Friday 10th of July 2026 01:23:25 AM
Home Blog Page 194

डांस के फेर में मुंबई में फंसने जा रही हजारीबाग की तीन बच्चियां ऐसे बचीं, जानिए पूरा माजरा

0

उज्ज्वल दुनिया, बड़कागांव(हजारीबाग)। हजारीबाग स्थित बड़कागांव प्रखंड के खरांटी गांव की तीन नाबालिग बच्चियां घर में बिना किसी को बताए मुंबई जाने के लिए निकल पड़ीं।

लोगों की ओर काफी खोजबीन करने के बाद तीनों का कोई अता पता नहीं चला, तो अभिभावकों ने बड़कागांव थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया।

बड़कागांव पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पर रांची पुलिस के सहयोग से महज 2 घंटेके अंदर तीनों लापता बच्चियों को समय रहते पुलिस ने रात्रि लगभग 10 बजे रांची रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।

अन्यथा तीनों बच्चियां ट्रेन से मुंबई के लिए निकल गई होतीं। दो बच्चियां क्लास दशम एवं एक बच्ची पांचवीं में पढ़ती है।
तीनों बच्चियां सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार के माध्यम से डांस सीखने के लिए मुंबई गोरेगांव स्थित रवि कुमार की सत्यजीत फिल्म एकेडेमी जा रही थीं।

बच्चियों एकेडेमी के संचालक रवि कुमार से पहली बार आठ फरवरी को संपर्क में आई थीं।

बच्चियों को बार-बार मुंबई आने के लिए कहा जा रहा था।

इस बात की जानकारी बच्चियों ने अपने अभिभावकों को नहीं दी और सात जुलाई की शाम चुपके से अपने घर से 5,000 रुपए लेकर मुंबई के लिए घर से निकल पड़ी थीं।

पुलिस ने बरामद बच्चियों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया।

इस दौरान मुंबई के रवि कुमार की नंबर पर बात किए जाने पर गड़बड़झाला प्रतीत हो रही थी।

रवि कुमार पुलिस के सवालों का जवाब ठीक तरह से नहीं दे रहा था और बचने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।

हजारीबाग में दो महिलाएं समेत तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस महिला माओवादी को मिले एक लाख

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। हजारीबाग जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला बल और कोबरा 22 बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में दो महिलाएं समेत तीन नक्सलियों ने गुरुवार को जिला और पुलिस प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने तीनों नक्सलियों को बुके देकर सम्मानित किया और समाज की मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया।

इनमें एक महिला नक्सली उषा किस्कु उर्फ फूलमणी उर्फ उषा संथाली पर एक लाख का इनाम घोषित था। उसे इनाम का चेक समर्पित किया गया।

 

सरेंडर करने वाले में एक लाख की इनामी नक्सली उषा किस्कु उर्फ फूलमणी उर्फ उषा संथाली, नागेश्वर गंझू और सरिता सोरेन शामिल हैं।

जिले के पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने बताया कि पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है।

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्निवास नीति नई दिशा-एक नई पहल से प्रेरित होकर तीनों माओवादियों ने सरेंडर किया।

उषा किस्कु(27), पिता: चेतो मांझी, हजारीबाग के आंगो स्थित डुकरू हरली टोला वर्ष 2009 से सक्रिय माओवादी रही है।

इस पर हजारीबाग और चतरा में छह मामले दर्ज हैं।

साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों में कई नक्सली कांडों में इसका नाम है। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था।

वहीं सरिता सोरेन उर्फ ममता संथाली (19), पिता: अर्जुन सोरेन हजारीबाग के आंगो स्थित डुकरू हरली टोला निवासी है।

हजारीबाग, चतरा और बोकारो में कई नक्सली कांडों में संलिप्त रही है।

वह वर्ष 2015 से माओवादी संगठन में सक्रिय रही है। हजारीबाग और चतरा में कुल पांच मामले दर्ज हैं।

नागेश्वर गंझू (38), पिता: बनौदी गंझू चतरा के सिमरिया स्थित दूधमटिया का रहनेवाला है। उसका एक घर हजारीबाग के बड़कागांव स्थित हेसाबार में भी है।

