उदय की तरह बिजली वितरण कंपनियों को फिर से सहायता देने को तैयार मोदी सरकार

राज्यसभा में सरकार ने कहा: आक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मौत: केंद्र सरकार
नई दिल्ली, । कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देश में आक्सीजन की कमी की वजह से किसी की जान नहीं गई। मंगलवार को राज्यसभा में सरकार ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इस तरह की किसी मौत की जानकारी नहीं दी है। सरकार ने यह भी बताया कि देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन की 188 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी।
सरकार ने बताया कि दूसरी लहर में अचानक आक्सीजन की मांग बहुत बढ़ गई। पहली लहर में जहां एक दिन में सर्वाधिक 3,095 टन आक्सीजन की जरूरत पड़ी थी, उसकी तुलना में दूसरी लहर में यह 9,000 टन प्रतिदिन के रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई। इसके बाद राज्यों के बीच इस जीवन रक्षक गैस के समान वितरण के लिए आगे आना पड़ा।
इस सवाल पर कि दूसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की आक्सीजन की कमी के चलते सड़कों और अस्पतालों में मौत हो गई, स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि स्वास्थ्य राज्य का मामला है। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नियमित रूप से कोरोना से होने वाली मौतों की जानकारी देते रहे हैं। किसी भी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ने आक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मौत की रिपोर्ट नहीं दी है।
पलामू में 5 हजार रुपये घूस लेते रोजगार सेवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर: लेस्लीगंज थाना और सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रेवारातू पंचायत के रोजगार सेवक जगदीप कुजूर को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सतबरवा के मेलाटांड़ में काली मंदिर के पास रोजगार सेवक कूप निर्माण के बाद शेष राशि के भुगतान के एवज में लाभुक से 5 हजार रुपये घूस ले रहा था। रोजगार सेवक ने लाभुक से रुपये भुगतान कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विदित हो कि रोजगार सेवक को गिरफ्तार करते हुए पलामू एसीबी की टीम ने इस वर्ष का 8वां ट्रेप केस पूरा कर लिया है। रेवारातू के अजमेर आलम को वितीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा के तहत कूप योजना स्वीकृत हुई थी। कूप का निर्माण लाभुक ने अपनी जमीन खाता नंबर 118, प्लॉट नंबर 829 पर किया था। 3 लाख 78 की योजना में 89 हजार की राशि लाभुक को पेमेंट हुई थी। शेष राशि के लिए लाभुक पिछले छह माह से परेशान था। घूस की राशि देने के बाद ही रोजगार सेवक भुगतान की बात करता था। परेशान होकर पिछले दिनों लाभुक अजमेर ने उप-विकास आयुक्त को आवेदन देकर पैसा भुगतान कराने की मांग की थी। लेकिन इसी बीच डीडीसी का ट्रांसफर हो गया।

एसीबी के डीएसपी के.एन राम ने बताया कि मेटेरियल और मजदूरों को पेमेंट करने के लिए शेष राशि के भुगतान के लिए लाभुक रोजगार सेवक से मिला। रोजगार सेवक ने 10 हजार रूपये घूस की पेशकश की। काम के दौरान ही लगातार पदाधिकारियों का चक्कर लगाते रहा, पर राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस पर लाभुक ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय में की। कांड संख्या 08/2021 दर्ज कर कार्रवाई की गयी। टीम बनाकर लाभुक को घूस की राशि के साथ रोजगार के सेवक के पास भेजा गया। जैसे ही रोजगार सेवक ने रूपये लिए, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रोजगार सेवक को मेदिनीनगर लाया गया है। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा। रोजगार सेवक जगदीप कुजूर गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड के बैरिया गांव के पंडरा पानी टोला का रहने वाला है।
रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम पर भू

