[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-16-July.pdf” title=”Ujjwal Duniya 16 July”]
बिहार से पकड़ा गया इंदल गंझू के दस्ते का यह उग्रवादी
उज्ज्वल दुनिया, इटखोरी (चतरा) गीतांजलि। चतरा जिले के इटखोरी थाना पुलिस ने बिहार के गया जिला स्थित बाराचट्टी पुलिस के सहयोग से बुधवार की रात कुख्यात माओवादी नक्सली इंदल गंझू के दस्ते के सदस्य डेगन सिंह भोक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उग्रवादी डेगन की गिरफ्तारी बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जयगीर गांव से हुई है।
इटखोरी पुलिस को कांड संख्या 123/2019 में उग्रवादी डेगन की तलाश थी।
गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को स्थानीय थाने की पुलिस ने उग्रवादी डेगन को चतरा जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष 2019 में झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त इंदल गंझू के दस्ते के साथ डेगन सिंह भोक्ता थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के जंगल में किसी विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देने की साजिश रच रहा था।
समय रहते पुलिस को खबर मिल जाने की वजह से उस समय उग्रवादी किसी घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे।
उस वक्त पुलिस के चलाए गए अभियान में हार्डकोर उग्रवादी समर्थक राम लखन सिंह भोक्ता बंदूक की कुछ गोलियों के साथ गिरफ्तार हुआ था।
लेकिन जंगल का लाभ उठाकर इंदल गंझू के दस्ते के साथ डेगन सिंह भोक्ता वहां से भागने में कामयाब हो गया था।
तब से इस उग्रवादी की स्थानीय थाना की पुलिस को तलाश थी।
इसी बीच बुधवार को यह सूचना मिली कि उग्रवादी डेगन सिंह भोक्ता अपने गांव जयगीर आया हुआ है।
ऐसी सूचना मिलने के बाद इटखोरी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के सदस्यों ने बाराचट्टी थाना पुलिस के सहयोग से जयगीर गांव में छापेमारी कर उग्रवादी डेगन को गिरफ्तार कर लिया।
एनटीपीसी केरेडारी परियोजना के एजीएम की पत्नी का शव कुएं से बरामद
उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी परियोजना के अपर महाप्रबंधक एसपी गुप्ता की पत्नी रंजीता गुप्ता का शव हजारीबाग के झील मार्ग स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है।
वह सुबह से लापता थी और उनकी खोजबीन की जा रही थी।
इस संबंध में लोहसिंगना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
कुछ लोग इसे हत्या, तो कुछ आत्महत्या की नजर से देख रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
एजीएम का परिवार हजारीबाग के ही एक अपार्टमेंट के फ्लैट में रहता है।
दु:खद : हजारीबाग में करंट से दंपती समेत बच्चे की मौत, हत्या की आशंका, एसपी ने की छानबीन
उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग। हजारीबाग शहर के पॉश इलाके ओकनी मुहल्ले में गुरुवार की अहले सुबह दु:खद घटना घटी।
ओकनी मुहल्ला निवासी मुन्ना विश्वकर्मा, उनकी पत्नी और उनके छह वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हो गई।
घरवाले इस घटना को हत्या की नजर से देख रहे हैं। चूंकि बाहर दरवाजे पर तार बंधा होने की बात कह रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही लोहसिंगना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतक दंपती की दो बेटियां हैं। मुन्ना विश्वकर्मा एलआईसी से जुड़कर काम करते थे। इस घटना से पूरे ओकनी मुहल्ले के लोग मर्माहत हैं।
मौके पर एसपी कार्तिक एस भी पहुंचे और मृतक दंपती की बेटी से बातचीत की। बेटी ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
इससे पहले परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की शादी थी।
बुधवार की रात में भी वह रिश्तेदारों और मित्रों को कार्ड बांटा और एक दोस्त की पार्टी से दंपती लौटे थे।
दुनिया में तीसरी लहर शुरु, भारत में डेल्टा वेरिएंट बरपाएगा कहर

WHO ने चेतावनी दी है कि दुनिया में तीसरी लहर की सुरुआत हो चुकी है। अबी यह प्रारंभिक चरण मे है, लेकिन जल्द ही इसका भयावह रुप देखने को मिलेगा। WHO ने अपनी चेतावनी में कहा है कि डेल्टा वेरिएंट की वजह से भारत भी इसके चपेट में आएगा । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि तीसरी लहर शुरुआती चरण में है । बुधवार को संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने की चेतावनी दी है ।
