Wednesday 8th of July 2026 11:23:49 AM
Home Blog Page 188

बीजेपी ने आंखे दिखाईं तो गिर जाएगी बिहार सरकार

0
नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह
नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह

लोजपा का तंंज,  नीतीश बीजेपी से कम सीटें जीतने के बाद भी “कमल” दल को औकात दिखा रहे हैं

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत इतनी कि नीतीश उनको मिलने का भी वक्त नहीं देते – लोजपा

सिवान: राजनीतिक गलियारे में इन दिनों सिवान की भी खूब चर्चा हो रही है. कभी एमएलसी टुन्ना पांडेय की तो कभी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा के समर्थन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू है. इधर, रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट जाएगा.

सिवान के खान ब्रदर्स की जेडीयू में इंट्री, बीजेपी ने किया विरोध

बिहार के चर्चित खान ब्रदर्स के रईस खान से अपने आवास पर घंटों मुलाकात के बाद पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने मीडिया से बात की. कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार की सरकार अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी. इस दौरान बीजेपी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि बीजेपी ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बर्बाद कर देना चाहती है. बीजेपी नहीं चाहती कि नीतीश मुख्यमंत्री बने रहें

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर भी साधा निशाना

बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर समय-समय पर किए जा रहे हमले पर करार जवाब देते हुए कहा कि मीट बेचने वाला भी आज हमारे नेता पर हमला बोल रहा है. आज वे साथ में ही रहकर पार्टी विरोधी का काम कर रहे हैं. अगर लगता है कि राजपाट नहीं संभल रहा है तो आप इस्तीफा दे दीजिए. बिहार में नीतीश कुमार जितना बड़ा चेहरा बीजेपी में कोई नेता ही नहीं है.

गिरेगी सरकार तो हिल जाएंगे मोदी और योगी

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिहार में सरकार गिरती है तो मोदी-योगी हिल जाएंगे. देश में मोदी-योगी के बाद नीतीश कुमार ही सबसे बड़ा चेहरा हैं जो देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश

पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि बीजेपी से हटने के बाद नीतीश की सरकार कांग्रेस के समर्थन से बनेगी. सब कुछ बात चल रही है. घबराने की जरूरत नहीं है. श्याम बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह करते हुए कहा कि बहुत हो गया. अब आम जनता के बीच चुनाव कराने के लिए चलना चाहिए.

जैन दंपती ने अनोखे तरीके से मनाई शादी सालगिरह की खुशियां, समाज को दिया बड़ा संदेश

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग के अभिषेक जैन काला एवं उनकी पत्नी शोभना जैन काला ने अनोखे तरीके से अपनी शादी की सालगिरह की खुशियां मनाईं।

जैन दंपती ने शादी सालगिरह पर मंगलवार को रक्तदान करते हुए समाज को बड़ा संदेश भी दिया।

वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन एसोसिएशन की ओर से हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया।

इसका उद्घाटन एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष निर्मल जैन ने किया।

 

शिविर का शुभारंभ अभिषेक जैन काला एवं उनकी पत्नी शोभना जैन काला ने किया। आज उनकी शादी की सालगिरह थी।

साथ ही सुधा कुमारी ने रक्तदान करते हुए अपने पुत्र शशांत कुमार को भी पहली बार रक्तदान कराया।

फिर ऋषि जैन, हरि प्रकाश बुवना, अमित कुमार अग्रवाल, प्रभु प्रसाद, दीपक कुमार, सुनील कुमार गुप्ता और समीर कुरेशी आदि ने रक्तदान किया।

एसोसिएशन के प्रचार सचिव गौरव यादव ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने मांगलिक दिनों में रक्तदान कर महापुण्य का कार्य करें। रक्तदान के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें।

एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

शिविर को सफल बनाने में टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, पूनम कुजूर, गुलाबशा, शीला कुमारी, उदय कुमार, निहाल राज आदि का अहम योगदान रहा।

एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा ने बताया एक जुलाई के बाद लगने वाले नियमित रक्तदान शिविर में हेमंत खंडेलवाल, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार पाठक, निर्भय कुमार सिंह, हसनैन मो. फैजल, राहुल कुमार, सागर प्रसाद, कंचन कुमारी, अभिनव राज, रजनीश कुमार, सोनल सिंह, तनवीर आलम, पिंकी कुमारी, आशीष कुमार गुप्ता, अजय राम, पिंकू कुमार पासवान, रोहित केसरी, शीलवंत सिंह, ओमकार कुशवाहा, सुनील वर्मा, आशीष कुमार, अनमोल कुमार, ओम प्रकाश, राजेश कुमार, युवराज प्रभाकर आदि ने रक्तदान कर इस कोरोना काल में मानवता का परिचय दिया।