रांची। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। नयासराय मुडमा के रहने वाले शम्भुनाथ देवधरिया नाम के एक शख्स ने उनपर गुंडे भेजकर जबरन जमीन कब्ज़ा करवाने और फिर थाने में एक फरार आरोपी के साथ मिलकर पीड़ित को धमकाने का आरोप लगाया है । शम्भुनाथ देवधरिया नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बारे में चिट्ठी लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले रेमडिसिविर इंजेक्शन की ब्लैक मार्केटिंग केस में भी ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का नाम आया था, और वह केस अभी हाईकोर्ट में चल रहा है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम पर आरोप लगाते हुए शम्भुनाथ देवधरिया और उनके परिवार ने कहा है कि सपारोम मौजा में उनकी खरीदी की हुई एक जमीन है, जिसका खाता संख्या 150 और Plot no. – 686 है । यह जमीन कुल 20 डिसिमिल है । देवधरिया परिवार की जमीन की पुष्टि नगड़ी अंचलाधिकारी और जिला अवर निबंधक ने भी की है । पीड़ित परिवार का आरोप है कि पिछले कुछ समय से भू-माफिया हमें इस जमीन को जबरन बेचने का दबाव बना रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर हमारे परिवार को तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। ।
खुद को एसपी अनिल सिंह बताने वाला शख्स फरार आरोपी के साथ आया
शम्भुनाथ देवधरिया ने आरोप लगाया है कि 16 जुलाई 2021 को वो अपनी जमीन पर बने दीवार की मरम्मत करा रहे थे । इतने में एक गाड़ी आई जिसका नंबर JH01 AX 6684 थी, उसपर पुलिस लिखा था। उस गाड़ी से रामजीत प्रजापति नाम का शख्स और एक अनजान व्यक्ति हरवे-हथियार से लैस होकर उतरा ।
चिट्ठी में आरोप लगाया है कि रामजीत प्रजापति नगड़ी थाने के कांड संख्या- 198/20 का फरार अभियुक्त है, जिसके खिलाफ आइपीसी की धारा 170/419/420/ 506/ 120B /34 के तरह मामला दर्ज है ।
आरोप है कि खुद को एसपी अनिल सिंह कहने वाले ने पिस्टल तान जान से मारने की धमकी दी और काम रुकवाने को कहा। पीड़ित पक्ष ने इसके खिलाफ 16 जुलाई को ही इस घटना के खिलाफ 16 जुलाई को ही नगड़ी थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई।
घटना के एक दिन बाद थाना प्रभारी ने ही काम रुकवा दिया
जिस नगड़ी थाने में शम्भुनाथ देवधरिया ने शिकायत दर्ज कराई, अगले दिन उसी थाने का थानेदार काम बंद कराने पहुंचा। थानेदार ने कहा कि ग्रामीण एसपी का आदेश है कि काम बंद हो । जब पीड़ित परिवार गुहार लगाने पहुंचा तो वहां पहले से ही फरार अभियुक्त रामजीत प्रजापति और खुद को एसपी अनिल सिंह बताने वाला शख्स बैठा था ।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने उन्हें धमकाकर जबरदस्ती एक कागज पर दस्तखत करवाया और तुरंत काम बंद करने को कहा। जब पीड़ित परिवार ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को बताया कि रामजीत प्रजापति फरार अभियुक्त है तो एसपी नौशाद आलम का जवाब था कि ज्यादा कानून मत झाड़ो ।
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Naushad-Alam-.pdf” title=”Naushad Alam”]
20 JULY 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-20-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 20 JULY”]
राहुल गांधी की जासूसी से भड़की कांग्रेस ने मांगा पीएम का इस्तीफा
इजरायली स्पाइवेयर पेगासस के जरिए राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, पत्रकारों आदि की जासूसी की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद कांग्रेस बुरी तरह भड़क उठी है। कांग्रेस ने बीजेपी को ‘भारतीय जासूस पार्टी’ करार दिया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने इस मामले में पीएम मोदी के खिलाफ जांच और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

भारत की सुरक्षा के लिए घातक है मोदी सरकार
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और अपने मंत्रियों की जासूसी की गई है। हमारे सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की भी जासूसी गई है। पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और कई मीडिया समूहों की भी जासूसी कराई गई। क्या किसी सरकार ने इस तरह का कुकृत्य किया होगा? भाजपा अब ‘भारतीय जासूस पार्टी’ बन गई है। यह सरकार देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है ।
देश की तरक्की रोकने की साजिश- अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस तथाकथित रिपोर्ट के लीक होने का समय और फिर संसद में ये व्यवधान की क्रोनोलॉजी समझिए । यह एक विघटनकारी वैश्विक संगठन हैं जो भारत की प्रगति को पसंद नहीं करता है। ये अवरोधक भारत में राजनीतिक खिलाड़ी हैं जो नहीं चाहते कि भारत प्रगति करे। भारत के लोग इस घटना और संबंध को समझने में बहुत परिपक्व हैं। उन्होंने कहा कि कल देर शाम हमने एक रिपोर्ट देखी, जिसे केवल एक ही उद्देश्य के साथ कुछ वर्गों द्वारा शेयर किया गया है।
कुछ शक्तियां भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहीं
विपक्षी दलों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को संसद में अपने नए कैबिनेट सहयोगियों को पेश करने की अनुमति नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमित शाह ने कहा कि ऐसी ताकतें हैं जो भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रही हैं। अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने का अच्छा अनुभव है और अपने स्वयं के घर के क्रम में नहीं होने के कारण, वे अब संसद में आने वाली प्रगतिशील चीजों को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं।
लोकसभा में पीएमः विपक्ष को ओबीसी, महिला और दलित मंत्री पसंद नहीं, इसलिए कर रहे हंगामा
मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में अपने नए मंत्रियों का परिचय करा रहे थे तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री ने इसे लेकर विपक्ष की मानसिकता पर सवाल उठाया।

