Wednesday 8th of July 2026 12:34:13 AM
Home Blog Page 178

बोकारो स्टील प्लांट में 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान का हॉट मेटल लीकेज, लगी भीषण आग

0
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

बोकारो । बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के ब्लास्ट फर्नेस- 02 में हॉट मेटल लेकर जा रहे टारपिडो लडेल के पंक्चर हो जाने से भीषण आग लग गई। 1300 डिग्री सेल्सियस तापमान का हॉट मेटल लीकेज होकर तारपीडो से बाहर आ गया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि उसने पूरे तारपीडो को अपनी चपेट में ले लिया।

करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से इस आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा । BSL प्लांट के सीनियर अधिकारी भी घटना की सूचना पाकर स्पॉट पर पहुंचे । इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जिस जगह पर हॉट मेटल लीकेज हुआ उसके आसपास के दायरे में आग लग गई है।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त घटी जब लोको हॉट मेटल से लदा तारपीडो लेकर SMS जा रहा था । इस घटना से ब्लास्ट फर्नेस- 02 का प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक पर तारपीडो में आग लगने से ब्लास्ट फर्नेस से लोको तक का आवागमन प्रभावित हुआ है।

घटना से नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है । अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने और आकलन के बाद ही वो नुकसान के बारे में कुछ बता पायेंगे।

क्या कहते हैं BSL के जनसंपर्क अधिकारी? 

सुबह करीब 8.40 बजे ब्लास्ट फर्नेस #2 में टॉरपीडो लैडल में लीकेज के कारण हॉट मेटल ट्रैक पर गिर गया और उसमें आग लग गई। इस घटना में कोई भी कर्मी प्रभावित नहीं हुआ।

प्लांट के फायर सर्विस को तुरंत तैनात किया गया और लगभग डेढ़ घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस घटना में केबल गैलरी में केबल का एक हिस्सा भी आग से प्रभावित हुआ। घटना के दो घंटे के भीतर ही स्थिति पर नियंत्रण प्राप्त कर परिचालन बहाल कर दिया गया।

मनीकांत धान, उप-महाप्रबंधक

कुत्ता

0
बीजेपी सरकार पिछड़े वर्गों के हिंदुओं को क्यों नहीं गिनना चाहती?
बीजेपी सरकार पिछड़े वर्गों के हिंदुओं को क्यों नहीं गिनना चाहती?

बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर एक बार फिर सियासी बवाल जारी है । तेजस्वी यादव ने एक बार फिर ओबीसी, इबीसी की गणना करने की मांग उठाते हुए कई सवाल पूछे हैं । तेजस्वी ने पूछा है कि बिहार के दोनों सदनों में बीजेपी जातीय जनगणना का समर्थन करती है, लेकिन संसद में बिहार के ही कठपुतली मात्र पिछड़े वर्ग के राज्यमंत्री से जातीय जनगणना नहीं कराने का एलान कराती है. केंद्र सरकार OBC की जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती? BJP को पिछड़े/अतिपिछड़े वर्गों से इतनी नफरत क्यों है ?

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुत्ता-बिल्ली, हाथी-घोड़ा, शेर-सियार, साइकिल-स्कूटर सबकी गिनती होती है. कौन किस धर्म का है, उस धर्म की संख्या कितनी है, इसकी गिनती होती है लेकिन उस धर्म में निहित वंचित, उपेक्षित और पिछड़े समूहों की संख्या गिनने में क्या परेशानी है? उनकी जनगणना के लिए फॉर्म में महज एक कॉलम जोड़ना है.

आगे उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़े वर्गों की वास्तविक संख्या ज्ञात नहीं होगी तो उनके कल्यानार्थ योजनाएं कैसे बनेगी? उनकी शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बेहतरी कैसे होगी? उनकी संख्या के अनुपात में बजट कैसे आवंटित होगा? वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते कि देश के संसाधनों में से सबको बराबर का हिस्सा मिले?

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया है कि 2021 की जनगणना के साथ केंद्र सरकार केवल एससी-एसटी वर्ग के लोगों की गिनती कराने के पक्ष में है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद बिहार में सियासत तेज है. जेडीयू भी जातीय जनगणना के पक्ष में है.

