Wednesday 8th of July 2026 06:48:53 AM
Home Blog Page 184

नीतीश के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंचे BPSC के पूर्व चेयरमैन और IAS सुधीर कुमार

0

आईएएस अधिकारी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन सुधीर कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए घंटों थाने में बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज करने से इनकार कर दिया। सुधीर कुमार ने मीडिया से कहा कि मैं दोपहर 12 बजे से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा, ” मुझे केवल थाने से एक रसीद मिली है।

पटना के गर्दनीबाग एससी-एसटी थाने में एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे थे आइएएस सुधीर कुमार
पटना के गर्दनीबाग एससी-एसटी थाने में एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे थे आइएएस सुधीर कुमार

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला धोखाधड़ी और फर्जी कागजात बनाने और सीएम नीतीश कुमार और अन्य के खिलाफ सबूतों से संबंधित है।” गौरतलब है कि 2014 में सुधीर कुमार बीएससीसी के चेयरमैन रहे थे। उस दौरान इंटरस्तरीय संयुक्त परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी और जेल भी गए थे। हालांकि बाद में सुधीर कुमार सुप्रीम कोर्ट तक गये और वहां से उन्हें राहत मिली । अब सुधीर कुमार का कहना है कि सारा फर्जीवाड़ा किया नीतीश ने और उन्हें फंसा दिया । आइएएस सुधीर कुमार का कहना है कि नीतीश कुमार की वजह से उन्हें सामाजिक अपमान जेलना पड़ा, लोग मुझे भ्रष्टाचारी समझने लगे, मेरे परिवार को प्रताड़ना झैलनी पड़ी।

यहां नीतीश के खिलाफ IAS  की फरियाद नहीं सुनी जाती, आम आदमी का क्या हाल होगा ?

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सचिव स्तर के अधिकारी की नहीं सुनी जाती, जब उनकी एफआईआर नहीं दर्ज हुई तो आम आदमी की कौन सुनेगा। तेजस्वी ने कहा है कि आज एक आईएएस अधिकारी 5 घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

उन्होंने कहा,

बिहार के सीएम को आगे आकर सफाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हो सकती? सीएम नीतीश कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

लालू ने बिहार सरकार पर निशाना साधा
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को ट्वीट कर आईएएस अधिकारी को एफआईआर करने में हुई परेशानी का हवाला देते हुए कहा है कि सरकार ने बिहार को सर्कस बना दिया है। खबर पढ़कर माथा पकड़िए। सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के एक अपर मुख्य सचिव के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है। उसका यह आचरण भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।

नीतीश ने घोटाला किया और मुझे फंसा दिया- सुधीर कुमार
नीतीश ने घोटाला किया और मुझे फंसा दिया- सुधीर कुमार

लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं : चिराग पासवान
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने ट्विट कर कहा है कि अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को अनुसूचित जाति-जानजाति थाने में साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज करने में परेशानी हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।

18 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-18-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 18 JULY”]

घोटाले के लिए सत्ता चाहती है कांग्रेस: दीपक प्रकाश

0
सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार
सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता से दूरी पचा नहीं पा रही है, इसलिए नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा क्या कांग्रेस को घोटाले के लिए सत्ता सौंप दिया जाए?  जीप खरीदी घोटाला, बोफर्स घोटाला, स्टाक मार्केट घोटाला, दूरसंचार घोटाला, यूरिया घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला समेत 40 से ज्यादा बड़े घोटालों के लिए क्या कांग्रेस को सत्ता क्यों सौंप दिया जाए?

देश के विकास पथ पर मोदी जी ने एक नई लकीर खींची

दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता कांग्रेस के नीति से ऊबकर भाजपा को देश संभालने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और सुशासन के कार्यों के साथ आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना जैसे त्रासदी के बावजूद बेहतर कार्य किया है। राष्ट्र की सुरक्षा से लेकर एक एक गरीब व्यक्ति के जीवन को बेहतर करने हेतु कई कार्य किया है।

