Tuesday 7th of July 2026 11:30:02 PM
Home Blog Page 177

रांची के सबसे पॉश अशोक नगर में बॉडीगार्ड और रसोईया के साथ पकडी महिला IAS

0

रांची शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले अशोक नगर में एक किराये के मकान में रह रही एक युवती को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई युवती फर्जी महिला आईएएस अधिकारी के रूप में वहां रह रही थी। युवती की पहचान मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनिका के रुप में हुई है ।

दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी करती थी मोनिका
दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी करती थी मोनिका

खुद को बताती थी 2020 बैच का IAS
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार मोनिका, आस पड़ोस के लोगों के साथ मकान मालिक को 2020 बैच का आईएएस अधिकारी बता कर रह रही थी। उसने किराये के मकान में बॉडीगार्ड, कार और रसोईयां भी रखा हुआ था। मोनिका किराये के मकान में रहने के साथ ही जिस वाहन का उपयोग कर रही थी, उस गाड़ी में असिटेंट कलेक्टर का बोर्ड भी लगा था। उसने अपने मकान मालिक को बताया था कि वह प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है, फिलहाल उसकी प्रतिनियुक्ति जमशेदपुर में है।

संदिग्ध गतिविधियां देख मकान मालिक ने की पुलिस को खबर

उसके मकान मालिक को जब उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और कई बार पूछने पर वह बताती थी कि अभी उसने छुट्टी ले रखी है। मोनिका की संदिग्ध गतिविधि को देख कर मकान मालिक ने ही अरगोड़ा थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से मोनिका पर नजर रखना शुरू कर दिया। मोनिका के हर एक गतिविधि पर नजर रखते हुए जब पुलिस पूरी तरह आश्वस्त हो गई कि यह महिला फर्जी है और अपना रुतबा दिखा रही है, तब पुलिस मोनिका के घर पर अचानक धमक गई। पुलिस को देखते ही मोनिका के होश उड़ गए थे। यानी दो दिन में ही यह खुलासा हो गया कि मोनिका एक फ्रॉड है।

डिप्टी कलेक्टर का लेटरहेड और कई संदिग्ध चीजें बरामद

पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार कर जब घर की तलाशी ली तो उन्हे घर से मोनिका के नाम से फर्जी डिप्टी कलेकटर का लेटर पैड और कई चीज़ें बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि मोनिका ने आर्मी से रिटायर एक जवान को अपना बॉडीगार्ड रखा था, जो घर के आमने बैठा रहता था। पुलिस ने इस मामले में बॉडीगार्ड और ड्राइवर को सरकारी गवाह बनाया है। बॉडीगार्ड ने पुलिस को बताया है कि एक आईएएस अधिकारी के तौर पर ही मोनिका ने उसे बुलाया था, उसे भी अबतक यही पता था कि वह आईएएस अधिकारी है।

 

उर्जा विभाग का बिजली चोरी को लेकर राज्य भर में सघन जांच अभियान

0
782 उपभोक्ताओं पर 154.48 लाख का  लगाया जुर्माना
782 उपभोक्ताओं पर 154.48 लाख का  लगाया जुर्माना

=========================

राँची। झारखंड, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार के निर्देशन में बिजली के अवैध इस्तेमाल को रोकने के  लिए राज्यव्यपी सघन जांच अभियान चलाया गया। झारखण्ड  उर्जा विकास निगम लिमिटेड द्वारा चलाये जा रहे इस राज्यव्यापी छापेमारी में कुल 3175 परिसरों में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पूरे राज्य में करीब 782 परिसरों में उर्जा की चोरी/अनाधिकृत भार से संबंधित भार के मामले पाये गये । संबंधित उपभोक्ताओं पर संबंधित थानों में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, साथ ही 154.48 लाख रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।