सबसे ज्यादा मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण, झूठ बोल रही है मोदी सरकार

0
ऑक्सीजन की कमी के लिए पीएम मोदी जिम्मेवार, हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया
ऑक्सीजन की कमी के लिए पीएम मोदी जिम्मेवार, हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया

रांची । स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं । उन्होंने डॉ. हर्षवर्धन को बलि का बकरा बनाया । इतना ही नहीं, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने खुलासा किया कि ग्रामीण इलाकों के लिए तो ऑक्सीजन दी ही नहीं गई । महामारी के दौरान केन्द्र ने गांव के लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था ।

देश में ज्यादातर मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण, झूठ बोल रहा है केन्द्र

बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार कोरोना से हुई मौतों का ऑडिट करवा रही है । उन्होने दावा किया कि देश में ज्यादातर मौतें ऑक्सीजन की कमी के कारण ही हुई हैं । हम अप्रैल से लेकर जून तक केन्द्र से लगातार गुहार लगाते रहे लेकिन हमारे ग्रामीण इलाकों में ऑक्सीजन नहीं दी गई  ।

फर्जी आंकड़ों के जरिए देश को गुमराह कर रही है केन्द्र सरकार

बन्ना गुप्ता ने दावा किया है कि कोरोना के संकट में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के लिए केंद्र सरकार की अव्यवस्था कुसूरवार हैं । केंद्र सरकार कोरोना से निपटने में नाकाम हुई तो फर्जी आंकड़ो और तथ्यों से जनता को गुमराह कर रही हैं । उन्होने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत के लिए प्रधानमंत्री जी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

डराकर मीडिया का मुंह बंद करा रही है केन्द्र सरकार

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा केन्द्र सरकार कोरोना काल में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए फर्जी आंकड़े तो दे ही रही है, साथ ही अव्यवस्था को उजागर करने वाले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों का मुंह बंद कराने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। उन्होने देनिक भास्कर और उत्तर प्रदेश के भारत समाचार ग्रुप के छापे को इसी की कड़ी बताया । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे पहले भी विदेशी अखबारों से जुड़े भारतीय पत्रकारों को केस-मुकदमें में फंसाने की कोशिश की गई ।

हादसे का दर्दनाक वीडियोः NH 2 धु

0
दो लोगों की दर्दनाक  मौत घटनास्थल पर ही हो गई
दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई

धनबाद: जीटी रोड पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार एवं स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के साथ ही दोनों वाहनों में आग लग गई और दो लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए धनबाद के एस एन एम एम सी एच भेजा गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और लोगों ने पुलिस एवं एंबुलेंस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई, लेकिन 108 नंबर पर एम्बुलेंस वाहन उपलब्ध ना होने का बहाना बनाया गया। जबकि, फायर ब्रिगेड की वाहन भी काफी समय के बाद पहुंची तब तक दोनो वाहन जलकर खाक हो चुका था।

दारोगा नीतीश अश्विनी के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तत्परता दिखाते हुए दूसरे वाहनों से घायल को अस्पताल भिजवाया। फिलवक्त दोनो शवों को घटनास्थल से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हालांकि पुलिस को स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में डीएसपी अमर कुमार पांडेय के आने के बाद स्थानीय लोग धीरे-धीरे घटनास्थल से खिसक गयें।

मृतक स्थानीय लाहरडीह गांव के रहने वाले थे। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है । ये लोग स्कूटी से गोविंदपुर की ओर जा रही थी । इसी दौरान बीआर 01 डीपी 9030 स्विफ्ट डिजायर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। जबकि, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है।आगे घटना की निष्पक्ष जांच होगी।

जीजा के साथ फरार हुई साली का अधजला शव जंगल से बरामद, 15 दिन से थी गायब

0

उज्ज्वल दुनिया, पदमा(हजारीबाग)। पिछले 15 दिनों से लापता हजारीबाग के पदमा स्थित सूर्यपुरा की लड़की का शव गुरुवार को चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र स्थित महीसा जंगल से बरामद किया गया है।

सूर्यपुरा निवासी नंद किशोर मेहता अपनी 16 वर्ष की पुत्री गंगा कुमारी की लापता होने की सूचना पदमा थाने और एसपी ऑफिस में दी थी।

उसकी तलाश की जा रही थी कि अचानक सूचना मिली कि मयूरहंड के महीसा जंगल में एक लड़की का अधजला शव पुलिस को मिला है। उसे हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पिता ने उसकी पहचान उसके पैर देख कर की। परिजनों के अनुसार गंगा कुमारी का प्रेम प्रसंग अपने ही बहनोई से चल रहा था।

बहनोई ने उसे भगा कर उससे शादी भी कर ली थी। इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली, तो गंगा के पिता ने अपने दामाद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

न्यायालय ने लड़की को परिजनों के हवाले करते हुए दामाद को जेल भेज दिया था।

चार जुलाई को गंगा अपने घर से भाग गई और फिर परिजनों ने पदमा और इचाक थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

बताया जाता है कि गंगा की बात मोबाइल से अपने जीजा और किसी युवक से होती रहती थी।

गुरुवार को जीजा ने फोन के माध्यम से अपनी ससुराल के लोगों को बताया था कि गंगा जिंदा लेकिन असुरक्षित है।

जिस नंबर से फोन आया था, पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इधर दूसरे फोन से बात करनेवाला एक अन्य युवक के मोबाइल का लोकेशन इचाक क्षेत्र बताया जा रहा है।

गिरिडीहः चोरी का सोना खरीदने के आरोप में मुखिया दिनेश मंडल गिरफ्तार

0
आरोपी मुखिया को दिल्ली ले जाने की तैयारी
आरोपी मुखिया को दिल्ली ले जाने की तैयारी

गिरिडीह । चोरी का सोना खरीदने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरिडीह के जमुआ के तारा पंचायत के मुखिया दिनेश मंडल को तारा के चुंगलो गांव गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली के वसंत विहार थाना की पुलिस गुरुवार को सदर अस्पताल लेकर पहुंची । जहां मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी मुखिया को दिल्ली ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है ।

चार लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

सोना चोरी के इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है । इसमें ढाई किलो सोने की चोरी करने वाला जमुआ के पोबी गांव निवासी अनिल राम भी शामिल है। राम के निशानदेही पर ही दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार अनिल राम समेत तीनों के पास से नौ सौ ग्राम सोना बरामद हुआ है ।

विदित हो कि वसंत विहार के जेवर कारोबारी महेश गुप्ता के जेवर शोरुम में पोबी गांव निवासी अनिल राम बतौर स्टाफ काम किया करता था । काम के दौरान ही अनिल राम ने इसी साल फरवरी माह में महेश गुप्ता के शोरुम से ढाई किलो सोना की चोरी कर फरार हो गया था ।

कोयलांचल सिर्फ लोहा और कोयला के लिए नहीं बल्कि शिक्षा के लिए भी जाना जाएगा : हेमंत सोरेन

0

रांची । बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के प्रथम दीक्षांत समारोह के आयोजन पर प्रसन्नता है लेकिन ये प्रसन्नता तब और अधिक होती जब संक्रमण की विषम परिस्थितियां नहीं होती और मैं अपने प्यारे छात्र-छात्राओं के मध्य शामिल हो पाता, उनसे मिल सकता। ये बातें राज्यपाल रमेश बैस ने कही। राज्यपाल धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

 

शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को अवसर प्रदान किया जाएगा
शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी को अवसर प्रदान किया जाएगा

युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करें

राज्यपाल ने कहा कि अब लडकियाँ न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति रूचि रख रही हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा से वे उत्कृष्टता भी हासिल कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से भी यह अहम है। शिक्षा से ही लोगों में जागृति आ सकती है तथा सामाजिक कुरीतियों का पूरी तरह से समाज से अन्त हो सकता है। हमारे शिक्षण संस्थानों की यह कोशिश होनी चाहिए कि विद्यार्थी नैतिकवान एवं चरित्रवान हों। इन अर्थों में देखें तो दीक्षांत समारोह शिक्षा का समापन नहीं, बल्कि आरम्भ है।

