Wednesday 8th of July 2026 12:18:05 PM
Home Blog Page 189

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आपस में भिड़े बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम

0
नीतीश ने कहा महिलाओं में जागरुकता की जरुरत, डिप्टी सीएम ने कहा- पुरुषों में जागरुकता जरुरी
नीतीश ने कहा- महिलाओं में जागरुकता की जरुरत, डिप्टी सीएम ने कहा- पुरुषों में जागरुकता जरुरी

जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी एक-दूसरे से ही उलझ पड़े। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जबतक महिलाएं जागरुक नहीं होंगी, प्रजनन दर कम नहीं होगी। इसपर डिप्टी-सीएम रेणु देवी ने कहा कि अधिकतर पुरुण नसबंदी को लेकर उदासीन हैं। पहले पुरुषों को जागरुक होने की जरुरत। जनसंख्या नियंत्रण की सारी जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं पर थोपना गलत मानसिकता ।

पुरुषवादी मानसिकता के शिकार हैं कुछ लोग

बिना नाम लिए बिहार की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि कुछ लोग दिखाते नहीं, पर जेहन में कहीं न कहीं पुरुषवादी मानसिकता पाल कर बैठे रहते हैं। नीतीश कुमार ने कहा था कि अगर महिलाएं पढ़ी लिखी होंगी तो उनके अंदर ज्यादा जागृति होगी और प्रजनन दर अपने आप घटेगी ।इसपर रेणु देवी ने कहा कि बिहार में पुरुषों में नसबंदी की दर 1 फीसदी से भी कम है। अब आप ही बताइए कि परिवार नियोजन को लेकर ज्यादा जागरुक कौन है, पुरुष या महिलाएं ? किन्हें ज्यादा जागरुक होने की जरुरत है ?

पुरुषों को जागरुक करने की जरुरत

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार के कई जिलों में तो नसबंदी की दर मात्र एक फीसदी है । उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि बेटे की चाहत में पति और ससुराल वाले महिला पर अधिक बच्चे पैदा करने का दबाव बनाते हैं, जिससे परिवार का आकार बड़ा होता जाता है । उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए पुरुष और महिलाओं में भेदभाव समाप्त करने की जरूरत है ।

तड़ीपार और बहिष्कार की धमकी पर अंतरजातीय विवाह करनेवाले नवदंपती ने थाने में लगाई गुहार

0

उज्ज्वल दुनिया, कटकमसांडी (हजारीबाग)। हजारीबाग के कटकमसांडी स्थित सुलमी में अंतरजातीय विवाह करनेवाले नवदंपती को गांव के कुछ लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार नवदंपती ने थाने पहुंच गांव के ही कुछ युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आवेदन में उन्होंने उन युवकों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि उन युवकों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर गांव से तड़ीपार करने और जान से मारने की धमकी दी है।

बताया जाता है कि उन युवकों को थाने बुलाकर कड़ी डांट-फटकार लगाकर छोड़ा गया है।

गौरतलब है कि 30 जून को लुपुंग गांव की संध्या कुमारी (19 वर्ष) और सुलमी के मासूम देव पांडेय (22 वर्ष) की शादी पारिवारिक सहमति से ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई थी।

यह अंतरजातीय विवाह था और दोनों परिवार के कहने पर धार्मिक अनुष्ठान के मुताबिक नवदंपति को तीर्थ स्थान करवाकर शुद्धि कराई गई थी।

लेकिन शादी के कुछ ही दिनों के बाद से नवदंपती को कुछ युवक लगातार परेशान करने लगे।

चतरा में पिस्टल की नोक पर बीसी से दिनदहाड़े 90 हजार रुपए की लूट

0

उज्ज्वल दुनिया, चतरा (गीतांजलि)। चतरा जिले के हंटरगंज-पांडेयपुरा मार्ग स्थित खगहड़वाटांड़ के समीप सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पांडेयपुरा बाजार निवासी देवनंदन प्रसाद के पुत्र रंजीत माथुर से लूटपाट की गई।

