[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/UjjwalDuniya-08-August.pdf” title=”UjjwalDuniya 08 August”]
विधायक भूषण बाड़ा के पहल पर सिमडेगा में बनेगा पहला कोल्ड स्टोरेज

कोल्ड स्टोर उपलब्ध होने के बाद किसानों को इस समस्या से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा और वे मन मुताबिक खेती कर पाएंगे।जल्द सभी किसानों को दोहरी खेती का लाभ दिलाने का किया जाएगा प्रयास: भूषण बाड़ा
झारखंड के पारा टीचर होंगे नियमित, 5200

नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
Delhi:भारत के 23 वर्षीय युवा जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक एथलीट) नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए इतिहास रच दिया। भारत के ओलिंपिक इतिहास में पहली बार नीरज चोपड़ा के रूप में किसी एथलीट ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता और देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया। इस खेल में नीरज से पहले किसी भी एथलीट ने ये कामयाबी हासिल नहीं की थी। वो देश के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले एथलीट बन गए।
फाइनल राउंड में नीरज चोपड़ा ने कमाल कर दिया और ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बने। यही नहीं उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारत को
पहला गोल्ड मेडल भी दिलाया। इसके अलावा वो भारत की तरफ से ओलिंपिक इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले शूटर अभिनव बिंद्रा ने ये कमाल 2008 बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में किया था।
जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी
नई दिल्ली। देश में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यह देश में उपलब्ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्सीन होगी। सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड (ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका), भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और डॉ. रेड्डीज की स्पूतनिक वी (रूस की वैक्सीन) पहले से ही उपलब्ध हैं।
भारत में इस वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 7 अगस्त 2021 को, भारत सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन COVID19 सिंगल-डोज़ वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) जारी किया, ताकि 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों में COVID को रोका जा सके।
धनबाद लाठीचार्ज पर कांग्रेस आगबबूला, SDM के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग
धनबाद में मंत्री बन्ना गुप्ता के दौरे के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ़ कांग्रेस के विधायकों में जबरदस्त नाराज़गी है । कांग्रेस के नेताओं ने एकजुट होकर SDM के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छात्र पहले से ही दुःखी हैं, उनपर लाठियां बरसाना अमानवीय- अंबा प्रसाद
बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा है कि धनबाद में छात्राओं पर लाठी बरसाना अमानवीय है। दोषी पदाधिकारियों पर जांच कर कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि कोरोना में बच्चों का शैक्षिक विकास अत्यधिक प्रभावित हुआ है। उनके साथ सहानभूति की आवश्यकता है। JAC के परिणामों को लेकर उठ रहे मांगों पर परिषद को विचार कर छात्र हित में समाधान निकालना चाहिए।
SDM साहब को छात्रों और अपराधियों में अंतर समझने की जरूरत: कुमार राजा
कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राजा ने सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि धनबाद में छात्रों पर हुए लाठी चार्ज का घोर विरोध करता हूँ। किसी भी परिस्थिति में यह उचित नहीं है । SDM साहब को अपराधी और छात्र में अंतर समझने की ज़रूरत है । छात्रों के मामले को संवाद से सुलझाना है ,
हमारे सरकार का यह चरित्र नहीं होना चाहिए ।
छात्रों के साथ इस तरह की बर्बरता अस्वीकार- पूर्णिमा नीरज सिंह

झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ़ गुस्सा जताते हुए कहा कि कोरोना,लॉक्डाउन का दंश झेल रहे बच्चों और उनके भविष्य के साथ यह बर्ताव अस्वीकार्य अपराध है पर मासूम बच्चियों को गुमराह कर ओछी राजनीति का हिस्सा बनाना भी अपराध है।झारखंड अधिविद परिषद को भी इस अवसादित समय में अपनी ज़िम्मेदारी तय करनी होगी ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो।
राज्य सहयोग करें तो हर अस्पताल में होंगे जन औषधि केंद्र

रांची : भारत सरकार लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध कराने के अभियान के तहत देश भर में सरकारी जेनेरिक दवाओं की दुकान “जन औषधि केंद्र” की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत है| लेकिन, झारखण्ड सहित कई राज्य सरकारों के असहयोग के कारण इसका अपेक्षित विस्तार नहीं हो पा रहा है|
राज्यसभा में शुक्रवार को सांसद महेश पोद्दार ने प्रश्न के माध्यम से यह मुद्दा उठाया जिसका उत्तर देते हुए स्वास्थ्य तथा रसायन एवं ऊर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने जन औषधि केंद्रों से संबंधित विवरण दिया|
उन्होंने बताया कि सरकार ने 02 अगस्त 2021 तक देश के सभी जिलों को कवर करते हुए 8,001 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले हैं और मार्च 2025 तक लगभग 10,500 जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य है| राज्य सरकारों से समय-समय पर अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के परिसरों में जन औषधि केंद्र खोलने की सुविधा के लिए किराया रहित स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है| 02 अगस्त 2021 की स्थिति के अनुसार, सरकारी परिसर के अंदर लगभग 1,012 केंद्र काम कर रहे हैं|
जन औषधि केंद्रों को दवाईयों के लॉजिस्टिक और वितरण को सहायता प्रदान करने के लिए 37 वितरकों का एक देशव्यापी नेटवर्क भी स्थापित किया गया है| सरकार ने हाल ही में स्टोर मालिकों को दिये गए प्रोत्साहन को वर्तमान 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5.00 लाख रुपये कर दिया है|
महेेश पोद्दार ने कहा कि यदि राज्य सरकार राज्य के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्रों के संचालन में रुचि दिखाये तो गरीबों को सस्ती और प्रामाणिक दवायें उपलब्ध हो सकेंगी| उन्होंने याद दिलाया कि राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र की खराब हालत के बारे में वे कई बार ध्यान आकृष्ट कर चुके हैं| राज्य के दूसरे सरकारी अस्पतालों की हालत तो रिम्स से भी ज्यादा खराब है|
07 AUGUST 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-07-August.pdf” title=”Ujjwal Duniya 07 August”]









