Tuesday 7th of July 2026 10:27:51 PM
Home Blog Page 176

देश की राजनीति की दिशा किस ओर जा रही है इसका अंदाजा लगाना मुश्किल

0

देश की सभी संवैधानिक संस्थाएं भारत सरकार के बथियार के रुप में काम कर रही हैं । अगर आप केन्द्र सरकार की नीतिगत आलोचना भी करते हैं तो आपके खिलाफ वो किसी भी हद तक जा सकते हैं । वे आपके यहां छापे पड़वा सकते हैं, आपको अरेस्ट किया जा सकता है, आपके खिलाफ राष्ट्रद्रोह जैसी धाराएं तक लगाई जा सकती हैं । ऐसा नहीं है कि केन्द्र के निशाने पर सिर्फ विरोधी दलों के नेता हैं ? उनके निशाने पर बुद्धिजीवी, पत्रकार, नौकरशाह और यहां तक की उनके खुद के मंत्री भी हैं। पेगासस जासूसी कांड में तो उन्होने अपने मंत्रिओं तक को नहीं छोड़ा । ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही ।

पेगासस कांड निजता का हनन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वभाविक है कि ये ऐसा मुद्दा है कि देश को गरम होना लाजमी है। ये तो निजता का हनन है। जो हो रहा है , सही मायनों में पूछा जाय तो देश की राजनीति की दिशा किस ओर जा रही है, उससे चिंता होती है ।

 

झारखण्ड में तख्तापलट की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, रांची के होटल पर छापा, 3 गिरफ्तार

0
तीन आरोपियों को शुक्रवार देर रात रांची के होटल ली-लैक से गिरफ्तार किया गया
तीन आरोपियों को शुक्रवार देर रात रांची के होटल ली-लैक से गिरफ्तार किया गया

रांची । झारखंड में हवाला कारोबारियों की मदद से सरकार गिराने की साजिश की सूचना के बीच रांची पुलिस 24 घंटे तक शहर के बड़े होटलों में छापेमारी करती रही। इस दौरान पुलिस ने तीन से चार लोगों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन आधिकारिक रूप से इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि झारखंड सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे हैं और हवाला कारोबारियों के माध्यम से सत्तापक्ष के कई विधायकों से संपर्क साधने और उन्हें मैनेज करने की कोशिश की जा रही है। खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के बाद रांची पुलिस की टीम ने काफी गोपनीय तरीके से शहर के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक बड़े होटल में छापेमारी कर तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है।

हिरासत में लिए गए लोगों के पास से पैसे बरामद
हिरासत में लिए गए लोगों के पास से पैसे की भी बरामदगी हुई है, जिसके बाद उनसे गुप्त ठिकाने पर पूछताछ की जा रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि झारखंड पुलिस के किसी भी अधिकारी ने नहीं की है। लेकिन यह सच है कि शुक्रवार की पूरी रात रांची पुलिस अलग-अलग होटलों की तलाशी लेती रही। होटलों की तलाशी को लेकर यह बताया गया कि यह रुटीन चेक था।

विधायकों को मैनेज कर सरकार गिराने की साजिश रची गयी
खबर यह भी है कि पकड़े गये लोगों ने पुलिस को यह जानकारी दी है कि विधायकों को मैनेज कर सरकार गिराने की साजिश रची गयी है। पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी राज्य में हवाला कारोबार को लेकर रांची और धनबाद में पुलिस ने कई जगह पर छापेमारी भी की थी और शहर में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया था। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

रांची और हजारीबाग में छापा, 2.40 करोड़ के गबन के तीन आरोपी गिरफ्तार

0
विनय केशरी व मोनिका रॉय को रांची के डोरंडा से व शकुंतला देवी को हजारीबाग के कुसई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया
विनय केशरी व मोनिका रॉय रांची के डोरंडा से व शकुंतला देवी को हजारीबाग के कुसई से गिरफ्तार 

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ गीतांजलि
चतरा। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने दो करोड़ 40 लाख रुपये गबन के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी रांची के डोरंडा व हजारीबाग के कुसाई क्षेत्र से हुई है।

एसपी ऋषभ झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक वेलफेयर प्वाइंट के सचिव विनय केशरी व प्रेरणा निकेतन संस्था की अध्यक्ष मोनिका रॉय व सचिव शकुंतला देवी का नाम शामिल है।

