Monday 6th of July 2026 02:32:54 PM
Home Blog Page 145

पटना के राजद कार्यालय में हाइवोल्टेज ड्रामा, गुस्से में बाहर निकले जगदानंद सिंह

0
गुस्से में तमतमाए जगदानंद सिंह ने मीडिया से कहा, "तुम लोगों की इंट्री बंद करा दूंगा"
गुस्से में तमतमाए जगदानंद सिंह ने मीडिया से कहा, “तुम लोगों की इंट्री बंद करा दूंगा”

शनिवार को एक बार फिर पटना के राजद कार्यालय में हाइवोल्टेज ड्रामा हुआ । दरअसल दिल्ली से लौटे तेज प्रताप यादव पटना के राजद कार्यालय में पहुंचे । वहां पहुंचकर वो सीधे लालू प्रसाद यादव के केबिन में जा बैठे । थोड़ी देर बाद तेज प्रताप यादव ने मृत्युन्जय ठाकुर से जगदानंद सिंह को बुलावा भेजा। तेज प्रताप के बुलाने पर जगदानंद सिंह गुस्से से तमतमाए हुए बाहर निकल गये ।

मीडिया को राजद कार्यालय में इंट्री बंद करने की धमकी

जगदानंद सिंह गुस्से में आकर राजद कार्यालय से बाहर निकल ही रहे थे कि गेट पर ही मीडिया ने उन्हें पकड़ लिया और उनके गुस्से का कारण पूछने लगे । इसपर गुस्से में आकर जगदानंद सिंह ने कहा कि तुम लोगों की इंट्री बंद करवा दूंगा।

खुद लालू यादव ने संभाला मोर्चा 

जगदानंद सिंह के रूठने की खबर लालू यादव को फोन पर दी गई।  उन्होंने तुरंत संजय यादव को जगदानंद सिंह को मनाने भेजा । लेकिन इससे पहले तेज प्रताप यादव को लालूजी के केबिन को छोड़ कर कहीं और बैठने को कहा गया।  तेज प्रताप इसके लिए तुरंत राजी हो गए और वे उठकर दूसरे केबिन चले गए।

जगदानंद सिंह और तेज प्रताप के बीच कोई मनमुटाव नहीं- मृत्युन्जय ठाकुर 

राजद के प्रवक्ता मृत्युन्जय ठाकुर ने कहा कि जगदानंद सिंह और तेज प्रताप यादव के बीच कोई मनमुटाव नहीं है और वे दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।  मृत्युन्जय ठाकुर ने कहा कि विवाद की बात मीडिया के दिमाग़ की ऊपज है ।

कोई मुझे राजद कार्यालय आने से नहीं रोक सकता- तेज प्रताप
कोई मुझे राजद कार्यालय आने से नहीं रोक सकता- तेज प्रताप

लालूजी के केबिन में बैठना गुनाह नहीं- तेज प्रताप यादव 

तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि वो जब भी आते हैं,  लालूजी के केबिन में ही बैठते हैं। इस बार नया क्या है? तेज प्रताप ने कहा कि अगर कुछ लोग चाहते हैं कि मैं राजद कार्यालय ही न आऊँ तो वैसे लोग सावधान रहें।  क्योंकि मैं तो नियमित रूप से राजद कार्यालय आऊंगा, और कोई मुझे पार्टी दफ्तर आने से रोक नहीं सकता।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में चार में से सिर्फ एक मंत्री रहे, 18 में से 12 विधायक नदारद

0

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जैसे ही झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो आदि उतरे, वैसे ही साफ हो गया कि ये किसका शक्ति प्रदर्शन है । एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा वैसे कांग्रेसियो का जमावड़ा था जो रामेश्वर उरावं के कार्यकाल के दौरान हाशिए पर धकेल दिए गये थे।

लोग पूछ रहे हैं कि एक को छोड़ सभी कार्यकारी अध्यक्ष हाल ही में पार्टी में शामिल होने वालों को क्यों बनाया?
एक को छोड़ सभी कार्यकारी अध्यक्ष हाल ही में पार्टी में शामिल होने वालों को क्यों बनाया? क्या पुराने कांग्रेसियो में दम नहीं था ?

