Tuesday 7th of July 2026 01:58:15 PM
Home Blog Page 168

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने इस्तीफा दिया

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमरजीत सिन्हा फरवरी 2020 में पीएम मोदी के सलाहकार नियुक्त किए गए थे. PMO आने से पहले अमरजीत सिन्हा 2019 में भारत सरकार के ग्रामीण विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा के मार्च में इस्तीफा देने के बाद वे हाल के महीनों में PMO छोड़ने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी हैं.

इस्तीफे का कारण नहीं बताया गया है
इस्तीफे का कारण नहीं बताया गया है

कौन हैं अमरजीत सिन्हा?
इंडिया टुडे के नेश्नल अफेयर्स एडिटर राहुल श्रीवास्तव की एक खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के शीर्ष नौकरशाहों में शामिल रहे अमरजीत सिन्हा 1983 बैच के बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी हैं. उन्होंने अपने करियर के तीन दशक दिल्ली और पटना में बिताए. सिन्हा ने सामाजिक क्षेत्र के मंत्रालयों में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों के लिए काम किया. उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और सर्व शिक्षा अभियान जैसी केंद्रीय योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. अमरजीत सिन्हा ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में भविष्य के नौकरशाहों के लिए प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है.

कार्यकाल पूरा होने से पहले ही दिया इस्तीफा
अमरजीत सिन्हा को दो साल की अवधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया था. पीएम के विशेष सलाहकार के रूप में सिन्हा ने सामाजिक क्षेत्र की सभी योजनाओं और नीतियों को संभाला. उनका कार्यकाल खत्म होने में अभी कई महीने बाकी थे. लेकिन उससे पहले ही सिन्हा ने इस्तीफा देने का फैसला किया. अभी तक उनके इस्तीफे के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी है. वहीं, पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएम के सलाहकार के रूप में अब सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे का नाम लिखा हुआ है.

मोदी के दूसरे कार्यकाल में पीएमओ से तीसरा बड़ा इस्तीफा

साल 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से ये पीएमओ से तीसरा बड़ा इस्तीफा है. 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए के सत्ता में लौटने के कुछ दिनों बाद पीएम मोदी के पूर्व प्रमुख सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था. उनके बाद PMO छोड़ने वाले अगले अधिकारी थे पीके सिन्हा. केंद्रीय कैबिनेट सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पीके सिन्हा को पीएम मोदी का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया था. फिलहाल आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव हैं, जबकि एस गोपालकृष्णन, अरविंद श्रीवास्तव और पी अमुधा अतिरिक्त सचिव हैं और रुद्र गौरव श्रेष्ठ, सी श्रीधर और रोहित यादव PMO में संयुक्त सचिव हैं.

 

आसान और सुरक्षित डिजीटल पैसे के लेनदेन के लिए प्रधानमंत्री ने शुुरु की ई

0
पेमेंट करने के इस नए सिस्टम में यूजर को इंटरनेट की सुविधा के बिना भी पैसे ट्रांसफर हो सकेंगे. बैंक अकाउंट की भी जरूरत नहीं होगी.
पेमेंट करने के इस नए सिस्टम में यूजर को इंटरनेट की सुविधा के बिना भी पैसे ट्रांसफर हो सकेंगे. बैंक अकाउंट की भी जरूरत नहीं होगी.

अगर आप गूगल पे, पे-मनी या यूपीआई जैसे डिजिटल तरीके से पैसों का लेनदेन कर रहे हैं तो आपके लिए एक और खुशखबरी है। अब एक सरकारी ई-वैलेट आ गया है जिसका नाम है  ई-रुपी (e-RUPI) । इसको पीएम मोदी ने लॉन्च किया है । सवाल ये है कि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट, UPI पहले ही मौजूद हैं तो इस ई-रुपी की क्या जरूरत पड़ गई? इसे गेमचेंजर क्यों कहा जा रहा है?

ई-रुपी क्या है, कैसे काम करता है?
ये डिजिटल तरीके से पेमेंट करने का एक तरीका है. पहले से मौजूद डिजिटल पेमेंट के तरीकों से यह इस मायने में अलग है कि ये वाउचर की शक्ल में मिलेंगे । आसान भाषा में कहें तो ये प्रीपेड गिफ्ट कार्ड है । जिन्हें रिसीव करने वाला शख्स अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है । खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट और बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं पड़ेगी ।

इसे उदाहरण से समझें । माना कि सरकार वैक्सीन लगवाने के लिए गरीब तबके के लोगों को पैसे देना चाहती है । इसका एक तरीका तो ये है कि वो सबके अकाउंट में कैश ट्रांसफर कर दे । अब दिक्कत ये है कि बहुत से लोगों के पास बैंक अकाउंट ही नहीं है । फिर ये भी सुनिश्चित नहीं किया जा सकेगा कि जो पैसा भेजा गया, उससे वैक्सीन ही ली गई या कुछ और ऐसे में ये  ई-रुपी काम आएगा ।