ज्ञात हो कि अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह पूर्व से ही जेल की सलाखों के पीछे बंद हैं। एसपी झा ने बताया कि विनय केशरी व मोनिका रॉय को रांची के डोरंडा से व शकुंतला देवी को हजारीबाग के कुसई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। तीनों की गिरफ्तारी में सदर थाना के शशिकांत ठाकुर, बीणा प्रमाणिक व सिंकू कुमार की भूमिका अहम रही है। बताते चलें कि तीनों आरोपी वर्ष 2012 से फरार थे।इनके विरुद्ध सदर थाना में कांड संख्या 94/2012 दर्ज है।इसमें इनपर धारा 406, 409, 420 बी व 120 बी दर्ज है।

इनपर परियोजना अर्थशास्त्री ग्रामीण विकास अभिकरण ललित राम के द्वारा दर्ज कराई गई थी। तब से लेकर ये सभी फरार चल रहे थे।

अचानक तिब्‍बत के दौरे पर पहुंचे चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग

0

(एएनआई) चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग ने तिब्‍बत का औचक दौरा किया है। उनका ये दौरा इंटरनेशनल केंपेन फॉर तिब्‍बत के तहत किया गया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप में शी चिनफिंग निंगत्री (लिंझी) शहर में भाषण देते दिखाई दे रहे हैं। इसमें वो ल्‍हासा के बरखोर इलाके में एक दुकान से बाहर निकलते हुए पोटाला पैलेस के सामने बने मॉन्‍यूमेंट ऑफ द पीसफुल लिब्रेशन (आईसीटी) पर टिप्‍पणी करते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि पोटाला पैलेस दलाई लामा का परंपरागत शीतकालीन निवास है।

इससे पहले वो यहां पर करीब 10 वर्ष पहले 17 प्‍वाइंट एग्रीमेंट समझौते की 60वीं वर्षगांठ के दौरान आए थे। उस वक्‍त वो पहले ल्‍हासा गए थे, लेकिन इस बार वो पहले निंगत्री के लोगों से मिले। उन्‍होंने कहा कि मॉर्डन सोशलिस्‍ट चाइना को बनाने में कोई भी जातीय समूह नहीं होगा। राष्‍ट्रपति शी ने पोटाला पैलेस के सामने ल्‍हासा में एक सभा को संबोधित किया। हम जिस तरह से कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी को फॉलो करते हैं और चीन के साथ साथ चल रहे हैं, हमें चीन का कायाकल्‍प पूरी योजना के साथ करना है। सूत्रों के मुताबिक शी ने ल्‍हासा की मोंटेसरी का भी दौरा किया है।

 

पुलिस ने जिन्हे सरकार गिराने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया, वो फल बेचने वाले और मजदूर निकले

0

ये अजीब इत्तेफाक है…रांची के कोतवाली थाने में बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह आवेदन देते हैं कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है। कुछ लोगों ने उनसे भी संपर्क किया है। गौर करने वाली बात ये है कि बेरमो उसी बोकारो जिले का विधानसभा क्षेत्र है जहां के दो आरोपियों को पुलिस ने सरकार के तख्तापलट के आरोप में गिरफ्तार किया है ।

 

कौन हैं निवारण महतो  ?

तरबूज और फल बेचकर किसी तरह परिवार पाल रहा है निवारण- सोनी, निवारण महतो के जीजा
तरबूज और फल बेचकर किसी तरह परिवार पाल रहा है निवारण- सोनी, निवारण महतो के जीजा

निवारण महतो के जीजा सोनू महतो ने बताया कि दो दिन पहले बोकारो पुलिस निवारण को अपने साथ ले गई. बोकारो पुलिस ने कहा था कि लोहा चोरी से संबंधित मामले में पूछताछ करनी है। थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया जाएगा । सोनू महतो ने बताया कि जब निवारण काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आए तो वे लोग स्थानीय थाना पहुंचे। वहां से थाने की पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि निवारण को रांची ले जाया गया है। सोनू को थाने से ही यह जानकारी भी मिली कि रांची के कोतवाली थाने की पुलिस एक स्कॉर्पियो से उन्हें रातोंरात रांची लेकर गई है ।

 

जीतनराम मांझी की पार्टी से चुनाव भी लड़ चुका है निवारण महतो

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश में गिरफ्तार निवारण कुमार महतो विधानसभा का चुनाव भी 2019 में लड़ चुका है। निवारण महतो में हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा सेक्युलर पार्टी से चुनाव लड़ा था। चुनाव में उसे 389 वोट मिले थे।

 

कौन हैं दूसरे आरोपी अमित सिंह ?

