Monday 6th of July 2026 09:51:16 AM
Home Blog Page 140

सर्वेः यूपी में योगी की होगी वापसी तो पंजाब में कांग्रेस को लग सकता है झटका

0
50 के करीब सीटों के नुकसान के बावजूद योगी आदित्यनाथ को ही बहुमत- सर्वे
50 के करीब सीटों के नुकसान के बावजूद योगी आदित्यनाथ को ही बहुमत- सर्वे

टीवी चैनल एबीपी न्यूज और सी वोटर्स ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया है। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि यूपी में फिर से बीजेपी को सत्ता मिल सकती है। यूपी के लोगों का सीएम योगी पर भरोसा बरकरार है। हालांकि सीटों की संख्या कुछ घटती दिख रही है। बीजेपी को केंद्र में 2024 में फिर से आने के लिए भी यूपी जीतना जरूरी है। यहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा की सीटें है।

यूपी में बीजेपी को मिल सकती हैं 259-267 सीटें

सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती है, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती है। पिछली बार बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं। नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को 62 से 65 सीटों का नुकसान हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है। बसपा को पांच और कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हो रहा है।

पंजाब में सिद्धू-अमरिंदर की लड़ाई में आम आदमी पार्टी को फायदा

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे में पंजाब से कैप्टन अमरिंदर सरकार की विदाई हो सकती है । सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब दिख रही है । AAP को 51-57 सीटें मिलने का आंकलन किया गया है । वहीं कांग्रेस को 38-46 तो अकाली दल को 16-24 सीट मिलने का अनुमान है । केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है ।

सर्वे के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मात्र 28.8 फीसदी वोट ही मिल सकते हैं । वहीं शिरोमणी अकाली दल को 21.8 फीसदी और आम आदमी पार्टी को 35.1 फीसदी वोट मिल सकते हैं ।

सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी नीरज सिन्हा की नियुक्ति पर जताई कड़ी नाराजगी

0
सुप्रीम कोर्ट ने नीरज सिन्हा को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा है
सुप्रीम कोर्ट ने नीरज सिन्हा को नोटिस जारी कर दो हफ्तों में जवाब मांगा है

सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहने के दौरान झारखंड सरकार की ओर से नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाए जाने पर कोर्ट ने कड़ा नाराजगी जताई है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में दोषी लोगों पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई चलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी नीरज सिन्हा को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें प्रतिवादी बनाया है और दो सप्ताह में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यूपीएससी और सरकार के खिलाफ इस तरह के मामले में सख्त आदेश पारित करने की आवश्यकता है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हुआ है उल्लंघन
सुनवाई के दौरान अवमानना दाखिल करने वाले राजेश कुमार की ओर से पक्ष रखते हुए वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि झारखंड सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है। राज्य सरकार ने पहले एमवी राव को राज्य का प्रभारी डीजीपी बनाया और फिर उन्हें हटाकर नीरज सिन्हा को डीजीपी बना दिया। कुछ दिनों बाद राज्य सरकार ने डीजीपी पद पर नीरज सिन्हा की स्थाई नियुक्ति कर दी। राज्य सरकार की ओर से ऐसा किया जाना गलत है।

क्या है पूरा मामला ?
प्रार्थी राजेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि जुलाई 2020 में यूपीएससी को वरीय पुलिस अधिकारियों का पैनल झारखंड सरकार ने भेजा था, ताकि डीजीपी का चयन हो सके। लेकिन यूपीएससी ने तब राज्य सरकार से केएन चौबे को हटाने की वजह पूछी थी। राज्य सरकार के पत्राचार के बाद यूपीएससी ने दोबारा सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाकर दिशा निर्देश लाने को कहा था, लेकिन सरकार सुप्रीम कोर्ट नहीं गई। बाद में पुराने पैनल में वरीयता के आधार पर नीरज सिन्हा को डीजीपी बनाया गया।