झारखंड में कांग्रेस विधायक ही सत्ता से असंतुष्ट

दीपक प्रकाश ने कहा कि सलमान खुर्शीद को बयान देने से पूर्व आईने में खुद का चेहरा देख लेना था। झारखंड में कांग्रेसी विधायक ही काम नहीं होने का आरोप लगाते आ रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी पर पैसा लेने का आरोप लगता रहा है। कांग्रेस झामुमों की सरकार अब तक के सबसे विफल सरकारों की सूची में अवल्ल दर्जा प्राप्त कर चुकी है। युवा से लेकर किसान तक सब मोर्चे पर हेमन्त सरकार विफल साबित हुई है। नैतिकता के हिसाब से सलमान खुर्शीद को बताना चाहिए कि वे झारखंड में सत्ता का हस्तांतरण कब कर रहे हैं।

शनिचर को मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली शनिचर सुरीन

0
एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में खूंटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • झारखंड में मुठभेड़ के दौरान 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर
  • मारा गया नक्सली शनिचर सुरीन पर दस लाख रुपए का था इनाम
  • खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बॉर्डर पर जवानों से हुई मुठभेड़

खूंटी । झारखंड में खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का दस लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर शनिचर सुरीन मारा गया।

मुठभेड़ में 10 लाख इनामी नक्सली ढेर
मारे गए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली शनिचर सुरीन का औपचारिक शिनाख्त बाकी है। पुलिस मुठभेड़ में ढेर नक्सली की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। मौके से कई हथियार भी बरामद किए गए है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तक दोनों ओर से करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ के बाद शनिवार सुबह मुठभेड़ स्थल से एक शव बरामद किया गया।

रनिया और गुदड़ी के बीच जंगल में एनकाउंटर
बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर रनिया और गुदड़ी के बीच स्थित जंगल में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों को देखकर पीएलएफआई नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों की ओर से भी गोलियां चलाई गई। इसमें 10 लाख का इनामी नक्सली शनिचर सुरीन मारा गया।

शनिचर की मौत शनिचर को ही हुई
शनिचर की मौत शनिचर को ही हुई

दो दिन पहले 15 लाख का इनामी नक्सली मारा गया था
मुठभेड़ के दौरान पीएलएफआई दस्ते के कई अन्य सदस्य घने जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ गुदड़ी थाना क्षेत्र के पिडुंग बड़ा केसल जंगल में हुई। दो दिन पहले भी गुमला जिले में पुलिस मुठभेड़ में 15 लाख का इनामी माओवादी बुद्धेश्वर उरांव मारा गया था। अब शनिचर सुरीन का मारा जाना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। मारा गया नक्सली पीएलएफआई का जोनल कमांडर था और वो मूल रूप से गुमला जिले के कामडारा का रहने वाला था।

शनिचर सुरीन की 84 वारदातों में थी तलाश
मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 रायफल, 2 पिस्तौल, दो इंसास रायफल, भारी मात्रा में कारतूस, 8 मोटरसाइकिल, 49 हजार नकद, 4 आईईडी, 6 डेटोनेटर, नक्सली वर्दी, पेन ड्राइव, मोबाइल, चार्जर, पिट्ठू, दवा, नक्सली साहित्य, रसीद और रोजाना इस्तेमाल के सामान बरामद किए गए। मुठभेड़ में ढेर नक्सली वर्दी में था।

मुख्यमंत्री की पहल पर उगा सूर्याबेड़ा गांव में विकास का सूर्य

0
जंगलों के बीच बसे गांव में बिजली आने से खुशी
जंगलों के बीच बसे गांव में बिजली आने से खुशी

रांची/जमशेदपुरः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद मुसाबनी प्रखंड मुख्यालय से करीब 15 कि.मी दूर घने जंगल और पहाड़ की तलहटी में बसा सूर्याबेड़ा गांव अब विकास से अछूता नहीं रहा। सूर्याबेड़ा गांव में 52 परिवार आजादी के सात दशक बाद भी विकास योजनाओं से वंचित थे। ग्रामीणों को मुख्यधारा से जुड़ने में आनेवाली समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवश्यक निर्देश दिया था।

