Tuesday 7th of July 2026 08:18:02 PM
Home Blog Page 174

सरकार गिराने को लेकर मेरी भूमिका को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश

0
झूठ की रफ्तार जितने भी तेज हो ,लेकिन मंजिल तक केवल "सच" जाता है
झूठ की रफ्तार जितने भी तेज हो ,लेकिन मंजिल तक केवल “सच” जाता है- इरफान अंसारी

झारखण्ड की हेमन्त सरकार स्थिर सरकार है । कोई मां का लाल इसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। सरकार गिराने के पीछे जिसने भी षड़यंत्र रचा, उसका खुलासा होना चाहिए। मैं अपने बारे में बस इतना बता सकता हूं कि मैं आदरणीय हेमंन्त सोरेन जी का हनुमान हूं । उनकी सरकार गिराने की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता । मेरा नाम लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं । ये बातें जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कही । वे सरकार गिराने के षड़यंत्र में खुद का नाम आने पर सफाई दे रहे थे । उन्होने अपने ट्विटर पर शायराना अंदाज में लिखा है कि

झूठ की रफ्तार जितने भी तेज हो ,लेकिन मंजिल तक केवल “सच” जाता है

अमित यादव की पत्नी के ईलाज के लिए गया था दिल्ली

इरफान अंसारी ने कहा कि इस राज्य का एक तबका आदिवासी-दलित और मुस्लिम विरोधी है। ये लोग इस बात को बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे कि राज्य में आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलितों और पिछड़ों के हित में काम करने वाली सरकार चले। ऐसे लोग मेरा नाम लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं । इससे मैं बहुत आहत हूं । पिता के इलाज के लिए दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना और इसे राजनीतिक हथियार बनाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि विधायक अमित यादव की पत्नी का इलाज कराने के लिए साथ चले जाना मेरी बहुत बड़ी भूल हो गई। मैं ऐसे तत्वों को खुली चुनौती देता हूं।

मैं हेमन्त सोरेन का हनुमान

इरफान अंसारी ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन का हनुमान हूं और उन पर आंच को बर्दाश्त नहीं करूंगा। उन्होने कहा कि झारखण्ड की हेमन्त सरकार पूरे पांच साल चलेगी। मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और मुझे बदनाम करने वालों को मैं समय आने पर जवाब जरूर दूंगा । उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए मांग की कि इस प्रकरण का जल्द खुलासा हो और जो लोग इस काम में लगे थे, उनका खुलासा होना चाहिए। आशंका जाहिर की कि इसके पीछे शराब माफिया का खेल हो सकता है।

सीमा विवाद में असम और मिजोरम की पुलिस के बीच खूनी संघर्ष, 6 की मौत

0
पुराने सीमा विवाद को लेकर असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष
पुराने सीमा विवाद को लेकर असम-मिजोरम के बीच खूनी संघर्ष

भारत के दो राज्य आपस में सीमा विवाद को लेकर एक दूसरे से लड़ बैठे । दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा पर भीषण संघर्ष हुआ, दोनों ओर से गोलीबारी हुई और इस गोलीबारी में 6 जवानों की मौत हो गई । अमित शाह शनिवार और रविवार को मेघालय के दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बंद कमरे में बैठक की थी । अब सीमा पर हालात बिगड़ने पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने अमित शाह से मदद की गुहार लगाई है ।

मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने ट्विटर पर साझा की गई एक वीडियो क्लिप में पुलिस को लाठियों से लैस लोगों के बीच झड़प को रोकने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है । वीडियो के साथ ज़ोरमथंगा ने गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है और उनसे मामले पर दखल देने की अपील की । उन्होंने लिखा कि ये सब अब बंद होना चाहिए ।

जवाब मेंअसम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्व सरमा ने एक वीडियो क्लिप साझा किया और कहा कि मिजोरम के एक पुलिस अधीक्षक असम के अधिकारियों को अपने पद से हटने के लिए कह रहे हैं । ऐसा न करने पर पड़ोसी राज्य के नागरिक हिंसा को नहीं रोकेंगे । उन्होंने भी शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि ऐसा रहा तो हम सरकार कैसे चला सकते हैं ?