35 वर्षों से बंधुआ मजदूरी कर रहे फुचा महली को हेमंत सोरेन ने कराया आजाद

0
बुजुर्ग फुचा महली ने विधानसभा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार
बुजुर्ग फुचा महली ने विधानसभा भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुमला के बिशुनपुर निवासी फुचा महली ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता की वजह से ही वे 35 वर्ष बाद वे अपने घर लौट सके।

35 वर्षों से बंधुआ मजदूर थे फुचा महली

इससे पूर्व तक वे नार्थ और मिडिल अंडमान द्वीपसमूह में बंधुवा मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। मालूम हो कि, गुमला निवासी फुचा महली के परिजनों ने श्रम विभाग झारखण्ड सरकार और शुभ संदेश फाउंडेशन के सदस्यों से संपर्क कर फुचा महली की घर वापसी का आग्रह किया। मामले की जानकारी के बाद श्रम विभाग के अधिकारियों और फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी अंडमान के प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर फुचा महली को मुक्त कराया।

मुख्यमंत्री ने फुचा महली को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

दीपक प्रकाश अपने सात दिवसीय सांगठनिक दौरे पर आज जाएंगे संथाल परगना

0
सभी 7जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल
सभी 7 जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश भाजपा ने सांगठनिक मजबूती के साथ राज्य सरकार के खिलाफ सदन से सड़क तक आन्दोलन का बिगुल फूंक दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया का तीन दिवसीय झारखंड प्रवास सम्पन्न हुआ और आज से प्रदेश अध्यक्ष संथाल परगना क्षेत्र के प्रवास पर निकल रहे।

प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के संथाल प्रवास के बारे में बताते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवम संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश 4 सितंबर की सुबह रांची से देवघर केलिये प्रस्थान करेंगे। प्रदीप वर्मा ने बताया कि दीपक प्रकाश देवघर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद सारठ, मधुपुर और देवघर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे।

5 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष गोड्डा में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद गोड्डा,महगामा और पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे । 6 सितंबर को अध्यक्ष जी दुमका ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शिकारीपाड़ा,जामा, जरमुंडी एवम दुमका विधानसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करेंगे। 7 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष जामताड़ा प्रवास पर रहेंगे। जहाँ वे जामताड़ा ज़िला के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नाला और जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

8सितंबर को दीपक प्रकाश जी पाकुड़ के कार्यकर्ताओं के जिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 9 सितंबर को पाकुड़ ज़िला के पाकुड़ ,लिट्टीपाड़ा एवम महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने के बाद साहेबगंज के लिये प्रस्थान करेंगे। 10 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश साहेबगंज के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राजमहल,बोरियो और बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बैठक में शामिल होंगे।

प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी सभी जिलों में जनजाति सम्मेलन एवम प्रबुद्ध जनों की बैठक को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को दीपक प्रकाश रांची लौटेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह ने आरपीएन सिंह के खिलाफ की नारेबाजी

0
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस के चंद कार्यकर्ता
कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस के चंद कार्यकर्ता

कुछ समाचार पत्रों में खबर छपी की कांगेस कार्यकरताओं के एक समूह ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की । मुश्किल से विरोध करने वाले ये लोग 10 की संख्या में होंगे। आशुतोष पाठक और जयराम के नेतृत्व में ये लोग प्रदेश आरपीएन सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश  ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

छोटी-मोटी बातों पर ध्यान देने की जरुरत नहीं- राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विशाल समंदर है. परिवार में थोटी-मोटी नाराजगी होती रहती है। मैंने हर कार्यकर्ता को सम्मान देने का प्रण लिया है। अगर किसी को कोई शिकायत भी है तो वे अपने परिवार के लोग भी हैं। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसका फैसला पार्टी की अनुशासन समिति करेगी लेकिन मैं तो चाहूंगा कि कांग्रेस परिवार का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टीहित में काम करे। मेरे मन में हर किसी के लिए सम्मान है। राजेश ठाकुर ने कहा कि राजनीति में ये सब होता रहता है, इसमें ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है ।

कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, पूरी पार्टी एकजुट

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि इन लोगों को ज्यादा तवज्जो देने की जरुरत नही है। इन लोगों को कोई पद नहीं मिला इसलिए दो-चार लोग इकट्ठा होकर समाचार में बने रहने के लिए इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। वैसे भी इनमें से कुछ लोग पार्टी से निष्कासित हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में उल्लास का वातावरण है।

हेमन्त सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा और तेज करेगी आंदोलन: दिलीप सैकिया

0
प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने तीन दिनों के झारखंड प्रवास के बाद पत्रकारों को किया संबोधित
प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया ने तीन दिनों के झारखंड प्रवास के बाद पत्रकारों को किया संबोधित

रांची। झारखंड प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद दिलीप सैकिया ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला बोला। तीन दिनों के प्रवास के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सैकिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमन्त सोरेन के जनविरोधी नीतियों के कारण मुसीबतों का सामना कर रही हैं।

सांसद दिलीप सैकिया कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। नियोजन नीति त्रुटिपूर्ण है। हेमन्त सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है, आदिवासी विरोधी, दलित विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी सरकार है। पार्टी के संघर्ष से घबरा कर हेमन्त सरकार प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग कर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सदन से लेकर सड़क पर आंदोलन को और तेज करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जनता को हेमन्त सरकार कर रही है गुमराह

दिलीप सैकिया ने कहा कि पार्टी अपने सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्वग्राही के मूल सिद्धांत पर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूती देगी। अटल जयंती 25 दिसंबर तक सशक्त बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला समिति का निर्माण कर लिया जाएगा। उन्होंने रूपा तिर्की हत्याकांड में कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार अपने चरम सीमा पर है। भाजपा काल में जो विकास कार्य चल रहे थें वे सभी कार्य ठप पड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने प्रदेश के विकास में लगातार अहम भूमिका निभाते हुए अटल जी के सपने का झारखंड को बेहतर बनाने में कार्य किया है किंतु विकास विरोधी हेमन्त सरकार ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नकारात्मकता गढ़ने के लिए जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है।

आरपीएन बताएं किसने लूटी जमीन
दिलीप सैकिया ने कांग्रेस प्रभारी आरपीएन को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं भाजपा शाशनकाल में कहाँ लूट हुई, जबकि कांग्रेस के इस शाषण काल में जमकर जमीन लूटने का कार्य हुआ है।और अभी भी राज्य सरकार जमीन लुटवा रही।

त्रुटिपूर्ण नियोजन नीति के खिलाफ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे कांग्रेस: दीपक प्रकाश

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि दोहरा चाल, दोहरा प्रवृति कांग्रेस का चरित्र रहा है। सत्ता में शामिल कांग्रेस रूपा तिर्की मामले में सीबीआई जांच पर मौन धारण कर रखी थी और अब कोर्ट के निर्णय पर प्रभारी आरपीएन ताली बजा रहे हैं। जबकि सत्य यह है कि आदिवासी बेटी रूपा तिर्की के हत्याकांड में भाजपा ने संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने जिस प्रकार से जेपीएससी, भूख से मौत पर टिप्पणी की है उससे हेमन्त सरकार की स्थिति को समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति कैबिनेट से पास होने के क्रम में कांग्रेसी मंत्री भी शामिल रहे थें और जब भाजपा ने सवाल खड़े किया तो प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने दोहरे चरित्र को उजागर करते हुए विरोध किया है। त्रुटिपूर्ण नीति के खिलाफ कांग्रेस को मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना चाहिए।

तालिबानियों का समर्थन करने वाले कांग्रेसी विधायक देश का दुश्मन

दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड की स्थिति लालू के जंगल राज जैसा हो चला है। वित्तिय व्यवस्था, प्रशाशनिक व्यवस्था चौपट हो चुका है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में बड़ा घोटाला हुआ है। हेमन्त सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। साथ ही उन्होंने कांग्रेसी विधायक द्वारा तालिबान का समर्थन करने को लेकर कहा कि कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ। तालिबान के समर्थन करने वाले कांग्रेसी विधायक देश के दुश्मन हैं।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव उपस्थित थें।

झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की राज्यपाल से मुलाकात

0
राज्यपाल रमेश बैंस से मुलाकात करते झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण
राज्यपाल रमेश बैंस से मुलाकात करते झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीगण

रांची। झारखंड फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में महामहिम रमेश वैस से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने झारखंड के फोटो जर्नलिस्ट की समस्याओं को रखा साथ ही उन्होंने झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के स्थाई कार्यालय के लिए स्थान की मांग रखी । साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष ने महामहिम के समक्ष इच्छा जाहिर की कि राजभवन परीसर मे राज भवन एवम झारखैड फाेटाे जर्नलिस्ट के संयुक्त तत्वाधान में फोटो प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए, जिसमें झारखंड सहित देश के अन्य फोटोजर्नलिस्ट इसमें पार्टिसिपेट कर सकें।

इन मांगों पर महामहिम ने कहा कि स्थाई कार्यालय के लिए वे सरकार से बात करेंगे । वहीं फोटो प्रदर्शनी वह प्रतियोगिता के लिए महामहिम ने मौखिक सहमति प्रदान की व कहा कि जल्द ही इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए।

इस प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के सचिव रतनलाल, कोषाध्यक्ष संजय कपरदार, संयोजक संजीव कुमार मिश्रा व सह संयोजक आसिफ शामिल थे।

विधानसभा के अंदर शोक प्रस्ताव के बहाने खूब हुई राजनीति

0
  • पांच दिनों का सत्र पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद सोमवार तक स्थगित
  • स्पीकर ने कोरोना की दूसरी लहर के मृत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
  • टोक्यों और पारा-ओलंपिर के विजेता खिलाड़ियों को दी गई बधाई
  • स्पीकर ने कहा- लोगों ने उम्मीदों से हमें यहां भेजा है, कृपया अपने आचरण में उसका ध्यान रखें 
  • आलमगीर आलम ने पंचायती राज संशोधन अधिनियम सदन के पटल पर रखा
बाबूलाल नेता प्रतिपक्ष न सही, लेकिन भाजपा विधायक दल के नेता तो हैं ही
बाबूलाल नेता प्रतिपक्ष न सही, लेकिन भाजपा विधायक दल के नेता तो हैं ही

रांची । झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन कोई काम नहीं हुआ। सदन के स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने पिछले सत्र और मौजूदा सत्र के बीच दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी. विधानसभा के पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से हर दल के एक-एक प्रतिनिधि शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए उठे। लेकिन यहीं से शुरू हो गया विवाद

सदन में बाबूलाल के रहते विरंची नारायण को भाजपा की ओर से शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए बोला गया

विरंची नारायण से शोक प्रस्ताव पढ़वाने का विरोध करते भानु प्रताप शादी और जयप्रकाश पटेल
विरंची नारायण से शोक प्रस्ताव पढ़वाने का विरोध करते भानु प्रताप शादी और जयप्रकाश पटेल

भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता बनाया है। भले ही स्पीकर ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष का ओहदा न दिया हो, भले ही नेता प्रतिपक्ष का मुद्दा स्पीकर कोर्ट में लंबित हो, लेकिन बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता तो हैं ही। लेकिन स्पीकर ने सदन के अंदर बाबूलाल मरांडी के रहते बोकारो विधायक विरंची नारायण को शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए कहा। इसपर भाजपा के बाकी विधायक उखड़ गये। भानु प्रताप शाही, सीपी सिंह, अनंत ओझा, जेपी पटेल आदि अपने-अपने जगह से उठकर इसका विरोध करने लगे।

जेवीएम की ओर से प्रदीप यादव का नाम बोला गया

भाजपा के जले पर नमक छिड़कते हुए स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो ने जेवीएम की तरफ से शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए प्रदीप यादव को आमंत्रित किया। प्रदीप यादव ने भारी शोर-शराबे के बीच शोक प्रस्ताव पढ़ा भी। इसपर सीपी सिंह आगबबूला हो उठे। उन्होने कहा कि स्पीकर बाबूलाल को भाजपा का विधायक नहीं मानते लेकिन बंधु तिर्की को कांग्रेस का विधायक मनते हैं और प्रदीप यादव को जेवीएम का विधायक मानते हैं। स्पीकर का ये व्यवहार समझ से परे है।