वह 2018 से माआवोदी संगठन में हजारीबाग, चतरा और बोकारो में सक्रिय रहा। हजारीबाग में उस पर दो नक्सल कांड दर्ज हैं।

झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्निवास नीति नई दिशा-एक नई पहल के तहत प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के तीन सक्रिय सदस्यों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से एक लाख रुपए समेत कई सुविधाएं दी जाएंगी।

तीनों नक्सलियों ने डीसी आदित्य आनंद, एसडीओ विद्याभूषण प्रसाद, सीआरपीएफ कोबरा 22 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान आदि के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

नगर आयुक्त ने किया कार्यालय का निरीक्षण, शहर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम की आयुक्त गरिमा सिंह ने गुरुवार को कर्मियों के साथ कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कार्यालय का निरीक्षण किया।

नगर निगम कार्यालय के अलावा सूचना भवन में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान कर्मियों ने नगर निगम में चल रहे कार्यों से अवगत कराया।

उन्होंने नगर निगम कर्मियों को संचालित कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया।

साथ ही कोरोना के मद्देनजर शहर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

दुखद : इस विषैले सांप ने बुझा दिए घर के चिराग, मौके पर मासूम भाई

0

उज्ज्वल दुनिया, गोला(रामगढ़)। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत बारघुटू गांव में बीती रात विषैले सांप के काटने से सगे भाई बहन की मौत हो गई।

घटना से परिवार समेत पूरा गांव शोक में है। लोगों ने सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे की मांग की है।

 

बताया जाता है कि गांव के रोहित महतो की नौ साल की बेटी शांति कुमारी और छह साल का बेटा मनोहर कुमार एक बेड पर सो रहे थे।

इस दौरान एक जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया, जिससे मौके पर ही दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया।

आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार ने कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार के साथ पूरे गांव के लोग दुखी हैं। इस गरीब परिवार को सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा दी जानी चाहिए।

पहली ही बैठक में दिखा विकास कार्यों के प्रति जज्बा और जुनून, लंबित मामलों को निबटाने की धुन

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(मनोज मिश्र)। विकास योजनाओं से संबंधित पहली ही बैठक में गुरुवार को रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा में विकास कार्यों के प्रति जज्बा और जुनून दिखा।

समाहरणालय सभागार में जिले के सभी प्रखंडों के बीडीओ और सीओ को यह नसीहत मिल गई कि लेटलतीफी नहीं चलेगी। कार्यों को जल्द निबटाने की संस्कृति हर हाल में बहाल करनी होगी।

डीसी के दिशानिर्देश में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निबटाने का जो धुन दिखा, उन्होंने अपनी कार्यशैली का एक तरह से संदेश दे दिया।

बैठक के दौरान डीसी ने सभी बीडीओ-सीओ से संक्षिप्त परिचय लेते हुए उनके क्षेत्रों में संचालित हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने जिले में मनरेगा के तहत संचालित बागवानी समेत विभिन्न योजनाओं से सुदूरवर्ती क्षेत्र के योग्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमित निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा और लंबित आवासों का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही डीसी ने सभी बीडीओ को उनके क्षेत्र से संबंधित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की भी समीक्षा और ससमय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।

साथ ही क्षेत्र में चल रहे आधार केंद्रों का संचालन ससमय करने का निर्देश दिया।

अंचल कार्यालयों से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी से सभी सीओ को उनके अंचल में कार्यरत कर्मियों के साथ नियमित रूप से बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा और उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।

सभी सीओ को म्यूटेशन कार्यों पर विशेष ध्यान देने एवं सरकार की ओर से तय समय सीमा के अंदर मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया।

सभी बीडीओ-सीओ को मुख्यालय में रहकर कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ मो. जावेद हुसैन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लिली एनोला लकड़ा, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए मनरेगा, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राजस्व तथा डीआरडीए कार्यालय के कर्मियों सहित कई लोग उपस्थित थे।

हेमंत सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ा

0
बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्श पर चलना है - धर्मपाल सिंह
बाबा साहेब के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के आदर्श पर चलना है – धर्मपाल सिंह