प्रोवीसी डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने बढ़ाया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का मान, चांसलर के हाथों पाया सम्मान

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रतिकुलपति (प्रोवीसी) डॉ अजीत कुमार सिन्हा को झारखंड की कुलाधिपति सह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो का सम्मान मिला।

यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए डॉक्टर सिन्हा को सम्मानित किया गया।

 

विश्वविद्यालय में कोरोना काल में कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव के नेतृत्व में विभावि की पूरी टीम की ओर से सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने, परीक्षाफल प्रकाशित करने और कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयत्नशील रहा है।

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहीं, राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रत्येक गतिविधियों से जोड़ कर रखा गया तथा कई कार्यक्रम भी हुए।

ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच लगातार संवाद की स्थिति बनी रही।

विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों की स्थिति से कुलपति तथा प्रति कुलपति अवगत होकर सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते रहे।

कुलपति के निरंतर प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी जारी किया गया तथा विशेष परिस्थिति में मात्र तीन दिनों में प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।

प्रतिकुलपति के सम्मानित किए जाने से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है। साथ ही पूरा विश्वविद्यालय परिवार हर्षित है।

प्रतिकुलपति ने इस सम्मान का सारा श्रेय पूरे विश्वविद्यालय परिवार को देते हुए आभार प्रकट किया है।

रामगढ़ में लगाए जा रहे 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट, डीसी का निरीक्षण

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़(मनोज मिश्र)। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ की ओर से सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से तेजी से काम किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को डीसी माधवी मिश्रा ने सदर अस्पताल रामगढ़ में लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।

इस दौरान डीसी ने सिविल सर्जन डॉ गीता सिन्हा मानकी एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर उदय कुमार श्रीवास्तव से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

 

डीसी को जानकारी दी गई कि वर्तमान में सदर अस्पताल रामगढ़ में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

मौके पर डीसी ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण करते हुए जल्द से जल्द ऑक्सीजन प्लांट चालू करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पताल रामगढ़, डीपीएम एनएचएम, अस्पताल प्रबंधक सदर अस्पताल रामगढ़, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सदर अस्पताल में कार्यरत कर्मियों सहित कई लोग उपस्थित थे।

जनता की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को जल्द समाधान करने का दिया निर्देश

रामगढ़ में डीसी माधवी मिश्रा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने आए लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान लोगों ने भूमि, शिक्षा, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति सहित अपनी अन्य समस्याओं से डीसी को अवगत कराया।

उसके बाद डीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मामलों के जल्द निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

14 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-14-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 14 JULY”]

राहुल

0
प्रशांत किशोर ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात
प्रशांत किशोर ने की राहुल-प्रियंका से मुलाकात

आज दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई । इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, प्रियंका गांधी आदि लोग मौजूद थे, लेकिन सबसे अधिक ध्यान खींचा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने। पंजाब के प्रभारी हरीश रावत की मौजूदगी से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये बैठक पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर थी।

सिद्धू के ट्वीट पर मचा बवाल

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके कहा, “हमारी विपक्षी पार्टी आम आदमी ने हमेशा पंजाब के लिए मेरे विजन और काम को पहचाना है.” इस ट्वीट के बाद ये आशंका जताई जा रही है कि सिद्धू आज नहीं तो कल आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान ने भी ट्वीट कर सिद्धू की तारीफ की है । सिद्धू के इस वीडियो को शेयर करने के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है ।

क्या है पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद
2017 मार्च में पंजाब में हुए विधानसभा चुनावोंं के दौरान भाजपा छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू राजनीति में नए विकल्प तलाश कर रहे थे । ऐसा कहा जाता है कि आम आदमी पार्टी से लेकर कई अन्य मोर्चों में शामिल होने के उनके पास कई विकल्प थे । कांग्रेस हाईकमान से भी इनकी बात चल रही थी । इसके बाद सिद्धू चुनाव से करीब दो माह पहले कांग्रेस में शामिल हो गए । चुनाव प्रचार के दौरान से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो उनका डिप्टी सीएम बनना तय है । ऐसा माना जा रहा था कि वो डिप्टी सीएम बनने की शर्त पर ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं ।