शहीदों के सम्मान में शिक्षण संस्थान

दीक्षांत समारोह में छात्र;छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखण्ड राज्य का कोयलांचल सिर्फ कोयला और लोहा के लिए ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा और नई ऊंचाइयों को स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य के छात्र उच्च स्थान प्राप्त कर रहें हैं, इसका श्रेय शिक्षकों, स्कूल और कॉलेज के प्रबंधन को जाता है।

शिक्षा को लेकर योजनाएं, संक्रमण काल ने रोका

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु योजनाएं हैं। लेकिन संक्रमण के इस कालखंड ने इसे काफी हद तक प्रभावित कर रखा है। संक्रमण की गति धीमे पड़ते ही जीवन को सामान्य बनाकर योजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही, बेहतर शिक्षा की कार्य योजना के लिए सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के साथ राज्य सरकार जल्द चर्चा करेगी।

अमीन का कोर्स शुरू करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पता चला कि राज्य में अमीन की पढ़ाई नहीं के बराबर कराई जा रही है। इसके बाद इस क्षेत्र में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस कोर्स को शुरू करने का निदेश दिया। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति से आग्रह है। विश्वविद्यालय में अमीन का कोर्स शुरू करें।

छात्रों की बेहतरी के लिए हो रहें हैं हर सम्भव प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अनुसूचित जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है, जिसमें छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। छात्रों के रहने के लिए छात्रावास  बनाए जा रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में जो जर्जर छात्रावास हैं, उन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है। करीब 500 ऐसे छात्रावासों को सुसज्जित करने का कार्य प्रारंभ हुआ है।

23 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-23-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 23 JULY”]

दुमकाः 99 लाख की लागत से होगा रामगढ़

0

रामगढ़ (दुमका) ।  गुहियाजोरी सडक मार्ग जिर्णोद्धार कार्य गुरुवार को शुरु हो गया । पथ निर्माण विभाग द्धारा रामगढ गुहियाजोरी सड़क मार्ग 99 लाख से बनना है । गुरुवार को जामा विधायक सीता सोरेन के विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर साह की अगुवाई में दर्जनों झामुओ नेताओं ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का उद्घाटन किया ।

विधायक सीता सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सहित दर्जनों झामुमो नेताओं ने नारियल फोड़कर किया जिर्णोद्धार की शुरुआत
सीता सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सहित दर्जनों झामुमो नेताओं ने नारियल फोड़कर की जिर्णोद्धार की शुरुआत

ज्ञात हो कि सात माह पूर्व एक करोड़ पच्चीस लाख की लागत से इसी सड़क के तीस किमी के गड्ढे को बोल्डर ओर चिप्स से भरा गया था। लेकिन उसमें भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। कुछ ही दिन बाद सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे दिखने लगे । इस बार महज 99 लाख की लागत से हो रहा जिर्णोद्धार कितने दिन चलेगा, इसकी चर्चा स्थानीय कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि प्रशासन द्धारा रामगढ गुहियाजोरी सड़क मार्ग में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवरलोड मालवाहक गाडियों की चलने से सडक का हाल बेहाल हो रहा है । जब तक ओवरलोड गाडियों पर प्रशासन अंकुश नही लगायेगी, सड़क की सुरत नही बदलेगी ।

मौके पर उद्घाटन के समय शिवलाल मरांडी ,नंदकिशोर साह ,ललन कुमार,राजेश गुप्ता ,छोटेलाल मंडल ,रामा मंडल,नंदलाल राउत, दिवाकर मंडल ,निरंजन जायसवाल,नेपाली इसर,रोबीन मंडल ,आदि मोजूद थे.

