Monday 6th of July 2026 05:39:22 PM
Home Blog Page 148

रांचीः जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर

0
दुकान का सीसीटीवी रात में बंद कर गया था मालिक
दुकान का सीसीटीवी रात में बंद कर गया था मालिक

रांची। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित रिशु टेलीकॉम से चोरों ने 40 लाख का मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए। घटना बीते देर रात की है। आज सुबह करीब 10 बजे दुकान खुलने पर मामले की जानकारी हुई। फिर दुकान संचालक सुनील कुमार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

छत पर लोहे का गेट काट घुसे थे चोर
दुकान संचालक सुनील कुमार ने बताया कि चोरों ने छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे और मोबाइल व नगद चुरा कर फरार हो गए। चोरों ने आराम से सभी मोबाइल को डब्बा से निकाला और अपने साथ ले गए। मोबाइल का डिब्बा और चार्जर दुकान में छोड़ दिया है।

शॉर्ट होने के कारण बंद रखा था सीसीटीवी
सुनील कुमार ने बातचीत में बताया कि कुछ दिन पहले रात के समय सीसीटीवी में शॉर्ट होता था, जिस कारण रात के समय सीसीटीवी बंद कर घर जाता था। कल रात भी दुकान बंद करते समय सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया था। हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा जांच करने पर चोरो के बारे में जानकारी मिल सकती है।

छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे थे चोर
छत पर लगे लोहे का गेट काट कर दुकान में घुसे थे चोर

पंजशीर घाटी के शेर, सैकड़ों तालीबानी किए ढेर

0

काबुल, एजेंसियां। अफगानिस्‍तान में प्रतिरोध का केंद्र बनी पंजशीर घाटी को तालिबान आतंकि‍यों से बचाने के लिए अहमद मसूद के नेतृत्‍व में नौ हजार विद्रोहियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। पंजशीर में नॉर्दन अलाइंस और तालिबान के बीच अभी भी जबरदस्त लड़ाई जारी है। पंजशीर घाटी की पहाड़ी चोटि‍यों पर मसूद के जवानों ने हैवी मशीन गन तैनात कर दिए हैं, जिससे तालिबानियों का शिकार किया जा सके। इसके अलावा मोर्टार और निगरानी चौकी भी बनाई गई है। खबर ये है कि वहां सैकड़ों तालिबान लड़ाकों को मार गिराया गया है या उन्‍हें बंधक बना लिया गया है। तालिबान ने पंजशीर घाटी को तीन तरफ से घेरने का दावा किया है। उसका कहना है कि हमने पंजशीर की रसद और अन्‍य सामानों की सप्‍लाई लाइन काट दी है।

पंजशीर के नेताओं का कहना है कि वो किसी कीमत पर तालिबान आतंकियों के सामने हथियार नहीं डालेंगे और ये जंग जारी रहेगी। पंजशीर की बर्फ से ढंकी चोटियों के बीच में ये जवान राजधानी काबुल से मात्र 80 किमी दूर तालिबान से मोर्चा ले रहे हैं। अहमद मसूद के पिता अहमद शाह मसूद की गिनती कभी पंजशीर के सबसे बड़े वार लड़ाके में होती थी, जिन्होंने अपने जीते जी कभी तालिबान और सोवियत संघ को पंजशीर के पास भी आने नहीं दिया। यहां तक कि जब पिछली बार तालिबान अफगानिस्तान पर काबिज था, तब भी वो पंजशीर को नहीं जीत सका।

महागठबंधन की सरकार में जमीनों की हो रही लूट

0
मुख्यमंत्री के सहयोगी पंकज मिश्रा ने दलित की जमीन पर कब्जा कर आलीशान मकान बनवा लिया- अमर बाउरी
मुख्यमंत्री के सहयोगी पंकज मिश्रा ने दलित की जमीन पर कब्जा कर आलीशान मकान बनवा लिया- अमर बाउरी

