Tuesday 7th of July 2026 03:00:19 PM
Home Blog Page 169

बहुत जल्‍द सोलर लाईट से जगमग होगा चीरोबेड़ा गांव

0
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रामरेखाधाम से संटे चीरोबेड़ा गांव पहुंचा विधायक का काफिला
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रामरेखाधाम से संटे चीरोबेड़ा गांव पहुंचा विधायक का काफिला

सिमडेगा:- विधायक भूषण बाड़ा रविवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के रामरेखाधाम से सटे हल्‍दीबेड़ा चीरोबेड़ा गांव पहुंचे। यहां पहली बार किसी विधायक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में हर्ष देखा गया। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि पहली बार उसके गांव में किसी विधायक ने कदम रखा है। विधायक के आने से गांव का विकास होने की उम्‍मीदें बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सड़क नहीं रहने की बात कही। बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केन्‍द्र नहीं है। सिंचाई के लिए साधन नहीं। गांव में बिजली भी नहीं है एवं गांव में एक भी चापाकल नहीं है। ग्रामीण डाड़ी चुंआ का पानी पीकर जीवन यापन करते हैं। जिसपर विधायक ने कहा कि बहुत जल्‍द सोलर लाईट से चीरोबेड़ा गांव जगमग होंगी। उन्‍होंने कहा कि गांव तक सड़क नहीं रहने के कारण चापाकल वाहन नहीं पहुंचेगी। सड़क रहने से एक दो दिनों के अंदर ही गांव में विधायक मद से चापाकल की खोदाई हो जाती है। वहीं बरसात के बाद गांव तक पहुंच पथ भी बनाया जाएगा।

बरसात के बाद गांव में बनेगी सड़क- विधायक
बरसात के बाद गांव में बनेगी सड़क- विधायक

मौके पर जिलाध्‍यक्ष अनुप केशरी,विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी लोगों का भला चाहती है। उन्‍होंने ग्रामीणों को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का भी अह्वान किया।

विधायक की पत्नी भी रहीं मौजूद
विधायक की धर्मपत्नी जोसीमा खाखा भी रहीं मौजूद

मौके पर विधायक की धर्मपत्नी जोसीमा खाखा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया।मौके पर प्रखंड अध्‍यक्ष अजीत लकड़ा, प्रदीप केसरी, शीला देवी, मनोज जयसवाल, नोमिता बा:, रणधीर रंजन, मुखिया शिशिर मिंज, तिलका रमण, बिरंजन बाड़ा, माईकल खडि़या, प्रमुख तारसिला खडि़या, गुड्डू खान, बजरंग प्रसाद, वाल्‍टर टोप्‍पो, वारिश राजा, अरमान खान, एनआरपी सिंह आदि उपस्थित थे।

01 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-01-August.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01 August”]

जंगल में नग्न व अचेत मिली महिला, ग्रामीणों ने इलाज के लिए भेजा अस्पताल

0

गढ़वा (उज्ज्वल दुनिया)। जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी जंगल से अचेत और नग्न अवस्था में एक महिला को बरामद किया गया है। महिला ने टूटी फूटी भाषा में बताया है कि वह पलामू जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है।

महिला उस जंगल में कैसे पहुंची और उसे कौन लेकर आया, इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है। मकरी के ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुये उक्त महिला के बदन पर कपड़े डाल कर इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल श्री बंशीधर नगर भेजवा दिया है।जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मकरी के ग्रामीण उज्जवल पाल अपने दोस्तों के साथ शौच के लिये जंगल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच एक झाड़ी के पास नग्न अवस्था में एक महिला को देख, ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। कुछ देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे।

