Friday 10th of July 2026 02:24:44 AM
Home Blog Page 195

लातेहार के महुआडांड़ में युवती का अर्धनग्न शव बरामद

0
जंगल से मशरूम चुनने गए बच्चों ने सबसे पहले देखा शव
जंगल से मशरूम चुनने गए बच्चों ने सबसे पहले देखा शव

महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतमा गांव के गोयरा मोड़ के जोड़ा जामुन के पास स्तानिस लकड़ा के तालाब के किनारे एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव वालों से कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

चेतमा के बगल गांव के कुछ बच्चे मशरूम चुनने को निकले थे। इसी दरम्यान उन्होंने तालाब किनारे शव को देखा और इसकी सूचना गांव वालों को दी। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए लातेहार भेज दिया।

वहीं, थाना प्रभारी असीम रजक ने बताया कि क्रीम (घी) रंग की कुर्ती और ब्लू रंग की जींस पहने एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश चेतमा से बरामद की गई है। इसके पहचान के लिए उन्होंने लोगों से अपील भी की साथ ही उन्होंने बताया कि युवती ने हाथ में लाल रंग का बाला पहना हुआ है।

मंत्रीमंडल नहीं, पूरी केन्द्र सरकार को बदलने की जरुरत

0

रांची। केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि खराब प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री, श्रम मंत्री समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे लिए, जबकि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री फेल साबित हुए हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने महामारी के दौरान चुनाव प्रचार किया। यह आपदा प्रबंधन कानून का भी उल्लंघन है। अच्छा होता कि प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा देते और गृह मंत्री का इस्तीफा लेते। परीक्षाएं मैनेज नहीं कर पाने के कारण एचआरडी मंत्री हटाए गए।

शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को हटाने से बेहतर था प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा दे देते- झामुमो
शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को हटाने से बेहतर था प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा दे देते- झामुमो

अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा जनप्रतिनिधियों को खारिज कर देगी झारखंडी जनता
श्रम मंत्री हटाए गए। प्रमुख विभागों के मंत्री हटा दिए गए, जबकि पूरी सरकार ही फेल थी। सुप्रियो ने आगे कहा कि झारखंड को संख्या बल के लिहाज से प्रतिनिधित्व नहीं मिला। 20 सांसदों वाले राज्य में भाजपा के 16 सांसद हैं, लेकिन इस हिसाब से केंद्रीय मंत्रिमंडल में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। इसके लिए भाजपा के सांसद जिम्मेदार हैं। झारखंड भाजपा की प्राथमिकता सूची में नहीं है। भाजपा जनप्रतिनिधियों को बंधुआ मजदूर समझती है। इनके सांसद भी राज्य का सवाल नहीं उठाते। ऐसे जनप्रतिनिधियों को अगले चुनाव में जनता खारिज कर देगी।
आदिवासी राज्यपाल को हटाया

आदिवासी-मूलवासी की आवाज दबा रही केन्द्र सरकार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को हटाने की भी आलोचना की। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि महिला आदिवासी राज्यपाल को बदला गया। यह षड्यंत्र है। हालांकि नए राज्यपाल की उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि वे सुलझे हुए व्यक्ति हैं। छह बार सांसद, विधायक रहे। केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रहे। उनका झारखंड में स्वागत है, लेकिन भाजपा आदिवासी हितों की आवाज उठाने वालों को दबाने का काम करती है। उन्होंने फादर स्टेन स्वामी की न्यायिक हिरासत में मृत्यु को साजिश करार देते हुए कहा कि भाजपा की सोच भयावह है। आदिवासियों और मूलवासियों की आवाज को दबाया जा रहा है।

10 आइएएस अफसरों को प्रमोशन, 05 का विभाग बदला

0

झारखंड के 10 आइएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. जिन अधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है उनमें झारखंड ट्राइबल डेवलपमेंट सोसाइटी के परियोजना निदेशक भीष्म कुमार, झारखंड राज्य खाद्य निगम के प्रबंध निदेशक यतींद्र प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्र किशोर किशोर उरांव, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी के निदेशक सुनील कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव मेघु बड़ाईक, आईटीडीए जमशेदपुर के परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, वाणिज्य कर विभाग में संयुक्त सचिव मोती जॉर्ज लकड़ा, कारा महानिरीक्षक मनोज कुमार, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव अविनाश कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार रतन शामिल हैं.

