Tuesday 7th of July 2026 01:39:17 AM
Home Blog Page 156

बिरसा किसानों को मिलेगा बार कोड, योजनाओं का पैसा सीधे खाते में जाएगा

0
राज्य के 58 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य- निशा उरावं, कृषि निदेशक
राज्य के 58 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य- निशा उरावं, कृषि निदेशक

रांचीः बिरसा किसान नाम के अनुरूप अब किसानों की समृद्धि के नये युग के वाहक बनेंगे। किसानों को नई पहचान और सम्मान देंगे। इसी के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर कृषि विभाग एक नए युग की शुरुआत करने और अधिक से अधिक गरीब किसानों को कृषि योजनाओं के तहत लाने का प्रयास कर रहा है। झारखण्ड के करीब 58 लाख किसानों को कृषि विभाग पारदर्शिता के साथ बिरसा किसान के रूप में पहचान देने के कार्य को मूर्त रूप देने में जुट गया है।

क्या है बिरसा किसान

बिरसा किसान के तहत किसानों को एक यूनिक आईडी के साथ पंजीकृत किया जाएगा। जिसमें आधार कार्ड,  मोबाइल और बचत खाता संख्या (डीबीटी के लिए) आदि अनिवार्य होंगे। किसानों का प्रज्ञा केंद्रों में ई-केवाईसी किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केवल आधार संख्या वाले प्रामाणिक किसान ही पंजीकृत हैं। उसके बाद भूमि विवरण इंटरफ़ेस के माध्यम से राजस्व विभाग के डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा।

बार कोड से किसानों की पहचान

किसानों के लिए जारी होनेवाले विशिष्ट आईडी कार्ड में एक बार कोड होगा। विशिष्ट आईडी का उपयोग किसानों की पहचान के रूप में किया जाएगा। इस संख्या का उपयोग जिला कृषि पदाधिकारियों एवं अन्य द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे, बीज, कृषि उपकरण  इत्यादि के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए होगा। बार कोड किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले लाभों की जानकारी संग्रहित करेगा। यह जानकारी भी अलग से एक सर्वर में अपलोड और स्टोर की जाएगी।

वास्तविक किसान हो सकेंगे लाभान्वित

बिरसा किसान की परिकल्पना एक ही किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है। साथ ही इस प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका और फर्जी तरीके से लाभ उठा रहे लोगों की पहचान भी की जाएगी। अंततः वास्तविक, गरीब किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। किसानों को योजना का लाभ देने से पूर्व डीएओ द्वारा जांच की जाएगी कि किसान को वर्तमान या पिछले वर्षों में समान लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं। इस प्रकार एक डेटाबेस किसानों का बनाया जाएगा। सभी बिरसा किसानों को विभाग से एक समान रूप से जोड़ा जाएगा। डेटाबेस का उपयोग हर वर्ष नए लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें शामिल करने के लिए किया जाएगा।  इससे दोहराव की गुंजाइश नहीं होगी और फर्जी लोगों की पहचान सुनिश्चित होगी।

बिरसा किसान का उद्देश्य राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करना है। राज्य के किसानों को सशक्त और उन्नत बनाने के मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप विभाग डेटाबेस बनाने के लिए सभी वांछित जानकारी एकत्र करने पर काम कर रहा है। साथ ही  किसानों को सरकार द्वारा एक विशिष्ट आईडी दी जाएगी, जो हमें विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी की पहचान करने में मदद करेगी। सरकार राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है और इसे हासिल करने के लिए हम अपने किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

निशा उरांव, निदेशक कृषि

आज (17 अगस्त) से सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई

0
50% बेंच के साथ शुरू होगी सुनवाई
50% बेंच के साथ शुरू होगी सुनवाई

रांची सिविल कोर्ट में 17 अगस्त से एक बार फिर से फिजिकल मोड में सुनवाई शुरू होगी। रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायआयुक्त नवनीत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। अपने आदेश में उन्होंने कहा है कि रांची सिविल कोर्ट में 50% बेंच में ही फिजिकल मोड में सुनवाई होगी।