इसमें एक एसएमएस या क्यूआर कोड की शक्ल में  ई-रुपी भेजे जा सकते हैं । ये इस्तेमाल और रिसीव करने वाले के हिसाब से यूनीक होंगे । मतलब इसका इस्तेमाल जिसे भेजा गया है, वह शख्स तय काम के लिए ही कर सकेगा । जैसे वैक्सीन के लिए भेजा गया  ई-रुपी वाउचर जिसके मोबाइल नंबर पर आया है, वही उसका वैक्सीन लगवाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है । इस वाउचर के इस्तेमाल के बाद इश्यू करने वाले ऑर्गेनाइजेशन को भी नोटिफिकेशन जाएगा कि वाउचर का प्रयोग हो गया है ।

वाउचर कौन इश्यू करेगा?
इस सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म के जरिए चलाएगा । इसके लिए बैंकों से टाई अप किया गया है । अगर किसी कॉर्पोरेट या सरकारी एजेंसी को  ई-रुपी वाउचर जारी करने हैं तो उन्हें इन पार्टनर बैंकों से संपर्क करना होगा । इसमें प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के बैंक शामिल हैं । ध्यान देने वाली बात ये है कि जो बैंक  ई-रुपी इश्यू करेंगे, जरूरी नहीं कि वो इसे स्वीकार भी करें । मतलब अगर किसी को एबीसी बैंक से जारी किया ई-रुपी वाउचर मिला तो जरूरी नहीं है कि वह बैंक उसे कैश करने की सुविधा भी दे । जिस शख्स के पास ई-रुपी वाउचर भेजने हैं, उसकी जानकारी मोबाइल नंबर के साथ बैंक को देनी होगी. बैंक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करेगा और ग्राहक को चिन्हित करके उसके मोबाइल नंबर पर ई-रुपी वाउचर भेज देगा ।

किन बैंकों में चलेगा ई-रुपी?
ई-रुपी पर बैंक दो तरह से काम करेंगे. एक वो बैंक जो ई-रुपी वाउचर जारी करेंगे. दूसरे वो जो इन्हें स्वीकार करेंगे. कुछ बैंक ऐसे भी हैं, जो दोनों काम करते हैं. फिलहाल 11 बैंक ऐसे हैं जो ई-रुपी को सपोर्ट करेंगे. अच्छी बात ये है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, पीएनबी एक्सिस बैंक और बैक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े बैंक इस वाउचर को इश्यू भी करते हैं और स्वीकार भी. कैनरा बैंक, इंड्सइंड बैंक, इंडियन बैंक, कोटक महिंद्रा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सिर्फ ई-रुपी वाउचर इश्यू करते हैं, स्वीकार नहीं करते ।

सोनाहातू: पांडुडीह के सतिघाट स्वर्ण रेखा नदी में बह गया 22 वर्षीय युवक

0

            युवक उदय महतो का फ़ाइल फ़ोटो

सोनाहातू: सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारेन्दा पंचायत के पांडुडीह सतिघाट स्वर्ण रेखा नदी में स्नान करने के दौरान 22 वर्षीय उदय महतो नदी के तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ रोजाना की तरह स्नान करने स्वर्ण रेखा नदी गया था। स्नान करने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना सोमवार सुबह साढ़े 7 बजे की है। घटना की सूचना पर सोनाहातू पुलिस एएसआई दलगोविंद महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ युवक को खोजने का प्रयास किया। लेकिन प्रयास असफल रहा। घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रमेश सिंह मुंडा,आजसू नेता अशोक महतो, गौतम सिंहदेव परिजनों के साथ युवक को खोजने का प्रयास किए, लेकिन युवक कही नही मिला।

शाम तक एनडीआरएफ टीम नही पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोश में थे

                        घर मे रोते- बिलखते परिजन

इधर ग्रामीणों ने यूवक कोखोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम की मांग किया। लेकिन, शाम तक एनडीआरएफ टीम नही पहुंचने पर ग्रामीण काफी आक्रोश में थे। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोगो के प्रति सरकार और प्रशासन संवेदनशील नही है। इधर युवक के परिजनों में रो -रो कर बुरा हाल है। युवक उदय महतो पांच परगना किसान कॉलेज बुंडू से इंटर कला का परीक्षा दिया है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दोस्तों के बीच काफी मिलनसार स्वाभाव का था। युवक के नदी में बह जाने से पूरे पांडुडीह गांव में शोक व्याप्त है।