बिजली आई, चहकने लगा बचपन, होने लगी पढ़ाई

सूर्याबेड़ा गांव शाम होने के बाद अंधकार में समा जाता था तथा जहां ढिबरी-बाती ही रात में पढ़ाई करने के लिए बच्चों के पास एकमात्र विकल्प था, उस गांव में बिजली पहुंचने से बच्चे बल्ब की रोशनी में पढ़ाई कर पा रहें हैं। ग्रामीण कहते हैं कि बिजली पहुंचने से पहले संध्या होने के बाद न तो कोई ग्रामीण गांव से निकलना चाहता था और ना ही कोई प्रखंड मुख्यालय से गांव की ओर आता था। गांव में बिजली पहुंचने से पहले शाम ढलते ही सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद होने को विवश थे, लेकिन अब स्ट्रीट लाईट लग जाने से बच्चे-बुजुर्ग सभी रात में भी घर के बाहर बैठकर एक दूसरे के साथ समय व्यतीत कर पाते हैं।

स्कूल और सड़क आने से बच्चियों के जीवन में खुशियां
स्कूल और सड़क आने से बच्चियों के जीवन में आई खुशियां

योजनाओं का भी ग्रामीणों को दिया जा रहा लाभ

ग्रामीणों को प्रतिदिन 30 मानव दिवस का सृजन करते हुए ग्रामीणों को मनरेगा योजना में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। गांव में सिंचाई कूप, चापाकल, विधायक निधि से 1500 फीट पीसीसी पथ का निमाण पूर्ण हो गया है। वहीं 500 फीट का पीसीसी पथ भी 15वें वित्त आयोग से स्वीकृत है। मनरेगा के तहत पशु शेड निर्माण का भी लाभ ग्रामीणों को दिया गया है।

सड़क भी की गई सुदृढ़

सूर्याबेड़ा गांव तक जानेवाली सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। पेजयल की समस्या को देखते हुए डीप बोरिंग, चापाकल एवं सिंचाई कूप का निर्माण मनरेगा योजना के अन्तर्गत कराया गया है। दीदीबाड़ी योजना के अन्तर्गत उक्त गांव में सब्जी की खेती भी कराई जा रही है। रोजगार के लिए सभी ग्रामीणों का मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाया गया है, ताकि सभी को अपने पंचायत एवं गांव में ही रोजगार मिल सके।

बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया

सूर्याबेड़ा गांव के करीब 60 फीसदी बच्चों को कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन कराते हुए उच्च शिक्षा से जोड़ा गया है। साथ ही, वर्तमान में गांव में ही रहकर पढ़ाई करनेवाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा खेल प्रतियोगिता की शुरूआत की गई, जो समय-समय पर करायी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री के आदेश से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं से आच्छादित करने के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। हर क्षेत्र में विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। सूर्याबेड़ा गांव का विकास सभी क्षेत्र के लिए रोल मॉडल होगा।

सूरज कुमार, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

बोकारोः 3 नाबालिग सहित 15 लड़कियों को आंध्र ले जा रहा था दलाल, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

0
दलालों के चंगुल से रेस्क्यू करई गईं 15 लड़कियों में से तीन नाबालिग
दलालों के चंगुल से रेस्क्यू करई गईं 15 लड़कियों में से तीन नाबालिग

बोकारो । आरपीएफ पुलिस ने चक्रधरपुर से विजयवाड़ा काम कराने के नाम पर ले जाई जा रही 3 नाबालिग सहित 15 लड़कियों को बोकारो रेलवे स्टेशन में रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू की गई लड़कियों के साथ चक्रधरपुर का एक युवक भी है, जो काम करने इनके साथ जा रहा था ।इन सभी को ले जाने वाले पुरुलिया के एक युवक को भी आरपीएफ पूछताछ कर रही है ।

2 दिन पूर्व ही चक्रधरपुर से पुरुलिया लाई गई थीं लड़कियां

जानकारी के मुताबिक इन सभी लड़कियों को चक्रधरपुर से 2 दिन पूर्व पुरुलिया के रहने वाले रोहित चटर्जी ने अपने निजी वाहन से पहले पुरुलिया लाया । उसके बाद एक दिन वहां रखने के बाद आज बोकारो रेलवे स्टेशन से सभी को धनबाद एलेप्पी एक्सप्रेस से विजयवाड़ा ले जाने की तैयारी में था। इसी दौरान आरपीएफ को इन सभी लड़कियों पर नजर पड़ी तो सभी को डिटेन किया गया। रोहित चटर्जी से आरपीएफ पूछताछ कर रही है । पूछताछ में रोहित ने बताया है कि सभी लड़कियों को उसके परिवार वालों की सहमति से विजयवाड़ा में मछली गोदाम में काम करने के लिए ले जा रहा था।

लड़कियों ने क्या बताया ?

