जिसके द्वारा बदनाम करने की बात लिखी गई है।जानकारी के मुताबिक मृतिका ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक आज अहले सुबह लगभग 5 बजे सेक्टर 9 की रहने वाली युवती श्वेता कुमारी आनंदा होटल पहुंची, जहां उसने यह कहते हुए कमरा लिया उसके पिता बोकारो से रिटायर्ड हुए हैं और धनबाद में रहते हैं ।उनके कुछ कागजात का काम कराने के लिए यहां आई है ।उसके बाद उसे होटल वालों ने आधार कार्ड लेकर कमरा दे दिया ।जब रूम सर्विस देने कर्मी कुछ देर बाद कमरे में पहुंचा तो देखा कि युवती अपने दुपट्टे से पंखे के सहारे झूल रही है । तब इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने कारपेंटर को बुलवाकर दरवाजे को खुलवाया और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई घटना की सूचना के बाद परिजन होटल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतिका यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के ऊपर शक जाहिर नहीं किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वंशवाद कुसंस्कृति और असहिष्णुता का परिचायक है कांग्रेस: दिनेशानंद गोस्वामी

0
25 जून को भाजपा मनाएगी आपातकाल विरोध दिवस
25 जून को भाजपा मनाएगी आपातकाल विरोध दिवस

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की वर्षी पर भारतीय जनता पार्टी काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व इंदिरा गांधी ने सत्ता लोलुपता में देश पर आपातकाल थोप दिया था।

उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए प्रेस पर सेंसरशिप, विपक्षी नेताओं को जेल व नागरिक अधिकारों को समाप्त कर मनमानी की। मौलिक अधिकारों को कुन्द कर दिया गया। लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन के कारण अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी समेत कई विपक्षी नेताओं को यातनाएं सहनईपड़ा। भारतीय जनसंघ के सर्वाधिक कार्यकर्ताओं को जेल के सलाखों के भीतर 19 महीने काटना पड़ा।

श्री गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस व कांग्रेस से निकले दल में आज भी आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। देश की अधिकतर पार्टी परिवार तक में सिमट चुकी है। देश की अधिकतर पार्टियों वंशवाद, कुसंस्कृति और असहिष्णुता की परिचायक बन चुकी है। पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न कर दी गई है। लोकतंत्र के समर्थक भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार हो रहा है। जबकि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र के प्रति आस्था रखती हैं।

लोकतंत्र की हत्या और इंदिरा के तानाशाही रवैया व आपातकाल के खिलाफ 25 जून को भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में काला दिवस व आपातकाल विरोध दिवस के रूप में मनाएगी। आपातकाल विरोध दिवस पर प्रदेश कार्यालय में आपातकाल के खिलाफ व लोकतंत्र बहाल करने के आंदोलन में शामिल नेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय समेत जिला कार्यालय में भी वर्चुअल माध्यम से व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता डॉ सूर्यमणि सिंह, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा उपस्थित थें।

बाबूलाल मरांडी का अपमान कर रही है राज्य सरकार: शिवशंकर उराँव

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उराँव ने झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कॉउन्सिल (TAC) के गठन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार आदिवासी अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने के साथ-साथ आदिवासी सर्वमान्य नेता को अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि टीएसी के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मराण्डी को सूची में पांचवें नंबर पर रख उनका अपमान किया है।

आदिवासी समाज को आपस में लड़ाना चाहती है सरकार- शिवशंकर उरावं
आदिवासी समाज को आपस में लड़ाना चाहती है सरकार- शिवशंकर उरावं

उन्होंने कहा कि यह सरकार जनजाति समाज को आपस मे ही लड़ाना चाहती है।एक तरफ टीएसी के गठन में महामहिम राज्यपाल को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया वही टीएसी गठन करने में नेता का अपमान किया गया। शिवशंकर उरावं ने कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री है , भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे है, वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता हैं। ये राज्य के सर्वमान्य नेता है,  परंतु यह सरकार इन्हें बार-बार अपमानित करने पर आमादा है। सरकार के इशारे पर ही नेता प्रतिपक्ष का मामला लंबित है।

उन्होने कहा कि इससे सरकार की नीति और नियत स्पष्ट झलक रही है, हेमंत सरकार को ऐसे निर्णयों से बचना चाहिए।

NSUI ने मनाया कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह का जन्मदिन

0

रांची। कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह  का जन्मदिन जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाया। बच्चों को बुक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर, मास्क, चॉक्लेट एवं केक दिया गया। सभी बच्चो ने दीपिका पांडेय सिंह जी को जन्मदिन की बधाई दिया। मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदनां, आकाश, अमन, बंटू प्रणव, राहुल, अभिजीत मौजूद थे।

दीपिका पांडे सिंह के जन्मदिन पर गरीबों को गिफ्ट बांटते इंदरजीत सिंह एवं आरुषि वंदना
महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के जन्मदिन पर गरीब बच्चों को गिफ्ट बांटते इंदरजीत सिंह एवं आरुषि वंदना

 

हम की वर्चुअल बैठक में वैक्सीनेशन व पार्टी के विस्तार पर पूर्व सीएम मांझी ने की चर्चा

0
जिले के 24 प्रखंडों के कार्यकर्ता हुए शामिल
जिले के 24 प्रखंडों के कार्यकर्ता हुए शामिल

गया से श्रीकांत

गया: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की वर्चुअल बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें जिले के 24 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने किया। इस दौरान बिहार सरकार के अनुसूचित जाति मंत्री संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल हुए।

इस मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि वर्चुअल बैठक में जिले के 24 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के अलावा सचिव, महासचिव एवं सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सभी लोगों ने अपनी उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा रखी है। यह संगठन के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कोरोना को लेकर चल रहे वैक्सीनेशन एवं पार्टी विस्तार को लेकर चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर गरीब एवं दलित समाज के लोगों के बीच जिस तरह से भ्रम फैलाया जा रहा है, उसी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि पार्टी के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करें। ताकि कोरोना महामारी से बचाव हो सके। इसके अलावा बैठक में पार्टी विस्तार एवं आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है। हर हाल में संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगे की रणनीति से रूबरू कराना ही बैठक का उद्देश्य था। इस बैठक में हुई बातों को कार्यकर्ताओं ने गंभीरता पूर्वक लिया है। पार्टी के आलाकमान से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।