प्रधानमंत्री ने इस हंगामे पर कहा- ‘मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, एससी-एसटी समुदाय के भाई, किसान परिवार से आए सांसदों को मंत्री परिषद में मौका मिला है। उनका परिचय करने का आनंद होता, लेकिन शायद देश के दलित, महिला, ओबीसी, किसानों के बेटे मंत्री बनें ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है। इसलिए उनका परिचय तक नहीं होने देते।’
मंत्रियों के परिचय के दौरान विपक्ष का हंगामा
दरअसल, प्रधानमंत्री ने इसी महीने सात जुलाई को अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया था, इस बदलाव में जातीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया। उन्होंने कैबिनेट विस्तार में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। संसदीय परंपरा के तहत वे अपने नए मंत्रियों का परिचय सदन में कराना चाहते थे, लेकिन विपक्ष ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया ।
नई कैबिनेट में अनुसूचित जाति-जनजाति के 20 मंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में अनुसूचित जाति के 12 मंत्री शामिल हैं जो विभिन्न अनुसूचित जाति के समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के भी आठ मंत्री शामिल किए गए हैं।
27 अन्य पिछड़ा वर्ग से और पांच अल्पसंख्यक मंत्री भी शामिल
पीएम मोदी की कैबिनेट में अन्य पिछड़ी जातियों के रिकॉर्ड के 27 मंत्री हैं। जिनमें से पांच कैबिनेट रैंक के हैं जो 15 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंत्री यादव, गुर्जर, जाट, ठाकोर, लोध, आदि सहित विभिन्न जातियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रधानमंत्री की टीम में 11 महिलाएं
प्रधानमंत्री ने इस बार हुए कैबिनेट फेरबदल में सात महिलाओं को भी शामिल किया है। इस तरह उनकी कैबिनेट में महिला मंत्रियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों के लिए पेंशन को मंजूरी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालयों के कर्मियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है । अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए मंत्रीपरिषद की बैठक में रखा जाएगा । स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव में इन विद्यालयों में 1 दिसंबर 2004 को अथवा उसके बाद नियुक्त कर्मियों को अंशदायी पेंशन योजना के तहत आच्छादित किया जाना है ।

7 जिलों के हेल्थलाइन वर्कर्स को 21 दिनों के प्रशिक्षण के बाद ऑनजॉब ट्रेनिंग
राज्य के 7 जिलों- रांची, कोडरमा , हजारीबाग, चतरा पलामू दुमका और देवघर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा । मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है ।ज्ञात हो कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी राज्यों को डिजास्टर मैनेजमेंट 2005 के सुसंगत धाराओं/ नियमों को शिथिल करते हुए स्वास्थ्य सेक्टर में 6 पाठ्यक्रमों के तहत आयोजित किए जाने वाले विशेष प्रशिक्षण के लिए संबंधित प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने को कहा गया है।
यह है उदेश्य
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में केंद्रीय घटक के अंतर्गत स्वास्थ्य सेक्टर में कोविड-19 हेल्थ केयर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है , क्योंकि कोविड-19 की दूसरी लहर के दरमियान प्रशिक्षित हेल्थ केयर कर्मियों के अभाव की वजह से हेल्थ केयर सिस्टम पर अप्रत्याशित दबाव महसूस किया गया । ऐसे में तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हेल्थ केयर सेक्टर को बेहतर बनाने की दिशा में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है ।
200 घंटे का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग 200 घंटे और 21 दिनों का है । प्रशिक्षण के उपरांत 3 महीने की ऑन जॉब ट्रेनिंग जिला कौशल समिति की अनुशंसा में संबंधित जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में दी जाएगी ।
प्रकृति का दोहन मानव जीवन के लिए खतरा
भौतिकवादी युग में विकास की सीढ़ियां चढ़ते-चढ़ते न जाने कितनी बार प्रकृति का दोहन किया जा रहा है। पर्यावरण से छेड़छाड़ का ही नतीजा है कि कहीं नदियां सूख रही हैं तो कहीं बाढ़ का प्रकोप, तुफान, बेमौसम बारिश, देश और दुनिया में अनेकों प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं देखी और सुनी जा रही हैं। इन सभी आपदाओं का मानव जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। ईश्वर ने धरती पर मौजूद जल, जंगल, जमीन मानव सभ्यता एवं जीवन के लिए एक ऐसा प्राकृतिक व्यवस्था के रूप में हमें दिया है जिसके माध्यम से हम सभी लोग अपना जीवन यापन करते हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों से छेड़छाड़ अथवा इनका दोहन करना जीवन के लिए खतरे की घंटी है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड विधान सभा परिसर स्थित सभागार में आयोजित 72वें वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

एक-दूसरे को उपहार स्वरूप बुके की जगह पौधा दें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे झारखंड प्रदेश को प्रकृति ने बहुमूल्य उपहार के रूप में जंगल-झाड़, नदी-झरने, प्राकृतिक सौंदर्य से संवारने का काम किया है। वन-जंगल से आच्छादित यह प्रदेश सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि जमीन के ऊपर और जमीन के भीतर खनिज संपदा का भंडार भी हमें प्रकृति ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यक्रमों में लोग एक दूसरे को उपहार स्वरूप बुके देने का कार्य करते हैं, परंतु मेरा मानना है कि बुके की जगह क्यों न हम उपहार स्वरूप एक दूसरे को पौधा देने का काम करें एवं उस पौधे को संरक्षित करने का संकल्प लें।
मुख्यमंत्री ने रखा यह सुझाव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपनी ओर से एक महत्वपूर्ण सुझाव रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधान सभा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का एक नया मॉडल बनाया जाए। यह विधान सभा परिसर 50-60 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। उक्त भूमि के अंतर्गत एक फलदार वृक्ष का चुनाव कर लिया जाए और इस परिसर को बगीचा के रूप में विकसित किया जाए तो यह एक बहुत ही सकारात्मक और अच्छी पहल हो सकती है। रिसोर्सेज जनरेट कर विधान सभा परिसर को एक बेहतरीन बगीचा के रूप में विकसित कर आय का साधन बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा परिसर को सजाने, संवारने और मेंटेनेंस में सरकार का लाखों रुपए खर्च होते हैं। क्यों न ऐसा मैकेनिज्म तैयार हो की बगीचा के फलों से इतनी राशि उपलब्ध हो सके की इस परिसर का पूरा मेंटेनेंस कार्य हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड विधान सभा देश का पहला ऐसा विधान सभा बने जिसका मेंटेनेंस उसके अपने बगीचे के फंड से हो।

पर्यावरण संतुलन समय की मांग – रबीन्द्रनाथ महतो
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संकट मानव सभ्यता के बीच उभरकर आया है। पेड़ की खेती एक ऐसी खेती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। पेड़ की खेती को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आय का स्रोत माना जाता है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के सुझावों के अनुरूप निश्चित रूप से झारखंड विधान सभा परिसर में फलदार वृक्ष लगाने का कार्य किया जाएगा।
राज्य में बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना रिस्पांस सकारात्मक रहा
संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष राज्य में बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गई थी जिसका रिस्पांस अभी तक बहुत ही सकारात्मक रहा है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से पेड़ लगाने की अपील की।
मौके पर झारखंड विधान सभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, लम्बोदर महतो, दीपिका पांडे सिंह, अनूप सिंह, ममता देवी आदि मौजूद थे ।
बोकारो सेक्टर 4 में कार सवार को दिनदहाड़े मारी गोली
बोकारो: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के एडीएम बिल्डिंग की तरफ जा रहे कार सवार हरेंद्र कुमार को पीछे से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी । कार सवार हरेंद्र प्रताप चौधरी पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकी थी, उसी वक्त पीछे से दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आए और गोली मार कर चलते बने जिसे आनन-फानन में बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है ।

घटना के बाद सेक्टर 4 थाने की पुलिस पहुंची और घायल युवक का बयान दर्ज किया गया इस संबंध में सेक्टर चार थाने के पुलिस ने बताया कि पहले से ही किसी रंजिश का मामला है जिसके कारण या घटना घटी । पुलिस ने बताया कि हरेन्द्र प्रताप चौधरी को एक गोली लगी है और फिलहाल वो बातचीत कर रहे हैं । आगे पुलिस अभी अनुसंधान करेगी ।
वहीं गोली लगने से घायल कार सवार के दोस्त राम कुमार ने बताया कि उस वक्त वह भी कार में साथ थे । करीब 15 दिन पहले शमीम अंसारी से मारपीट की घटना घटी थी । उस समय इसको गोली लगी थी । घायल हरेंद्र प्रताप चौधरी ने भी इस घटना के संबंध में शमीम अंसारी व उनके रिश्ते में भाइयों पर आरोप लगाया है ।






