Tuesday 7th of July 2026 09:26:40 PM
Home Blog Page 175

दावाः कांग्रेस के 11 विधायक पाला बदलने को थे तैयार

0

झारखंड पुलिस ने दावा किया है कि सरकार गिराने के गिरफ्तार आरोपियों में से एक अभिषेक ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। उसने पुलिस को बताया कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी और बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कांग्रेस विधायकों को पाला बदल के लिए राजी करने की जिम्मेवारी ली थी। इसके लिए इन दोनों को बकायदा एक करोड़ रुपये का एडवांस दिया जाना था, लेकिन समय से पैसे नहीं मिलने पर दोनों नाराज हो गए…इनकी नाराजगी दूर करने के लिए ही होटल ली लैक में बैठक थी।

अभिषेक दूबे ने सरकार गिराने की साजिश में इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला का नाम लिया- दावा
अभिषेक दूबे ने सरकार गिराने की साजिश में इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला का नाम लिया- दावा

विधायक अमित यादव ने इरफान और अकेला को बीजेपी के बड़े नेता से मिलवाया था

पुलिस की थ्योरी की माने तो निर्दलीय विधायक अमित यादव, इरफाऩ अंसारी और उमाशंकर अकेला के लेकर दिल्ली गये थे । दिल्ली एयरपोर्ट पर अमित ने दोनों की मुलाकात किसी जय कुमार नाम के व्यक्ति से करवाई थी। जयकुमार इन दोनों विधायकों को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी के दो विधायकों के पास गया। वहीं सरकार गिराने के लिए विधायकों को राजी करने के लिए इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला तैयार हुए । दोनों वहीं पर एक करोड़ रुपया एडवांस मांग रहे थे, लेकिन महाराष्ट्र के दोनों भाजपा विधायकों ने इन्हें समझाया कि झारखण्ड में इनके बताई जगह पर पैसे इन्हें मिल जाएंगे । रांची से दिल्ली जाने के लिए विधायक अमित कुमार यादव को टिकट जय कुमार ने भेजा था ।

चंद्रशेखऱ राव और चरण सिंह से हुई थी मुलाकात

पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी अभिषेक दूबे ने कहा कि कांग्रेस के दोनों विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी और उमाशंकर अकेला के साथ-साथ विधायक अमित कुमार यादव की दिल्ली में महाराष्ट्र के दो विधायकों से मुलाकात हुई । दोनों विधायकों से जय कुमार ने मुलाकात करवायी । महाराष्ट्र के विधायक चंद्रशेखर राव और चरण सिंह से इन विधायकों की मुलाकात हुई थी । अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के दोनों विधायकों से मुलाकात के साथ-साथ बीजेपी के और बड़े नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात हुई थी ।

16 जुलाई को कांग्रेस विधायक रांची लौटे

16 जुलाई को रांची वापस लौटने पर इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला
16 जुलाई को रांची वापस लौटने पर इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला

दिल्ली में 15 जुलाई को महाराष्ट्र बीजेपी के दोनों विधायकों और बीजेपी के अन्य नेताओं से मुलाकात करने के बाद झारखंड के दोनों कांग्रेस विधायक 16 जुलाई को रांची लौट आये थे ।

मानव तस्करी के शिकार चार को दिल्ली में कराया गया मुक्त

0
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार जारी है ट्रैफिकिंग के शिकार लोगों को मुक्त कराने और पुनर्वास का सिलसिला
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार जारी है ट्रैफिकिंग के शिकार लोगों को मुक्त कराने और पुनर्वास का सिलसिला

 

रांचीः मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे देश से लगातार मानव तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने के साथ उनके पुनर्वास का भी काम किया जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में झारखंड के चार लोगों को दिल्ली में मुक्त करा कर बेहतर पुनर्वास हेतु रांची भेजा जा रहा है। इनमें दो युवती लातेहार जिलाएक बालिका सरायकेला खरसावां जिला एवं एक बालक धनबाद जिला का रहनेवाला है। बालक भटकर दिल्ली आ गया था । वहीं एक बालिका पिछले 2 वर्षों से घर का पता नहीं मिलने के कारण बालिका गृह में रहने को मजबूर थी। अब बालिका 2 वर्षों बाद अपने परिजनों से मिलेगी। सभी को गरीब रथ स्पेशल ट्रेन से नई दिल्ली से रांची लाया जा रहा है।