इसके तुरंत बाद, ज़ोरमथांगा ने सीएम सरमा के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, “हेमंत जी, अमित शाह द्वारा मुख्यमंत्रियों की एक सौहार्दपूर्ण बैठक के बाद, असम पुलिस की दो कंपनियों ने नागरिकों के साथ आज मिजोरम के अंदर वैरेंगटे ऑटो रिक्शा स्टैंड पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे. उन्होंने सीआरपीएफ कर्मियों/मिजोरम पुलिस को भी पीछे छोड़ दिया ।

जोरमथांगा ने एक और वीडियो साझा किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा कि असम में कछार के रास्ते मिजोरम वापस जाते समय एक निर्दोष जोड़े को “ठगों और गुंडों द्वारा पीटा गया और कोर तोड़ दिया गया. आप इन हिंसक कृत्यों को कैसे सही ठहरा सकते हैं?”

27 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-27-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 27 JULY”]

अब जमीन के बारे में ऑनलाइन जानकारी के लिए लगेंगे पैसे

0
कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना
कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना
रांची : घर बैठे अब जमीन व अन्य निबंधित दस्तावेजों की सर्चिंग के लिए शुल्क अदा करना पड़ सकता है. पहले यह व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क थी ।
जानकारी के अनुसार राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने दस्तावेजों के सर्चिंग के लिए शुल्क लेने का प्रस्ताव तैयार किया है. इसकी सहमति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने दे दी है. कैबिनेट की अगली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की उम्मीद है.
इसके बाद शुल्क अदा करके ही ऑनलाइन दस्तावेजों की सर्चिंग की जा सकेगी. बताते चलें कि सर्चिंग व्यवस्था के तहत पुराने रिकॉर्ड भी ऑनलाइन देखे जा सकते थे. मगर यह व्यवस्था फिलहाल बंद है. सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने एनजीडीआरएस के सर्च माड्यूल द्वारा निबंधन दस्तावेज के ऑनलाइन सर्च एवं सच्ची प्रतिलिपि ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने के अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
सरकार का बढ़ेगा राजस्व
ऑफलाइन सर्च की तरह ऑनलाइन सर्च के लिए राशि ली जाती तो सरकार का राजस्व इससे बढ़ेगा. जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर ऑनलाइन सर्च मॉड्यूल द्वारा दस्तावेजों की ऑनलाइन खोज, निरीक्षण, सच्ची प्रतिलिपि के लिए शुल्क लिया जाए तो प्रत्येक वर्ष करीब तीन करोड का राजस्व सरकार को मिलेगा.
मालूम हो कि निबंधन कार्यालय में अवैध रूप से जमीन खरीद-बिक्री के मामले उजागर होने के बाद तत्कालीन रघुवर दास सरकार ने वर्ष 2016 को ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से दस्तावेजों की खोज और निबंधित दस्तावेज के निरीक्षण को नि:शुल्क कर दिया था.

झामुमो विधायकों की धमकी, ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे

0
भवन निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने लगाया था मनमाना कमीशन मांगने का आरोप
भवन निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने लगाया था मनमाना कमीशन मांगने का आरोप

भवन निर्माण विभाग के ठेकेदारों द्वारा बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती व पोटका के विधायक संजीव सरदार पर कमीशन लेने और इसके विरोध में टेंडर का बहिष्कार करने का मामला तूल पकड़ रहा है। बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती व पोटका के विधायक संजीव सरदार ने ना केवल इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, बल्कि ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है ।