अमित सिंह का गेट पास जो यह साबित करता है कि वो बीएसएल के ठेका मजदूर हैं
अमित सिंह का गेट पास जो यह साबित करता है कि वो बीएसएल के ठेका मजदूर हैं

झारखंड सरकार गिराने की साजिश में जिस अमित सिंह को पुलिस ने उठाया वो बीएसएल में ठेका मजदूर है। उनकी वार्षिक आमदनी इतनी भी नहीं कि वो अपने परिवार का सही तरीके सा पालन-पोषण कर सकें । अमित सिंह के परिवार वालों ने बताया कि उनको भी पुलिस बुधवार देर रात ही बोकारो स्थित उनके घर से उठाकर ले गई । सरकार गिराने की साजिश की बात कहां से आई, इसकी जानकारी परिवारवालों को भी नहीं है । तीसरा आरोपी अभिषेक छोटा-मोटा व्यापारी है ।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग ?

स्थानीय लोगों ने बताया कि परसों रांची पुलिस की एक टीम ने निवारण महतो और अमित सिंह को परसों देर रात अपने साथ ले गई । दोनों का कोई राजनीतिक या अपराधिक इतिहास नहीं है । वहीं दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक नामक युवक ने बोकारो के कुछ लोहा व्यापारी को कमीशन पर नगद राशि देकर आरटीजीएस करने की बात कही थी । 30% तक कमीशन देने की बात कही गई थी । यह एक अलग तरह का गिरोह है, सरकार गिराने के मामले से इस ग्रुप का कोई मतलब नहीं है ।

दोनों युवकों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं- अमर बाउरी

चंदनकियारी के विधायक एवं पूर्व मंत्री ने इस पूरे प्रकरण को महागठबंधन सरकार की घटिया हरकत बताया है। उन्होने कहा कि पुलिस हिरासत में ले जाए गए दोनों युवक का न तो तो किसी राजनीतिक दल से संबंध है और ना ही किसी अपराधी गिरोह से ही संबंध है । सिटी थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों युवक पर किसी तरह का आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है । सरकार एक साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने के लिए इस तरह के कुचक्र रच रही है । अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंदनक्यारी के विधायक पूर्व मंत्री अमर बावरी ने इससे सरकार की घटिया हरकत बताया है तथा कहा है कि सरकार लोगों का ध्यान अपने नाकामी से भटकाने के लिए इस तरह का कुचक्र रच रही है ।

टोक्यो ओलंपिक: मीराबाई चानू बोलीं

0

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू  ने अपनी जीत की सबसे बड़ी वजह रियो ओलंपिक की नाकामी को बताया.

रियो ओलंपिक की नाकामी के बाद बदली ट्रेनिंग
मीराबाई चानू ने बताया कि उन्होंने रियो ओलंपिक की नाकामी के बाद अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया. उन्होंने कहा, ‘ ओलंपिक में मेडल जीतने का मेरा सपना पूरा हो गया है. मैंने रियो ओलंपिक की बहुत तैयारी की थी लेकिन वहां सपना टूट गया. उस नाकामी से काफी कुछ सीखा. मैंने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया और उस हार से सबक लिया. जो रियो में नहीं हुआ वो टोक्यो में हो गया. मुझे मेहनत का फल मिला है.

मेरी जीत से बहुत लड़कियां वेटलिफ्टिंग खेल में आएंगीचानू
मीराबाई चानू ने भरोसा जताया कि टोक्यो में उनके मेडल जीतने से और लड़कियों का वेटलिफ्टिंग के प्रति रुझान बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘मेरे इस मेडल से लड़कियां इस खेल की ओर आकर्षित होंगी. मैं चाहती हूं कि लड़कियां खेल में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें. लड़कियां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं खेल में भी नाम कमा सकती हैं. लड़कियों में बहुत ताकत होती है और वो मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सकती है.