 बिजली की सबसे ज्यादा चोरी पलामू में

छापेमारी में सर्वाधिक डाल्टनगंज में अनाधिकृत भार तथा उर्जा चोरी के मामले पाये गये जबकि राजधानी रांची में कुल 234 परिसरों की जांच की गयी जिसमें से 56 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी तथा 11.49 लाख का जुर्माना लगाया गया। राज्य के करीब 15 जिलों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

बिजली चोरी की सूचना दें

झारखण्ड उर्जा विकास निगम लिमिटेड ने विद्युत चोरी के रोकथाम के लिये सभी नागरिकों से अपील की है कि उर्जा की चोरी कर रहे व्यक्तियों की सूचना मुख्यालय के email ID- aptjseb@gmail.com पर कर सकते हैं, सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा।

 

झारखंड का 56 हजार करोड़ का बकाया चुकाए कोल इंडिया

0
प्रोजेक्ट भवन में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल से मुलाकात करते सीएम
प्रोजेक्ट भवन में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल से मुलाकात करते सीएम

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने मुलाकात की। भेंटवार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल से कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड को खनन हेतु राज्य सरकार द्वारा जो सरकारी जमीन दी गई है उस पर 56 हजार करोड़ रुपए का बकाया है, बकाये राशि का भुगतान कोल इंडिया लिमिटेड राज्य सरकार को शीघ्र करे । इस पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पहल करें।

कोयले की रॉयल्टी में भी मांगा उचित हिस्सा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयले की रॉयल्टी AD VALOREM आधार पर कोल इंडिया लिमिटेड राज्य सरकार को देना सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने श्री प्रमोद अग्रवाल से कहा कि जिस क्षेत्र में माइनिंग हो जाती है वहां सीसीएल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जाए। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सीसीएल द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाना चाहिए। सीसीएल द्वारा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का संचालन हो ।

झरिया में पुनर्वास की धीमी गति से मुख्यमंत्री नाराज

मुख्यमंत्री ने झरिया पुनर्वास कार्य में धीमा प्रगति पर चिंता जतायी। कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से ईसीएल के राजमहल परियोजना में भूमि की समस्या का समाधान, सीसीएल के भूमि सत्यापन, वन पट्टा, सीटीओ की अवधि बढ़ाने (कम से कम 3 वर्ष) एवं आम्रपाली परियोजना में कोयले के ट्रांसपोर्टेशन को सुचारू करने हेतु आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष द्वारा रखी गयी मांग एवं आग्रहों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

यूपी और असम की तरह देश में “दो बच्चा” नीति लागू करने का इरादा नहीं

0

केन्द्र सरकार ने संसद में एक पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए “दो बच्चा” नीति देश में लागू नहीं करने जा रही । भाजपा सांसद उदय प्रताप के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि इस तरह के किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं चल रहा है।

जबरदस्ती की जनसंख्या नीति के दुष्परिणाम ही होंगे- केन्द्र
जबरदस्ती की जनसंख्या नीति के दुष्परिणाम ही होंगे- केन्द्र

जबरदस्ती जनसंख्या नियंत्रण के भयंकर परिणाम होंगे

भारती प्रवीण पवार ने कहा कि दुनिया भर का अनुभव हमें सिखाता है कि जहां भी जोर-जबरदस्ती या सरकारी कानून के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण की कोशिश हुई, वहां दुष्परिणाम ही सामने आए हैं….उन देशों में लिंगानुपात का संतुलन बिगड़ता है । इसकी वजह से जनसांख्यिकीय विकृतियां होती हैं, बेटों को प्राथमिकता देते हुए गर्भपात, बेटियों का परित्याग, यहां तक ​​कि कन्या भ्रूण हत्या होती है।

देश के कई राज्यों ने बिना जोर-जबरदस्ती किए जनसंख्या पर नियंत्रण किया है

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने बिना सख्ती किए जनसंख्या को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है।

लोगों में जागरुकता आई है, लोग खुद ज्यादा बच्चे नहीं चाहते

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश के 28 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश 2.1 की जन्मदर को हासिल कर चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 तक भारत की जनसंख्या 146.9 करोड़ होने का अनुमान है। धीरे-धीरे स्वयं देश की जनसंख्या नियंत्रण में आ रही है , हालांकि केन्द्र सरकार का जागरुकता अभियान जारी रहेगा ।

अवैध शराब विक्रेता की काली करतूत, उधार का महज 1200 रुपये नहीं देने पर बांध दिया पेड़ से

0

कोडरमा।
शराब का पैसा बकाया होने पर एक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई है।यह घटना जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 28 मंडुआटांड की है।जहां शुक्रवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।मृतक की पहचान नरेश यादव (46 वर्ष) पिता स्वर्गीय दोदी यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि नरेश को घटना से कुछ देर पहले अवैध शराब विक्रेता ने बकाया 1200 रुपये नहीं देने पर पेड़ से बांध दिया था।आशंका है कि रस्सी से पेड़ में बांध दिये जाने से नरेश का दम घुट गया,जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारिका राम, एसआई ऋषिकेश कुमार व शशिकांत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।बताया गया कि मृतक की दो विवाहित बेटियां व एक 18 वर्ष का बेटा है।घटना के वक्त मृतक का बेटा घर से बाहर था, जिसे घटना की सूचना दे दी गयी है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक की बहन संगीता देवी ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उनके घर के सभी सदस्य खेत पर काम करने चले गये थे।इस दौरान उनका भाई नरेश यादव घर के समीप विनोद यादव के यहां शराब पीने के लिए चला गया।शराब पीने के बाद अवैध शराब विक्रेता के द्वारा उनके भाई से बकाया 12 सौ रुपये की मांग की गयी।मृतक की बहन ने बताया कि बकाया रुपये नहीं देने पर शराब विक्रेता व अन्य ने उनके भाई को शराब बिक्री स्थल के समीप स्थित एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया।इसके कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गयी।नरेश की मौत होने के बाद शराब विक्रेता विनोद यादव फरार हो गया। वही इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि शराब का बकाया पैसा नहीं दिये जाने पर पेड़ से बांधने व इसके बाद मौत होने की बात सामने आयी है।जांच की जा रही है।इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।वहीं आरोपी फरार है।

24 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-24-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 JULY”]

ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, इंडोनेशिया, ब्राजील में फिर बिगड़े हालात

0

क्वालालंपूर, एजेंसियां। दुनियाभर में पाबंदियों और टीकाकरण अभियान के बावजूद कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से साझा कि‍ए गए आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 19.25 करोड़ को पार कर गया है जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्‍या 41.2 लाख को पार कर गई है। ब्राजील और इंडोनेशिया पर कोरोना की तगड़ी मार पड़ी है। यह आलम तब है जब दुनियाभर में कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की 3.74 अरब से ज्‍यादा डोज लगाई जा चुकी है। ब्राजील में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना से 1,412 लोगों की मौत हो गई है जबकि संक्रमण के 49,757 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही ब्राजील में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,95,23,711 हो गया है जबकि मृतकों की संख्या 5,47,016 पर पहुंच गई है। मौजूदा वक्‍त में कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में ब्राजील दुनिया में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है। महामारी से मरने वालों की संख्‍या के लिहाज से यह देश अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

इंडोनेशिया में हालात खराब

दुनिया की चौथी सबसे अधिक आबादी वाले देश इंडोनेशिया में हालात बेहद खराब हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया में गुरुवार को महामारी से रिकॉर्ड 1,449 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्‍या के लिहाज से महामारी की शुरुआत के बाद से यह सबसे घातक दिन रहा। वहीं मलेशिया में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के बावजूद संक्रमण कम नहीं हुआ है। मलेशि‍या में पहली बार 13 जुलाई को 10 हजार से ज्‍यादा मामले दर्ज किए गए। संक्रमितों का यह दैनिक आंकड़ा अभी भी बना हुआ है। मलेशिया में टीकाकरण की दर काफी कम है।