05 आइएएस अफसरों का तबादला

राज्य सरकार ने 5 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है. वाणिज्य कर विभाग के अपर सचिव मोती जॉर्ज लकड़ा को अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर सचिव कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

राजेश्वरी बी को मनरेगा आयुक्त झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है. उन्हें 5 जुलाई को जेएसएलपीएस का सीईओ बनाया गया था. उक्त आदेश को विलोपित कर दिया गया. खाद्य आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु कुमार अग्रहरि को अगले आदेश तक नागरिक सुरक्षा आयुक्त झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया. डीडीसी कोडरमा आर रोनिता को अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक झारखंड पर्यटन विकास निगम रांची के पद पर नियुक्त किया गया. प्रेरणा दीक्षित को संयुक्त सचिव, गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कोडरमा को मिला प्रतिनिधित्व

0
किसी भी सरकार में पहली बार कोडरमा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
किसी भी सरकार में पहली बार कोडरमा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व

संजय साजन
कोडरमा। कोडरमा स्थानीय सांसद सह भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद स्थानीय लोगों की अपेक्षायें बढी हैं। केन्द्र में किसी भी सरकार में पहली बार कोडरमा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व हुआ है। माना जा रहा है अन्नपूर्णा देवी के केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री बनने से इलाके के विकास में तेजी आएगी और वर्षो से लंबित कई योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन हो सकेगा।

पहली बार मिला कोडरमा को प्रतिनिधित्व

आजादी के बाद और 1977 में कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गठन के बाद अबतक एकबार भी इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय सरकार में नहीं होने के कारण विकास की कोई बड़ी इबारत नहीं लिखी जा सकी है। ऐसे में स्वाभाविक है कि लोगों को सांसद और अब केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से काफी उम्मीदें हैं। लगातार 23 वर्षो से इलाके का प्रतिनिधित्व कर रही अन्नपूर्णा देवी की गिनती राज्य के वरीय नेताओं में होती है।

भूपेन्द्र यादव

0

मोदी मंत्रीमंडल के विस्तार में जिन दो चेहरों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है वो है भूपेन्द्र यादव और अन्नपूर्णा देवी । अगर आप यूपी और बिहार के यादव नहीं हैं तो भाजपाई हैं । इस कथन को भूपेन्द्र यादव और अन्नपूर्णा देवी ने सच कर दिखाया।  एक यदुवंशी महिला जो झारखंड के दुमका जिले के एक छोटे से गांव अजमेरी में एक कृषक परिवार में जन्मी । जिस परिवार में अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था वहां पढ़ाई-लिखाई तो दूर, अकेली लड़की का बाजार जाना ही बहुत बड़ी घटना थी । लेकिन अन्नपूर्णा देवी की जीवटता देखिए, वे माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने गांव से पांच किमी दूर स्कूल जाती थीं । दुमका से ही मैट्रिक करने के बाद आगे की पढाई पटना से की । रांची यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए किया ।

केन्द्रीय राज्यमंत्री के रुप में शपथ लेतीं अन्नपूर्णा देवी
केन्द्रीय राज्यमंत्री के रुप में शपथ लेतीं अन्नपूर्णा देवी

भाजपा समर्थित परिवार की बेटी का ब्याह राजद नेता के घर
विधाता समय का चक्र कैसे घूमाता है देखिए । दुमका में अन्नपूर्णा देवी का कृषक परिवार जनसंघ और फिर भाजपा का समर्थक था, लेकिन बेटी अन्नपूर्णा की शादी हुई एकीकृत बिहार के समय राजद के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रमेश प्रसाद यादव से । इनकी शादी 1993 में हुई । एक घरेलू बहू के तौर पर वह खुश थीं । पांच वर्षों में तीन बच्चों की मां बन चुकी थीं । लेकिन अन्नपूर्णा की खुशी बस यहीं तक थी, इसके बाद तो उन्हें दुख और संघर्ष में तपकर कुंदन बनना था। 1998 में इनके पति रमेश प्रसाद यादव की मृत्यु हो गई ।

 

पति की मौत के बाद 1998 में पहली बार घर की दहलीज के बाहर पांव रखा
वर्ष 1998 था, जब उन्होंने घर की दहलीज से बाहर निकलकर राजनीति में कदम रखा । रमेश यादव के निधन के चलते 1998 में कोडरमा सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव में राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया और उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की । कहा गया कि ये सहानुभूति लहर थी । बिहार सरकार में खान राज्य मंत्री बनाया गया । लेकिन पहली बार सहानुभूति लहर पर सवार होकर जीतने वाली अन्नपूर्णा अपनी बाकिलियत के दम पर लगातार चुनाव दर चुनाव जीतती रहीं। वर्ष 2013 में राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में जलसंसाधन, महिला एवं बाल विकास मंत्री का दायित्व मिला ।इसके बाद लगातार वर्ष 2014 तक लगातार विधानसभा में कोडरमा का प्रतिनिधित्व करती रहीं ।

मोदी लहर में पहली बार नीरा यादव से मिली हार
वर्ष 2014 के चुनाव में इन्हें पहली बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा । भाजपा की उम्मीदवार नीरा यादव ने इन्हें विधानसभा चुनाव में परास्त किया और वे रघुवर दास की सरकार में शिक्षा मंत्री बनीं । लेकि अन्नपूर्णा देवी ने हार नहीं मानी और वे राजद की प्रदेश अध्यक्ष चुनी गईं ।

राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा में हुईं थी शामिल
राजद की प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा में हुईं थी शामिल

अचानक भाजपा में एंट्री और झारखंड में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीत
इसी बीच अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2019 के मार्च महीने में चौंकानेवाला फैसला लिया । उन्होंने राजद छोड़कर भाजपा का दामन थामा । वह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की करीबी मानी जाती थी । इस वजह से लोग उनके भाजपा में जाने पर चौंके । कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने रिकार्ड मतों से जीत हासिल की ।

पार्टी उपाध्यक्ष, हरियाणा का प्रभार और अब केन्द्रीय राज्य मंत्री
भूपेन्द्र यादव ने इन्हें भाजपा में शामिल कराया था और कहा जाता है कि अन्नपूर्णा देवी को पार्टी उपाध्यक्ष बनाने में भी भूपेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही । राष्ट्रीय नेतृत्व ने इनको हरियाणा भाजपा के सह प्रभारी का भी दायित्व दिया । राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के बाद पार्टी ने इन्हें बिहार और बंगाल विधानसभा चुनाव में लगाया । बिहार में जिन-जिन जगहों पर इन्हें भेजा गया । लगभग सभी जगहों से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली । अब मोदी सरकार में इन्हें राज्य मंत्री का दायित्व दिया जा रहा है ।

 

मुनिश्री सुयश सागर जी एवं सदभाव सागर जी महाराज का जशपुर के लिए मंगल विहार

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। अध्यात्म योगी परम तपस्वी आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के संघस्थ शिष्य श्रमण मुनि श्री 108 सुयश सागर जी एवं मुनि श्री 108 सदभाव सागर जी महाराज का हजारीबाग नगर से जशपुर के लिए बुधवार को मंगल विहार हो गया।

इससे पहले प्रात: दोनों जैन मंदिरों में मुनि श्री के सानिध्य में अभिषेक शांतिधारा पूजा पाठ का कार्यक्रम हुआ।

बॉडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि दूसरों का दोष देखने से द्वेष उत्पन्न होता है।

दोष देखने से दोष दिखाई देता है, गुण देखने से गुण, जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि।

भाव विशुद्ध होने चाहिए,परिणाम स्वयं अच्छा हो जाएगा, वस्तु जैसी है, वैसी ही देखो। आज तक हमने दूसरे के दोषों की देखा, परंतु अपने दोष को नहीं देखते हैं।

दोष से दोष नहीं कटते, मैल से मैल नहीं कटते। शास्त्र और शस्त्र में सिर्फ एक मात्रा का अंतर है, लेकिन परिणाम अलग-अलग है।

मंगलाचरण विजय लुहाड़िया और दिलीप अजमेरा एवं संचालन सुबोध सेठी ने किया।

वहीं जशपुर, कोडरमा, गया, चतरा और रामगढ़ से आए धर्म प्रेमी बंधु का स्वागत समाज के पदाधिकारियों ने किया।

मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि दोपहर 3:30 बजे मुनि श्री सभी को मंगल आशीर्वाद देकर जशपुर के लिए विहार कर गए। मुनि श्री का रात्रि विश्राम हत्यारी स्कूल में होगा।

