Monday 6th of July 2026 08:50:03 AM
Home Blog Page 139

सोनाहातू: 23 श्रमिक मजदूरों के बीच पेंट शर्ट और साड़ी का किया गया वितरण

0

सवांददाता-अबधेश महतो

सोनाहातू। सोनाहातू प्रखंड के तिलाई पिड़ी गांव में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से लवाहीकला में निबंधित श्रमिक 17 महिला और 6 पुरुष मजदूरों के बीच साड़ी और पेंट-शर्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबाष मेहता और आजसू नेता तुलसी महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सोनाहातू प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुबाष मेहता ने कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण श्रमिक उसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।उन्होंने सभी श्रमिकों को श्रम विभाग में निबंधित होकर विभाग का संचालित सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।आजसू नेता तुलसी महतो ने कहा कि श्रम विभाग के द्वारा निबंधित निर्माण मजदूरों के बीच साड़ी और पेंट-शर्ट के कपड़े का वितरण किया जाना बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने कहा कि विभाग को कैंप लगाकर मजदूरों का निबंधन किया जाना चाहिए ताकि श्रम विभाग से मिलनेवाली सुविधा का लाभ ज्यादा से ज्यादा मजदूर उठा सकें। मौके पर श्रमिक मित्र हराधन लोहरा,विनायक मेहता,महकम महतो,लंकेश्वर महतो,पशुपति महतो,उमेश चंद्र महतो,लक्ष्मी महतो,राखाल महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे

जिंदगी की जंग हार गई लकड़बग्घा के हमले में घायल महिला

0

पांकी (उज्ज्वल दुनिया)। पांकी प्रखंड अंतर्गत होटवार गांव निवासी मंगल मोची की पत्नी विमला देवी ( 48 वर्ष ) का आज निधन हो गया। मालूम हो कि महिला कुछ दिनों पहले पांकी के होटवार नर्सरी में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गयी थी। इसी दौरान एक लकड़बग्घे ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी। बताया जा रहा है कि विमला देवी के पास इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे, जिसके कारण घायल महिला का इलाज अच्छे से नहीं हो पाया, जिससे उसकी मौत हो गयी। उनके पति मंगल मोची का कहना है कि हमलोग काफी गरीबी के कारण घर का गुजर बसर करते हैं। परिजनों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग किये है।

धर्म के नाम पर राज्य में दंगा

0

 

राज्य को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है भाजपा- झामुमो
राज्य को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है भाजपा- झामुमो

विधानसभा भवन के अंदर नमाज़ रूम का आवंटन और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के तालिबान संबंधी बयान के बहाने भाजपा की गंदी और काली मानसिकता बाहर आ ही गई । ये ऐसे लोग जिनके मुंह में राम, बगल में छुरी है । ये बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कही । सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा झारखंड को धर्म और जाति के आधार पर बांटना चाहती है, लेकिन उनका ये प्रयास कभी सफल नहीं होगा ।

भाजपा ने एक बार फिर साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश की 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्कार में ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ जहर है । वे बस मौका ढूंढते रहते हैं कि कब वे समाज में नफरत पैदा कर लोगों को आपस में लड़ा सकें। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देश के संसद भवन के अंदर भी सभी धर्मों के प्रार्थना करने के लिए जगह दी गई है।  एयरपोर्ट पर भी वजू के लिए नल नीचे दिया रहता है और वहां बैठने की जगह बनाई जाती है । पुराने विधानसभा भवन में भी नमाज़ के लिए जगह दी गई थी, लेकिन भाजपा को इन सबसे क्या मतलब।  उन्हें तो सिर्फ सांप्रदायिकता फैलाने से मतलब है।

शोक प्रस्ताव के दौरान हंगामा करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शोक प्रस्ताव के दौरान भाजपा के सदस्यों ने गिरी हुई हरकत की । उन्होंने कहा कि सबको इस संंसा से विदा होना है । लेेकि हमारे संस्कार सिखाते हैं कि मृत आत्माओं को सम्मान दें।  लेकिन भाजपा के चंद विधायक उस दौौरा भी निम्न आचरण करते दिखे । दरअसल बिना नेेता प्रतिपक्ष के भाजपा के विधायक बेलगाम हो चुके हैं।  उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। जो पार्टी पिछले डेढ़ साल में विधायक दल का नेता नहीं चुन सकी, वो दमदार विपक्ष की भूमिका क्या निभाएगी?