 

 इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

0

नई दिल्ली,  देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में हो रही भारी बरसात ने राज्य में तबाही मचा दिया है। वहीं दिल्ली समेत देश के उत्तरी इलाकों में मौसम उमस भरा रहा, लेकिन अब उत्तरी राज्यों को जल्दी ही गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह में उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से पूर्वी और उत्तरी भारत में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। तेलंगाना और महाराष्ट्र में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है।

 

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक एक कम दबाव का क्षेत्र पहले ही बन चुका है और सिस्टम के मध्य भागों में पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है और यह पूर्वी राजस्थान तक आ सकता है। जबकि मौसमी सिस्टम कमजोर होंगे हालांकि पाकिस्तान पर बनने वाले चक्रवतीहवाओं के क्षेत्र में बढ़ने की उम्मीद है जो इस सिस्टम की सहायता करेगा और इसके कारण क्षेत्र में अच्छी बारिश होगी।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 25 जुलाई के आसपास बारिश होने के आसार है। एक अन्य सिस्टम भी इस महीने के अंत तक इस क्षेत्र में बारिश जारी रखने में मदद कर सकता है। बारिश पूरे क्षेत्र में एक न होकर बारी-बारी से होगी। गर्मी में कमी के मामले में मौसम में पहले ही सुधार हो चुका है और इस आने वाले समय में मौसम खुशनुमा हो सकता है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं कच्छ, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

 

शहर का हर व्यक्ति अपनी थोड़ी सी जमीन छोड़कर मकान बनाए तो होगा बड़ा बदलाव

0
शहर का हर व्यक्ति अपनी थोड़ी सी जमीन छोड़कर मकान बनाए - हेमन्त सोरेन
84 करोड़ रुपए की लागत से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और बड़ा तालाब का होगा कायाकल्प

रांची । रांची शहर झारखंड की राजधानी है, राजधानी की छवि से पूरे राज्य की छवि बनती है। आज यहां 84 करोड़ की लागत से रांची शहर के सुंदरीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास हो रहा है। हमारी सरकार की सोच है कि कोई भी विकास योजना लंबे समय के लिए होनी चाहिए जिसका लाभ सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी मिल सके। विकास का पैमाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाकर नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित रांची शहर के विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के बीचो-बीच स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम एवं बड़ा तालाब का कायाकल्प कर आकर्षक रूप प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जो लोग बाहर से रांची आते हैं वे एक बार जरूर इन जगहों पर घूमने पधारें इस सोच के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

समस्याओं के जिम्मेदार हम होंगे तो समाधान भी हमें ही ढूंढने पड़ेंगे

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि विकास योजनाओं का स्वरूप पर्यावरण के साथ समन्वय स्थापित कर तैयार करें। आज से 25-30 साल पहले की रांची का वातावरण और वर्तमान समय में रांची का वातावरण में काफी अंतर दिखाई पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि शहर के अंदर खाली जमीनों पर वृक्ष लगाकर शहर को हरा-भरा बनाया जाए इस निमित्त विभाग को निर्देशित भी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ सरकार के प्रयासों से ही नहीं बल्कि आम जनता को भी अपने वार्ड, गली-मोहल्लों में पौधारोपण करनी चाहिए तभी हम स्वच्छ वातावरण और सुंदर शहर की परिकल्पना को पूरा कर सकेंगे।

छोटी-छोटी चीजों से बड़े बदलाव संभव

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील किया कि सड़कें पतली और संकीर्ण होने से छोटी-छोटी गाड़ियां भी गली मोहल्लों में नहीं पहुंच पाती है अतएव शहरवासी इन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा अपने-अपने घरों के सामने स्वेछापूर्वक कुछ भूमि छोड़कर गृह निर्माण करें ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप जमीन छोड़ेंगे तो आप का भी अधिकार होगा कि सरकार उस जमीन पर सड़क निर्माण करे। रांची शहर में जनसंख्या का दबाव काफी तेजी से बढ़ा है। जनसंख्या के हिसाब से सड़कों पर गाड़ियां भी अधिक हो गई हैं। हल्की बरसात में सड़कों पर पानी बहने लगता है, हल्की तूफान से बिजली कट जाती है। रांची शहर के विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ हर पहलुओं पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

विकास परियोजनाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि रांची शहर में विभिन्न विकास परियोजना का शिलान्यास आज 84 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। मेरा मानना है कि इन विकास परियोजनाओं की राशि का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह राशि हजार करोड़ के बराबर हो सकती है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास परियोजनाओं पर लापरवाही करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

संक्रमण काल में राज्यवासियों ने धैर्य का परिचय दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब-गुरबा, मजदूर वर्ग के लोग हतोत्साहित न हो इस हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राज्यवासी एवं रांचीवासियों ने संक्रमण काल में धैर्य का परिचय दिया है। यहां के लोग इस हेतु धन्यवाद के पात्र हैं। सभी लोगों के सहयोग से संक्रमण काल में राज्य को विकट परिस्थिति से बचाया गया है। आने वाली चुनौतियों के लिए भी हमसबों को तैयार रहने की आवश्यकता है।

टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी ने बढ़ाया हौसला

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों को पलामू जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने शुभकामनाएं दी है। विदित हो कि 23 जुलाई, दिन शुक्रवार से जापान में टोक्यो ओलंपिक का शुभारंभ हो चुका है। इस बार टोक्यो ओलंपिक में 127 भारतीय खिलाड़ियों का बड़ा जत्था भाग ले रहा है। खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि इस बार भारतीय खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है जिनसे उम्मीद की जाती है कि विभिन्न खेलों में खिलाड़ीगन बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड से वर्तमान में मात्र 3 खिलाड़ी (दो हॉकी से एवं एक तीरंदाजी से) टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर पाए हैं। यह एक संतोषपूर्ण परिणाम है परंतु उम्मीद करते हैं कि भविष्य में झारखंड के साथ-साथ पलामू से भी अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी ओलंपिक जैसे खेलों में क्वालीफाई करें तथा जिला एवं राज्य का भी नाम रौशन करने का काम करें। उन्होंने कहा कि झारखंड से तीन लड़कियां ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर के यह सिद्ध कर दिए हंै कि यहां के लड़कियों में भी खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पलामू में खेल वातावरण बने इसके लिए विभाग तत्परता से काम कर रही है परंतु वर्तमान में कोरोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हालातों से अभी खेल गतिविधियों में स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पलामू में खेल के लिए इंडोर जैसे स्टेडियम का निर्माण कर बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम विभाग करने के लिए प्रयास कर रही है। यहां के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल हो इसके लिए वे हमेशा से तत्पर हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी वे सुबह-शाम पलामू पुलिस लाइन खेल स्टेडियम में बच्चों को अनौपचारिक तौर पर प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। खेल पदाधिकारी ने अंत में टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी अधिक से अधिक गोल्ड मेडल हासिल कर देश के लिए लाएंगे ऐसा वे उम्मीद करते हैं।

आदित्यपुर: 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ सात युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

0

 

सरायकेला: सरायकेला जिला में ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र से ब्राउन शुगर कारोबारी दबोचे जा रहे हैं। बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही एक बार फिर से आदित्यपुर थाना कि पुलिस ने सात युवकों को 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ अलकतरा ड्रम बस्ती से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जप्त ब्राउन शुगर का वजन लगभग 10 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है। गिरफ्तार सात अभियुक्तों में से 6 रांची के आरगोडा, हिंदपीढ़ी के रहने वाले है। जबकि एक अन्य गिरफ्तार अभियुक्त जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि ब्राउन शुगर के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में आदित्यपुर पुलिस ने अलकतरा ड्राम बस्ती से एक साथ ब्राउन शुगर का सेवन करते 7 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी प्रतिदिन यहां बने एक झोपड़ी में बैठकर ब्राउन शुगर का सेवन करते थे। इसके बाद पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अलग-अलग में रखे कुल 93 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, जिसका वजन 9.57 ग्राम ग्राम है।

एसपी ने बताया कि जिला पुलिस ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखेगी। उन्होंने बताया, कि ब्राउन शुगर के इस कारोबार का कनेक्शन रांची से भी है और जल्द ही इस मामले का भी खुलासा कर दिया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हेडक्वार्टर डीएसपी चंदन कुमार वत्स, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता

1. सन्नी दर्मा उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व0 सुरेश वर्मा, पता लेक रोड़ रॉची, थाना डेली मार्केट, रांची।

2. विशाल कुमार, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बलराम साहू, पता अरगोड़ा बस्ती, नियर टिमबर, धाना अरगोड़ा, राची।

3. नितेश झा. उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रतनेश झा. पता अरगोड़ा हाउसिंग वलोनी, थाना अरगोड़ा, रांची।

4. शाहिद अख्तर, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता मो0 नासिर, पता हिंदपीढ़ी, थाना हिंदपीढ़ी, रांची।

5. अभिषेक सिंह, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता स्व0 बसंत सिंह, पता हाउस न0-1 / 2, अरगोडा हाउसिंग कॉलोनी, थाना अरणोडा, रांची।

6. सन्नी तिकी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० कृष्णा लोहरा, पता अरगोडा पुराना चौक थाना आरगोडा, रांची।

7. मो. ताहिर, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता खुदाबकश, पता जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी, थाना जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

रेड़मा में अपराधियों ने दिखाई दादागिरी धक्का देकर गिराया, डिक्की से निकाल लिये सात लाख के आभूषण

0

रेड़मा में अपराधियों ने दिखाई दादागिरी
धक्का देकर गिराया, डिक्की से निकाल लिये सात लाख के आभूषण

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया) । अपराधियों के हौसले इन दिनों बुलंद होते जा रहे हैं। कल देर शाम मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा में अपराधियों ने छिनतई की एक घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को धक्का देकर उसके मोटरसाइकिल की डिक्की से करीब सात लाख के आभूषण छीन लिये। भुक्तभोगी की शिकायत के बाद शहर थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस आसपास के दुकानों के सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पांकी रोड स्थित महामाया ज्वेलर्स का प्रोपराइटर राजू रंजन सोनी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। इस दौरान अगरबत्ती लेने के लिए वह एक किराना की दुकान में रुका। इसी बीच कुछ अपराधी पहुंचे और जबरदस्ती डिक्की से आभूषण छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने आभूषण कारोबारी को धक्का देकर गिरा दिया और आभूषण लेकर भाग निकले। घटना के बाद से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भुक्तभोगी व स्थानीय लोगों से पुलिस ने घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। टीओपी टू के प्रभारी रामजीत सिंह ने बताया कि रेड़मा निवासी राजू रंजन सोनी की पांकी रोड में महामाया ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान है। भुक्तभोगी ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी। आसपास के दुकानों में सीसीटीवी कैमरे को खंगालेंगे। छिनतई करनेवालों की खोजबीन तेज कर दी गई है।

वन महोत्सव में सुदेश महतो ने कहा

0

 

वन महोत्सव का उद्घाटन करते विधायक सुदेश महतो

सोनाहातू: सोनाहातू प्रखंड के कस्तुरबा बालिका विद्यालय जाड़ेया के परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पौधा लगाने और उसे सुरक्षित रखना भी अति आवश्यक है।इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनाहातू के खाली पड़े टुंगरी को भी हरा भरा किया जायेगा। साथ ही सोनाहातू में औषधी पार्क को विकसित किया जायेगा।

     पौधारोपण करते सुदेश महतो एवं अन्य

साथ ही उन्होंने कहा कि हाथी प्रभावित गांवों में कई कार्यक्रम चला कर जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वन क्षेत्र को विस्तार करने को कहा। इस दौरान तेलवाडीह पंचायत के चार लाभूक को वन पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया गया। मौके पर खूंटी डीएफओ कुलदीप मीणा, रेंजर अमरदीप भगत,अजय लाल, जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जिप सदस्य बीणा मुंडा, चितरंजन महतो, राजेन्द महतो,अभिराम महतो, स्कूल के वार्डन सरोजिनी टोप्पो, सौरभ कुमार सिंह,वनपाल दिनेश्वर राय आदि उपस्थित थे।

 

 

गढ़वा पुलिस ने 13 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

0

गढ़वा : गढ़वा थाना पुलिस ने 13 ग्राम हीरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 13 ग्राम हेरोइन के साथ 5450 रुपया वे पुलिस ने बरामद की है । उक्त बातें एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने शुक्रवार को थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। एसडीपीओ ने बताया कि थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार गौड़ अपने सहयोगी के साथ अवैध तरीके से नशीला पदार्थ का खरीद व बिक्री करता था। सूचना के आलोक में छापेमारी की गई तो दिलीप गौड़ के पॉकेट से 13 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया । जबकि बेचे गए हीरोइन का 5450 रुपए भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद हीरोइन का दाम बाजार में डेढ़ से दो लाख बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम उम्र का लड़का हीरोइन का सेवन तेजी से कर रहे हैं । हीरोइन का नशा करने से जिंदगी बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि हीरोइन खरीद और बिक्री पर पुलिस लगातार छापेमारी करेगी। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुअनि सदानंद कुमार सअनि अभिमन्यु कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे। पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ के अलावे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ,सदानंद कुमार ,अभिमन्यु कुमार सिंह, मोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

सिमडेगा में फॉरेस्ट क्लीयरेंस की वजह से विकास योजनाएं बाधित नहीं होगी

0
फॉरेस्टक्लीयरेंस से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन
फॉरेस्ट क्लीयरेंस से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का हुआ आयोजन

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव की अध्यक्षता में वन विभाग द्वारा फॉरेस्टक्लीयरेंस से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन हुआ। जिले में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है, इस दिशा में फॉरेस्ट क्लीयरेंस में विलंब ना हो, संबंधित अधिकारी ससमय इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग को आसनबेड़ा में आगामी टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक में वैकल्पिक विकास योजना हेतु प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया।

कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग से बोलबा प्रखंड के पथ की समीक्षा की । उन्होंने 24 जुलाई तक आवश्यक कार्रवाई प्रतिवेदन विभाग को प्रेषित करने का निर्देश दिया। एफआरए अंतर्गत जंगल- झाड़ी भूमि का उपयोजन के लिए अंचलाधिकारी जलडेगा से जांच उपरांत अनापत्ति प्रमाण पत्र विहित प्रपत्र में प्राप्त करते हुए 26 जुलाई को प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया।

सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से सिमडेगा जिले के सड़कों के किनारे व सड़कों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पेड़ों की छटाई, कटाई हेतु पूर्व बैठक में दिए गए ।  निर्देश के आलोक में पेड़ों की छटाई, कटाई हेतु पूर्व एवं नए विवरण के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ अथवा नगर परिषद सिमडेगा के स्तर पर लंबित मामलों का अपर समाहर्ता को बैठक कर ससमय निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

भू अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में ठेठईटांगर, बोलबा, केरसई, किनकेल पथ चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य एवं पालकोट पथ का वृक्ष मूल्यांकन से संबंधित प्रतिवेदन अप्राप्त रहने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रमंडलीय प्रबंधक लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडल राँची से संपर्क कर अगले बैठक तक वृक्ष मूल्यांकन के कार्य का निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता, डीएफओ, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग व अन्य उपस्थित थें।*_