रांची। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने साहेबगंज की एक दलित महिला की जमीन लूट कर उस पर आलिशान बंगला बनवा लिया। इस मामले में भी मोर्चा के तरफ से कई आन्दोलन किये गये। भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया लेकिन सत्ता के नशे में चूर हेमंत सरकार ने किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की।

भूखल घासी और बोकारो के नवाडीह में दलित की भूख से मौत

उन्होंने कहा कि राज्य में भूख और ठंढ़ से लगातार दलितों की मौत होती रही है। लेकिन सरकार के तरफ से कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की गयी और न ही पीड़ित परिवार को कोई मदद दी गयी। बोकारो जिला के कसमार के भूखल घासी की मौत भूख से हो गयी। इस विषय पर विधान सभा में भी सवाल उठाया गया और कई बार प्रदर्शन किया। लेकिन सदन के अंदर सरकार के आश्वासन के बाद भी भूखल घासी के दो बच्चों की मौत भी छह महीने के अंदर हो गयी। लेकिन आज तक पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं दी गयी। वहीं बोकारो जिला के ही नवाडीह प्रखंड में एक दलित व्यक्ति की मौत ठंढ़ से हो गयी। लेकिन जिला प्रशासन ने एक कंबल तक पीड़ित परिवार को नही दिया।

ट्रांसफर-पोस्टिंग के जरिए अपनी जेब भर रही है हेमंत सरकार

अमर बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी सिर्फ ट्रांस्फर पोस्टिंग के जरिये अपनी तिजोरी भरने का काम कर रही है। राज्य में महिला सुरक्षा हासिये पर है। ढ़ेढ़ वर्ष में सबसे अधिक महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटना दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ घटी है। राज्य में विधि व्यवस्था ऐसी है कि दिनदहाड़े पुलिस, वकील, जज जैसे लोगों की हत्या हो जाती है और सरकार एक आरोपी तक को गिरफ्तार नहीं कर पाती है। ऐसे मे आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है।

राष्ट्रवाद की सिर्फ बातें करती है भाजपा, असली काम सांप्रदायिकता का जहर फैलाना

0
नई दिल्ली से लौटने के उपरांत एयरपोर्ट पर रामेश्वर उरावं की आगवानी करते कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता
नई दिल्ली से लौटने के उपरांत एयरपोर्ट पर रामेश्वर उरावं की आगवानी करते कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के खाद्य आपूर्ति तथा वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है,लेकिन पूरे देश में संप्रदायवाद का जहर फैलाने का काम करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चार दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज रांची एअरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

एससी-एसटी और ओबीसी को धोखा देती रही है भाजपा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के दिल्ली जाने के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि अब उनके दिल्ली जाने से कुछ नहीं होने वाला है। केंद्र की भाजपा सरकार ने एसटी-एससी और ओबीसी को चिढ़ाने का काम किया है, उनके हित और सामाजिक विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए ओबीसी वर्ग को ठगने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब उन्हें मौका मिला, तो किसी भी समाज के लिए कुछ नहीं किया, सिर्फ लोगों को धोखा देने का काम किया। इसलिए अब लोग भाजपा से खासे नाराज है।

शिक्षा मंत्री से बात कर प्राइवेट स्कूलों को राहत दिलाने का काम करूंगा

दिल्ली दौरे के संबंध में पूछे गये एक प्रश्न के वे प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अधिवेशन के उदघाटन समारोह में हिस्सा लेने गये थे।पासवा के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के आग्रह पर उन्होंने सम्मेलन में हिस्सा लिया।उन्होंने कहा वे खुद भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई की है और प्राइवेट स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने की दिशा में अच्छा काम कर रहे है।देशभर से आये एवं झारखंड से भी आये पासवा के राष्ट्रीय अधिवेशन में लोगों से मिलने का मौका मिले और उनकी भावनाओं को भी समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कोरोनाकाल में प्राइवेट स्कूल संचालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है, वे मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से बातचीत कर राज्य में अवस्थित इन प्राइवेट स्कूलों को कुछ राहत दिलाने को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही प्राइमरी स्कूल भी खुले इस संबंध में भी सरकार जल्द ही निर्णय लेगी।

