Monday 6th of July 2026 11:47:14 PM
Home Blog Page 154

हर महीने के तीसरे रविवार को झारखण्ड में प्रवास करेंगे तेजस्वी यादव

0
पटना में झारखण्ड राजद के पदाधिकारियों के साथ बैठक से पहले तेजस्वी यादव और सत्यानंद भोक्ता
पटना में झारखण्ड राजद के पदाधिकारियों के साथ बैठक से पहले तेजस्वी यादव और सत्यानंद भोक्ता

रांची। बुधवार देर शाम तक पटना में तेजस्वी यादव ने झारखण्ड आरजेडी के नेताओं के साथ अहम बैठक की । इस बैठक में झारखण्ड में पार्टी को मजबूती देने पर चर्चा हुई । इसके अलावा गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव को झारखण्ड राजद का प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं सुरेश पासवान को पार्लियामेंट्री बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है।

हर महीने के तीसरे रविवार को झारखण्ड आएंगे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद बताया कि हर महीने के तीसरे रविवार को वे खुद झारखण्ड में प्रवास करेंगे। उन्होने कहा कि झारखण्ड के लगभग एक दर्जन विधानसभा सीटों पर राजद कभी न कभी जीतता रहा है। इस बार भी हम कई सीटों पर बेहद कम अंतर से हारे हैं। हम उन सभी सीटों को दोबारा हासिल करने पर फोकस करेंगे ।

सेक्यूलर ताकतों को मजबूत करने के लिए झामुमो-कांग्रेस के साथ

गोड्डा के पूर्व विधायक संजययादव को प्रधान महासचिव बनाया गया
गोड्डा के पूर्व विधायक संजययादव को प्रधान महासचिव बनाया गया

तेजस्वी यादव ने झारखण्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि अभी देश की तमाम सेक्यूलर पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो रही हैं। झारखण्ड में भी हमने सांप्रदायिक भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए ही हेमन्त सोरेन और कांग्रेस का साथ दिया है। हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिससे सेक्यूलर ताकतों की एकता पर असर पड़े। उन्होने कहा कि झारखण्ड सरकार अच्छा काम कर रही है।

सत्यानंद भोक्ता की तारीफ की

तेजस्वी यादव ने राजद कोटे से मंत्री बनाए गये सत्यानंद भोक्ता की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को झारखण्ड वापस लाने में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के बाद अगर किसी का सबसे ज्यादा योगदान रहा तो वे हैं सत्यानंद भोक्ता. तेदस्वी यादव ने कहा कि मजदूरों को झारखण्ड वापस लौटने के बाद उन्हे रोजगार दिलाना, उनके लिए हर तरह की व्यवस्था करने का काम सत्यानंद भोक्ता ने ही किया है।

झारखण्डः रात को घर से उठाती पुलिस और कानून का राज !

0

पिछले दो महीने में झारखण्ड में ऐसे दो हाइप्रोफाइल वाकये हुए हैं, जहां पुलिस पर आरोपी को आधी रात में घर से उठाने के आरोप लगे, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तारी कहीं और का दिखाया गया । गनिमत है कि अभी ये दोनों मामलों पर न्यायपालिका मौन है….

क्या सचमुच सत्ता के इशारे पर गैर-कानूनी तरीके अख्तियार कर रही है पुलिस ?
क्या सचमुच सत्ता के इशारे पर गैर-कानूनी तरीके अख्तियार कर रही है पुलिस ?

कथित सरकार गिराने के आरोपी को बोकारो से उठाकर आधी रात को रांची लाया गया- जीजा

पहला मामला कथित तौर पर सरकार गिराने को लेकर था….सरकार गिराने के आरोपी निवारण महतो के जीजा सोनू महतो ने आरोप लगाया कि रांची के कोतवाली थाने की पुलिस जिस दिन होटल पर रेड बता कर गिरफ्तारी दिखा रही है, उसके दो दिन पहले ही बोकारो पुलिस निवारण को अपने साथ ले गई । बोकारो पुलिस ने कहा था कि लोहा चोरी से संबंधित मामले में पूछताछ करनी है। थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया जाएगा । सोनू महतो ने बताया कि जब निवारण काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आए तो वे लोग स्थानीय थाना पहुंचे। वहां से थाने की पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि निवारण को रांची ले जाया गया है। सोनू को थाने से ही यह जानकारी भी मिली कि रांची के कोतवाली थाने की पुलिस एक स्कॉर्पियो से उन्हें रातोंरात रांची लेकर गई है ।