मृतप्राय महिला में सुगबुगाहट से लगा कि अभी जिंदा है। इसके बाद ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से धुरकी पुलिस को सूचना दी।सूचना के बाद धुरकी थाना के एएसआई राजदेव सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। कहा कि महिला जीवित है, इसे देखते हुये इसे तत्काल ईलाज की आवश्यकता है। ग्रामीणों ने देखा कि महिला कुछ बोल नहीं पा रही है। उसे बिस्किट व पीने के लिये गर्म पानी दिया तो, उसके मुंह से हल्की आवाज आने लगी।

महिला ने टूटी फूटी आवाज में अपना घर पलामू जिला के पांडु थाना के रतनाग बताया।नदी पर बना छिलका के ऊपर से पानी का तेज बहाव के कारण घटनास्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंचने पर मकरी गांव निवासी संतोष कुमार मेहता, उज्जवल पाल ने उसे अपने कंधे पर लेकर बिलासपुर में खड़ी एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजवाया।

 

कुणाल हत्याकांड का आरोपी ऋषिकांत समेत तीन गिरफ्तार

0

कुणाल हत्याकांड का आरोपी ऋषिकांत समेत तीन गिरफ्तार
अपराध की योजना बनाते रांची में धरे गये तीनों अपराधी

मेदिनीनगर । रांची जिला पुलिस ने कुणल हत्याकांड में शामिल ऋषिकांत उपाध्याय समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को रातू थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से रिवाल्वर, पिस्टल और कट्टा सहित एक दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अन्य अपराधियों में रांची का विकास मुंडा और रोहित सिंह भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध हथियार से लैस कुछ अपराधी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर रातू थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ऋषिकांत उपाध्याय के पास से एक लोडेड पिस्टल, विकास मुंडा के पास से लोडेड कट्टा और रोहित के पास से एक रिवाल्वर बरामद किया गया है।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें पलामू के एक बड़े अपराधी का भाई ऋषिकांत उपाध्याय शामिल है। उसकी कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह की हत्या के मामले में पलामू पुलिस तलाश कर रही है। पलामू पुलिस की दबिश की वजह से ही ऋषिकांत जमशेदपुर भाग गया था और वह दो महीना पहले रांची लौटकर अपना गिरोह बनाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि रांची पुलिस की तरफ से ऋषिकांत की गिरफ्तारी की खबर पलामू पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही पलामू पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

तीन दशक बाद कश्मीर में मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति

0
तीन दशक बाद कश्मीर में मुहर्रम के जुलूस की इजाज़त
तीन दशक बाद कश्मीर में मुहर्रम के जुलूस की इजाज़त

कश्मीर घाटी में 90 के दशक में आतंकवाद, अलगाववाद के कारण बंद किए गए मुहर्रम का जुलूस निकालने की अनुमति एक बार फिर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के शिया मुसलमानों ने इस फैसले के लिए जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार जताया है।

कश्मीर घाटी में मुहर्रम जुलूस पर था बैन

दरअसल पाकिस्तान परस्त अलगाववादी संगठन कश्मीरी पंडितों के साथ ही शिया और अहमदी मुसलमानों पर भी हमले करते थे । आतंकवाद जब चरम पर था तो मुहर्रम जुलूस पर पथराव और शियाओं पर हमले आम थे । कानून-व्यवस्था को देखते हुए 1992 में कश्मीर घाटी में मुहर्रम के जुलूस पर बैन लगा दिया गया था।

पिछले हफ्ते ही शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक ने राज्यपाल से की थी मुलाक़ात 

पिछले हफ्ते ही शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाक़ात कर उनसे वफ्फ बोर्ड की संपत्तियों और मुहर्रम जुलूस फिर से शुरू करवाने पर बात की थी । पत्रकारों से बात करते हुए मौलाना कल्बे सादिक ने कहा था कि कश्मीर घाटी में अधिकांश वफ्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कुछ खास परिवारों ने कब्जा जमाकर रखा है । सरकार इन्हें दोबारा वफ्फ बोर्ड को सौंपने पर विचार करे ।