11 देशों में पहुंच चुका है डेल्टा वेरिएंट
कोविड-19 संकट से निपटने के लिए बनाई गई इमरजेंसी कमेटी की बैठक को संबोधित करते गेब्रेयेसस ने कहा कि ‘दुर्भाग्य से हम अब तीसरी लहर के शुरुआती चरण में हैं’ । विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख गेब्रेयेसस के हवाले से संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि “डेल्टा संस्करण अब 11 से अधिक देशों में पहुंच चुका है और यह जल्द ही दुनिया भर में फैलने वाला प्रमुख कोविड -19 स्ट्रेन होगा । ” उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वायरस निरंतर अपने रूप बदल रहा है और इसके परिणामस्वरूप अधिक संक्रामक रूप सामने आ रहे हैं ।
उत्तरी अमेरिका और यूरोप में फिर बढ़ने लगे संक्रमण के मामले
गेब्रेयेसस ने कहा कि उत्तरी अमेरिका और यूरोप में टीकाकरण की गति तेज होने के चलते संक्रमण के मामलों और मौतों में कमी आई थी लेकिन अब फिर से बढ़ने लगी हैं और ट्रेंड बदल रहा है । गेब्रेयेसस के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि गत सप्ताह लगातार ऐसा चौथा सप्ताह था जिसमें मामलो में कमी दिखी थी । अब मामलों में वृद्दि हो रही है । इसके साथ ही 10 सप्ताह तक गिरावट के बाद मौतें भी फिर से बढ़ने लगी हैं ।
सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव पहुंचीं रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा, विकास कार्यों का लिया जायजा
उज्ज्वल दुनिया, गोला (रामगढ़) मनोज मिश्र। रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा गुरुवार को गोला प्रखंड का दौरा किया।
इस दौरान सबसे सबसे पहले उपरबरगा पंचायत अंतर्गत सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।
इस दौरान डीडीसी ने डीसी को नेमरा गांव में अलग-अलग विभागों से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी।
नेमरा गांव में डीसी ने सरकारी विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पेंशन योजनाओं आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
मौके पर डीसी ने गोला बीडीओ को प्रखंड के सभी क्षेत्रों में आधार केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से करने का निर्देश दिया।
बाद में डीसी ने गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने गोला सीओ को सरकार से जारी दिशा निर्देशों एवं निर्धारित समय सीमा में लोगों को म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
फादर स्टेन स्वामी के विचारों को मरने न दें

रांची/नामकुम । झारखण्ड शहादत देने में पीछे नहीं रहा। भगवान बिरसा मुंडा से लेकर फादर स्टेन स्वामी तक के जीवन को राज्यवासियों ने देखा है। आनेवाली पीढ़ी को भी यह जानना चाहिये। फादर स्टेन स्वामी ने दलित, वंचित, आदिवासी समाज के प्रति सदैव संवेदनशील रहे। फादर स्टेन स्वामी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात हुई थी। वे साधारण व्यक्ति भी नहीं थे। अपने जीवन में उन्होंने हमेशा लोगों को रास्ता दिखाने का कार्य किया था। युगों बाद ऐसे लोग आते हैं, जिनके द्वारा किये गए कार्यों की छाप कभी नहीं मिटती। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नामकुम बागीचा में फादर स्टेन स्वामी की स्मृति में आयोजित सभा में कही।
दलित, वंचित और आदिवासियों के प्रति संवेदनशील सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि दलित, वंचित और आदिवासी समाज की भौतिकवादी युग में विकास की रफ्तार कम है। इसे बढ़ाने की जरूरत है। मैं अकेले यह कार्य नहीं कर सकता। इसके लिए सभी को व्यक्तिगत प्रयास करना होगा। हालांकि सरकार किसी भी योजना को दलित, वंचित और आदिवासियों की सहभागिता को ध्यान में ही रखकर धरातल पर उतारती है। सरकार इनकी जरुरतों को पूरा करने को प्राथमिकता दे रही है।
कई ईसाई धर्मगुरु हुए शामिल
स्मृति सभा में आर्च विशप एसजे रांची, एसएफएक्स थिओडोर मस्कारेन्हास, एसएफएक्स, ऑक्सीलिरी बिशप टेलोस्फर बिलुंग जमशेदपुर, फादर अजित खेस, फादर संतोष मिंज, फादर टोनी, प्रोवेनशियल, सिस्टर जनरल, सरना समिति के प्रतिनिधिगण व अन्य उपस्थित थे।
वाराणसी में बोले प्रधानमंत्री