इससे पहले रांची सिविल कोर्ट के PDJ ने अन्य न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि आधे कोर्ट वर्चुअल चलेंगे और आधे में फिजिकल मोड में सुनवाई होगी। यह व्यवस्था हर दूसरे दिन बदलेगी। अधिवक्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि कोरोना से संबंधित सभी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करते हुए ही फिजिकल कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
वकील लगातार कर रहे थे मांग

दूसरे लॉकडाउन के बाद से जिले के अधिवक्ता फिजिकल कोर्ट की मांग कर रहे थे। ऑनलाइन सुनवाई के कारण कई वकीलों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। अब 50% अदालतों में फिजिकल मोड में सुनवाई होने से वकीलों को राहत मिलेगी। फिजिकल मोड में अदालतों में सुनवाई का इंतजार लंबे समय से वकील कर रहे थे।

केरेडारी में प्रतिबंधित मांस जब्त, चार को जेल

0
धर्मांतरण कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस परोसने की थी तैयारी
धर्मांतरण कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस परोसने की थी तैयारी

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। जिले के केरेडारी में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांस परोसने की तैयारी चल रही थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि केरेडारी के बटुका गांव में धर्मांतरण के मामले की खबर हिन्दू परिषद और बजरंग दल के लोगों को लगी, तो उन्होंने जमकर बवाल मचाया। धर्मांतरण के बाद समारोह में प्रतिबंधित मांस परोसने की तैयारी चल रही थी।

पुलिस ने इस सिलसिले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। केरेडारी थाना प्रभारी अमित द्विवेदी ने बताया कि धर्मांतरण के मामले की उन्हें सूचना नहीं है। प्रतिबंधित मांस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

इस मामले में मनु खलखो, एडवर्ड एक्का, जेवियर टोप्पो और अजीत कुजूर को गिरफ्मार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

एसडीपीओ पीके मिश्रा को गृहमंत्री पदक

0

साहिबगंज/प्रतिनिधि

झारखंड सरकार के तेजतर्रार साहिबगंज जिला अंतर्गत बरहरवा एसडीपीओ पीके मिश्रा को प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर भारत सरकार की ओर से *गृहमंत्री पदक* डीजीपी नीरज सिन्हा के हाथों प्राप्त हुआ है जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशिक्षण के दौरान कानून के बेहतर जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को देना प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन का पालन बेहतर तरीके से करने को लेकर भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा एक प्रशस्ति पत्र व मेडल झारखंड झारखंड पुलिस को भेजा गया है झारखंड पुलिस के मुखिया नीरज सिन्हा के हाथों यह सम्मान उन्हें रांची में प्राप्त हुआ इधर उन्हें *गृहमंत्री पदक* मिलने के बाद दूरभाष पर वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा कि यह सम्मान झारखंड पुलिस में कोरोना के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को समर्पित है

लोहरदगाः नाबालिग से रेप के दोषियों को आजीवन कारावास, सवा

0
एक साल के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा
एक साल के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई सजा

लोहरदगा जिले में एक नाबालिग के साथ  दुष्कर्म एवं पीड़िता के पिता की  हत्या करने के मामले में दो व्यक्तियों को आजीवन कारावास एवं दोनों को अलग-अलग 1,25,000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है।  लगभग 1 साल पहले एक किशोरी के साथ  दुष्‍कर्म करने के आरोप में ये फैसला आया है।

दिनांक -16.08.2021 को माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ( ए 0 डी 0 जे0-1 ) गोपाल पाण्डेय के न्यायालय से भण्डरा थाना कां 0 संख्या -27 / 20 दिनांक -07.05.20 पोक्सो -19 / 20 धारा -458 / 364 / 302 / 201 / 376 डीए / भा 0 द 0 वि 0 04 पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त ( 1 ) अनिल गोप उर्फ मुर्गा पे ० स्व 0 मोहन गोप सा 0 नगर थाना सिसई जिला गुमला ( 2 ) भूषण उराँव पे 0 स्व 0 लोगो पाहन सा 0 पोरहा फाटुटोली थाना भण्डरा जिला लोहरदगा को बलात्कार एवं हत्या करने के आरोप में दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा एवं दोनों को अलग – अलग 1,25,000 ( एक लाख पच्चीस हजार ) रूपये जुर्माना की सजा हुई है ।

पुलिस  द्वारा इस संबंध में आगे बताया गया कि  कोर्ट बंद होने के बावजूद इस तरह के संगीन मामले को प्राथमिकता देकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराया गया। अनुसंधानकर्ता के सूझबूझ एवं त्वरित अनुसंधान एवं पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के सहयोग से  आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी गई। आगे भी पुलिस बलात्कार एवं हत्या करने में शामिल अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

गरीब ओबीसी के बेटे को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना राजपरिवारों को हजम नहीं हो रहा

0
झुमरीतिलैया के झंडा चौक से शुरु हुई अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा
झुमरीतिलैया के झंडा चौक से शुरु हुई अन्नपूर्णा देवी की जन आशीर्वाद यात्रा में नीरा यादव भी हुईं शामिल

कोडरमा। चाराडीह से सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की गयी। यात्रा शुरू करने के पूर्व कोडरमा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्यों में शिक्षा बेहतर हो, केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना हो और हर प्रांत को बराबर की हिस्सेदारी हो, इसका प्रयास किया जाएगा । राज्यों के साथ समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया जायेगा।
अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कोडरमा को पहली बार भारत सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया . इसके लिए कोडरमा संसदीय क्षेत्र की तरफ से बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं । उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, इस दायित्व के निर्वहन करने का पूरा प्रयास होगा।

कोडरमा रेलवे स्टेशन तक पांव रखने की जगह न थी

कोडरमा रैलवे स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते लोग
कोडरमा रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते स्थानीय लोग

जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही कोडरमा रेलवे स्टेशन पर पहुंची वहां आसपास के बाजर से भी लोग जुटने लगे । इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने खादी ग्रामोद्योग केंद्र स्थित पूज्य बापू की प्रतिमा को नमन किया। बापू के आदर्श और जनता का आशीर्वाद मुझे सदैव अंत्योदय की शक्ति दे, यही कामना है।

झुमरीतिलैया के नेताजी चौक पर शुभाष चंद्र बोस को किया नमन्

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती अन्नपूर्णा देवी
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती अन्नपूर्णा देवी

झुमरीतिलैया के सुभाष चौक पर पूज्य नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद ग्रहण किया। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि अपने घर की बहू को मेरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र परिवार ने जो अपार स्नेह दिया है, आजीवन ऋणी रहूंगी। सेवा के जरिये स्नेह के प्रतिदान का प्रयास होगा।

दिगम्बर जैन समाज से मिला आशीर्वाद

इसके बाद झुमरीतिलैया में जन आशीर्वाद यात्रा को श्री दिगंबर जैन समाज का आशीर्वाद और स्नेह मिला। जैन समाज सदैव सेवा कार्यों में अग्रणी सहभागी और मार्गदर्शक रहा है। नये और गुरुतर दायित्व के निर्वहन में भी इनसे सहयोग-समर्थन-मार्गदर्शन मांगा।

चंदवारा में मनोज यादव ने किया जनआशीर्वाद यात्रा का स्वागत

चंदवारा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मनोज यादव संग अन्नपूर्णा देवी
चंदवारा में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मनोज यादव संग अन्नपूर्णा देवी

इसके बाद जन आशीर्कावाद यात्रा का सफर आगे बढ़ाते हुए चंदवारा पहुंची पहुंचा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक मनोज यादव ने वहां अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया।इसके बाद अन्नपूर्णा देवी ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया । अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ओबीसी समाज हो या सवर्ण या फिर एससी-एसटी समाज, प्रधानमंत्री ने जितना काम इनके लिए किया है उतना किसी अन्य सरकार ने आज तक नहीं किया ।

हजारीबाग जिले में प्रवेश के साथ ही सांसद जयंत सिन्हा भी हुए शामिल

हजारीबाग जिले के एंट्री प्वाइंट जवाहर पुल के पास स्वागत करते कार्यकर्ता
हजारीबाग जिले के एंट्री प्वाइंट जवाहर पुल के पास स्वागत करते कार्यकर्ता

जन आशीर्वाद यात्रा का हज़ारीबाग़ जिले में प्रवेश के साथ ही जवाहर पुल के समीप सांसद जयंत सिन्हा अन्नपूर्णा देवी के स्वागत में खड़े थे। वहां भारी भीड़ ने कोडरमा सांसद को फूल-मालाओं से लाद दिया । थोड़ी ही देर में वहां बरकट्टा के पूर्व विधायक जानकी यादव भी सैंकड़ो कार्यकर्ताओं संग पहुंच गये। जयंत सिन्हा, मनोज यादव और जानकी यादव संग रथ पर सवार अन्नपूर्णा देवी वहां से आगे बढ़ीं ।

बरही में दो किलोमीटर लंबा था काफिला, राष्ट्रीय यादव सेना के सैंकड़ो कार्यकर्ता थे मौजूद

बरही के पास जन आशीर्वाद यात्रा की आगवानी के लिए खड़े राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यकर्ता
बरही के पास जन आशीर्वाद यात्रा की आगवानी के लिए खड़े राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यकर्ता

बरही चौक से लेकर अगले दो किलोमीटर तक यादव सेना के पीले झंडे नजर आ रहे थे । भाजपा कार्यकर्ता भी अपने पार्टी के झंडे के साथ थे । इसके अलावा हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल भी अपने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हो गये। बरही चौक तक पहुंचते- पहुंचते दो किलोमीटर तक सिर्फ झंडे ही झंडे नजर आ रहे थे।

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही हमारा मूलमंत्र- अन्नपूर्णा

बरही में हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित करतीं अन्नपूर्णा देवी
बरही में हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित करतीं अन्नपूर्णा देवी

बरही में हजारों लोगों की जनसभा को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास चाहते हैं। उन्होने कहा कि जमाज में विभेद पैदा करने वाली शक्तियों से हमें सावधान रहना है। मोदीजी की सरकार गरीब, किसान और महिलाओं के लिए काम करने वाली सरकार है । कुछ लोगों को ये हजम नहीं हो रहा कि देश के प्रधानमंत्री के पद पर गरीब परिवार में पैदा हुआ ओबीसी का बेटा बैठा है । वे हर दिन नई-नई साजिशें रचकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन जनता सब समझती है. जनता जानती है कि कौन सेवा कर रहा है और कौन मेवाै की चाह में साजिशें रच रहा है ।

महामानव और अजातशत्रु थे भारत रत्न अटल जी

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में झारखंड निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपक प्रकाश ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  दीपक प्रकाश ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी एक महामानव थे। ऐसे महापुरुष युगों के बाद आते हैं।

युगों बाद पैदा लेते हैं अटलजी जैसे महापुरुष- बाबूलाल मरांडी
युगों बाद पैदा लेते हैं अटलजी जैसे महापुरुष- बाबूलाल मरांडी

उन्होंने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व हिमालय सा ऊंचा और हिंदमहासागर सा गहरा था। वे एक कुशल राजनेता थे, उनकी वाणी में सरस्वती का वास था। उनकी कविताएं युगों तक भारत के जन जन को प्रेरित करेगी। उनके विचार भारत और भारतीयता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखड की जनता उनके द्वारा दी गई अलग राज्य की सौगात को कभी भुल नही सकती।

सर्वमान्य राजनेता थे श्रद्धेय अटल जी – बाबूलाल मरांडी

भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व अटल जी देश के सर्वमान्य नेता रहे। पार्टी से ऊपर पक्ष और विपक्ष सभी उनका सम्मान करते थे। उन्होंने उनके व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि यह अनूठा उदाहरण है जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने देश की बात रखने केलिये अटल जी को भेजा। यह भारत के लोकतंत्र की खूबसूरती और अटल जी के सर्वमान्य व्यक्तित्व को दर्शाता है। उन्होंने अटल जी के मंत्रिमंडल में रहकर काम करने साथ ही अटल जी के सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को भी याद किया। कहा कि झारखंड की जनता उनके दिलों में बसती थी।उन्हें झारखंड से विशेष लगाव था।

माँ भारती के सच्चे सपूत श्रद्धेय अटल जी – धर्मपाल सिंह

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओजस्वी वाणी करोड़ो लोगो को प्रेरित करती है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण भारत उनके दिल मे बसता था। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सर्व शिक्षा अभियान ने देश मे क्रांतिकारी बदलाव लाये।स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने देश के विकास की गति को तेज किया। पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय ने राष्ट्र का गौरवान्वित किया।

आदिवासियों की जीवन शैली हीं हमारा सनातन धर्म हैः पद्मश्री अशोक भगत

0
जिन्हें हम पिछड़ा समझते हैं, उनके जीवन मूल्य श्रेष्ठ हैं- अशोक भगत
जिन्हें हम पिछड़ा समझते हैं, उनके जीवन मूल्य श्रेष्ठ हैं- अशोक भगत

रांची । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में सात दिवसीय ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का 15 अगस्त को समापन सत्र आयोजित किया गया । समापन सत्र में मुख्य वक्ता पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि आदिवासियों की जीवन शैली हीं हमारा सनातन धर्म है, और जिन्हें हम पिछड़ा समझते हैं उनके मूल्य श्रेष्ठ हैं ।

अशोक भगत ने कहा कि हमें उनसे सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग, पारस्परिक विश्वास और स्वावलंबन जैसी मूल्यवान चीजे खीखनी चाहिए । आदिवासी समाज का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी भी गुलामी स्वीकार नहीं किया और वे हमेशा आंदोलन करते रहे । फूलो-झानो, सिद्धो कान्हु और बिरसा मुण्डा जैसे लोगों की आजादी की लड़ाई में भूमिका अतुलनीय रही है । गांधीजी के आगमन के पहले ही सन 1914-16 में आदिवासियों ने असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया था । उन्होने बताया कि हजारीबाग से लातेहार तक चले इस आंदोलन में जो भी शामिल हुआ वह टाना भगत कहलाया । आदिवासी समाज के ज्ञान और चिंतन परम्परा को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वही जड़ी-बूटियां काम आ रही हैं जिन्हें आदिवासी समाज ने बचाकर रखा ।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद का चंदवारा में किया गया नागरिक अभिनन्दन

0


चंदवारा :- सोमवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अनपूर्णा देवी के जन आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत चंदवारा प्रखंड आगमन पर बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व मे उनका फूल-माला पहनाकर व जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया गया। उनके चंदवारा आगमन से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। सैकड़ों समर्थकों के साथ सांसद सह राज्य शिक्षा मंत्री जुलूस की शक्ल में पुराना थाना चौक चंदवारा पहुँची,जहां चंदवारा मंडल के द्वारा स्वागत किया व गाजे-बाजे के साथ पद यात्रा कर बजरंगबली चौक स्थित मंदिर पहुंचकर कर पूजा अर्चना करने के बाद मंच के माध्यम से मंडल के पदाधिकारियों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा व संचालन सांसद प्रतिनिधि सह महामंत्री मनोज साव ने किया। सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनपूर्णा देवी ने कहा कि आप सभी के द्वारा लोकसभा चुनाव में दिए गए सम्मान का मैं आभार व्यक्त करती हूं और धन्यवाद देती हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जिन्होंने पहली बार कोडरमा लोकसभा को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दिया। जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है देश को विश्व गुरु बनाने में प्रधानमंत्री जी कटिबद्ध है। मोदी सरकार में लगातार जनता हित मे कार्य किए जा रहे है। समृद्ध भारत, ससक्त भारत,समावेशी भारत की मोदी जी की जो कल्पना है वो इस मंत्रिमंडल में देखने को मिलता है। भारत के हर राज्य को इस मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जी ने फूलों का गुलदस्ता बनाया है जिसमे सभी वर्ग के लोग शामिल है। हमारा प्रयास उनके विश्वास को बनाये रखना होगा। हर समस्या का समाधन अपना कार्य समझ कर किया जाएगा। वही पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि कोडरमा की सांसद अनपूर्णा देवी को केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री बनाया जाना हमलोगों के लिए गौरव का पल है,क्षेत्र की जनता जब भी किसी समस्या को लेकर इनसे मिली है ये समस्या को समाधान करने में ततपर रही है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि हजारीबाग लोकसभा चंद्रभूषण साव,सांसद प्रतिनिधि कोडरमा लोकसभा सह प्रखंड महामंत्री मनोज साव,रामलखन यादव,चंदवारा प्रखंड प्रधान लीलावती देवी,उप प्रधान संजय वर्णवाल,मंडल अध्यक्ष द्वारिका राणा,अर्जुन साहू,बांटेश्वर मेहता,प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद मोदी,युवा प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह,प्रखंड कोषाध्यक्ष बिनोद वर्णवाल,पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी,विजय मोदी,मनोज मोदी,छोटेलाल मोदी,युवा नेता कृष्णा यादव,लक्ष्मी साव,उमाशंकर प्रसाद,सुरेश यादव,विजय यादव,मो अमानत,विंदेश्वर विराट समेत कई लोग मौजूद थे।

सुष्मिता देव सिंह ने कांग्रेस छोड़, तृणमूल कांग्रेस थामा दामन

0

असम कांग्रेस की दिग्गज नेता, सिलचर की पूर्व सांसद एवं अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  इसके साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ले ली है ।

सुष्मिता देव सिंह ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया है
सुष्मिता देव सिंह ने तृणमूल कांग्रेस ज्वाइन किया है

राहुल गांधी की बेहद करीबी थीं सुष्मिता देव सिंह 

सुष्मिता देव सिंह बंगाल कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे संतोष मोहन देव की बेटी हैं।  वे लगभग तीन दशकों तक कांग्रेस पार्टी से जुड़ी रहीं। इस दौरान वे विधायक,  सांसद सहित कांग्रेस में कई पदों को संभाल रही थीं। अचानक उनके कांग्रेस छोड़ कर जाना असम और बंगाल में पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

एक-एक कर नौजवान नेता छोड़ रहे हैं कांग्रेस- कपिल सिब्बल 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुष्मिता देव सिंह के कांग्रेस छोड़ने को दुःखद करार दिया।  उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक-एक कर नौजवान नेता पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं, और कांग्रेस की खराब हालत के लिए हम बुजुर्ग नेताओं को दोषी ठहराया जाता है।

अभिजीत बनर्जी ने सुष्मिता देव सिंह को तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई
अभिजीत बनर्जी ने सुष्मिता देव सिंह को तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई

 

साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, परिजनों ने की आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

0

कोडरमा/ मरकच्चो कोडरमा जिले से शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मरकच्चो प्रखंड के पपलो पंचायत में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोग सकते में हैं। बताया जा रहा है कि अपने घर के सामने खेल रही बच्ची को उसका पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले को लेकर बच्ची की मां ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बच्ची की मां ने कहा है कि शनिवार की शाम उसकी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। उस समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। शाम लगभग पांच बजे बच्ची को बगल के युवक 18 वर्षीय दीपक यादव, पिता फूलदेव यादव फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने आवेदन में आगे कहा है कि जब शाम को वे लोग घर लौटे, तब बच्ची घर के बाहर रो रही थी।
पूछे जाने पर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। परिवार के लोग बच्ची को आनन-फानन में मरकच्चो के एक निजी क्लिनिक ले गए और वहां इलाज करवाया। बच्ची की मां व परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय शर्मा के मुताबिक बालिका के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

इस वर्ष झारखंड के हर जिले में “बिरसा कृषि पाठशाला”

0
हमने 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया- हेमंत सोरेन
हमने 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया- हेमंत सोरेन

रांचीः  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इस वर्ष नई योजना के रूप में बिरसा ग्राम विकास योजना सह-कृषक पाठशाला की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में एक कृषि फार्म को उन्नत कृषि तकनीक, उद्यानिक फसलों की खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, सिंचाई की उन्नत व्यवस्था की जाएगी । फिर उसे  कृषक पाठशाला के रूप में विकसित किया जायेगा । मुख्यमंत्री आज स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे ।

पढ़ाई के साथ खेती की नई तकनीक भी सिखाएंगे

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कृषक पाठशाला में स्थानीय किसानों की क्षमता का विकास कर उन्हें कृषि क्षेत्र, पशुपालन क्षेत्र, मत्स्य पालन, सूकर पालन इत्यादि में दक्ष एवं रोजगारोन्मुखी बनाकर उनकी आय में बढ़ोत्तरी की जायेगी । बिरसा कृषि पाठशाला का मुख्य उद्देश्य गांव में ही रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

झारखंड राज्य फसल राहत योजना शुरूआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कृषि उत्पादन में आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में झारखंड राज्य फसल राहत योजना शुरू की जा रही है. इसके तहत प्रतिकूल मौसम के कारण फसलों के उत्पादन में नुकसान होने की स्थिति में क्षति का आकलन कर किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकेगी.

बिरसा किसान के रूप में मिली पहचान

बिरसा किसान के रूप में राज्य के किसानों को एक नई पहचान मिली है. अगस्त को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर किसानों के लिए -34 करोड़ रूपये की योजनाओं की शुरूआत की गई है. राज्यभर के 2 लाख किसानों को 587 करोड़ रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया.  वहीं, पशुधन योजना के तहत् राज्य के 62 हजार किसानों को कुल 47 करोड़ रूपये अनुदान के रूप में उपलब्ध कराया जायेगा.

अब तक 15,442 लोगों को मिला रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक योजना लागू की गई है.  इस योजना के अन्तर्गत अब तक 15,442 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है.  राज्य में कुल एक लाख तेरह हजार मानव दिवस सृजित किए गये हैं ।

इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, विनय चौबे समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

धनबाद: एडीजे उत्तम आनंद की हत्या का सुराग देने वालों को 5 लाख रुपये का ईनाम

0
CBI ने पोस्टर लगाकर की ईनाम की घोषणा
CBI ने पोस्टर लगाकर की ईनाम की घोषणा

धनबाद । एडीजे उत्तम आनंद मौत मामले में सीबीआई ने धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में कई पोस्टर लगवाएं हैं। पोस्टर में लिखा है कि एडीजे उत्तम आनंद की हत्या से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग या हत्या की साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति का सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा ।

पोस्टर में क्या लिखा है? 

सीबीआई द्वारा लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि

स्वर्गीय उत्तम आनंद, अपर सत्र न्यायाधीश,  धनबाद की हत्या दिनांक- 28-07-2021 को सुबह 5 बजे रणधीर वर्मा चौक धनबाद के पास ऑटो से टक्कर मारकर कर दी गई है।  इस प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है।

यदि किसी व्यक्ति को इस हत्याकांड से जुड़ी किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी/ सूचना हो तो कृपया नीचे दिए गए नंबरो पर सीबीआई, विशेष अनुसंधान शाखा, नई दिल्ली या धनबाद में सीबीआई के कैम्प सत्कार गेस्ट हाउस धनबाद को सूचित करने का कष्ट करें।