पलामू पुलिस ने किया चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

0

पलामू पुलिस ने किया चार शातिर अपराधी गिरफ्तार
स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामलें का पुलिस ने किया उद्भेदन

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। पलामू पुलिस ने गत चार अप्रैल को पांडु थाना क्षेत्र के लेदुका गांव स्थित बनवारी मोड़ के पास अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक स्वर्ण व्यवसायी से की गयी लूट की घटना का उदभेदन कर दिया है। इस सिलसिले में कांड में शामिल चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि स्वर्ण व्यवसायी की मोटरसाइकिल को अपराधियों ने पहले धक्का मारकर गिराया और फिर हथियार का भय दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट ली थी। उन्होंने बताया कि इस कांड के उदभेदन के लिए तकनीकी अनुसंधान किया गया और इस क्रम में पता चला कि रेहला थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी विरेन्द्र गोस्वामी की इस कांड में संलिप्तता है। विरेन्द्र गोस्वामी से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और इसमें शामिल अपने सहयोगियों के नाम बताये। उसकी निशानदेही पर कांड में शामिल सतीश विश्वकर्मा, भरदुल गोस्वामी और अनिल राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सतीश विश्वकर्मा और भरदुल गोस्वामी का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। सतीश विश्वकर्मा के खिलाफ रेहला, गढ़वा, रंका और पांडु थाने में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि भरदुल गोस्वामी रेहला और पांडु थाने में चार मामले दर्ज हैं। अपराधियों के पास से एक बाइक, एक देसी कट्टा, एक जिन्दा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में पांडु के थाना प्रभारी समीर तिर्की, रेहला थाना प्रभारी नेमधार रजक, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन गौरव, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार समेत पांुड और रेहला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

 

वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति लोकतंत्र की हत्या: सीपी सिंह

0
नमाज का विरोध नहीं, विस् अध्यक्ष से मंदिर के लिए स्थान आवंटित करने का किया मांग
नमाज का विरोध नहीं, विस् अध्यक्ष से मंदिर के लिए स्थान आवंटित करने का किया मांग

विधानसभा भवन में नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पुर्व मंत्री, पुर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक सीपी सिंह ने हेमन्त सोरेन सरकार और विधानसभा अध्यक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र की मंदिर है बावजूद हेमन्त सरकार ने एक विशेष समुदाय को घ्यान में रखते हुए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पूजा इबादत सबका अधिकार है। भाजपा सर्वधर्म सम्भाव पर विश्वास रखती है लेकिन एक विशेष समुदाय के वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण करना लोकतंत्र की हत्या समान है।

विधानसभा भवन में मंदिर नहीं बना तो भाजपा करेगी सड़क से सदन तक आंदोलन

सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा किसी के इबादत का विरोध नहीं करती किन्तु एक समुदाय को केंद्रित करते हुए कक्ष आवंटन करना तुष्टीकरण की रजनीति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि लगभग 78 विधायक व सैकड़ों कर्मचारी हिंदुत्व के साथ जुड़े हैं। इन सभी की भावना का ख्याल रखते हुए बजरंग बली की एक मंदिर का निर्माण कराया जाए और एक विशाल मूर्ति स्थापित कराया जाए। बजरंग बली से विधायकों को शक्ति भी मिलेगा साथ ही भक्ति भी प्राप्त होगा।

सरकार के पास फंड की कमी हो तो हमें जगह दे, हम कराएंगे मंदिर निर्माण
सरकार के पास फंड की कमी हो तो हमें जगह दे, हम कराएंगे मंदिर निर्माण