बंधु तिर्की ने अपने समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया 

एयरपोर्ट पर सबसे अधिक भीड़ बंधु तिर्की के समर्थकों की दिखी । इनमें ईसाई आदिवासियों की संख्या सबसे अधिक थी । हो सकता है कि रांची से सटे मांडर के विधायक होने के चलते बंधु तिर्की के समर्थक ज्यादा पहुंचे हों । लेकिन कांग्रेस भवन में स्वागत के बाद जिस तरह बंधु तिर्की सीधे आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने पहुंचे,  उससे बिल्कुल साा हो गया कि वो किन लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर आशीर्वाद लेते बंधु
आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मुलाकात कर आशीर्वाद लेते बंधु

मंत्रियों और बड़े नेताओं की गैर-मौजूदगी को लेकर चर्चा 

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और उनकी टीम के स्वागत में कांग्रेस कोटे के सिर्फ एक मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे, बाकी तीन का न आना चर्चा का विषय रहा । इसके अलावा कांग्रेस के 18 में से 12 विधायकों ने भी इस पूरे कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखी । क्या ये राजेश ठाकुर एंड टीम के समक्ष आने वाली मुश्किलों का इशारा था ?

सुखदेव भगत, अजय कुमार, सुबोधकांत की तिकड़ी इज बैक

कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और अजय कुमार बिल्कुल रिलेक्स मूड में दिखे
कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और अजय कुमार बिल्कुल रिलेक्स मूड में दिखे

बहुत दिनों बाद कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार दिखे । वे पूरे जोश में समर्थकों से नारे लगवा रहे थे । कांग्रेस मुख्यालय आने से पहले अजय कुमार सुखदेव भगत के साथ बिल्कुल रिलेक्स मूड में दिखे ।

नई दिल्ली में सुबोधकांत सहाय से मुलाक़ात करते राजेश ठाकुर और नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष
नई दिल्ली में सुबोधकांत सहाय से मुलाक़ात करते राजेश ठाकुर और नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष

एक बात और जो गौर करने वाली है,  वो ये कि राजेश ठाकुर ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और तारिक अनवर के अलावा जिस तीसरे नेता से मुलाक़ात की थी, वो हैं सुबोधकांत सहाय।  रामेश्वर उरावं के प्रदेश अध्यक्ष रहते सुबोधकांत सहाय ने भी बहुत कठिन दिन देखें हैं।  आज कांग्रेस मुख्यालय में सुबोधकांत के समर्थक भी बहुत बड़ी संख्या में मौजूद थे।  तो क्या ये मान लिया जाय कि सुखदेव भगत-अजय कुमार और सुबोधकांत सहाय दोबारा लाइमलाइट में आ गए हैं?

 

गिरिडीहः आधी रात को कट रहे बेंगाबाद के जंगल

0
गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड में जंगलो की अवैध कटाई चरम पर
गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड में जंगलो की अवैध कटाई चरम पर
गिरिडीह।  बेंगाबाद प्रखंड के लगभग सभी गावों में जंगल की अंधाधुंध कटाई जारी है। ग्रामीण जलावन के नाम पर काट रहे हैं तो माफिया लकड़ी के लिए । वैसे भी बहुत कम जंगल बचे हैं, लेकिन इसके बावजूद रात अंधेरे में पेड़ों की कटाई जारी है। वन माफिया लकड़ियां ले जाते हैं और पतली टहनियां और सूखे पत्ते ग्रामीणों के लिए छोड़ देते हैं। भोले-भाले गांव वालों को लगता है कि माफिया के चक्कर में उनका फायदा ही है। वे मुफ्त में टहनियां और सूखे पत्ते जलावन के लिए बटोर रहे हैं। कुछ ग्रामीण तो इसकी आड़ में पेड़ों को भी काट रहे हैं, लेकिन बदनामी वन माफियाओं की होती है।
वन विभाग सो नहीं रहा, सोने का नाटक कर रहा है
वन संरक्षक नामक एक संगठन गठित किया जाता है, लेकिन इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा। नियम कहता है कि ग्रामीणों द्वारा जंगल काटना या जंगल से कच्ची लकड़ी या हरी पत्ती लाते हुए पकड़े जाने पर दंडित किया जाएगा, लेकिन इसका कोई असर नहीं होता दिख रहा है । जंगल विभाग के कर्मचारी डी एफ वो को भी जंगल को लेकर गंभीर नहीं है नाही जंगल बचाव के लिए कोई करवाई की गई है। जंगल विभाग की लापरवाही कहे या ग्रामीणों के नासमझी जो भी हो जिस तरह से रातो रात जंगल काटा जा रहा है वो चिंता का विषय है अभी भी जंगलो की कटाई का प्रमाण देखा जा सकता है ।
 अधिकतर जंगल जलावन के लिए काटे जाते है केंद्र सरकार की और से उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस दिया गया लेकिन गैस के दाम आसमान छू रही है जिस वजह से केंद्र सरकार का मुफ्त गैस घर की शोभा बन कर रह गई है और ग्रामीण जलावन के लिए जंगलो की अंधाधुंध कटाई कर रहे है।

घऱ से भागी रानी, बनी दारोगा दीपक की दुल्हन

0
घर से भागकर रानी ने दारोगा दीपक से रचा ली शादी
घर से भागकर रानी ने दारोगा दीपक से रचा ली शादी