सुनील तिवारी पर आरोप लगाने वाली युवती को देर रात अनगड़ा से पकड़कर रांची लाया गया- बाबूलाल

दूसरा मामला हालिया है, जहां बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि पुलिस देर रात अनगड़ा के गांव से एक युवती और उसके परिवार को उठाती है…रात करीब डेढ़ से दो बजे तक पुलिस युवकी और उसके परिवार को थाने में रखकर तरह-तरह से प्रताड़ित करती है। बाबूलाल का आरोप है कि पुलिस उस युवती पर दबाव डालकर अपने मनमाफिक एफआईआर लिखावाती है, फिर उस लड़की को बाल कल्याण आश्रम में छोड़ आती है…अभी तक किसी को उस युवती से मिलने की इजाजत नहीं है ।

संथाल में भी पुलिस पर लगे आरोप

संथाल में एक पुलिस अधिकारी हैं पी के मिश्रा…आरोप है कि वे सीएम के विधानसभा प्रभारी पंंकज मिश्रा के खास आदमी हैं। आरोप तो ये भी है कि जिस किसी ने वहां सरकार के खिलाफ कोई बयान दिया या सबूत जुटाए तो आधी रात को ही उसे उठा लिया जाता है । एक गांव में देर रात छापेमारी करने गये पुलिस और उसके जांबाज अधिकारी पीके मिश्रा पर गांव वालों ने हमला भी किया था. गांव वालों का आरोप था कि ये छापा नहीं था बल्कि पुलिस की टीम किसी और ही कारण से आधी रात को गांव पहुंची थी ।

मानवाधिकार, न्यायपालिका सब ठेंगे पर

चाहे शराब माफिया हों, बालू माफिया हों, पत्थर माफिया हों …सबने पुलिस को शायद मैनेज कर रखा है…तभी तो हर दिन पूरे झारखण्ड में हजारों की संख्या में रात-रात भर ट्रकें दौड़ती रहती हैं, लेकिन मजाल है कि कोई उन्हे पकड़ ले…दो दिन पहले ही आरोप लगा कि एक बड़े शराब माफिया ने बड़ा खेल करते हुए पूरे झारखण्ड में शराब का धंधा अपने हाथों में ले लिया है ( दो जिलों को छोड़कर)। लेकिन आरोपों को परवाह कौन करता है…

 

मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

0
बाढ़ की विभीषिका का आंकलन कर पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा
बाढ़ की विभीषिका का आंकलन कर पीड़ितों को दिया जाएगा मुआवजा

साहिबगंज । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। बाढ़ की विभीषिका का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री साहिबगंज जिले में बरहेट प्रखंड के फुटबॉल मैदान में विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण के कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरण, उन्हें मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है। इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने एवं  उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हवाई सर्वेक्षण कर साहिबगंज जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा,  बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम भी उपस्थित थे।

ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक मिलता रहे

0
जीवन को सुरक्षित रखने के साथ जीविका के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन
जीवन को सुरक्षित रखने के साथ जीविका के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं संसाधन

साहिबगंजः आपने मुझे राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया है । हमारी सरकार इस राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है । हम एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे । इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि झारखंड के नौजवानों के भविष्य को संवारा जा सके । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे ।

 

जीवन और जीविका दोनों ही अहम है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है । क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम हैं ।  लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है । इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ,लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है । ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके ।

 

37 योजनाओं का उद्घाटन और 23 का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050 लाख रुपए की  37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230 लाख रुपए की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया ।  वहीं  आवास योजना के तहत 6 लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी । जबकि 4 को प्रधानी पट्टा प्रदान किया । इसके अलावा चयनित लाभुकों में से  कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र,  सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया । मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार- चार लाख रुपए  का चेक प्रदान किया ।

नागेन्द्र जी बनें बिहार

0
इससे पहले बिहार के संगठन महामंत्री थे नागेन्द्र नाथ
इससे पहले बिहार के संगठन महामंत्री थे नागेन्द्र नाथ