हमने पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को दी है- समीर महंती

विधानसभा की प्रश्न व ध्यानाकर्षण समिति की बैठक में शामिल होने आए समीर महंती ने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश के कारण ही वे इस तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे हैं, जो सत्य से परे है। ऐसे आरोपों से डरने वाला नहीं हूं। ठेकेदार दूसरे लोगों की शह पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने इस मामले की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को भी दी है।

हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं

झामुमो विधायक समीर महंती ने कहा कि हम जनता के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते। पांच प्रतिशत कमीशन मांगने पर कहा कि अगर ऐसा ही करना होता तो मेरी छवि आज बिकाऊ की होती, लेकिन मैं टिकाऊ हूं। आरोप से मेरी मानहानि हुई है, इसलिए मैं ऐसे लोगों को छोड़ने वाला नहीं हूं।

ठेकेदारों का सिंडिकेट व विभाग की मिलीभगत नहीं चलेगी: संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मैंने ना तो किसी ठेकेदार से कमीशन मांगा है, ना किसी के साथ टेलीफोन पर बात हुई है। मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाया गया है, जिससे जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे ठेस पहुंची है। आरोप लगाने वाले ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिससे भविष्य में कोई ठेकेदार जनप्रतिनिधि पर इस तरह का अनर्गल आरोप लगाने की हिमाकत ना कर सके। पूर्व की सरकारों में ऐसे ठेकेदारों का सिंडिकेट काम करता था, जिसे वे अब भी जारी रखना चाहते हैं। अब ऐसा नहीं होगा। ऐसे ठेकेदारों के सिंडिकेट एवं विभागों की मिलीभगत अब नहीं चलेगी। इस सरकार में हर काम पारदर्शी तरीके से होगा।

50 करोड़ देने वाला महामूर्ख है, लेते वाला बहुत शातिर

0

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने सरकार गिराने के कथित खेल पर कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के किसी विधायक को ऑफर करने की उनकी हिम्मत नहीं है, हम लोगों को ऐसे लोगों से निपटने की ट्रेनिंग है…हां, कांग्रेस के कुछ लोगों को वो ऑफर कर सकते हैं। लेकिन मैं इतना बता दूं कि 50 करोड़ का ऑफर देने वाले महामूर्ख हैं और लेने वाले बहुत शातिर हैं। क्योंकि वे पैसे भी ले लेंगे और सरकार का कुछ बिगड़ेगा का नहीं । इसलिए मैं उनलोगों से कहना चाहता हूं कि सुप्रियो भट्टाचार्य यहां पैसा है, मुझे वो पैसे दे दें, मैं आसान किश्तों पर ब्याज भी दूंगा ।

बाबूलाल जी को भाजपा वाले बेवकूफ बना रहे हैं- सुप्रियो
बाबूलाल जी को भाजपा वाले बेवकूफ बना रहे हैं- सुप्रियो

इरफान अंसारी के बयान पर क्या कहा ?

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इरफान अंसारी क्या बोलते हैं और क्या कहते हैं, इसपर मैं टिप्पणी नहीं करुंगा . उनसे उनकी अपनी पार्टी ही निपट लेगी । दरअसल इरफान अंसारी ने कहा था कि सरकार गिराने का मामला नहीं है, बल्कि ये  शराब के सिंडिकेट द्वारा लेन-देन से जुड़ा विवाद है। सुप्रियो इसी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे ।

12वें मंत्री पद पर क्या कहा ?

झामुमो महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 प्लेयर्स के साथ खेलना चाहते हैं या 12 के साथ , ये उनका विशेषाधिकार है। हो सकता है कि कोई प्लेयर बीच में इंजर्ड हो जाए तो वे उसे रिप्लेस कर दें ? लेकिन इतना तय है कि इस तरह से कोई 12वां मं6ी तो नहीं ही बन सकता ।

बाबूलाल जी को घटना की इतनी डिटेल्स में जानकारी कैसे है ?