रंजीत बैंक ऑफ इंडिया हंटरगंज के बीसी संचालक हैं।

पांडेयपुरा लौटने के क्रम में उनसे तीन बाइक सवार सड़क लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर 90 हजार रुपए लूट लिए।

बताया गया कि काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन सड़क लुटेरों ने उनका पीछा कर खगहड़वाटांड़ के पास रोक कर घटना को अंजाम दिया।

लुटेरे हंटरगंज की ओर ही भाग निकले। भुक्तभोगी ने इसकी तुरंत इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।

हंटरगंज के थानेदार राजीव रंजन ने इस घटना की पुष्टि की हैे।

उन्होंने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रखा है।

हजारीबाग में सियासत गर्म : सांसद ने बताए वनाधिकार, विधायक प्रतिनिधियों का बहिष्कार

0

उज्ज्वल दुनिया, (कटकमदाग)हजारीबाग। हजारीबाग में सोमवार को अचानक उस वक्त सियासी पारा गर्म हो गया, जब पश्चिमी वन प्रमंडल के सदर वन प्रक्षेत्र अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड स्थित नावाडीह में 72वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने जहां लोगों को वनाधिकार के बारे में खुलकर बताया, वहीं सदर विधायक प्रतिनिधि और वन सुरक्षा समिति ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

दरअसल विशिष्ट अतिथियों सदर विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, किशोरी राणा, इंद्रनारायण कुशवाहा आदि को मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया।

वहीं वन सुरक्षा समिति के सदस्य और प्रखंड प्रमुख ने वन पदाधिकारियों पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

महोत्सव में मुख्य अतिथि आरसीसीएफ जेपी केशरी और पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ रवींदनाथ मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। साथ में प्रशिक्षु आईएफएस शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधायक के मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने वनाधिकार, वन संरक्षण आदि पर विचार रखते हुए पौधरोपण करते हुए उस पर जोर दिया।

वहीं सदर विधायक प्रतिनिधि को भाषण के लिए मंच नहीं दिए जाने के कारण विधायक समर्थकों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

हालांकि मंच संचालन कर रहे वनकर्मी की इस भूल के लिए डीएफओ ने खेद प्रकट किया।

इधर स्थानीय वन सुरक्षा समिति के सदस्य सदानंद ओझा ने वन विभाग पर समिति के सदस्यों को नजरअंदाज कर उन्हें महत्त्व नहीं देने का आरोप लगाया।

वहीं प्रखंड प्रमुख अशोक यादव ने भी कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा कि उनके ही प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग का कार्यक्रम हुआ, लेकिन उन्हें इसकी सूचना तक नहीं दी गई।

पूरे घटनाक्रम पर नाराज सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि वन महोत्सव महज औपचारिकता कर समाप्त कर दिया गया।

एक सरकारी अधिकारी की ओर से प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय वन सुरक्षा समितियों की अवहेलना किया जाना, प्रखंड के प्रमुख तक को आमंत्रित नहीं किया जाना और कायक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि को जनता के बीच बोलने का अवसर नहीं दिया जाना, वन विभाग के अधिकारियों की मनमानी को स्पष्ट दर्शाता है।

क्या वन विभाग से आयोजित ऐसे कार्यक्रम और प्रोटोकॉल का इस प्रकार ध्यान नहीं रखे जाने से उद्देश्य की पूर्ति हो पाएगी।

वन विभाग और वन अधिकारियों की इस कार्यशैली से वनों की सुरक्षा कतई संभव नहीं हो सकेगी।

विधायक ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को राजनीति से बचना चाहिए। हेमंत सरकार पर नौकरशाही हावी है।

सूबे की सरकार को तत्काल नौकरशाही पर लगाम लगाते हुए उन्हें प्रोटोकॉल का पाठ अवश्य पढ़ाना चाहिए ताकि जनता और जनप्रतिनिधियों का सम्मान बिना किसी भय और राजनीति से ऊपर उठकर एक नौकरशाह के रूप में कर सकें।