5 जी तकनीक पूर्णतः सुरक्षित, मानव या अन्य जीवों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं

0
राज्यसभा में सांसद महेश पोद्दार के प्रश्न पर सरकार ने दी जानकारी
राज्यसभा में सांसद महेश पोद्दार के प्रश्न पर सरकार ने दी जानकारी

रांची : 2 जी, 3 जी या 4 जी की तरह ही 5 जी के मोबाईल नेटवर्क अथवा टावर से मानव अथवा अन्य जीवों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता| विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत में समय-समय पर गठित विशेषज्ञों की समितियों द्वारा भी यह स्वीकार किया गया है| इसके बावजूद मोबाईल नेटवर्क अथवा टावरों से हानिकारक विकिरण की अफवाहें फैलायी जाती हैं, इन अफवाहों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सही तथ्यों की जानकारी देने के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयत्नशील है| राज्यसभा में गुरुवार को सांसद महेश पोद्दार के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए संचार राज्यमंत्री देबू सिंह चौहान ने यह जानकारी दी|

राज्यमंत्री देबू सिंह चौहान ने बताया कि किसी भी टेक्नोलॉजी अर्थात 2 जी, 3 जी, 4 जी या 5 जी के मोबाईल टावर गैर आयनीकृत रेडियो फ्रीक्वेन्सी का उत्सर्जन करते हैं| उपयोग की जा रही किसी भी टेक्नोलॉजी में मोबाईल टावर से होनेवाले ईल्क्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड रेडिएशन, इंटरनेशनल कमीशन ऑन नॉन आईओनाईजिंग रेडिएशन प्रोटेक्शन (आई सीएनआईआरपी) द्वारा निर्धारित की गयी सुरक्षित सीमाओं से नीचे हैं| उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालने के कोई संतोषजनक वैज्ञानिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं|

फरवरी 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट किया है कि “आज की तारीख तक और गहन अनुसंधान के बाद वायरलेस टेक्नोलॉजी के सम्पर्क से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया है|”

हालांकि सरकार ने माना कि विभिन्न सार्वजनिक मंचों पर 5 जी तकनीक को लेकर भ्रामक तथ्यों के आधार पर दुष्प्रचार किया जा रहा है| सरकार विभिन्न सूचना माध्यमों का इस्तेमाल कर जनता की आशंकाओं को दूर करने और तथ्यपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है|

ताकतवार और कमजोर के लिए अलग

0

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश में दो समानांतर लीगल सिस्टम नहीं हो सकता जो एक अमीर और शक्तिशाली और राजनीतिक पहुंच वाले लोगों के लिए हो और दूसरा संसाधन से वंचित आम आदमी के लिए। सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश के दमोह के अडिशनल सेशन जज पर एसपी और दूसरे पुलिस अधिकारियों की तरफ से दबाव बनाने के मामले को गंभीरता से लिया है। डीजीपी को पूरे मामले की एक महीने के भीतर जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या मामले में मध्यप्रदेश से बीएसपी विधायक रमाबाई के पति गोविंद सिंह की जमानत रद्द कर दी।

एडिशनल जज पर प्रशासन के साथ मिलकर इंसाफ मांगने वाले पर दबाव बनाने का था आरोप
एडिशनल जज पर प्रशासन के साथ मिलकर इंसाफ मांगने वाले पर दबाव बनाने का था आरोप

स्वतंत्र और निष्पक्ष ज्यूडिशियरी लोकतंत्र की बुनियाद

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली बेंच ने कहा कि स्वतंत्र न्यायपालिका लोकतंत्र की बुनियाद है और उसमें किसी भी तरह का राजनीतिक दखल व दबाव नहीं होना चाहिए। स्वतंत्र और निष्पक्ष ज्यूडिशियरी लोकतंत्र की बुनियाद है और उसे तमाम राजनीतिक और अन्य तरह के बाहरी दबावों से मुक्त होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य मशीनरी की ड्यूटी है कि वह रूल ऑफ लॉ के प्रति समर्पित रहे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दो समांतर लीगल सिस्टम नहीं हो सकता, जिसमें एक अमीर और शक्तिशाली लोगों के लिए जिनके पास राजनीतिक पावर है और दूसरा आम आदमी के लिए जिनके पास कोई संसाधन नहीं है व क्षमता नहीं है।