केरेडारी। पेशे से पुलिस में बतौर चतरा जिले के जोरी थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर दरोगा जी इश्क के गिरफ्त में आकर हज़ारीबाग़ के इचाक में अपनी प्रेमिका रानी कुमारी से विवाह रचा लिया। घर से भागी रानी बन गई दरोगा की दुल्हन । दारोगा दीपक और रानी दोनों बालिग हैं।

प्रेम विवाह करने के बाद ससुराल नहीं जा रहे दारोगा जी

दरोगा जी अपने ससुराल वालों के डर से अपने घर हजारीबाग में नही जा पा रहे हैं। दरोगा जी अपनी पत्नी के साथ कोर्ट में ब्याह रचाना चाहते हैं, लेकिन वहां ससुराल वालों का पहरा लगा हुआ है । जिस कारण दोनों प्रेमी जोड़ा बोकारो में ब्याह रचाने के लिए पहुंच चुके हैं। लड़की के घर वालों ने दरोगा जी के ऊपर अपहरण का मामला भी हजारीबाग में दर्ज करा दिया है। वही लड़की अपने घर वालों पर जबरन शादी कराने और नहीं करने पर मारपीट करने का आरोप लगा रही है ।

मैंने अपनी मर्जी से विवाह किया- लड़की

लड़की का कहना है कि वह खुद अपने प्रेमी से ब्याह रचाने का काम किया है। दीपक ने बताया कि दोनों में पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी पुष्टि रानी खुद भी कर रही है। इधर जब रानी के घर वालों ने रानी की शादी कही और तय करने लगे तो गत 24 अगस्त को रानी ने जहाँ कहीं और शादी करने से मना कर दिया । वही अपने पिता को दीपक के बारे में सभी बातें बता डाली। अगर रानी की माने तो इतना सुनते ही घर मे भूचाल आ गया और मेरी पिटाई भी की गई। घर की गतिविधियों से परेशान रानी ने घर छोड़ दिया और फ़ोन पर दीपक से सम्पर्क कर घर छोड़ देने की सूचना दी । फिर दोनों मिले और शादी कर लेने का निर्णय लिया और मंदिर में शादी कर ली।

दारोगा दीपक ने लगाई सुरक्षा की गुहार

अब दोनों रजिस्टर के यहाँ शादी रजिस्टर्ड कराने बोकारो पँहुचे है। दीपक हजारीबाग का ही रहने वाला है और वर्ष 2018 में वह सब इंस्पेक्टर की नौकरी ज्वाइन की है। यहां उसकी पदस्थापना चतरा जिले में है दीपक का कहना है की दोनों को सुरक्षा मिलनी चाहिए क्योंकि ससुराल वालों से जान का खतरा है।

झारखण्ड में बनेगा देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट

0
15 लाख लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार
15 लाख लोगों को मिलेगा सीधा रोजगार

रिन्यूबल एनर्जी में हम बड़ा प्रोजेक्ट ले कर आ रहे हैं। झारखण्ड में देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित होने जा रहा है, जो बहुत जल्द बड़े पैमाने पर बिजली का उत्पादन करेगा। हमारी सरकार राज्य में रोजगार सृजन करने के लिए, उद्योग का मार्ग प्रशस्त करने जा रही है। हमारा प्रयास झारखण्ड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का है। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली स्थित होटल ताज में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में कही ।

शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में भी संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में पर्यटन और शिक्षा क्षेत्र में भी संभावनाएं हैं। प्रसिद्ध नेतरहाट स्कूल हमारे राज्य में ही है। जिसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने देश को सबसे ज्यादा आईएएस और आईपीएस अधिकारी दिया है। इसके अतिरिक्त इजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र में भी झारखण्ड अच्छा कर रहा है। झारखण्ड शिक्षण और तकनीकी संस्थानों को भी बढ़ावा देगा।

राज्य की कार्यपालिका तक आपकी पहुंच आसानी से होगीः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि मैं हेड ऑफ ब्यूरोक्रेसी के नाते निवेशकों को आश्वस्त करता हूं कि राज्य की कार्यपालिका तक आपकी पहुंच आसानी से होगी। झारखण्ड एक खूबसूरत राज्य है। फ्लोरा एवं फोना से भरा पड़ा राज्य है। 30 प्रतिशत हिस्सा जंगल से भरा है। बड़ी मात्रा में यहां वनोपज का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य का मौसम देश के बाकी हिस्सों से कहीं बेहतर है। अच्छे वातावरण से मानव संसाधन की क्षमता बढ़ जाती है। झारखण्ड में स्वस्थ और नियम से चलने वाले मानव संसाधन उपलब्ध हैं। झारखण्ड आपको आमंत्रित करता है। झारखण्ड आप सभी का स्वागत करता है।