हॉकी में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में

0
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से

टोक्यो ओलिंपिक का 10वां दिन भारत के लिए मिलाजुला रहा । महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । टोक्यो में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इकलौते घुड़सवार फवाद मिर्जा ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया लेकिन यहां वे 23वें स्थान पर रहे । निशानेबाजी में पिछले दिनों की तरह ही एक बार फिर से भारत को निराशा ही हाथ लगी । एथलेटिक्स के महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट के फाइनल में भारत की कमलप्रीत कौर मेडल नहीं जीत पाईं ।  लेकिन वह छठे नंबर रहीं जो पिछले 18 साल में ओलिंपिक के ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में किसी भी भारतीय का संयुक्त रूप से बेस्ट प्रदर्शन है ।

टोक्यो में महिला हॉकी टीम ने लहराया तिरंगा

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी की महिला खिलाड़ियों क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया । भारतीय महिलाओं ने बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी और पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हाराया । भारत के लिए एकमात्र गोल गुरजीत कौर खेल के 22 मिनट में दागा । पूरे मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाए रखा । ऑस्ट्रेलिया को सात पेन्लटी मिले, लेकिन वो एक भी गोल में तब्दील नहीं हो सका ।

सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा । अर्जेंटीना की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है ।

सीएम हेमन्त सोरेन ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला हॉकी टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया को परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर देश की बेटियों ने इतिहास रच दिया।

कमलप्रीत कौर छठे पायदान पर रहीं
भारत की कमलप्रीत कौर डिस्कस थ्रो के फाइनल में छठे नंबर पर रहीं. उन्होंने 63.70 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका. यह पदक जीतने के लिए काफी नहीं था. कमलप्रीत का पर्सनल बेस्ट 66 मीटर से ज्यादा का रहा लेकिन ओलिंपिक फाइनल में वह यह कारनाम नहीं कर सकीं. लेकिन छठे स्थान पर रहते हुए कमलप्रीत ने पिछले 18 साल में ओलिंपिक खेलों की ट्रेक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भारत की ओर से संयुक्त रूप से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. उनसे पहले 2004 एथेंस ओलिंपिक में अंजू बॉबी जॉर्ज लंबी कूद में पांचवें स्थान पर रही थीं.

शूटिंग में फिर हाथ लगी निराशा
शूटिंग के आज भारत के ऐश्वर्य प्रताप और संजीव सिंह राजपूत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. इवेंट के शुरुआत में नीलिंग राउंड में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने शानदार खेल दिखाया. पहली सीरीज में उन्होंने 199/200 का स्कोर हासिल किया. मगर नीलिंग राउंड में शानदार प्रदर्शन को ऐश्वर्य प्रोन राउंड में बरकार नहीं रखे सके.

एडवोकेट मनोज झा हत्याकांड की हो उच्च स्तरीय जांच

0
बड़कागांव विधायक ने झारखंड में एडवोकेट प्रोट्क्शन एक्ट लागू करने की मांग की
बड़कागांव विधायक ने झारखंड में एडवोकेट प्रोट्क्शन एक्ट लागू करने की मांग की

रांची ।बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने पिछले दिनों तमाड़, रांची में अपराधियों के हाथों मारे गये वकील मनोज झा हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. सोमवार को उन्होंने कहा कि न्याय की सेवा में लगे हुए व्यक्तियों की इस प्रकार हत्या कानून व्यवस्था में लोगों का विश्वास कम करती है. विगत कुछ दिनों पूर्व एक जज और एक विद्वान अधिवक्ता की सरेआम हत्या का मामला अत्यंत गंभीर स्थिति को दर्शाता है.

जिस तरह से राज्य सरकार ने पिछले दिनों जज उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने की अनुशंसा की, इसी तरह से मनोज झा की हत्या की घटना को भी गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच सरकार कराये. अधिवक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू हो ।

खुद रांची हाइकोर्ट में एडवोकेट हैं अंबा प्रसाद

अंबा प्रसाद रांची हाइकोर्ट में एडवोकेट भी हैं. मनोज झा हत्या के मसले को लेकर उन्होंने सोमवार को रांची में अधिवक्ता संघ के वरीय अधिवक्ताओं से मुलाकात की थी. इस दौरान मनोज झा की हत्या की घटना के प्रतिशोध में संघ ने एक शोक सभा का आयोजन किया.