रांची। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन के वरिष्‍ठ साथी नागेंद्र जी को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। उन्‍हें बिहार एवं झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्‍त किया है। उनका मुख्‍यालय रांची होगा। यह नियुक्ति तत्‍काल प्रभाव से लागू होगा। भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी है। वहीं भीखूभाई दलसानिया को बिहार में संगठन का महामंत्री नियुक्‍त किया गया है। नागेंद्र जी बिहार के संगठन महामंत्री थेे।

कौन हैं नागेन्द्र नाथ उर्फ नागेन्द्र जी

नागेंद्र जी राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक हैं। वे बिहार में संगठन की बड़ी जिम्‍मेदारी संंभाल रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीच उन्‍हें अनुशासन पसंद व्‍यक्ति के रूप में जाना जाता है। भाजपा की सांग‍ठनिक मजबूती में उनकी अहम भूमिका रही है।

जांच से पहले ही जज बन जाते हैं बाबूलाल

0
बाबूलाल जी बार-बार पुलिस को धमकाना बंद करें- सुप्रियो
बाबूलाल जी बार-बार पुलिस को धमकाना बंद करें- सुप्रियो

बाबूलाल मरांडी जी आजकल राजनीति छोड़कर प्रत्यक्ष तौर पर वकालत का काम करना चाहते हैं। खासकर बाजपा में दोबारा शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी भाजपा से जुड़े लोगों के कुकृत्यों की वकालत करने में लगे हैं। पिछले महीने रांची के एक होटल में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, उस मामले की जांच शुरु ही हुई थी कि बाबूलाल मरांडी उस मामले के वकील बन बैठे। आज भी उनका एक बयान सार्वजनिक रुप से जारी हुआ है । अपने कर्मचारी को बचाने के लिए वे केस की पैरवी में लग गये हैं। ये बातें झारखण्ड मुक्ति मोर्टा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कही . वे रांची में झामुमो कार्यालय में प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

बाबूलाल का इस्तेमाल कर रही है भाजपा

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जिस प्रदेश में नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ राज्य सरकार मुहीम चला रही है। अब बाबूलाल जी को उस मुहीम से भी तकलीफ होने लगी है। हमारी सरकार ने कोरोना काल के दौरान भी बड़ी संख्या में झारखण्ड की बच्चियों को रेस्क्यू किया । हमलोगों जानते हैं कि हमारी बेटियां हमारे राज्य में ही सुरक्षित हैं । हम बच्चियों को रोजगार से जोड़कर स्वाबलंबी बना रहे हैं। हमें नहीं पता कि बाबूलाल जी को इससे क्या तकलीफ है।

जांच से पहले ही जज की भूमिका में भी आ जाते हैं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पैसेवाले झारखण्ड की आदिवासी बच्चियों को घर के काम में लगाते हैं। बच्ची के आर्थिक अभाव का फायदा उठाने के लिए बड़े पैसेवाले लोग बच्चियों का शोषण भी करते हैं। झारखण्ड पुलिस अगर ऐसे मामले की जांच करती है तो फिर बाबूलाल मरांडी को तकलीफ क्यों होती है ।

सीबीआई के प्रवक्ता भी बन गये हैं बाबूलाल

झामुमो ने कहा कि आजकल बाबूलाल को सीबीआई पर बहुत भरोसा हो गया है। जो व्यक्ति भाजपा का सक्रिय सदस्य तक नहीं है, उसके बचाव में बाबूलाल मरांडी जैसे नेता खुलेआम उतर जाते हैं. अपने निजी कर्मचारी के बचाव में बाबूलाल मरांडी भाजपा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

डॉ. अजय कुमार कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गये, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड का प्रभार

0
जमशेदपुर के पूर्व सांसद को मिली बड़ा जिम्मेदारी
जमशेदपुर के पूर्व सांसद को मिली बड़ा जिम्मेदारी

रांची । कांग्रेस ने पूर्व सांसद अजय कुमार को सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अजय कुमार को पूर्वोत्तर के इन तीनों राज्यों के लिए कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया।

इससे पहले कुलजीत नागरा इन तीनों राज्यों में कांग्रेस के प्रभारी थे। पिछले दिनों उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

अजय कुमार झारखंड के जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। वह सितंबर, 2019 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे, हालांकि पिछले साल वह फिर से कांग्रेस में लौट आये।