सिंगल विंडो क्लियरेंस पॉलिसी तैयार हैः उद्योग सचिव

उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि झारखंड सरकार ने निवेशकों को आमंत्रित करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल विंडो क्लियरेंस पॉलिसी तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार के पास 1000 एकड़ जमीन का लैंड बैंक है।

ईसाई बने महेश हेम्ब्रोम का पैर छू मनीष जायसवाल ने कराया घर वापसी

0
महेंश हेम्ब्रोम को पैर छू कर उसकी घर वापसी
महेंश हेम्ब्रोम को पैर छू कर उसकी घर वापसी

हजारीबाग । जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे मंतातरण के विरोध में सदर विधायक मनीष जासवाल मुखर हो गए है। शनिवार को मनीष जायसवाल दिग्वार पंचायत के चानो खूर्द पहुंच कर मतांतरित होने महेंश हेम्ब्रोम को पैर छू कर उसकी घर वापसी कराया। मौके पर पूरे परिवार ने मतिभ्रम होने की बात कह विधायक के समझ गले से क्रांस की माला उतार फेंका और अपने पूर्वजों के सनातन धर्म में रहने की बात कहीं।

जिला प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सदर विधायक ने मतांतरण मामले में जिला प्रशासन से सख्त कार्यवाही की मांग की है। पूरे मामले में आंदोलन की चेतावनी भी विधायक ने दी है। कहा कि सेवा के नाम पर मतांतरण नही होनें देंगे। कहा कि दारु का पिपचो मिशन विद्यालय शिक्षा, बीमारी दूर करने और सेवा के आड़ में मतांतरण का कार्य कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
—————
दिग्वार मुखिया के अगुवायी में होगा सामूहिक घर वापसी अभियान
विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि धर्मातंरित हो चुके परिवार एक साथ घर वापसी करेंगे। दिग्वार मुखिया महेंद्र प्रतिनिधि महेंद्र मुर्मू के नेतृत्व में घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन होगा।

महेश होम्ब्रम ने अपने गले का क्रॉस उतार फेंका, कहा- ईसाई बनना जीवन की सबसे बड़ी भूल
महेश होम्ब्रम ने अपने गले का क्रॉस उतार फेंका, कहा- ईसाई बनना जीवन की सबसे बड़ी भूल

———————-
बीमारी ठिक करने, गृह क्लेश दूर करने की बात कह कराया धर्म परिवर्तन : महेश
बातचीत के क्रम में महेश हेंब्रम और उनकी पत्नी ने धर्मांतरण संबंधित चौकाने वाले खुलासे किए। कहा उसके परिवार में बीमारी और कई प्रकार की क्लेश थी। जिसका फायदा उठाकर ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण कराने वाले असामाजिक तत्वों ने चर्च आने और धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए सभी प्रकार के कष्टों के निवारण करने और कई प्रकार के लालच देकर क्रॉस पहनवाया और धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की।

विधायक करीब तीन घंटे तक चानो खूर्द व उसके आसपास के गांव गए। मतांतरित हो चुके परिवारों से बातचीत की। इस दौरान विधायक ने धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों से पूर्वजों के धर्म न छोड़ने की अपील की। ज्ञात हो कि जिले में पदमा, इचाक, बड़कागांव, सदर प्रखंड, दारु, शहरी क्षेत्र के अमृत नगर, टाटीझरिया में बड़े पैमाने पर मतांतरण का खेल चल रहा है।

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

0
पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित ईलाकों का दौरा करते मंत्री आलमगीर आलम
पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित ईलाकों का दौरा करते मंत्री आलमगीर आलम

कार्तिक कुमार

पाकुड़ | झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उपायुक्त वरुण रंजन, एसपी हृदिप पी जनार्दन, डीडीसी अनमोल कुमार, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, बीडीओ शफीक आलम, सीओ आलोक वरण केसरी मंत्री के साथ चल रहे थे। मंत्री आलमगीर आलम कुमारपुर होते हुए तारानगर कुसमानगर, संग्रामपुर, रामचंद्रपुर के खेतों में डूबे फसलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातें भी की।

बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा- आलमगीर आलम

मंत्री ने किसानों को नष्ट होने वाले फसलों का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ईलामी हटिया चौक पर आयोजित सभा में शामिल हुए। जहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए किसान और बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव सुविधा देने की बातें कही। मंत्री श्री आलम ने कहा कि बाढ़ की वजह से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने जितना पूंजी लगाकर फसलें लगाई थी, सारी पूंजी डूबने के कगार पर हैं। इसलिए उन्हें आर्थिक रूप से नुकसान से बचाने का काम करेंगे। किसानों को उनके बर्बाद हुए फसलों का मुआवजा मिलेगा।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमारियों से बचाना चुनौती