साहिबगंज में खतरे के निशान के करीब गंगा नदी, जिला प्रशासन अलर्ट

0

मवेशियों के चारा का अभाव

नीरज कुमार जैन/ ब्यूरो

गंगा नदी वार्निंग लेवल के समीप

लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। फलतः गंगा के साथ लगी पहाड़ी व बरसाती नदियों मे भी उफान है। उफनती नदियों के मद्देनजर स्थानीय लोगो के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ झलकने लगी है। वहीं जिला प्रशासन भी अलर्ट मूड मे है। डीसी डाँ.राम निवास यादव स्वयं ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए मुश्तैद रहने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ की संभावना जैसे बनेगी, वैसे ही लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
राज्य के साथ साथ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बक्सर से लेकर फरक्का तक गंगा के जलस्तर में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखी जा रही है। फलतः झारखंड मे मात्र साहिबगंज जिला मे राजमहल की पहाड़ी तट से गुजरी गंगा नदी का रोद्र रूप से लोग भयभीत होने लगे हैं।
गंगा कटाव पर अंकुश लगाने के लिए प्राक्कलन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी मिलने की भी सूचना है। साहिबगंज के शोभापुर से इसकी शुरूआत होगी। केंद्रीय जल आयोग की माने तो साहिबगंज में गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल के समीप है। वार्निंग लेवल 26.25 मीटर है। शनिवार की सुबह छह बजे 26.29 मीटर रिकॉर्ड है वहीं रविवार को खतरे के निशान से सिर्फ 00.93 सेंटीमीटर नीचे है।
वैसे जलस्तर में वृद्धि निरंतर हो रही है। बिहार के बाक्सर, पटना के दीघा घाट, हाथीदह, मुंगेर,भागलपुर, कहलगांव, झारखंड के साहिबगंज व बंगाल के फरक्का तक गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इसमें कही जलस्तर स्थिर है, तो कभी जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
राहत सामग्री की मांग
स्थानीय कृषकों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से फसल डूबने लगी है। और निचले क्षेत्र के घरों में भी पानी प्रवेश को आमदा है। वहीं ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न होने लगी है। कृषकों ने जिला प्रशासन से राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग किया है। डीसी ने बाढ़ प्रभावित अंचल के गांवों मे राहत शिविर का स्थिति परिस्थिति के मद्देनजर संचालन की बात कही है। उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ को लेकर सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की है और एक-एक पदाधिकारी को टास्क भी दिया गया है। बाढ़ की संभावना जैसे बनेगी, वैसे ही लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड स्तर पर शिविर बना दिया गया है और राहत सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है।
गंगा का जलस्तर एक नजर में गंगा का जलस्तर खतरे का निशानः 27.25 मीटर, वार्निंग लेवलः 26.25 मीटर, वर्तमान जलस्तरः 26.29 मीटर

संत लोयला के वचनों को जीवन में करें आत्‍मसात:

0
सोगड़ा पल्‍ली में सादगी के साथ मना संत इग्‍नासियुश लोयला पर्व
सोगड़ा पल्‍ली में सादगी के साथ मना संत इग्‍नासियुश लोयला पर्व

सिमडेगा:- संत इग्‍नासियुश लोयला पर्व प्रखंड के सोगड़ा पारिश में सादगी के साथ मिस्‍सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्‍सा पूजा पल्‍ली पुरोहित फा जेबियर केरकेट्टा की अगुवाई में संपन्‍न हुआ। मौके पर फा जेबियर ने संत इग्‍नासियुश लोयला के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्‍होंने संत इग्‍नासियुश के वचनों को बताते हुए उन वचनों पर अमल करने का भी अह्वान किया।

मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्‍नी जोसीमा खाखा के साथ उपस्थित होकर वहां उपस्थ्ति सभी येसु समाजियों का बुके देकर स्‍वागत करते हुए संत इग्‍नासियुश लोयला पर्व की बधाई दी।