वही विजयवाड़ा ले जाई जा रही आशा कुमारी ने बताया कि पहले यहां से चार लड़कियों को विजयवाड़ा ले जाया गया है, इसी को लेकर रोहित चटर्जी हम सभी के गांव पहुंचकर काम दिलाने के नाम पर विजयवाड़ा ले जाने की बात कह कर घर से लाया है। आशा ने बताया कि घर में किसी तरह की कोई राशि नहीं दी गई है । वहां काम क्या काम करना है यह भी जानकारी नहीं दी गई है । आशा ने कहा कि वह अब अपने घर चक्रधरपुर जाना चाहती है। वही इन लड़कियों के साथ काम करने जा रहे चक्रधरपुर के युवक कार्तिक लोहार ने बताया कि वह बहुत गरीब है। जिसके कारण उसे मजदूरी करने के लिए विजयवाड़ा ले जाया जा रहा था। जिस प्रकार से राज्य सरकार लोगों को काम देने की बात कह रही है ऐसे में बेरोजगारों का राज्य से पलायन सरकार के लिए कलंक के समान है।

बकरीद पर्व को लेकर बरवाडीह थाना में शांती समिती की हुआ बैठक

0

बरवाडीह थाना मे पुलिस अधिक्षक के निर्देष पर बकरीद पर्व को लेकर शांती समिती की बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता बरवाडीह बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय कर रहे थे वहीं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहरा और पु,नि,चन्द्रशेखर चौधरी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बैठक में आए लोगों धन्यवाद देते कहा की इस बहुमुल्य समय निकाल कर जो आपलोग आए बहुत ही अच्छा लगा इससे साफ दिखता है की समाज में आपशी शौहार्द कायम है ,डीएसपी दिलू लोहरा ने लोगो से किसी भी पर्व के अवसर पर परेशानी हो जिससे समाज पर गलत असर पड़े तत्काल बरवाडीह पुलिस को सुचना देना है जिससे समय पर पुलिस कारवाई कर सके , वहीं पु,नि, चन्द्रशेखर चौधरी ने कहा की पर्व खुशीया लाता है जिससे आपशी भाईचारी बढ़ती है आपस में मिलकर बकरीद पर्व को मनाना है जिससे बरवाडीह का आपशी शौहर्द का मिशाल बने जिसे पुरे झारखंड में नाम हो , वहीं थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बैठक में आए लोगों से समस्या सुनकर कहा की बरवाडीह पुलिस आपके साथ है कोविड का पालन करते हुए पर्व मनाना है आज पुरे देश में कोरोना महामारी से जुझ रहा है इस लिए शांती और आपशी शौहार्द के साथ पर्व को सम्पण कर देना है ,वहीं बरवाडीह पुलिस सोसल मिडीया पर पैनी नजर बनया हुआ है अगर कोई भी न्युज ग्रुप में अफवाह फैलाया तो सीधा कारवाई की जाएगी ।

पुण्यतिथि पर याद किये गए श्रीकांत यादव एवं मयंक जैन

0
श्रीकांत और मयंक जैन को श्रद्धाजलि देते आजसू कार्यकर्ता
श्रीकांत यादव और मयंक जैन को श्रद्धाजलि देते आजसू कार्यकर्ता

राजधानी के हरमू स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में आजसू के छात्र नेता रहे श्रीकांत यादव एवं आई टी सेल प्रमुख रहे मयंक जैन को उनके द्वितीय पुण्यतिथि पर याद करते हुए श्रधांजलि दी गई। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं दो मिनट का मौन रखा।
इस बाबत अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने, दोनों श्रीकांत यादव एवं मयंक जैन की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि श्रीकांत यादव एवं मयंक जैन की कमी को संगठन महसूस करता है। उनका हमारे बीच ना होना अविश्वसनीय व बड़ी क्षति है। कहा कि श्रीकांत यादव को राजनीतिक विषयों की अच्छी समझ थी, उन्होंने कोडरमा जिला में आजसू का मजबूत स्तंभ खड़ा किया था। वे विषयों को समझकर उसे बेहतर तरीके से पेस करने में माहिर थे। संगठन के लिए समर्पित भाव से सतत प्रयासरत रहते थे, वह दूसरों के लिए अनुकरणीय है।
उन्होंने कहा कि कोडरमा के युवा साथी श्रीकांत यादव ने संगठन को जन- जन के बीच लोकप्रिय बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। कहा कि ऐसे समर्पित नेताओं से सीखे लेकर आगे चलने की जरुरत है।

झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस ने किया सलमान खुर्शीद का अभिनंदन

0
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ आदित्य विक्रम जायसवाल
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलमान खुर्शीद व एआईसीसी सदस्य शमीम अख्तर के झारखंड आगमन पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज कांग्रेस भवन, रांची में दोनों केन्द्रीय नेताओं व एआईसीसी सचिव प्रणव झा को मोमेंटो व झारखंड के लोकल सिल्क से बना हुए उतरा (अंगवस्त्र) पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उपस्थित थेl

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यों की सराहना की तथा कहा कि मैं भी एक प्रोफेशनल हॅू। प्रोफेशनल कांग्रेस पंचायत तक कार्य करें और संगठन और सरकार के बीच जो दूरी है उन कार्यों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रसारित करने का कम करें।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के झारखंड आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है, इससे पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।

ट्रैक एवं ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक से गिरकर पति

0

रंका। रका चेक नाका के पास ट्रक और ट्रैक्टर के चपेट में आने से पत्थर गढ़वा गांव के निवासी रामू लाकड़ा एवं लीलादेवी गिरकर हुई घायल जिसे इलाज के लेकर रंका पुलिस स्थानीय लोग के सहायता से रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लेकर लाया गया जहां पर घायल अवस्था में रामू लकड़ा ने बताया कि मेरा घर पत्थर गढ़वा आंचलनावाडीह है हम लोग दोनों बाइक से जा रहे थे जो उधर से ट्रक और इधर से ट्रैक्टर जा रहा था। जो दोनों के बीच में हो जाने के कारण गिर गया जो काफी छोटे लगी है उन्होंने बताया कि साथ में पत्नी भी थी दोनों को चोट लगी है जिसका उपचार रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की जा रही है इधर बताते चले कि रंका प्रखंड में इन दिनों बालू की ढुलाई जोरों से चल रही है जिससे ट्रैक्टर चालक बेसुध होकर अपनी गाड़ी को हांक रहे हैं ।.दिन में एक गाड़ी 3 ट्रिप कर रहे हैं जिसके लेकर अंधाधुन स्पीड में चलाने के लेकर आज एक बाइक चालक के साथ ट्रैक्टर के धके से गिर गई जो पेट्रोलियम पुलिस के मदद से रंका समुदायिक में लाकर इलाज कराई जा रही है।

पलामू एक्सप्रेस से मिली देशी शराब 440 बोतल बरामद, बिहार पहुंचाने की थी तैयारी

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया) : बरकाकाना से पटना जाने वाली अप पलामू एक्सप्रेस(03347) से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। कल देर रात गढ़वा रोड स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जनरल बोगी में एक सीट के नीचे पांच बोरा बांधकर रखा हुआ मिला। बोरे में से 440 देशी शराब की बोतल बरामद की गई। सर्च के दौरान आरपीएफ जवानों ने बोरे के बारे में पूछा तो किसी पैसेंजर ने कोई जवाब नहीं दिया। शराब की बोतलों पर झारखंड सरकार का मार्का लगा हुआ था। इस मामले में कोई भी शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा। गश्ती दल के द्वारा सभी 05 बोरों को कोच से उतारकर चेक किया गया। इस दौरान उसमें कुल 440 अदद शराब की प्लास्टिक बोतल (मस्ती और टनाका ब्रांड) बरामद हुई। इसका बाजार मूल्य 16620 (सोलह हजार छः सौ बीस रूपये मात्र) पाया गया। सभी बरामद शराब जब्त की गयी तथा पलामू उत्पाद विभाग को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया। छापामारी मौके पर सहायक उप-निरीक्षक संतोष कुमार सिंह यादव, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी जवाहर लाल चौहान उपस्थित थे। मालूम हो कि बिहार में शराब बंदी के बाद से ही झारखंड से बिहार शराब पहुंचाने में तस्करों का गैंग सक्रिय है। शराब तस्कर काफी शातिर तरीके से कार्य करते हैं। अवैध शराब को रेल के डिब्बे में रखने के बाद वह उसे लावारिस हालत में छोड़ देते हैं और सामान्य यात्री की तरह सफर करते हैं। साथ ही उस पर नजर रखते हैं। पुलिस जब कार्रवाई करती है तो तस्करों का पता नहीं चल पाता है।