आलमगीर आलम से मिली कांग्रेस की महिला विधायक, जयमंगल सिंह भी थे साथ

0

प्रोजेक्ट भवन में मंत्री आलमगीर आलम के कक्ष में आखिरकार कांग्रेस की महिला विधायकों को अपनी बात रखने का मौका मिला। इससे पहले भी कांग्रेस की सभी महिला विधायक आलमगीर आलम के धुर्वा स्थित आवास पर पहुंची थीं, पर उस वक्त मंत्रीजी अपने क्षेत्र में थे, लिहाजा फोन पर ही बात कर सभी महिला विधायक लौट जाईं थीं । इस बार खास बात ये रही कि दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी और पूर्णीमा नीरज सिंह के साथ-साथ बेरमो विधायक जयमंगल सिंह भी साथ थे।

बोर्ड-निगम के गठन को लेकर हुई चर्चा
बोर्ड-निगम के गठन को लेकर हुई चर्चा, जल्द होगी विधायक दल की बैठक

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर काम नहीं हो रहा

बैठक के बाद बाहर आकर मीडिया के सामने सब अच्छा-अच्छा ही बोले, लेकिन अंदर कांग्रेसी विधायकों के मन में अपने ही सरकार में हो रही उपेक्षा का दर्द छलक रहा था । विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सरकार बनने से पहले गठबंधन के सभी घटकों के बीच एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना था। क्या उसका पालन हो रहा है ? इसके अलावा ये सवाल भी उठा कि क्या इस सरकार में कांग्रेस की महिला विधायकों के लिए कोई पद नहीं है ? दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है । कुछ मामलों में आधी अधूरी कार्रवाई हुई है,  और भी एक्शन लिये जाने की आवश्यकता है । कॉमन मिनिमम प्रोग्राम और कमिटी बने । वादों को पूरा करने में मदद मिलेगी । क्षेत्र में जनता चुनावी वादों को पूरा किये जाने को लेकर लगातार सवाल पूछने लगी है ।

रोजगार को लेकर नौजवानों में असंतोष – ममता देवी 

ममता देवी ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करना अब जरूरी हो गया है । रोजगार के वादे थे । नौजवान टकटकी लगाये सरकार को देख रहे हैं ।  कोरोना के कारण शुरूआती दौर में संकट रहा, पर अब इस दिशा में काम करने की जरूरत है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को आस है कि जल्दी ही बोर्ड, निगम का गठन होगा । प्रशासन बेलगाम हो गया है । इस पर भी लगाम लगायी जानी चाहिए । विधायक दल के नेता के जरिये जल्दी ही सीएम तक बात पहुंचेगी और समाधान निकलेगा ।

सरकार से नाराजगी नहीं, संगठन को लेकर कुछ शिकायतें थीं- जयमंगल सिंह

अनूप सिंह जयमंगल के मुताबिक झारखंड कांग्रेस के विधायक किसी से नाराज नहीं हैं । न ही राज्य सरकार से नाराजगी है, पर संगठन की कुछ जरूरी बातें हैं जो विधायक दल की बैठक में रखी जायेंगी । आलमगीर आलम अभिभावक स्वरूप हैं । उनसे मिल कर कुछ बातें हमने रखी हैं । उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समाधान निकाला जायेगा ।

जंगल, पहाड़ और नदियां झारखण्ड का सम्मान

0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 72 वां वन महोत्सव में शामिल हुए
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 72 वां वन महोत्सव में शामिल हुए

★राज्य गठन के बाद से वन क्षेत्र में 1625 स्क्वायर किमी की वृद्धि

★राज्य का 34 % क्षेत्र वनाच्छादित

★2021 में 1 करोड़ 65 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित

★वन महोत्सव के दिन पूरे राज्य में लगेंगे 5 लाख पौधे

★खाली सरकारी भूमि पर पौधा रोपण किया जाएगा

★वन विभाग लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण करे

 

रांची । झारखण्ड का सम्मान यहां के जंगल, पहाड़ और नदियां हैं। अगर ये समाप्त हुए तो राज्य का सम्मान स्वतः समाप्त हो जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग द्वारा गांधीग्राम, महेशपुर अनगड़ा में आयोजित 72वां वन महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा विकास के नाम पर पहाड़ और खदान खोदे जा रहें हैं। जंगल उजड़ रहें आधारभूत संरचना और उद्योग के लिए। इस दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है।