विधायक बाड़ा ने कहा कि येशु समाज के संस्थापक संत इग्नासियुस लोयला के पद चिह्न पर चलते हुए सिमडेगा जिले में येशु धर्म समाज का धर्मप्रांत में सेवा इतिहास स्वर्णीम है। धर्म समाज के फा. कार्डो व फा. जोसेफ द्वारा सन् 1901 में जिले के रेंगारी मिशन की स्थापना के साथ सेवकाई कार्य का रोपा गया बीज वर्तमान में विशाल वृक्ष बन चुका है। धर्म समाज के पुरोहितों द्वारा 1903 में सामटोली के स्थापना के बाद कुरडेग, गांगुटोली, कुटंगिया, बानाबिरा, तुमडेगी, समसेरा, जामपानी, सलगापोंछ, लचरागढ़, सोमड़ा आदि जगहों में पल्ली का स्थापना कर ईश्वरीय कार्य व सेवकाई का कार्य प्रारंभ किया गया। नेतृत्व क्षमता व शिक्षा के विकास में पूरे विश्व में अपनी पहचान स्थापित करने वाले येशु धर्म समाज के पुरोहितों ने सिमडेगा जिले में भी इसको पूरा किया। आप सभी पुरोहितों के सेवा कार्य के बदौलत आज भी जिले में सेवा कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि हमें केवल स्वंय की चिंता नहीं करते हुए दुसरों के लिए भी चितिंत रहना चाहिए।

*कार्यक्रम में ये भी थे शामिल*

मौके पर फा अब्राहम मिंज, फा तेजमती बागे, तामड़ा पल्‍ली के पल्‍ली पुरोहित फा दोमनिक, फा आनंद, फा विजय, फा पीटर, बीरु भिखारिएट काथलिक महिला संघ की संचालिका सि सुषमा, सि आगाथा, सि निर्मला,सि माला, सि मंजु, सि तारसिला, सि मोनिका, काथलिक सभा के अध्‍यक्ष लुसियन मिंज, सभानेत्री जोसिमा खाखा, ख्रीस्‍तोफर,रिमजुस, बिजय, किशोर, भिंसेंट, बिनोद,विक्‍टोर, निर्मला, नीलिमा, फतिमा, अनिमा आदि उपस्थित थे।

सिमडेगा: मॉडल डिग्री कॉलेज बानो में जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

0
रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने किया मॉडल डिग्री कॉलेज बानो का निरीक्षण
रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने किया मॉडल डिग्री कॉलेज बानो का निरीक्षण

सिमडेगा : बानो स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में डीन स्टूडेंट वेलफेयर राजकुमार प्रसाद ने निरीक्षण किया। जहां उन्होंने डिग्री कॉलेज के बिल्डिंग का जायजा के साथ-साथ, नवनिर्मित महाविद्यालय में रखरखाव, सुरक्षा दृष्टिकोण के साथ-साथ अहम जायजा लिया।

डिन स्टूडेंट वेलफेयर राजकुमार प्रसाद ने बताया कि आने वाले इस सत्र से महाविद्यालय प्रयासरत है कि महाविद्यालय में नामांकन की शुरुआत कर दीजिए जिससे इस सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। यहां के बच्चों को ध्यान में रखकर संस्थान की स्थापना की गई है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी बनाएंगे अपनी अलग पहचान
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मॉडल डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी बनाएंगे अपनी अलग पहचान

वही महाविद्यालय परिसर के विभिन्न पहलुओं पर डीएसडब्ल्यू ने बताया कि बानो में मॉडल डिग्री कॉलेज जैसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस संस्थान का होना यहां केेे बच्चों के लिए साथ ही उनके सुनहरे भविष्य को ध्यान मेंंंरख अत्याधुनिक प्रयोगशााला कक्ष के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण में बच्चों की शिक्षा उनके जीवन को और भी बेहतर ढंग से निखारने का काम करेगा। वही उक्तत मॉडल कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर जल्द से जल्द प्रारंभ की जाएगी।