उन्होंने कहा कि फंड के लिए रोना रोने वाली हेमन्त सरकार में यदि मंदिर बनाने की हिम्मत नहीं है तो वे स्थल प्रदान करे, भाजपा बनाएगी मंदिर। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर नहीं बना तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति बर्दास्त नहीं करेगी।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और रंजीत चन्द्रवंशी भी उपस्थित थें।

रांची डीसी के खिलाफ पहले भी लगे हैं गंभीर आरोप

0
पहले भी जमीन पर अवैध कब्ज़ा और सरकारी पेड़ो की कटाई के लगे हैं आरोप
पहले भी जमीन पर अवैध कब्ज़ा और सरकारी पेड़ो की कटाई के लगे हैं आरोप

रांची के डीसी छविरंजन पर आर्म्स लाइसेंस देने के बदले रिश्वत लेने के आरोप को बाबूलाल मरांडी ने गंभीर मामला बताते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है।  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसे लोगों को उपायुक्त जैसे जिम्मेदार पद पर रहने का कोई हक नहीं है। वे खुद तो पद से हटेगे नहीं लिहाजा सीएम हेमंत सोरेन को ही पहल कर उन्हें निर्दोष साबित होने तक पद से हटाएं ।

पहले भी डीसी पर लग चुके हैं जमीन कब्ज़े के आरोप

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि उपरोक्त डीसी पर किसी ने पहली बार भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।  इससे पहले भी उनपर विवादित जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा दिलाने के आरोप लगे हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने रांची डीसी छवि रंजन के काेर्ट द्वारा एक साल में जमीन से जुड़े आदेशाें की जांच की अनुशंसा भी की है। इतना ही नहीं ,डीसी पर अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई करने की भी सिफारिश गई थी ।

जमीन पर अवैध कब्ज़ा दाले के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप 

प्रमंडलीय आयुक्त ने अपनी रिपाेर्ट में यह भी कहा है कि रांची डीसी ने जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयाेग किया। मजिस्ट्रेट और 150 पुलिसकर्मियाें काे प्रतिनियुक्त कर जमीन पर अवैध तरीके से चहारदीवारी का निर्माण कराया। पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर सरकारी राशि खर्च हुई। इसलिए इस राशि की वसूली डीसी के वेतन और जमीन की खरीदारी करने वाले रवि भाटिया व श्याम सिंह से की जाए।

कोडरमा डीसी रहते सरकारी डाकबंगले में लगे शीशम-सागवान के पेड़ कटवाकर बेच दिए

कोडरमा में छवि रंजन डीसी थे, तो जिला परिषद के डाकबंगला में लगे सागवान और शीशम के पेड़ों को काट दिया गया था। डीडीसी ने इस मामले की जांच करने के बाद सेवानिवृत्त निरीक्षक जीवन राम, कोडरमा के तत्कालीन डीसी के अंगरक्षक कृष्णा, पांच-सात अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच एसीबी ने की थी, जिसमें तत्कालीन उपायुक्त पर भी आरोप को सही माना गया था ।

ओएनजीसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत झारखंड में चौथी हस्तशिल्प परियोजना शुरू की

0

बोकारो। ओएनजीसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार ने चौथी हस्तशिल्प परियोजना का उद्घाटन किया, ताकि ‘प्रशिक्षण और विकास के लिए लाख हस्तशिल्प इकाई’ की स्थापना की जा सके। यह परियोजना, जो भारत की आजादी के 75 साल – आजादी का अमृत महोत्सव के पालन का एक हिस्सा है । इससे झारखंड के खूंटी और उसके आसपास के गांवों के कारीगरों, ज्यादातर महिलाओं को प्रशिक्षित और प्रोत्साहित करने की उम्मीद है।

सीएमडी सुभाष कुमार ने कहा कि ओएनजीसी, देश के ग्रामीण हिस्सों में इस तरह की पहल के माध्यम से कला और सांस्कृतिक को विकसित करने और उनके लिए बाजार लाने का प्रयास कर रहा है।

श्री कुमार ने कहा,

“इन पहलों से हमारी समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा और ग्रामीण या आदिवासी क्षेत्रों के कारीगरों को आर्थिक स्थिरता भी मिलेगी।”

सीएमडी ने कहा कि परियोजनाओं से न केवल स्थायी महिला सशक्तिकरण होगा बल्कि देश के समग्र विकास में भी मदद मिलेगी।
निदेशक (एचआर) डॉ अलका मित्तल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में हस्तशिल्प उद्योग से जुड़ने से संतुष्टि की भावना पैदा होती है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए निर्यात के माध्यम से भी राजस्व उत्पन्न होना एक व्यवसायिक मामला है।

ओएनजीसी के निदेशक (तटवर्ती) अनुराग शर्मा ने दोहराया कि ओएनजीसी की इस तरह की पहल से कला और शिल्प का समग्र विकास होगा, और व्यक्तिगत कारीगरों, गांवों और परिणामस्वरूप पूरे देश की जीवन शैली भी करवट लेगी।

अनुराग शर्मा ने उल्लेख किया कि खूंटी में ओएनजीसी की चौथी हस्तशिल्प परियोजना का उद्देश्य छह प्रशिक्षित मास्टर प्रशिक्षकों और 25 प्रशिक्षु कारीगरों के साथ हस्तशिल्प इकाई स्थापित करना है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

भारत की आजादी के 75 साल के अवसर पर – आजादी की अमृत महोत्सव, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में सीपीएसई देश भर के विभिन्न जिलों में 75 परियोजनाएं शुरू करेंगे। ओएनजीसी ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है और 75 में से 15 परियोजनाओं को अपने हाथ में ले रही है और पहले चरण में पांच परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं।

ओएनजीसी ने स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए देश भर में घटती और संघर्षरत हस्तशिल्प परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने के लिए अब तक चार पहल शुरू की हैं।

दुमकाः खौफनाक अंदाज में खत्म हुई अमित और अन्नू की प्रेम कहानी

0
पहले लड़की की मिली लाश, अब लड़के का शव बरामद
पहले लड़की की मिली लाश, अब लड़के का शव बरामद

दुमका के रसिकपुर ग्वालापाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। वहां अमित यादव नाम के शख्स की लाश एक पिलर पर लटकी मिली। प्रथम दृष्टि में इसे मारकर लटकाया गया बताया जा रहा है। मृतक अमित यादव ने एक लड़की के साथ भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। उसके साथ भागी लड़की ने पहले ही सुसाइड कर अपनी जान दे दी थी और अब अमित यादव की भी पिलर से लटकी लाश मिली।

अमित की जेब से मिला सुसाइड नोट

नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रसिकपुर के ग्वालापाड़ा में एक निर्माणाधीन मकान के पिलर से एक युवक का शव लटका हुआ है । नगर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस ने शव को उतारा और तलाशी ली, तो उसके पॉकेट से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ । मृतक की पहचान रसिकपुर निवासी अमित यादव के रूप में की गई है ।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के चाचा अजीत यादव के लिखित आवेदन पर नगर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है । उसमें मृतक के साले टाइगर राय और सोनू राय, सास रेखा देवी व ननिया सास को नामजद आरोपी बनाया गया है । मृतक अमित यादव के चाचा ने बताया कि अमित ने एक भूमिहार की लड़की से भागकर शादी की थी, जबकि वह यादव जाति का था। इसके बाद लड़की और लड़का दोनों की हत्या कर दी गई और उसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश चल रही है।

मृतक के चाचा ने जो कहानी बताई

मृतक के चाचा ने बताया कि अमित ने अप्रैल 2020 में अन्नू नामक लड़की से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था ।  इस विवाह से दोनों के घरवाले नाराज थे । अमित ने घर और परिवार को छोड़कर रसिकपुर में ही किराए के मकान में रहने लगा था । वह दैनिक मजदूरी कर अपना घर चला रहा था । इसी बीच एक दुर्घटना में उसका पैर टूट गया । रुपये के अभाव में इलाज नहीं हो पा रहा था । अमित की पत्नी अन्नू ने अमित के घरवालों से मदद मांगी तो घरवालों ने अमित से तलाक लेने की शर्त रख दी । आरोप है कि धोखे से अन्नू से सादे कागज पर हस्‍ताक्षर भी करवा लिया गया था ।