लगातार जारी है अभियान

मानव तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी है। विगत 8 जुलाई को भी एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली द्वारा 26 बच्चों को मुक्त करा कर झारखंड स्थित उनके गृह जिला भेजा गया था। वहीं 2 दिन पूर्व दो युवतियों को मुक्त कराया था। उन्हें झारखंड के किसी स्थानीय दलाल के माध्यम से दिल्ली में लाकर बेच दिया गया था। इन्हें वापस इनके गृह जिला भेजा जा रहा है। मुक्त कराने के बाद युवतियों को 7 महीने का मानदेय भी एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र के द्वारा दिलाया गया है।

दलालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

 एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के नोडल पदाधिकारी नचिकेता मिश्र ने बताया कि मुक्त करायी गई युवतियों एवं बच्चों के माध्यम से स्थानीय थाना में दलाल /ट्रैफ़िकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाएगा। उसके आधार पर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया की स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा के निर्देशानुसार झारखंड भेजे जा रहे बच्चों को जिले में संचालित कल्याणकारी योजनाओं, स्पॉन्सरशिप, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से जोड़ते हुए उनकी ग्राम बाल संरक्षण समिति के माध्यम से सतत निगरानी की जाएगी।

पाकुड़ः पत्रकार को अपहरण के झूठे केस में फँसाए जाने पर अमड़ापाड़ा में जनाक्रोश

0
पाकुड़ के पत्रकार को अपहरण के झूठे केस में फंसाने का आरोप
पाकुड़ के पत्रकार को अपहरण के झूठे केस में फंसाने का आरोप

पाकुड़ : पत्रकार कार्तिक रजक को झूठे अपहरण के केस में फँसाए जाने का अमड़ापाड़ा की स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है । इस बाबत बीते शनिवार को स्थानीय व आस – पास के सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला परिसर में बैठक कर इस संबंध में कड़ा एतराज जताया है । सबों ने बैठक के जरिए पत्रकार कार्तिक रजक के पक्ष में एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी टिप्पणी व्यक्त किया है ।

सम्मानित नागरिक को झूठे केस में फंसाना गलत – मंटू भगत

सामाजिक सरोकार व राजनीति से सक्रिय रूप से जुड़े मंटू भगत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि कार्तिक रजक एक सम्मानित नागरिक हैं । उन्हें षड्यंत्र कर झूठे केस में फँसाना निंदनीय है । मैं प्रशासन से माँग करता हूँ कि मामले की बारीकी से जाँच और दोषियों पर शख्त कार्रवाई हो । अन्यथा , सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे । समाज के गणमान्य नागरिक नारायण भगत ने कहा कि मैं उनके व्यवहार से 25 वर्षों से वाकिफ हूँ । झूठे मुकदमे से उनके नाम को हटाने का प्रशासन से अनुरोध करता हूँ ।

घटना के वक्त हमलोंगे के साथ बंगाल के बिजली मंत्री के आवास पर थे- तनवीर अली

वहीं समाज के जुझारू शख्श तनवीर अली ने कहा कि बीते 17 तारीख को ( जिस दिन अपहरण की घटित घटना को दर्शाया गया है ) वो हमलोगों के साथ पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री के आवास पर जंगीपुर में थे । किसी को बदनाम कर उनकी छवि को धूमिल करने की ऐसी निराधार हरकत नहीं होनी चाहिए । उन्हें प्रशासनिक स्तर पर त्वरित न्याय मिलना चाहिए अन्यथा हमलोग चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होंगे ।

सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिक प्रधान मूर्मू व नरेशकान्त साहा ने भी अपनी टिप्पणी में कहा कि कार्तिक रजक बेदाग हैं । यह मामला गलत साजिश का एक हिस्सा है । प्रशासन को न्यायोचित पहल करना चाहिए अन्यथा गलत करने वालों का ईरादा और बुलंद होगा । हम समाज उनके साथ हैं । आदिवासी प्रबुद्ध युवक तारेश मरांडी ने कहा कि जो व्यक्ति दो दशक से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ है । जो पाकुड़ के प्रतिष्ठित दैनिक का ब्यूरो चीफ रह चुका है, वह अपराधी नहीं हो सकता है ।