जल्द ही शुरू की जाएगी नामांकन प्रक्रिया
जल्द ही शुरू की जाएगी नामांकन प्रक्रिया

जिले में 175 एकड़ में मलबरी एवं तसर उत्पादन का कार्य क्रियान्वयन कराया जा रहा है सुनिश्चित : उपायुक्त सिमडेगा

0
सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव ने मासिक प्रेस कान्फ्रेंस में विकास कार्यों की जानकारी दी
सिमडेगा उपायुक्त सुशांत गौरव ने मासिक प्रेस कान्फ्रेंस में विकास कार्यों की जानकारी दी

अमन मिश्रा

सिमडेगा : उपायुक्त सुशांत गौरव ने मासिक प्रेस काॅन्फ्रेंस आयोजित करते हुए माह जुलाई 2021 की उपब्धियों की जानकारी दी। उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आम-जनों को बताया कि पशुपालन के क्षेत्र में एक लाख मुर्गी का चूजा वितरण का कार्य विभिन्न प्रखण्ड के अलग-अलग लाभुकों के बीच वितरण किया गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार आएगी, आजीविका के साधन में सृजन होगा, महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

कुरडेगा प्रखण्ड में जोहार परियोजना के तहत् रिजर्वायर पेन कल्चर की शुरूआत की गई है । और भी इस तरह की योजनाएं कुरडेग, केरसई एवं सिमडेगा में ली जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि रेशम उत्पादन के क्षेत्र में 175 एकड़ में मलबरी एवं तसर उत्पादन का कार्य सीएसआर एवं जायका फण्ड से जिले में क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है। प्रशिक्षण, मशीन, प्लान्टेशन, कुकुन निकाने हेतु सुविधा भी दी जाएगी। अग्र परियोजना में रेशम के कपड़े का थान बनाते हुए मार्केट लिकंेज कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 69 एकड़ में नये सौर उर्जा आधारित लिप्ट सिंचाई योजना का कार्य शुरू किया गया है । दो से तीन महीने में कार्य को पूर्ण कराते हुए कृषि के क्षेत्र में सिंचाई सुविधा बहाल की जाएगी। दूसरी एवं तीसरी खेती भी संबंधित क्षेत्रों में कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र बानो में पशुपालन विकास परियोजना का शुभारंभ करते हुए जिले के किसानों को पशुपालन के क्षेत्र में उन्नत किसान बनाने की कवायद शुरू की गई है।

उपायुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि कोलेबिरा प्रखण्ड में दो बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया गया। सीएससी दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता के द्वारा वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में राज्य भर में कोविड रजिस्ट्रेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रज्ञा केन्द्र संचालक सोनू कुमार सलडेगा एवं एनपीएस रजिस्ट्रेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रज्ञा केन्द्र संचालक पंचायत हुरदा प्रखण्ड बानो के बलदेव साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि अलबर्ट एक्का स्टेडियम के पीछे अंतराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम हेतु भूमि चिन्हित है। स्टेडियम निर्माण की कार्रवाई की जा रही है। जिला नियोजना कार्यालय में कैरियर काउंसलिंग एण्ड स्किल डेवलपमेंट सेन्टर की शुरूआत की गई।

मौके पर जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थीं।

जनता के घरों को कुचलने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के सीने से सरकारी बुलडोजरों को गुजरना पड़ेगा :

0
'भरी बरसात में गरीबों के घर तोड़ने वाली सरकार निकम्मी है'
‘भरी बरसात में गरीबों के घर तोड़ने वाली सरकार निकम्मी है’

रांची।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शाह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता के घरों को कुचलने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के सीने से सरकारी बुलडोजरों को गुजरना पड़ेगा । वे भाजपा रांची महानगर हरमू मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे।