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताए आदर्शो पर चलता है। बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। बाबा साहेब के इस आदर्श को चरितार्थ करने की जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की है। ऐसे में मोर्चा की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। हमें समाज के अंतिम व्यक्ति को संगठित कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है।। उक्त बातें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय के सभागार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति बैठक में कहीं।

कार्यक्रम में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज हेमंत सरकार में दलित समाज को प्रताड़ित किया जा रहा।अत्याचार करने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होने कहा कि चाहे भूख से मौत हो या बलात्कार की घटनाएं ,दलित समाज प्रभावित हो रहा।

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं कांके के पूर्व विधायक जीतू चरण राम ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज को सदियों से शोषित किया जाता रहा है। लेकिन हमारा समाज अपने विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करती रही।

साहेबगंज से रांची जा रहे पुलिस वैन हैदसे का शिकार, 7 पुलिस जवान घायल

0
घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है।
घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है

झारखंड के साहिबगंज जिला बल के जवानों को लेकर रांची जा रहा 407 वाहन बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग स्थित कसमार थाना क्षेत्र के दांतु के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ये वाहन पिकअप वैन से टकरा गया । इसमें सब इंस्पेक्टर सहित 7 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए । इन सभी जवानों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इसके साथ ही पिकअप वैन के चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो-रामगढ़ NH 23 पर गुरुवार को पुलिस 407 वाहन और पिकअप के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में 7 पुलिस जवान और पिकअप का ड्राइवर घायल हो गया। घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है।  घटना सुबह 5 बजे के करीब दांतु गांव बजरंगबली मंदिर से ठीक आगे रिंकू होटल के पास हुई।

घायलों में दारोगा अनिल दुबे के अलावा सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मी साहिबगंज से रांची के होटवार में खाली गोली का खोखा जमा करने 407 से जा रहे थे। सभी घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है।

 

अशोका कंपनी के कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग एक कर्मचारी को लगी गोली

0

मोहम्मदगंज में रेलवे लाइन के निर्माण में लगी
अशोका कंपनी के कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग
एक कर्मचारी को लगी गोली, बेहतर इलाज के लिए मेेदिनीनगर रेफर

हैदरनगर। जिले के मोहम्मदगंज थानान्तर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ में सोनबरसा मोड़ लटपौरी गांव स्थित मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित रेलवे संवेदक अशोका बिल्डकॉन के कैम्प कार्यालय सह वर्कशॉप में गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें एक मजदूर घायल हो गया। गोली उसके सीने में लगी है। घायल को हैदरनगर में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है। अशोका बिल्डकॉन रेलवे की थर्ड लाइन का मुख्य संवेदक है।

कैंप के मुख्य गेट पर प्रतिनियुक्त कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। बताया कि कैंप के मुख्य गेट से घुसकर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक मजदूर प्रभु कुमार को सीने में गोली लग गयी। वह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। फायरिंग के बाद सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग गए। सूचना मिलने पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश मौके पर पहुँचे। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटनास्थल पर अपराधियों द्वारा अमन साहू गैंग (बारूद) नाम से एक पर्चा छोड़ा गया है। इसमें रंगदारी की मांग की गई है। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा भी बरामद किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहम्मदगंज, हैदरनगर और हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की गई है। बताया कि घटना के पीछे अमन साहू गैंग है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

 

नीतीश ने लॉलीपॉप फेंका, कुशवाहा चूसते रह गये…

0
नीतीश ने लॉलीपॉप फेंका, कुशवाहा चूसते रह गये
क्या नीतीश कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा को धोखा दिया ?

जेडीयू के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले जेडीयू कोटे से इकलौते मंत्री हैं। अब तक के जिन नामों की चर्चा हो रही थी, उन्हें निराशा के अलावा और कुछ भी नहीं मिला है । ललन सिंह, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, संतोष कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कामत समेत कई ऐसे नाम, जो मिनिस्टर इन वेटिंग के तौर पर चल रहे थे । अब वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. लेकिन केंद्रीय कैबिनेट विस्तार से इधर सबसे बड़ा धोखा उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुआ है ।

कुशवाहा के साथ गेम हो गया…

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी आरएलएसपी का जेडीयू में विलय कर दिया था. तब कुशवाहा का दोनों बाहें फैलाकर स्वागत करने वाले नीतीश कुमार ने खुले मंच से ऐलान किया था कि उपेंद्र कुशवाहा इसी वक्त से पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होंगे. जनता दल यूनाइटेड का संविधान कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने की इजाजत नहीं देता है. पार्टी के संविधान की धारा 28 में इस बात का जिक्र है कि पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष कौन हो सकता है. जेडीयू का संविधान बताता है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही संसदीय बोर्ड का चेयरमैन होगा. इस लिहाज से अगर पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह है तो कुशवाहा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन नहीं हो सकते.

नीतीश को सब पता था…

जानकार बताते हैं कि नीतीश कुमार जब कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर रहे थे. उसके पहले उन्हें जेडीयू के संविधान की जानकारी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने दी थी. तब नीतीश कुमार ने यह कहा था कि यह सब बाद में देख लेंगे. यानी कुशवाहा को खबर भी नहीं लगी कि नीतीश कुमार ने उन्हें किस तरह का झूठा लॉलीपॉप दिया है. अगर कुशवाहा को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाना था और आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर रहने देना था. तो इसके लिए पार्टी के संविधान में बदलाव जरूरी था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

उपेन्द्र कुशवाहा सदमे में हैं… 

हद तो यह है कि कुशवाहा पिछले कई महीनों से संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं और पार्टी के ज्यादातर नेताओं को इसकी जानकारी तक नहीं. कुछ सीनियर लीडर्स को छोड़ दें तो सभी यही समझ रहे हैं कि कुशवाहा पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं और आरसीपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष. जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ही संसदीय बोर्ड का चेयरमैन हो सकता है.

सुशील मोदी

0
टीम मोदी में गिरिराज सिंह का कद बढ़ा, ललन सिंह की एंट्री नहीं
गिरिराज सिंह का कद बढ़ा, ललन सिंह की एंट्री नहीं

अपने तमाम भड़काऊ बयानों, उग्र हिंदुत्व विचारधार और दबंगई के बावजूद गिरिराज सिंह पीएम मोदी के भरोसेमंद बने हुए हैं…2014 से लगातार मंत्री रहे बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को एक बार फिर प्रमोशन मिला है। मत्स्य एवं पशुपालन विभाग जैसे छोटे मंत्रालय से निकालकर मोदीजी ने उन्हें सीधे ग्रामीण विकास विभाग जैसे भारी भरकम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है। सात सालों में गिरिराज सिंह सबसे पहले सूक्ष्म उद्योग, फिर मत्स्य एवं पशुपालन विभाग और अब ग्रामीण विकास विभाग…मतलब प्रमोशन का सिलसिला बरकरार है….

ललन सिंह नहीं बल्कि मोदी की पसंद गिरिराज सिंह…आखिर क्यों ?

अगर सिर्फ भूमिहार समाज को प्रतिनिधित्व देने की बात होती तो ललन सिंह भी इसी समाज से हैं…नीतीश कुमार ने ललन सिंह के लिए खूब जोर भी लगाया…खुद दिल्ली गये, पीएम से बात की…लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी टीम में ललन सिंह को न रखकर एक साथ दो संदेश दिए हैं…पहला, वे नीतीश के दबाव में नहीं हैं और दूसरा भूमिहार समाज से अगर कोई टीम मोदी का हिस्सा बनेगा तो वे गिरिराज सिंह रहेंगे….

सुशील मोदी को मंत्री न बनाना भी संदेश

बिहार भाजपा में सबको पता है कि गिरिराज सिंह और सुशील मोदी में नहीं बनती…वजह सुशील मोदी भाजपा से ज्यादा नीतीश कुमार के आदमी हैं…अगर सुशील मोदी को केन्द्रीय कैबिनेट में जगह मिलती तो इसे जेडीयू कोटे से माना जाना चाहिए था….दूसरा सुशील मोदी ने उप-मुख्यमंत्री रहते बिहार भाजपा में किसी दूसरे नेतृत्व को पनपने नहीं दिया…उन्होने एन-केन प्रकारेण उभरते युवा नेताओं के पर कतरने को ही राजनीति समझी….वैचारिक रुप से भी सुशील मोदी भाजपाई कम और समाजवादी ज्यादा लगते हैं… ऐसे में बिहार से टीम मोदी ने भाजपा कोटे से उन्हें ही जगह दी है जो संघ के लाइनलेंथ पर चलते हैं, न की अपनी मर्जी से….

08 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-08-July.pdf” title=”Ujjwal Duniya 08 July”]

सुशील मोदी का सोशल मीडिया पर क्यों उड़ रहा मजाक ?

0

सबसे पहले शुरुआत लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने की…उन्होने अपने ट्विटर पोस्ट पर लिखा-केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नए मंत्रियों को शुभकामनाएं। सुशील मोदी जी के लिए ढेर सारी सांत्वनाएं। छोटका मोदीजी, नया कुर्ता – पायजामा जो सिलवाएं हैं उसको संभालकर रखिए जल्द तेजस्वी का शपथग्रहण होने वाला है वहाँ दर्शकदीर्घा में एक कुर्सी आपके लिए रिजर्व रखा जाएगा।

इसके बाद तो जैसे सुशील मोदी ट्रेंड करने लगें । राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हटाए गये मंत्रियों की तस्वीरों के साथ लिखा गया है कि आडवाणी फ्रेंड्स क्लब ने आज नया पोस्टर जारी किया है…

सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए आरजेडी ने लिखा है कि कहीं इसके लिए भी अनंत सिंह तो जिम्मेदार नहीं…

 

निधि नाम की ट्विटर यूजर लिखती हैं… “आज कैबिनेट विस्तार के लिए RTPCR टेस्ट ज़रूरी है. बिहार में RTPCR की रिपोर्ट लेट आती है । लिहाज़ा सुशील मोदी और ललन सिंह की रिपोर्ट लेट आयी होगी इसलिये उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल न किया जा रहा हो ।”

तेजस्वी यादव पैरोडी नाम के एक ग्रुप ने तेज प्रताप के जवाब में कुछ ऐसा लिखा…

https://twitter.com/BittuRa25054573/status/1412781447216209923

‘पारस’ भले ही मोदी के साथ हों, लेकिन “पासवान” तो चिराग के साथ ही हैं…

0

राजनेता वह नहीं जो सिर्फ जनता के वोट से जीतकर विधायक या सांसद बनें, असली खेल तो इसके बाद शुरु होता है….और असली राजनेता भी वही है जो चुनाव के बाद “शह और मात का चक्रव्यूह” को अभिमन्यू की तरह तोड़कर बाहर निकले….चिराग पासवान यहीं मात खा गये….अपने पिता रामविलास पासवान से उन्होने शायद कुछ भी नहीं सीखा…रामविलास पासवान मौसम वैज्ञानिक थे…वे पहली मारने में कभी नहीं झिझके…शायद इसलिए हर सरकार में मंत्री रहे…दूसरी ओर चिराग ने दिल से राजनीति की और खुद को मोदी का हनुमान बना दिया…लेकिन वे शायद भूल गये कि ऐसा “कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”

आशीर्वाद यात्रा की सफलता से गदगद् हैं चिराग समर्थक, लेकिन चिराग बीजेपी की बेरुखी से आहत
आशीर्वाद यात्रा की सफलता से गदगद् हैं चिराग समर्थक, लेकिन चिराग बीजेपी की बेरुखी से आहत

तेजस्वी के साथ जाने में झिझक क्यों रहे हैं….

चिराग को समझना होगा कि वे एनडीए से खुद नहीं निकले, बल्कि उन्हे साजिश के तहत निकाला गया है…बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होने नीतीश कुमार के खिलाफ जो स्टैंड लिया था, उसी वक्त उनकी तरदीर का फैसला हो गया था…जिस भाजपा की बदौलत वे कूद रहे थे, उसने तो बुरे दिनों में चिराग को याद तक नहीं किया…इसे भाजपा का धोखा नहीं, बल्कि रणनीतिक समझदारी कहेंगे…लेकिन चिराग अब भी तेजस्वी या महागठबंधन के साथ जाने से हिचक रहे हैं…दरअसल चिराग खुद को तेजस्वी के समान ही युवा नेता मानते हैं…उनकी पार्टी का पासवान समाज भले ही तेदस्वी के यादव समाज से संख्या बल में कम हो, लेकि चिराग खुद को तेजस्वी यादव से ज्यादा प्रतिभावान मान बैठे हैं…यही इगो उन्हे तेजस्वी का नेतृत्व कबूलने से रोक रहा है…

चिराग के लिए आगे रास्ता क्या है ?