बाबूलाल जी ने कहा कि एक दिहाड़ी मजदूर है जिसकी हर रोज की कमाई 300 रुपये है, दूसरा फल बेचता है जो महीने में मुश्किल से 10-12 हजार रुपये कमाता है, तीसरा कोई छोटा-मोटा व्यापारी है। अब बाबूलाल जी को उन लोगों की पारिवारिक पृष्टभूमि के बारे में कैसे पता चला ये वे ही बता सकते हैं ।  बाबूलाल जी ने बहुत स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि ये महाराष्ट्र मॉडल है क्योंकि बाबूलाल जी को पता है कि महाराष्ट्र बीजेपी के लोग ही खेला कर सकते हैं। साथ ही ये भी सूचना है कि इन आरोपियों का संबंन्ध मुंबई के लोगों के साथ था जो भाजपा से जुड़े हैं। बाबूलाल जी की निकटता इन लोगों के साथ है वो किसी से छुपी बात नहीं है। लेकिन हमें आपत्ति इस बात की है कि राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री सीधे पुलिस को गनशॉट पर लेता है, वे धमकी दे रहे हैं कि आप अनुसंधान बंद किजिए वरना हम रिटायमेंट के बाद भी आपपर कार्रवाई करेंगे । अगर बाबूलाल जैसे पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस को धमकाने का काम करेंगे तो आम लोग कहां जाएंगे ?

राज्यपाल बाबूलाल पर स्वतः संज्ञान लें

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के राज्यपाल से आग्रह करती है कि वो बाबूलाल मरांडी द्वारा पुलिस को धमकाने के मामले स्वतः संज्ञान लें । अगर वह व्यक्ति खुद को भाजपा विधायक दल का नेता कहता हो, राज्यपाल को उसकी सदस्या से बर्खास्त करना चाहिए ।

जाति और धर्म के नाम पर सांसद का ट्विट 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का एक सांसद इस पूरे मामले पर जाति और धर्म के नाम पर ट्विट कर रहे हैं। बीजेपी का वो सांसद पुलिस को आए दिन धमकाता है, क्या भाजपा का यही संस्कार बचा रह गया है ?

बाबूलाल को बेवकूफ बना रहे हैं भाजपा वाले

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी महाराष्ट्र मॉडल से प्रेरित लगते हैं. वहां के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़णवीस की तरह सुबह से ही सीएम की शपथ लेने को तैयार रहते हैं । वास्तव में भाजपा बाबूलाल से किसी भी मसले पर उलजुलूल बयान दिला कर उन्हें बेइज्जत करने में लगी रहती है ।

साहिबगंजः न्यायिक आयोग ने रूपा तिर्की मामले में 15 लोगों के बयान लिए

0

साहिबगंज : रूपा तिर्की मामले में न्यायिक जांच करने पहुंचे जांच आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता 15 लोगों से पूछताछ की,  जिसमें दो महिला रूपा तिर्की के रिश्तेदार हैं । आपको बता दें कि 5 मई को महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद परिजनों के द्वारा हत्या का मामला बताया जा रहा था, परंतु पुलिस उसे आत्महत्या करार कर चुकी थी, जिसके उपरांत रूपा के परिजनों के द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय में रूपा के हत्या का मामला दायर कराया था ।

6 महीने में सौंप देंगे रुपा तिर्की केस की जांच रिपोर्ट- जस्टिस विनोद गुप्ता
6 महीने में सौंप देंगे रुपा तिर्की केस की जांच रिपोर्ट- जस्टिस विनोद गुप्ता

वही झारखंड सरकार द्वारा न्यायिक जांच टीम का गठन किया गया था ।  सोमवार को जांच के गठित टीम के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता साहिबगंज पहुंचे।  वहीं उन्होंने घटनास्थल में जाकर घटना की जांच की।  जिसमें विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि 15 लोगो से बयान लिया गया है , जिसमें तीन पोस्टमार्टम किए डॉक्टर एवं दो महिला हैं जो रूपा तिर्की के रिश्तेदार हैं । उन्होंने बताया कि यह दूसरी बैठक है  ।आगे की बैठक रांची में की जाएगी । उन्होने बताया कि जाँच कर 6 महीने बाद सरकार को जांच रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा।

रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

0
जमीन की बाउंड्री कराने तमाड़ के रंडगांव गये थे मनोज झा, अपराधियों ने मारी गोली
जमीन की बाउंड्री कराने तमाड़ के रंडगांव गये थे मनोज झा, अपराधियों ने मारी गोली

रांची में एक सीनियर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित रड़गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार 5 हथियारबंद अपराधी रड़गांव में शाम 4 बजे बाइक पर सवार होकर आए और अपराधियों ने कार में बैठे अधिवक्ता मनोज झा को चार गोली मार दी। मनोज झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर तमाड़ बुंडू अनुमंडलीय पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मनोज झा मूल रूप से रांची के चर्च रोड के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रहे हैं।

जमीन की बाउंड्री कराने गये थे अधिवक्ता

जानकारी के अनुसार मनोज झा तमाड़ स्थित एक 14 एकड़ प्लॉट पर बाउंड्री कराने का काम कर रहे थे । उस प्लॉट पर कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान सोमवार की शाम 4 बजे के करीब घात लगा कर बैठे पांच की संख्या में अपराधी ने कार में बैठे अधिवक्ता मनोज झा गोली मारकर हत्या कर दी। जबतक अधिवक्ता का ड्राइवर और केयर टेकर कुछ समझते तबतक अपराधी फरार हो गए।

24 घंटे में हो अपराधियों की गिरफ्तारी, वरना आंदोलन- रांची बार एसोसिएशन

तमाड़ में रांची जिला बार के अधिवक्ता मनोज झा की गोली मारकर हत्या मामले में राजधानी के अधिवक्ताओं में आक्रोश है । रांची बार एसोसिएशन ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस 24 घण्टे में अपराधियों को गिरफ्तार करे । रांची बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर प्रशासन 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं करता तो जिले भर के अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे । उन्होने सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की ।

राम कसम खाकर बोलें रामेश्वर, राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कितने मरेंः दीपक प्रकाश

0

जिस पार्टी ने राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था, आज उनको रामलला याद आ रहे हैं। अगर रामेश्वर उरावं जी को रामजी में इतनी ही भक्ति है तो वे राम की कसम खाकर बताएं कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी से कितने लोग मरे हैं। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरावं पर जवाबी हमला बोलते हुए कही ।

रामेश्वर उरावं बताते क्यों नहीं कि कितने लोग ऑक्सीजन की कमी से मरें ?
रामेश्वर उरावं बताते क्यों नहीं कि कितने लोग ऑक्सीजन की कमी से मरें ?

खुद कुछ किया नहीं, केन्द्र को दोष देकर लोगों का ध्यान भटकाया

कोरोना काल में हेमंत सरकार ने केन्द्र पर दोषारोपण कर सिर्फ लोगों को भटकाया है। लोगों ने तो जहां-तहां भागदौड़ कर, जुगाड़ पैरवी से या भगवान के भरोसे अपनी जान बचाई है। हेमन्त सरकार ने सिर्फ इतना किया है कि अपनी तमाम असफलताओं का ठिकरा केन्द्र के मत्थे मढ़ वो निश्चिंत होकर सोते रहे । दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर रामेश्वर उरावं में हिम्मत है तो वे बताएं कि झारखंड में कितने लोगों की मौत ऑक्सीजन के अभाव में हुई है ?

रामेश्वर उरावं ने क्या कहा था ?