नीचली अदालतें लोगों की रक्षा के लिए हैं, उन्हे दबाने के लिए नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों के अधिकारों की रक्षा की पहली पंक्ति में जिला ज्यूडिशियरी होती है। अगर ज्यूडिशियरी में लोगों का विश्वास बनाए रखना है तो जिला ज्यूडिशियरी पर ध्यान रखना होगा।  निचली अदालतों ऐसे लोगों का पहला डिफेंस है जिनके साथ कुछ गलत गुजरा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निष्पक्षता ज्यूडिशियरी का आधार है। ज्यूडिशियरी की स्वतंत्रता की अहमियत के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसका मतलब ये है कि किसी भी राजनीतिक दबाव या किसी भी बाहरी दबाव के बिना ज्यूडिशियरी का काम। यानी बिना किसी बाहरी कंट्रोल के जज को स्वतंत्रता होनी चाहिए। ज्यूडिशियरी की स्वतंत्रता से मतलब है कि सीनियर के दबाव से भी स्वतंत्रता ताकि फैसले में किसी का कोई दखल न हो।

राज्य में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों और तीसरे वेब की तैयारी को लेकर घमासान

0

झारखण्ड सरकार की तीसरे वेब की तैयारियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई । सबसे पहले भाजपा के आदित्य साहू ने तीसरी वेब के लिए झारखण्ड सरकार की तैयारियों को शून्य बताया, तो वहीं कांग्रेस-झामुमो ने कहा कि भाजपा का दिमाग शून्य है और हमारी तैयारी मुकम्मल है।

झारखण्ड में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर घमासान
झारखण्ड में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर घमासान

सरकार की तैयारी शून्य, सरकार ऑक्सीजन से मौत के आंकड़े सार्वजनिक करे- भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने झारखण्ड सरकार से ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों का आंकड़ा सार्वजनिक करने को कहा। वहीं, महामंत्री आदित्य साहू ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड सरकार कोरोना काल में निष्क्रिय साबित हुई है और आज भी संभावित थर्ड वेव को लेकर राज्य सरकार ने शून्य के आधार पर तैयारी की है ।  सरकार इस मामले में बेफिक्र है ।

संसद में खड़े होकर झूठ बोलने वालों को जनता जवाब देगी – कांग्रेस

बीजेपी के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार किया है ।  राकेश ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को तो ऑक्सीजन की बात करनी ही नहीं चाहिए क्योंकि बीजेपी सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की मौत नहीं हुई है । ऐसे में बीजेपी को इस पर बोलने का अधिकार नहीं है ।  राज्य सरकार के वश की जितनी चीजें हैं उस पर पूरी तरह से काम हो रहा है। उन्होने कहा कि संसद में खड़े होकर सरेआम झूठ बोलने वाले किस मुंह से झारखण्ड सरकार से जवाब मांग रहे हैं ?

भाजपा शासित बिहार-यूपी से बेहतर हैं झारखण्ड के हालात- झामुमो

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह से तैयार है । जिस ऑक्सीजन प्लांट की बात की जा रही है उसका काम चल रहा है । हमें केंद्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है । जो राशि मुहैय्या करनी थी वो राशि मुहैय्या नहीं कराई गई । अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण कई बाधा उतपन्न हुई हैं लेकिन उसके बावजूद राज्य सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है । एक टीम भावना के तहत काम हो रहा है पर सवाल उठाने वालों को बताना चाहिए कि बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश में क्या हाल है ?

दैनिक भास्कर और भारत समाचार ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापा

0

मीडिया ग्रुप दैनिक भास्‍कर के देशभर के कई ऑफिसों में गुरुवार सुबह इनकम टैक्‍स के छापे मारे गए । सूत्रों ने बताया कि भास्‍कर ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है । अधिकारियों ने दैनिक भास्‍कर के दिल्‍ली, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, गुजरात और महाराष्‍ट्र के ऑफिस परिसरों की तलाशी ली । ग्रुप के प्रमोटर्स के घरों और ऑफिसों पर भी छापेमारी की गई ।

मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग से घबराकर छापेमारी- कांग्रेस
मीडिया की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग से घबराकर छापेमारी- कांग्रेस 