पानी का संरक्षण भी जरूरी

 मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव का सृजन पानी के इर्दगिर्द हुआ है। यह विकास के मार्ग को भी प्रशस्त करता है। जल कई युगों तक हमें संभाल सकता है। रांची में कई बड़े तालाब और डैम हैं। लेकिन ऐसे जगहों पर बन रहे कंक्रीट के जंगल अच्छा संकेत नहीं दे रहे हैं। इन जलाशयों के संरक्षण के प्रति हम गंभीर नहीं हुए तो गंभीर परिणाम देखने को मिल सकता है।

खाली भूमि पर पौधा लगाएं

 मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी खाली भूमि पर पौधरोपण का कार्य करें। साथ ही, वन विभाग लोगों के बीच फलदार पौधा का वितरण करे। ताकि लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें।

राज्यपाल रमेश बैंस का झारखंड की धरती पर स्वागत

0
राज्यपाल रमेश बैंस का स्वागत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैंस का स्वागत करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस के राज भवन के आगमन पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं राज भवन के अन्य अधिकारियों/ कर्मियों ने स्वागत किया। इससे पूर्व मनोनीत राज्यपाल को झारखण्ड आगमन पर बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्रिपरिषद के सदस्य चम्पई सोरेन, जोबा माँझी, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख सहित अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज कुमार सिन्हा, वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

मनोनीत राज्यपाल महोदय को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर जैप के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बदडीहा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की गई जान,एक घायल

0
बदडीहा हादसे में युवकों की मौत
बदडीहा हादसे में तीनों युवकों की मौत

रिंकु कुमार/सुनैना कुमारी

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा के समीप ट्रक व बाइक के भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि इस दुर्घटना में एक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है, जिसको ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों में सिर्फ एक युवक की पहचान 20 वर्षीय सोनालाल सोरेन के रूप में की गई। घटना के बाबत बताया जाता है कि मंगलवार को करीब पांच बजे शाम को बदडीहा पुल के पास एक बाइक में सवार चार युवक पुल के उपर से गुजर रहे थे। इसी क्रम में गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रही ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सोनालाल सोरेन सहित तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफास्सिल थाना प्रभारी विनय राम को दी । जिसके बाद मौके पर पुलिस के साथ एम्बुलेंस भी पहुंचा । घायलों व मृतकों को अस्पताल ले जाया गया है ।

गिरिडीह से डूमरी जा रही ट्रक से बाइक सवार युवकों की सीधी टक्कर हुई
गिरिडीह से डूमरी जा रही ट्रक से बाइक सवार युवकों की सीधी टक्कर हुई

ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमिटि के ऑफिस निर्माण का विरोध

0
बोधगया विधायक ने कहा काम बंद नही हुआ तो जाएंगे उच्च न्यायालय
बोधगया विधायक ने कहा काम बंद नही हुआ तो जाएंगे उच्च न्यायालय

बोधगया। विश्वधरोहर महाबोधि मंदिर की देखरेख करने वाली संस्था बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट कमिटि के वर्तमान ऑफिस को तोड़ कर उसका नए सिरे से निर्माण होना है। इसके लिए अस्थायी रूप से कालचक्र मैदान में ऑफिस बनाने का काम प्रारंभ किया गया है। लेकिन स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अस्थाई के नाम पर पक्का निर्माण हो रहा है।

लोगों का कहना है कि परम पावन दलाईलामा जी का इसी मैदान में प्रवचन होता है। जिसमे दुनिया के कोने कोने से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। साथ ही बोधगया का एकमात्र यही मैदान है। पास में और भी दूसरी कई जगह है जहां ऑफिस निर्माण किया जा सकता है। स्थानीय एमएलए और आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सर्वजीत ने इस कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि परम पावन दलाईलामा जी से मिलने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी मैदान में आते हैं। बिहार का यह सबसे खूबसूरत मैदान है जिसमे राष्ट्रीय और प्रदेशस्तरीय खेल कूद का आयोजन आये दिन होते रहता है। ऐसे मैदान में बीटीएमसी द्वारा किसी भी तरह का निर्माण कराया जाना जनहित में नही है।

एतिहासिक कालचक्र मैदान में चल रहा पक्का निर्माण कार्य
एतिहासिक कालचक्र मैदान में चल रहा पक्का निर्माण कार्य