कार्तिक रजक के पिता स्व प्रह्लाद रजक डीडीसी थे जो खुद समाज के माईलस्टोन रहे । उनके परिवार में प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं । जो ऐसे शिक्षित परिवार से संबद्ध होगा वो अपहर्ता नहीं हो सकता । वहीं गणमान्य बुद्धिजीवी ग्रामीण विजय भगत , संजय भगत , रामजी भगत , अमित भगत आदि ने ऐसी ओछी हरकत करने वालों के विरुद्ध नाराजगी जाहिर किया है । कहा कि पत्रकार को झूठे मुकदमे में फँसाए जाने का हम विरोध करते हैं । हमलोग उनके समर्थन में खड़े हैं ।

इस बैठक के दौरान गोपाल सिंह , मु जल्लाल , सरोज मंडल , दीपंकर भगत , अमरनाथ भगत , प्रेम रजक , संजय रजक , सुमन भगत , पिंटू साह , संतोष भगत , घनश्याम पाल , विकास भगत , मु जावेद , निखिल , नितेश , अशलम , संतोष रजक , रोहित कुमार आदि बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे ।

क्या है मामला : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बबरमशिया गाँव निवासी जोगेश मरांडी ग्राम प्रधान के साथ अपनी पत्नी रूपामुनी सोरेन को लाने बीते 17 जुलाई को पाकुड़ गए थे । वो पत्नी को लेकर गाँव चले आए । आरोप है कि रूपामुनी ने अपने पति , ग्रामप्रधान व अन्य को फँसाने की साजिश की । विरोधियों से मिलकर उसने 19 जुलाई को पाकुड़ नगर थाना में अपने पति , ग्राम प्रधान सहित पत्रकार कार्तिक रजक व अन्य के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करा दिया । उल्लेखनीय है कि रूपामुनी ने अपने पति के विरुद्ध पूर्व में अमड़ापाड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करा रखा है ।

मुझे मनमाना पैसा और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था

0

झारखंड सरकार गिराने के आरोपी अमित सिंह और कोलेबिरा से कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने पर नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी । उन्होने कहा कि वे अमित सिंह से मिले जरुर थे, लेकिन वो विधानसभा चुनाव के वक्त । पार्टी के एक कार्यक्रम के सिलसिले में वे धनबाद सर्किट हाउस में ठहरे थे, वहीं कई कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ तस्वीर खिंचवाई थी। उसी में एक अमित सिंह भी था…नमन विक्सन कोंगाड़ी ने कहा कि वो अमित सिंह को जानते तक नहीं हैं…

मेरे पास पैसे लेकर भी आए थे लोग, लेकिन मैंने भगा दिया
मेरे पास पैसे लेकर भी आए थे लोग, लेकिन मैंने भगा दिया

मुझे मुंहमांगी कीमत और मंत्री पद का ऑफर दिया गया

कोलेबिरा विधायक ने कहा कि मुझे भी कुछ लोगों ने पाला बदलने का ऑफर दिया था। उन्होने कहा कि पहले तो मेरे आसपास के लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन फिर मेरे पास भी कई बार लोग आए और मुझे पाला बदलने पर मंत्री पद और मुंहमांगी रकम देने का ऑफर किया । इस बात की जानकारी मैंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं, प्रभारी आरपीएन सिंह को भी दी थी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को भी मैंने समझाया था- नमन विक्सल कोंगाड़ी

कोलेबिरा के कांग्रेस विधायक ने कहा कि मेरे साथ जो हुआ इसकी जानकारी मैंने सीएम हेमन्त सोरेन को भी दी थी। मैंने उन्हें समझाया भी था कि विधायकों की नाराजगी दूर करिए वरना विरोधी इसका फायदा भी उठा सकते हैं। मैंने उन्हे विधायकों को दिए जा रहे ऑफर के बारे में भी बताया था । मैं आज भी कहता हूं कि विधायकों की चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए ।

पुलिस का इस्तेमाल पैसा वसूलने के लिए कर रही है झारखंड सरकार : बाबूलाल

0
जो व्यापारी झामुमो-कांग्रेस को पैसा नहीं पहुंचाता, उनके यहां पुलिस छापा मारकर करती है परेशान
‘जो व्यापारी झामुमो-कांग्रेस को पैसा नहीं पहुंचाता, उनके यहां पुलिस छापा मारकर करती है परेशान’