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं. कोरोना काल में करीब आठ महीने के बाद पीएम नरेंद् पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा हो रहा है. अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को करीब 1500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी।
सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायुसेना का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका स्वागत करने के लिए शासन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की और पीएम ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। संबोधन के बाद पीएम बीएचयू के एमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे और कोरोना की तीसरीलहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद साथ 18 कोरोना वारियर्स से बात की। इसके बाद पीएम ने दोपहर दो बजे जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3:45 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रुद्राक्ष का लोकार्पण कर बोले पीएम : काशी के प्रबुद्ध जनों को पीएम ने संबोधित किया। बताया कि लंबे समय बाद आपके बीच आने का मौका मिला है। बनारस का मिजाज ऐसा है कि अरसा भले लंबा हो जाए लेकिन शहर मौका मिलने पर एक साथ रस भरकर दे देता है। काशी ने बुलाया तो एक साथ विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। महादेव के आशीर्वाद से काशीवासियों ने विकास की गंगा बहा दी है। सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। काशी का वैभव आधुनिक स्वरुप के अस्तित्व में आ रहा है। बाबा की नगरी थमती और रुकती नही है। स्वभाव को सिद्ध किया है। कोरोना में दुनिया ठहर गई तो काशी संयमित हुई अनुशासित हुई लेकिन स्रजन और विकास की धारा बहती रही। काशी के विकास के आयाम इंटरनेशनल सेंटर रुद्राक्ष आज इसी रचनात्मकता और गतिशीलता का परिणाम है। काशी के हर जन को बधाई देता हूं। भारत के परम मित्र जापान और पीएम के साथ जापान के राजदूत को भी धन्यवाद देता हूं। जापान के पीएम का संदेश देखा। उनकी वजह से यह उपहार मिला है। जापानी पीएम उस समय चीफ सेक्रेटरी थे और तबसे इसमें व्यक्तिगत तौर पर शामिल रहे। इस आयोजन में एक और व्यक्ति जिनको भूल नहीं सकता। शिंजो आबे जी, मुझे याद है जब वह पीएम के तौर पर काशी आए थे तो रुद्राक्ष के आइडिया पर लंबी चर्चा की। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया और जापान के कल्चर पर परफेक्शन और प्लानिंग के साथकाम किया और आज भव्य इमारत काशी की शोभा बढ़ा रही है। बनेगा। बनारस में कवि सम्मेलन के फैन दुनिया में हैं। इस सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की सुविधा है, पार्किंग और दिव्यांगों के लिए सुविधा है। हैंडीक्राफ्ट और शिल्प को पहचान मिल रही है। कारोबारी गतिविधि भी बढ़ रही है। इसका उपयोग बिजनेस में किया जा सकता है। काशी का पूरा क्षेत्र साक्षात शिव हैं। सारी विकास परियोजनाओं से काशी का श्रंगार हो रहा है तो बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता था। अब रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है तो शोभा बढ़ेगी। इसका पूरा उपयोग करना है। सांस्कृतिक सौंदर्य प्रतिभा को इससे जोड़ना है। भारत जापान को भी इससे मजबूती मिलेगी। महादेव के आशीर्वाद से काशी की पहचान बनेगा यह केंद्र। जापान सरकार, प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं और बाबा आप सभी को खुश स्वस्थ और सजग रखें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। हर हर महादेव। धन्यवाद। भविष्य की संभावनाओं का स्रोत है। अपने पन पर जापान से ऐसे ही सांस्कृतिक संबंध की रूपरेखा खींची थी। विकास के साथ दोनों देशों के रिश्तों में मिठास का अध्याय लिखा जा रहा है। रुद्राक्ष के साथ ही गुजरात में भी जापान में जापानी गार्डन और एकाडमी का लोकार्पण हुआ था। वैसे ही जैन गार्डन भी दोनों देशों के बीच सुगंध फैला रहा है। जापान भारत के सबसे विश्वसनीय दोस्तों में एक है। पूरे क्षेत्र में नैचुरल पार्टनर में एक हैं। विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर में जापान हमारा साझेदार है। हाईस्पीड रेल, कारीडोर जापान के सहयोग से न्यू इंडिया की ताकत बन रहे हैं। हमारा विकास हमारे उल्लास के साथ जुड़ा होना चाहिए। विकास सर्वमुखी सबके लिए और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए। पुराणों में कहा गया है कि सबके हित के लिए सबके कल्याण के लिए आंसुओं से गिरा रुद्राक्ष है, उनकी अंश्रुबूंंद मानव प्रेम का प्रतीक है। रुद्राक्ष भी दुनिया को आपसी प्रेम कला संंस्कृति से जोड़ने का काम करेगा। काशी सबसे पुराना शहर है। सीर से सारनाथ ने सबकुछ संजोकर रखा है। ठुमरी दादरा ख्याल कजरी चैती जैसी बनारस की चर्चित विख्यात गायन शैलियां सारंगी पखावज शहनाई हो बनारस के रोम रोम से गीत संगीत कला झरती है। घाटों पर कलाएं विकसित हुईं। बना