सुनील तिवारी पर लगा आरोप बड़ी साजिश, सीबीआई या सिटिंग जज से हो जांच

0
साजिश के तार मुंबई में वीडियो वायरल करने वाली लड़की केस से जुड़े हुए हैं- बाबूलाल
साजिश के तार मुंबई में वीडियो वायरल करने वाली लड़की केस से जुड़े हुए हैं- बाबूलाल
  • राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी पर लगे आरोप डराने धमकाने की साजिश
  • राज्य की पुलिस बन गई सरकार की टूल्स
  • बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला

रांची । पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कुछ महीनों पहले मुंबई की एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुझपर, सुनील तिवारी पर और गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से अपनी जान को खतरा बताया । इसके बाद मैंने उस मामले पर महाराष्ट्र के डीजीपी परमवीर सिंह को चिट्ठी लिखकर जांच की मांग की। हमने मुंबई हाइकोर्ट में यह कहते हुए याचिका डाली की कहीं लड़की को कुछ हो गया तो हमलोंगों पर ही इल्जाम आएगा । जब मुंबई हाइकोर्ट में सुनवाई में देर हुई तो हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे । मेरे कहने पर ही सुनील तिवारी इंटरवेनर बनें ।  24 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई है, लेकिन उससे ठीक 10 दिन पहले यानि 14 अगस्त को सुनील तिवारी पर झूठा यौन शोषण का केस दर्ज कर दिया जाता है।

बड़े मामले को दबाने के लिए झूठा केस दर्ज किया गया

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस लड़की के नाम पर अरगोड़ा थाने में सुनील तिवारी के खिलाफ यौन शोषण का झूठा केस दर्ज किया गया वो कई वर्षों से सुनील तिवारी के यहां रहकर पढ़ाई करती है और घर के छोटे-मोटे काम भी करती है। लॉकडाउन और कोरोना के चलते स्कूल बंद हैं, लिहाजा लड़की करीब एक महीने पहले ही अपने घर अनगड़ा चली गई। 14 अगस्त को अनगड़ा के उसके गांव से पुलिस उस लड़की और उसके परिवार को उठा कर लाती है (इस बात की पुष्टि अनगड़ा थानेदार ने की है) । रात डेढ़ बजे तक उस लड़की और उसके परिवार को थाने में बिठाकर रखा जाता है। पुलिस उस लड़की और उसके परिवार को मानसिक रुप से प्रताड़ित करती है। अगले दिन 15 अगस्त को अरगोड़ा थाने में लड़की के हवाले से केस दर्ज किया जाता है। इसके बाद लड़की को रांची के एक बाल कल्याण गृह में रख दिया जाता है, जहां उससे मिलने की इजाजत किसी को नहीं है।

रांची पुलिस अलग-अलग बातें कह गुमराह कर रही है- बाबूलाल

किसी को भी आधी रात को उठा लेती है पुलिस
किसी को भी आधी रात को उठा लेती है पुलिस

बाबूलाल मरांडी ने सवाल किया कि

  1. पहला, जब लड़की अपने परिवार के साथ थी तो फिर उसे बाल कल्याण गृह में क्यों रखा गया, जहां आमतौर पर लावारिस लड़कियों को रखा जाता है। क्या लड़की के परिवार वाले नहीं हैं ?
  2. दूसरा, रांची पुलिस पहले कहती है कि लड़की को खूंटी के एक जगह से रेस्क्यू किया गया , जबकि अनगड़ा थानेदार कहते हैं कि देर रात उसे उसके घर से उठाया गया , इधर ग्रामीण एसपी कुछ भी नहीं बोल कर इधर-उधर की बातें कर रहे हैं । इस पूरे मामले पर पुलिस की भूमिका इतनी संदिग्ध क्यों है ?
  3. तीसरा, मुंबई वाले मसले पर सुनील तिवारी को फोन पर धमकाने की कोशिश हुई, उनसे कहा गया कि इस मामले में मत फंसों वरना बर्बाद कर देंगे। बाबूलाल ने कहा कि सीएम के बेहद करीबी लोगों ने फोन पर धमकी दी। जब इन सारी धमकियों के सामने वे नहीं झुके तब कहीं उन्हें डराने के लिए ये नया हथकंडा तो नहीं ?
  4. 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में मुंबई वाले मामले की सुनवाई है। सुनील तिवारी उस गंभीर मामले में इंटरवेनॉर हैं। कहीं सुनवाई से पहले सुनील तिवारी को अरेस्ट करने की साजिश तो नहीं है ?
  5. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस लड़की ने सुनील तिवारी पर आरोप लगाए है वो लगभग एक वर्ष पूर्व उनके यहाँ काम करती थी। आश्चर्य है कि ओ इतने बड़े मामले को एक वर्ष तक दबाकर रखा। न पुलिस को बताए, न परिजनों को न सुनील तिवारी के परिवार को।
  6. दूसरी तरफ एक लड़की जो सुनील तिवारी के यहाँ रहकर पढ़ती थी, उसे 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था उसे घर से उठाकर अनगढ़ पुलिस ले जाती है। साथ मे 6 और 4 वर्ष के बच्चों को भी ले जाती है। रात के 1बजे तक थाना में प्रताड़ित करती है। रात 3बजे कही गुप्त स्थान पर ले जाती है। 16 अगस्त को उस बच्ची को बाल सुधार गृह लाया जाता है।

उन्होंने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई अथवा सिटींग जज की अध्यक्षता में गठित जांच समिति से कराने की मांग की।

सुष्मिता देव सिंह की जगह नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस की कमान

0
नेटा डिसूजा सुष्मिता देव सिंह की जगह पर महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी
नेटा डिसूजा सुष्मिता देव सिंह की जगह पर महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी

ऑल इंडिया वुमन कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता देव सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद नेटा डिसूजा को महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत पार्टी का पत्र जारी किया है।  चिट्ठी में लिखा है कि जबतक नये अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता,  नेटा डिसूजा महिला कांग्रेस की कमान संभालेंगी ।

 

विधायक ओझा बाढ़ प्रभावित लोगो के दर्द के बने हमदर्द

0

साहिबगंज/प्रतिनिधि

राजमहल विधायक अनंत ओझा बुधवार को साहेबगंज शहर स्थित ज़िला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर में पिछले सात दिनो से रह रहे प्रभावित परिवारों के बीच पहुँच कर उन्होंने लोगो का दर्द को सुना व व्यवस्था का निरीक्षण किया। बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि अभी तक जिला प्रसासन की ओर से कोई भी मदद नहीं किया जा रहा हैं। जिस से हमलोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। विधायक ने लोगो का दर्द सुनकर कहा कि मैं अपने स्तर सभी प्रकार की व्यवस्था को ठीक करने का हेतु शासकीय अधिकारी के बीच संवाद करके उपलब्धता हेतु प्रयास कर रहा हुँ। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया की जल्द ही जिला प्रसासन से संवाद करके सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान करने का काम करूंगा। मौके पर विधायक के पहुँचने पर सहिबगंज नगर परिषद द्वारा चूड़ा गुड़ का वितरण किया गया। साथ ही विधायक ने शहर के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। नगरपालिका के कार्यपालक अधिकारी से बाढ़ग्रस्त मुहल्लों में टैंकर के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को कहा ।शहर के कई प्रभावित मुहल्लों में बिजली बंद करने की शिकायत मुहल्लेवासियो ने की ।विधायक अनंत ओझा ने तुरंत ही विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर संवाद करके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास करने को कहा ।मौके पर उन्होंने ने कहा बाढ़ से ग्रसित क्षेत्रों का बुरा हाल है ।उन्होंने ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मांग किया कि शीघ्र ही सभी प्रकार की समस्याओं का निदान हेतु एक उच्चस्तरीय टीम बनाकर लोगो तक त्वरित राहत पहुँचाने के लिए निर्देशित करे ।

आपदा के प्रधान सचिव के साहिबगंज दौरे के क्रम मे विधायक अनंत ओझा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो के साथ मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया

0

सहिबगंज/प्रतिनिधि

राजमहल विधायक अनंत ओझा मंगलवार को देर रात साहिबगंज सर्किट हाउस में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के दौरे पर साहेबगंज झारखण्ड सरकार के आपदा विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल से मिलकर बाढ़ क्षेत्र में आ रही कठिनाइयों से अवगत करवाया। शीघ्र ही सभी प्रकार की समस्याओं को निष्पादन करने की मांग की। बाढ़ जनित बीमारियों से बचाव हेतु पशु चिकित्सकों की टीम भेजी जाय। श्री ओझा ने कहा बाढ़ग्रस्त साहेबगंज प्रखंड ,राजमहल प्रखंड ,उधवा प्रखंड सहित साहेबगंज व राजमहल शहरी क्षेत्र में त्वरित मानक के अनुकूल राहत सामग्री का वितरण किया जाना चाहिए। जिसका दैनिक उच्चस्तरीय टीम बनाकर पर्यवेक्षण का कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा अभी तक बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में नाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पायी हैं। उन्होंन कहा कि शीघ्र ही बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण क्षेत्रों का अपने स्तर से निरीक्षण करवाकर तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था होनी चाहिए। विगत वर्ष में आयी बाढ़ के समय अधिग्रहीत नावों का भुगतान नहि हो पाया है ,उसका भुगतान किया जाय । उन्होंने ने कहा पशु पालकों का चारा डूब गया हैं। पशुपालक मवेशियों के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने ने कहा पशुधन के लिए चारा की व्यवस्था व पशु चिकित्सक की उपलब्धता होना अत्यंत आवश्यक हैं जिस से पशुपालकों को राहत मिल सके। उन्होंने के कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजी जानी चाहिए तथा बाढ़ जनित बीमारियों की दवा की उपलब्धता होना चाहिए। उन्होंने ने कहा एनडीआरएफ की टीम का पूरे बाढ़ अवधि में पदस्थापम होना चाहिए। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगो को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा हैं जिसके कारण लोगों बीमार होने का खतरा बढ़ रहा हैं उन्होंने मांग किया कि शुद्ध पेयज़ल की व्यवस्था सुचारू रूप से होना चाहिए। उन्होंने ने कहा बाढ़ से क्षति ग्रस्त फसल व मकान जान-माल का सर्वेक्षण कराकर उनके मुआवज़ा का शीघ्र ही भुगतान हो जिस से बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने दियाराक्षेत्र में रहने वाले नागरिक व पशुधन पालक से संवाद करके उन्हें सुरक्षित स्थान पर उच्च क्षमता युक्त मोटर संचालित पानी जहाज़ का अधिग्रहण करके उसके माध्यम से ले जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। अन्य सभी समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन ने विधायक को सकारात्मक भरोसा दिया।

कोटलपोखर से बंगाल सीमा तक 3.7 कि.मी. पथ 13.23 करोड़ से बनेगी

0

पीडब्ल्यूडी से बनवाने की हो रही है प्रक्रिया

साहिबगंज/प्रतिनिधि

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटलपोखर बजार से पश्चिम बंगाल सीमा तक की सड़क निर्माण कार्य पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया जाएगा इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी की है जानकारी के अनुसार उक्त सड़क ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन था जिसे पथ निर्माण विभाग के पास फाईल पडा हुआ था और दो साल से स्वीकृत नहीं हो पा रहा था सरकार के नए शेड्यूल ऑफ रेट (एसओआर) बनने के बाद स्वीकृति प्रदान करते हुए अब इन योजनाओं का डीपीआर तैयार कर लिया गया है मामले को लेकर झारखंड सरकार के *ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम* ने बताया कि कोटलपोखर बजार से लेकर पश्चिम बंगाल सिमा तक 3.7 किलोमीटर कि यह सड़क भू अर्जन सहित13.23 करोड रुपए की लागत से बनाया जाएगा क्योंकि ग्रामीण कार्य विभाग की स्टीमेट निम्न रहने के कारण सड़क लंबे दिन तक नहीं टिक पाती उक्त सड़क से भारी वाहनों का परिचालन पश्चिम बंगाल की ओर होता है इसलिए पथ निर्माण विभाग के अधीन इसे स्वीकृत करा लिया गया है सारी प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी होने के बाद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू किया जाएगा

मोदी मंत्रीमंडल में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व पिछड़े, दलित और महिलाओं का

