Monday 6th of July 2026 12:01:57 PM
Home Blog Page 142

कांग्रेस एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी

0
लोहरदगा से पहले रांची पहुंचने पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने दिलीप सौकिया को उनके जन्मदिन की बधाई दी
लोहरदगा से पहले रांची पहुंचने पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने दिलीप सौकिया को उनके जन्मदिन की बधाई दी

लोहरदगा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और झारखंड प्रभारी दिलीप सौकिया ने कांग्रेस के गांधी फैमिली की प्राइवेट लिमिटेड प्रॉपर्टी करार दिया है। उन्होने कहा कि 30 सालों में भाजपा के दस राष्ट्रीय अध्यक्ष बदल गए हैं, परंतु कांग्रेस सोनिया और राहुल में उलझी रह गई। दिलीप सौकिया ने कहा कि भाजपा में किसान का बेटा भी शीर्ष पर पहुंचता है लेकिन कांग्रेस में सिर्फ सोनिया का बेटा ही शीर्ष पद के काबिल माना जाता है।

रूपा तिर्की केस सीबीआई को सौंपा जाना भाजपा की नैतिक जीत

दिलीप सौकिया ने कहा कि रूपा तिर्की की मौत को भाजपा ने जोर-शोर से उठाया था। जिसका नतीजा है कि इसकी जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को मिली है। इसे देखकर हेमंत सरकार धराशाई हो गई है। जनविरोधी नीति के खिलाफ जन आंदोलन करेंगे।

पार्टी के अंदर अलग-अलग मत, लेकिन हमारा निर्णय एक होता है

भाजपा में भले ही मत अनेक हों, लेकिन निर्णय एक होता है। संबंध और संपर्क पार्टी का एक सूत्र है और यह निरंतर जारी रहना चाहिए। पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी सुझाव दे सकते हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर कार्यकर्ता चलें।

हमारे कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं

दिलीप सौकिया ने कहा कि भाजपा नेताओं में भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। नेता, नियति और नियत भाजपा के साथ है। भाजपा है, मोदी है तो सब मुमकिन है। मतदाताओं के दुख-सुख दोनों समय कार्यकर्ता खड़े रहें। केंद्र की योजनाओं को हर व्यक्ति तक हर हाल में पहुंचाएं। झारखंड में जेएमएम की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। अच्छे कार्य की हम सराहना करते हैं, लेकिन जनविरोधी नीति का हमेशा भाजपा विरोध करेगी।

झारखंड के महाधिवक्ता व अपर महाधिवक्ता पर चलेगा अवमानना का केस

0
झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन
झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन पर अदालत में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप

झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार पर अवमानना का केस चलेगा। दोनों पर कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में प्रार्थी की ओर से अदालत में महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता के खिलाफ अवमानना चलाने के लिए आइ एल (इंटरलोकेटरी) आवेदन दाखिल की गई थी । आवेदन में किया गया था कि पिछली सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन और अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार का व्यवहार अदालत की मर्यादा के प्रतिकूल था। इसलिए इनके खिलाफ अवमानना का मामला चलाया जाना चाहिए।

कपिल सिब्बल ने रखा था महाधिवक्ता का पक्ष

महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखते हुए कहा कि अवमानना का मामला नहीं चलाया जाना ही सभी के लिए अच्छा होगा। उस दिन क्या हुआ यह कोर्ट ही जानता है। हम इसके बारे में नहीं जानना चाहते हैं, लेकिन मेरा आग्रह होगा कि इस मामले को नहीं चलाया जाए। हम इसके लिए बिना शर्त माफी मांगते हैं।

कोर्ट ने पूछा था- क्या महाधिवक्ता ऐसा व्यहार कर सकते हैं?