दरअसल रामेश्वर उरावं ने 25 जुलाई को रामगढ़ में पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं होने की बात पर भाजपा झूठ बोल रही है । भाजपा नेता अयोध्या में राम मंदिर ने निर्माण स्थल पर जाकर इसकी शपथ लें ।

शहीदों की शौर्य गाथा छात्रों के लिए उत्तम प्रेरणा : डॉ जे.पी. सूर

0

 

पलामू :

एम के डीएवी पब्लिक स्कूल मेदनीनगर में 22 वाँ कारगिल विजय दिवस मनाया गया । इस अवसर पर डीएवी प्रबंधनर्कत्त समिति न्यू दिल्ली के निर्देशक P.S-I डॉ जे.पी. सूर ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि हमारे विद्यालय में विषय ज्ञान के साथ-साथ मूल्य आधारित शिक्षा दी जाती है जिसका परिणाम कारगिल युद्ध में देखने को मिला डीएवी के पूर्ववर्ती छात्र कैप्टन बत्रा एवं अन्य ने डीएवी की गरिमा बढ़ाई। सूर साहब ने अपने संदेश में कहा कि डीएवी 132 साल पुरानी संस्था अपनी एक हजार से अधिक शाखाओं में बच्चों को देशभक्त बनाने का काम करती है इन विद्यालयों के छात्रों में स्वामी दयानंद जी के आदर्श की प्रति छाया दिखाई देती है यह छात्र समाज के जिम्मेदार पदों पर आसीन होकर देश सेवा कार्य करते हुए और मां भारती के भालका झुकने नहीं देते हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल रांची जोन एफ के सहायक क्षेत्र अधिकारी एम.के. सिन्हा ने प्रेषित संदेश में कहा कि हमारे विद्यार्थियों में पराक्रम एंव देश भक्ति भावना कूट-कूट कर भरी होती है विद्यालय एवं देशवासी उन्हें यही संदेश देते हैं कि एक इंच पीछे नहीं हटना चाहे इंच-इंच कट जाना।

विद्यालय में आयोजित समारोह में नगर में उपलब्ध अवकाश प्राप्त सैनिक जो कारगिल युद्ध के सहभागी व साथी रहे गयानंद पांडेय , कामाख्या नारायण सिंह, शंभू नाथ सिंह एंव राम सिंह उपस्थित थे. गयानंद पांडे ने अपनी युद्ध की भयावहता और प्राकृतिक दुरूहता की चर्चा करते हुए देशवासियों से शहीदों के परिजनों की मदत का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हम विद्यार्थियों के अंदर देशभक्ति की भावना भरने में सक्षम हो सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय के स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सतवीर सिंह सदस्य गुरबीर सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के द्वादश छात्र छात्रा स्वीटी ने ऑनलाइन कविता प्रस्तुत किया संगीत शिक्षक नीरज कुमार सिन्हा एवं आनंद पाठक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षिका मीनाक्षी कर्ण ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कन्हैया राय नें किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार आलोक कुमार, चंद्रशेखर पांडे एवं नीरज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहें।

छतरपुर के बभंडी गांव में बेटी के साथ कुएं में कूदकर मां ने दी जान

0

छतरपुर (उज्ज्वल दुनिया)। छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामदगी के बाद अंत्यपरीक्षण के लिये मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर थाना क्षेत्र के बभंडी गांव में मां और उसकी 3 वर्षीय बेटी का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान गांव निवासी बीरेन्द्र यादव की पत्नी चंचला देवी और उसकी तीन वर्षीया बेटी पिंकी के रूप में हुई है। महिला सुबह 4 बजे से अपनी बेटी के साथ घर से गायब थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने घरेलू विवाद में अपनी बेटी के साथ खुदकुशी की है। दोनों का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं से मिला है। मृतका के पति के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नही थीं। उसका इलाज चल रहा था। सुबह लगभग चार बजे शौच करने निकली थी। उसके साथ बेटी भी थी। पर इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। उसने बताया कि खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने शव कुएं में होने की जानकारी दी। इस संबंध में छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि शव अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। छतरपुर के एसआई गौतम कुमार के अनुसार, मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उसने विवाद के कारण कुएं में कूदकर जाने दी है, जबकि मृतका के मायकेवालों का कहना है कि हत्या कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के पिता ने थाना को लिखित आवेदन नही दिया है। बताया जाता है कि मृतका का मायका डुमरिया के अंबा गांव में है और उसकी 5 वर्ष पूर्व वीरेंद्र के साथ शादी हुई थी।

