[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-11-August.pdf” title=”Ujjwal Duniya 11 August”]
रांचीः हिंडाल्को में बॉयलर फटने से 11 मजदूर घायल

हिंडाल्को के मूरी स्थित प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूर घायल हो गए जबकि हिंडाल्को के प्रवक्ता राजीव कुमार 10 मजदूरों के घायल होने की बात कह रहे हैं। घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद रांची के अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।
कास्टिक पाउडर बनाने के दौरान हुआ हादसा
प्लांट के सूत्रों के मुताबिक, वहां कास्टिक पाउडर का निर्माण हो रहा था। वहां से निकला कचरा लिकर पाइप के जरिए बाहर आता है। इस दौरान यह ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए। प्रबंधन की ओर से घटनास्थल पर जाने से रोक दिया गया है। उस पूरे एरिया को ब्लॉक किया गया है। घायलों में 2 सुपरवाइजर हैं, बाकी 9 स्थायी मजदूर हैं।
कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है- हिंडाल्को
हिंडाल्को प्रबंधन किसी भी बड़ी घटना से इनकार कर रहा है। PRO राजीव कुमार ने बताया कि बॉयलर फटने से इस 10 लोग घायल हुए हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के अस्पताल में भेज दिया गया है। कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।
कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

रांची की पूर्व मेयर और सीनियर कांग्रेस नेता रमा खलखो ने पार्टी के एक प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की शिकायत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. रामेश्वर उरांव और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से की है। इस मामले में शिकायत के आधार पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। शिकायत के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बुलावे पर आयोजित बैठक से लौट रहीं रमा खलखो की आलोक दूबे से बकझक हुई।
केशव महतो कमलेश के लिए कही गंदी बात
दूबे पर आरोप है कि उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की और ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे आम तौर पर एक महिला के सामने नहीं बोला जाता है। इस मामले रमा खलखो ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को भी शिकायत की एक प्रति भेजी है।
छठी जेपीएससी के अभ्यर्थियों की अभी नहीं जाएगी नौकरी, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश
रांची । छठी झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) के सफल और सेवा ज्वाइन कर लेने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बरकरार रखने के लिए कहा है। यानी जो जहां, जिस पोस्ट पर नौकरी ज्वाइन कर चुके हैं वे काम करते रहेंगे। अभी इसमें कोई छड़छाड़ नहीं किया जाएगा।

छात्रों ने एकल पीठ के आदेश के खिलाफ दायर की थी याचिका
हाईकोर्ट की ही एकलपीठ ने 7 जून को छठी जेपीएससी की मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया था और सरकार को आठ सप्ताह में नई मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्देश दिया था। इस आदेश से 100 से अधिक सफल उम्मीदवारों की नौकरी जाने का खतरा था। इसके बाद 140 सफल उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में एकलपीठ के आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी।
अब 28 सितंबर को होगी इस मामले की अगली सुनवाई
मंगलवार को चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में इसकी सुनवाई हुई। अदालत ने एकलपीठ में मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली सभी प्रार्थियों को इस मामले में प्रतिवादी बनाने के लिए नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए सुनवाई 28 सितंबर निर्धारित कर दी।
सरकार एकलपीठ के आदेश से सहमत
सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि राज्य सरकार ने एकल पीठ के आदेश के पालन का निर्णय लिया है। इसी कारण सरकार की ओर से अपील दाखिल नहीं की गई है। जेपीएससी ने भी राज्य सरकार के निर्णय पर सहमति जताई।
टोक्यो ओलंपिक में भारत के अबतक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के पीछे है मोदी सरकार की रणनीति

रांची : ओलंपिक खेलों में इस बार भारत को अबतक की सर्वश्रेष्ठ सफलता अनायास नहीं मिली है| इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की रणनीति, तैयारी, समर्थन और प्रतिबद्धता है| राज्यसभा में सांसद महेश पोद्दार के प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने उन पहलों का विवरण दिया जिसकी वजह से भारत ओलंपिक में अबतक का सबसे शानदार प्रदर्शन कर सका और उज्ज्वल भविष्य की संभावनायें दिख रही हैं|
मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम शुरू की, जिसे अप्रैल 2018 में संशोधित किया गया| इस स्कीम के तहत सरकार विदेशी प्रशिक्षण, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, उपकरण और कोचिंग शिविर जैसी सुविधायें सभी संभावित खिलाड़ियों को दी जा रही हैं|
अनुराग ठाकुर ने बताया कि ओलंपिक खेलों की उन खेल विधाओं, जिनमें भारत ने पिछले एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते या जिनमे 2024 (पेरिस) और 2028 (लॉस एंजिल्स) के आगामी ओलंपिक खेलों में भारत की पदक जीतने की प्रबल संभावना है, पर ध्यान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए खेल विधाओं की उच्च प्राथमिकता श्रेणी बनाई गई है| इस समय 9 खेल विधायें उच्च प्राथमिकता के रूप में वर्गीकृत की गयी हैं, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, निशानेबाजी, टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती, तीरंदाजी और मुक्केबाजी शामिल है|
इसके अलावा खेल संघों को प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के लिए पर्याप्त फंड दिया जा रहा है| खेलों इण्डिया स्कीम के तहत लगभग 3000 युवा खिलाड़ियों को निरंतर सहायता दी जा रही है| उत्कृष्ट खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देने, उन्हें और बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित करने और युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति आकर्षित करने के लिए प्रेरक रोल मॉडल के रूप में कार्य करने के लिए इन खिलाड़ियों को अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है| इनमें अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में विजेताओं और उनके कोचों को विशेष नकद पुरस्कार, मेधावी खिलाड़ियों को पेंशन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्याण कोष, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार आदि शामिल हैं|
हीरो शोरूम में 11वीं वर्षगाँठ पर कट केक,ग्राहकों को दिया गया ऑफर
उज्ज्वल दुनिया
हेरहंज
हेरहंज प्रखण्ड स्थित हीरो शोरूम में 11 वीं वर्षगाँठ मनाई गई। शोरूम में केक काटकर वर्षगांठ के रूप में मनाया गया।राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि टुनु राम व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रंजीत जायसवाल ने सँयुक्त रूप से केक काटा गया।वही मौजूद लोगों के बीच मिठाई का भी वितरण किया गया।बता दे कि हिरो कम्पनी अपनी 11वीं वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों को विशेष ऑफर भी दिया गया।मौके पर शोरूम के प्रोपराइटर संतोष यादव ने बताया की 2011 में हीरो होंडा कम्पनी से अलग होकर हीरो कम्पनी ने अपनी बाइक बाजार में उतारी दी।जिसके बाद लगातार अच्छा परफॉर्मेंस की ।इसी के अवसर में पूरे देश के हीरो शोरूम वर्षगांठ के रूप में मनाया गया।उन्होंने बताया कि कम्पनी की ओर से ग्राहकों को विशेष छूट भी दिया गया।साथ ही कहा कि विशेष छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं और फाईनेंस की भी सुविधा यहां उपलब्ध हैं।मौके पर बिंदेश्वर यादव,छोटू जायसवाल, पीकू गुप्ता,विकास जायसवाल, प्रदीप यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट: देर रात कपिल सिब्बल के घर जुटे तमाम विपक्षी दल

सोमवार देर रात डिनर के बहाने कांग्रेस के जी-23 नेताओं और विपक्षी दलों के महत्वपूर्ण नेताओं के बीच पहली बार कोई औपचारिक बैठक हुई । कपिल सिब्बल के घर जुटे नेताओं ने भाजपा को हराने के लिए एकजुटता को जरुरी बताया। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को संगठनात्मक सुधार के लिए पत्र लिखने वाले जी-23 के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे ।
विपक्षी दलों से कौन-कौन हुए शामिल?
कपिल सिब्बल के घर पर सोमवार देर रात आयोजित इस बैठक में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के लालू प्रसाद यादव, राकांपा (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) सुप्रीमो शरद पवार, समाजवादी पार्टी (एसपी) के अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव, माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) के सीताराम येचुरी, भाकपा (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और टीएमसी के डेरेेक-ओ-ब्रायन मौजूद थे।
जी-23 से कौन-कौन हुए शामिल?
मेजबान कपिल सिब्बल के अलावा गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी, पी चिदंबरम और शशि थरूर इस बैठक में शामिल हुए । ये सभी नेता सोनिया गांधी को संगठनात्मक बदलावों के लिए चिट्ठी लिखने में शामिल थे ।
और कितने लोग इस बैठक में थे मौजूद?
शिवसेना के संजय राउत, आप (आम आदमी पार्टी) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन, बीजद (बीजू जनता दल) नेता पिनाकी मिश्रा और अमर पटनायक, द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) के तिरुचि शिवा और टी के एलनगोवन, रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के जयंत चौधरी और टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) के नेता भी रात्रिभोज में शामिल हुए ।
तीसरे मोर्चे पर सवाल पूछने पर सवाल पूछने पर शिवसेना के संजय राऊत ने कहा कि सही समय आने दीजिये, आपलोगों को सब पता चल जाएगा।
यूपी: 39 जातियों को ओबीसी में शामिल करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश की 39 जातियों को ओबीसी में शामिल करेगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। संसद के दोनों सदनों से ओबीसी आरक्षण बिल एक-दो दिन में पास हो जाएगा। जैसे ही राष्ट्रपति इसकी मंजूरी देंगे, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार इन 39 जातियों को ओबीसी में शामिल कर देगी ।
उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या की 54% आबादी पहले ही ओबीसी सूची में शामिल
प्रदेश में इस समय कुल 79 जातियां ओबीसी की सूची में शामिल हैं। इनकी आबादी प्रदेश की कुल जनसंख्या का 54 प्रतिशत मानी जाती है। उप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन यशवंत सैनी ने बताया कि अब तक उनके पास कुल 70 जातियों के प्रतिविदेन आए थे जिनमें से 39 प्रतिवेदनों को मानकों के आधार पर विचार करने के लिए चयनित किया गया है। इनमें से 24 जातियों की आबादी व अन्य विषयों पर सर्वे करवाया जा चुका है।
जातियां जो ओबीसी में शामिल हो सकती हैं
भूर्तिया, अग्रहरि, दोसर वैश्य, जैसवार राजपूत, रूहेला, मुस्लिम शाह, मुस्लिम कायस्थ, हिन्दू कायस्थ, बर्नवाल, कमलापुरी वैश्य, कोर क्षत्रिय राजपूत, दोहर, अयोध्यावासी वैश्य, केसरवानी वैश्य, बागवान, ओमर बनिया, माहौर वैश्य, हिन्दू भाट, भट्ट, गोरिया, बोट, पंवरिया, उमरिया, नोवाना, मुस्लिम भाट।
इन जातियों के लिए सर्वे होगा
विश्नोई, खार राजपूत, पोरवाल, पुरूवार, कुन्देर खरादी, बिनौधिया वैश्य, सनमाननीय वैश्य, गुलहरे वैश्य, गधईया, राधेड़ी, पिठबज।
10 AUGUST 2021
[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-10-AUGUST.pdf” title=”Ujjwal Duniya 10 AUGUST”]
भाजपा नेता के प्रयास से मृतक के परिजन को मिला चार लाख
उज्ज्वल दुनिया
मुकेश
चंदवा
प्रखंड के बारी पंचायत के परसाटाड़ के रहने वाले बंधन गंझु के ब्रजपात से मृत्यु हो गई थी। बंधन के मृत्यु हो जाने के बाद से परिवार में अंधेरा सा छा गया। पत्नी राजपतिया देवी ने कहा कि हम लोग इतना गरीब है। कि अपने बच्चों को ठीक से भोजन भी नही करा पा रही थी। हम सोचने लगे कि बच्चो को कैसे जीविकोपार्जन किया जाएगा। इधर भाजपा नेता विजय कुमार दुबे के प्रयास से मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की कल्याण विभाग से राशि दिलाने का काम किया। राजपतिया देवी ने श्री दुबे को कहा कि ये मेरे लिए भगवान है। बताते चले कि विजय कुमार दुबे कम से कम एक सौ ब्रजपात से मृत परिजनों को चार चार लाख रुपये कल्याण विभाग से दिलाने का कार्य किया है। श्री दुबे ने कहा कि ऐसे दुखी व्यक्ति को मदद करने से मुझे खुशी मिलती है। इस लिए मै यह कार्य करता हूँ।