उन्होंने कहा था कि लिखित रूप में आने पर यह कोर्ट के रिकॉर्ड पर आ जाएगा। इसलिए इस मामले को अनावश्यक नहीं बढ़ाया जाए। इस पर अदालत ने कहा कि अदालत में क्या महाधिवक्ता ऐसा व्यवहार कर सकते हैं? समस्या तो यही कि उनकी ओर से ऐसा किया गया। सवाल सिर्फ जज पर ही नहीं, बल्कि न्यायिक संस्था पर उठा है। इस मामले में शपथ पत्र दाखिल किया जाए। इस पर कपिल सिब्बल ने कहा कि प्रार्थी का आवेदन सुनवाई योग्य नहीं है।

झारखंड हाईकोर्ट ने रूपा तिर्की केस सीबीआई को सौंपने के दिए आदेश

0
रूपा तिर्की कथित आत्महत्या केस तुरंत सीबीआई को सौंपने के आदेश
रूपा तिर्की कथित आत्महत्या केस तुरंत सीबीआई को सौंपने के आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की केस सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं। रूपा तिर्की के पिता  देवानंद उरांव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केस सीबीआई को सौंपने की मांग की थी । बुधवार को मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि यह रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस है और सीबीआई जांच के लिए फिट केस है।

रूपा तिर्की के परिजनों ने लगाया था हत्या का आरोप

जिस दिन रूपा तिर्की की लाश मिली थी उसी दिन उसकी बहन ने इसे हत्या करार देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। रूपा के बहन का आरोप था कि रूपा की रूम पार्टनर ने पंकज मिश्रा के इशारे पर ही उसे पीने को कुछ नशीला पदार्थ दिया था। बाद में उसे मार कर लटका दिया गया और स्थानीय पुलिस की मदद से इसे हत्या का रंग दिया गया। रूपा के पिता ने भी कहा था कि रूपा ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।

पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग में हत्या करार दिया

पुलिस रूपा की आत्महत्या को प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। इस मामले में शिव कनौजिया को गिरफ्तार किया गया है, जिसे रूपा का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या वाले दिन रूपा के मोबाइल पर अंतिम कॉल शिव कुमार कनौजिया का ही आया था।

रूपा तिर्की की संदिग्ध अवस्था में मिली थी लाश

रूपा तिर्की रांची के रातू थाना अंतर्गत काठीटांड की रहने वाली थी। वह 2018 बैच के अवर निरीक्षक के रूप में बहाल हुई थी। 3 मई को साहिबगंज के उसके सरकारी आवास में रूपा की लाश संदिग्ध अवस्था में उसके कमरे से लटकी मिली थी। रूपा की विसरा रिपोर्ट की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है।

भारत सरकार ने पहली बार तालिबान के साथ आधिकारिक बातचीत की

0
कतर में हुई भारत के राजदूत और तालिबान के बीच बातचीत
कतर में हुई भारत के राजदूत और तालिबान के बीच बातचीत

अमेरिकी सैनिकों द्वारा पूरी तरह अफगानिस्तान छोड़ने के चंद घंटों के अंदर ही भारत सरकार ने तालिबान के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू कर दी । कतर की राजधानी दोहा में भारत के राजदूत और तालिबान के शीर्ष नेता के बीच बातचीत हुई ।

भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी का मुद्दा

तालिबान अब पूरी तरह अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज है। अब तालिबान ही अफगान सरकार है । ऐसे में उस देश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित लाने के लिए भारत सरकार को तालिबान से बात करनी ही पड़ेगी । वैसे भी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि जबतक एक-एक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित नहीं निकाल लेते, तबतक मिशन देवदूत जारी रहेगा।

दीपक मित्तल ने तालिबान के राजनीतिक विंग के हेड से की बात

कतर में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और तालिबान के राजनीतिक विंग के प्रमुख शेर मोहम्मद तानेकजई (Sher Mohammad Abbas Stanekzai) केबीच करीब दो घंटे तक बातचीत चली । भारत के राजदूत दीपक मित्तल ने बताया कि तालिबान ने भारत से वादा किया है कि वो भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस हिन्दुस्तान भेजने में सहयोग करेगा ।

अफगानिस्तान की धरती को भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे- तालिबान

भारत के साथ बातचीत के दौरान तालिबान के राजनीतिक विंग के मुखिया ने भरोसा दिलाया है कि वो अफगानिस्तान की धरती को भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे। ।इतना ही नहीं तालिबानी कमांडर ने भारत को अफगानिस्तान का पुराना दोस्त बताया।

भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती सदियों पुरानी- तालिबान
भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती सदियों पुरानी- तालिबान

हजारीबाग बानादाग रेलवे साइडिंग बना रणक्षेत्र, ईंट

0

उज्जवल दुनिया संवाददाता (अजय निराला)

हजारीबाग। भाजपा और कांग्रेस समर्थक रैयतों के बीच मंगलवार को झड़प हो गयी। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज यहां शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिला अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड की बानादाग साइडिंग का विरोध पिछले कई वर्षों से ग्रामीण कर रहे हैं। ग्रामीण इस बात को लेकर विरोध करते रहे हैं कि कोयले की ढुलाई की वजह से बानादाग साइडिंग इलाके में पड़ने वाले खोतों में धान की खड़ी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है।

विरोध ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया था। पिछले कई दिनों से इस विरोध ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल प्रभावित क्षेत्र में एक किसान कार्यालय का उद्घाटन करने गए थे, जहां कांग्रेस समर्थक किसान अपनी बर्बाद फसलों के मुआवजा के लिए आवेदन कर सकते थे। इसी कार्यक्रम के लिए सदर विधायक मनीष जायसवाल का काफिला बानादाग पहुंचा, तो चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें कुसुंभा ले गए। यह देख साइडिंग से पीड़ित कांग्रेस समर्थक रैयत विधायक के पीछे-पीछे कुसुंभा पहुंच गए।

जब कुसुंभा गांव में सदर विधायक से कांग्रेस समर्थक रैयत ने अपील की कि हमारे बर्बाद धान की फसल का आकलन किया जाए तो आरोप है कि उनके एक प्रतिनिधि ने मना कर दिया। इससे कांग्रेस समर्थक रैयतों ने सदर विधायक के खिलाफ नारे लगाने लगे।दोनों ओर से थाने में आवेदन दिया गया है।

दोनों ओर से थाने में मारपीट की शिकायत

आरोप है कि इसी नारेबाजी के दौरान सदर विधायक के समर्थकों ने भाजपा के झंडे में लगे बांस के डंडे को खींचा और ग्रामीण के साथ रैयतों की भी पिटाई कर दी। देखते ही देखते ईट पत्थर भी चलने लगे। इस मारपीट में चार ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद बानादाग प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कटकमदाग थाने में आवेदन दिया गया है। इधर दूसरा पक्ष सदर विधायक के समर्थक रैयतों ने भी कटकमदाग थाने में मारपीट को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया है।

*क्या कहते हैं थाना प्रभारी*

इस संबंध में पूछे जाने पर कटकमदाग थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने कहा कि

बानादाग मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थक रैयतों के बीच मारपीट हुई है। इसमें कुछ रैयत घायल भी हुए हैं। थाने में दोनों पक्ष से आवेदन दिया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच-प्रड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।

01 SEPT 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-01-Sept.pdf” title=”Ujjwal Duniya 01 Sept”]

31 AUGUST 2021

0

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/08/Ujjwal-Duniya-31-August.pdf” title=”Ujjwal Duniya 31 August”]

डूब कर मेहनत करो अपने आप पर,कल जब उभरोगे तो सबसे अलग ही दिखोगे: राम नायक

0
कराटे किंग मनीष मिश्रा के गुरु राम नाईक
कराटे किंग मनीष मिश्रा के गुरु राम नायक

सिमडेगा: पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में कराटे का प्रशिक्षण देने वाले सिमडेगा के बेटे द्वारा जिले के नाम रोशन करने वाले सोमवार को उज्ज्वल दुनिया समूह में छपी खबर पर हमारे सिमडेगा संवादाता से संपर्क कर अपना अनुभव साझा किया । राम नायक ने कहा डूब कर मेहनत करो अपने आज पर, कल जब उभरोगे सबसे अलग ही निखरोगे ये बात साबित किया ह । माली सौ घड़ों को सींचता है मगर समय के साथ कुछ एक ही अच्छे रूप से उभरते हैं । मेरे कराटे स्टूडेंट मनीष मिश्रा ने वो कर दिखाया । एक समय था जब वे मेरे पास कराटे सीखने आता था । कराटे का ABCD भी मालूम नहीं था उसको लेकिन अथक प्रयास और कड़ी मेहनत ने आज उसे कराटे का गुरु बना दिया।

सोमवार को उज्ज्वल दुनिया में सबसे पहले छपी थी खबर
सोमवार को उज्ज्वल दुनिया में सबसे पहले छपी थी खबर

सिमडेगा जैसा छोटा सा शहर से निकलकर आज मनीष मिश्रा जो कर रहा है सच में जिले वासियों के लिए गर्व की बात है। मनीष मिश्रा आज J.A.P.T.C पदमा हजारीबाग में जॉब करते हुए कराटे प्रशिक्षक के रूप में S.I.R.B-2, स्पेशल ब्रांच सब इंस्पेक्टर और झारखंड पुलिस को कराटे का प्रशिक्षण दे रहे है। मनीष मिश्रा चाहते हैं अगर जिला प्रशासन और सरकार उसे अनुमति दे तो अपने जिले वासियों और अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कराटे का प्रशिक्षण देंगे जो एक सराहनीय सोच है। गुरु के लिए उसके विद्यार्थी की सफलता से ज्यादा बड़ा गुरु दक्षिणा और कुछ नहीं हो सकता। वहीं जिले में असीम संभावनाएं हैं बस इसे तरासने की जरूरत है।

बरहीः ईसाई बनने जा रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा

0
ग्रामीणों के सामने दोनों ने कसम खाई कि दोबारा ईसाई बनने की सोचेंगे भी नहीं
ग्रामीणों के सामने दोनों ने कसम खाई कि दोबारा ईसाई बनने की सोचेंगे भी नहीं
बरही।  प्रखंड के बेन्दगी गांव में क्रिश्चियन धर्म का प्रचार प्रसार के लिए सत्संग जाते दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। जिनमें बरही रसोइया धमना निवासी देवीलाल साव के पुत्र विजय साव व बरही हरला गांव निवासी सुरेंद्र यादव की पत्नी सविता देवी है। जब बेन्दगी के ग्रामीणों को जब इस बात का पता चला तो उसे पकड़कर काफी समझाया बुझाया और क्रिशचन धर्म में न जाने का सपथ दिलाया।
सपथ लेते हुए दोनों आरोपी ने कहा कि मैं कभी भी क्रिश्चियन धर्म में सत्संग करने नहीं जाऊंगा ।यदि फिर कभी क्रिश्चियन धर्म में सत्संग करते पकड़ा गया तो मेरे ऊपर कानूनी कार्रवाई करने के लिए आप सभी स्वतंत्र हैं। साथ बताया कि मुझे प्रलोभन दिया गया था कि क्रिश्चियन के सत्संग करने से सारी बीमारी ठीक हो जाती है । इसी विश्वास के साथ मैं क्रिश्चियन धर्म को मानने लगा था । अब मैं घर वापसी करते हुए पुनः अपने धर्म को मानूंगा, यह मैं आप सभी को वचन देता हूं।
मौके पर रघुनंदन यादव, सहदेव यादव, दिलीप रजक, दिनेश साव, शंकर यादव, संजय कुमार, रोशन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

जमीनी स्तर से खेल प्रतिभाओं को तराशने की योजना पर काम कर रही सरकार

0
सहाय योजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को जोड़े
सहाय योजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को जोड़े

रांचीः खेल और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के प्रति संजीदा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ‘’सहाय’’ योजना से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने को कहा है। उन्होंने कहा है कि अवसर मिलने पर ये युवा अपना हुनर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर दिखाएंगे। निर्देश मिलने के बाद खेल विभाग नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष खेल योजना ‘’सहाय’’ योजना पर कार्य कर रहा है। इसमें 19 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को जोड़ा जायेगा। योजना का उद्देश्य खेल के माध्यम से लोगों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना है। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र की प्रतिभा को एक पहचान देकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से मिल रही पहचान

टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे और निक्की प्रधान तथा तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपनी प्रतिभा की जो चमक बिखेरी है, उससे पूरा राज्य गौरवान्वित हुआ है। झारखंड में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें उचित प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की जरूरत है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की विस्तृत योजना बनाई गई है। इसके तहत राज्य में खेल संस्कृति को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट आयोजित करने पर जोर

सरकार की योजना में राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खेल संघों के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा खेल टूर्नामेंट आयोजित करने पर भी काम हो रहा है। इस कड़ी में 16 अगस्त 2021 से जमशेदपुर में भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर में 20 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक होनेवाले एशियाई फुटबॉल कप की महिला खिलाड़ियों की तैयारी होगी।