सड़क से सौ मीटर पर अवस्थित क्रेशर प्लांट हटेंगे

0
जिला खनन टाँस्क फोर्स की बैठक करते डीसी

◆ खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।

————————————-

उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक मे डीसी यादव ने रिहायशी इलाकों में वैसे क्रशर जो रिहायशी इलाकों में पड़ते हैं या सड़क के सौ मीटर के दायरे में पड़ते हैं, उन क्रशर प्लांट को एक सप्ताह के दरम्यान बंद करवाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने पूर्व में बंद किए गए क्रशर प्लांट की जानकारी तथा अन्य क्रशर प्लांट पर नियमों का उल्लंघन करने हेतु की गई कार्यवाही से संबंधित जानकारी ली। डीसी यादव ने सकरीगली व अन्य रास्तो पर डंप किए गए स्टोन डस्ट से संबंधित जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को तत्काल सड़क पर वैसे लोग अवैध रूप से डस्ट डंप कर रहे हैं, उन पर एफआईआर करने का निर्देश दिया। इसी संबंध में उपायुक्त ने कहा कि रोड एवं रेलवे पुलिया को ब्लॉक करने वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से चिन्हित करें तथा उन पर तत्काल कार्यवाही करें एवं ब्लॉक पुलिया को तत्काल तोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पानी के प्राकृतिक बहाव पर डस्ट गिराना या रेलवे पुलिया या सड़क पुलिया को ब्लॉक करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए एवं सभी को बताया जाए किया अवैध निर्माण एवं नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसके अंतर्गत उन पर आवश्यक धाराओं के तहत कार्यवाही किए जाने का प्रावधान है। जिला प्रशासन ऐसे उल्लंघन करने वालों पर विशेष सख्ती बरतेगा। बैठक में उपायुक्त राम निवास यादव ने जिला खनन पदाधिकारी से पूर्व में सीटीओ कैंसिलेशन,लीज़ रद्दीकरण, करण खनन पट्टों की जांच आदि से संबंधित जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में इसके अलावा पत्थरों की ढुलाई करने वाले ट्रकों की आवाजाही से संबंधित समीक्षा की गई, जिसमें बिना त्रिपाल ढके पत्थरों की ढुलाई करने वाले ट्रकों से वसूले गए जुर्माना आदि की जानकारी ली गई।

जिला खनन टाँस्क फोर्स की बैठक करते डीसी

खनन टास्क फोर्स की बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग को बिना सीटीओ बिजली आपूर्ति ना देने का निर्देश भी दिया गया।

मुझपर आरोप लगाने वाले “नाली के कीड़े”, वक्त आने पर दूंगा जवाब: उमाशंकर अकेला

0
होटल से कम से कम 25 करोड़ पकड़ाना चाहिए था,  सब झोल है- अकेला
होटल से कम से कम 25 करोड़ पकड़ाना चाहिए था, सब झोल है- उमाशंकर अकेला (फाइल) 

रांची। सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप झारखंड के ही तीन विधायकों पर लग रहा है। ये तीन विधायक हैं: – इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव। इस मुद्दे पर उज्ज्वल दुनिया संवाददाता अजय निराला ने कांग्रेस के बरही से विधायक उमाशंकर अकेला से फोन पर बातचीत की

सवाल:- विधायक जी, आप पर और इरफान अंसारी पर आरोप लग रहा है कि आपने सरकार गिराने की साजिश रची ?