एसपी ने किया ईचागढ़ थाना का निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिया कई निर्देश

0

सरायकेला: सरायकेला जिला के एसपी आनंद प्रकाश शनिवार को ईचागढ़ थाना का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थानों में लंबित मामलों की जांच की और मामलों के जल्द-से-जल्द निष्पादन को लेकर थाना प्रभारी समेत पुलिस कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए। वही उन्होंने थाने में दर्ज किए गए मामलो के निष्पादन एवं कांड में आरोपी बनाए गए लोगों पर अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी ली। साथ ही अभिलेखो का निरीक्षण कर कांड के निष्पादन की हकीकत को जाना। एसपी आनंद प्रकाश करीब दो घंटे तक ईचागढ़ थाना में रहे।

            जानकारी देते एसपी आनंद प्रकाश

इस दौरान एसपी आनंद प्रकाश ने जिले में लगातार ब्राउन शुगर के कारोबारियों पर करवाई किये जाने की बाते कही। वही ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक में टीओपी बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने ईचागढ़ थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर को प्रोपोजल भेजने का निर्देश दिया और जरूरी कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद टीओपी निर्माण किए जाने का आस्वासन दिया। इसके आलावे उन्होंने तिरुलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के समीप वर्ष 2016 से बनकर तैयार थाना भवन को संचालित किये जाने को लेकर आवश्यक जानकारी लेने की बातें कही। निरीक्षण के क्रम में चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

सरकार गिराने की कथित साजिश पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा ?

0
पुलिस के सरकार गिराने के दावों पर बीजेपी ने ली चुटकी
पुलिस के सरकार गिराने के दावों पर बीजेपी ने ली चुटकी

झामुमो , कांग्रेस द्वारा सरकार गिराने की साजिश के आरोप पर भाजपा नेताओं ने चुटकी ली है। बीजेपी के तमाम नेताओं ने इसे सरकार की आपसी खींचतान और पुलिस के साथ मिलकर कहानी बनाने की बात बताई है। आइए देखते हैं कि भाजपा नेताओं ने इस प्रकरण पर क्या कहा

निशिंकांत दूबे (सांसद, गोड्डा)

अब तो २ लाख में ४ आदमी मिलकर झारखंड में विधायक ख़रीद रहे हैं । झारखंड के विधायक की क़ीमत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन  जी ने १० हज़ार रुपये लगा दिया । बक़रीद में तो बकरे की क़ीमत इससे कई गुना ज़्यादा है? धन्य मुख्यमंत्री,धन्य विधायक,धन्य पुलिस । जोहार

बाबूलाल मरांडी, (नेता विधायक दल, भाजपा)

अंधेर नगरी-चौपट राजा। मालिक अगर अंधा हो जाए तो बिल्लियाँ थाली में साथ खायेंगी ही।

सीपी सिंह, (विधायक, रांची सदर)

अगर हमें सरकार गिरानी होती तो हम इस तरह होटल में थोड़े बैठे होते। हम इतने बेवकूफ भी नहीं कि पकड़े जाते । ये सरकार खुद ही अपनी कहानी बनाकर सुना रही है। दो लाख रुपये लेकर कौन सरकार गिराने आता है भाई ?

दुमका: अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, दो की मौत

0
मंडलचक टर्निंग के पास कल देर रात हुआ हादसा
मंडलचक टर्निंग के पास कल देर रात हुआ हादसा

रामगढ़ (दुमका) ।  सिन्दुरिया चंददीप सडक मार्ग व रामगढ थाना क्षेत्र के बोडिया पंचायत के मंडलचक के पास शुक्रवार देर रात एक काले रंग के पल्सर बाईक में सवार दो लोग जेसे ही मंडलचक टर्निंग पहुंचे बाईक अनियंत्रित होकर एक खजुर पेड से टकराने के बाद सडक किनारे एक खाई में गिर गई।  खाई में गिरने के कारण दोनों बाइक सवार युवकों  की घटना स्थल में ही मौत हो गई ।

इलाका विरान होने के कारण लोगो को इस घटना की जानकारी नहीं मिला, जिसके कारण दोनौ की तडप तडपकर जान चली गई । शनिवार शुबह कुछ लोग शोच करने गये तो देखा दो लोगो का शव पडा हुआ हे । ग्रामीणों ने इसकी सूचना रायगढ थाना को दिया । .सुचना पर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर दो शव तथा बाईक को कब्जे में लेकर थाना ले आई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेजा है ।

थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि दोनो मृतकों में एक राकेश सोरैन जो जरमुंडी का दुसरा शनी मुर्मू जो रामगढ थाना क्षेत्र बसडीहा का रहने वाला बताया जाता है । यह भी बताया जा रहा है कि शनी मुर्मु अपने दोस्त को बाईक में बिठाकर जरमुंडी जा रहा था कि यह हादसा हो गया.बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

…तो क्या छापे की खबर पहले ही लीक हो चुकी थी ?