ट्रेनिंग के दौरान सहिया को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

0

लातेहार (उज्ज्वल दुनिया): सदर थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत के असनहीखाड़ की सहिया सरस्वती देवी (72) की मौत मंगलवार की दोपहर अस्पताल में ईलाज के दौरान हो गई। मंगलवार को लातेहार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान ही वह बेहोश हो गई थी।बाद में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। मृतिका सहिया के तीन बेटे तथा चार बेटियां हैं। मृतका के पति स्व. शंकर राम की मृत्यु दो वर्ष पूर्व ही हो गई है।उसके पुत्र प्रमोद राम ने बुधवार को बताया कि एक दिन पहले तक मेरी मां बिल्कुल स्वस्थ थी। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में सहिया का ट्रेनिंग था। इस ट्रेनिंग में मैं खुद बाइक से अपनी मां को पहुंचा कर घर आ गया था। ट्रेनिग में ही मां बेहोश ही गई। जिसमें स्वास्थ्य सहिया व साथी ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान मेरी मां की मौत हो गई।उन्होंने कहा कि गांव में कुछ भी होता था तो रात या दिन में भी मरीज को अपने साथ ले जाकर इलाज कराती थी। उन्होंने कहा कि मेरी मां स्वास्थ्य विभाग की ड्यूटी करते-करते अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग के एक भी पदाधिकारी सहिया के असामयिक निधन पर दुख जताने नहीं पहुंचे। जिससे मृतक के परिजनों में निराशा का माहौल है।उन्होंने जिला प्रसाशन व सीएस से सहिया की मौत पर मुआवजा देने की मांग की है।

पलामू जिला स्कूल खेल का मैदान बना सब्जी मंडी, लगा गंदगी का अंबार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): अनलॉक 5 प्रारंभ होते हीं बाजारों में एवं सड़कों पर काफी भीड़ देखी जा रही है। लगभग सभी कार्यालय आधे छमता के अनुसार कार्य करना प्रारंभ कर दिए हैं वहीं शहर के सभी प्रतिष्ठाने भी खुलने लगी है परंतु मेदिनीनगर शहर के लाइफ लाइन के नाम से प्रचलित एकमात्र जिला स्कूल के खेल का मैदान आज भी सब्जी विक्रेताओं के चंगुल से मुक्त नहीं हो पाया है। इस खेल के मैदान में प्रत्येक दिन सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं की भीड़ लगती है जहां कोरोना गाइडलाइंस का कोई पालन नहीं होता है। खिलाड़ी लोग खेल के मैदान के एक कोने में अपने अभ्यास जारी रखने के लिए मजबूर हैं। प्रश्न उठता है कि जहां भारत सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया के सपने देखती है वहीं स्थानीय जिला प्रशासन शहर के एकमात्र प्रमुख खेल का मैदान को भी सब्जी विक्रेताओं के हवाले क्यों कर रखी है? बताया जाता है कि खिलाडि़यों ने मैदान खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं परंतु प्रशासन इस पर कोई पहल अभी तक नहीं की है। मैदान के आधे से अधिक हिस्से में सब्जी बाजार लगता है जिसके कारण एक तिहाई हिस्से में ही खिलाडि़यों को अपना अभ्यास करना पड़ता है। एक तिहाई स्थान में ही लगभग तीन-चार टीमें क्रिकेट की एवं दो टीमें फुटबॉल की अभ्यास करती है नतीजा है कि कई बार खिलाड़ी एक दूसरे से टक्कर मार जाते हैं एवं घायल हो जाते हैं।
  मौके पर पलामू जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव महेश तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन को खिलाडि़यों के भविष्य को देखते हुए यथाशीघ्र सब्जी मंडी को कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जिला प्रशासन खेल के प्रति काफी उदासीन है। ना तो यहां पर खिलाडि़यों के लिए प्रशासन उचित स्थान मुहैया करा रही है नहीं प्रशिक्षण। जो भी खिलाड़ी हैं वे खुद ही अपने प्रतिभा को निखारने में रात दिन कड़ी मेहनत करते हैं एवं अपने बलबूते पर ही जिला के लिए पुरस्कार पाकर जिला को गौरवान्वित करने का काम करते हैं। यदि खेल का मैदान ही सुरक्षित नहीं है रहेगा तो खिलाड़ी के भविष्य आखिर सुरक्षित कैसे रह सकता है ? जिला में खेल का वर्तमान हालात काफी चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि वे पुनः प्रशासन से आग्रह करते हैं कि जिला स्कूल के मैदान को सब्जी विक्रेताओं से यथाशीघ्र सुरक्षित कर खिलाडि़यों को अभ्यास करने का अवसर दिया जाए।

वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी चंदन कुमार ने भी जिला स्कूल के मैदान को सब्जी मंडी बनाने पर काफी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी लगने से खेल के मैदान को भौतिक रूप से काफी क्षति हो रही है क्योंकि यहां पर गंदगीयों का अंबार लग गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में खेल के मैदान में गंदगी फैलने से खिलाडि़यों को बीमारी का खतरा बढ़ चुका है। जिला प्रशासन को चाहिए कि सब्जी मंडी को यथाशीघ्र कहीं अन्य जगह पर हटाकर ले जाया जाए जिससे जिला के खिलाड़ी लोग खेल में निरंतरता बनाए रख सकें।

जब इस संबंध में पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पलामू जिला खेल का मैदान जिला स्कूल के प्राचार्य एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के अधीनस्थ है। यदि विद्यालय प्राचार्य खेल के मैदान को सब्जी विक्रेताओं से मुक्त करना चाहते हैं तो वे संबंधित विभाग से बात करेंगे। श्री लोहरा ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी से आग्रह करेंगे कि खेल के मैदान को कैसे खिलाडि़यों को जल्द मुहैया हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खिलाड़ीगन जीएलए कालेज के मैदान में अपना अभ्यास जारी रख सकते हैं। खेल पदाधिकारी श्री लोहरा ने कहा कि जिला में इनडोर और आउटडोर खेल के मैदान के लिए राज्य सरकार को प्रपोजल भेजी गई है। आउटडोर के गेम के लिए जीएलए कॉलेज के नजदीक स्टेडियम निर्माणाधीन है और उम्मीद है कि जल्द ही खिलाडि़यों को यह मैदान प्राप्त हो जाएगी और इंदौर का प्रपोजल जैसे ही राज्य सरकार पास करती है हम लोग इस पर भी पहल करेंगे। वर्तमान में को कोविड संक्रमण से बचाव करते हुए खिलाडि़यों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए।

राजेश कच्छप ने नयासराय कुटे में बन रहे जलमीनार का निर्माण रद्द करने की मांग की

0
खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में चम्पई सोरेन से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल
खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में चम्पई सोरेन से मुलाकात करता प्रतिनिधिमंडल
रांची। खिजरी विधानसभा के विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में हटिया विस्थापित परिवार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के मंत्री चम्पई सोरेन से मिलकर नयासराय कुटे के धार्मिक स्थल में जलमिनार बनाने की योजना को रद्द करने की मांग की।

मंत्री चम्पई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरना स्थल को सुरक्षित रखा जायेगा साथ ही साथ सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा । मंत्री ने अपने आप्त सचिव को इस संदर्भ में जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा ।

विधायक राजेश कच्छप ने सरना स्थल का निरीक्षण भी किया और निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ये जमीन हम सब की धरोहर है और इसे किसी कीमत पर लुटने नहीं दिया जायेगा । ग्रामीण इस जमीन पर 60 वर्षों से धार्मिक अनुष्ठान जैसे सरना पूजा,करमा पूजा ,जतरा इत्यादि लगाते आ रहें हैं इसे सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव, झामुमो नेता कलाम आजाद, नगड़ी प्रखंड की प्रमुख श्रीमति ललिता एक्का, लाल गुटुवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी, कांग्रेस नेता माधव कच्छप, समाजसेवी विनय उरांव,रीतू गाड़ी ,संजू देवी,अनुप तिर्की  शामिल थे।