नहीं थम रहा बालू माफियायों की हरकत, बालू की अवैध कारोबार चालू

0

लातेहार/महुआडांड़

प्रखंड के बोहटा नदी बालू घाट से बालू माफियाओं के द्वारा बालू की अवैध ढूलाई रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बताते चलें कि दिन मंगलवार को लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार द्वारा प्रखंड के हरेक बालू घाट के स्थल का निरिक्षण किया गया था। साथ ही उनके द्वारा अवैध बालू ढूलाई पर रोक लगाने हेतू स्थानीय प्रशासन को भी निर्देशित किये थे । डीएमओ के द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया था कि एनजिटी ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक लगायी गयी है। जिसके अंतर्गत कोई भी बालू घाट से बालू नहीं उठाया जा सकता है। वहीं बोहटा नदी बालू घाट पर की गयी थी परन्तु बालू माफियाओ के द्वारा दूसरे रास्ते से होकर ट्रैक्टर से दिन दहाड़े बालू ढूलाई की जा रही है। ज्ञात हो कि प्रखंड में इसतरह से होना एक प्रकार से स्थानीय प्रशासन को चुनौती है, क्योंकि खनन पदाधिकारी के द्वारा यह साफ तौर पर कहा गया था कि बालू की अवैध कारोबारी की छूट प्रशासन के द्वारा भी नहीं दी जाएगी।

देसी कट्टा और कारतूस के साथ चार लुटेरे गिरफ्तार

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया): पलामू जिले की हैदरनगर थाना पुलिस ने लूट की योजना को विफल कर दिया हैे। इस सिलसिले में चार लुटेरों को देसी कट्टा और गोली के साथ पकड़ा हैे। सभी हैदरनगर-परता पथ पर परता पुलिया के समीप रोड लूट की योजना बना रहे थे और झाड़ी में छिपे हुए थेे। मामला शुक्रवार की देर रात का हैे। हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रोड लूट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कुछ अपराधी छुपे हैंे। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर छापामारी की गईे। छापामारी के दौरान पाया गया कि चार अपराधी पुलिया के पास छिपे थेे। पुलिस को देख कर भागने के क्रम में उन्हें पकड़ा गयो। उनके पास से एक देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में अभिषेक कुमार उर्फ लड्डू, छोटू कुमार उर्फ युवराज, आमोद कुमार उर्फ मोदी व राहुल कुमार शामिल हैे। गिरफ्तार सभी अपराधी 18 से 19 वर्ष के हैं।

एसडीओ की शादी में उड़ी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, बिना मास्क के खूब हुई आतिशबाजी

0
कोरोना गाइडलाइन्स तो कमजोर और आम लोगों के लिए है, SDO साहब को कौन रोक लेगा?
कोरोना गाइडलाइन्स तो कमजोर और आम लोगों के लिए है, SDO साहब को कौन रोक लेगा?

कोडरमा जिले के अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार की शादी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ायी गई। जहां शादी समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे, वहीं सोशल डिस्टेंशन तो दूर लोग मास्क तक नहीं पहने थे, सबसे बड़ी बात यह है कि इस शादी में आम लोगों के साथ- साथ जिले के कई पदाधिकारी भी शामिल थे। वावजूद धज्जियां उड़ाई गयी।

15 जुलाई को थी शादी 

ज्ञात हो कि एसडीओ मनीष कुमार के शादी झुमरीतिलैया के ही एक होटल में 15 जुलाई को काफी धूमधाम से सम्पन्न हुई थी। जिसमें सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। पर किसी ने मास्क तक नहीं पहना हुआ था। कोरोना को देखते हुए झारखंड सरकार ने अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने की जिम्मेदारी दी है, कई जिलों में ये अधिकारी आम लोगों के बीच जाकर कोरोना गाइ़़डलाइन पालन करने के लिए जागरूक कर रहे है। लेकिन कोडरमा के एसडीओ मनीष कुमार के समारोह में ही इसकी धज्जियां उडाई गयी।