0
क्या सचमुच सरकार गिराने की साजिश थी ?
क्या सचमुच सरकार गिराने की साजिश थी ?

गुरुवार देर रात झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के जवान सादे कपड़ों में रांची के लोअर बाजार के एक बड़े होटल में पहुंचे। स्पेशल ब्रांच के पास इतनी पुख्ता जानकारी थी कि वो सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां से कथित तौर पर सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही थी । पुलिस सूत्रों का दावा है कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है ।

दो ट्राली और तीन लोग…बस इतनी बरामदगी

पुलिस के सूत्रों ने उज्ज्वल दुनिया को बताया कि इस कथित गुप्त छापामारी में कुछ खास बरामद नहीं हुआ । सारे महत्वपूर्ण लोग पहले ही निकल चुके थे । दो-चार लाख रुपयों से सरकार नहीं गिरती और तीन बिजनेसमैन के लिए 2-4 लाख का हिसाब देना मुश्किल भी नहीं होगा। दूसरी बात, पुलिस की इस कथित “सरकार गिराओ थ्योरी” कोर्ट में कितनी टिक सकेगी ?

क्या सरकार ने खुद ही कहानी बनाई ?

कहने वाले तो ये भी दावा कर रहे हैं कि सरकार में शामिल कुछ लोगों ने ही अपनी ओर से कहानी गढ़, मीडिया में प्लांट की। वरना ऐसे कैसे हो सकता है कि इतनी गुप्त छापामारी की खबर आधे घंटे के अंदर सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों को थी ? खासकर सत्ता पक्ष के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखने वाले पत्रकारों को?

दो-चार लोग कमा रहे हैं, बाकि के लिए सूखा ? ये तो बहुत नाइंसाफ़ी है?

भाजपा से जुड़े एक नेताजी बताते हैं कि कहीं कोई साजिश-वाजिश नहीं थी, बल्कि जानबूझकर ये कहानी बनाई गई है। वो विस्तार से समझाते हुए कहते हैं, “हेमंत सोरेन और रामेश्वर उरावं, दोनों को पता है कि ज्यादातर विधायक असंतुष्ट हैं। कुछ मीडिया में खुलकर बोल रहे हैं तो कुछ अंदर ही अंदर कुढ रहे हैं। ज्यादातर विधायकों का दर्द बस इतना है कि कुछ लोग खूब माल कमा रहे हैं और बाकियों की एक थानेदार भी नहीं सुन रहा। बस इसी असंतोष को दबाने के लिए, एक साजिश की कहानी प्लांट की गई है तकि जो ऐसा सोंच भी रहे हैं, वो कुछ दिनों के लिए अपना इरादा टाल दें।

बोर्ड-निगम और 12 वें मंत्री के सवाल को कितना टाल सकेंगे ?

फिलहाल तो इन दोनों सवालों को “जितना टाल सको, उतना टालो” की रणनीति पर काम चल रहा है। लेकिन आखिर कब तक ? पांच साल में से दो साल निकल चुके हैं। जो नये-नये बोर्ड-निगम के चेयरमैन आदि बनेंगे, उनको चीजों को समझने में भी कुछ वक्त लगेगा ही ? कम से कम तीन साल का निश्चित कार्यकाल तो मिले ? बहुत जल्दी है भाई, जल्दी करो…वरना ऑफर बहुत बड़ा है..????????????

पिता ने पहचान में की भूल, जिंदा है गंगा, अपहरण की बताई बात

0

उज्ज्वल दुनिया, पदमा(हजारीबाग)। हजारीबाग पदमा स्थित सूर्यपुरा के जिस लड़की गंगा की मौत की पुष्टि उसके पिता ने की थी, वह जिंदा है और सही सलामत बरामद कर ली गई है।

हजारीबाग के पदमा थाना में उसका बयान भी दर्ज किया गया।

पिछले पंद्रह दिन से गंगा कुमारी लापता थी।

इसी बीच गुरुवार को चतरा जिले के मयूरहंड स्थित महेशा जंगल से एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था।