कुमार सर्वजीत ने यह भी कहा कि लगभग डेढ़ वर्षों से महाबोधि मंदिर में दान नही आ रहा है। कोरोना महामारी के चलते विदेशी श्रद्धालुओं का यहां आना बिल्कुल बंद है। ऐसी स्थिति में बोधगया टेम्पल मैनेजमेंट कमिटि की प्राथमिकता होनी चाहिये कि मंदिर के रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन सुचारू रूप से चलाने के लिए पैसे बचा कर रखे। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी संबंधित अधिकारियों को कहा है कि इस निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाय। जल जीवन हरियाली के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए कुमार सर्वजीत ने सरकार से इस निर्माण पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है अन्यथा कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।

नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर पानी फिरा, 50 किलो का 3 आईईडी को पुलिस ने किया विनष्ट

0

 

सरायकेला: झारखंड पुलिस को सरायकेला जिले के कुचाई में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। जहां मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, जैप और सेट के जवानों ने संयुक्त अभियान में कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत तरम्बा-पतराडीह के बीच के इलाके में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 50 किलोग्राम के 03 पाईप आईईडी बम बरामद किया गया। अभियान के दौरान बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता के द्वारा सावधानी पूर्वक विनष्ट कर दिया गया। आईईडी विनष्ट होने के साथ ही नक्सलियों के नापाक मंसूबो पर पानी फिर गया। और एक बड़ी घटना होने से टल गई। मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां जिला के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि उक्त आईईडी बम को सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ले द्वारा प्लान्ट किया गया था। जिसे समय रहते बरामद कर विनष्ट कर दिया गया।

उन्होंने उपरोक्त ऑपरेशन प्लान में भाग लेने वाले सभी पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों को काफी सराहा। एसपी आनंद प्रकाश ने ने बताया कि इन आईईडी का प्रयोग करके नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया जा सकता था। परंतु, पुलिस के द्वारा सतर्कतामूलक कार्रवाई करते हुए समय रहते हुए नक्सलियों की योजना को नाकाम कर दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का मनोबल को ऊँचा बनाये रखने हेतु पुरस्कार हेतु अनुशंसा किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरायकेला के एसडीपीओ राकेश रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।

युवक की गोली मार कर हत्या, 12 घंटे बाद मिली लाश

0

गढ़वा शहर थाना क्षेत्र के महुपी स्थित बड़का फील्ड से मंगलवार को एक युवक की खून से लथपथ लाश बरामद की गयी. उसके सिर में गोली मार कर हत्या की गयी है. एक अनुमान के अनुसार उसे तीन गोली मारी गयी है. युवक की पहचान स्व. मदन गोंड के पुत्र विशाल गोंड (21वर्ष) के रूप में हुई है.

घर से जिम के लिए निकलने के बाद विशाल अपने मामा के घर नहीं लौटा था. इससे परेशान उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे थे. इसी बीच सूचना मिली कि महुपी में बड़का फील्ड परिसर में एक युवक की लाश पड़ी है.

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव की पहचान विशाल गोंड के रूप में की. विशाल के पास से 45 हजार रुपये बरामद किये गये हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन नहीं मिला है.

परिजनों के अनुसार विशाल सोनपुरवा में अपना मकान बनवा रहा था. इसके लिए उसने 45 हजार रुपये इक्ट्ठा किये थे. सहिजना और महुपी मैदान की दूरी 2 किलोमीटर है. ऐसे में विशाल वहां कैसे पहुंचा और वहां आने का क्या कारण, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

शव के पास मिले तीन खोखा

महुपा में शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन के दौरान युवक के शव के पास से तीन खोखा बरामद किया गया. युवक के सिर में तीन गोली लगने के निशान मिले हैं. थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