फिक्की की ओर से आपदा में स्वास्थ्य हेल्थ फूड एंड न्यूट्रिशन वेबीनार का आयोजन

0

रांची। फिक्की की ओर से आपदा में स्वास्थ्य हेल्थ फूड एंड न्यूट्रिशन विषय पर वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है । अपने स्वागत भाषण में फिक्की के डायरेक्टर तरुण जैन ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है हर मनुष्य को अच्छे स्वास्थ्य का हक है । इस महामारी के दौर में यह और भी जरूरी और महत्वपूर्ण हो गया है कि मनुष्य अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें और अपने खानपान पर उचित ध्यान दें। फिक्की एक जवाब दे चेंबर है और इस महत्वपूर्ण विषय की गंभीरता को समझता है ।

डिपार्टमेंट ऑफ फूड  एंड कंज्यूमर अफेयर्स के एडिशनल सेक्रेटरी सतीश चंद्र चौधरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा उपहार है और इस महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। स्वस्थ जीवन शैली ही स्वस्थ रहने की कुंजी है। उन्होंने कहा कि डायरेक्टिव प्रिंसिपल्स में बताया गया है कि यह राज्य सरकार का दायित्व है की कि वह आम जनता की स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से ख्याल रखें। उन्होंने यह भी बताया एनएफएसए 80 करोड़ लोगों को अनाज उपलब्ध कराता है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड सरकार 1800000 टन भोजन मिड डे मील कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों तक पहुंच आती है। उन्होंने कहा कि राज्य के पास 25000 पीडीएस दुकानें हैं जोकि दो करोड़ 61 लाख लोगों को अनाज देती हैं इसके अंतर्गत 3 किलो चावल और 2 किलो गेहूं दिया जाता है।

किसने क्या कहा ?

सीबी चक्रवर्ती, वाइस प्रेसिडेंट एमवे इंडिया:

सीबी चक्रवर्ती ने कहा कि भारत में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री 14000 करोड की है, और इसमें महिलाओं की भूमिका बहुत ज्यादा है. यह क्षेत्र महिलाओं को स्वावलंबी बनाता है और साथ ही उन्हें रोजगार भी मुहैया कराता है

श्री धीरज सिंह , एमडी WeR1 लाइफ प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड:

धीरज सिंह ने कहा कि देश की हर राज्य सरकार ने इस महामारी की रोकथाम के लिए व्यापक कदम उठाएं हैं. उन्होंने कहा की डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और यह रोजगार का एक उत्तम साधन है

मुकेश सिन्हा संस्थापक और सीईओ आयुष्मान हेल्थ:

मुकेश सिन्हा ने कहा स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, और यह पैसों से नहीं खरीदी जा सकती. अगर ऐसा होता तो अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों में पूर्णिमा हमारी की वजह से इतनी मौतें नहीं होती. इसका सीधा मतलब यह है कि मनुष्य अपने को स्वस्थ रखकर शारीरिक धन को संचित कर सकता है

पीयूष जुनेजा, संस्थापक इंडियन वेदव्यास डॉट कॉम :

पीयूष जुनेजा ने कहा क्या भारतीय परिवार भी स्वस्थ भोजन और स्वस्थ जीवन शैली की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और अपने दैनिक भोजन में फूड सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया की प्राकृतिक पौधे जैसे तुलसी अश्वगंधा गिलोय मैं प्राकृतिक औषधीय गुण होते हैं और इन्हें नित्य भोजन में प्रयोग किया जा सकता है

मैथिली लेखक एवं संपादक केदार कानन की नई कृति “अक्ष पर नचैत” का लोकार्पण

0

रांची : मैथिली भाषा के वरिष्ठ कवि-कथाकार और भारती मंडन पत्रिका के यशस्वी संपादक केदार कानन की नई किताब “अक्ष पर नचैत” का सोमवार को हरमू में लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर मैथिली के कई साहित्यकार और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। कभी अपनी कविता के बाद वाली पीढ़ी को लहलहाते देखने वाले कवि केदार कानन अपने अग्रज रचनाकारों को भी बहुत आदर और आह्लाद के साथ याद करते हैं और इसी क्रम में उनकी यह नयी पुस्तक मैथिली के दिवंगत कवि – कथाकार – उपन्यासकार जीवकांत के पत्रों पर केंद्रित है।

कार्यक्रम में उपस्थित रांची दूरदर्शन के अवकाश प्राप्त निदेशक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि यह पुस्तक वस्तुतः जीवकांत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित संस्मरण है, जिसमें लेखक ने आदर के संग लेकिन बिलकुल तटस्थता के साथ उनके बारे में लिखा है। लेखक अमरनाथ झा ने कहा कि यह पुस्तक वस्तुतः बहुत पहले लिख ली गयी थी, जब जीवकांत जीवित ही थे और जीवकांत ने इस पुस्तक के प्रारंभिक अंश को पढ़ा भी था। कार्यक्रम में पूर्णिया से आये कवि और उपन्यासकार सुरेन्द्रनाथ मिश्र ने कहा कि पत्रों को आधार बनाकर लिखा गया यह संस्मरण तत्कालीन मैथिली जगत का विलक्षण इतिहास पेश करता है।

रांची स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अवकाश प्राप्त मुख्य प्रबंधक बदरीनाथ झा ने इस पुस्तक की प्रशंसा करते हुए इसे बेहद पठनीय बताया। कवयित्री एवं कथाकार सुस्मिता पाठक ने कहा कि इस किताब के बहाने मैथिली की एक मनोरंजक दुनिया पाठकों के सामने खुलती है, जो विशिष्ट है। लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद किरण झा, वन्दना झा और कडरू स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक पशुपति नाथ झा ने इस पुस्तक का स्वागत करते हुए कहा कि इसके जरिए जीवकांत को समझने का एक नया रास्ता खुलेगा। अंत में लेखक केदार कानन ने कहा कि जीवकांत ने इस किताब को प्रकाशित कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया था, लेकिन अफ़सोस कि उनके जीवन काल में यह प्रकाशित नहीं हो पायी।

कार्यक्रम में मौजूद साहित्यकारों एवं साहित्यप्रेमी अमीषा झा, सुयश वत्स एवं ऋजिश्वा आदि ने लेखक को इसके प्रकाशन के लिए बधाई दी।

सरना स्थल की जमीन पर किसी भी हालत में कब्जा नहीं होने देंगे

0
नयासराय कुटे में ग्रामीणों के द्वारा सरना स्थल में वृक्षारोपण
नयासराय कुटे में ग्रामीणों के द्वारा सरना स्थल में वृक्षारोपण

रांची । नयासराय कुटे में ग्रामीणों के द्वारा सरना स्थल(टंगरा) में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के पूर्व ग्रामीणों की बैठक भी बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल खिजरी के लोकप्रिय विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि आज जिस सरना स्थल पर हमलोग वृक्षारोपण कर रहें हैं । इस जमीन को कभी छीनने नही देंगे हर हाल में हम आप ग्रामीणों के साथ मिलकर इस सरना स्थल को बचाने की लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे ।

ग्रामीणों की सहमति से विधायक राजेश कच्छप ने 9 अगस्त को सरना स्थल में आदिवासी दिवस मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि इस आदिवासी दिवस में कम से कम 15 गाँव के लोग शामिल होंगे।

हटिया विस्थापित परिवार समिति के अध्यक्ष पंकज शाहदेव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं है बल्कि हम सब ग्रामीण की लड़ाई है इसलिए हम सबको एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़नी पड़ेगी।  पंकज शाहदेव ने विधायक राजेश कच्छप का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विधायक राजेश कच्छप हम विस्थापितों के दर्द को भलीभांति समझते हैं और यही कारण है कि विस्थापितों की हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष कर रहें है।

बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद ने कहा कि हम लोगों की इस लड़ाई को हमलोग विधायक के मार्गदर्शन में लड़ेंगे और जिस इमानदारी और निस्वार्थ भावना के साथ राजेश कच्छप जी हमलोगों को सहयोग कर रहें हैं, हमलोग निश्चित रूप इस लड़ाई को जीतेंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुटुवा पंचायत की सरपंच नरमी गाड़ी,कांग्रेस नेता माधो कच्छप, रमेश कुमार राम,दीपक मुण्डा,सोमारी देवी,रीतू गाड़ी, संजू देवी,अनुप तिर्की,सुरेश बैठा सहित सैंकड़ो महिला-पुरुष शामिल हुए।

झारखंड सरकार अपने पैसों से कराए जातिगत जनहणना

0
झारखंड सरकार अपने पैसों से कराए जातिगत जनहणना- डाॅ. राकेश किरण महतो
झारखंड सरकार अपने पैसों से कराए जातिगत जनहणना- डाॅ. राकेश किरण महतो

रांची । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राकेश किरण महतो ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिख कर झारखण्ड राज्य में जातिगत जनगणना करवाने का अनुरोध किया है। डाॅ. महतो ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना करवाये जाने का प्रावधान है जिसके माध्यम से देश के नागरिकों के विकास हेतु नीति निर्धारण किया जाता है। केन्द्र की पूर्ववती यूपीए सरकार द्वारा वर्ष 2011 में पहली बार देश के सभी राज्यों में सघन रूप से वैज्ञानिक पद्धति अपनाते हुए नागरिकों का सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना करवाया गया। परन्तु केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा इस जनगणना के जातिगत आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया गया, जो अत्यन्त ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होने कहा कि 2021 में भी जनगणना प्रस्तावित है परन्तु भारत सरकार द्वारा संसद के मानसून सत्र में लिखित रूप से यह बताया गया है कि उक्त जनगणना भी जाति आधारित नहीं होगी। इससे पिछड़ा वर्ग, अनु0 जाति, अनु0 जनजाति एवं अन्य कमजोर वर्ग के लोगों की वास्तविक संख्या का सही आकलन नहीं हो सकेगा, और न ही समुचित नीति निर्धारण हो पायेगा।