यूपी के समाचार चैनल भारत समाचार ग्रुप पर भी छापेमारी

यूपी के एक टीवी चैनल, भारत समाचार के ठिकानों पर भी छापे मारे गए. आयकर अधिकारियों की टीम ने इसके लखनऊ स्थित ऑफिस और संपादक के घर की तलाशी ली । सूत्रों ने दावा कि चैनल की ओर से टैक्‍स चोरी के पुख्‍ता सबूत के आधार पर यह छापे मारे गए । भारत समाचार की हालिया रिपोर्टिंग में यूपी सरकार की आलोचना की गई थी ।

गंगा किनारे शवों और वैक्सीन की कमी की कवरेज के कारण छापेमारी- विपक्ष

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि इन दोनों मीडिया ग्रुप ने गंगा किनारे शवों और देश में वैक्सीन की कमी की खबरों को प्रमुखता से दिखाया था। इसलिए केन्द्र सरकार इन दोनों मीडिया समूहों को परेशान कर रही है । देश के सबसे बड़े अखबार समूहों में से एक, दैनिक भास्‍कर ने अप्रैल-मई माह में कोविड-19 की दूसरी लहर में बड़े पैमाने पर तबाही की मुखरता से रिपोर्टिंग की थी.भास्कर ने कोरोना महामारी के दौरान आधिकारिक दावों पर आलोचनात्मक रुख वाली रिपोर्टों की एक सीरीज प्रकाशित की थी, इसमें ऑक्‍सीजन, हॉस्पिटल बेड और वैक्‍सीन की कमी के कारण लोगों को हुई भारी परेशानी को हाईलाइट किया गया था.इसकी कवरेज ने यूपी और बिहार के कस्‍बों में गंगा नदी में तैरते कोविड प्रभावितों के शवों की भयावह स्थिति को उजागर किया था ।

हेमन्त सरकार 2.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को देगी बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

0

हेमन्त सरकार ने कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ते बढ़ोतरी पर लगी रोक अब हटा दी है। झारखण्ड सरकार जल्द ही अपने ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दोबारा देना शुरु करेगी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को इस मुद्दे पर प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया है । मुख्यमंत्री सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि कोरोना के कारण जनवरी 2020 में महंगाई भत्ते में वृद्धि नहीं की गयी थी ।

जनवरी और जुलाई में बढ़ता है महंगाई भत्ता
जनवरी और जुलाई में बढ़ता है महंगाई भत्ता

केन्द्र सरकार के फैसले के बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी मांग रहे थे महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने भी कुछ दिन पहले महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाकर 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का फैसला किया है । इसके बाद राज्य के सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ता देने की मांग करने लगे थे । हालांकि राज्य की वित्तीय स्थिति देखते हुए ही इस पर फैसला लेने का निर्देश दिया गया है । ज्ञात हो कि सरकारी कर्मियों की हर साल जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में वृद्धि होती है , लेकिन पिछले दो सालों से यह वृद्धि रुकी हुई थी ।

DA एरियर नहीं मिलेगा
पिछले साल अप्रैल में वित्त मंत्रालय ने कोरोना महामारी की वजह से 1 जनवरी 2020 से डीए और डीआर के भुगतान पर 30 जून, 2021 तक रोक लगा दी थी. जिसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक यानी 18 महीने का DA और DR नहीं मिला. हालांकि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि इन 18 महीनों का एरियर (जनवरी 2020 से जून 2021) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को नहीं दिया जाएगा. बल्कि 1 जुलाई से ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता प्रभावी होगा.

कर्नाटक में येदियुरप्पा ने अलग खेला कर दिया…

0

कर्नाचक की राजनीति में मजेदार खेला हो रहा है । बीजेपी हाइकमान येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर केन्द्रीय खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी को सीएम बनाना चाहता है । लेकिन येदियुरप्पा ने इसके खिलाफ राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाले लिंगायत समुदाय को अपनी ओर गोलबंद करना शुरु कर दिया है । बुधवार को राज्य भर के लिंगायत धर्मगुरु येदियुरप्पा के आवास पर जुटे। इतना ही नहीं कांग्रेस और कुमारस्वामी के जनता दल (सेक्यूलर) के लिंगायत विधायकों ने भी येदियुरप्पा के समर्थन का एलान कर दिया है। अब यह मुद्दा कर्नाटक की लिंगायत समुदाय के स्वाभिमान का मुद्दा बन चुका है । आपको बता दें कि कर्नाटक की कुल आबादी में लिगायत 65 फीसदी के करीब हैं ।

बैंगलुरु में बुधवार को येदियुरप्पा के समर्थन में जुटे राज्य भर के लिंगायत धर्मगुरु
बैंगलुरु में बुधवार को येदियुरप्पा के समर्थन में जुटे राज्य भर के लिंगायत धर्मगुरु

येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना आरएसएस की पुरानी इच्छा

कर्नाटक में लिंगायतों के सबसे बड़े सिद्धगंगा मठ  के प्रमुख श्री सिद्धगंगा स्वामीजी ने कहा कि कर्नाटक में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी, तभी से आरएसएस येदियुरप्पा को हटाकर किसी ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होने आरोप लगाया कि आरएसएस एक ब्राह्मणवादी सोंच और बंद दिमाग वाला संगठन है, जो हर हाल में ब्राह्मणों को ही शीर्ष पदों पर देखना चाहता है। श्री सिद्धगंगा स्वामीजी ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक आबादी वाले मराठा युवाओं ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाई। लेकिन जब मुख्यमंत्री बनाने की बात आई तो आरएसएस ने एक ब्राह्मण देवेन्द्र फडनवीस को ही मुख्यमंत्री बनाया । अब कर्नाटक में भी येदियुरप्पा को हटाकर एक ब्राह्मण प्रह्लाद जोशी को मुक्यमंत्री पद पर बैठाने की साजिश आरएसएस के लोग कर रहे हैं ।

कर्नाटक में सबसे अधिक जनसंख्या वाला लिंगायत समुदाय येदियुरप्पा के साथ एकजुट
कर्नाटक में सबसे अधिक जनसंख्या वाला लिंगायत समुदाय येदियुरप्पा के साथ एकजुट

येदियुरप्पा के बिना भाजपा कर्नाटक में बुरी तरह हारेगी- एमबी पाटिल

कर्नाटक के पूर्व सिंचाई मंत्री और कांग्रेसी विधायक एम. बी. पाटिल ने कहा है कि इसे मेरी पार्टी से नहीं जोड़कर मेरी पहचान से जोड़कर देखा जाय । जो नेता अपनी सीट तक नहीं जीत सकता वो बीएस येदियुरप्पा जैसे नेता को हटाकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने की साजिश रच रहा है। उन्होने सवाल पूछा कि येदियुरप्पा के बिना भाजपा कर्नाटक में कितनी सीटें जीत सकती है ? ज्यादा से ज्यादा 25 या 30 . लिंगायत समुदाय के बिना तो शायद इससे भी कम ।

येदियुरप्पा को हटाया तो कर्नाटक में बीजेपी साफ- कांग्रेस विधायक

एम. बी. पाटिल के बाद कांग्रेस विधायक और लिंगायत समुदाय के बड़े नेता शमानुर शिवशंकरप्पा ने कहा कि पूरे कर्नाटक का लिंगायत समुदाय येदियुरप्पा के साथ खड़ा है। अगर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने येदियुरप्पा या लिंगायतों का अपमान किया तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। कर्नाटक से भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा ।

बीजेपी आलाकमान पेशोपेश में

पिछले हफ्ते भाजपा आलाकमान ने येदियुरप्पा को दिल्ली तलब किया था। अपने उस दौरे में येदियुरप्पा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि येदियुरप्पा ने एक बार फिर कहा कि वे भाजपा के पुराने और वफादार सिपाही हैं। उन्होने अपने समर्थकों से किसी तरह की अनुशासनहीनता से बचने की अपील की। लेकिन जिस तरह येदियुरप्पा अपने पक्ष में भावनात्मक ज्वार खड़ा कर रहे हैं, उससे बाजपा आलाकमान भी पेशोपेश में है।