खेल नीति पर हो रहा काम, राज्य के खेल परिदृश्य में दिखेगा बदलाव

राज्य की नई खेल नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है। नीति में पूरे राज्य में एक खेल संस्कृति विकसित पर जोर दिया जा रहा है। हर प्रखंड में एक निःशुल्क डे बोर्डिंग सेंटर होगा। इसके अलावा हर जिले में रेसिडेंशियल सेंटर होगा जहां रहने, भोजन तथा प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था होगी।

आधारभूत संरचना का हो रहा निर्माण

हॉकी को बढ़ावा देने के लिए खूंटी, सिमडेगा, गुमला सहित चार जिले में स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। फुटबॉल मैदान भी बन रहे हैं। पोटो हो खेल योजना के तहत हर पंचायत में एक खेल मैदान बनाने पर काम हो रहा है। खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप योजना के तहत खिलाडियों को हर महीने 3000 से 6000 रुपये की स्कॉलरशिप मिलेगी।

ईडी ने डीजेएन ग्रुप की 33.74 लाख की संपत्ति अटैच की

0

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने निवेशकों से करोड़ों रुपये की जालसाजी कर फरार होनेवाले डीजेएन ग्रुप की 33.74 लाख 390 रुपये की चल और अचल संपत्ति अटैच की ।  ईडी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित श्री नारायण एनक्लेव फेस- 2 में जितेंद्र मोहन का 1338 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट जब्त किया है. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत की है ।

ईडी की टीम ने इससे पहले 2 जनवरी 2020 को डीजेएन ग्रुप की 1.66 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की थी. ईडी ने यह कार्रवाई मनी लाउंड्रिंग एक्ट के तहत की थी.

दीपिका पांडेय सिंह ने की झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग

0
दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने शराबबंदी के खिलाफ चलाया था आंदोलन- दीपिका पांडे सिंह
दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने शराबबंदी के खिलाफ चलाया था आंदोलन- दीपिका पांडे सिंह

रांची । महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड में पूर्ण शराबबंदी की मांग की है। उन्होने कहा कि यदि हम लोग राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के आदर्श के अनुशरण की बात करते हैं तो हम यह नहीं भूल सकते की राष्ट्रपिता भी शराब को सभी बुराइयों की जड़ मानते हुए पूर्ण मद्य निषेध के पक्ष में थे।

दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाएं हेमंत सोरेन

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि  हेमन्त सोरेनज की सरकार ने भी हाल में मद्य उत्पाद निषेध नीति को एक नया रूप दिया है। मगर समाज के लिए यह चिन्ता एवं तकलीफ का विषय है की किसी भी सरकार ने जनभावना का सम्मान करते हुए झारखण्ड में पूर्ण शराबबंदी का कोई कदम नहीं उठाया। मैं इस विषय में मुख्यमंत्री से माँग करती हूँ कि वह झारखण्ड में शराबबंदी लागू कर झारखण्ड को बचाएं। ऐसा कर वह न केवल यश और करोड़ों जनता के आशीर्वाद के भागी होंगे वल्कि उन्हें दिसोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेनजी के सपनों को भी साकार करने का मौक़ा मिलेगा। सामाजिक सुधार आंदोलन के क्रम में शिबू सोरेन ने हमेशा मद्य निषेध की वकालत की है।

शराब विरोधी आंदोलन की भूमि रही है झारखंड

महागामा विधायक ने कहा कि झारखण्ड तो वह भूमि है जहाँ के आदिवासी समाज ने एक सदी पूर्व पूरे भारत के समक्ष सम्पूर्ण मद्य निषेध की मिशाल पेश की थी। झारखण्ड के ‘टाना भगत’ आदिवासी समुदाय के लोग पूरे देश में सम्मान की नजर से देखे जाते हैं क्यों की ‘टाना भगत’ मन और आचरण से सम्पूर्ण मद्य निषेध का पालन करते हैं। जिस समाज को महात्मा गाँधी का सच्चा अनुयायी होने का गौरव प्राप्त है जिस समाज से महात्मा गाँधी स्वयं बहुत प्रभावित थे क्या उस झारखण्ड में सम्पूर्ण मद्य निषेध नहीं हो सकता है ?