सरकारी आदेश की भी उड़ी धज्जियां, 50 से ज्यादा लोग थे मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं कि 15 जुलाई को होटल के बाहर लगने वाले ठेले-खोमचे जबरन हटाया गया। ठेले – खोमचे वाले को कोरोना का डर दिखा कर हटाया गया। वहीं दूसरी ओर इस शादी में जम के आतिशबाजी की गई, जब कि सरकार ने गाइडलाइन जारी करते हुए शादी में मात्र 50 लोगों की उपस्थिती की ही अनुमति दी है, और समारोह में आतिशबाजी करने की भी मनाही है, लेकिन अधिकारी इस गाइडलाइन को नहीं माने।

आम लोगों ने कहा क्या एसडीओ पर किसी तरह की कार्रवाई होगी

विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा जगह- जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, और गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है, वैसे में स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि अब सवाल यह उठता है कि क्या एसडीओ पर भी किसी तरह की कार्रवाई होगी। यह देखना दिलचस्प होगा।

दिल्ली में आरपीएन सिंह से मुलाकात के बाद झारखंड कांग्रेस के विधायकों ने क्या कहा?

0

बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह, प्रदीप यादव और बंधु तिर्की ने नई दिल्ली में अरविंद सिंह और आरपीएन सिंह से मुलाकात की । इस मुलाक़ात में झारखंड कांग्रेस में बढ़ते असंतोष, सरकार में अफसरशाही का हावी होना, बोर्ड निगमों का गठन, 12वें मंत्री, 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण जैसे कई विषयों पर बात हुई। आरपीएन सिंह ने उनसे मिलने आए नेताओं से वादा किया है कि वे जल्द ही रांची आएंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इन सब मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बंधु तिर्की और प्रदीप यादव की बढ़ रही है बेचैनी
बंधु तिर्की और प्रदीप यादव की बढ़ रही है बेचैनी

किसने क्या कहा:-

बंधु तिर्की:- हम अपनी पीड़ा सुनाने आए थे । अरविंद सिंह के कहने पर ही हमने कांग्रेस ज्वाइन किया था। लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी हमारी स्थिति क्लियर नहीं है। अपनी सरकार होने के बावजूद स्पीकर कोर्ट में मामले को लटका कर रखा गया है। आरपीएन सिंह जी ने भरोसा दिलाया है कि वो सीएम हेमंत सोरेन से बात कर जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालेंगे ।

प्रदीप यादव:- हमपर 10th schedule लागू ही नहीं होता। विधानसभा स्पीकर पता नहीं क्यों इस मामले को लंबा खींच रहे हैं? जहां तक मंत्री पद और बोर्ड- निगम की बात है तो मैं कभी खुद के लिए पद नहीं मांगता । ये पूरी तरह पार्टी और मुख्यमंत्री के बीच का मामला है, इसपर मुझे कुछ नहीं कहना।

दीपिका पांडे सिंह:- हमारा फोकस एकदम क्लियर है । सरकार गठन के पहले कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बना था । सरकार को उन्हीं के अनुसार काम करना है । जहां तक बोर्ड-निगम और 12 वें मंत्री की बात है तो इसे लटकाने या टालने से कोई फायदा नहीं होगा। मैं ये नहीं कहूंगी कि कार्यकर्ताओं के अंदर नाराजगी नहीं है। नेता और कार्यकर्ता नाराज़ भी हैं और खुश भी । आरपीएन सिंह जी ने भरोसा दिलाया है कि वो जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम, बोर्ड निगमों का गठन आदि सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने को कहेंगे ।

बन्ना गुप्ता:– पार्टी के अंदर किसी प्रकार की नाराजगी की खबर मेरे पास नहीं है। मैं तो राजस्थान किसी परिचित की शादी में जा रहा था । दिल्ली में रुका तो अरविंद सिंह जी से मिलने चला आया ।

आरपीएन सिंह:- कांग्रेस के कुछ विधायकों में असंतोष है। लेकिन उनकी शिकायतें जेनुइन हैं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूँ कि सरकार पूरी तरह स्थिर है और अच्छा काम कर रही है। जहां तक बोर्ड निगमों का गठन और मंत्री पद का सवाल है तो इन मसलों पर बात करने के लिए मैं जल्द ही झारखंड जाऊंगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेमिलकर इन मसलों का जल्द पटाक्षेप हो, इसके लिए कोशिश करूंगा।