Friday 10th of July 2026 06:31:44 PM
Home Blog Page 209

सांसद सुनील सोरेन ने 10 बेड वाले मां तारा हास्पिटल का फीता काटकर किया उद्घाटन 

0

दुमका सांसद सुनील सोरेन  गुरुवार को रामगढ बाजार स्थित 10 बेड वाले मां तारा हास्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया । बाद में सांसद  सुनील सोरेन दीप  प्रज्वलित कर विधिवत नारियल फोडकर समारोह का उद्घाटन किया था सांसद ने हास्पिटल का जायजा लेते कहा कि इससे गरीब लोगो को इलाज में काफी सहायता मिलेगा ।

अस्पताल का उद्घाटन करते सांसद सुनील सोरेन
अस्पताल का उद्घाटन करते सांसद सुनील सोरेन
उन्होंने कहा कि अब सिरियस मरीज को दुमका तथा अन्य जगहो में भटकना नही होगा । वही हास्पिटल प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया की सात एमबीबीएस चिकित्सकों द्धारा सभी प्रकार का इलाज सस्ते दर में  किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि हास्पिटल में  काबिल चिकित्सकों द्बारा  हाइड्रोसील, हारनिया, आपेडीस, बाबासीर, बच्चादानी, फेसटुल फिसर,गोल ब्लाडर से पथरी टयुवालाइजैशन आदि इलाज के अलावा ईसीजी पैथलॉजी का उचित ब्यवस्था के बारे में जानकारी दिया। वही सांसद सुनील  सोरेन के साथ जयकांत मंडल गुलटन ठाकुर, बिनोद मंडल तनूप दत्ता, आदि मौजूद थे

दुमका

0
ओवरलोडेड ट्रक नहीं संभाल पाया ड्राइवर
ओवरलोडेड ट्रक नहीं संभाल पाया ड्राइवर

दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर रामगढ प्रखंड एंव हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया|

मिली जानकारी के ट्रक (बी आर 091ए 5424) जोकि गोपीकंदर से गिट्टी लोड कर बेगूसराय ( बिहार) जा रहा था| ट्रक में क्षमता से अधिक गिट्टी लोड था तथा ट्रक की गति अत्याधिक रहने के कारण रोड में बने स्पीड ब्रेकर के पास ब्रेक नहीं लगा, और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया| जिसमे चालक और उप चालक बाल-बाल बचे ।

चालक का नाम बिट्टू कुमार है जो कि शेरपुर बेगूसराय का रहने वाला है, को मामूली सी चोट आई है तथा उप चालक प्रह्लाद कुमार जो बेगूसराय (बिहार) के रहने वाले है को पैर में गंभीर चोट आई है|

घटना की जानकारी हंसडीहा थाना को मिली ।  हंसडीहा थाना से एएसआई खेरवार दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा उप चालक को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले गए हंसडीहा पुलिस पड़ताल में जुट गई ।

हिंसा की जांच को बंगाल पहुंची एनएचआरसी की टीम

0

कोलकाता : बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम राज्य पहुंच गई है। टीम के सदस्य जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे और लोगों की शिकायतों को सुनेंगे। उसके बाद अपनी रिपोर्ट कलकत्ता हाई कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

दरअसल, आयोग की टीम बुधवार को ही कोलकाता पहुंच गई थी। गुरुवार को टीम के सदस्यों ने बंगाल के विभिन्न इलाकों के दौरा शुरू कर दिया है। टीम के सदस्य उन इलाकों में जाएंगे, जहां चुनाव के बाद हिंसा की शिकायतें मिली हैं। गुरुवार को एक टीम के सदस्य सिलीगुड़ी से कूचबिहार पहुंचे, जबकि दूसरी टीम उत्तर 24 परगना के बशीरहाट इलाके में पहुंची। टीम के सदस्यों ने लोगों से बातचीत की तथा उनकी शिकायतें सुनीं।

हिंसा की जमीनी हकीकात समझने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सात सदस्यीय समिति में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन एल देसाई, पश्चिम बंगाल राज्य मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार पांजा और एनएचआरसी सदस्य राजीव जैन शामिल हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्षः BJP ने अनुप्रिया की पार्टी के लिए छोड़ी दो सीटें