महत्वपूर्ण सूचना या जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये (5,00,000/-) का ईनाम दिया जाएगा।

भारत को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेता हूँ

0

प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले की प्राचिर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का आज का भारत, बड़े लक्ष्य गढ़ने और उन्हें प्राप्त करने का सामर्थ्य रखता है। आज भारत उन विषयों को भी हल कर रहा है, जिनके सुलझने का दशकों से, सदियों से इंतजार था ।

जीएसटी, धारा 370, राम मंदिर के बाद अब आत्मनिर्भर भारत का नारा
जीएसटी, धारा 370, राम मंदिर के बाद अब आत्मनिर्भर भारत का नारा

Article 370 को बदलने का ऐतिहासिक फैसला हो, देश को टैक्स के जाल से मुक्ति दिलाने वाली व्यवस्था- GST हो,  हमारे फौजी साथियों के लिए वन रैंक वन पेंशन हो, या फिर रामजन्मभूमि केस का शांतिपूर्ण समाधान, ये सब हमने बीते कुछ वर्षों में सच होते देखा है ।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में दशकों बाद ब्रू रियांग समझौता होना हो, ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देना हो या फिर जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद पहली बार हुए BDC और DDC चुनाव, भारत अपनी संकल्पशक्ति लगातार सिद्ध कर रहा है ।

भारत को उर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज जो भी कार्य कर रहा है, उसमें सबसे बड़ा लक्ष्य है, जो भारत को क्वांटम जंप देने वाला है- वो है ग्रीन हाइड्रोजन का क्षेत्र। मैं आज तिरंगे की साक्षी में National Hydrogen Mission की घोषणा कर रहा हूं ।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए भारत का Energy Independent होना अनिवार्य है। इसलिए आज भारत को ये संकल्प लेना होगा कि हम आजादी के 100 साल होने से पहले भारत को Energy Independent बनाएंगे ।

देश के सभी सैनिक स्कूलों में अब बेटियां भी ले सकेंगी एडमीशन

0
देश के सभी सैनिक स्कूल बेटियों के लिए खोल दिए गये हैं- प्रधानमंत्री
देश के सभी सैनिक स्कूल बेटियों के लिए खोल दिए गये हैं- प्रधानमंत्री

ऐतिहासिक लालकिले की प्राचिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि अब देश के सभी सैनिक स्कूल बेटियों के लिए खोल दिए गये हैं।  इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने बड़ी बात कह दी कि बेटी-बेटी में फर्क नहीं,  सभी बेटियां सैनिक स्कूलों में पढ़ सकेंगी, फिर चाहे वो हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो या ईसाई।  या फिर चाहे वो सवर्ण हों, या ओबीसी या दलित।  ।

पहले सिर्फ लड़को को ही मिलता था प्रवेश

अब वो लड़कियां भी सैनिक स्कूलों में प्रवेश ले सकती हैं, जो सेना की ट्रेनिंग लेकर देश की सेवा करने और सेना में अधिकारी बनने का सपना देखती हैं । इससे पहले सैनिक स्कूलों में सिर्फ लड़कों को ही प्रवेश मिलता था और केलल लड़के ही सेना की ट्रेनिंग लेते थे । लेकिन अब इसके साथ-साथ लड़कियों को भी यहां प्रवेश लेने के लिए छूट मिल गई है ।

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम पास करने पर एडमीशन 

इसके लिए इच्छुक छात्राओं को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (All India Sainik School Entrance Exam- AISSEE) को पास करना होगा । इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को सैनिक स्कूलों में कक्षा 06 और कक्षा 09 में एडमिशन दिया जाता है । इन कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्रा की उम्र कम से कम 10 से 12 साल होनी चाहिए, जबकि कक्षा 09 में एडमिशन के लिए छात्रा की उम्र 13 से 15 साल तय की गई है। तो अब जो भी छात्र अथवा छात्राएं दाखिला लेना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट sainikschooladmission.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं ।