Monday 6th of July 2026 12:48:52 PM
Home Blog Page 143

Corona Vaccination : वैक्सीनेशन का आंकड़ा 65 करोड़ के पार

0

नई दिल्ली, इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण की तरफ भारत मजबूती के साथ कदम बढ़ा रहा है। पांच दिन के भीतर दूसरी बार मंगलवार को कोरोना रोधी वैक्सीन की एक करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं। इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ टीके लगाए गए थे। टीकाकरण अभियान पर नजर रखने और उसे व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बनाए गए को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को शाम छह बजे तक वैक्सीन की 1.08 करोड़ डोज लगाई जा चुकी थीं।

76,964 केंद्रों पर टीके लगाए गए, जिनमें 73,506 सरकारी और 3,458 निजी टीका केंद्र शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 65 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 50.12 करोड़ पहली और 14.90 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। टीका लगवाने के लिए लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को कोविन प्लेटफार्म पर 90 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

0

वाशिंगटन, एजेंसी। कोरोना महामारी की दो लहरों का सामना करने वाले अमेरिका में इस खतरनाक वायरस के चलते फिर हालात बिगड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस समय अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है, जो करीब आठ माह बाद सर्वाधिक है। इस वर्ष मध्य जनवरी में यह आंकड़ा करीब एक लाख 40 हजार के स्तर पर पहुंच गया था।

अमेरिका में इस समय रोजाना औसतन एक लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं और एक हजार से अधिक पीड़ितों की मौत हो रही है। देशभर के अस्पतालों में बीते दो माह में कोरोना मरीजों की संख्या में करीब 500 फीसद की वृद्धि आई है। अमेरिका के दक्षिणी प्रांत कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस क्षेत्र के प्रांतों में अस्पतालों के आइसीयू मरीजों से पूरी तरह भर गए हैं। संक्रमण बढ़ने का कारण निम्न टीकाकरण और मास्क का विरोध बताया जाता है।

 

दुमकाः एक ही दिन में महिला को लगा दिया वैक्सीन का दो टीका, हालत बिगड़ी

0
एक ही दिन में दो बार टीका महिला की हालत बिगडी ,हास्पिटल में भर्ती
एक ही दिन में दो बार टीका लगने से महिला की हालत बिगडी ,हास्पिटल में भर्ती

दुमका जिले के रामगढ़ के विकास भवन में मंगलवार को वैक्सीनेशन शिविर में अजीब घटना घटी।  छोटी रणबहियार पंचायत के आलुबाडा गांव की एक महिला तारामुनी देवी (पति स्व0 इशर मडैया) अपना दूसरा डोज लेने पहुंची । एएनएम ने उसे दूसरा डोज की सुई लगाया जिसमें महिला सअई लगने के बाद कुर्सी पर बैठकर आंख झपकाने लगी, इसी बीच एएनएम ने महिला से बिना पूछे दूसरी डोज की सूई दोबारा लगा दी।

बेहोश हुई महिला, मचा हंगामा

दूसरे जोड की सूई लगातार दो बार लगने के बाद महिला बेहोश हो गई । उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत एंबुलेंस बुलाया गया और आनन-फानन में स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया । महिला के साथ आए उसके देवर गणेश मिर्धा ने बताया कि एएनएम ने बिना पूछे ही अचानक से दूसरी बार सूई लगा दिया । जब हम उससे पूछे कि दूसरी बार कैसे लगा दिया तो वह बोली कि आपको पहले बताना चाहिए था कि एक बार लग चुका है। उन्होने दोषी एएनएम के खिलाफ संबंधित पदाधिकारी से जांच की मांग की है।

सिसली प्रभा हेम्ब्रम,चिकित्सा प्रभारी, रामगढ़
सिसली प्रभा हेम्ब्रम, चिकित्सा प्रभारी, रामगढ़

क्या कहती हैं रामगढ़ सीएचसी की चिकित्सा प्रभारी
इस मामले में सीएचसी रामगढ़ः के चिकित्सा प्रभारी सिसिल प्रभा हेम्ब्रम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है । महिला को हास्पिटल में भर्ती कर लिया गया है। महिला खतरे से बाहर है । उन्होंने यह भी बताया कि जांच के बाद एएनएम पर कार्रवाई की जाएगी ।

भाजपा के 60 हजार हेल्थ वॉलेन्टियर कोरोना काल में करेंगे लोगों की सेवा

0
झारखंड के हर घर पहुंचेंगे भाजपा के हेल्थ वोलेंटियर
झारखंड के हर घर पहुंचेंगे भाजपा के हेल्थ वोलेंटियर

भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ देश के 2 लाख गांव तक 4 लाख स्वास्थ स्नयंसेवक तैयार कर रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। जिला स्तर पर भी कार्यशाला हो रही है। चौथे चरण में मंडल की कार्यशाला चल रही है। एप बनाया गया है जिसमे हर कार्यकर्ता खोल सके। उसमे सभी संबंधित जानकारी है। ये बातें भाजपा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत मंडल स्टर प्शिक्षण कार्यशाला में लाल सिंह आर्य ने कही।

घर-घर पहुंचेंगे भाजपा के हेल्थ वोलेंटियर

लाल सिंह आर्य ने बताया कि झारखंड में कुल 29 हजार 465 बूथ हैं। इन बूथों पर 61 हजार बूथ वोलेंटियर बनाया जाना है । 27 जिले में कार्यशाला सम्पन्न हो गयी है। 513 मंडल में कार्यशाला चल रही है। मंडल में 2052 टीम बन चुकी है। इस अभियान में हमारा हेल्थ वोलेंटियर हर घर जाएंगे। इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को न हो , इसकी व्यवस्था की गई है। ऑक्सिमीटर और थर्मल मशीन भी होगी। कोरोना से क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी दी जाएगी। झारखंड के दो मंडल कार्यशाला में 31 अगस्त 2021 को शामिल होंगे।

हम सेवा भाव से राजनीति करते हैं

उन्होने बताया कि कांग्रेस सेवा नहीं करती, बल्कि आरोप लगाती है। भाजपा सेवा करती है। कोरोना काल के समय कांग्रेस के कोई भी कार्यकर्ता ने कोरोना से सावधानी की कोई अपील जनता से नही की। विपक्ष सिर्फ षड्यंत्र करती है। सेवा ही संगठन के पार्ट 3 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक संघ तैयार किये जा रहे है।

5 सितंबर तक झारखंड में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा 

उन्होने झारखंड की सरकार संवैधानिक मर्यादा का चीरहरण कैसे होता है यह जानती है। केंद्र सरकार मुफ्त में टीका दे रही और झारखंड में यह टीका खराब हो रही है। नरेंद्र मोदी ने ही सभी को मुफ्त टीका दिया है। झारखंड की जनता को सही से टीका मिले, इसकी व्यवस्था झारखंड सरकार को करनी चाहिए।

एचईसी में ब्लैकआउट, जेवीएनएल ने बिजली काटी, प्लांट ठप

0

राजधानी रांची के एचईसी में पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति है। प्लांट का प्रोडकेशन बिल्कुल ठप है, जेवीएनएल ने 126 करोड़ रुपये के बिजली बिल बकाये के बाद एचईसी की बिजली काट दी है। एचईसी के अधिकारियों ने बताया कि जेवीएनएल के साथ वार्ता चल रही है, बुधवार तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है।

HEC में ब्लैकआउट, जेवीएनएल ने बिजली काटी, प्लांट पूरी तरह ठप
HEC में ब्लैकआउट, जेवीएनएल ने बिजली काटी, प्लांट पूरी तरह ठप

क्या राज्य सरकार ने केन्द्र से बदला लिया है ?

झारखण्ड की हेमंत सरकार ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार ने बिना उनकी अनुमति के 714 करोड़ रुपये का बकाया राज्य के उर्जा विभाग के खाते से काट लिए। अब आरोप लग रहे हैं कि राज्य सरकार ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जेवीएनएल के 126 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाये के कारण एचईसी की बिजली काट दी है। हालांकि जेवीएनएल का कहना है कि बार-बार कंपनी को नोटिस दिया गया। किस्त में भी बकाया जमा करने का ऑफर दिया गया, मगर एचईसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जिसके बाद अंततः एचईसी की बिजली काट दी गई।

केन्द्र और राज्य सरकारों का झगड़ा और जमीन के लालच में बंद होने के कगार पर एचईसी

एचईसी के पास हजारों एकड़ जमीन है। अब यही जमीन जी का जंजाल बना हुआ है. इस जमीन पर केन्द्र और राज्य सरकार दोनों की नजर है। एचईसी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर अपनी कीमती जमीन बेच दी लेकिन कंपनी के हिस्से ठन-ठन गोपाल आया। अब एचईसी ने कहा है कि जब जमीन का पैसा उसे मिलता ही नहीं है तो फिर वह अपनी कीमती जमीन क्यों बेचेगा।

कभी पैसे देने के लाले तो कभी बंद होने की अफवाह

एचईसी के बंद होने की अफवाह याद-कदा उड़ते रहती है। इसपर राजनीति भी खूब होती है। एचईसी एरिया में कुकुरमुत्ते की तरह मजदूर संगठन उग आए हैं तो लोकल स्तर पर राजनीति करते हैं। इस बीच एचईसी कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी रस्सा-कस्सी चलती रहती है। कुल मिलाकर यूनियनबाजी, केन्द्र और राज्य सरकार के बीच झगड़ा और जमीन के लालच ने एचईसी को मरनासन्न स्थिति में पहुंचा दिया है।

नीतीश अगर पीएम बनने की ठान लें तो संख्याबल जुटाना मुश्किल नहीं

0
नीतीश के बाद कौन? क्या इसका जवाब कुशवाहा हैं?
नीतीश के बाद कौन? क्या इसका जवाब कुशवाहा हैं?

जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया।  इतना ही नहीं,  जेडीयू की बैठक में बकायदा प्रस्ताव पारित किया गया। सवाल है कि नीतीश कुमार ने खुद ये एलान कर रखा है कि ये बिहार के सीएम के रूप में उनका अंतिम कार्यकाल है । तो फिर जेडीयू को नीतीश को पीएम बताने की जरूरत क्यों पड़ी ?

क्यों नहीं बन सकते पीएम? – कुशवाहा 

जब उपेन्द्र कुशवाहा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने छूटते ही कहा,  “क्यों नहीं बन सकते ?” लेकिन नीतीश खुद के बल पर 272 लोकसभा सीटों का आकड़ा कहाँ से लाएंगे, जबकि खुद उनकी पार्टी मुश्किल से 20-25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ? इसपर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अगर एक बार ठान लें तो फिर नंबर जुटाने में मुश्किल नहीं होगी।

बिहार में जेडीयू-बीजेपी में तलवारें खिंची 

पटना की सड़कों पर भाजपा नेताओं के बैनर-पोस्टर जलाते जेडीयू कार्यकर्ता
पटना की सड़कों पर भाजपा नेताओं के बैनर-पोस्टर जलाते जेडीयू कार्यकर्ता

उधर पटना की सड़कों पर जेडीयू और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प और तनातनी की खबर है । दरअसल एक सरकारी कार्यक्रम में नीतीश कुमार को न्योता न देने पर जेडीयू कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने कार्यक्रम में लगे भाजपा नेताओं के बैनर पोस्टर फाड़ डाले ।

सिमडेगा: युवती से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

0

सिमडेगा: जलडेगा पुलिस ने 28 साल की युवती से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो वायरल करने वाले भोला सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है।  आरोपी भोला सिंह (पिता:- शैलेन्द्र सिंह) ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार कर लिया है और समाचार लिखे जाने तक उसे जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी ।

पुलिस की गिरफ्त में चेरो (कांके, रांची) का रहने वाला भोला सिंह
पुलिस की गिरफ्त में चेरो (कांके, रांची) का रहने वाला भोला सिंह

क्या है पूरी वारदात? 

जलडेगा के महिला थाने में 28 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराया था कि रांची के रहने वाले भोला सिंह के साथ उसकी शादी होनी थी । जनवरी 2019 में भोला सिंह उसके घर शादी का प्रस्ताव लेकर आता है।  चूंकि उसी महीने उसकी माँ की मृत्यु हुई थी, लिहाजा शादी कुछ दिनों के लिए टल गई।  इस बीच भोला सिंह नियमित रूप से उसके जलडेगा स्थित घर पर आता रहा । इस बीच युवती और भोला के बीच शारीरिक संबंध बन गया।

भोला ने चुपके से लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और शोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।  इसके बाद भोला ने लड़की से शादी से भी इनकार कर दिया।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Press-Release-i-30.08.2021.pdf” title=”Press Release – i (30.08.2021)”]

 

गिरिडीह के सरिया में दर्जनों अवैध आरा मिल संचालित, लेकिन प्रशासन बना मूक दर्शक

0
विभाग को जहाँ लाखो राजस्व का नुकसान वही इस कारोबार में जुड़े माफिया है मालामाल
विभाग को जहाँ लाखो राजस्व का नुकसान, वही इस
कारोबार में जुड़े माफिया हैैं  मालामाल

 

अवैध आरा मिल संचालकों को सफेदपोश नेताओं समेत अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त हैं

गिरिडीह । सरिया अनुमंडल क्षेत्रफल में फल फूल रहा लकड़ी का अवैध कारोबार । यहां दर्जनों आरा मिल संचालित हैं।  एक तरफ जहां केंद्र और झारखंड की सरकार के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाओ अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरिया अनुमंडल क्षेत्र में अंधाधुंध हरे वृक्षों को काटने का काम बदस्तूर जारी है । नतीजतन सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पेड़ लगाओ अभियान जैसी अति महत्वाकांक्षी योजना के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण पर ग्रहण लगता हुआ नजर आ रहा हैं।

अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में अवैध रूप से काटे जा रहे हरे पेड़ से पर्यावरण संरक्षण पर जहां बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं, इस कारोबार में लगे लकड़ी माफिया मालामाल हो रहे हैं। अनुमंडल क्षेत्र के कोयरीडीह, पुरनीडीह, समेत दर्जनों गांव में इस समय हरे पेड़ों को काटकर आरा मिल एवं प्लाई मिल तक पहुंचाने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। परंतु इस समय ना तो हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लग पा रही हैं। और न ही अवैध रूप से चल रहे आरा मिल और प्लाई मिल पर कार्रवाई किया जा रहा है। नतीजतन इनके मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई बदस्तूर जारी है।

सरिया अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंडों में इस समय दर्जनों आरा मिल अवैध रूप से चलाई जा रही हैं। चारों प्रखंडों में कुछ आरा मिल संचालक जहां सरकारी स्तर से लाइसेंस लेकर अपना मिल संचालित कर रहे हैं। तो दर्जनों जगहों पर अवैध रूप से इन आरा मिल का संचालन किया जा रहा हैं। इन आरा मिल संचालकों के द्वारा ना देहातों में भी लकड़ी मिल चलाने का काम किया जा रहा हैं।

सूत्रों की मानें तो इन अवैध आरा मिल संचालकों को सफेदपोश नेताओं एवं कुछ एक अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त हैं। जिस कारण कार्रवाई नहीं किया जा रहा हैं। इनके संचालक बेधड़क लकड़ी काटने का काम कर रहे हैं।

धमदाहा क्षेत्र में सरकारी स्तर से सागवान, सीसम, गम्हार, महोगनी एवं एम-सोल के पेड़ बहुतायत मात्रा में लगाने का काम किया गया था। इसके पूर्व अनुमंडल क्षेत्र के घराड़ी बैतरणी, अमारी बैतरणी, सोनदिप वितरनी, चंद्ररही वितरनी के अलावे संझाघाट, दमेली, मुगलिया पुरंदा नहरों पर एवं प्रखंड क्षेत्र मेंं कोसी नदी के किनारे बने बांध पर शीशम के पेड़ काफी मात्रा में लगे हुए थें। लेकिन वर्तमान समय में ना तो शीशम के पेड़ कहीं बांंध या नहरों पर दिखाई दे रहे हैं और ना ही अन्य महंगे बड़े पेड़ यहां दिखते हैं।

अनुमंडल क्षेत्र में अवैध रूप से सक्रिय लकड़ी माफियाओं के द्वारा इन महंगे पेड़ों को काटकर बाहर भेजने का काम किया जा रहा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारीबाग में काठ की पूजा, दशहरा में इसी पर विराजेंगी मां दुर्गा

0
दशहरे में इसी पर विराजती हैं माँ दुर्गा
दशहरे में इसी पर विराजती हैं माँ दुर्गा

………………………………….
उज्जवल दुनिया संवाददाता/ अजय निराला

हजारीबाग। शहर स्थित बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मां दुर्गे की काठ की लकड़ी की पूजा की गई। पुजारी प्रमोद पांडे पूजा कराई, जिसमें मुख्य यजमान सुनील शर्मा थे।

महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गे की काठ की पूजा विधि-विधान से की गई। इसी काठ पर इस वर्ष दशहरा में मां दुर्गा विराजमान होंगी। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यह पूजा की जाती है।

साथ ही कहा कि अष्टमी तिथि को नंद और यशोदा की पुत्री को मामा कंश के हाथों से छुटकारा पाकर विंध्य पर्वत पर स्थापित हो गई थीं, तभी से भगवान श्रीकृष्ण और आदिशक्ति मां भगवती की आराधना की जाती है। नन्द पुत्री आदिशक्ति ही हैं।

बोकारोः नागरिक सुविधा के नाम पर जमीन के बंदरबांट से खफा हैं इस्पात मंत्री

0
बोकारो स्टील प्लांट की जमीन पर है व्यवसाईक कब्जा, विस्थापितों को नहीं मिला अधिकार
केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह बोकारो स्टील प्लांट की जमीन के बंदरबांट से नाराज

बोकारो । बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा नागरिक सुविधा के नाम पर जमीन की की गई बंदरबांट से इस्पात मंत्री खफा हैं तथा निकट भविष्य में इस्पात मंत्री बड़ा निर्णय ले सकते हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पटना में संपन्न हुए जदयू की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण सिंह ने इस्पात मंत्री को बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा कारखाना निर्माण के लिए ली गई जमीन में से नागरिक सुविधा के नाम पर आवंटित की गई जमीन की विस्तृत जानकारी दी थी।  लोकसभा में भी एक प्रश्न के उत्तर में बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा नागरिक सुविधा के नाम पर आवंटित की गई जमीन की जानकारी दी गई थी । बोकारो स्टील प्रबंधन ने विभिन्न संस्थाओं को ₹1 में शैक्षणिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए जमीन आवंटित की थी, लेकिन उन जमीनों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है ।

वहीं दूसरी ओर शैक्षिक संस्थान द्वारा बोकारो स्टील परिवार से जुड़े छात्रों को विशेष रियायत नहीं दे रहा है एवं लाभ कमाने का संस्था बनकर रह गया है । मिली जानकारी के अनुसार शैक्षिक संस्थानों ने आवंटित जमीन से अधिक पर कब्जा भी जमा रखा है, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है । वहीं दूसरी ओर बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण के लिए जमीन देने वाले विस्थापित आज भी नियोजन पुनर्वास एवं मुआवजा के लिए आंदोलन कर रहे हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच का संकेत दिया है कई निजी विद्यालय पर करोड़ों रुपया बकाया है वहीं दूसरी ओर बिजली पानी का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है एवं नियमों को ताक पर रखकर स्कूल परिसर में आवासीय भवन तक बना लिया गया है

गिरिडीह जिले में चल रहे ट्रैक्टर और ऑटो में से करीब 70% वाहन टैक्स डिफॉल्टर

0
ऑटो और ट्रैक्टर वालों ने वाहन टैक्स जमा नहीं किया तो होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई
ऑटो और ट्रैक्टर वालों ने वाहन टैक्स जमा नहीं किया तो होगी वाहन जब्ती की कार्रवाई

गिरिडीह / अमित सहाय

गिरिडीह जिले में चल रहे ट्रैक्टर और ऑटो में से करीब 70% वाहन की पहचान टैक्स डिफॉल्टर के तौर पर की गई है । पहचान की गयी गाड़ीयॉ में टैक्स डिफॉल्टर के तौर पर ज्यादातर गाड़ियां ग्रामीण इलाके में चल रही है । गिरिडीह परिवहन विभाग ने विशेष अभियान की शुरुआत कर कारवाई शुरू कर दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि ऑटो और ट्रैक्टर का वन टाइम टैक्स नहीं लगता है. इसके कारण ही ज्यादातर मालिक टैक्स जमा ही नहीं कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि जब अभियान शुरू की गयी तो यह बात पता चला कि लगभग 70% ऑटो और ट्रैक्टर का टैक्स जमा नहीं हो रहा है, ऐसे वाहनों को चिन्हित कर पकड़ा जा रहा है ।

जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा
जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा

डीटीओ ने बताया कि भारी मालवाहक खासकर ट्रकों की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है । सैकड़ों वाहनों का टैक्स जमा नहीं हो रहा है । दरअसल विभाग को कंप्यूटरकृत किए जाने से पहले जिन वाहनों का निबंधन हुआ था उनमें से कई मालिकों का पता में कुछ त्रुटियां है । ऐसे में जिनका टैक्स फेल है उसकी खोजबीन में परेशानी आ रही है ।

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के मालिक अगर टैक्स जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। बॉडी वारंट और कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई होगी. डीटीओ ने कहा कि अभी तक 55 मालिकों के खिलाफ बॉडी वारंट निकाला गया है तो 30 से अधिक लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।

डीटीओ ने कहा कि ऑटो, ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के चालकों में से कई के पास लाइसेंस नहीं होने तो कई चालकों के नाबालिग होने की बात भी सामने आई है । ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई शुरू की गई है. ऐसी लापरवाही में वाहनों को भी जब्त किया जाना है । डीटीओ ने बताया कि इसके अलावा बगैर हेलमेट और कागजात चलने वाले बाइक चालकों पर भी कार्रवाई हो रही है।

गिरिडीह का बस स्टैंड
गिरिडीह का बस स्टैंड

पीएम आवास (शहरी) में लापरवाहीः गिरिडीह के 04 सहित राज्य में दर्जन भर अफसर बर्खास्त

0
पीएम आवास (शहरी) के कार्य में लापरवाही का लगाया आरोप
पीएम आवास (शहरी) के कार्य में लापरवाही का आरोप

अमित सहाय/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

गिरिडीह । नगर विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यो की समीक्षा करने के बाद लापरवाही के आरोप में गिरिडीह समेत सात नगर निकायों में कार्यरत एक दर्जन संविदा पर कार्यरत कर्मियों का कांट्रेक्ट को रद करने का आदेश दिया । विभाग ने आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें सात निकायों का परफॉरमेंस काफी खराब है । इन निकायों में स्वीकृत योजनाओं का कंप्लीशन रेट काफी कम है जो कि संभावित कार्य अवधि में पूर्ण किया जाना असंभव प्रतीत हो रहा था।

विभाग के सहायक निदेशक की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा है कि कई बार प्रोजेक्ट के पूर्ण करने के लिए निर्देश दिया गया,लेकिन इन्होंने काम पूर्ण करने में रूची नहीं ली,काम की प्रगति असंतोषजनक रही । ऐसे में विभाग ने कार्यो की समीक्षा के बाद निम्नस्तरीय कार्य प्रदर्शन,कर्तप्य में लापरवाही , अनुशासनही- नता,विकास कार्यो में अभिरुचि एवं लोकसेवा में अनुपयुक्त मानते हुए सभी कर्मियों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है । विभाग ने इसके लिए संविदा के तहत किये गये एकरारनामा को रद करने प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है ।

विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत देशभर में 2022 तक हर बेघरों को आवास देने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अभी भी कई शहरों में स्थिति बेहतर नहीं है । इन सात निकायों में परफॉरमेंस खराब होने पर अभी कार्रवाई की गयी है । कई ओर निकायों के अधिकारी-कर्मी भी राडार पर हैं । इनमें सात शहरों के नगर प्रबंधक और चार शहरों के सीएलटीसी स्तर के कर्मी शामिल हैं।

गिरिडीह जिले के रिचर्ड बेंशन, नगर प्रबंधक , अजमल हुसैन, नगर प्रबंधक, कुमार शुभम बाबा, नगर प्रबंधक गिरिडीह एवं
दीपक कुमार,सीएलटीस, गिरिडीह कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गयी है. वही मनीष कुमार,नगर प्रबंधक,मिहीजम, प्रकाश कुमार,नगर प्रबंधक,मधुपुर, अनुराग कुमार,नगर प्रबंधक,रामगढ़, हिमांशु मिश्रा,नगर प्रबंधक,गुमला, अनुज कुमार, सीएलटीसी गुमला, विजय कुमार,नगर प्रबंधक,लोहरदगा, हरिकांत उपाध्याय ,सीएलटीसी,लोहरदगा, सुमनकांत झा,सीएलटीसी जामताड़ा शामिल हैं।

 

राजेश ठाकुर को पदभार देते हुए रामेश्वर उरावं को याद आया गीता का ज्ञान

0
आज जो तुम्हारा है, कल किसी और का था, परसों किसी और का हो जाएगा- रामेश्वर उरावं
आज जो तुम्हारा है, कल किसी और का था, परसों किसी और का हो जाएगा- रामेश्वर उरावं

रांची । झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का पदभार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सह झारखण्ड सरकार में वित्त एवं खाध आपूर्ती मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे। उन्होंने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं एवं आशीष देते हुए कहा की मेरा पूरा सहयोग और समर्थन नए अध्यक्ष को रहेगा। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही पोलिटिकल टेंट रही है, इसमें सभी साथ मे रहते हैं, मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री ठाकुर जी इस परंपरा को कायम रखेंगे और कांग्रेस परिवार को समेट कर रखेंगे।

आज जो तुम्हारा है, कल किसी और का होगा

रामेश्वर उरावं ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि हटा दिए जाने से लोग दुखी हो जाते हैं, ऐसा नहीं है । मैं तो गीता के सार में विश्वास रखता हूँ, जो कल मेरा था, आज तुम्हारा है, जो आज तुम्हारा है, वह कल दूसरे का होगा। डॉ उराँव ने कहा कि मेरे द्वारा ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत की आवाज उठाई गई थी, सामाजिक न्याय में सभी को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

रामेश्वर उरावं मेरे अभिभावक हैं, उनकी सलाह से ही चलूंगा- राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अभिभावक डॉ0 रामेश्वर उरॉंव जी की मौजूदगी में मैं पदभार ग्रहण कर रहा हूॅं। अब झारखण्ड में 20 सालों से उदास चेहरे पर पार्टी मुस्कान लाने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मैंने लगातार डॉ रामेश्वर उराँव के निर्देश पर कार्य किया है । अध्यक्ष जी जब भी पार्टी का बड़ा निर्णय होता था मुझसे चर्चा करते थे। आगे भी मैं मार्गदर्शन लेता रहूँगा। इन्होंने मुझे 20 सूत्री का फार्मूला बनाने की जिम्मेवारी दी थी. मैंने इसे पूरा किया। अब गठन की प्रक्रिया भी जल्दी पूरी कर ली जाएगी।

तान्या सिन्हा ने ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2021 का खिताब जीता

0
मिस ग्लोब इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तान्या सिन्हा
मिस ग्लोब इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी तान्या सिन्हा

 

रांची । झारखंड की तान्या सिन्हा को मिस ग्लोब इंडिया 2021 का ताज पहनाया गया । 21 अगस्त को गुरुग्राम में ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया आयोजित किया गया था। उन्हें मिस अर्थ इंडिया 2018 निशि भारद्वाज ने ताज पहनाया था । तान्या अब मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सुपर मॉडल का खिलाब जीतना सपने के सच होने जैसा तान्या

तान्या ने प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित ताज जीतने के सपने के साथ पिछले साल दिसंबर में ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2021 के लिए ऑडिशन दिया था। जीतने के बाद, उसने कहा कि, “ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया” प्रतियोगिता जीतना एक सपने के सच होने जैसा है। एक छोटे से शहर से आने और भारत के सबसे बड़े प्रतियोगिता में शामिल होने और फिर ताज जीतने के लिए बहुत मेहनत और निरंतरता की आवश्यकता होती है। उन्होने कहा कि मिस ग्लोब इंटरनेशनल का ताज भारत लाने की जिम्मेदारी लेने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

झारखंड की रहने वाली हैं तान्या सिन्हा

तान्या सिन्हा झारखंड की 23 वर्षीया हैं, जो एक पोस्ट ग्रेजुएट सामाजिक विकास है और रांची में एक क्लाउड किचन चलाती है। वह भोजन के प्रति उत्साही है और साथ ही नृत्य के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना पसंद करती है। वह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पृश्यता के मुद्दे को संबोधित करने की वकालत करती है।

जयपुर की दिविजा गंभीर ने मिस इंडिया मल्टीनेशनल क्रो और मुंबई से अफरोज ने मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज जीता । अस्मिता चक्रवर्ती को फर्स्ट रनर-अप के रूप में ताज पहनाया गया और अनीशा शर्मा को सेकेंड रनर-अप के रूप में ताज पहनाया गया । अस्मिता चक्रवर्ती मिस टूरिज्म वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मॉब लिंचिंग के खिलाफ ठोस कदम उठाएगी झारखण्ड सरकार

0
अपने पैसों से झामुमो बाबूलाल मरांडी का मानसिक ईलाज करवाएगी- सुप्रियो भट्टाचार्य
अपने पैसों से झामुमो बाबूलाल मरांडी का मानसिक ईलाज करवाएगी- सुप्रियो भट्टाचार्य

बाबूलाल मरांडी ने मीडिया के सामने कहा कि 19 माह में झारखण्ड के लोग महागठबंधन सरकार से निराश हैं। इसके साथ ही बाबूलाल ने कुछ लोगों को भाजपा में शामिल कराया। मुझे नहीं मालूम कि वो कौन लोग थे, लेकिन बाबूलाल मरांडी ने उन्हें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का बता दिया। कल जिन लोगों को भाजपा में शामिल किया गया उनको गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के हमारे जिलाध्यक्षों ने लिखकर दिया कि वो लोग किसी भी रूप में झामुमो से संबंधित नहीं थे।

बाबूलाल मरांडी ने खुद का मजाक बना लिया है- सुप्रियो भट्टाचार्य

बाबूलाल मरांडी फ्रस्टेशन में आकर जिस तरह की हरकतें कर रहे हैं उससे उन्होने खुद का मजाक बना लिया है। जिसका मानसिक संतुलन बिगड़ जाए, वही इस प्रकार की बातें कर सकता है। झामुमो का एक भी कार्यकर्ता भाजपा के झांसे में आने वाला नहीं है और कोई उनको गुमराह भी नहीं कर सकता।

रघुवर दास की सरकार में 11 मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई, हमारी सरकार में एक भी नहीं

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के साथ मॉब लिंचिंग की घटनाएं होती हैं। इसी झारखण्ड में जब भाजपा की सरकार थी तो 11 मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुईं। लेकिन पिछले दो सालों में यहां सामाजिक सॉहार्द के कारण एक भी मॉब लिंचिंग की घटना नहीं हुई है। झारखंड सरकार इस तरह की घटनाओं से सख्ती से निपटने के लिए दृढ़ता से काम करेगी। जल्द ही राज्य सरकार मॉब लिंचिंग के खिलाफ ठोस कानून लेकर आएगी ।

जनता का गुस्सा देख डराने-धमकाने पर उतर आई है भाजपा

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले 10 माह में पूरे देश में जिस तरह किसान आंदोलन चल रहा है, और जिस तरह भाजपा का प्रशासनिक अधिकारी किसानों का सिर फोड़ने की बात कर रहा है। जिस प्रकार मध्य प्रदेश में रोजाना अल्पसंख्यक समुदाय की मॉब लिंचिंग हो रही है, जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में भयावह स्थिति है, उससे भाजपा बौखला गई है। अब वो जनता को डराने-धमकाने पर उतर आई है।

देश की बोली लगाने वाली भारत सरकार एचईसी को क्यों बचाएगी

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एचईसी भारत सरकार का उपक्रम है। राज्य सरकार का इसमें बहुत ज्यादा दखल नहीं है। अब जिस केन्द्र सरकार ने पूरे देश की सार्वजनिक ईकाइयों को बेचने का निर्णय ले लिया है, वो एचईसी के क्यों बचाएगी। भारत सरकार का इंटरेस्ट सिर्फ एचईसी की जमीन पर रह गया है। वे एक-एक कर एचईसी जमीन बेच-बेच कर अपनी जेब भरेंगे और इस बीच एचईसी बंद होने के कगार पर पहुंच गया। फिर भी राज्य सरकार ने केन्द्र से मांग की है कि एचईसी में जो मजदूर काम कर रहे हैं, उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति आ जाएगी।