राकेश किरण महतो ने लिखा है कि यदि भारत सरकार द्वारा जातीय जनगणना नहीं करायी जाती है तो अनुरोध होगा कि झारखण्ड सरकार अपने संसाधन से राज्य में जातीय जनगणना करवाये ताकि राज्य में निवास करने वाले सभी वर्गों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति का पता चल सके एवं तदनुसार उनकी उन्नति हेतु सरकार द्वारा कदम उठाये जा सकें ।

एमएसएमई के भुगतान से जुड़े विवादों का शीघ्र समाधान जरूरी : महेश पोद्दार

0
राज्यसभा में सांसद पोद्दार ने उठाया प्रश्न, एमएसएमई मंत्री राणे ने दी जानकारी
राज्यसभा में सांसद पोद्दार ने उठाया प्रश्न, एमएसएमई मंत्री राणे ने दी जानकारी

रांची : झारखंड से राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने सरकार से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के भुगतान से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र निपटारे का आग्रह किया है| महेश पोद्दार ने कहा कि भुगतान संबंधी विवादों में विलंब से छोटे उद्योगों के समक्ष कार्यशील पूंजी का अभाव हो जाता है जो अंततः राजस्व और रोजगार पर भी प्रतिकूल असर डालता है|

महेश पोद्दार के सवाल के जवाब में मंत्री नारायण राणे ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमईडी) अधिनियम, 2006 की धारा 18 की उप धारा 3 में यह प्रावधान है कि इस अधिनियम के प्रावधानों के तहत समझौता विफल होने की स्थिति में सूक्ष्म और लघु उद्यम सुविधा परिषद (एससीएफसी) मध्यस्थता हेतु विवाद पर स्वयं कार्यवाही करेगी या इसे इसी तरह की मध्यस्थता के लिए वैकल्पिक विवाद समाधान सेवायें प्रदान करनेवाली किसी संस्था अथवा केंद्र को भेज देगा|

साथ ही, एमएसएमईडी अधिनियम, 2006 की धारा 18 की उप धारा 4 में यह प्रावधान है कि वैकल्पिक विवाद समाधान सेवायें प्रदान करनेवाली एमएसईएफसी अथवा केंद्र के पास आपूर्तिकर्ता और क्रेता के बीच किसी भी विवाद में इस धारा के तहत मध्यस्थता करता अथवा समझौता कर्ता के रूप में कार्य करने का अधिकार होगा|

इसके अलावा, आरबीआई द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार कार्य करनेवाला ट्रेड रिसीवेबल डिस्काउंटिंग प्रणाली (टीआरईडीएस) नामक एक तंत्र भी उपलब्ध है| यह विभिन्न फाईनेन्सर के माध्यम से एमएसएमई को ट्रेड रिसीवेबल्स में छूट की सुविधा प्रदान करने का एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है| भारत सरकार ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और 500 करोड़ रुपये या उससे अधिक के टर्नओवर वाली सभी कंपनियों को ट्रेडस में शामिल होने का निर्देश जारी किया है|

केरल में बेकाबू हुआ कोरोना

0

Delhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में सक्रिय मामले 2,766 बढ़े हैं और वर्तमान में इनकी संख्या 4.10 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान पूरे देश में 40 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं, जिनमें 20 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। मरीजों के उबरने की दर लगातार कम हो रही है।

केरल में सप्ताह के आखिर यानी शनिवार और रविवार को पूर्ण लाकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट नहीं आ रही है। पिछले छह दिनों से लगातार राज्य में 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं और इसके चलते सक्रिय मामलों में भी वृद्धि हो रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई एक बार फिर गंभीर होती नजर आ रही है।

जंगलराज की ओर बढ़ रहा है झारखंड: दीपक प्रकाश

0
झारखंड में अघोषित आपातकाल, रूपा तिर्की हत्याकांड में सरकार की संलिप्ता का लगाया आरोप
झारखंड में अघोषित आपातकाल, रूपा तिर्की हत्याकांड में सरकार की संलिप्ता का लगाया आरोप

झारखंड में गिरते कानून व्यवस्था को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है। लॉ एंड ऑर्डर बद से बद्तर हो चुका है। जंगल राज की आहट महशुश हो रही है। 19 महीने के कार्यकाल में 2978 हत्या, 2711 दुष्कर्म, 2400 अपहरण, 538 नक्सल वारदात, 1226 लूट – डकैती, 41 लोगों की डायन हत्या से राज्य की जनता भयभीत है। कुल मिलाकर दस हजार से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हुए हैं जो हेमन्त सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। लगभग 5 लोगों का प्रत्येक दिन हत्या, दुष्कर्म और अपहरण हो रहा है।

रूपा तिर्की मामले में भी सीबीआई जांच की अनुशंसा करे हेमन्त सरकार

श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा की मांग और झारखण्ड की जनता की भावनाओं के सामने राज्य सरकार को झुकना पड़ा और जज उत्तम आनंद हत्या की जांच सीबीआई से कराने के लिए अनुशंसा करनी पड़ी। उत्तम आनंद की हत्या के बाद सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने हेमन्त सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाशाली रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्याकांड में अब तक सीबीआई जांच के आदेश नहीं देने की नीति ने स्पष्ट कर दिया है कि इस हत्याकांड में कहीं न कहीं दाल में काला है।

लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अपमानित कर रहा यूपीए गठबंधन

कांग्रेस सहित यूपीए गठबंधन दलों के द्वारा लोकसभा एवम राज्य सभा की कार्यवाही को बाधित किये जाने पर श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा नही है। सदन का सत्र जनता की गाढ़ी कमाई चलता। सदन में प्रश्नकाल,शून्यकाल को बाधित कर ये पार्टियां जनता के सवालों से भाग रही हैं।

सवा तीन लाख रिक्त पड़े पदों पर बहाली करे हेमन्त सरकार, 20 अगस्त से भाजपा करेगी आंदोलन

दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार ने रोजगार के मुद्दे पर सर्वाधिक युवाओं को ठगने का कार्य किया है। नियुक्ति वर्ष, प्रत्येक वर्ष 5 लाख की नौकरी, अन्यथा सन्यास लेने के मामले में धोखा दिया है। 3.29 लाख पद रिक्त पड़ा हुआ है। पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी, संविदाकर्मियों को धोखा दिया है। जेपीएससी परीक्षा मामले में हाईकोर्ट का निर्देश पालन करने में चेयरमैन कठघरे में हैं। नौजवानों की लड़ाई में भाजपा कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी। कोरोना काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा संघर्ष किए जाने पर, किसानों के मुद्दे पर संघर्ष किए जाने पर 171 लोगों पर एफआईआर किया, जबकि कांग्रेस राजभवन के समक्ष कानून को ताख पर रखकर प्रदर्शन कर रही है। यह दोहरा चरित्र है।

पहले पुनर्वास फिर विस्थापन करे हेमन्त सरकार

दीपक प्रकाश ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रही है। राज्यसभा और लोकसभा में बेवजह गतिरोध कर समय की बर्बादी कर रही है। जनता के टैक्स के पैसे से सदन चलता है। इसके साथ ही उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर चलाए जा रहे अभियान को लेकर कहा कि हेमन्त सरकार पहले पुनर्वास करे फिर विस्थापन करे। बारिश में आशियाना उखाड़ना कतई ठीक नहीं। यह अघोषित आपातकाल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरआरडीए के माध्यम से भर्ष्टाचार का नया खेल शुरू हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में भी नोटिस दिया जा रहा है। यह काला कानून है। साथ ही उन्होंने हेमन्त सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार पैसे के अभाव में झूठा रोना रो रही है जबकि डीएमएफटी में पांच हजार करोड़ से ज्यादा पैसा पड़ा हुआ है। जो की आपदा से संबंधित जिले के विकास के लिए आवंटित है। किंतु इस सरकार में विकास के लिए रोडमैप नहीं है।

भारत और चीन

0

Delhi ANI: भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की बैठक का 12वां दौर सोमवार को भारत की ओर चुशुल-मोल्दो सीमा मिलन स्थल पर आयोजित किया गया। दोनों देशों ने सोमवार को कहा कि एक व्यापक संघर्ष पर चिंताओं के बीच भारत और चीन अपनी विवादित सीमा पर तनाव कम करने के उद्देश्य से बातचीत जारी रखेंगे। दोनों आर्थिक दिग्गजों के सैनिकों का विवादित क्षेत्र में सामना करना जारी है। भारतीय और चीनी सेना के एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच स्पष्ट और गहन विचारों का आदान-प्रदान हुआ और तेजी से मतभेदों को हल करने के लिए सहमत हुए। दोनों पक्ष इस बात पर भी सहमत हुए कि अंतरिम में वे स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रभावी प्रयास जारी रखेंगे और संयुक्त रूप से शांति और धैर्य बनाए रखेंगे।

अमन साहू के कहने पर हरि ने रचा था षड़यंत्र, दहशत फैलाने के लिये अशोका बिल्डकाॅन के कैंप पर की थी फायरिंग, रांची से आया था एक गुर्गा, अपराधियों ने किया था तकनीक का इस्तेमाल

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। मोहम्मदगंज के लटपौरी स्थित अशोक बिल्काॅन कंपनी कैंप पर आठ जुलाई को हमला अपराधी अमन साहू के कहने पर हुआ था। इसके लिये स्थानीय युवकों का इस्तेमाल किया था। इस हत्याकांड में शामिल बारालोटा बस्तीपर निवासी रोहित तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी व हैदरनगर के पंसा के रघुनाथपुर गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रूपेश वर्तमान में जनकपुरी मुहल्ले में रहता है। इन अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो कारतूस व दो मोबाइल बरामद किया गया है। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि फरवरी 2021 में पंड़वा थाना अंतर्गत कजरी स्थित रेलवे लाइन निर्माण कंपनी में लगी कंपनी के कैंप पर हमला हरि तिवारी के इशारे पर उसके भाई बिटू तिवारी व छोटू पांडेय ने कराया था और इन दोनों घटना को अंजाम देने के लिये हथियार की आपूर्ति हरि तिवारी गैंग के मुख्य कर्ताधर्ता दीपक पांडेय उर्फ दीपू पांडेय ने की थी। उन्होंने बताया कि मोहम्मदगंज में घटना को अंजाम देने के लिये अमन साहू ने रांची से अपने गैंग के एक सदस्य को दो बाइक के साथ पलामू भेजा था। उसे रांची लाने के लिये अभिनव तिवारी व रोहित तिवारी रांची गये थे। मेदिनीनगर पहुंचने पर दीपक ने इन्हें पैसा व हथियार मुहैया कराया था। इस घटना को अंजाम देने के लिये अपराधियों ने तकनीक का इस्तेमाल किया था। घटना से पूर्व स्थानीय युवक रिशु सिंह व प्रेम सिंह ने कैंप परिसर की वीडियोग्राफी कर अपराधियों को व्हाट्सअप पर वीडियो भेजा। वहीं, घटना के दौरान अमन व हरि तिवारी अपराध में शामिल सभी गुर्गाें से लगातार संपर्क में थे और गाइड भी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तार के लिये हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी ने ही दोनों को अनुसंधान के गिरफ्तार किया है। एसआईटी में शामिल पुरस्कृत हुए पुरस्कृत मोहम्मदगंज में गोलीबारी कांड में शामिल एसआईटी को पलामू एसपी ने पुरस्कृत किया है। हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश को प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं हुसैनाबाद अंचल के पुलिस निरीक्षक रविसंजय टोप्पो, मोहम्मदगंज थाना के पुअनि मनोज कुमार, अजय केरकेटा व आशीष कुमार को दो-दो हजार, हुसैनाबाद महिला थाना के एएसआई मंटुष्ट महतो, टीओपीटॅ प्रभारी रामजीत सिंह, टीओपी थ्री प्रभारी अभिमन्यु कुमार, हवलदार मंजूर आलम व विनोद तिर्की को 15-15 सौ, पुलिस जवान रंजन टूटी, सुप्रीयन लकड़ा, शंकर गंझू, सिकंदर भगत, प्रदीप कुमार सिंह भगत, राजीव पन्ना, अनुज चैधरी, एसपी कार्यालय के आरक्षी रामजीत बास्की व अमित तिवारी को एक-एक हजार रूपया देकर पुरस्कृत किया गया है।

आदित्यपुर: मुस्लिम बस्ती से 540 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

0

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते एसपी आंनद प्रकाश

सरायकेला: सरायकेला जिला में लगातार कार्रवाई के बाद भी ब्राउन शुगर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र से ब्राउन शुगर कारोबारी दबोचे जा रहे हैं। बावजूद इसके यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वही इसी कड़ी में एक बार फिर से आदित्यपुर थाना कि पुलिस ने दो लोगो को 540 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के समीप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक का नाम इम्तियाज खान है,जबकि, दूसरा अभियुक्त का नाम जहाँगीर आलम है। ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दोनों अभियुक्त आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए सरायकेला के एसपी आनंद प्रकाश ने बताया, कि आदित्यपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी प्रातः कालीन गस्ती कर रहे थे, गस्ती के क्रम में मुस्लिम बस्ती की ओर जा रहे थे, तभी दो व्यक्ति संदेहस्पद स्थिति में देखा गया। उन दोनों को रुकने के लिए बोला गया। लेकिन, वो दोनो पुलिस को देखकर भागने लगे, तो पुलिसकर्मियों के द्वारा दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया गया तथा बारी बारी से नाम पता पुछा गया। तो एक में अपना नाम इम्तियाज खान बताया। जबकि, दूसरे ने अपना नाम जहाँगीर आलम बताया।

दोनो गिरफ्तार अभियुक्त में पुलिस को बताया कि दोनों ब्राउन सुगर बेचने के लिए आए थे। औऱ पुलिस को आते देखकर हमलोग भागने लगे और ब्राउन सुगर को रास्ते में फेक दिए। फेंके गये ब्राउन सुगर को पुलिस द्वारा जप्त किया गया। जप्त सभी ब्राउन सुगर जो कुल 540 पुडिया काला रंग के प्लास्टिक में बधा हा था। जिसका कुल वजन करीब 56.03 ग्राम है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी चंदन कुमार वत्स, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो आदि उपस्थित थे।