दीपक प्रकाश ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए यह भी बताया की सरकारी सरकार के कुछ नेताओं के संरक्षण में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए अनाज की कालाबाजारी हो रही है । साथ ही इस बरसाती लघु आपदा में झारखंड की निकम्मी सरकार लोगों को बेघर करने पर तुली है । गरीब लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने का काम में जुटी है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे । अगर वर्तमान सरकार नहीं जगती तो आने वाले समय में झारखंड की जनता इस सरकार की ईट से ईट बजा कर रख देगी ।

वर्तमान सरकार को निकम्मी बताते हुए नवीन जयसवाल ने कहा कि सरकार को लोगों को उजाड़ने से पहले उन्हें बचाने की चिंता करनी चाहिए ।

हिंदपीरी मंडल और लालपुर मंडल में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रांची विधायक सी पी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बताया कि राज्य कठिन दौर से गुजर रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं । ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में संपूर्ण संघर्ष के लिए तैयार रहना पड़ेगा । आने वाले दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक चुनौती की तरह लेकर जनता की सेवा के लिए सर्वस्य त्यागने के हेतु तैयार रहना पड़ेगा ।

रांची महानगर की मेयर आशा लाकड़ा ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान की सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को जन जन तक पहुंचने में अवरोध का काम कर रही है । रांची नगर निगम द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कार्य में भी हस्तक्षेप कर समय-समय पर बाधित करने का प्रयास कर रही है ।

महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने बताया की सरकार आज इतनी आपदा – विपदा के बावजूद चैन की बंसी बजा रही है, लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उनके घर तोड़े जा रहे हैं, जनता को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को पहुंचने नहीं दिया जा रहा है, इस कठिन दौर में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह संकल्प है की हम मजबूती से अपनी गरीब जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और किसी भी सूरत में वर्तमान कर्तव्य विहीन सरकार, संवेदनहीन सरकार, उद्देश्यहीन सरकार को मनमानी किसी कीमत पर करने नहीं देंगे ।

हजारीबाग के बरही में दर्जनों लोग बीमार, डायरिया या फूड प्वाइजनिंग की आशंका

0

उज्ज्वल दुनिया, बरही(हजारीबाग)। हजारीबाग के बरही प्रखंड अंतर्गत दुलमाहा पंचायत के राणा टोला में दर्जनों लोग बीमार हो गए।

बीमार ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत है। लोग डायरिया या फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जता रहे हैं।

बताया जाता है कि तीन दिनों के अंदर करीब 25 लोग चपेट में आ चुके हैं।

इनमें दुलमाहा राणा टोला के करम राणा, उनकी पत्नी युगली देवी, विजय राणा की 28 वर्षीय पत्नी अंजली देवी और आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार, संजय कुमार राणा का 10 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार, तापेश्वर राणा की पत्नी कंचन देवी, उनकी बहू पूनम देवी, दिनेश राणा का पुत्र सुजीत राणा, धनेश्वर राणा व उसकी मां पोखनी देवी आदि शामिल हैं।

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में धनेश्वर राणा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

वहीं अंजली देवी बरही अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत है।

गंभीर रूप से पीड़ित पोखनी देवी का इलाज आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग में किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक दर्जन बीमार लोगों का इलाज ग्रामीण चिकित्सकों एवं बरही के निजी क्लिनिक में करवाया गया।

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि यह फूड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है, किंतु यह डायरिया का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है।

वहीं ग्रामीण संजय राणा ने बताया कि पिछले तीन दिनों में करीब 15 लोग बीमार पड़ चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में डायरिया फैल चुकी है, जिससे लोग भयभीत हैं।

ग्रामीण गांव में जल्द चिकित्सकीय टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं।

गांव के संजय राणा व पिंटू राणा ने बताया कि राणा टोला में अब तक ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव नहीं हुआ है।

मुखिया प्रतिनिधि मो. असलम उर्फ पप्पू ने बताया कि ब्लीचिंग पाउडर उनके घरों तक पहुंचा दिया गया है, जिसे जल्द ही छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ललन सिंह बनाए गए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

0

Delhi:दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में JDU का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जदयू की कमान सौंप दी। इसके साथ ही काफी दिनों से लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया। वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले करता रहेगा अमेरिका

0

काबुल, एएनआइ। अमेरिका ने अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले जारी रखने की बात कही है। न्यूज इंटरनेशनल ने विदेश विभाग के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि अमेरिकी बलों की वापसी के बाद अगर युद्ध प्रभावित इस देश में आतंकी शिविर पाए गए तो बाइडन प्रशासन तत्काल कदम उठाएगा।

अफगानिस्तान में संघर्ष बढ़ा

बता दें कि अमेरिकी बलों की वापसी शुरू होने के बाद से ही अफगानिस्तान में संघर्ष बढ़ गया है। टोलो न्यूज के अनुसार, गत चार माह के दौरान अफगान सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 24 हजार तालिबान आतंकी मारे गए और घायल हुए। गत अप्रैल से जुलाई के दौरान तालिबान ने देशभर में करीब 22 हजार हमले किए।

अमेरिका बोला, सकारात्मक भूमिका निभाए पाकिस्तान

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में हिंसा कम करने में पाकिस्तान सकारात्मक भूमिका निभाए। अफगान समस्या का समाधान संघर्ष से निकल नहीं सकता। पाकिस्तान भी अफगानिस्तान में गृहयुद्ध देखना नहीं चाहेगा। क्योंकि यह उसके हित में नहीं होगा।

 

 

मुख्यमंत्री ने दिया आदेश, न्यायाधीश उत्तम आनंद मौत मामले की जांच करेगी सीबीआई

0
धनबाद में ऑटो की टक्कर से हुई थी मौत!
धनबाद में ऑटो की टक्कर से हुई थी मौत!

रांचीः  न्याययाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले की जांच सीबीआई को सुपुर्द कर दी गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अनुशंसा की है।

28 जुलाई को मार्निंग वॉक के दौरान हुई थी घटना

मालूम हो कि 28 जुलाई की सुबह धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो के धक्के से उनकी मौत का मामला सामने आया था। झारखंड पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त ऑटो और उसके चालक को धर दबोचा था। मुख्यमंत्री की पहल पर मामले के त्वरित अनुसंधान और दोषियों को दबोचने के लिए एसआइटी का गठन किया गया था।

 सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइटी को सौंपा था मामला
सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइटी को सौंपा था मामला

परिजनों ने सरकार के प्रयास पर जताया था संतोष

मालूम हो कि दिवंगत न्याययाधीश उत्तम आनंद के परिजनों ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की थी तथा कहा था कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। उन्होंने  परिजनों से कहा था कि मामले की जांच को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। त्वरित गति से इस घटना का अनुसंधान पूरा कर परिजनों को न्याय मिले यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बाबुल सुप्रियो

0

कोलकाताहाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए बंगाल के आसनसोल से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को राजनीति से ही संन्यास लेने का एलान कर दिया। उन्होंने संसद सदस्यता से भी इस्तीफे की बात कहीं। उन्होंने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में अपने ‘मन की बात’ साझा करते हुए इसकी घोषणा की। हालांकि कुछ ही देर के अंदर बाबुल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कई बदलाव किए।

नए पोस्ट में उन्होंने भाजपा छोड़ने के साथ राजनीति को ही अलविदा कहने का एलान किया। बाबुल ने यह भी कहा कि एक महीने के अंदर वह सरकारी बंगला भी छोड़ देंगे। पूर्व पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनके इस फैसले का संबंध मंत्रिमंडल से हटाए जाने से है।

उन्होंने लिखा कि अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआइ (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे राजनीति में सिर्फ समाज सेवा के लिए आए थे, अब उन्होंने अपनी राह बदलने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में रहने की जरूरत नहीं है।