विधानसभा के अंदर विरोध करते सीपी सिंह
विधानसभा के अंदर विरोध करते सीपी सिंह

स्पीकर ने सीपी सिंह-भानु प्रताप शाही को पढ़ाया मर्यादा का पाठ

सीपी सिंह और भानु प्रताप शाही द्वारा खडे होकर विरोध करने पर स्पीकर ने कहा कि सीपी सिंह जी वरिष्ठ विधायक हैं। उन्हें विधानसभा की नियमावली और विधायी कार्यों की बहुत जानकारी है। वे खुद विधानसभा स्पीकर के आसन पर रहे हैं। शोक प्रस्ताव के समय यूं खड़े होकर विरोध करना उचित नहीं है। इसपर सीपी सिंह ने कहा कि जब स्पीकर अनुचित करने लगे तो सदस्य क्या कर सकता है।

 

कांग्रेस द्वारा 27 % ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाए जाने पर सुदेश ने कहा, कांग्रेस तो खुद ही सरकार में है, वो किससे मांग कर रही है?

0
कांग्रेस सरकार में है, वो 27 फाीसदी ओबीसी आरक्षण लागू कराए
कांग्रेस सरकार में है, वो 27 फाीसदी ओबीसी आरक्षण लागू कराए

कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान लैंड बैंक और 27 फीसदी ओबीसी रिजर्वेशन का मुद्दा जोर-शोर से उठाने की बात कही थी। इसपर विधानसभा सत्र में भाग लेने आए आजसू विधायक सुदेश महतो से पत्रकारों सवाल किया। इसपर सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस तो खुद ही सरकार में है, उसके मंत्री बड़े ताकतवर हैं, तो फिर वो दिखावे के लिए मांग क्यों कर रहे हैं। उनको तो इसे लागू करवाना चाहिए।

सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि वो चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट की पहली ही बैठक में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव पारित कराएंगे। लेकिन सरकार बने हुए दो साल होने जा रहे हैं। कई कैबिनेट की बैठकें हो गई, लेकिन अब भी वो सिर्फ ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाने की बात ही कर रहे हैं। ये कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है।

लैंड बैंक के मुद्दे पर सुदेश ने कहा कि वो सिर्फ बातें बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, जब लैंड बैंक की जमीन वो गरीब जनता को वापस कर देंगे, तब आप सवाल पूछिएगा

विधानसभा सत्र के दौरान दिनेश षाडंगी का धरना, कहा

0
उर्दू शिक्षकों की तरह बाकी शिक्षकों को भी मिले वेतनमान का लाभ
सभी अनुमति एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को मिले अनुदान

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक दिनेश षाड़ंगी ने झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।  उन्होंने मांग किया कि वित्त रहित शिक्षा नीति जो कि झारखंड के माथे पर कलंक का टीका है उसे समाप्त कर अल्पसंख्यक विद्यालयों के तर्ज पर सभी अनुमति एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को वेतन राशि अनुदान के रूप में दिया जाए।

रेलवे लाइन के लिए निःशुल्क जमीन केन्द्र सरकार को दें

विधायकों / पूर्व विधायकों की गंभीर बीमारी चिकित्सा की प्रतिपूर्ति राशि में कटौती को अविलंब समाप्त कर पूर्ण राशि का भुगतान किया जाए। चाकुलिया बुड़ामारा रेलवे लाइन के लिए राज्य सरकार अनापत्ति प्रमाण पत्र भेजने के साथ झारखंड में पड़ने वाले 35 किलोमीटर रेलवे लाइन के लिए निशुल्क जमीन ओडिशा सरकार के तर्ज पर स्वीकृत देकर केंद्र सरकार को भेजें। उन्होंने कहा कि यह सभी मुद्दे जनहित के लिए हैं और राज्य सरकार को इस पर गंभीर होने की जरूरत है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, अनंत ओझा सहित कई भाजपा विधायकों ने उनके धरने में शामिल होकर उनका समर्थन किया।

यूट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता

0
जिसे देखो वही यूट्यूब चैनल या पोर्टल बनाकर पत्रकार बना घूम रहा है, न न्यूनतम डिग्री, न ही कहीं सरकारी मान्यता
जिसे देखो वही यूट्यूब चैनल या पोर्टल बनाकर पत्रकार बना घूम रहा है, न न्यूनतम डिग्री, न ही कहीं सरकारी मान्यता

देश में जिस तेजी से वेब पोर्टल, यू-ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों के जरिये सांप्रदायिकता फैलाई जा रही है, उसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार को कोर्ट ने कहा कि इस तरह की मीडिया पर कोई नियंत्रण नहीं है। वे अपनी पसंद की कोई भी चीज प्रकाशित-प्रसारित कर सकते हैं।

चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि वह बिना किसी जिम्मेदारी के आम लोगों, जजों और संस्थाओं को बदनाम करने वाली खबरें चलाते हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट के आधार के बारे में पूछे जाने पर वे जवाब नहीं देंगे। कोर्ट ने कहा कि यदि आप यू-ट्यूब पर जाते हैं तो पाएंगे कि वहां कितनी फर्जी खबरें और विकृतियां हैं? वहां कोई नियंत्रण नहीं है।

कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह इस पर लगाम लगाने के लिए वेब पोर्टल और अन्य संगठनों पर जवाबदेही तय करने के बारे में वास्तव में गंभीर है।
बता दें कि पीठ ने ये टिप्पणियां जमीयत उलेमा-ए-हिंद सहित अन्य द्वारा दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान की।

याचिकाओं में केंद्र सरकार को फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने और मीडिया के एक वर्ग के खिलाफ सांप्रदायिक नफरत परोसने व कट्टरता फैलाने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

इस मामले में पहले ही कोर्ट सरकार से यह कह चुका है कि उसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए फेक न्यूज फैलाने पर नियंत्रण की व्यवस्था बनानी चाहिए। गुरुवार को सरकार की तरफ से जवाब दाखिल करने के लिए कुछ और समय की मांग की गई। इसी दौरान कोर्ट ने यू-ट्यूब चैनल और सोशल मीडिया का भी मसला उठा दिया।

सॉलिसीटर जनरल के अलावा मामले में एक पक्ष के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े ने भी इससे सहमति जताई। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर नियंत्रण के लिए पहले से केबल टीवी रेगुलेशन एक्ट, 1995 है। उसी के तहत तब्लीगी जमात मामले में याचिकाकर्ता कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन वेब मीडिया अभी भी स्वच्छंद है।

नागपुर में आरएसएस की बड़ी बैठक शुरु, सभी अनुषांगिक संगठनों के संगठन महामंत्री मौजूद

0
दत्तात्रय होसबोले भाजपा सहित सभी अनुषांगिक ईकाइयों को अगले एक साल की रणनीति बताएंगे
दत्तात्रय होसबोले भाजपा सहित सभी अनुषांगिक ईकाइयों को अगले एक साल की रणनीति बताएंगे

नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बड़ी बैठक आज से शुरु हो गई है। इसमें संघ के सभी अनुषांगिक ईकाईयों के संगठन मंत्री भाग ले रहे हैं। वैसे तो इस बैठक को “समन्वय बैठक” का नाम दिया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अगले एक साल सभी अनुषांगिक ईकाइयां क्या काम करेगी, इसका निर्देश सर संघचालक मोहन भागवत देते हैं । इसके साथ ही पिछले एक वर्ष के काैमकाज का परफॉर्मेंस ऑडिट भी होता है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण है बैठक

कहा जा रहा है कि इस बैठक में आरएसएस और भाजपा के बीच आपसी समन्वय पर भी चर्चा होगी। इसमें आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। साथ ही संघ के नए सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा तैयार की गई भावी रणनीति को लेकर भी चर्चा होगी। यह बैठक नागपुर के रेशम बाग स्थित हेडगेवार स्मृति भवन में होगी। बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ साथ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी समेत तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर गहन मंथन

बैठक में पांच राज्यों के चुनाव में संघ और उसके सहयोगी संगठनों की भूमिका पर भी मंथन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश समेत चुनाव वाले पांच राज्यों में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रोड मैप पर भी विचार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बीते माह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक बैठक में दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल हुए थे। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में चर्चा हुई थी कि भाजपा किस तरह से संघ से चुनाव में मदद चाहती है।

पंगु सरकार ने 19 महीने में 19 को भी रोजगार नहीं दिया

0
हेमंत जी दिल्ली से निवेश लेकर नही लौटे बल्कि टेरर फंडिंग करने वाले से गले मिलकर आये
हेमंत जी दिल्ली से निवेश लेकर नही लौटे बल्कि टेरर फंडिंग करने वाले से गले मिलकर आये

भाजपा विधायक दल की बैठक में मानसून सत्र को लेकर चर्चा हुई। जिसमें नियोजन नीति, नेता प्रतिपक्ष, महिला अत्याचार, नगर निगम, विधि व्यवस्था,घोषणाओं से वादा खिलाफी समेत कई मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई। विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य सचेतक एवम विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि मानसून सत्र में नियोजन नीति रद्द करने की मांग को पुरजोर तरीके से मुद्दा उठाया जाएगा।

नियोजन नीति को लेकर भाजपा ने बनाई कमेटी

भाजपा ने इससे संबंधित एक कमेटी बनाई गई है। जिसके संयोजक भानु प्रताप शाही को बनाया गया है । जबकि समिति में नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, अमर बाउरी, अनंत ओझा शामिल हैं। यह कमेटी नियोजन नीति के खामियों को लेकर एक ड्राफ्ट तैयार करते हुए सदन और सदन के बाहर पार्टी संघर्ष करेगी।

19 महीने में 19 लोगों को भी नहीं दिया रोजगार – भानु प्रताप शाही

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पंगु हेमन्त सरकार के नियोजन नीति को रद्द करने को बाध्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 19 महीने में 19 को भी रोजगार नहीं दिया। युवाओं को, महिलाओं को, किसानों को ठगने का कार्य किया है। सभी मुद्दे पर सरकार को घेरने का कार्य करेंगे। सरकार बालू, कोयला चोरी में व्यस्त है। सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग के खेल में व्यस्त है।

बंधु तिर्की की सदस्यता रद्द हो

भानु प्रताप शाही ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बंधु तिर्की के सदयता को रद्द किया जाए। जब मामला स्पीकर के यहां लंबित है फिर बंधु तिर्की कैसे कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है ? राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष का मख़ौल उड़ा रहा है। भानु प्रताप शाही ने कहा हेमंत जी दिल्ली से निवेश लेकर नही लौटे बल्कि टेरर फंडिंग करने वाले से गले मिलकर आये हैं।

सर्वदलीय बैठक में विधायकदल के नेता को आमंत्रित नही किये जाने के कारण भाजपा ने बैठक का बहिष्कार किया था ।

कतरास में गैंगवार, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, कोयला कारोबारियों को गोलियों से भूना

0

धनबाद के कतरास का राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अमन सिंह गैंग और अन्य के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। कतरास थाना क्षेत्र के राजस्थानी समाज भवन धर्मशाला के समीप दो कोयला व्यवसायी को बाइक सवार दो लोगो ने अंधाधुन गोलियों की बरसात कर दी जिससे घायल अवस्था मे पुलिस ने नीरज तिवारी व रौनक गुप्ता को बेहतर इलाइज के लिये धनबाद भेज दिया जहाँ उसकी स्थित गंभीर बताई जा रही है।उक्त घटना में राजस्थानी समाज भवन के पीछे निवासी रोहित गुप्ता को घायल अवस्था मे कतरास के निचितपुर अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।घटना के बाद घटना स्थल व निचितपुर अस्पताल में लोगो की काफी भीड़ मौजूद है।

मौके पर बाघमारा SDPO निशा मुर्मू पहुंच गई है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार भी पहुंचने वाले हैं।SDPO ने मीडिया से  बात करते हुए मामले की जांच की बात कही है जबकि मृतक नीरज के पिता ने अमन सिंह गैंग पर हत्या की आशंका जताई है
 मृतक नीरज के पिता ने अमन सिंह गैंग पर हत्या की आशंका जताई

बताया जाता है कि धनबाद के कतरास का राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात पाैने नाै बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रांची के होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग के रौनक गुप्ता और अन्य अपराधियों के बीच गोली चली। गोलीबारी में तीन घायल हो गए। घायलों में राैनक गुप्ता, नीरज तिवारी और रोहित गुप्ता शामिल है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि गोलीबारी में घायल नीरज तिवारी की मौत हो गई, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। राैनक हाल ही जेल से छूटा था।

घटनास्थल से गोलियों के खोखे चुनते पुलिस के जवान
घटनास्थल से गोलियों के खोखे चुनते पुलिस के जवान

घायलों का ईलाज असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मौके पर बाघमारा SDPO निशा मुर्मू पहुंच गई है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार भी पहुंचने वाले हैं। SDPO ने मीडिया से बात करते हुए मामले की जांच की बात कही है जबकि मृतक नीरज के पिता ने अमन सिंह गैंग पर हत्या की आशंका जताई है।

विधानसभा सत्र का मॉनसून सत्र आज से शुरु, पहले ही दिन घमासान की तैयारी

0
नियोजन नीति पर कांग्रेस-भाजपा के सुर एक जैसे क्यों ?
नियोजन नीति पर कांग्रेस-भाजपा के सुर एक जैसे क्यों ?

झारखण्ड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है । यह सत्र 9 सितंबर तक चलेगा। लेकिन सत्र शुरु होने से पहले ही पक्ष-विपक्ष में जिस तरह की कड़वाहट देखने को मिल रही है उससे सत्र के हंगामेदार होने की पूरी संभावना है।

बीजेपी ने किया स्पीकर के सर्वदलीय बैठक का बायकॉट

सदन के संचालन को लेकर स्पीकर रविंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक बुलाई गई। जिसमें भाजपा को छोड़कर सभी दल के प्रतिनिधि शामिल हुए । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी कारण बस कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचे । मुख्य विपक्षी दल को छोड़कर बाकी सदस्य बैठक में शामिल हुए । सत्र संचालन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानसून सत्र का बेहतर तरीके से संचालन होगा ।

बैठक में बीजेपी का न आना दुर्भाग्यपूर्ण- सीएम

सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर विधायक दल की बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी मौजूदा सदन बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए सदन तो चलेगा । सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है । राज्य में खड़ी व्यवस्था को गति देने की रूप रेखा को सदन में रखा जाएगा और इस मुद्दे पर सदन के माध्यम से सुझाव भी मांगा जाएगा । बैठक में भाजपा के शामिल नहीं होने पर सीएम ने कहा कि विधानसभा से निमंत्रण गया होगा. ऐसे में अगर वो बैठक में शामिल नहीं होते है तो ये बीजेपी के लिए राजनीतिक विषय है ।

उठा जातिगत जनगणना का मामला

मानसून सत्र के लिए बुलाई गई बैठक में आजसूविधायक सुदेश महतो ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया । इस दौरान उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना एक ज्वलंत विषय हैं । इसे विधानसभा पटल पर लाकर भारत सरकार को इंगित करना चाहिए ।

भाजपा उठाएगी कानून व्यवस्था और बेरोजगारी का मसला

भाजपा विधायक दल की बैठक में ये तय किया गया है कि विपक्षी दल राज्य में कानून व्यवस्था, आदिवासी और दलितों के खिलाफ अत्याचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएंगे। भाजपा ने कहा कि रोजगार देने के मुद्दे पर सत्ता में आई हेमंत सरकार ने पिछले डेढ़ सालों में कितने लोगों को रोजगार दिया पहले वो बताए।

भाजपा उठाएगी कानून व्यवस्था और रोजगार का मुद्दा
भाजपा उठाएगी कानून व्यवस्था और रोजगार का मुद्दा