पलामू पुलिस ने किया सीएसपी लूटकांड का उदभेदन, दूसरे सीएसपी का संचालक ही निकला लूटकांड का आरोपी

0

पलामू पुलिस ने किया सीएसपी लूटकांड का उदभेदन
दूसरे सीएसपी का संचालक ही निकला लूटकांड का आरोपी
एक आरोपी गिरफ्तार, नौ हजार नगद समेत अन्य सामान बरामद

मेदिनीनगर।  हैदरनगर थाना क्षेत्र में 18 मई को एक सीएसपी संचालक से 7.74 लाख की हुई लूटकांड का आज पलामू पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। इस लूटकांड का मास्टर माइंड एक अन्य सीएसपी संचालक हैदरनगर के भाईबिगहा निवासी चंद्रदेव राम का पुत्र मोहित कुमार उर्फ डोमन राम उर्फ रौशन उर्फ रोहित ही निकला।

फिलहाल वह एक दूसरे कांड में जेल में बंद है। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना के दिन पांच आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। मालूम हो कि हैदरनगर के सड़ेया गांव निवासी बृजदेव रजवार के पुत्र सीएसपी संचालक अजय कुमार से बैंक से पैसा निकासी कर ले जाने के दौरान लूट ली गई थी।

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि कांड के अनुसंधान के दौरान भाई बिगहा निवासी लियाकत हुसैन का पुत्र अनवर हुसैन पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इस कांड में उसके साथ हुसैनाबाद के भैरोपुर गांव निवासी भीम सिंह उर्फ राहुल उर्फ प्रियस पिता रामविजय सिंह व मोहित कुमार उर्फ डोमन राम उर्फ रौशन उर्फ रोहित शामिल था। उसने बताया कि उसके साथ उनके अलावा दो और अन्य अभियुक्त भी थे, जिसे वह नहीं जानता है।

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि फरार अभियुक्त भीम सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही दो अन्य आरोपियों की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने जेल में बंद कांड के आरोपी मोहित को भी रिमांड पर लिये जाने की बात कही। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि घटना के दिन गिरफ्तार अनवर ही सीएसपी संचालक की रेकी कर रहा था। घर जाने के दौरान गोल्हना व पतरिया के बीच सूनसान स्थल पाकर उसने अजय के मोटरसाइकिल में धक्का मारते हुए गिरा दिया। इसके बाद पैसा लूटकर सभी आरोपी भाग गये।

उन्होंने यह भी बताया कि लूट के पैसे में से अनवर को 30 हजार रूपया दिया गया था, लेकिन पकड़े जाने की बात कहकर उससे पैसा ले लिया था और अन्य माध्यम से धीरे-धीरे उसे पैसा दे रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इस सीएसपी के साथ दूसरी बार लूट की घटना हुई है। इसी केस में भी मोहित पहले जेल जा चुका है। उसके पास से नौ हजार रूपया नगद, काला रंग का स्कूटी(जेएच01डीपी6133) बरामद किया गया है।

छापामारी दल में हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, पुलिस इंस्पेक्टर रविसंजय टोप्पो, हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार, पुअनि शिवशंकर उरांव समेत कई पुलिस जवान शामिल थे।

अनुसूचित जाति के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कमला देवी पाटले

0
झारखण्ड का अनुसूचित जाति खुद को असहाय महसूस कर रहा है
झारखण्ड का अनुसूचित जाति खुद को असहाय महसूस कर रहा है

संजीव कुमार मिश्रा

रांची। झारखंड में हो रहे अनुसूचित जाति पर अत्याचार को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा सड़क पर अपनी हक की लड़ाई लड़ेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि चूड़ीडी में 6 अनुसूचित जाति के लोगों को मार दिया गया लेकिन सरकार के कानों में जूं तक ना रेंगी। झारखंड में अनुसूचित जनजाति अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है । यहाँ की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति के बच्चों को स्कॉलरशिप देने में भी आनाकानी कर रही है, जिसके चलते अनुसूचित जनजाति के बच्चे अपनी शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोगों को प्रमोशन भी समय पर नहीं दिया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि अगर हमारा हक हमें नहीं मिलता है तो हेमंत सरकार के खिलाफ हम सड़क पर भी उतरेंगे। प्रेस वार्ता में अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बावरी भी उपस्थित थे। श्रीमती पाटले चार दिवसीय दौरे पर आई है । श्रीमती कमला पाटले वर्ष 2009 एवं वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा से सांसद रहीं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं।

25 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-25-August.pdf” title=”Ujjwal Duniya 25 August”]

हजारीबाग के पदमा में अवैध तरीके से रेलवे टिकट करता था ब्लैक, पुलिस ने जब्त किया कंप्यूटर

0
सांकेतिक तस्वीर 

उज्जवल दुनिया संवाददाता

हजारीबाग। जिले के पदमा स्थित सरैया में रेलवे टिकट ब्लैक करनेवाला विकास केशरी का कारनामा पकड़ा गया। रेलवे पुलिस ने छापेमारी में उसके घर से कई टिकट और कंप्यूटर के साथ अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया है।

पदमा थाना प्रभारी ने बताया कि विकास केशरी के घर से रेलवे पुलिस कंप्यूटर का मॉनिटर और सिस्टम खंगालने के लिए ले गई है। बताया जाता है कि काफी दिनों से अवैध तरीके से रेलवे का टिकट ब्लैक किया जा रहा था। रेलवे के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो टीम गठित कर आरोपी के घर छापेमारी की गई।

बोकारो यूरेनियम केस: मुख्य आरोपी बापी दा को मिली जमानत

0
हरला थाने की पुलिस ने बापी दा समेत 7 लोगों को किया था गिरफ्तार
हरला थाने की पुलिस ने बापी दा समेत 7 लोगों को किया था गिरफ्तार

बोकारो: बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस द्वारा दो माह पूर्व बरामद 6 किलो यूरेनियम बरामद मामले में बोकारो के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव रंजन की अदालत ने मंगलवार को आरोपी बापी दा उर्फ बापी चन्द्रा की जमानत याचिका मंजूर कर ली।

न्यायालय ने उन्हें ₹10000 के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है ।
न्यायालय ने बापी दा को  ₹10000 के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है ।

न्यायालय सूत्रों ने आज यहां बताया कि गत 3 जून 2021 को बोकारो पुलिस ने बोकारो के चास के एक होटल से यूरेनियम बरामद किया था तथा यहां से 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था । बाद में गिरफ्तार इन दो लोगों के निशानदेही पर क्रमबद्ध 5 व्यक्तियों को अलग – अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था ।

आभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एस पी सिंह ने बताया कि बरामद यूरेनियम के आरोपी बापी दा उर्फ चंद्रा का मामला बोकारो के प्रथम श्रेणी न्यायिक मेजिस्ट्रेट एस के मिंज की अदालत में जमानत याचिका दायर किया गया था , जिसे न्यायिक मजिस्ट्रेट एस के मिंज की अदालत ने पिछले दिनों रिजेक्ट कर दिया था।

अधिवक्ता एस पी सिंह ने बताया कि बोकारो पुलिस ने न्यायालय को समर्पित chargesheet में युरेनियम मामला को फोर्जरी बताया है । जबकि बोकारो पुलिस ने भादवी की धारा 467,468,406,414, 120 B, 420 प्राथमिकी दर्ज की है।

कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर

0
कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर
आज दोपहर डेढ़ बजे भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी कमला देवी पाटले

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंची। जहां भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, रांची महानगर की तरफ से श्रीमती कमला पाटले जी का स्वागत रांची रेलवे स्टेशन पर किया गया। जिसके बाद वे सीधे राजकीय अतिथिशाला पहुंची। जहां उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया।

श्रीमती कमला पाटले वर्ष 2009 एवं वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा से सांसद रहीं। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश के प्रभारी हैं।

बता दें कि 25 अगस्त 2021 को श्रीमती कमला देवी पाटले भाजपा प्रदेश कार्यालय, हरमु रांची में 11 बजे से विभिन्न बैठकों में भाग लेंगी। वहीं 01.30 बजे अपराह्न में वे पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी।

24 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-24-AUGUST.pdf” title=”Ujjwal Duniya 24 AUGUST”]

अमित शाह से मिले बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश, अटकलों का दौर जारी

0
अमित शाह ने दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, झारखंड में अटकलों का दौर जारी
अमित शाह ने दीपक प्रकाश और बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, झारखंड में अटकलों का दौर जारी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह से मुलाकात की। आधिकारिक रुप से बताया गया कि दोनों नेताओं ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं संगठन के कार्यों पर चर्चा की । लेकिन अस मुलाकात को लेकर झारखंड में अटलों का दौर जारी है।

सुनील तिवारी और कथित सरकार गिराने का मुद्दा भी उठा

दिल्ली स्थित भाजपा के सूत्रों ने उज्ज्वल दुनिया को बताया कि इस बैठक में झारखंड सरकार द्वारा लिए गये कुछ विवादास्पद निर्णयों, यहां की कानून व्यवस्था, सुनील तिवारी और कथित सरकार गिराने वाले केस पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने गृहमंत्री को बताया कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

एक बड़े नेता के खिलाफ जांच 

सूत्रों के हवाले से उज्ज्वल दुनिया को पता चला है कि झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई की पृष्ठभूमि बन रही है। कुछ बड़े नेताओं की आय से अधिक संपत्ति की जानकारी विभाग को मिली है। फिलहाल सबूत जुटाए जा रहे हैं । जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल हम इससे ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते।

अब मेयर और डिप्टी

0
सीएम को नगर निकायों के प्रमुख को हटाने का अधिकार
सीएम को नगर निकायों के प्रमुख को हटाने का अधिकार

हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट ने झारखण्ड नगरपालिका संशोधन विधेयक 2021 के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार शहरी निकायों के चुने हुए मेयर या डिप्टी मेयर को हटाने का अधिकार सीएम को है। इतना ही नहीं अब नगर निकायों के डिप्टी मेयर का चुनाव पार्षद करेंगे, पहले डिप्टी मेयर भी जनता के वोट से ही चुने जाते थे। इसे शहरी निकायों पर राज्य सरकार के कंट्रोल के रुप में देखा जा रहा है।

दलगत आधार पर नहीं होंगे नगर निकाय के चुनाव

झारखण्ड नगरपालिका संशोधन विधेयक 2021 के मुताबिक शहरों के निकाय चुनाव अब दलगत आधार पर नहीं होंगे। अब अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो चुनाव आयोग उन्हे सिंबल अलॉट करेगा। इसके अलावा डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षद बहुमत के आधार पर करेंगे ।

कैबिनेट के फैसले का विरोध तय

राजनीतिक विष्लेषक बताते हैं कि कैबिनेट के इस फैसले के दूरगामी प्रभाव होंगे और इसका विरोध तय है। झारखण्ड के शहरी क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ मजबूत रही है। अधिकांश शहरी निकायों पर बीजेपी या बीजेपी समर्थित लोग ही मेयर या डिप्टी मेयर के पद पर हैं। ऐसे में झामुमो इस वर्चस्व को तोड़ना चाहता है। इसलिए उसने दलगत आधार पर चुनाव न कराने और मेयर तथा डिप्टी मेयर (अथवा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष) को हटाने का अधिकार सीएम के हाथों में देने जैसा कदम उठाया है।

इन पांच परिस्तितियों में सीएम मेयर-डिप्टी मेयर या अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को हटा सकते हैं ?

(1). मेयर और नगर निकाय के अध्यक्ष अगर बोर्ड की तीन से अधिक बैठकों में बिना पर्याप्त कारण बताये अनुपस्थित रहते हैं.
(2). मेयर अगर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करते हैं या जानबूझकर कर कर्तव्य से इनकार करते हैं
(3) . किसी प्रकार के कदाचार के दोषी पाये जाते हैं
(4) . शारीरिक अथवा मानसिक तौर पर अक्षम पाये जाते हैं
(5) . किसी आपराधिक मामले में अभियुक्त होने के चलते छह माह से अधिक समय से फरार रहने के दोषी हों.

कैबिनेट द्वारा पारित विधेयक के प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा हटाये गये महापौर या अध्यक्ष उस कार्यकाल में शेष अवधि के दौरान पुनः इस पद पर निर्वाचित नहीं हो सकेंगे ।

झारखंड सरकार के कर्मियों को भी मिलेगा केन्द्रीय कर्मचारियों की तरह हाउस रेंट अलाउंस (HRA)

0
रांची के चान्हो में फार्मा पार्क के गठन को मंजूरी
रांची के चान्हो में फार्मा पार्क के गठन को मंजूरी

हेमंत कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी केन्द्र सरकार के कर्मियों की तरह हाउस रेंट अलाउंस देने का फैसला लिया है।  मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक हाउस रेंट अलाउंस की दर को बढ़ाकर 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी तय कर दिया जाएगा। बढ़ा हुआ एचआरए 1 जुलाई 2021 से प्रभावी होगा ।

शहरों के अनुसार बांटी गई है कैटेगरी

नये हाउस रेंट अलाउंस को शहरों के मुताबिक तय गया है। शहरों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। शहर के हिसाब से 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) बढ़ा दिया है। कैबिनेट की बैठक में कुल 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

रांची में खुलेगी ओपन यूनिवर्सिटी

राज्य में ओपेन यूनिवर्सिटी की स्थापना के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। यह यूनिवर्सिटी रांची में खुलेगी। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्राध्यापकों और सह प्राध्यापकों की संविदा आधारित नियुक्ति की नियमावली मंजूर कर ली गई है। साथ ही राज्य में खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की पॉलिसी को मंजूरी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों पर अब छह दिन अंडा दिया जाएगा।

5वां वेतनमान पाने वाले कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

पांचवां वेतनमान पाने वाले राज्य सरकार के कर्मियों का महंगाई भत्ता 312 प्रतिशत से बढ़ा कर 356 फीसदी करने का फैसला कैबिनेट ने लिया है। वहीं छठे वेतनमान पाने वालों का महंगाई भत्ता 164 फीसदी से बढ़ाकर 189 फीसदी किया गया है।

भारत

0

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत को लगने लगा है कि अफगानिस्तान के दिनों दिन खराब होते हालात के चलते पड़ोसी देशों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अफगानिस्तान के साथ ही अन्य देशों को भी यह लगने लगा है कि अफगानी जमीन का इस्तेमाल अन्य देशों को धमकाने के लिए लश्कर और जैश जैसे आतंकी कभी भी कर सकते हैं।
अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के जेनेवा में आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए वहां नियुक्त भारतीय राजदूत इंद्र मणि पांडेय ने कहा कि अफगानिस्तान में गंभीर मानवाधिकार संकट होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सभी लोग अफगान लोगों के मानवाधिकारों के उल्लंघन के बढ़ते मामलों को देखकर चिंतित हैं।उन्होंने कहा कि भारत उम्मीद करता है कि हालात जल्दी संभल जाएंगे। विभिन्न पक्ष मानवाधिकार और सुरक्षा के मुद्दों को जल्द सुलझा लेंगे।

अफगानी बच्चों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का भी आदर होना चाहिए। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार अफसर मिशेल बेशलेट ने मंगलवार को मानवाधिकार परिषद में दिए अपने भाषण में अफगानियों की हत्याओं का जिक्र किया। लेकिन इन हत्याओं का कोई ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने जेनेवा फोरम से आग्रह किया कि वह तालिबान की हरकतों पर नजर रखने के लिए एक प्रणाली विकसित करें। उन्होंने कहा कि तालिबान महिलाओं के साथ जैसे बर्ताव है वह मूलत: खतरे के निशान को पार कर गया है।