नये पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण, कहा

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): जिले के नये पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा ने बुधवार शाम पलामू के नये एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के पूर्व पलामू जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही एसपी चंदन कुमार सिन्हा पूरे एक्शन में नजर आये रांची से पलामू आने के क्रम में एसपी श्री सिन्हा अचानक सतबरवा थाना पहुंचे जहां उन्होंने आम आदमी बन कर थाना प्रभारी से मोबाइल छिनतई होने संबंधित शिकायत की जिसका उद्देश्य आम जनों के प्रति पुलिस के व्यवहार को समझना था। बुधवार को अचानक पदभार ग्रहण करने के पूर्व ही सतबरवा थाना पहुंचे एसपी ने सतबरवा थाना प्रभारी से मोबाइल की छिनतई होने से संबंधित शिकायत की।इस दौरान थाना प्रभारी के पॉजिटिव रिस्पांस से एसपी संतुष्ट नजर आये।इसके अलावा एसपी ने अन्य कई पहलुओं को लेकर भी थाने का निरीक्षण किया इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लग पाया कि ये जिले के नये एसपी है। सतबरवा थाने का औचक निरीक्षण के पश्चात एसपी चंदन कुमार सिन्हा सर्किट हाउस पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके बाद वे समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नए पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया।मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे सर्वप्रथम अपने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यहां की वस्तु स्थिति की जानकारी लेंगे।उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय क्रिमिनल्स गैंग्स पर पूरी तरह से अंकुस लगाया जायेगा वहीं नक्सलियों के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाकर उनसे निपटा जायेगा।उन्होंने कहा कि वे जिलेवासियों के लिए चैबीसों घँटे उपलब्ध हैं,पब्लिक किसी भी तरह की समस्या को लेकर उनसे मिल सकती है साथ ही उन्होंने बेवजह पैरवी करने वालों दूर ही रहने की बात कही।

हजार बागों के शहर को संवारा, अब रामगढ़ में नई डीसी माधवी मिश्रा बहाएंगी विकास की धारा

0

उज्ज्वल दुनिया, मनोज मिश्र, रामगढ़। हजार बागों के शहर हजारीबाग को नगर आयुक्त के रूप में संवारने के बाद अब रामगढ़ जिले में विकास की धारा बहने की उम्मीदें लोगों की बलवती हो गई हैं।

दरअसल यहां नई डीसी के रूप में तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ महिला आईएएस ऑफिसर माधवी मिश्रा ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए कार्यभार संभाल लिया है।

 

माधवी मिश्रा 2015 बैच की आईएएस ऑफिसर हैं और उनका पूरा परिवार सिविल सेवा के माध्यम से देश सेवा में योगदान दे रहा है। उनके बड़े और छोटे भाई भी आईएएस ऑफिसर हैं और एक बहन आइपीएस अधिकारी।

हजारीबाग में काफी कम समय में उन्होंने नगर विकास के लिए अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए काफी काम करते हुए विकास की राह प्रशस्त कीं। उनके वहां से जाने की कमी आज भी आमजनमानस को खल रही है।

इधर रामगढ़ में उनके डीसी बनकर आने से लोगों में नई उम्मीदें जग गई हैं। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं हीं उनकी प्राथमिकताएं हैं।

सरकार की योजनाओं को धरातल पर संचालित करना और अंतिम व्यक्ति तक उसे पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।

अभी कोरोना काल है, ऐसे में सभी लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य तेजी से कराने पर उनकी नजरें होंगी।

इस कोरोना काल में जिन लोगों का रोजगार छिन गया है, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी रोजी-रोटी की व्यवस्था कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। नई डीसी के समक्ष वैसे कई चुनौतियां भी होंगी।

सीएम हेमंत सोरेन का यह गृह जिला भी है। साथ ही कोयलांचल, रेलमार्ग, पर्यटन क्षेत्र खासकर रजरप्पा आदि में नागरिक सुविधाओं पर भी उन्हें नजरें इनायत करनी होंगी।

JDU से चार लोगों को मोदी मंत्रीमंडल में जगह

0
बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह
बुधवार शाम को राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह

नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के दौरान ही हो चुकी थी । आरसीपी सिंह सिर्फ फाइनल टच देने गये थे । आरसीपी सिंह की ओर से संभावित मंत्रियों को फोन भी जा चुका है।

ललन सिंह और संतोष कुशवाहा बनेंगे केन्द्रीय मंत्री

जेडीयू कोटे से चार मंत्री बनाए जाएंगे। इनमें दो केन्द्रीय मंत्री तथा दो राज्यमंत्री होंगे । केन्द्रीय मंत्री की बात करें तो जेडीयू के पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा का मंत्री बनना तय है। दूसरा नाम नीतीश कुमार के संकटमोचक ललन सिंह का है । राज्यमंत्री में जहानाबाद के सांसद रामचंद्र चंद्रवंशी और लोजपा से बगावत करने वाले पशुपति पारस होंगे ।