0
लोगों ने जो सम्मान और आशीर्वाद दिया, उसके लिए आभार- अन्नपूर्णा देवी
लोगों ने जो सम्मान और आशीर्वाद दिया, उसके लिए आभार- अन्नपूर्णा देवी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंत्रीमंडल समावेशी और सर्वस्पर्शी है। इसमें भारत के हर तबके को उचित प्रतिनिधित्व मिला है । खासकर पिछड़े, एससी-एसटी समाज और महिलाओं के लिए कुछ करने की जो चाहत उनके मन में है, वो मैंने किसी और नेता में नहीं देखा. ये भारत का सौभाग्य है कि हमें नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला । ये बातें केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी ने तीसरे दिन की जन आशीर्वाद यात्रा शुरु करने से पहले भाजपा कार्यालय में आसोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही ।

अपने काम से समाज के सबसे निचले तबके के दिल को छुआ है 

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जे ने देश के करोड़ों छोटे किसानों के खाते में पैसे दिए हैं, करोड़ों गरीब महिलाओं को धुएं से आजादी दिलाई है, घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाया, गरीब लोगों को पक्का मकान बनवाकर दिए । उन्होने कहा कि गांव-देहात में गरीब तबके की महिलाओं को खुले में शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था, ये कितनी शर्मिंदगी की बात थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनवाकर गरीब महिलाओं को इज्जत से रहने का अधिकार दिया । हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम करने वाली सरकार है ।

नई शिक्षा नीति के मूल में किताबी ज्ञान से ज्यादा अपनी भाषा में व्यवसायीक शिक्षा पर फोकस
नई शिक्षा नीति के मूल में किताबी ज्ञान से ज्यादा अपनी भाषा में व्यवसायीक शिक्षा पर फोकस

जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम चरण कोयलांचल की धरती पर

जन आशीर्वाद यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार और गुरुवार को कोयलांचल की धरती पर होगा। कोयलांचल रवाना होने से पहले अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पहले दो दिनों में जनता ने जो आशीर्वाद दिया, जिस प्रकार समाज के हर तबके का प्रेम मिला, जिस तरह युवाओं, महिलाओं, किसानों और विभिन्न जाति वर्ग के लोगों से जो सम्मान मिला, उसका में जीवन भर ऋणी रहूंगी।

नई शिक्षा नीति पर क्या कहा ?

नई शिक्षा नीति के बारे में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कतहा कि हमारा मूल मकसद बच्चों को अपनी भाषा में रोजगारपरक शिक्षा देना है। हमने 11 भारतीय भाषआओं में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरु की है। इसके अलावा हम इस बात पर फोकस कर रहे हैं कि राज्यों के सुझावों को ध्यान में रखकर ही हम आगे बढ़ें

ईश्वर हमें शक्ति दे कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूँः अन्नपूर्णा देवी

0
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हुआ भव्य स्वागत

केंद्रीय मंत्रीमंडल में कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दर्जनों स्थान पर स्वागत किए जाने पर केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमें शक्ति दे कि पार्टी, जनता के विश्वास पर खरा उतरूँ।

कांग्रेस ने पिछड़ा समाज को बोट बैंक बनाकर ठगा : दीपक प्रकाश

प्रदेश कार्यालय में स्वागत समारोह को सम्बोधन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि साढ़े तीन करोड़ झारखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह ऐसा मंत्री परिषद है जो सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही है। इस मंत्रीमंडल में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी जाति, समाज और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्रिमंडल में दिया है। 27 ओबीसी, 12 एससी, 8 एसटी 11 महिला व कई युवा चेहरे को जिम्मेवारी मिली है। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार, पिछड़ों के आरक्षण का अधिकार राज्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अब तक पोछड़ों को ठगने का कार्य किया है। बोट बैंक के रूप में प्रयोग किया, पहली बार मोदी जी ने पिछड़ों को पूरा अधिकार दिया है।

भय

0

वेदों में भी उल्लेख है कि भय- आहार – निद्रा – मैथ… से पृथ्वी का कोई भी जीव मुक्त नहीं है. ईश्वर ने मानव योनि के जीव को विवेक का विशेष वरदान दिया है ताकि एतद् संबंधी वर्जनाओं की लाज बची रहे. कोरोना आपदा झंझावात से लड़ते – उबरते विकास के पहिये को सरपट विकसित झारखंड की ओर ले जाती सरकार का सरोकार ‘सियासी छींटाकशी तो कत्तई नहीं हो सकता है.