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि इन इलाकों में बाढ़ की वजह से बीमारी नहीं फैले, इस पर भी पूरी नजर है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम काम कर रही है। तारानगर, ईलामी सहित जितने भी गांव बाढ़ की चपेट में आया है, उन्हें स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। आगे भी मिलता रहेगा। मंत्री ने यह भी कहा कि मैं रहूं या ना रहूं इस इलाके के लोगों से मेरा संबंध हमेशा बना रहेगा।

नदी के तेज बहाव में डूबकर मरने वाले पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सभा को संबोधित करने के पश्चात मंत्री काफिले के साथ ईलामी-नवादा गांव के बीच बनने वाले पुल को लेकर स्थल का मुआयना किया। मंत्री ने कहा कि बरसात के बाद बहुत जल्द पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद आलमगीर आलम पृथ्वीनगर गांव का भी दौरा किया। पृथ्वीनगर में बाढ़ के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से नदी में डूब कर मरने वाले ग्रामीण डॉक्टर के परिवार से मिले। मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। मंत्री ने आश्रितों को आपदा राहत कोष से तत्काल आर्थिक मदद देने की बातें कही। मृतक के बच्चों को 04 लाख रुपए का आर्थिक मदद मिलेगी। साथ ही सरकारी विद्यालय में दो बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराया जाएगा।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखवानी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट, विधायक प्रतिनिधि देबू विश्वास, अवधेश झा, अनवर हुसैन, नसीम आलम, फिरोज आलम, हबिबूर रहमान, अंसारुल आलम आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं का मान

0
कार्यकर्ताओं के चोहरे पर मुस्कान और उनका जोश ही मेरी ताकत- राजेश ठाकुर
कार्यकर्ताओं के चोहरे पर मुस्कान और उनका जोश ही मेरी ताकत- राजेश ठाकुर

संजीव मिश्रा/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

रांची। कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है, जिसमें मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। झारखण्ड कांग्रेस में अब कार्यकर्ताओं को हीं केन्द्र बिन्दु में रखकर उनकी भावना के अनुकूल कार्य किया जायेगा। पार्टी में संवादहीनता को समाप्त करने का प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलेगा। राज्य हित में गठबंधन दलों के साथ आपसी सामंजस्य को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जायेगा।

एकजुट रहेंगे तो भाजपा हमारे सामने टिक नहीं सकेगी- डॉ. अजय कुमार

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 अजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में मिलकर कर चलेंगे तो एक दिन भी भाजपा हमारे सामने नहीं टिक पायेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि आपसभी भरोसा दिलाईये कि इस नई टीम का पूरा साथ एवं समुचित समय देंगे।

कार्यकारी अध्यक्षों ने क्या कहा ?

कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान मुझे दिया है, उसमें मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। वहीं बन्धु तिर्की ने कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धान्तों को गांव-गांव तक पहुंचाने का किया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है, जो हमारे लिए एक चुनौती है। जनता एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य करूंगा। कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं से लबालब नई उर्जावान टीम का गठन किया गया है, जो आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

ये भी थे मौजूद

कार्यक्रम में मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पाण्डेंय सिंह, ममता देवी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, आभा सिन्हा, डॉ0 राकेश किरण महतो, कुमार राजा, डॉ0 एम तौसीफ, अजय नाथ शाहदेव, कुमार गौरव, डॉ बिनोद सिंह, निरंजन पासवान, विनय सिन्हा दीपू, सत्यनारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चंचल चटर्जी, नेली नाथन, अभिलाष साहु, शकील अहमद अंसारी, पूर्णिमा सिंह, पप्पू अजहर, प्रभात कुमार, जगदीश साहू, राजेश सिन्हा सन्नी, सलीम खान, तनवीर आलम, दीपक ओझा, सुधीर सिंह, प्रिंस बट्ट, रियाज अहमद, अंकित राज, सुषमा हेम्ब्रम, सुनील सिंह, आलोक तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, उज्जवल तिवारी, सदाब खान, राजू राम, अजय सिंह, निशान्त राजा, गुलाम रब्बानी, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजीव पांडेय, राजेश चन्द्र राजू, वेद प्रकाश तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव ने किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्षों का एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक भव्य स्वागत

0
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

संजीव मिश्रा/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, सांसद, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के नई दिल्ली से झारखण्ड की राजधानी आगमन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अभिनन्दन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉंची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पाण्डेंय, कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन प्रसाद एवं स्वागत भाषण रॉंची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश बैठा ने दिया।

इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों का बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं ढोल-बाजा, नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। हजारो की संख्या में विभिन्न जिलों से पहुंचकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का कांग्रेसजनों ने ऐतिहासिक स्वागत किया।

कांग्रेस मुख्यालय के सामने पटाखे जलाकर जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस मुख्यालय के सामने पटाखे जलाकर जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता

एयरपोर्ट से कांग्रेसजनों का काफिला नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथ लेकर कांग्रेस भवन के लिए निकला, जो राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए कांग्रेस भवन पहुंचा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट से हिनू चौक पर कर्पुरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात् अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, गाडीखाना चौक, हॉटलीप्स चौक के रास्ते मोरहाबादी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात मोरहाबादी से कचहरी चौक के रास्ते सुभाष चौक होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, श्रद्धानंद रोड, रांची पहुंचे।

कांग्रेस भवन में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों को आभा सिन्हा के नेतृत्व में महिलाओं ने टीका-चन्दन लगाकर स्वागत किया।
कांग्रेस भवन, रॉंची में सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को कुमार राजा, गीता कोड़ा को शमशेर आलम, बन्धु तिर्की को राकेश सिन्हा एवं राकेश किरण महतो, जलेश्वर महतो को निरंजन पासवान एवं शहजादा अनवर को सलीम खान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद ICU में

0
शिक्षामंत्री का स्वास्थ्य ठीक, जल्द ही डिस्चार्ज होंगे- डॉक्टर
शिक्षामंत्री का स्वास्थ्य ठीक, जल्द ही डिस्चार्ज होंगे- डॉक्टर

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे अखिलेश महतो ने कहा कि कुछ विशेष स्‍वास्‍थ्‍य जांच के लिए उन्‍हें भर्ती कराया गया हैं। कोरोना संक्रमण के बाद मंत्री का चेन्नई में लंग ट्रांसप्लांट हुआ है। चेन्‍नई से झारखंड लौटने के बाद मंत्री ने दोबारा अपना कामकाज प्रारंभ कर दिया है। बताया जाता है कि मंत्री को हल्की उल्टी व दस्त होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। मंत्री पांच डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।

राज्यपाल रमेश बैस ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ने पर चिंता प्रकट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

जगरनाथ महतो के अस्‍पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्‍हें फोन किया। स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में जानकारी ली।

इनवेस्टर्स समिट में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का हुआ एमओयू

0
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डालमिया सीमेंट के एमडी और सीईओ महेन्द्र सिंह को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने डालमिया सीमेंट के एमडी और सीईओ महेन्द्र सिंह को शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया

दिल्ली-रांचीः नई दिल्ली में शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष इंवेस्टर मीट में उद्योग विभाग के साथ औद्योगिक घरानों ने विभिन्न क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये झारखंड में निवेश करने का एमओयू किया।

सेल करेगा 4000 करोड़ रुपये का निवेश

स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) 3 वर्षों में राज्य में 4000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस दौरान गुआ माइंस में और एक पैलेट पलांट का निर्माण करेगा।

टाटा स्टील करेगा 3000 करोड़ का निवेश

टाटा स्टील ₹3000 करोड़ का निवेश कर अगले 3 वर्ष में कोयला एवं लौह अयस्क के खदान और स्टील उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करेगा।

SAIL 3 वर्षों में राज्य में ₹4000 करोड़ का निवेश करते हुए गुआ माइंस में पैलेट प्लांट का निर्माण करेगा
सेल अगले 3 वर्षों में राज्य में ₹4000 करोड़ का निवेश करते हुए गुआ माइंस में पैलेट प्लांट का निर्माण करेगा

डालमिया करेगा 758 करोड़ का निवेश

डालमिया भारत ग्रुप द्वारा 758 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। यह निवेश एक नई सीमेंट यूनिट, एक सोलर पॉवर पलांट तथा एक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में पीपीपी मोड में होगा।

आधुनीक पॉवर करेगा 1900 करोड़ रुपये निवेश

आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिर्सोसेज झारकंड में 1900 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

प्रेम रबर वर्कस करेगा 50 करोड़ रुपये का निवेश

प्रेम रबर वर्कस लेदर पार्क और फुटवियर में 50 करोड़ रूपये का निवेश करेगा, जिससे 1000 स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

हमारी लड़ाई लालू परिवार में फूट डालने वालों के खिलाफ

0
तो क्या तेज प्रताप के कहने पर लोजपा (पारस गुट) में शामिल हुए आकाश यादव ?
तो क्या तेज प्रताप के कहने पर लोजपा (पारस गुट) में शामिल हुए आकाश यादव ?

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि लालूजी और मां राबड़ी देवी को तनिक ठहरकर विचार करना चाहिए कि आज परिवार में कड़वाहट क्यों है ? भाई-बहन सब ऊपर से तो कुछ नहीं बोल रहे लेकिन दिल पर हाथ रखकर बोलें कि शंका, द्वेष, ईर्ष्या आदि है या नहीं। ये सब हुआ है कुछ बेहद लालची और मक्कार सलाहकारों के कारण। तेज प्रताप ने बिना नाम लिए कहा कि जो लोग सिर्फ फायदे के लिए पार्टी से जुड़े हैं, उनकी एकमात्र पूंजी ही चमचागिरी है। वे लालू परिवार में फूट देखना चाहते हैं। मेरी लड़ाई वैसे ही लोगों के खिलाफ है।

रक्षा बंधन के बाद तेज प्रताप यादव तीन दिनों तक दिल्ली में रहे। वे अपने दोस्त आकाश यादव और चैतन्य यादव के साथ दिल्ली के मॉल में मस्ती करते दिखे। वे दिल्ली के एक मॉल में आराम से टी-शर्ट और हाफ पैंट में कुछ खाते-पीते दिख रहे हैं। तेज प्रताप यादव 26 अगस्त की शाम दिल्ली से वृंदावन निकले और 27 अगस्त की सुबह लोजपा (पारस गुट0 से चिट्ठी जारी हुई कि आकाश यादव और दर्जनों राजद नेता लोजपा का दामन थामेंगे । तो क्या तेज प्रताप यादव ने चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस से बातचीत कर अपने लोगों को लोजपा पारस गुट की सदस्यता दिलाई ?

लोजपा (पारस गुट) की ओर से जारी चिट्ठी
लोजपा (पारस गुट) की ओर से जारी चिट्ठी

वृंदावन के वल्लाभाचार्य से लिया आशर्वाद

वृंदावन पहुंचकर तोज प्रताप यादव ने स्वामी वल्लभाचार्य आश्रम जाकर अपने गुरु से आशीर्वाद लिया। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि स्वामी वल्लभाचार्य स्वर्गीय रामविलास पासवान के भी आध्यात्मिक गुरु रहे हैं ौर चिराग और पशुपति पारस दोनों इनको बहुत मानते हैं। अपने गुरु से आशीर्वाद लेते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा, “जब भी मेरा मन अशांत होता है, मैं वृंदावन में गुरु की शरण में ाता हूं. यहां आकर मुझे बहुत शांति मिलती है” ।

वृंदावन में अपने गुरु के साथ तेज प्रताप यादव
वृंदावन में अपने गुरु के साथ तेज प्रताप यादव

अपने-अपने परिवार के राजनीतिक वारिसों द्वारा बेदखल तेज प्रताप और प्रिंस आपस में हाथ मिलाएंगे !

राजनीतिक तौर पर पशुपति कुमार पारस और तेज प्रताप यादव का दर्द एक सा है। राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान लोजपा के नेता बन गए और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी को राजद की कमान मिल गई। जिंदगी भर आज्ञाकारी रहने के बावजूद प्रिंस और तेज प्रताप के हिस्से कुछ नहीं आया। प्रिंस के पिता ने बगावत कर अपना अलग गुट बना लिया, लेकिन तेज प्रताप अब भी परिवार में सम्मान पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. अब पशुपति कुमार पारस चाहते हैं कि तेज प्रताप और प्रिंस आपस में मिलकर यादव-पासवान जाति के युवाओं का प्रतिनिधित्व करे। लेकिन ये सब होगा लोजपा (पारस गुट) के बैनर तले ही।

कई और राजद नेता बदलेंगे पाला 

आकाश यादव और उनके सहयोगियों ने दिल्ली में बताया कि अभी तो शुरुआत है, अभी हर जिले से सैंकड़ो युवा राजद के साथी हमारे साथ जुड़ेंगे। उन्होने कहा कि बार-बार एक कोटरी द्वारा लालूजी के परिवार में फूट डालने की कोशिश होती रही है। तेज प्रताप जी बार-बार अपमान का घुंट पीकर सिर्फ परिवार की एकता बचाने की खातिर चुप रहे. लेकिन अब हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। जगदानंद सिंह पर तंज कसते हुए आकाश यादव ने कहा कि उनका बस चले तो तेज प्रताप के बोलने पर भी प्रतिबंध लगा दें।

ऑटो के धक्के से ही हुई थी जस्टिस उत्तम आनंद की मौत, साजिश या हत्या के नहीं मिले सबूत

0
जस्टिस उत्तम आनंद को ऑटो से धक्का लगना कोई साजिश नहीं बल्कि हादसा थी
जस्टिस उत्तम आनंद को ऑटो से धक्का लगना कोई साजिश नहीं बल्कि हादसा थी