इस खबर पर गंगा के पिता सूर्यपुरा निवासी नंदकिशोर मेहता को वहां बुलाया गया था।

उन्होंने शव का पांव देखकर उसे अपनी बेटी गंगा करार दिया था।

शुक्रवार को सहसा गंगा पदमा थाना पहुंची, तो सभी हैरान रह गए। उसने अपनी आपबीती बताई।

उसने बताया कि चार जुलाई को उसकी शादी होनी थी, इसी बीच घर से बाहर निकली, तो कुछ लोगों ने बोलेरो में खींच लिया और अपहृत कर एक कमरे में बंद कर दिया।

वहां उसके साथ एक महिला रहती थी, जो समय समय पर उसे खाना देती थी।

गंगा ने बताया कि उसके किसी पंकज नामक व्यक्ति बोलोरो में ले गया था। किसी तरह वह भागकर आयी है।

पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की नाबालिग है, उसे फिलहाल माता-पिता को सुपुर्द किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

गयाः डोभी

0

डोभी-चतरा सड़क मार्ग में कंजियार-ओरमा गांव के समीप शुक्रवार की शाम को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में इनोवा पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत डोभी पीएचसी में हो गई। हादसे में शामिल सभी लोग निजी ग्रामीण चिकित्सक थे। वे आरोग्य अस्पताल से जुड़े थे।

इनोवा में सवार सभी 7 लोगों की मौत
इनोवा में सवार सभी 7 लोगों की मौत

6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा

सभी चिकित्सक शुक्रवार को झारखंड राज्य के चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी में इलाज संबंधित मामले को लेकर जमा हुए थे। यहां से शुक्रवार की शाम इनोवा से गया लौट रहे थे। इसी क्रम में जैसे ही डोभी-चतरा रोड में डोभी थाना क्षेत्र के कंजियार-ओरमा गांव के समीप पहुंचे, डोभी से हन्टरगंज की ओर जा रही हाइवा से इनोवा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें इनोवा पर बैठे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी डोभी पीएचसी में मौत हो गई।

इनोवा के परखच्चे उड़ गए
दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्‍चे उड़ गए। दोनों वाहनों के बीच हुई टक्कर के बाद डोभी-चतरा रोड पर अफरातफरी मच गई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गया भेजा। घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर भाग गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया।

अर्थव्यवस्था के लिए 1991 से भी खराब समय आने वाला है

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव है। एक राष्ट्र के रूप में हमें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होगी। अगर अभी नहीं संभलें तो 1991 से भी बुरे हालात हो सकते हैं । देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ेगी, सामाजिक उथल-पुथल मचेगा, करोड़ों लोग वापस गरीबी रेखा के नीचे चले जाएंगे । मनमोहन सिंह 1991 के ऐतिहासिक बजट के 30 साल पूरा होने के मौके पर बोल रहे थे ।

आगे क्या करना है इसपर मिलबैख कर विचार करना होगा
आगे क्या करना है इसपर मिल-बैठ कर विचार करना होगा

1991 में हमने जो किया उसपर गर्व है

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 1991 में 30 साल पहले, कांग्रेस पार्टी ने भारत की अर्थव्ध्यवस्था के महत्वपूर्ण सुधारों की शुरुआत की थी ।  पिछले तीन दशकों के दौरान विभिन्न सरकारों ने इस मार्ग का अनुसरण किया और देश की अर्थव्यवस्था तीन हजार अरब डॉलर की हो गई और यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इस अवधि में करीब 30 करोड़ भारतीय नागरिक गरीबी से बाहर निकले और करोड़ों नई नौकरियों का सृजन हुआ।

कोविड के कारण बहुत नुकसान हुआ, इसका असर लंबे वक्त तक रहेगा

पूर्व प्रधानमंत्री तथा मशहूर अर्थशास्त्री ने कहा कि मैं कोविड के कारण हुई तबाही और करोड़ों नौकरियां जाने से बहुत दुखी हूं । इतनी सारी जिंदगियां और जीविका गई हैं, वो नहीं होना चाहिए था । आगे का रास्ता 1991 के संकट की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। एक राष्ट्र के तौर पर हमारी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करने की जरूरत है, ताकि हर भारतीय के लिये स्वस्थ और गरिमामयी जीवन सुनिश्चित हो सके।