झारखंड में प्रतिपक्ष के नेताओं को फोन टेपिंग और सर्विलांस से हलकान भी किये हुये है
झारखंड में प्रतिपक्ष के नेताओं को फोन टेपिंग और सर्विलांस से हलकान भी किये हुये है

वैश्विक स्तर पर पन्ने पलटें अथवा भारतीय राजनीति के. सियासी महत्वाकांक्षा पूर्ति की सीढ़ी जुगाड़ करते- करते विवेकहीनता की काली छाया आ ही जाती है. ‘जब नाश मनुज पर छाता है तो विवेक पहले मर जाता है’ वाली पंक्तियों का उल्लेख करूँगा तो सुधि- पाठक मुझे बकैत की श्रेणी में भी डाल सकते हैं. किन्तु मेरी बेबाक जिज्ञासा मात्र इतनी है कि क्या राजनीतिक सुचिता को बरकरार रखते हुये लोकतंत्र के वृक्ष को मजबूती नहीं दी जा सकती?

सरकार किसी की भी हो. सरकार तो सरकार होती है. सरकार का इकबाल होता है और जनता उसी की इज्जत करती है. सरकार का सरोकार जनता और जनोन्मुखी क्रियाकलापों से होता है.
बावजूद इसके एक पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर अरगोड़ा थाने में यौन-शोषण का मामला दर्ज किये जाने और एक वकील साहब की संदिग्ध निगरानी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुझे 30 सितम्बर, 2020 को लिखे अपने बेबाक :
‘ हनीट्रेप की सियासी क्रोनोलाजी’ की याद आने लगी.

साथ ही निम्न पंक्तियाँ भी जेहन में कौंधने लगी-

वनवास में विरह का दर्द देवी उर्मिला से पूछो,
माँ सीता से पूछोगे तो धर्म ही बताएगी

मोहब्बत का अर्थ राधा से पूछो,
रुक्मिणी से पूछोगे तो अधिकार ही बताएगी

सेवा का मतलब श्रवण कुमार से पूछो,
हनुमान जी से पूछोगे तो आनंद ही बताएँगे

और ज़हर का स्वाद शिव से पूछो,
मीरा से पूछोगे तो अमृत ही बताएगी..

सच में उपरोक्त पंक्तियों का निहितार्थ गूढ़ है. वर्तमान सियासी गतिविधियों पर गौर करें तो घात-प्रतिघात में सबकी सोच अलहदा ही है. केस – मुकदमा और सियासी घेराबंदी कोई अजूबा नहीं लेकिन इतना तय मान लीजिये की इसका उद्देश्य यदि जनहित न हो तो घातक है.

पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर अरगोड़ा थाने में यौन-शोषण का मामला दर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर अरगोड़ा थाने में यौन-शोषण का मामला दर्ज

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी की प्रत्याशा में बैठे एक पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार (जो कुछ दिनों पूर्व तक सूबे के वर्तमान मुखिया पर ट्विटर लांछन अभियान में जुटे थे) के उपर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज हो जाने की खबर पर गौर ही कर रहा था कि आज ही एक चर्चित वकील साहब ने भी शंकाजनित पोस्ट डाल चौंका दिया. साथ ही उनके घर पर संदिग्ध महिला की उपस्थिति और गतिविधियों का वीडियो भी लाईव.
दिल्ली से चला पेगासस का भूत झारखंड में प्रतिपक्ष के नेताओं को फोन टेपिंग और सर्विलांस से हलकान भी किये हुये है.
तमाम घटनाक्रम को एक सिरे में पीरोने के बाद अब सूबे की सियासत की राह किस ओर अग्रसर होगी, ये कह पाना फिलहाल मुझे मुमकिन नहीं लगता, किन्तु इतना तय जान पड़ता है कि शीशे के महलों में विराजमान पक्ष-प्रतिपक्ष के नेताओं की “हनीट्रेप’ वाली सियासत सूबे के विकास पहिये को कीचड़ में जरूर फंसायेगी.

मेरी तो सियासी सूरमाओं को यही सलाह होगी कि विकृत राजनीति को विराम दें और झारखंड की जनता को विकास की सौगात देने के लिये निम्न पंक्तियों को चरितार्थ करें-
दिल से साबित करो कि जिंदा हो !!!
सांस लेना कोई सबूत नहीं…..