स्वर्गीय रामविलास पासवान का कैडर अब भी चिराग के साथ प्रतिबद्धता के साथ जुड़ा हआ है…पार्टी छोड़कर जानेवाले सिर्फ नेता हैं, आम कार्यकर्ता अब भी चिराग पासवान को ही अपना नेता मानता है। लेकिन चिराग पासवान को यहां से दिल से नहीं बल्कि जमीनी वस्तुस्थिति को समझते हुए राजनीति करनी होगी….जरुरत के हिसाब से दोस्त और दुश्मन बदलते रहना होगा….

 

अन्नपूर्णा देवी

0

मोदी मंत्रीमंडल में बड़ी संख्या में महिलाओं को जगह दी गई है। देश का खजाना महिला निर्मला सीतारमण के पास है तो विदेश मंत्रालय से लेकर शिक्षा तक महिला मंत्रियों का दमखम दिखेगा . आइए जानते हैं मोदी की महिला शक्ति में किसे कौन सा विभाग मिला…

दो कैबिनेट और आठ राज्य मंत्री...ये है टीम मोदी की महिला ब्रिगेड
दो कैबिनेट और आठ राज्य मंत्री…ये है टीम मोदी की महिला ब्रिगेड

कैबिनेट मंत्री
निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स
स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास

राज्य मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति- उपभोक्ता मामले, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
अनुप्रिया पटेल- वाणिज्य एवं इंडस्ट्री
शोभा करंदलाजे- ग्रामीण विकास विभाग
मीनाक्षी लेखी- विदेश मामले एवं संस्कृति
रेणुका सिंह सरुता- जनजातीय मामले
अन्नपूर्णा देवी- शिक्षा राज्य मंत्री
प्रतीमा भौमिक- सामाजिक कल्याण
भारती प्रवीण पवार- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

मनसुख मंडाविया

0

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है…मनसुख मंडाविया देश के नये स्वास्थ्य मंत्री होंगे । इन्हे हर्षवर्धन की जगह स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं रमेश पोखरियाल निशंक की जगह नये शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान होंगे । अबतक रेल मंत्री का कार्य संभाल रहे पियुष गोयल का विभाग बदलकर उन्हें कपड़ा मंत्री बना दिया है। अब अश्विनी वैष्णव देश के नये रेल मंत्री होंगे ।

 

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

केन्द्रीय मंत्री
1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्री
2- अमित शाह : गृह मंत्रालय, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री

3- नितिन गडकरी : सड़क, परिवहन एवं हाईवे मंत्रालय

4- निर्मला सीतारमण: वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स

5- नरेंद्र सिंह तोमर- कृषि मंत्रालय

6- एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय

7- अर्जुन मुंडा- जनजातीय मामले

 

नये कैबिनेट मंत्रियों में कौन 

8- मनसुख मंडाविया – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

9- धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय
10- अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री के साथ आईटी और संचार मंत्री होंगे।
11- पीयूष गोयल – उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा कपड़ा एवं वाणिज्य मंत्रालय

12- हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम मंत्रालय

13-ज्योतिरादित्य सिंधिया- सिविल एविएशन

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Press-Information-Bureau.pdf” title=”Press Information Bureau”]

14- स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्‍वच्‍छ भारत मिशन भी देखेंगी

15- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालय का जिम्मा मिला

16- पशुपति पारस : खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

17- किरन रिजिजू : कानून एवं संस्कृति मंत्रालय
18- सर्बानंद सोनोवाल: आयुष मंत्रालय, उत्तर-पूर्व के मामले भी

19 – पुरुषोत्तम रूपाला: डेयरी और फिशरीज मंत्रालय

20- अनुराग ठाकुर: खेल और युवक कल्याण मंत्रालय

21- गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास मंत्रालय

22- भूपेंद्र यादव: श्रम मंत्रालय