0

Lucknow: भाजपा के सहयोगी दलों का दबाव काम करने लगा है। भाजपा ने अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) को जिला पंचायत अध्यक्ष के 75 में से दो सीटें दे दी हैं। अब इन दोनों सीटों पर अपना दल प्रत्याशी उतारेगा। अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने बीते दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की थी, इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी अपने साथ ही रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (सोनेलाल) को जौनपुर और सोनभद्र की सीट दी है। अब पार्टी इन दोनों जिलों में अपना प्रत्याशी तय करके उसके नाम की घोषणा करेगी।

राहुल का मोदी विरोध सिर्फ ट्विटर तक

0
राहुल गांधी शरद पवार से सीखें- सामना
राहुल गांधी शरद पवार से सीखें- सामना

शिवसेना ने अपने मुखपत्र “सामना” के संपादकीय में लिखा है कि राहुल गांधी का मोदी विरोध सिर्फ ट्विटर तक ही दिखता है। तंज करते हुए शिवसेना ने लिखा है कि राहुल गांधी को शरद पवार से सिखना चाहिए। इतना ही नहीं, सामना ने यह भी लिखा है कि कांग्रेस को शरद पवार का साथ देना चाहिए।

लगातार हो रही है कांग्रेस-शिवसेना के बीच बयानबाज़ी

पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और शिवसेना के बीच बयानबाज़ी तेज है। सबसे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस अगला चुनाव अपने दम पर अकेले लड़ेगी । फिर उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना दिवस पर कहा कि जो अकेले लड़ने की बात करेगा, उसे जनता जूतों से पीटेगी । और अब सीधे राहुल गांधी पर तंज । शिवसेना के संपादक राज्यसभा सांसद संजय राऊत हैं, और ऐसा माना जाता है कि शिवसेना के संपादकीय को खुद उद्धव ठाकरे क्लीयरेंस देते हैं।

तीसरे मोर्चे की बैठक की तारीफ 

शिवसेना ने सामना में शरद पवार के घर विपक्षी दलों की बैठक की तारीफ करने हुए लिखा है कि अपने तमाम कमियों के बावजूद मोदी आश्वस्त हैं कि उनकी सरकार को खतरा नहीं है।  क्योंकि मोदी को पता है कि सामने राहुल गांधी हैं। राहुल विरोध तो करते हैं लेकिन उनका विरोध ट्विटर से आगे नहीं बढ़ पाता ।

एक-दूसरे को गाली देते रहेंगे, लेकिन चलती रहेगी सरकार

महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार एसएम देशमुख कहते हैं कि तमाम विरोधाभास और एक-दूसरे पर टिका-टिप्पणी के बावजूद महाविकास अघाड़ी की सरकार फिलहाल चलती रहेगी । ऐसा इसलिए क्योंकि तीनों दलों को पता है कि सामने मोदी है और कोई भी दल चुनाव का जोखिम नहीं ले सकता। तीनों दलों की सरकार चलते रहने का एक कारण है पैसा । अनिल देशमुख, सचिन वाझे वाले मामले में पूरे देश ने देखा कि महाराष्ट्र में क्या हो रहा है।

जमशेदपुर : शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर अब आप सीधे जाएंगे जेल

0

जमशेदपुर: ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस सड़क पर विशेष अभियान चलाएगी। आज से तीन दिनों तक पहले पुलिस जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी, इसके उपरांत कार्रवाई शुरू करेगी। इधर, इसके लिए कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी, एएसपी सिटी और ट्रैफिक डीएसपी के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों में हुए संशोधन को शहर में लागू करने के लिए ट्रैफिक डीएसपी को तीन दिन तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

चौथे दिन से नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर 25 हजार रुपए जुर्माना वसूलने के साथ-साथ नाबालिग और गाड़ी मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने को कहा। डीआईजी ने बताया- मोटर व्हेकिल एक्ट में हुए संशोधन में ट्रैफिक पुलिस बिना वारंट के किसी को भी गिरफ्तार कर सकती है।

ऐसे होगी कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाना

यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ 185 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बिना वारंट गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बिना अनुमति वाहन चलाना

यदि कोई व्यक्ति वाहन मालिक की अनुमति के बिना वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो एमवी एक्ट 197 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।

खतरनाक तरीके से वाहन चलाना

यदि कोई खतरनाक तरीके से वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसपर 184 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बिना वारंट गिरफ्तार किया जाएगा। इसमें ट्रैफिक रेड लाइट को पार करना, स्टॉप साइन (संकेतक) का पालन नहीं करना, वाहन चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना, गलत तरीके से ओवरटेक करना शामिल है।

24 June 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/06/Ujjwal-Duniya-24-June.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 June”]

 

Download

देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह के बहाने फिर सुलग उठी सियासत

0
देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह में निशिकांत दूबे की मौजूदगी से किसे है एतराज?
देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह में निशिकांत दूबे की मौजूदगी से किसे है एतराज?

उज्ज्वल दुनिया

देवघर । झारखंड का कोई सांसद अगर अपने क्षेत्र में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लेकर आने में सफल रहा तो वो है निशिकांत दूबे । देवघर एयरपोर्ट, देवघर में एम्स, गोड्डा में रेलवे आदि । है कोई झारखंड का ऐसा संसदीय क्षेत्र जिसमें इतने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट आए हों ? इसके लिए तो निशिकांत दूबे को क्रेडिट देना ही होगा ।

अगर अपने क्षेत्र में निजी निवेश लाने की भी बात हो तो अडाणी अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी गोड्डा संसदीय क्षेत्र में ही लेकर आए थे, लेकिन किसी कूपमंडूक के विरोध के कारण थोड़ा इधर-उधर हुआ ।

देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह में राजनीति

संथाल परगना की एकमात्र सामान्य सीट के सांसद और झारखंड के मुख्यमंत्री के बीच असामान्य रिश्तों की एक अलग कहानी है। दोनों के बीच कटुता इतनी बढ़ गई है कि देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह में निशिकांत दूबे की मौजूदगी भी राज्य सरकार को गंवारा नहीं। ऐसा क्यों है, ये सबको पता है । लेकिन प्यादे के तौर पर डीसी को आगे कर दिया गया है।

निशिकांत दूबे की मानें तो

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि या तो इलाके के सांसद देवघर एम्स के उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे या फिर उद्घाटन समारोह ही रद्द होगा ।

गोड्डा में पहली ट्रेन के उद्घाटन समारोह में हुई थी झड़प

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब गोड्डा रेलवे के मानचित्र पर दर्ज हो गया। लेकिन उसके उद्घाटन समारोह में जो हंगामा हुआ वो सबने देखा । प्रदीप यादव और निशिकांत दूबे एक दूसरे से लगभग उलझ ही चुके थे। किसी तरह दोनों को अलग किया गया। झगड़े का बहाना जो भी हो, लेकिन निशिकांत दूबे और सत्ताधारी पार्टियों के बीच कटुता छिपी नहीं है।

देवघर के पंडा समाज और निशिकांत दूबे के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश

गोड्डा संसदीय क्षेत्र में ब्राह्मणों, मुसलमानों और अति पिछड़ी जातियों की अच्छी खासी संख्या है । मुसलमानों ने निशिकांत दूबे को कभी वोट नहीं दिया। कोरोना के पहली लहर के दौरान देवघर के बाबाधाम मंदिर में पूजा के बहाने निशिकांत दूबे और पंडा समाज के बीच खाई पैदा करने की गंदी राजनीति भी सबने देखी । देवघर के लोग जानते हैं कि इस पूरे विवाद में किसे राज्य सरकार की ओर से obliged किया गया।

पूंजी और जनाधार दोनों से मजबूत हैं निशिकांत दूबे, केंद्र सरकार में भी अच्छी पकड़

निशिकांत दूबे भाजपा के अंदर के एक गुट से भी लड़ रहे हैं और विरोधी दलों से भी । अगर भाजपा के अंदर की बात करें तो सबने देखा है कि मधुपुर उप चुनाव में निशिकांत और बाबूलाल की जोड़ी पूरी ताकत के साथ गंगा नारायण सिंह को जीताने में जुटी थी , लेकिन कुछ लोग भितरघात में जुटे थे । वहीं विपक्ष की बात करें तो हेमंत सोरेन और निशिकांत दूबे के बीच लड़ाई इतनी तीखी है कि मामला कोर्ट में चल रहा है।

बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दूबे संथाल में भाजपा को मजबूती देने में जुटे

अब निशिकांत और बाबूलाल की यही जोड़ी संथाल परगना फतह की रणनीति तैयार करने में जुटी है। और इसी जोड़ी को मात देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है । इसमें हेमंत सोरेन को इरफान अंसारी, हफीजुल हसन और प्रदीप यादव जैसे ग़ैर झामुमो नेताओं का भी साथ मिल रहा है।

हजारीबाग के कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म निर्णय ‘मेरा अपना’ रिलीज

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के कलाकारों के दमदार अभिनय से सजी फिल्म निर्णय ‘मेरा अपना’ बुधवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गई।

सीएमडीडी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन दीपक सिन्हा ने किया है।

उन्होंने फिल्म की पटकथा भी लिखी है। साथ ही गाने भी गाए हैं।

फिल्म को हजारीबाग न्यू एरिया दूसरी गली में डॉ पीके सेनगुप्ता के आवास पर रिलीज किया गया।

 

इस मौके पर आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकिशोर सावंत, सचिव प्रदीप पाठक, गूंज स्टूडियो के डायरेक्टर सुबोध सिन्हा, निर्देशक दीपक सिन्हा, कलाकार डॉ पीके सेनगुप्ता, संजय तिवारी, मेघाली सेनगुप्ता, संतोष सिंह, रवि कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।

स्थानीय कलाकारों से सजी यह फिल्म समाज में आज के दौर में घट रही घटनाओं पर आधारित है।

इस फिल्म की कहानी समाज को बेहतर संदेश देती है। साथ ही इसका खूबसूरत छायांकन किया गया है।

फिल्म के प्रमुख किरदार के रूप में डॉ पीके सेनगुप्ता, रंजन कुमार, संजय तिवारी, संतोषी सिंह, पंकज सिन्हा, सारिका सिन्हा, अधिवक्ता रंजन सिन्हा अधिवक्ता, अनिता वर्मा, गौतम गोस्वामी, अशोक आनंद, अरविंद कुमार, सूरज दयाल आदि हैं।

कलाकारों का मेकअप मेघाली सेनगुप्ता ने किया। उदय सिंह ने फिल्म में संगीत दिया है। पोस्ट प्रोडक्शन एचबीटीयू मल्टीमीडिया हजारीबाग एवं इस फिल्म के कैमरामैन रवि कुमार हैं।

इससे पहले भी दीपक सिन्हा ने ‘और भी प्रॉब्लम है कोरोना के सिवा’ एवं ‘इज्जत के बात हाउ’ दो लार्ज शॉर्ट फिल्म का निर्माण कर चुके हैं।

उनके निर्देशन में बनी यह तीसरी फिल्म है, जिसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।

दलसिंहसराय में किन्नरों के दो गुटों में भिड़ंत, नेग के लिए नंग

0

उज्ज्वल दुनिया, बिहार(समस्तीपुर)। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में किन्नरों के दो गुटों में झड़प हो गई।

बीच सड़क पर ही दोनों गुटों के किन्नर आपस में नेग लेने के विवाद में भिड़ गए। दोनों गुटों में हाथापाई होने लगी।

मामले को सुलझाने के लिए महापंचायत बुलाइ्र्र गई, लेकिन सुलझने की बजाय विवाद और बढ़ता ही चला गया।

मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों गुटों को थाने बुलाया, तो वहां भी किन्नरों ने जमकर बवाल काटा। थाने के सामने ही नंग-धड़ंग प्रदर्शन करने लगे।

 

किन्नरों के प्रदर्शन के दौरान दलसिंहसराय में यातायात भी काफी देर तक प्रभावित रहा।

बताया जाता है कि दोनों गुटों के मुखिया ने महापंचायत बुलाई थी। इसमें वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और बरौनी से काफी संख्या में किन्नरों का जुटान हुआ था।

इसी दौरान दोनों गुटों में झड़प शुरू हो गई, जिससे सड़क से गुजर रहे लोग अपना रास्ता बदलकर जाने को मजबूर हो गए।

किन्नरों का कहना है कि उनलोगों का इलाका आपस में बंटा रहता है। कोई किन्नर दूसरे इलाके में जाकर नेग नहीं मांग सकता है।

लेकिन दूसरी जगह से आकर किन्नर दलसिंहसराय में नेग मांग रहे थे।

किन्नरों के हाकिम के पहुंचने पर पुलिस के सामने बैठकर मामले को सुलझाया गया। तब कहीं जाकर माहौल शांत हुआ।

झारखंड में हवलदार की बेटी बिहार में बनी दारोगा

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। झारखंड के हजारीबाग में हवलदार कमलदेव पासवान की बेटी पूनम अपने पहले ही प्रयास में बिहार में दारोगा बनी है।

पूनम की शानदार सफलता पर गुरुकुल के निदेशक जेपी जैन, प्रबंध निदेशिका शिप्रा जैन और मार्गदर्शक संजय सिन्हा ने मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।

पूनम ने बिहार दारोगा के अतिरिक्त अपने प्रथम प्रयास में बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की थी।

पूनम ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुल कोचिंग संस्थान के विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शकों और उत्कृष्ट अध्यापन शैली को दिया है।

उन्होंने बताया कि गुरुकुल में कक्षाओं में ही याद कराने की कला, निरंतर टेस्ट सीरीज, प्रतिदिन आयोजित क्विज, परीक्षा पर पूर्ण फोकस, पाठ्यक्रम पर गहन पकड़, विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का निरंतर अभ्यास तथा पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास की कला उनकी सफलता का मूलमंत्र रहा।

पूनम ने अन्य प्रतियोगी विद्यार्थियों को निरंतर कठिन परिश्रम करने तथा मानसिक एवं शारीरिक से फिट होने की सलाह दी है।

पूनम के पिता कमल देव पासवान झारखंड पुलिस में हजारीबाग के चौपारण स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट थाने में हवलदार हैं।

मां शांति देवी ने पूनम को सदैव जीवन में कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित किया।

शिकायतकर्ता निकला शातिर, महज आठ घंटे में सात लाख लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(चौपारण), रामसेवक राणा। हजारीबाग के चौपारण में हुए सात लाख कैश लूटकांड का खुलासा पुलिस ने महज आठ घंटे में कर दिया।

इतना ही नहीं इसमें शामिल लुटेरों को कैश के साथ गिरफ्तार भी कर लिया।

चौपारण ब्लॉक मोड़ के पास संचालित नमोकार ट्रेडर्स में कार्यरत कर्मचारी अरुण कुमार गुप्ता ही लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला।

उसी ने शिकायत की थी कि बराकर पुल के पास उसके साथ तीन लुटेरों ने मारपीट कर सात लाख कैश तब लूट लिए, जब वह उसे एचडीएफसी बैंक में जमा कराने जा रहा था।

बरही डीएसपी नाजिर अख्तर, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह और चौपारण थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर बताया कि कल बराकर पुल के पास लूटकांड के पीछे टीकमचंद जैन-राहुल जैन की कंपनी नमोकार ट्रेडर्स में कार्यरत कर्मचारी अरुण कुमार गुप्ता ही है।

उसकी निशानदेही पर छापेमारी में रामपूजन मुंडा के घर से काले रंग के बैग में सात लाख रुपए कैश बरामद कर लिए गए।

इस लूट कांड में चौपारण के अरुण कुमार गुप्ता के अलावा अंबदाह निवासी सोमा मुंडा और रामपूजन मुंडा शामिल हैं।

लुटेरों के खिलाफ चौपारण थाना कांड संख्या 232/ 21 भादवि 394 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हजारीबाग की ग्रामीण प्रतिभाओं ने कुछ ऐसे मनाया इंटरनेशनल ओलंपिक डे

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(कटकमसांडी)। कोरोना काल में जहां शहर के स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियां देखने को कम ही मिल रहे, वहां गांव के बच्चे बेहतरीन ढंग से वर्चुअल इंटरनेशनल ओलंपिक डे मना रहे हैं।

इस पहल में हजारीबाग से करीब 20 किलोमीटर दूर कटकमसांडी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चों में खूब सक्रियता देखी जा रही है।

इस स्कूल में बुधवार को इंटरनेशनल ओलंपिक डे पर क्विज और पेंटिंग कंपीटिशन हुए।

प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा के निर्देश पर शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने ऑनलाइन कार्यक्रम कराए।

इसमें स्कूल के कक्षा नौ से 12वीं तक के करीब 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

शारीरिक शिक्षक ने बताया कि यह दिवस 1948 से मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर आयु वर्ग, लिंग के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।

क्विज में अंकिता कुजूर प्रथम, कुमारी कुमकुम अग्रवाल द्वितीय और प्रतिमा कुमारी ने तृतीय स्थान्पर बाजी मारी।

वहीं पेंटिंग्स में सुभाष यादव प्रथम, बबली सिंह व कोमल खातून द्वितीय और किरण कच्छप एवं अलशिफा परवीन तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेताओं के अलावा सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक मंडली में डॉ. मैनेजर नाथ पांडेय, महेंद्र प्रसाद, श्वेता बाला एवं जाहिदा बानो थीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदा सदफ, गूंजा कुमारी के अलावा स्कूल के सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।

चतरा के गिद्धौर में आपसी रंजिश में धारदार हथियार से युवक की हत्या

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा। चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित केंदुआ गांव निवासी बबुनी यादव के पुत्र देव कुमार यादव उर्फ देवा यादव (30) की हत्या अपराधियों ने धारदार हथियर से कर दी।

पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे रात शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

मृतक की मां जगनी देवी के बयान पर 12 नामजद और इतने ही अज्ञात अपराधियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों केंदुआ-पहरा गांव के वीरेंद्र पासवान, समर संकल्प एवं किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि देवेंद्र यादव हजारीबाग से अपने घर केंदुआ जा रहा था। इसी क्रम में रतनपुर तालाब के समीप कुछ दोस्तों के साथ रूका था।

इसी बीच केंदुआ-पहरा की ओर से तीन बाइक से करीब नौ की संख्या में हथियारबंद अपराधी आए और देव कुमार यादव पर वार कर दिया।

अपराधियों ने पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत व्याप्त है।

एक सूअर को बचाने के फेर में एक

0

उज्ज्वल दुनिया, बिहार(बोधगया)। बोधगया प्रखंड की गाफा पंचायत के बीघा गांव में बुधवार को अजीबोगरीब हादसा हुआ।

एक सूअर की जान बचाने के फेर में एक-एक कर तीन लोगों की जान चली गई।

बताया जाता है कि सुबह आठ बजे एक सूअर कुएं में गिर गया।

 

उसे बचाने के लिए एक युवक कुएं में कूदा। जब वह नहीं निकला, तो पीछे से दूसरे युवक ने कुएं में छलांग लगा दी।

कुछ देर के बाद जब वह भी नहीं निकला, तो तीसरा युवक कुएं में कूद पड़ा। उसकी की मौत हो गई।

मृतकों में 35 वर्षीय वीरेंद्र मांझी, 22 वर्षीय जीतेंद्र मांझी और 23 वर्षीय रवींद्र मांझी हैं।

तीनों जानी विघा के रहने वाले थे। इस घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक वीरेंद्र मांझी के पांच छोटे-छोटे बच्चे जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

हादसे की जानकारी मिलने पर बोधगया थाने से एएसआई नवल किशोर मंडल सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले को नियंत्रण में किया।

सीओ कमलनयन कश्यप मौके पर पहुंच आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपए मृतकों के परिजनों को देने की बात कही।

जेएसएस प्रमोद कुमार ने परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया।

साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपए पीड़ित परिवार को दिए गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।