हमें राजस्व की चिंता के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी निभाना है

उन्होने कहा कि शराब के कारण न केवल एक परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद होता है एक पूरी नस्ल इसके कुप्रभाव के चपेट में आ जाती है। शराब के कारण महिलाओं पर विविध नृशंस अत्याचार और अपराध होते हैं। शराब नाबालिगों के संग अपराध सहित अन्य अपराधों की जड़ रही है। सरकार को शराब को लेकर पिछले 21 वर्षों का सोसल-इकोनॉमिक-हेल्थ इम्पैक्ट सर्वे करवाना चाहिए ताकि पता चले की शराब के कारोबार से राज्य और राज्य के लोगों ने क्या खोया और क्या पाया। शराब के कारण झारखण्ड के ह्यूमन रिसोर्स का नुकसान ही हुआ है।

महज राजस्व संग्रह के नाम पर सम्पूर्ण मद्य निषेध की माँग को अनसुना नहीं किया जा सकता है क्योंकी झारखण्ड में राजस्व पैदा करने के अन्यान्य विपुल संसाधन और संभावनाएं मौजूद हैं जिसे बढ़ावा देने की जरूरत है । देश के कई राज्यों में सम्पूर्ण मद्य निषेध है तो ऐसा झारखण्ड में क्यों नहीं हो सकता।

केन्द्र ने 714 करोड़ काट लिए, अब राज्य के कर्मियों को वेतन और पेंशन पर भी आफत

0
कई राज्यों का बकाया झारखंड से भी ज्यादा, लेकिन केन्द्र उनको तो कुछ नहीं कहती ?
कई राज्यों का बकाया झारखंड से भी ज्यादा, लेकिन केन्द्र उनको तो कुछ नहीं कहती ?

केन्द्रीय उर्जा मंत्रालय के द्वारा रिजर्व बैंक के माध्यम से राज्य सरकार के खाते से 714 करोड़ रुपये फिर से काट लिए गये। सभी को मालूम है कि झारखंड के उर्जा विभाग में जो केन्द्र का बकाया है, उसे किस प्रकार जबरन वसूला जाता है। हमने कई बार केन्द्र सरकार के सामने आपत्ति दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री खुद केन्द्र से मिलकर कई बार इसपर आपत्ति जता चुके हैं, इसके बावजूद केन्द्र सरकार का रवैया जोर-जबरदस्ती वाला रहा है। ये बातें झामुमो के महासचिव विनोद पांडे ने रांची में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही।

2021 में दो बार पैसे काट लिए, सितम्बर और दिसंबर में भी पैसे काट लेगा केन्द्र

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय वे कहा कि राज्य कैबिनेट ने ये फैसला लिया कि 2017 में जो त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी, उस समझौते से हम अलग हो रहे हैं। इसके बावजूद 2020 में, 2021 में और फिर दोबारा 2021 में पैसे काटने का जो केन्द्र सरकार का रवैया है, वो लगातार जारी है। हमें तो ये भी पता चला है कि केन्द्र सरकार सितम्बर और दिसम्बर माह में भी पैसे काट लेगी ।

राज्य सरकार ने हर महीने 125 करोड़ रुपया केन्द्र सरकार के खाते में जमा किये

झामुमो महासचिव ने कहा कि केन्द्र सरकार का रवैया झारखंड के प्रति भेदभावपूर्ण है। उन्होने कहा कि जो बकाया राशि है उस राशि के भुगतान के लिए राज्य सरकार ने हर महीने 125 करोड़ रुपया केन्द्र सरकार के खाते में जमा करने का काम किया है, लेकिन इतना सबकुछ करने के बावजूद राज्य के उर्जा विभाग को एक नोटिस भी दिया गया है। डीवीसी का जो कमांड एरिया है, उसमें सात जिले हैं। उन सात जिलों के लोगों पर केन्द्र सरकार के इस कदम पर बहुत गहरा असर होगा।

राज्य की जो हालत है उसमें सैलरी और पेंशन देने पर भी आफत

केन्द्र सरकार इतने पर ही नहीं रुकी, राज्य सरकार का जो केन्द्र पर बकाया है जैसे जीएसटी का पैसा, उस पैसा देने को लेकर केन्द्र सरकार ने एक शब्द तक नहीं बोला। झारखंड से भाजपा के 12 सांसद हैं, लेकिन किसी सांसद ने झारखंड के हक के लिए आवाज नहीं उठाई। इस राज्य की वित्तीय स्थिति क्या है आप सबको पता है। आज स्थिति ये है कि केन्द्र सरकार के द्वारा जो राज्य के 714 करोड़ रुपये काटे गये हैं, उससे राज्य के जो कर्मी हैं, उनके वेतन पर भी असर पड़ सकता है। ये मैं नहीं कह रहा बल्कि राज्य के वित्त मंत्री कह रहे हैं।

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा मछली मारने गया युवक, पीट

0

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा मछली मारने गया युवक,
पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतारा

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। चैनपुर थाना क्षेत्र बोकेया गांव से दो किमी दूर रामपुर डैम के पास आज एक अमानवीय घटनाक्रम देखने को मिला। वहां कुछ लोगों ने मछली मारने गये बोकेया गांव निवासी मुनारिक चैधरी के पुत्र जनेश्वर चैधरी(45) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सोमवार के रात की बताई जा रही है। आरोपियों ने पहले युवक को जमकर पीटा और फिर जख्मी हालत में उसके घर के बाहर रख कर वे फरार हो गए। जहां थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर घटना के संबंध में जब पुलिस को पता चला तो उसने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से एक बिंदा चैरसिया को हिरासत में लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि बिंदा चैरसिया, मनशोक चैरसिया, विशिष्ट चैरसिया और अरुण चैरसिया ने पीट-पीटकर जनेश्वर को मार डाला है। उन्होंने बताया कि बोकेया गांव के छह लोग सोमवार को रामपुर डैम में मछली मारने गए थे। जिसमें जनेश्वर भी शामिल था। इसी बीच डैम में मछली पालन कर रहे स्थानीय लोगों ने उसे मछली मारते देखा तो क्रोधित हो गए और सभी को पकड़ लिया। जनेश्वर के साथ पकड़े गए बाकी के पांच लोग किसी तरह मछली पालकों के चंगुल से फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि जनेश्वर नहीं भाग पाया। परिजनों के अनुसार, चारों आरोपियों ने पकड़ने के बाद जनेश्वर की जमकर पिटाई की और रात में उसे जख्मी अवस्था में घर के बाहर रख दिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही डालटनगज विधायक आलोक कुमार चैरसिया ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली और इसके बाद चैनपुर थाना पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता से बात की। विधायक श्री चैरसिया ने कहा कि पुलिस को 10 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पांच अपराधी गिरफ्तार,व्यापारी से लूटे मोटरसाइकिल,तलवार व मोबाइल बरामद

0

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। पलामू पुलिस ने 27 अगस्त को पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के बराज डैम के समीप लूट की घटना को अंजाम देनेवाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने पांकी के व्यवसायी सुल्तान अंसारी(29) से 25 सौ रूपये नगद समेत उसकी मोटरसाइकिल व मोबाइल लूट ली थी। लूट की घटना उक्त दिन रात 8.30 बजे हुई थी। इस संबंध में पीपराटांड़ थाना में कांड सं. 22/2021 दर्ज किया गया था। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लूट की घटना के बाद सीडीआर की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सबसे पहले आरोपी संकटेश कुमार सिंह पकड़ा गया। वह बनखेता निवासाी बीरेंद्र सिंह का पुत्र है। उन्होंने बताया कि संकटेश ने व्यवसायी से लूट के बाद उसके मोबाइल में अपना सिम लगा लिया था। उसकी निशानदेही पर ही अन्य चार आरोपी बनखेता निवासी गोविंद सिंह का पुत्र शंभु कुमार सिंह(22), हरना निवासी बिशुन सिंह का पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह(21), हरना निवासी विनोद सिंह का पुत्र मंजित कुमार सिंह(19) व मंगल सिंह का पुत्र धीरू कुमार सिंह पकड़े गये। धीरू के पास से एक देशी कट्टा भी पकड़ा गया है। एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि लूटा गया मोबाइल, 200 रूपया व मोटर साइकिल(जेएच03एम7187), बरामद कर लिया गया है। छापामारी टीम में पीपराटांड़ थाना प्रभारी राहुल गुप्ता, पांकी थाना प्रभारी अशोक कुमार महतो, दिवाकर कुमार, हवलदार जयशंकर तिवारी, राकेश कुमार, रवि कुमार राणा, योगेश कुमार दूबे, दिनेश्वर महतो शामिल थे।