दहेजलोभियों ने की महिला की हत्या

0

दो नाबालिग बच्चों को लेकर पति समेत ससुराल पक्ष हुआ फरार

गढ़वा। दहेजलोभियों ने गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के कामत गांव में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रोहतास(बिहार) के अकबरपुर गांव निवासी जमील अहमद खान की पुत्री अजमेरुन बीवी(25) के रूप में की गई है। घटना के बाद से मृतका के का पति व पूरा परिवार दो नाबालिग बच्चों के साथ फरार हो गया है। इस संबंध में मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मझिआंव थाना में लिखित शिकायत की है। मृतका के पिता जमील अहमद खान ने बताया कि साल 2015 में अपनी बेटी अजमेरून की शादी कामत गांव निवासी इनामुल खान से की थी। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से इमानुल, उसके मां-बाप व भाई दहेज के लिए बराबर अजमेरून के साथ मारपीट करते थे। उससे नकद पैसे की भी मांग की जाती थी। मृतका की बड़ी बहन तबस्सुम खातून, भाई शकील खान, वकील खान और तौफीक खान के अनुसार इनामुल खान ने फोन कर बताया कि आपकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है। लगता है कि नहीं बचेगी। उसने कहा कि इलाज के लिए मेरे पास पैसे नहीं है। मैं इलाज भी नहीं करा पाऊंगा। हालांकि दबाव बनाए जाने के बाद इनामुल इलाज के लिए उसे गढ़वा ले गया। वहां बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेदिनीनगर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा था। इसी बीच मृतिका के पति ने बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने के बहाने चिकित्सक से रेफर करवाया और अपने घर कामत ले आया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद से सभी लोग फरार हैं। अजमेरून के नैहर पक्षवालों का कहना है कि मेरी बेटी को सोमवार की दोपहर लाठी डंडा से मारने के बाद जहर देकर हत्या की गई है। इधर, घटना की सूचना पाते ही थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमाॅर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्प्ताल भेज दिया है। मृतका के पिता जमील अहमद खान ने प्राथमिकी में अपने दामाद इनामुल खान, उसके भाई ऐनुल खान, फैनुल खान, ससुर तेसामुद्दिन खान, ननद तेतरी खातून और सास को नामजद अभियुक्त बनाया है। इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने बताया कि घटना में शामिल नामजद अभियुक्त किसी भी सूरत में नहीं बचेंगे।

जनसंख्या बिलः नीतीश विरोध में लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा और आरसीपी सिंह ने किया समर्थन

0

जनसंख्या नियंत्रण बिल का विरोध कर नीतीश अपनी पार्टी और सरकार में अकेले पड़ते जा रहे हैं। सरकार में उनकी सहयोगी पार्टी बीजेपी जनसंख्या नियंत्रण बिल के समर्थन में है तो पार्टी के अंदर उपेन्द्र कुशवाहा, आरसीपी सिंह और ललन सिंह जैसे नेता इसका समर्थन कर रहे हैं। आरसीपी और ललन सिंह ने मीडिया के सामने तो कुछ नहीं कहा लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा ने तो कैमरे पर आकर कहा कि बिहार में भी इसकी जरुरत पड़ेगी ।

जनसंख्या नियंत्रण पर उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश के अलग-अलग सुर
जनसंख्या नियंत्रण पर उपेन्द्र कुशवाहा और नीतीश के अलग-अलग सुर

उपेन्द्र कुशवाहा ने योगी सरकार के उत्तर प्रदेश में लागू किये गए जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा कि समय के अनुसार बिहार में भी इसकी आवश्यकता बढ़ गयी है । क्योंकि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है उसका असर विकास पर दिखेगा । राज्य सरकार को भी परामर्श कर इस कानून को लागू करने की आवश्यकता है । पिछले दो दिन से बिहार का दौरा कर रहे उपेन्द्र कुशवाहा रविवार को मोतिहारी में थे ।

बिहार की बढ़ती आबादी का असर विकास पर- कुशवाहा

सोमवार को मोतिहारी नगर के जिला अतिथि गृह में कुशवाहा ने नीतीश सरकार के चलाए जा रहे योजनाओं को मीडिया के सामने रखा । उन्होंने योगी सरकार के उत्तर प्रदेश में लागू किये गए जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा कि समय के अनुसार बिहार में भी इसकी आवश्यकता बढ़ गयी है । क्योंकि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है उसका असर विकास पर दिखेगा । राज्य सरकार को भी परामर्श कर इस कानून को लागू करने की आवश्यकता है ।

नीतीश ने कहा था कि कानून बनाने से कुछ नहीं होगा

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग राय दी है । पटना में सोमवार को जनता दरबार में उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बढ़ती जनसंख्या एक बड़ी समस्या है । जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी है कि महिलाएं शिक्षित हों । उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है जिससे कहा जा सकता है कि वर्ष 2040 तक बिहार में जनसंख्या वृद्धि की समस्या पर काबू पा लिया जाएगा ।