प्रेमी से हुआ ब्रेकअप तो लड़की ने उसके पिता से बनाये अवैध संबंध

0

25 साल की एक महिला ने अपने प्रेमी के 61 साल के पिता के साथ अवैध संबंध होने की बात कबूली है। महिला ने बताया कि जब उसके और प्रेमी के बीच आपसी संबंधों में तनाव आ गया था, तब उसके ससुर ने काफी सहायता की। उन्होंने उस वक्त संभालने के लिए अपना कंधा दिया, जब उसे मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी। अब इस महिला का अपने ससुर से पांच महीने का एक बेटा भी है।

प्रेमी के पिता से अब 5 साल का बेटा भी है
प्रेमी के पिता से अब 5 साल का बेटा भी है

प्रेमिका ने प्रेमी के पिता से बनाया अवैध संबंध

अमेरिका के इलिनोइस की रहने वाली 25 साल की मैकेंजी योकोम ने स्वीकार किया कि उसने लिव इन में रहने के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड के पिता से संबंध बनाया। तब उसका अपने बचपन के ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्तों में काफी तल्खी आ गई थी। वॉलमार्ट में काम करने वाली मैकेंजी ने कहा कि वह अपने तलाकशुदा ससुर जेफ शोल की आभारी हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसे समय मदद की जब उसके सामने कोई उम्मीद नहीं थी।

प्रेमी के पिता के एहसानों का बदला कुछ इस कदर चुकाया
प्रेमी के पिता के एहसानों का बदला कुछ इस कदर चुकाया

2018 में पकड़े गए थे जेफ और मैकेंजी
मैकेंजी ने कहा कि उसे अपनी उम्र से 36 साल बड़े जेफ के साथ संबंध को लेकर कोई भी पछतावा नहीं है। मैकेंजी और जेफ अब भी साथ रहते हैं। इन दोनों का बेटा भी इनके ही पास है। इनके रिश्तों के बारे में घरवालों को पहली बार 2018 में पता चला था। तब दोनों ने अपने प्यार के लिए चुप्पी साध ली थी। दोनों के बीच अवैध संबंध के खुलासे के बाद जेफ की पूर्व पत्नी और मैकेंजी के ब्वॉयफ्रेंड ने दोनों से रिश्ता तोड़ लिया है। मैकेंजी के भाई ने भी दोनों का साथ छोड़ दिया।

दुमकाः दूसरे मर्द से गौरी का था अवैध संबंध, पति को मारकर लाश सेफ्टी टैंक में छुपा दिया

0

पति गुजरात में इसलिए पसीना बहा रहा ता कि पत्नी और बच्चों का पेट भर सके, इधर पति से दूर पत्नी ने अपने पड़ोसी से ही अवैध संबंध बना लिया। लेकिन मुसिबत तब शुरु हुई जब पति लॉकडाउन में नौकरी से हाथ धोने के बाद वापस लौट आया…पति सोनू पोद्दार का वापस लौट आना पत्नी गौरी को पसंद नहीं आया….फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर जो किया उससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई…

13 साल की बेटी ने मां की करतूत सहेली को बताई

सोनू गुजरात में काम करता था । 15 दिन पहले वह गुजरात से दुमका अपने गांव पहुंचा था । यहां उसकी पत्नी ने ही आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी । घटना के बारे में किसी को पता नहीं चले इसलिए शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया । हालांकि मृतक की 13 वर्षीय बेटी ने अपनी मां की करतूत के बारे में अपनी सहेली को बताया । जिसके बाद यह बात गांववालों में फैल गई । ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

पुलिस ने कार्रवाई करने में जानबूझकर देर की

पुलिस ने पहले इसे अफवाह मान कर कार्रवाई नहीं की । गुरूवार को जब बड़ी संख्या में थाने में जुटकर ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो पुलिस छानबीन शुरू की । पुलिस ने पत्नी गौरी देवी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वे लोग टूट गये और पूरा वाकया पुलिस को बता दिया । जिसके बाद पुलिस ने शव को सेप्टिक टैंक से बरामद किया ।

गांव के ही दूसरे मर्द से गौरी का था नाजायज संबंध

दरअसल सोनू जब गुजरात में था. उसी दौरान उसकी पत्नी का गांव के ही दूसरे मर्द से अवैध संबंध बन गया. 15 दिन पहले जब सोनू गांव पहुंचा तो उसकी पत्नी और आशिक को परेशानी होने लगी. जिसके बाद दोनों ने मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. उसकी हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया.