Monday 6th of July 2026 04:41:37 PM
Home Blog Page 147

पुलिस ने ऐसे ही धंधेबाजों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए शराब से भरा ट्रक को जब्त किया

0
ट्रक चालक और उसपर सवार धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल
ट्रक चालक और उसपर सवार धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में रहे सफल

अमित सहाय

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना पुलिस ने शराब तस्करी का खेल एक ट्रक को पकड़ कर खेला है। इस ट्रक में भारी मात्रा के विदेशी शराब बरामद किया गया है।  हालांकि ट्रक का चालक और उसपर सवार धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।

बुधवार की देर रात बेंगाबाद पुलिस को यह सूचना मिली थी कि त्रिपाल से ढंका एक ट्रक देवघर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने मुंडहरी के समीप चेकिंग लगवाई । यहां गिरिडीह-देवघर मुख्य पथ पर सभी वाहनों की जांच की जाने लगी । इस बीच चेकपोस्ट से कुछ मीटर पहले ही एक ट्रक आकर रुका । ट्रक के रुकने के बाद चेकपोस्ट पर तैनात अधिकारी और जवानों को शक हुआ और पुलिसकर्मी जैसे ही उस वाहन के तरफ बढ़ने लगे तो वाहन पर सवार चालक और अन्य उतरकर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकले ।

इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया । पुलिस ने जब वाहन की जांच शुरू की तो पहली दफा कुछ नहीं मिला लेकिन जब बारीकी से वाहन को जांचा गया तो ड्राइवर की सीट के समीप अलग से बनाया हुआ बॉक्स मिला । जब इस बॉक्स को खोला गया तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं ।पुलिस यह पता लगा रही है कि वाहन पर शराब को कहां पर लादा गया था और कहां भेजा जा रहा था । हालांकि यह कहा जा रहा है कि संभवतः यह शराब सरौन के रास्ते बिहार के जमुई जाती रही है।

थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि त्रिपाल से ढंका एक ट्रक देवघर की तरफ जा रहा है । इस सूचना मुंडहरी के समीप चेकिंग लग कर ट्रक को पकड़ लिया गया। ट्रक में भारी मात्रा के विदेशी शराब बरामद हुआ है। पुलिस काण्ड अंकित कर चालक एवं शराब तस्कर के विरूद्ध छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में तस्कर होगा।

आदित्यपुर में बनेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक वाहन क्लस्टर

0
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का हब बनना चाहता है झारखण्ड
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण का हब बनना चाहता है झारखण्ड

नई दिल्लीः झारखण्ड सरकार सरायकेला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया को पूर्वी भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल्स कलस्टर बनाने जा रही है । इसे लेकर एक वीडियो प्रेजेंटेशन नई दिल्ली के ताज मानसिंह हॉटल में चल रहे इमर्जिंग झारखँड इनवेस्टर समिट में दिखाया जाएगा। इसकी जानकारी उद्योग सचिव ने उज्ज्वल दुनिया को दी।

देश के सभी बड़े वाहन निर्माताओं के साथ गोल मेज सम्मेलन

झारखंड सरकार का उद्योग विभाग सबसे पहले संभावित निवेशकों के सामने झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 से जुड़ा एक प्रेजेंटेशन देगा। इसके अलावा झारखंड इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2021 के मसौदे पर बड़ी कंपनियों के सुझाव मांगे जाएंगे। इसके उपरान्त झारखण्ड के मुख्यमंत्री, उद्योग सचिव, मुख्य सचिव टाटा समूह, मारुति सुजुकी, डालमिया सीमेंट, होंडा कार्स, हुंडई मोटर्स, सेल, एनटीपीसी आदि जैसे प्रमुख औद्योगिक घरानों के साथ बी2जी बैठके करेंगे। यह बैठक 28 अगस्त को होगी ।

एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य

प्रमोशन पॉलिसी 2021 के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (आदित्यपुर), झारखंड इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2021 और ड्राफ्ट झारखंड एथनॉल पॉलिसी 2021 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अतिरिक्त, झारखंड, झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्धन नीति 2021 और ईएमसी आदित्यपुर की ताकत पर वीडियो उपस्थित लोगों को दिखाया जाएगा।

दोनों दिन बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जिनमें मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व विभाग, पंजीकरण और भूमि सुधार, विकास आयुक्त, प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, सचिव, विभाग शामिल हैं. उद्योग और खान और भूविज्ञान झारखंड की ताकत को संभावित निवेशकों के सामने पेश करेंगे और विभिन्न औद्योगिक नीतियों का प्रदर्शन करेंगे।

यह आयोजन राज्य में 1,00,000 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने और 5,00,000 से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से प्रयास का हिस्सा है। झारखंड औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति 2021 के रूप में झारखंड को इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, इथेनॉल और अन्य उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए एक औद्योगिक केंद्र के रूप में बढ़ावा देना।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्व

0
जब बाकी राज्य सरकारें दे रही हैं तो झारखँड को फंड देने से इनकार क्यों- हाईकोर्ट
जब बाकी राज्य सरकारें दे रही हैं तो झारखँड को फंड देने से इनकार क्यों- हाईकोर्ट

रांची। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को अतिरिक्त फंड नहीं देने पर राज्य सरकार अभी भी कायम है । सरकार का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी को अब अनुदान नहीं दिया जा सकता । यूनिवर्सिटी स्व-पोषित है और इसे अपना खर्च खुद वहन करना होगा । सरकार ने हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर गुरुवार को फिर यह बात दोहरायी । इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और इस शपथपत्र को असंतोषजनक माना । चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने सरकार को नौ सितंबर तक नया शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया ।

हठधर्मिता पर उतर आई है राज्य सरकार- हाइकोर्ट

अदालत ने कहा कि सरकार ने पहले भी कहा है कि वह यूनिवर्सिटी को अतिरक्त फंड नहीं देगी, लेकिन कोर्ट ने इसे पहले ही खारिज कर दिया है । बार-बार सरकार यही बात कह रही है । इससे प्रतीत होता है कि सरकार इस मामले में हठधर्मिता दिखा रही है । दूसरे राज्यों में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को नियमित फंड दिया जाता है । इस कारण झारखंड सरकार को भी इस महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी को चलाने के लिए नियमित फंड देना चाहिए ।

104 करोड़ दे चुके हैं, अब और नहीं- राज्य सरकार

सरकार की ओर से बताया गया कि यूनिवर्सिटी खोलते समय ही यह तय हुआ था कि सरकार इसे एक बार 50 करोड़ का अनुदान देगी । इसके बाद सरकार आर्थिक मदद नहीं करेगी । यूनिवर्सिटी को अपना खर्च खुद वहन करेगा । सरकार ने बताया कि 50 करोड़ देने के बाद फिर युनिवर्सिटी को 54 करोड़ दिया गया । जिससे यूनिवर्सिटी ने अपने खर्च और बकाए की भरपायी की ।अब सरकार के कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है, अब अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी ।

9 सितंबर का तक मांगा जवाब

इस पर कोर्ट ने नाराजगी जतायी और कहा कि इस यूनिवर्सिटी में झारखंड के लिए 50 सीटें आरक्षित हैं । ऐसे में सरकार को फंड देना चाहिए । कैबिनेट के निर्णय की जानकारी पहले भी शपथपत्र के माध्यम से दी गयी थी, जिसे कोर्ट ने पहले ही मंजूर नहीं किया है । दोबार वही बातें दोहरायी गयी है. अदालत ने सरकार को नौ सितंबर तक नया शपथपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया ।

 

हेमंत राज में सबसे ज्यादा दलितों और आदिवासियों की हत्या

0
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एकदिवसीय कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एकदिवसीय कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कहा कि हेमंत सरकार से 19 माह में ही जनता का मोह भंग हो चुका।अबुआ देश ,अबुआ राज की बात करने वाले मुख्यमंत्री के राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासी और दलितों की हत्याएं हो रही। सत्ता बनते ही चाईबासा में आदिवासियों की हत्या हुई,सिध्दों कान्हो के वंशज की हत्या हुई। आदिवासी पुलिस बेटी रूपा तिर्की की हत्या हुई।भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई पाहन,पुजार मानकी,मुंडा आदिवासी समाज के अगुवा के मिलने वाले मानदेय राशि को भी यह सरकार बंद कर दिया।सरना स्थल,जाहेर थान का पिछले सरकार ने सौंदर्य का कार्य शुरू करवाया था जिसे इस सरकार से बंद कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे ज्यादा 8 आदिवासी मंत्री बनाए- समीर उरावं

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 8-8 जनजाति समाज के सांसद को मंत्री बनाकर जनजाति समाज को सम्मान देनेका काम किया है, इसके लिए जनजाति मोर्चा मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करती है।उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को सशक्त बनाने के लिए जनजाति समाज के अगुवाओ के साथ चिंतन बैठक करके समाज के बारे में विचार करने की आवश्यकता है।चिंतन टोली बनाकर यह काम कार्य को किया जा सकता है.।

पांच सत्रों में हुई बैठक, कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में हुआ उद्धघाटन
पांच सत्रों में हुई बैठक, कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में हुआ उद्धघाटन

हमें झारखण्ड की 28 आदिवासी बहुल सीटों पर मेहनत करना है – फगन सिंह कुलस्ते

भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति मोर्चा में संभावनाएं बहुत है,झारखंड में जनजाति मोर्चा के कुशल कार्यकर्ता के दम पर हम चुनावो में बेहतर प्रदर्शन करते रहे है।उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव-गांव में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया है l 28 जनजाति विधानसभा सीटों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।हमारे राज्य के संसाधनों को बचाने की जिम्मेदारी हमारी हैl झारखंड में जनजाति समाज में बहुत संभावनाएं हैंl रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोकने के लिए मनरेगा को और सुदृढ़ किया गया lपूरे देश में उचित लाभुकों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा हैl जनजाति क्षेत्रों में भी सड़क की योजनाओं का विचार आया जिस पर आज भी भाजपा लगातार काम कर रही हैl

जनजाति समाज के बिना पूर्ण लोकतंत्र की परीकल्पना नही: वी सतीश

भाजपा के मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने कहा कि देश आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज को साथ मे लेकर सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनः स्थापित हो रहा। उन्होने कहा कि जो भारत को उपेक्षा भरी नजरों से देखते थे वही आज भारत की प्रशंसा कर रहे। वी सतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 8-8 जनजाति समाज के सांसद को मंत्री बनाकर जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है।

राहुल गांधी ने राजेश ठाकुर और उनकी टीम से की मुलाकात, आरपीएन सिंह भी थे साथ

0
राहुल गांधी से मुलाकात करते झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी आरपीएन सिंह, गीता कोड़ा व अन्य
राहुल गांधी से मुलाकात करते झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रभारी आरपीएन सिंह, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की जलेश्वर महतो एवं शहज़ादा अनवर

 

नई दिल्ली । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर पी एन सिंह के नेतृत्व में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहज़ादा अनवर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नई टीम को अनुभव और एनर्जी का मिश्रण बताया

इस मौके पर राहुल गांधी ने सभी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन कार्यों में जुट जाने का आवाहन किया। राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की हमारी टीम में अनुभव और एनर्जी का मिश्रण है।  उन्होंने कहा की प्रदेश के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सरकार बनी है, इसलिए कार्यकर्ताओं के सम्मान में कमी न आये और प्रदेश संगठन को मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है।

राहुल गांधी ने एक-एक कर सभी से बात की

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों का डटकर विरोध करना है। प्रदेश सरकार के लोकप्रिय कार्यक्रमो को भी जनता तक पहुंचाने का कार्य भी संगठन को ही करना है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहज़ादा अनवर से एक-एक कर बात की तथा राज्य के सांगठनिक हालात व सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में भी विचार विमर्श किया ।

कांग्रेस नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा- राजेश ठाकुर

इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता के ऊपर जो भरोसा जताया है उसे पूरा करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर अक्षरशः पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे, प्रदेश विकास करे, समृद्धशाली बने यही प्राथमिकता रहेगी । कार्यकारी अध्यक्षों गीता कोड़ा, बंधु टिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहज़ादा अनवर ने भी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही ।

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत

0

रांची। सुखदेव नगर थानाप्रभारी ममता कुमारी को चार साल के बच्चे और उसके पिता की पिटाई करना महंगा पड़ सकता है। पीड़ित संजीव गुप्ता ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। ममता कुमारी पर आरोप है कि घरेलू विवाद के एक मामले में उन्होने संदीप गुप्ता और उनके चार साल के बेटे को थाने में बुलाया और दोनों की लाठी डंडों से पिटाई की। आरोप है कि ऐसा उन्होने पीड़ित संदीप गुप्ता की पत्नी के कहने पर किया।

सुखदेव नगर थानाप्रभारी ममता कुमारी (फाइल)
सुखदेव नगर थानाप्रभारी ममता कुमारी (फाइल)

चार साल के बच्चे ने भी लगए हैं गंभीर आरोप

बच्चे के शरीर पर चोट के निशान हैं। पिता के जिस्म पर भी डंडे से पीटे जाने के बाद निशान पड़े हैं। बच्चे का कहना है कि पुलिस आंटी ने डंडा से मारा है। वहीं, उसके पिता को भी मारपीट किया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में थाना प्रभारी ममता कुमारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत संख्या 14125/IN/2021 है।

सिटी एसपी से भी की गई थी शिकायत, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई

लाइन टैंक रोड के रहने वाले संदीप गुप्ता ने रांची के सिटी एसपी से भी सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता देवी के खिलाफ शिकायक की थी, लेकिन सिटी एसपी ने समाचार लिखे जाने तक ममता कुमारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब देखना है कि क्या राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संदीप और उनके बेटे को इंसाफ मिल पाता है या नहीं ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गई शिकायत कील प्रति
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से की गई शिकायत की प्रति

 

केटीपीएस बंझेडीह पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से प्रोजेक्ट हेड समेत चार लोगों की मौत

0


कोडरमा :- केटीपीएस बांझेडीह पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि पॉवर प्लांट में 150 मीटर चिमनी का निर्माण किया जा रहा था जिसमे 80 मीटर तक कार्य पूर्ण किया जा चुका था। अब तके किये गए कार्यो का जायजा लेने उक्त सभी लोग एक ही लिफ्ट से उपर की ओर जा रहे थे इसी क्रम लिफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लिफ्ट अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा।जिसमें दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और दो लोगों ने सदर अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार श्री विजया कंपनी थरमेक्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के अंदर काम कर रही थी। मृतकों की पहचान श्री विजया कंपनी नागपुर राज्य महाराष्ट्र निवासी कृष्ण प्रसाद कोठारी पिता नंद कुमार नागपुर महाराष्ट्र, प्रोजेक्ट हेड विनोद चौधरी नागपुर महाराष्ट्र, इंजिनियर कार्तिक सागर पिता फार्मूला कर्नाटका एवं सेफ्टी इंजीनियर नवीन कुमार पिता रघुनंदन सिंह गया निवासी के रूप में हुई है।

गिरिडीहः चकाई में नक्सलियों ने गोली मारकर पिता

0

गिरिडीह और उससे सटे बिहार के जमुई में एक बार फिर नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है।  नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दस्ते ने बुधवार की  रात चकाई में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी । घटना जमुई जिले के चकाई के बोंगी इलाके के बाराटांड़ गांव की है ।

चकाई में नक्सलियों ने गोलियां बरसाकर पिता-पुत्र की हत्या की, ईलाके में दहशत
चकाई में नक्सलियों ने गोलियां बरसाकर पिता-पुत्र की हत्या की, ईलाके में दहशत

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र को निशाना बनाया और जन आदालत लगाकर ग्रामीणों के सामने उन पर गोलियां बरसाते हुए नृशंस हत्या कर दी । हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ा है । दोनों की हत्या मुखबिरी का आरोप लगाकर की गई है । घटना में मारे गए पिता का नाम चोपाय हेम्ब्रम जबकि पुत्र का नाम अर्जुन हेंब्रम बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देने आए नक्सलियों की संख्या दो दर्जन बताई जा रही है । मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

यह घटना जमुई जिले के चकाई थाना इलाके के बोंगी पंचायत के टोला पहाड़ के बाराटांड़ गांव की है, जहां बुधवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने गांव पर हमला बोलते हुए चोपाय हेंब्रम (60) और उसके बेटे अर्जुन हेंब्रम (35) दोनो को अपने कब्जे में ले लिया । इसके बाद जल अदालत में मुखबिरी का आरोप लगया और फिर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी । दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।

जमुई जिले के अति नक्सल प्रभावित इलाके में डबल मर्डर के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। हत्या के इस दोहरे मामले में जिले के प्रभारी एसपी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने पिता-पुत्र की हत्या कर दी है । जिस इलाके में घटना हुई है वह दुर्गम पहाड़ी और नक्सल प्रभावित इलाका में आता है । घटना के बाद नक्सलियों के खिलाफ इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है । वहीं पुलिस ने घटनास्थल से भारी मात्रा में खोखा और नक्सली पर्चा बरामद किया है ।

पीड़िता को केस उठाने की आरोपी दे रहे धमकी, इटखोरी पुलिस मौन

0
इटखोरी थाना कांड संख्या 172/20 के नामजद आरोपी बब्लू सिंह और आरोपी रंजीत सिंह
इटखोरी थाना कांड संख्या 172/20 के नामजद आरोपी बब्लू सिंह और रंजीत सिंह

उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग अंतर्गत चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के बड़कीचक निवासी पीड़ित सुबोध सिंह की पत्नी बंदना देवी ने डीआईजी को आवेदन देकर जानमाल की सुरक्षा की लगाई है। साथ ही जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है।

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के बड़कीचक ( वर्तमान पता-इटखोरी जयप्रकाश नगर) निवासी महिला बंदना देवी बुधवार को डीआईजी कार्यालय पहुंची और आवेदन सौंपी। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनके पति सुबोध सिंह को झूठे केस में फंसाया गया है।  13 अगस्त को रोमी निवासी रंजीत सिंह उनके पति सुबोध सिंह के खिलाफ इटखोरी थाना प्रभारी से मिलकर कांड संख्या 87/ 21 दर्ज करवाया है, जो सत्य से परे है।

उन्होंने आगे कहा है कि मेरे पति और रंजीत सिंह के बीच रंगदारी मांगने का मामला पूर्व से चला रहा है। जिसके चलते जमीन विवाद को लेकर पूर्व से ही अदावत चली आ रही है। वह मेरे पति से जमीन और रंगदारी की मांग करते थे, नहीं देने के कारण रंजीत सिंह ने मारपीट की थी। जो इटखोरी थाना कांड संख्या 172 /20 दर्ज है। यह घटना 17 अक्टूबर 2020 की है।

इटखोरी पुलिस पर दबंगों के साथ मिलकर महिला और उसके पति को प्रताड़ित करने का आरोप
इटखोरी पुलिस पर दबंगों के साथ मिलकर महिला और उसके पति को प्रताड़ित करने का आरोप

बंदना ने कहा है कि रंजीत सिंह, बबलू सिंह उर्फ राजेश सिंह, पप्पू सिंह और अशोक सिंह इस मामले में नामजद आरोपी हैं। यह सभी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि केस उठाओ नहीं तो जान मार देंगे। साथ ही यह भी कहते हैं कि तुम को समझ नहीं आ रहा है कि केस के 10 माह बाद भी हमारी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई ? स्थानीय पुलिस मेरे पाॅकटे में है और लोकल राजनीति भी मेरी मुट्ठी में है। उनके बात नहीं मानने का परिणाम है कि झूठे केस में मेरे पति को फंसाया गया है।

वंदना देवी ने कहा कि मेरे पति कोई घटना घटित नहीं किए हैं। 13 अगस्त को वे घर पर ही थे। उन्होंने षड्यंत्र रच कर मेरे पति पर दबाव बनाने के लिए इटखोरी थाना प्रभारी से मिलकर झूठी मामला दर्ज कराया है। इस मामले की सत्यता को जांच कराई जाए और दोषी पर कार्रवाई की जाए। वंदना देवी ने कहा कि इस मामले को लेकर वे चतरा एसपी से भी मिलकर आवेदन दी है। उनसे भी न्याय की गुहार लगाई है। चतरा एसपी इस मामले को गंभीरता से लिए हैं और पीड़ित की पत्नी को आश्वस्त किया कि न्याय मिलेगा।

दिल्ली के होटल ताज मानसिंह पैलेस में 27

0
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- उद्योगों को खुले बाहों से स्वागत करेगी झारखंड सरकार
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- उद्योगों को खुले बाहों से स्वागत करेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के होटल ताज मानसिंह पैलेस में झारखण्ड इंवेस्टर्स समिट का आयोजन 27 और 28 अगस्त को किया गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को ही इस निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। 27 अगस्त की शाम 4 बजे से इस इंवेस्टर्स समिट की विधिवत शुरुआत होगी।

झारखंड पूर्वी भारत का इमर्जिंग स्टेट

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने Emerging Jharkhand इंवेस्टर्स समिट से पहले कहा कि झारखंड पूर्वी भारत का तेजी से विकास करने वाला राज्य है। हमने निवेश को रिझाने के लिए नई उद्योग नीति बनाई है। हम अपने राज्य को इलेक्ट्रिक वाहनो का हब बनाना चाहते हैं. निवेश करने वालों को हर तरह की मुमकीन मदद हमारी सरकार देगी। उन्होने कहा कि नई उद्योग नीति के तहत हम सब्सिडी भी दे रहे हैं।

कौन-कौन सी कंपनियां ले रही हैं भाग

27 और 28 अगस्त 2021 के Emerging Jharkhand इंवेस्टर्स समिट में देश-विदेश के दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां जैसे महिन्द्रा, मारुति, किया मोटर्स, हॉन्डा, टेस्ला, टोयटा और हुंडई जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सरकार इन कंपनियों को झारखण्ड में ई-व्हीकल्स निर्माण के लिए आमंत्रित करने वाली है । झारखण्ड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि सरकार इन कंपनियों से बात कर जल्द ही झारखंड के लिए नई ई-व्हीकल्स पॉलिसी लाएगी .

तालिबान ने टोलो न्यूज के पत्रकार की पीट

0
टोलो न्यूज के पत्रकार जियार याद की पीट-पीट कर हत्या
टोलो न्यूज के पत्रकार जियार याद की पीट-पीट कर हत्या

तालिबान चुन-चुन कर मीडियाकर्मियों को निशाना बना रहा है। अफगानिस्तान में ताैलिबान का शासन आने के बाद अबतक कुल 13 पत्रकारों को जान से हाथ धोनी पड़ी है । ताजा मामला अफगानिस्तान के सबसे बड़े न्यूज़ नेटवर्क टोलो न्यूज के पत्रकार जियार याद की पीट-पीट कर हत्या करने की है। वे देश में बेरोजगारी और गरीबी की खबरें रिपोर्ट करते थे। तालिबानी आतंकियों ने उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी।

जियार याद की हत्या पर टोलो न्यूज ने क्या कहा ?

चैनल का कहना है कि जियार और कैमरामैन काबुल के हाजी याकूब इलाके में गरीबी और बेरोजगारी के संकट पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान तालिबानी आतंकियों ने हमला किया और जियार याद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे पहले जुलाई में तालिबान ने भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की भी हत्या कर दी थी। वह रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के लिए काम कर रहे थे।

मीडिया या टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं के काम करने की हो चुकी है मनाही

तालिबान ने काबुल पर कब्जे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वे महिलाओं की शिक्षा और महिलाओं की आजादी का विरोध नहीं करते लेकिन ये सब शरीयत के अनुसार होगा। तालिबान ने यह भी कहा था कि वे टीवी या न्यूज़ इंडस्ट्री में महिलाओं के काम करने के विरोधी नहीं हैं। लेकिन इतने दिनों बाद भी महिलाओं को टीवी न्ूज इंडस्ट्री में काम करने नहीं दिया जा रहा। अफगानिस्तान के मीडियाकर्मियों में दहशत है। महिला कर्मी अब भी अपने घरों में हैं क्योंकि उन्हे अपने दफ्तर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

राजेश ठाकुर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनें, रामेश्वर उरावं की जगह लेंगे

0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामना दी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामना दी

रांची: राजेश ठाकुर को झारखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । वे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष। राजेश ठाकुर की टीम में गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं राजेश ठाकुर ?

राजेश ठाकुर मूल रूप सेे बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, किन्तु इनका परिवार चार पीढ़ी से झारखंड में निवास कर रहा है। अतः अब ये खुद को झारखंडी कहलाना ही पसंद करते हैं। राजेश ठाकुर के परदादा मुजफ्फरपुर से आकर रामगढ़ में बसे थे। अत्यंत सरल और ईमानदार राजेश ठाकुर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के सदस्य बने। पढ़ाई पूरी करने के उपरांत ये बोकारो लौट आए। वहां इन्होने यूथ कांग्रेस के बोकारो जिला अध्यक्ष से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

कांग्रेस ठोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस से लड़ा चुनाव

जब शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मूद्दा उठाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया तो राजेश ठाकुर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होने बोकारो से राष्ट्रवादी कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा। दरअसल राजेश ठाकुर कांग्रेस में रहते हुए तारिक अनवर के नजदीकी बनें। तारिक अनवर ही इन्हे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस में गये थे।

रामेश्वर उरावं के प्रदेश अध्यक्ष रहते कार्यकारी अध्यक्ष बनें

राजेश ठाकुर ने पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 20 से अधिक सीटें दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इन्हें संगठन का आदमी माना जाता है। कांग्रेस की गुटबाजी से अलग पिछले दो सालों में ये झारखंड के अलग-अलग जिलों में घूम-घूम कर संगठन को मजबूत करने में लगे रहे. सोनिया और राहुल गांधी दोनों इन्हें पसंद करते हैं। उसी का परिणाम है कि राजेश ठाकुर आज झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

 

7वीं जेपीएससी के लिए सरकार की ओर से निर्धारित उम्र सीमा ही मान्य होगी

0
7वीं जेपीएससी संबंधित उम्र सीमा की याचिका हाईकोर्ट में खारिज
7वीं जेपीएससी संबंधित उम्र सीमा की याचिका हाईकोर्ट में खारिज

रांची । 7वीं जेपीएससी के लिए राज्य सरकार की ओर से निर्धारित उम्र सीमा ही मान्य होगी। हाई कोर्ट ने अभ्यर्थियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया ।

हाईकोर्ट ने कहा कि अभ्यर्थियों के प्रति हमें सहानुभूति है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों से बधें है। इसलिए अदालत इस मामले में अभ्यर्थियों को अंतरिम राहत नहीं दे सकती है। अदालत ने डिटेल आदेश बाद में पारित करने को कहा है। इस संबंध में रीना कुमारी सहित अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

 

 

कोलकाता से गया आ रही महारानी बस से बमों का जखीरा बरामद

0
इसी बस से बरामद हुआ बमों का जखीरा
महारानी बस से बरामद हुआ बमों का जखीरा

गया( बिहार)। कोलकाता से गया आ रही महारानी बस से बुधवार को आर्मी इंटेलिजेंस और पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बमों का जखीरा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि बस के अंदर बैग में रखकर बमों को बिहार भेजा जा रहा है। सूचना पर पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस ने बस का पीछा किया। बस का पीछा होता देख ड्राइवर और तेजी से बस को लेकर भागने लगा। बाद में पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डीबूडीह चेकपोस्ट के पास बस को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बस के अंदर रखे एक काले रंग के बैग से 30 बम बरामद किये गए।

पुलिस एक शख्स को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

मामले को लेकर पुलिस बस के चालक और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बमों को पश्चिम बंगाल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार ठाकुर का कहना है कि अभी कुछ कहा नही जा सकता है। बम स्क्वायड को बुलाया गया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

आर्मी इंटेलिजेंस ने पीछा कर बस को पकड़ा
आर्मी इंटेलिजेंस ने पीछा कर बस को पकड़ा

प्रति बम हजार रुपये कीमत
पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में आर्मी का बेस है। उसे सूचना खुफिया सूचना मिली थी कि बस में काले रंग के बैग में देशी बम छिपाकर रखा हुआ है और बिहार ले जाया जा रहा है। इसी के बाद कार्रवाई हुई। बम वाले बैग में एक कागज भी मिला है, जिसमें बम किसके पास भेजा जा रहा था उसका नाम लिखा हुआ है। इसके साथ ही बमों का रेट भी लिखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि बम वाले बैग में कागज भी मिला है, जिसमें कोड वर्ड 12461 भी लिखा हुआ है। उस कागज में लिखा हुआ है कि एक बम की कीमत एक हजार रुपये है। बैग में कुल 30 बम थे, जिनकी कीमत 30 हजार रुपये लिखा हुआ है। वहीं, 5000 रुपये एडवांस जमा होने की बात भी लिखी है। बैग सहित सभी बम को कुल्टी थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बैग से पुलिस को एक पर्ची मिली, जिसपर बम की कीमत और कुल 50 हजार रुपये एडवांस की बात लिखी है
बैग से पुलिस को एक पर्ची मिली, जिसपर बम की कीमत और कुल 50 हजार रुपये एडवांस की बात लिखी है

कुछ दिन पहले बरामद हो चुके हथियार
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही इस तरह से कोलकाता से बिहार जानेवाली बस से हथियार बरामद हुए थे। पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस बुदबुद और कांकसा थाना क्षेत्र में बस को पुलिस की मदद से पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन बस चालक बस को तेज गति से भगाता रहा। आर्मी इंटेलिजेंस की टीम बस का पीछा करते हुए कुल्टी थाना को सूचना दे दी। ऐसे में कुल्टी पुलिस डीबूडीह पर नाका लगाकर बस को रोका। बस के वहां रुकते ही पानागढ़ आर्मी इंटेलिजेंस की टीम और पुलिस की टीम ने तलाशी शुरू कर दी। आर्मी इंटेलिजेंस ने बस में छिपाकर रखे हुए बमों को बैग समेत निकालकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस बस में सवार कुल 18 यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया गया।

भारत ने किया 60 करोड़ कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा पार

0

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में तेजी से कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन किया जा रहा है। शुरू में देश में धीमी गति से टीके लगे थे लेकिन अब काफी तेजी से टीके लगाए जा रहे हैं। अगर हम पिछले दिनों की बात करें तो केवल 19 दिनों में 10 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इस बात को देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके बताया। उन्होंने ट्वीट में बताया कि सबका स्वास्थ्य, सबकी सुरक्षा के मंत्र के साथ देश कोविड टीकाकरण में आगे बढ़ रहा है। भारत को पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन, 20 करोड़ में 45 दिन, 30 करोड़ में 29 दिन, 40 करोड़ में 24 दिन, 50 करोड़ में 20 दिन और अब 60 करोड़ टीकाकरण पूर्ण करने में सिर्फ 19 दिन लगे। माना जा रहा है कि जिस तेज गति से टीकाकरण होगा, उससे कोरोना की तीसरी लहर की संभावना कम होगी।

Mansukh Mandaviya

@mansukhmandviya

 

3h

सबका स्वास्थ्य, सबकी सुरक्षा के मंत्र के साथ देश #COVID19 टीकाकरण में आगे बढ़ रहा है। भारत को पहले : 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन 20 करोड़ में 45 दिन 30 करोड़ में 29 दिन 40 करोड़ में 24 दिन 50 करोड़ में 20 दिन और अब 60 करोड़ टीकाकरण पूर्ण करने में सिर्फ 19 दिन लगे।