रस गीत संगीत और धर्म आध्यात्म विज्ञान का केंद्र है। कल्चरल इवेंट के लिए बनारस आइडियल लोकेशन है। लोग देश विदेश से आना चाहते हैं। सुविधा मिले तो कला जगत के लोग बनारस को प्राथमिकता देंगे।
रांचीः डॉ. काफिल खान ने हज हाउस में लगाया मुफ्त चिकित्सा शिविर

रांची। हज हाउस रांची में आज डॉक्टर ऑन रोड कार्यक्रम के तहत डॉ कफील खान के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महागामा विधायिका दीपिका पांडेय सिंह, झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित थे।
कांग्रेस के महागामा विधायिका दीपिका पांडेय सिंह ने डॉक्टर ऑन रोड कार्यक्रम के तहत आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर की सराहना की तथा कहा कि इस शिविर के माध्यम से गरीब जरूरतमंदों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा सकता है। कई लोग इलाज के आभाव में छोटी-छोटी समस्या को जटील बना लेते है। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर बहुत ही आवश्यक है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि राजधानी वासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहने की जरूरत है। समय-समय पर अपना स्वास्थ्य चेकअप कराते रहने की जरूरत हैं, जो भी छोटी-मोटी बीमारियां है उसे दूर कर हमेशा चुस्त और दुरूस्त रहने का प्रयास करें।

शिविर में डॉ कफील खान ने उपस्थित लोगों को कोरोना के तीसरी लहर के प्रति जागरूक और सावधान रहने के प्रति सलाह दिया है तथा शिविर में आये लोगों को चेकअप कर इलाज के साथ परामर्श भी दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ऑन रोड कार्यक्रम के तहत महागामा में भी मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा
बोकारोः जैनामोड़ सड़क दुर्घटना में दो की मौत, चार घायल

जैनामोड़ । जरीडीह थाना क्षेत्र के खुंटरी पॉलिटेक्निक के पास बुधवार देर रात ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मारने से ट्रैक्टर के नीचे बैठे दो युवक की हुई मौत हो गई । साथ ही पीछे से आ रही सवारी से भरी टेंपो भी ट्रक से जा भिड़ी, इसमे सवार चालक समेत चार लोग भी बुरी तरह घायल हो गये । सभी घायलों को जरीडीह पुलिस की मदद से जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया । घटना देर रात 11 बज कर 30 मिनट की है ।
जानकारी के अनुसार खुंटरी पॉलिटेक्निक के पास पेवर ब्लॉक लदा ट्रैक्टर खराब हो गया था, जिसे चालक द्वारा बनाने का प्रयास किया जा रहा था । लेकिन इसी दौरान सुनसान सड़क होने के कारण पीछे से सिलेंडर गैस लदा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । ट्रैक्टर बना रहे जरीडीह थाना क्षेत्र के खुंटरी पंचायत निवासी 45 वर्षीय कलाचंद महली की मौत घटना स्थल पर ही हो गया । वहीं जरीडीह पुलिस के मदद से भुटकुरु निवासी 55 वर्षीय प्रह्लाद सिंह को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई ।
वहीं इस घटना की चपेट में आये टैंपू में सवार चार पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछडी निवासी जैनफ खातुन, साबिया प्रवीण, तसलीम खातुन, मुलफस प्रवीण घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है । वहीं जरीडीह बीडीओ उज्ज्वल सोरेन ने मृतक के परिजनों को सभी सरकारी लाभ देने आश्वासन भी दिया, जिसके बाद दोपहर 12 बजे परिजनों शव ले जाने को राजी हुये । इस दौरान आजसू के केन्द्रीय काशीनाथ सिंह व प्रखंड नरेन्द्र महतो भी मौजूद थे । इधर जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम खान ने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई है और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।
चंदवा में प्रतिमा भ्रमण कार्यक्रम को वापस कराया गया

चंदवा
चंदवा सुभाष चंद्र बोस चौक के समीप पीपल नीचे बाबा विश्वनाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था। यह कार्यक्रम चार दिनों से चल रहा है। बाबा विश्वनाथ जी की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालु नगर भ्रमण के लिए निकले थे। रास्ते मे ही थाना गेट के पास चंदवा सीओ सुरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओ को वापस किया और कहा कि नगर भ्रमण के लिए आपलोगो ने अनुमति नहीं लिया है। यह कह कर वापस कर दिया गया। और कहा कोविड 19 को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। इधर वापस होने से श्रद्धालुओं में काफी रोष व्याप्त है। और चर्चा है। कि कार्यक्रम के बारे में स्थानीय प्रशासन से बात की गई थी। पर लिखित कोई अनुमति नही मिली थी। वही चार दिवसीय कार्यक्रम भंडारे के साथ सम्पन्न भी हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदवा के तमाम लोगो के द्वारा तन मन धन से सहयोग किया।
शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया
शर्मनाक : बच्चा न होने पर पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट को गर्म लोहे के रॉड से जलाया, जंगल में भाग कर महिला ने बचाई जान

गढ़वा जिले के धुरकी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां शादी के 12 वर्ष बाद भी बच्चा नहीं होने पर पति और देवर ने विवाहिता के प्राइवेट पार्ट को लोहे के रॉड को गर्म करके जला दिया. कमर के निचले हिस्से को जलाने की जानकारी मिली है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि परसपानी गांव निवासी दिनेश प्रसाद गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी को पिछले 12 वर्षों से बच्चा नहीं हो रहा था. इस कारण उससे ससुराल वाले उससे नाराज थे.
पति, ससुर, भसुर, देवर और गोतनी अक्सर उसके साथ मारपीट किया करते थे. बुधवार को कमर के नीचले हिस्से को गर्म लोहे से जला दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित महिला की सौतेली मां पुष्पांजलि देवी ने कहा कि बच्चा नहीं होने से लक्ष्मी के ससुराल वाले पिछले कई सालों से उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज करते आ रहे थे. इसी क्रम में बुधवार को लक्ष्मी के पति और देवर ने रसोई गैस पर लोहे का झंझरा गर्म कर उसे जला दिया.
किसी तरह लक्ष्मी घर से भाग निकली और जंगल के रास्ते निकलकर एक ग्रामीण के मोबाइल फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी.
इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सौतेली मां ने बताया कि लक्ष्मी के शरीर पर जगह-जगह पर दाग दिया गया है. महिला अस्पताल में बेसुध पड़ी मिली.
जबरन इश्क फरमाने के चक्कर मे बीडीओ की हो गई कुटाई

चतरा/गीतांजलि:- जबरन इश्क फरमाने एक युवती के घर पहुंचे कुंदा बीडीओ सह सीओ श्रवण राम को ग्रामीणों ने कुटाई कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि बीडीओ ने एक युवती के साथ गलत हरकत की है। हरकत भी ऐसी की वह माफी लायक थी ही नहीं। इसी घिनोनी हरकत को छुपाने के लिए जब बीडीओ ने लड़की व उसके परिजनों पर दबाव बनाया गया तो मामला मारपीट तक पहुंच गया।
पीड़ित लड़की ने बीडीओ के खिलाफ थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अब आगे देखना है कि इस मामले में समझौता होता है या लडक़ी के द्वारा कार्रवाई की मांग की जाती है।इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने कहा कि लड़की के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन अगर दी जाती है तो बीडीओ के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की अगर मानें तो बीडीओ की निगाह शुरू से ही उस लड़की के प्रति गलत थी।
बाहर की रहने वाली लड़की का बीडीओ ने न सिर्फ कुन्दा प्रखंड कार्यालय के बगल में घर बनवा दिया बल्कि कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत लड़की को आधार सीडिंग का कार्य भी दे दिया। इसी मेहरबानी की कीमत बीडीओ साहब ने कुछ अलग ही तरीके से वसूलने का प्रयास करना चाह रहे थे।जिसका खामियाजा उन्हें पीटकर भुगतना पड़ा है।बताते चलें कि पूर्व में भी कुन्दा बीडीओ के साथ एक बार मारपीट की घटना घट चुकी है।