तथाकथित सरकार गिराने मामले में, हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एसआईटी से हो जांच

रांची । तथाकथित सरकार गिराने के मामले में हुई गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार महाराष्ट्र मॉडल पर अवैध रूप से पुलिस को कठपुतली बनाकर पैसा कमाने के फिराक में कार्रवाई करवा रही है। सरकार पुलिस को आगे कर धंधा करवा रही है।

उन्होंने कहा कि दो आरोपियों को बोकारो से 22-23 जुलाई की रात गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कुछ खास लोग सफेद स्कार्पियो में बिठाकर रांची लेकर आए। किन्तु रांची पुलिस इन युवकों की गिरफ्तारी 23-24 की रात रांची के होटल से गिरफ्तारी दिखला रही है। पुलिस की यह कार्रवाई संदेह खड़ा कर रहा है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमन्त सरकार कोयला, बालू, दारू, आयरन ओर और पत्थर से पैसे की वसूली में लगी हुई है। इस कड़ी में अवैध रूप से व्यवसायियों को हड़का कर पैसे की उगाही का नाम भी जुड़ गया है। इससे पूर्व भी प्रदेश के 22 स्थानों पर सरकार के इशारे पर छापेमारी की गई थी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सूबे में हो रही छापेमारी किसके इशारे और किस सूचना पर हो रही है सरकार को साफ करना चाहिए।

बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में एसआईटी गठन कर तथाकथित सरकार गिराने की जांच कराए। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। गिरफ्तार तीन लोगों को अविलंब रिहा करे। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरी शब्दों में कहा कि इस प्रकार की हरकत बंद करे। सरकार का यही हाल रहा तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सरकार मामले में सब कुछ सार्वजनिक करे।

उन्होंने कहा कि इस मामले मे राज्य के पुलिस महानिदेशक या विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक को प्रेस के माध्यम से पूरी बात बतानी चाहिये लेकिन पुलिस केवल एक बयान जारी करती है। उन्होने कहा कि पुलिस जांच के पहले ही झामुमो सहित सत्ताधारी दल की बयान बाजी जांच को भटकाने की कवायद है।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाइक शामिल थे।

जहानाबाद में भारी बवाल, पथराव के बाद फायरिंग, भीड़ में फंसकर महिला हवलदार की मौत

0
हिंसक भीड़ में फंसकर महिला सिपाही की मौत
हिंसक भीड़ में फंसकर महिला सिपाही की मौत

जहानाबाद । जहानाबाद-अरवल रोड रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर के पास लोगों ने जमकर बवाल किया। उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पत्थरबाजी के साथ फायरिंग भी की गई। आखिरकार पुलिस को भागना पड़ा। इस अफरा-तफरी में एक महिला हवलदार भीड़ में फंस गई। वहां से निकलने के दौरान किसी गाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

महिला हवलदार की मौत
एक कैदी की मौत के बाद लोग इतने गुस्से में थे कि सबकुछ बर्बाद करने पर तुले थे। आखिरकार एक महिला हवलदार की जान चली गई। पत्थर से लेकर गोली तक बरसाए गए। पुलिस ने वहां से पीछे हटना ज्यादा मुनासिब समझा। इस दौरान भीड़ में फंसी एक महिला हवलदार पर गुस्साए लोग पत्‍थर चलाने लगे। भागने के दौरान किसी गाड़ी से दुर्घटना में हवलदार की मौत हो गई। महिला हवलदार खगड़‍िया जिले की रहने वाली थीं। उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा एरिया छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है।

कैदी की मौत से गुस्सा
दरअसल परस बीघा थाने के सरसा गांव के रहनेवाले गोविंद मांझी को शराब मामले में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। उसे औरंगाबाद जिले के दाउदनगर जेल में रखा गया था। वहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। बताया गया कि गुरुवार को गोविंद की तबीयत खराब होने के बाद दाउदनगर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को आधीरात के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और मौत हो गई। परिजन जब शव लेकर गांव पहुंचे तो रोड को जाम कर दिया। इसके बाद पूरा बवाल जानलेवा साबित हुआ।

पुलिस ने की हवाई फायरिंग
पुलिस जाम को हटाने और लोगों को समझाने-बुझाने में लगी थी। तभी भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिसवाले वहां से भागने में अपनी भलाई समझे। मगर हवलदार शांति देवी भीड़ में फंस गईं। महिला पुलिस कर्मी पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जान बचाकर भागने के दौरान किसी गाड़ी की चपेट में आ गईं। एसडीपीओ एके पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि उग्र भीड़ ने ईंट-पत्‍थर के साथ हथियारों से हमला किया है। भीड़ ने फायरिंग भी की थी, जिसके बाद पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस बवाल में हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एसपी दीपक रंजन के मुताबिक पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

एक सोर्स है जो हमारे विधायकों को बदनाम कर रहा है

0
सत्तापक्ष में वो कौन सा सोर्स है जो कांग्रेस विधायकों को बदनाम कर रहा है ?
सत्तापक्ष में वो कौन सा सोर्स है जो कांग्रेस विधायकों को बदनाम कर रहा है ?

पाकुड़: सरकार को अस्थिर करने के संदर्भ में होटल में की गयी छापेमारी और कुछ लोगो की गिरफ्तारी मामले को हम ईजी-वे में लेते है। झारखंड सरकार को कोई खतरा नही है। हमारे विधायको को खरीदने की किसी में कुबत नही है, लेकिन एक सोर्स है जो हमलोगो को बदनाम करने का काम कर रहा है। झारखंड सरकार सुरक्षित है और अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी। गठबंधन में शामिल सभी विधायक एकजुट है। उक्त बातें पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पत्रकारो द्वारा पुछे गये सवाल पर कही।

गिरफ्तारी का मामला उछाला गया है, इसे सीरियसली लेने की जरुरत नहीं

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि रांची के एक होटल में विधायक खरीद परोख्त और सरकार को अस्थिर करने के लिए छापेमारी कर कुछ लोगो की गिरफ्तारी का जो मामला उछाला गया है इसे सिरियसली लेने की कोई जरूरत नही है। उन्होने कहा कि जो लोग विधायक की खरीददारी की बात कर रहे है हम इसे सही नही मानते। मंत्री आलमगीर ने कहा कि जो हमारे विधायक है उनसे प्रतिदिन बातचीत होती है ।

एक सोर्स है जो हमारे विधायकों को बदनाम कर रहा है

उन्होने कहा कि विधायको से निरंतर बाते होती है लेकिन एक सोर्स है जो हमलोगो को बदनाम करने के लिए काम कर रहा है। हमें समाचार में इस मामले को देखा है और जबतक छानबीन नही करेंगे किसी के बारे में कुछ कहना उचित नही होगा। आलमगीर ने कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मंत्री आलम ने यह भी कहा कि गठबंधन के सभी विधायक ठीक है।

प्रेस क्लब रामगढ़ में पांच लाख से बनेगा शौचालय, विधायक ममता देवी ने किया शिलान्यास

0

उज्जवल दुनिया, रामगढ़ (मनोज मिश्र)। रामगढ़ शहर स्थित प्रेस क्लब परिसर में शनिवार को शिलान्यास समारोह का आयोजन हुआ।

इसमें बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं।

उन्होंने प्रेस क्लब परिसर में विधायक मद की पांच लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व विधायक का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज सिंह और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने बुके देकर किया।

अध्यक्षीय भाषण में मनोज सिंह ने कहा कि विधायक ने प्रेस क्लब रामगढ़ भवन के निर्माण में आगे बढ़ी हैं, इसके लिए प्रेस क्लब उनका आभार जताता है।

 

साथ ही भविष्य में आगे भी सहयोग की अपेक्षा है।

विधायक ममता देवी ने कहा कि संसाधन के अभाव में उन्होंने राजनीति जीवन की शुरुआत की थीं।

प्रेस के साथियों ने हमेशा उनकी आवाज बुलंद की। आज वह जहां भी हैं, प्रेस के साथियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

पत्रकार भी कमजोर की आवाज बन कर सामाजिक कार्य करते हैं।

प्रेस क्लब रामगढ़ को पांच लाख की योजना शुरुआत है। भविष्य में भी हमेशा प्रेस क्लब रामगढ़ को हर संभव सहयोग करेंगी।

समारोह का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब रामगढ़ के कोषाध्यक्ष तरुण बागी ने किया।

मौके पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब के सचिव योगेंद्र सिन्हा, संयुक्त सचिव शिव मनोज कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो, नगर अध्यक्ष संजय साव, पत्रकार व्यास शर्मा, प्रदीप राज बबलू, दिलीप सिंह, अंकित कुमार, आशीष सिंह, उमेश सिन्हा, झूलन अग्रवाल, केके तिवारी, राजेश सिंह, कृष्ण कुमार, विनीत शर्मा, मनोज पुझर, भरत महतो, सुनील करमाली, गौरीशंकर महतो, सुरेश पटेल आदि मौजूद थे।

25 JULY 2021

0

Ujjwal Duniya 25 JULY

रामगढ़ में डीसी ने जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

0

उज्ज्वल दुनिया, रामगढ़ (मनोज मिश्र)। रामगढ़ में शनिवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला आपूर्ति कार्यालय की समीक्षा बैठक हुई।

इसमें उपायुक्त के पूछे जाने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 666 पीडीएस दुकानें संचालित हैं।

उपायुक्त ने सभी डीलरों को ऑनलाइन माध्यम से ही राशन का वितरण करने का निर्देश दिया।

साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को नियमित रूप से जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण करने एवं लाभुकों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जांच करने का निर्देश दिया।

 

इसके साथ ही उन्होंने मासिक जांच प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जिन लाभुकों की ओर से विगत छह माह में एक बार भी राशन का उठाव नहीं किया गया है, उनकी जांच करते हुए राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं निरस्त किए गए राशन कार्ड का लाभ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे योग्य लोगों को देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे पीवीटीजी ग्रुप के लोगों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लेने के बाद सभी को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एफसीआई के गोदाम से निर्धारित समय पर खाद्यान्न का उठाव करने एवं उसके बाद जेएसएफसी के गोदामों के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन वितरण प्रणाली की दुकानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी सहायक गोदाम प्रबंधकों को प्रतिदिन समय से गोदाम खोलने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से धान अधिप्राप्ति के संबंध में हुए कार्यों की जानकारी ली।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि धान अधिप्राप्ति के लिए सरकार से निर्धारित 1,25,000 क्विंटल के विरुद्ध जिला प्रशासन की ओर से 1,10,000 क्विंटल की खरीदारी की गई है।

साथ ही धान को संबंधित मिलों में भेज दिया गया। उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों को किए जाने वाले भुगतान की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द सभी लाभुकों को राशि उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से दाल भात केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने का निर्देश दिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी पतरातू, सहायक गोदाम प्रबंधक, परिवहन अभिकर्ता सहित कई कर्मी भी उपस्थित थे।

डीएवी की नंदिनी ने बढ़ाया मान, वाराणसी की प्रतियोगिता में पाया सम्मान

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(संदीप सिन्हा)। हजारीबाग डीएवी पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा नंदिनी ने रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार जीतकर विद्यालय का नाम रौशन किया है।

उत्कृष्ट गद्य लेखन की यह प्रतियोगिता जूनियर और मिडिल कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए सनबीम स्कूल अन्नपूर्णा वाराणसी की ओर से 16-17 जुलाई को ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

इसमें देश के नामी-गिरामी स्कूलों की टीम ने टर्न कोर्ट डिबेट, वर्चुअल आर्ट इंस्टलेशन और क्विज की प्रतियोगिताओं में एस्पिरेशन कार्यक्रम के तहत भाग लिया था।

लगातार सात वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली डीएवी हजारीबाग की टीम को इस बार अंग्रेजी की क्रिएटिव राइटिंग में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

डीएवी सीएमसी के सचिव सह एलएमसी के चेयरमैन जेके कपूर, डीएवी समूह के निदेशक जेपी शूर एवं झारखंड जोन डी की एआरओ उर्मिला सिंह ने नंदिनी की शानदार सफलता पर बधाई दी है।

स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने नंदिनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोरोना में जान गंवाने वाले पत्रकार शाद्वल के परिजनों को विधायक ने सौंपी सहयोग राशि

0

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग(अजय निराला)। कोरोना में जान गंवाने वाले पत्रकार शाद्वल कुमार के परिजनों को हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने 50 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की।

उन्होंने 20 मई को ने अपने विशेष वर्चुअल प्रेस- कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की थी।

उन्होंने कहा था कि जिले में कोरोना के शिकार हुए दिवंगत पत्रकार के परिजनों को अपने पारिवारिक कोष से 50-50 हजार रुपए का सहयोग देंगे।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर न्यू एरिया स्थित हजारीबाग के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्व. शाद्वल कुमार के आवास पर उनकी धर्मपत्नी अनुराधा आंनद को उन्होंने 50 हजार का चेक सौंप अपना वादा पूरा किया।

उन्होंने परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और शाद्वल के मासूम पुत्र सहित पूरे परिवार को आश्वस्त किया कि सुख-दु:ख में हर वक्त सहभागी बनकर एक भाई की तरह हमेशा खड़ा रहूंगा।

मौके पर विशेष रूप से सदर विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश कुमार सिन्हा उर्फ रजनी, प्रवीण सिन्हा, मणिकांत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्णा गुप्ता, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

शर्मनाक : हजारीबाग के कटकमसांडी में आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म

0

उज्ज्वल दुनिया, कटकमसांडी (हजारीबाग)। हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम चार बजे घर के पीछे बच्ची अपने चार वर्षीय भाई के साथ मिट्टी से खेल रही थी।

इसी बीच बगल के 16 वर्षीय युवक बच्ची को गोद में उठा कर समीप के झाड़ी में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके भाई ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो सभी ढूंढ़ते हुए उधर पहुंचे, तब तक बच्ची दुष्कर्म की शिकार हो चुकी थी।

आरोपी मौके से फरार हो चुका था। बच्ची की मां ने कटकमसांडी थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया है।

कटकमसांडी पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एचएमसीएच भेज दिया है।

हजारीबाग के केरेडारी में कलियुगी बेटे ने कर दी मां की हत्या, जानिए पूरा माजरा

0

उज्ज्वल दुनिया, केरेडारी(हजारीबाग)। हजारीबाग के सुदूरवर्ती केरेडारी प्रखंड अंतर्गत चट्टी बारियातू पंचायत में कलियुगी बेटे ने मां की हत्या कर दी। घटना शनिवार की देर शाम की है।

तीन दिन पहले इसी मां ने बेटे मनोज राणा के खिलाफ थाने में आवेदन देकर जान माल की रक्षा की गुहार लगाई थी।

थाने से बेटे को समझा-बुझाकर भेजा गया था, लेकिन मनोज राणा ने नहीं समझा।

घर से थोड़ी ही दूर मनोज राणा की मां और पिता होटल चलाते हैं।

नशे में वह वहां पहुंचा और मां-पिता के साथ बहस करने लगा।

इसी दौरान उसने मां का गला रेत दिया, इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

केरेडारी थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटे हुए थे।

हजारीबागः छापेमारी के लिए गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, जेई की हालत नाजुक

0
अवैध बिजली कनेक्शन काट कर लौट रही थी टीम
अवैध बिजली कनेक्शन काट कर लौट रही थी टीम

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिले के इचाक स्थित भराजो गांव में छापेमारी के लिए गई बिजली विभाग की टीम पर हमला किया गया। भराजो में शनिवार की देर शाम उस वक्त टीम पर हमला किया गया, जब कई घरों में अवैध बिजली कनेक्शन काट कर टीम लौट रही थी। इस दौरान बिजली विभाग के कनीय अभियंता(जेई) अमित कुमार शर्मा, अनुबंध कर्मी बिजली मिस्त्री शंकर प्रजापति और प्रकाश कुमार को गंभीर चोटे आयी हैं। अन्य बिजली कर्मियों के साथ भी कुछ उपभोक्ताओं और मनचले युवकों ने मारपीट की।

घटना में घायल इंजीनियर सहित दो अन्य कर्मियों को इचाक सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही विभाग के कई पदाधिकारी इचाक थाना पहुंचे। उन्होंने मारपीट में घायल इंजीनियर तथा बिजली कर्मियों का हाल जाना। घटना के बाद से बिजली विभाग में हलचल मच गया है। घटना की सूचना इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को दे दी गई है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी में लगी है।