अन्नू ने अपने घर में ही फांसी लगा ली

अन्नू को जब इसका अहसास हुआ कि अमित के घरवाले तलाक दिलवाने पर तुले हुए हैं, तो 25 जून 2020 को उसने किराए के घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी । आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप में अमित के घरवालों को जेल भी जाना पड़ा । उधर, अन्नू के घरवालों ने उसकी मौत का जिम्मेवार अमित को ठहराने लगे । इसको लेकर अमित को हमेशा अपने ससुरवालों से तकरार होता था । आरोप है कि दो दिन पूर्व भी ससुरालवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी । बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में अमित का शव मिलने से परिजन इसे हत्या मानकर प्राथमिकी दर्ज कराया है ।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पूछा: राजनीतिक और बड़े मामलों में सजा दिलवाने में आपका स्ट्राइक रेट इतना कम क्यों ?

0
लोअर और हाईकोर्ट में सीबीआई ने कितने प्रतिशत मामलों में सजा दिलाई है, उसकी पूरी रिपोर्ट पेश करें- सुप्रीम कोर्ट
लोअर और हाईकोर्ट में सीबीआई ने कितने प्रतिशत मामलों में सजा दिलाई है, उसकी पूरी रिपोर्ट पेश करें- सुप्रीम कोर्ट

एक केस को सीबीआई द्वारा 542 दिनों तक जांच चल रही है कहते हुए लटकाए रखा गया। इसपर सीबीआई के खिलाफ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी की क्षमता पर तवाल उठाए गये । इसी मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से कुछ बेहद तीखे सवाल पूछे । शीर्ष अदालत ने एजेंसी द्वारा केस दर्ज करने और उसमें प्रक्रियागत लापरवाही के बढ़ते मामलों पर नाराजगी जाहिर की है ।

बड़े और राजनीतिक मामलों में आपकी सजा दिलवाने की क्षमता कमजोर क्यो ?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले किसी बड़े मामलों को सीबीआई को सौंपा जाता है, फिर जांच चलती रहती है। कई मामलों में कोर्ट के सामने सबूत इतने कमजोर होते हैं कि मजबूरन आरोपी को बरी करना पड़ता है। आपका साइंटिफिक तरीके से साक्ष्य न जुटाना सजा दिलाने की दर को कम करते हैं।

लोअर और हाईकोर्ट में आपने कितने प्रतिशत आरोपियों को सजा दिलाई , इसका पूरा आंकड़ा पेश करें

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने सीबीआई निदेशक को उन मामलों की संख्या पेश करने का निर्देश दिया है, जिनमें एजेंसी निचली अदालतों और हाईकोर्ट में अभियुक्तों को दोषी ठहराने में सफल रही है । कोर्ट ने यह भी पूछा है कि निचली अदालतों और हाईकोर्टों में कितने ट्रायल लंबित हैं और कितने समय से लंबित हैं, इसकी पूरी सूची सुप्रीम कोर्ट में पेश करें । अदालत ने यह भी पूछा है कि निदेशक कानूनी कार्यवाही के लिए विभाग को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं ।

झारखण्ड विधानसभा में “नमाज कक्ष” के आवंटन का विरोध

0
झारखण्ड विधानसभा का कमरा नंबर TW 348 अब नमाज पढ़ने के लिए आवंटित
झारखण्ड विधानसभा का कमरा नंबर TW 348 अब नमाज पढ़ने के लिए आवंटित

झारखंड विधानसभा में अब मुस्लिम विधायकों और अन्य स्टाफ के लिए अलग से “नमाज कक्ष” का आवंटन किया गया है। बकायदा इसके लिए चिट्ठी जारी कर सूचना दी गई है । विधानसभा के उप-सचिव नवीन कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में साफ-साफ लिखा है कि विधानसभा के अंदर कमरा नंबर TW-348 अब नमाज पढ़ने के लिए आवंटित किया जाता है। वैसे तो विधानसभा संवैधानिक के अनुरूप चलने वाली संस्था है, लेकिन वहां भी अब धर्म के नाम से जगह अलॉट होने लगे हैं।

विधानसभा के नमाज कक्ष के आवंटन से जुड़ा विधानसभा सचिवालय का आदेश
विधानसभा के नमाज कक्ष के आवंटन से जुड़ा विधानसभा सचिवालय का आदेश

बीजेपी ने बताया तुष्टीकरण

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने ट्विटर वाल पर लिखा है कि

बहुत चिंतित हूँ , झारखंड के भविष्य को ले कर एक तरफ़ कांग्रेस के विधायक खुलेआम तालिबान का समर्थन करते हैं ! दूसरी तरफ़ विधानसभा में नमाज़ की कक्ष खोली जा रही और तीसरी हिंदी को हटा कर उर्दू को प्रथमिकता नियोजन नीति में दी जा रही ? किस दिशा में जा रहा झारखंड आप भी सोचें ..

 

वहीं बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा है कि जब सिर्फ तीन मुस्लिम विधायकों के लिए नमाज कक्ष का अलग से आवंटन हो सकता है तो 70 के करीब हिंदू विधायकों के लिए पूजा घर का आवंटन क्यों नहीं किया जा सकता। उन्होने कहा कि हिंदू कर्मचारियों की आबादी ज्यादा है, हमें तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कम से कम पांच कमरे या एक बड़े हॉल का अलॉटमेंट करें। इस हिसाब से ईसाईयों के लिए एक चर्च भी बनवा ही देना चाहिए। उन्होने कहा कि सरना आदिवासियों के लिए भी एक सरना स्थल का निर्माण विधानसभा के अंदर करवा दें मुख्यमंत्री

आदिवासियों के धार्मिक स्थल पर एकलव्य विद्यालय बनाए जाने का विरोध

0
अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत और बंधु तिर्की का पुतला दहन करते कार्यकर्ता
अर्जुन मुंडा, सुदर्शन भगत और बंधु तिर्की का पुतला दहन करते कार्यकर्ता

रांची के सिलगाई में अमर शहीद बुधु भगत स्मारक स्थल के पास एकलव्य स्कूल बनाए जाने का विरोध जारी है। आदिवासी संगठनों का आरोप है कि जहां एकलव्य स्कूल बनाया जा रहा है वो उनका धार्मिक स्थल है। शुक्रवार को आदिवासी संगठनों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक जुलूस निकाला । अलबर्ट एक्का चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन किया ।

‘सुदर्शन भगत और बंधु तिर्की ने स्मारक स्थल की जमीन कब्जाने के लिए रची साजिश’

आदिवासी महासभा के अध्यक्ष नारायण उरांव, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की एवं आदिवासी अधिकार मंच के अध्यक्ष सुभाष मुंडा ने संयुक्त रूप से कहा कि अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल एवं आदिवासियों के धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ कर वहां पर एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाए जाने का पूरा आदिवासी समाज विरोध करता है । वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत एवं मांडर विधायक बंधु तिर्की के द्वारा अमर शहीद वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल एवं आदिवासियों के धार्मिक स्थल को खत्म करने की साजिश का पूरा आदिवासी समाज विरोध करता है । वहां पर किसी भी हाल में एकलव्य आवासीय विद्यालय को बनने नहीं दिया जाएगा ।

हम स्कूल बनाने के विरोधी नहीं, लेकिन उसे दूसरी जगह बनाया जाय- आदिवासी संगठन

आदिवासी नेताओं का कहना है कि वहां पर पहले से ही वीर बुधु भगत विद्यालय संचालित किया जा रहा है । वर्तमान में वहां करीब 900 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं । फिर उसी स्थल पर एक और विद्यालय बनवाने का औचित्य क्या है ? वह भी वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल और आदिवासियों के धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ करके ?

वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार विद्यालय बनाना ही चाहती है तो चान्हो प्रखंड के चटवाल, सोनचीपी, रानीचांचो, चुटियो एवं बरहे इत्यादि गांव में बनाएं वहां काफी मात्रा में जमीन उपलब्ध है । यदि सरकार वहां एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण करती है तो सभी ग्रामीण सहयोग देंगे । परंतु यदि वीर बुधु भगत के स्मारक स्थल और आदिवासियों के धार्मिक स्थल पर एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण करने की कोशिश की गई तो पूरा आदिवासी समाज इसका मुंहतोड़ जवाब देगा ।

गिरिडीह: एसडीएम और एसडीपीओ के अगुवाई में गावां थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी

0
बालू लदे दो ट्रक और मवेशी लदे एक पिकअप वैन को किया जब्त
बालू लदे दो ट्रक और मवेशी लदे एक पिकअप वैन को किया जब्त

गिरिडीह । नही थम रहा है गिरिडीह जिले में अवैध कारोबार। गिरिडीह जिले के गॉवा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू के अवैध उत्खनन और मवेशी तस्करी धड़ल्ले से चल रहा है।झारखंड बिहार सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां दूसरे राज्य से बाउंड्री जुड़ती है वहां पर मवेशी तस्करी और बालू तस्करी काफी फल फूल रहा है। इसे देखते हुए बीती देर रात एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह और एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के अगुवाई में गावां थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई जिसमें से बालू लदे दो ट्रक और मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त कर गावां थाना पुलिस को हवाला कर दिया।

एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मवेशियों को गिरिडीह से बिहार ले जाया जा रहा था एवं बालू को भी गावां से बिहार भेजा रहा था। हालांकि लगातार बढ़ रहे मवेशियों के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना के आधार पर एसडीएम व एसडीपीओ के अगुवाई में टीम गठन कर छापेमारी की गई जिसमें मवेशी लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया गया।

ईचागढ़: राशन दुकान बंद कर घर जा रहे दो युवकों से हथियार के बल पर 22 हजार रुपये की लूट

0

सरायकेला। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो-तिरुलडीह मार्ग के बिष्टाटांड़ एसएम पब्लिक स्कूल के पास शुक्रवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे मिलनचौक से राशन दुकान बंद कर एक बाइक पर घर जा रहे सोड़ो गांव निवासी करीब 17 वर्षीय सचिन साहू व उसके राशन दुकान में काम करने वाले मुकेश कुमार से दो अज्ञात अपरधियों ने पिस्टल की नोंक पर दोनो को रोक कर बाइक का चाबी व मोबाइल फोन छीन लिया। फोन व चाबी छिनने के बाद करीब 22 हजार रुपये भी लूट लिया व उसके बाद बाइक की चाबी व फोन को सामने में फेंक दिया और खेत के रास्ते से दोनो अज्ञात अपराधी भाग निकले। जिसके बाद सचिन साहू ने इस घटना की जानकारी अपने पिताजी पदमालोचन साहू को दिया पदमालोचन साहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ईचागढ़ थाना की पुलिस ने लूटकांड की घटना की जानकारी ली ओर जगह-जगह तलाशी में जुट गई। हालांकि इस संबंध में ईचागढ़ थाना की पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस ने दोनों मोबाइल और बाइक की चाबी को बरामद कर लिया है। बता दें कि पिछले 24 अगस्त 2021 को भी ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पिलीद जंगल के पास शाम करीब साढ़े सात बजे दो हथियारबंद अज्ञात अपराधियो ने सोनाहातु थाना क्षेत्र के तिलाईपीढ़ी गांव निवासी डॉ आंनद महतो से हथियार के बल पर मोटरसाइकिल, मोबाइल आदि लूट कर फरार हो गए थे। उसवक्त डॉ. आंनद महतो मिलन चौक से अपने क्लीनिक बंद कर अपने घर तिलाईपीढ़ी जा रहे थे, इसी दौरान दो युवक ने पीछा करते हुए हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