चिराग ने लालू के बाद तेजस्वी से की फोन पर बात, कहा

0
चिराग पासवान ने लालू और तेजस्वी से फोन पर की बात
चिराग पासवान ने लालू और तेजस्वी से फोन पर की बात

बिहार में आशिर्वाद यात्रा निकालने के बाद शनिवार को चिराग दिल्ली लौटे हैं। चिराग पासवान ने नई दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की। एलजेपी नेता अशरफ अंसारी ने इस बात की पुष्टि की कि चिराग ने लालू और तेजस्वी से बातचीत की है।

लोहिया और अंबेडकर को मानने वाले हर शख्स का स्वागत- श्याम रजक

इससे पहले पूर्व मंत्री और राजद नेता श्याम रजक भी दिल्ली में चिराग पासवान की मां से मिलने उनके आवास पर गए थे। चिराग का राजद में स्वागत होगा या नहीं, इस सवाल पर रजक ने कहा कि लोहिया और अंबेडकर की विचारधारा पर चलने वाले हर व्यक्ति का हम स्वागत करते हैं। वह चाहे चिराग पासवान हों या कोई और।

दो दिन पहले ही श्याम रजक ने चिराग पासवान से की थी मुलाकात
दो दिन पहले ही श्याम रजक ने चिराग पासवान से की थी मुलाकात

बिहार के लोगों को नीतीश से नफरत

चिराग गुट के प्रदेश अध्यक्ष बने राजू तिवारी ने कहा कि वह दोबारा गुरुवार या शुक्रवार को बिहार लौटेंगे । उन्होने ज्यादा पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि हम तेजस्वी के साथ आएंगे या नहीं, ये बड़ा विषय नहीं है। हमारे लिए बड़ा मुद्दा ये है कि  बिहार के लोगों को अहंकारी नीतीश के पंजे से कैसे मुक्ति मिले। उन्होने कहा कि बिहार की आम जनता को नीतीश कुमार के चेहरे तक से नफरत हो चुका है. वो बस बीजेपी की ताकत और कुर्मी वोटों की बदौलत किसी तरह कुर्सी से चिपके पड़े हैं। हम नीतीश को सत्ता से बेदखल करने के लिए किसी के साथ जाने के लिए तैयार हैं और किसी के साथ हाथ मिला सकते हैं ।

दलित राजनीति का नया चेहरा हैं चिराग

एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज के पूर्व निदेशक डीएम दिवाकर का मानना ​​है कि यह चिराग के लिए सुनहरा अवसर भी है।बिहार के सभी दलित चेहरों जीतन राम मांझी, पशुपति पारस, मीरा कुमार, श्याम रजक आदि के बारे में बात करें तो यह लोग अब राजनीतिक की पिच पर ढलान की तरफ हैं। बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता मांझी 76, पारस 68, रजक 67 और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय एन चौधरी 69 वर्ष के हैं।

राजद-भाजपा से समान दूरी रख दलितों का नेतृत्व करें चिराग- संजय पासवान

भाजपा नेता संजय पासवान का कहना है कि चिराग उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं जहां से अपने समुदाय की बेहतरी के लिए कार्य कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अपने नेतृत्व क्षमता को साबित करना होगा। उन्हें राजद और जद (यू) दोनों के साथ सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए। लोजपा के ज्यादातर समर्थक उनके साथ हैं और यही शक्ति उन्हें पिछड़ों का नेता बनाने के लिए पर्याप्त है। ऐसे में मुख्यधारा की पार्टियों को भी दलितों को नेतृत्व देना होगा।

अभी दलितों की सहानुभूति चिराग के साथ

सीवान जिले के महमूदपुर गांव के अभय पासवान कहते हैं कि चिराग के साथ अब भी दलितों का बड़ा वर्ग है। अभय के बेटे की 14 जुलाई को शादी है। उन्होंने शादी के कार्ड पर रामविलास पासवान की तस्वीर छापी है। इसके साथ ही लिफाफे पर चिराग की तस्वीर के साथ ‘बिहार फर्स्ट बिहार फर्स्ट’ का स्लोगन लिखा है। यही नारा चिराग ने चुनाव के दौरान दिया था।

समस्तीपुर : बेटे

0

उज्ज्वल दुनिया, समस्तीपुर(बिहार)। बिहार के समस्तीपुर जिला स्थित बिथान थाना क्षेत्र के मोरकाही में रविवार की शाम करीब पांच बजे एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

इस दु:खद हादसे में दो बेटे और दो बेटियों के साथ मां की मौत हुई है।

बताया जाता है कि घर के बगल में जेसीबी से एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश के कारण पूरा पानी भरा हुआ था।

वहां बच्चे खेल रहे थे। लबालब पानी भरे रहने की वजह से गड्ढे का पता नहीं चला और एक बच्चा उसमें डूबने लगा ।

एक दूसरे को बचाने के लिए चारों बच्चे गड्ढे में डूबते चले गए।

बच्चों को डूबता देख बचाने गई मां भी पानी भरे गड्ढे में डूब गई।

ग्रामीणों की मदद से सभी को निकाला गया। मां और एक बेटी को अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन बच्चे पहले ही दम तोड़ चुके थे।

एक ही परिवार पांच लोगों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के लोगों ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

13 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-13-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 13 JULY”]

मॉनसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में जनसंख्या नियंत्रण बिल होगा पेश

0
नीतीश और शरद पवार ने किया विरोध का एलान
शरद पवार करेंगे सरकार का समर्थन, नीतीश विरोध में

नई दिल्ली । यूपी सरकार के जनसंख्या नियंत्रण बिल को लेकर चर्चाओं के बीच संसद के मॉनसून सेशन में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवाज बुलंद होगी। बीजेपी के कई राज्यसभा सांसद जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने वाले हैं। 6 अगस्त को इसी तरह के एक बिल पर राज्यसभा में चर्चा होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

6 अगस्त को राज्यसभा में चर्चा

सूत्रों के मुताबिक इस बार बैलेट में दूसरे नंबर पर सांसद राकेश सिन्हा के बिल का नंबर आया है। इसलिए माना जा रहा है कि 6 अगस्त को उनके जनसंख्या नियंत्रण बिल पर चर्चा हो सकती है। सिन्हा के जनसंख्या नियंत्रण बिल में कहा गया है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर स्थानीय चुनाव सहित, विधानसभा और संसद का चुनाव लड़ने, साथ ही विधानपरिषद या राज्यसभा का मेंबर बनने पर रोक हो। सरकारी कर्मचारियों से एफिडेविट भरवाया जाए कि उनके दो से ज्यादा बच्चे नहीं होंगे। साथ ही इस बिल में कहा गया है कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर बैंक में जमा राशि में इंटरेस्ट रेट भी कम मिलेगा और लोन में मिलने वाली सब्सिडी भी कम मिलेगी।

हरनाथ सिंह यादव भी प्राइवेट मेंबर बिल लाने की तैयारी में
जनसंख्या नियंत्रण पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव भी प्राइवेट मेंबर बिल लाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि दो बच्चों से ज्यादा होने पर किसी भी तरह की सरकारी सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही कोई भी चुनाव लड़ने पर पाबंदी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बिल पेश करने के लिए बैलेट में मेरा नंबर नहीं आया तो मैं जीरो आवर में भी यह मसला उठाऊंगा।

कानून बनाने से कुछ नहीं होगा, लोगों को जागरुक करना होगा- नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण बिल पर कहा कि अगर कुछ राज्य सोचते हैं कि बिल के जरिए वो कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण कर लेंगे तो ये गलत है। जहां तक बिहार सरकार की बात है तो बिहार में ऐसा कोई कानून नहीं आने जा रहा। नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी तो प्रजनन दर अपने आप कम होगी। हमारा पूरा ध्यान बिहार की महिलाओं को शिक्षित और इस विषय पर जागरुक करने की है।

प्रत्येक नागरिक आबादी नियंत्रण में योगदान दे

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी इस मौके पर बयान जारी कर देश की आबादी नियंत्रित करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी से देश की बेहतरी होगी। पवार ने बयान जारी कर कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर देश के प्रत्येक नागरिक को यह शपथ लेनी चाहिए कि वह जनसंख्या नियंत्रण में अपना योगदान देगा। बेहतर देश और बेहतर जनजीवन के लिए यह बहुत ही जरूरी है।

सीएम की पहल से डेढ़ लाख ग्रामीण महिलाओं ने शुरु किया अपना व्यापार, हर महीने 40

0
स्टार्टअप विलेज उद्यमिता कार्यक्रम एवं बैंक लिंकेज के जरिए मिल रही आर्थिक मदद
स्टार्टअप विलेज उद्यमिता कार्यक्रम एवं बैंक लिंकेज के जरिए मिल रही आर्थिक मदद

रांचीः राज्य की लगभग डेढ़ लाख महिलाएं अपना उद्यम शुरू कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का रथ खींच रही हैं। साथ ही झारखंड को विकास के राजपथ पर दौड़ाने के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के विजन को भी ये महिलाएं अमलीजामा पहना रही हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़कर उनकी आमदनी में बढ़ोतरी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इस कड़ी में ग्रामीण महिलाओं को उद्यम के गुर के साथ लोन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान कर उद्यमिता से जोड़ा जा रहा है। राज्य में करीब डेढ़ लाख ग्रामीण महिलाएं लोन लेकर सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।

हर महीने 40 हजार कमाती है शीतल जारिका

पश्चिम सिंहभूम के सुदूर गांव केंदुलोटा की एक साधारण महिला के लिए अपनी दुकान चलाना किसी सपने से कम नहीं हैं। शीतल जारिका ने इस सपने को पूरा किया और अच्छी आमदनी कर रही हैं। आज वह तीन दुकानों की मालकिन हैं। वह बताती है, “ जीवन के मुश्किल दौर में सरकार की ओर से पांच हजार का लोन लेकर लेडिज कार्नर शुरू किया, जिससे महीने मे 4 से 5 हजार रुपये की आमदनी हो जाती थी। फिर दोबारा लोन लेकर जूते-चप्पल की दुकान खोली। इन दोनों व्यवसायों से होनेवाली अच्छी कमाई ने हौसला दिया और अब उन्होंने सीमेंट की दुकान भी खोली है, जिसका संचालन उनके पति करते हैं।“ अब शीतल हर महीने करीब 40 से 50 हज़ार रुपये की आमदनी कर रही हैं । आज वो दूसरी ग्रामीण महिलाओं को उद्यम से जुड़ने का हौसला भी देती हैं।

झारखंड को विकास के राजपथ पर दौड़ाने के मुख्यमंत्री के विजन को मिल रहा बल
झारखंड को विकास के राजपथ पर दौड़ाने के मुख्यमंत्री के विजन को मिल रहा बल

क्रेडिट लिंकेज से सफल उद्यमी तक का सफर

साहेबगंज जिले की लालबथानी गांव की हैं ममता बेगम । ममता को बेहतर आजीविका से जुड़ने का अवसर मिला और क्रेडिट लिंकेज से लोन लेकर कपड़े की दुकान की शुरुआत की। कमाई अच्छी होने लगी, तो पुराना लोन चुकाकर नया लोन लेकर दुकान को बढ़ाती चली गईं। आज ममता करीब 50 हज़ार रुपये हर माह कमाती हैं। इससे उनके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान हो रहा है।

दूसरी ओर पलामू के पोखराखुर्द पंचायत की हसरत बानो को सरकार से उद्यमी बनने की ताकत मिली। सखी मंडल से लोन लेकर आटा चक्की से अपने व्यवसाय की शुरुआत कर हसरत अब फुटवियर व्यवसाय में भी हाथ आजमा रही हैं। हसरत बताती हैं, “कभी आर्थिक दिक्कतों के चलते परिवार का भरण पोषण किसी तरह से हो पाता था। क्रेडिट लिंकेज के लोन की ताकत ने आज उन्हें सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया है।“

18 लाख परिवार को खेती, पशुपालन, उद्यमिता, वनोपज आदि के जरिए आजीविका से जोड़ा
18 लाख परिवार को खेती, पशुपालन, उद्यमिता, वनोपज आदि के जरिए आजीविका से जोड़ा

सरकार का मिल रहा सहयोग

ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के जरिए ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मदद एवं प्रशिक्षण के जरिए उद्यम से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है। सखी मंडल से मिलने वाले लोन के जरिए महिलाएं सूक्ष्म उद्यम की शुरुआत कर अच्छी कमाई कर रही हैं। राज्य में 2.6 लाख सखी मंडलों के जरिए करीब 32 लाख परिवारों को सशक्त आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गांव को स्वावलंबी बनाने का प्रयास अब रंग ला रहा है। सुदूर गांव के अंधेरे में पलने वाले सपने सखी मंडल के जरिए साकार हो रहे हैं। हसरत, शीतल एवं ममता जैसी लाखों महिलाएं आज सखी मंडल से जुड़कर सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।

राज्य में सखी मंडल की महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सखी मंडलों के क्रेडिट लिंकेज एवं स्टार्टअप विलेज उद्यमिता कार्यक्रम के तहत दीदियों को आर्थिक मदद एवं प्रशिक्षण का भी प्रावधान है। राज्य में करीब 1.5 लाख ग्रामीण महिलाएं आज अपना व्यवसाय शुरू कर सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वहीं करीब 18 लाख परिवार को खेती, पशुपालन, उद्यमिता, वनोपज आदि के जरिए आजीविका से जोड़ा जा चुका है।

 

नैन्सी सहाय

सीईओ, जेएसएलपीएस

रथयात्रा न निकलने से मुझे भी दुःख, भगवान् जगन्नाथ से क्षमा मांगता हूं

0
सीएम ने रथयात्रा न निकालने की आज्ञा देने के लिए भगवान से मांगी क्षमा
सीएम ने रथयात्रा न निकलने पर दुःख जताते हुए भगवान से क्षमा मांगी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रथयात्रा के अवसर पर धुर्वा रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। मुख्य मंदिर का पट बंद रहने के कारण बाहर द्वार से ही शीश झुका कर भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह के बाहर ही विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। सरकार के निर्देश के तहत मंदिर का पट आम लोगों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है । इसी कारण मुख्यमंत्री ने भी मंदिर के बाहर से ही पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की भगवान जगन्नाथ से कामना की। मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा रथयात्रा की अनुमति नहीं देने के लिए भगवान जगन्नाथ से क्षमा भी मांगी।

 मौके पर मंदिर परिसर में प्रेस-मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज का दिन रथयात्रा का दिन है। परंपरा के अनुसार हम सभी लोग रथयात्रा को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते रहे हैं। आज के दिन भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर परिसर में काफी चहल-पहल हुआ करता था, जिसके गवाह हम सभी लोग हैं। दुर्भाग्य है कि पिछले वर्ष तथा इस वर्ष भी वैश्विक महामारी कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने निमित्त रथयात्रा नहीं निकल पा रहा है।

कपाट बंद होने की वजह से सीएम को बाहर से ही भगवान् जगन्नाथ को शीश झुकाना पड़ा
कपाट बंद होने की वजह से सीएम को बाहर से ही भगवान् जगन्नाथ को शीश झुकाना पड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य एवं देश वैश्विक महामारी से गुजर रहा है इस महामारी में न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना महामारी से कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया है। कई बच्चों से उनके माता-पिता का साया उठा है। आज भी कोरोना संक्रमण हमारे इर्द-गिर्द मंडरा रहा है। पुन: संक्रमण का ध्यान रखते हुए इस बार भी भारी मन से रथयात्रा नहीं निकाल पाने का निर्णय राज्य सरकार को लेना पड़ा है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान जगन्नाथ के प्रति आस्था रखते हुए अपने-अपने घरों पर ही भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना तथा आराधना करने की अपील लोगों से की है। मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

बिना चालन के गिट्टी लदा तीन ट्रक जप्त

0


मरकच्चो। कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर कोडरमा- गिरिडीह मुख्य मार्ग के थाना भवन के समीप सोमवार को माइनिंग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में गिट्टी लदा तीन ट्रक जप्त किया गया मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक बरियारडीह की ओर से गिट्टी लादकर डोमचांच की ओर जा रहा था इसी क्रम में वाहन जांच के दौरान गिट्टी से संबंधित चालान प्रस्तुत करने की बात कही परंतु कागजात नहीं प्रस्तुत करने पर तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रेतर पर कार्रवाई हेतु नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है मौके पर थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के लावे सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

सीएम हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को किया विदा

0
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदा करते हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदा करते हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विदाई दी। राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हुईं।

 इस मौके पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, महाधिवक्ता राजीव रंजन, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसादउपायुक्त रांची छवि रंजन, एसएसपी रांची सुरेंद्र झा तथा मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य ने राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पुष्प भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

0
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता

रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह के नेतृत्व में आज अलबर्ट एक्का, रांची में महिला कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने सांकेतिक तौर से हाथों में बर्तन, हंडिया, चुल्हा, लकडी, कडाई दिखाकर विरोध जताया।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश से महंगाई को कंट्रोल करने में विफल है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में हर रोज अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इससे घर-गृहस्थी की बजट बिल्कूल चरमरा एवं बिगड गई है। देश में रोजगार नहीं है, और अल्टे में महंगाई की मार से आम जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को आमजनता की परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। मोदी सरकार बडे-बडे कोरपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए सिर्फ कार्य करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, कंचन कुमारी, अनिता सिन्हा, कंचन चैधरी, निलम सहाय, मिरा चैरसिया, पार्वती सिंह, पूजा कुमारी, इशा प्रवीन, शहनाज खातून, सीमा साहु, गुलशन आरा, मीना देवी, मंजू, विद्यावती देवी, सविता देवी, बिना देवी सहित अन्य महिला कांग्रेस के नेत्री शामिल थीं।

मुकुल राय को पीएसी अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाता है तो विधानसभा की नौ कमेटियों से इस्तीफा देंगे भाजपा विधायक

0

कोलकाताः भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल होने के बावजूद मुकुल राय को विधानसभा की लोक लेखा समिति(पीएसी) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के खिलाफ भगवा कैंप काफी क्षुब्ध है और आसानी से हार मानने के पक्ष में नही है। इसीलिए अब भाजपा विधायकों ने निर्णय लिया है कि मुकुल राय को यदि पीएसी के अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जाता है तो वे लोग विधानसभा की सभी नौ कमेटियों से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिदल राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेगा और उन्हें पीएसी कमेटी के नाम पर हुए पक्षपात से अवगत कराएगा।

Up आतंकवादियों की गिरफ्तारी

0

Lucknow: लखनऊ में अलकायदा सगंठन के दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर कहा है कि विधानसभा चुनाव के करीब आने पर इस तरह की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। हालांकि मायावती ने यह भी कहा है कि आतंकवादी होने को लेकर पुलिस का दावा अगर सही है तो उचित कार्रवाई होनी चाहिए।  इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल-UP पुलिस BJP पर भरोसा नहीं

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार आतंकियों के पकड़े जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा नहीं है। अखिलेश यादव ने आतंक के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया। लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर मीडिया के सवाल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही भाजपा पर सवालिया निशान लगाया।