बीजेपी कोटे से सुशील मोदी की चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था के संकट से जूझते रहे हैं। ऐसे में उन्हें 15 साल तक बिहार के वित्त मंत्री रहे सुशील मोदी के अनुभव का लाभ मिल सकता है। कहां तो यह भी जा रहा है कि ललन सिंह (भूमिहार) की एंट्री के बाद गिरिराज सिंह (भूमिहार) का पत्ता कट सकता है। प्रधानमंत्री मोदी गिरिराज सिंह के मंत्रालय के काम से खुश नहीं हैं ।

गिरिडीहः 2 दिन में चोरी हुए 3 वाहन के मामले का उद्भेदन , 2 वाहन चोर गिरफ्तार

0
गिरफ्तार वाहन चोरों के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी अमित रेणु
गिरफ्तार वाहन चोरों के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी अमित रेणु

गिरिडीह: 2 दिन में हुए 3 वाहन की चोरी के मामले का उद्भेदन गिरिडीह पुलिस नें कर लिया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान अमित रेणु ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी।

ताया गया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में 19 और 20 जून की रात 3 वाहनों की चोरी की गई थी। खोजबीन के दौरान पुलिस द्वारा चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए इसमें संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बाबत एसपी अमित रेनू ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हीरोडीह थाना क्षेत्र, नगर थाना क्षेत्र और डुमरी बाजार से चार पहिया वाहन की चोरी अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई थी।  तीनों थाना में गाड़ी चोरी को लेकर अलग-अलग कांड दर्ज की गई थी। इसको लेकर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच अभियान चलाकर दो अपराधी की गिरफ्तारी व चोरी की गई बलेनो , चोरी में प्रयुक्त ब्रेजा कार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल, काले रंग का बैग आदि को बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर से बरामद किया गया।

जब्त किए गये चोरी के वाहन
जब्त किए गये चोरी के वाहन

घटना में शामिल कृष्णा कुमार उर्फ राहुल और राम विवेक कुमार दोनों मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। गाड़ी चोरी मामले में इन लोगों पर करीब 11 मामले बिहार के कई जिलों में दर्ज़ है। इसके अलावा झारखंड के बोकारो, गोड्डा, जामताड़ा एवं अन्य जिलों में भी कार चोरी की घटना को इन लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की तलाशी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरिडीहः अंचल कार्यालय में महिला और कर्मी के बीच नोकझोंक

0
 मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ और मुफस्सिल थाना प्रभारी
मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ और मुफस्सिल थाना प्रभारी

गिरिडीह:सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम मंगलवार को सदर प्रखंड स्तिथ अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल कार्यालय में महिला और राजस्व कर्मचारी के बीच हुई नोकझोंक मामले को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच की।

इस बाबत एसडीपीओ ने कहा कि घटना ज्यादा गंभीर नहीं है, पुलिस की ओर से लगातार जांच की जा रही है, जो गलत पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि सोमवार को एक महिला अपने जमीन की एलपीसी कागज को लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंची थी। जहां किसी बात को लेकर हल्का राजस्व कर्मी त्रिभुवन यादव और महिला के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। इसी मामले को लेकर एसडीपीओ जांच को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर सीओ रवि भूषण प्रसाद व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

झारखंड में पुलिस सेवा के अफसरों की कमी, हेमंत सरकार ने केन्द्र से मांगे 10 IPS

0

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के 24 में से 19 जिले नक्सलवाद से प्रभावित हैं और राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों की कमी है । लिहाजा वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में चयनित अधिकारियों में से दस आईपीएस झारखंड को दिये जायें।

झारखंड ने केन्द्र से मांगे 10 IPS अफसर
झारखंड सरकार ने केन्द्र से मांगे 10 IPS अफसर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि राज्य में भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों की कमी को देखते हुए सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के माध्यम से चयनित भारतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियों का आवंटन झारखंड राज्य संवर्ग में किया जाये। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इस संबन्ध में अनुरोध करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपना अनुमोदन दिया।

झारखंड राज्य में आईपीएस अधिकारी के स्वीकृत संवर्ग बल 149 के विरुद्ध मात्र 113 अधिकारी ही उपलब्ध हैं जिनमें से 93 पदाधिकारी सीधी भर्ती के तथा 20 प्रोन्नति से नियुक्त हैं।