धनबाद: जस्टिस उत्तम आनंद की मौत कोई हत्या या साज़िश नहीं बल्कि हादसा थी । सीबीआई ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में जो प्रगति रिपोर्ट सौंपी है, उसके अनुसार तो ये हादसा ही था ।सीबीआई की ओर से बताया गया कि जज की मौत ऑटो के धक्के से ही हुई है।

हवाई जहाज से लायें नार्को टेस्ट की रिपोर्ट 

इस पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने कहा कि आरोपियों के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट और उन दोनों को एरोप्लेन से ही लाया जाय, क्योंकि ट्रेन में दोनों आरोपियों की जान को खतरा हो सकता है और नार्को टेस्ट रिपोर्ट से छेड़छाड़ हो सकती है।

आरोपियों को पूरी सुरक्षा दी जाय- हाईकोर्ट
आरोपियों को पूरी सुरक्षा दी जाय- हाईकोर्ट

झारखंड के FSL में सभी जरूरी उपकरण के लिए टेंडर जारी किया गया- गृह सचिव

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव और एफएसएल निदेशक भी हाजिर थे। गृह सचिव ने अदालत को बताया कि एफएसएल में जरूरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अब किसी भी प्रकार की जांच के लिए सैंपल दूसरे राज्य भेजने की जरूरत नहीं होगी। एफएसएल निदेशक से हाईकोर्ट ने कहा कि जब राज्य में एक ही लैब है तो इसमें सभी तरह की जांच की सुविधा होना जरूरी है। कोर्ट ने निदेशक को अगली तिथि को यह बताने को कहा कि लैब में कितने पद रिक्त हैं और क्या-क्या नई जांच की सुविधा की जरूरत है। इस पर विस्तृत रिपोर्ट के साथ अदालत ने गृह सचिव और निदेशक को अगली तिथि को भी कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया।

सरल और ईमानदार राजेश ठाकुर का प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचने का सफर सपने जैसा

0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते राजेश ठाकुर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करते राजेश ठाकुर

बोकारो । झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोकारो निवासी राजेश ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष तक की कुर्सी तक पहुंचने में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला जिसके कारण राजनीतिक जीवन में सफल रहे ।

कैसे शुरु हुआ राजनीतिक जीवन ?
मैट्रिक की पढ़ाई बोकारो तथा इंटर की पढ़ाई मुजफ्फरपुर में करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी की रोक की जहां पढ़ाई के साथ-साथ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाली वर्तमान से सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले राजेश ठाकुर दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान तत्कालीन अविभाजित बिहार के छात्रों को दिल्ली यूनिवर्सिटी में नामांकन एवं उनके रहने की व्यवस्था में भी सहयोग करते थे तथा उन्होंने इसके लिए एक कार्यालय भी खोल रखा था छात्र जीवन से ही राजनीतिक में रुचि रखने के कारण उनके पिता एनके ठाकुर माता स्वर्गीय सरोज भाई राजीव कुमार का पूरा सहयोग एवं स्नेह मिला कभी भी परिवार के सदस्य उनके राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में बाधा बनने की कोशिश नहीं की बल्कि पूरा सहयोग दिया ।
जीवन के हर संघर्ष में मिला पिता का साथ
जीवन के हर संघर्ष में मिला पिता का साथ
शादी के बाद बदल गई जिंदगी
शादी के बाद उनकी पत्नी पूजा ठाकुर का भी पूरा सहयोग उन्हें मिला क्योंकि पूजा ने परिवार की जिम्मेदारी संभाल ली एवं उन्हें राजनीतिक में सहयोग करने लगी डीपीएस जैसे प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षक की नौकरी पूजा ने बच्चों के लालन-पालन तथा श्री ठाकुर को सहयोग करने के लिए छोड़ दी जिसके कारण आज कम उम्र में देश की सबसे पुरानी पार्टी एवं राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने में सफल रहे।
दोनों बेटे डीपीएस रांची में करते हैं पढ़ाई
 राजेश ठाकुर के दो पुत्र राजवर्धन एवं यशवर्धन हैं जो दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के छात्र हैं उनका परिवार लंबे समय से झारखंड से जुड़ा हुआ है 40 के दशक में उनके दादाजी मुजफ्फरपुर से रामगढ़ में आ गए थे तथा रामगढ़ में व्यवसाय करते थे आज भी रामगढ़ में उनका घर है ।
परिवार और कांग्रेस, यही है राजेश ठाकुर की पूरी जिंदगी
परिवार और कांग्रेस के बीच बंटी है राजेश ठाकुर की पूरी जिंदगी

28 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-28-AUGUST.pdf” title=”Ujjwal Duniya 28 AUGUST”]