उमाशंकर अकेला:- कौन आरोप लगा रहा है? सरकार गिराने वाले के पास से 2 लाख रुपये बरामद हुए हैं ? कहीं दो लाख रुपये में सरकार गिरता है ? अगर पकड़े गया आदमी सही होता तो कम से कम 25 करोड़ रुपये मिलने चाहिए थे ।

सवाल:- पर कहा जा रहा है कि अभिषेक दूबे ने पुलिस को लिखित रूप से बयान दिया है।

उमाशंकर अकेला:– खाली बोलने से क्या होता है? क्या अभिषेक दूबे के साथ मेरी कोई फोटो है ? क्या कभी मेरी उससे फोन पर बात हुई है ? अभी जांच होने दीजिए, उसके बाद ही मैं कुछ बोलूंगा ।

सवाल:- तो ये एक करोड़ रुपये वाली बात कहां से आई ? कहा जा रहा है कि आपलोग एक करोड़ रुपये लेने वाले थे, नहीं मिला तो नाराज़ होकर लौट आए ?

अकेला:- कौन ई सब अल-बल बोलता है ? हम आपको एक करोड़ रुपये में बिकने वाले लगते हैं? हम 25 करोड़ में तो बिकबे नहीं करेंगे …कहीं एक करोड़ में विधायक बिकता है ?

सवाल:- तो क्या आप कोर्ट में मानहानि का मुकदमा करेंगे?

अकेला:- हम काहे मुकदमा करेंगे? अगर हमको केस करना होगा तब हम सीधे नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नहीं करेंगे? ई सब आरोप लगाने वाले “गंदी नाली के कीड़े” हैं, समय आने पर सबको अपना औकात पता चल जाएगा।

सवाल:- तो क्या आप और इरफान अंसारी के खिलाफ कांग्रेस के अंदर ही कोई साज़िश हो रही है ?

जवाब:- कोई साजिश नहीं है।  पार्टी पूरी तरह से एकजुट है । हमलोग मिलकर नरेन्द्र मोदी को उखाड़ फेंकेगें।

अंतिम सवाल:- परन्तु कोलेबिरा विधायक नमन् विक्सल कोंगाडी बोल रहे हैं कि उनको भी पैसे और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था ?

अकेला:- नमन् विक्सल कोंगाडी भाई गलत क्या बोल रहे हैं? ठीक ही तो कह रहे हैं । बीजेपी वाला सबको पईसा और मंत्री पद का ऑफर तो दे ही रहा है । लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। 2024 में भाजपा एकदम जड़ से साफ हो जाएगा।

26 JULY 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/07/Ujjwal-Duniya-26-JULY.pdf” title=”Ujjwal Duniya 26 JULY”]

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में दुष्कर्मियों का मनोबल बढ़ा

0

जिस क्षेत्र से मुख्यमंत्री खुद आते हैं वहाँ एक बार फिर से साहेबगंज की आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की दुःखद घटना घटी है,आखिर इस सरकार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ क्यों है ? बार बार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से राज्य शर्मसार हो रहा है,क्या यही है अबुआ राज ? साहिबगंज की लड़की का मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हुए रेप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आक्रोश व्यक्त करते हुए ये बातें कही।

डेढ़ साल में 2300 बालात्कार की घटनाएं
डेढ़ साल में 2300 बालात्कार की घटनाएं

दुष्कर्म की पुनरावृत्ति से राज्य हो रहा शर्मशार

उन्होंने कहा कि जिस जिले से मुख्यमंत्री स्वयं प्रतिनिधि चुनकर आये हों,वहां बार बार बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होना राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों, बलात्कारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।

डेढ़ साल में 2300 बालात्कार की घटनाएं

दीपक प्रकाश ने कहा कि डेढ़ वर्षों में ही राज्य में हुई 2300 से अधिक बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को शर्मशार किया है। उन्होंने राज्य सरकार से घटना में संलग्न अपराधियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की।