पदमालोचन साहू का है बड़ाचुनचुनिया में पेट्रोल पंप

पदमालोचन साहू का पेट्रोल पंप का फ़ाइल फ़ोटो

पदमालोचन साहू का सिल्ली-रांगामाटी सड़क के बड़ाचुनचुडिया के पास पेट्रोल पंप हैं और मिलन चौक में राशन (किराना) की दुकान भी है। रोजाना की तरह पदमालोचन साहू का बेटा सचिन साहू दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर सचिन साहू से नगद 22000 लूटकर फरार हो गए वहीं घटना के बाद पूरे मिलन चौक के आसपास क्षेत्र के दुकानदार बदमाशों की तलाश में चौक चौराहों में नजर आए। मालूम हो कि मिलन चौक के व्यवसाय विगत कई सालों से मिलन चौक में पुलिस चौकी की मांग कर रहे है। लेकिन जिला पुलिस प्रशासन की ओर से मिलनचौक के व्यवसाय को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जिसका खामियाजा मिलन चौक के व्यवसायियों को भुगतना पड़ रहा है।

अगर अफसर कांग्रेस विधायकों की नहीं सुनेंगे तो मैं खुद उनके दफ्तर में जाउंगा

0
बिगड़े नौकरशाहों को ठीक करना मुझे आता है- आरपीएन सिंह
बिगड़े नौकरशाहों को ठीक करना मुझे आता है- आरपीएन सिंह

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य की नौकरशाही के रवैये पर निराशा जताया है। उन्होनें कहा कि मुझे ऐसी शिकायत मिली है कि झारखंड की नौकरशाही अपने आगे किसी को नहीं समझती। जब जनप्रतिनिधि उनके सामने जनता की समस्या लेकर जाते हैं तो वे अपमानजनक व्यवहार करते हैं। मैं वैसे अफसरों को बता देना चाहता हूं कि अपना रवैया बदलें। अगर आगे से किसी विधायक ने शिकायत की कि आप जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं करते तो मैं खुद वैसे अपसरों के दफ्तर में धमक जाउंगा। मुझे बिगड़ैल नौकरशाहों से डील करना आता है। आरपीएन सिंह कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

सरकारी बाबू नहीं सुनते तो पूरा संगठन लेकर उनके दफ्तर पहुंच जाएं

राज्य के अधिकारियों को चेताया है कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी सामाजिक कार्य के लिए उनके कार्यालय में पहुंचते हैं तो उनकी पूरी तरह से सुनी जाए अन्यथा पूरी टीम पहुंचेगी। उन्होंने संगठन को भी निर्देश दिया कि अगर कार्यकर्ता की नहीं सुनी जा रही है तो पूरा संगठन उस दफ्तर में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जरूरत होगी तो मैं भी पहुंचूंगा।

नियोजन नीति के कुछ मुद्दों को लेकर सीएम से बात करूंगा

आरपीएन सिंह ने एक बार फिर कहा कि नई नियोजन नीति को लेकर पार्टी को कुछ आपत्ति है । उन्होने कहा कि कुछ मुद्दों पर अभी मुख्यमंत्री से बात करनी है जिनमें नियोजन नीति प्रमुख है। पत्रकारों ने कुछ भाषाओं की अनदेखी किए जाने को लेकर सवाल उठाया तो आरपीएन सिंह ने अभी कुछ स्पष्ट किए बगैर कहा कि जो भी मुद्दे हैं वे समय पर सामने आएंगे।

20 सूत्री कमेटियों को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इसकी कोई खास हड़बड़ी नहीं है। इसका फॉर्मूला बन गया है और शीघ्र ही औपचारिकता पूरी करते हुए सूची जारी हो जाएगी।

 

झारखण्ड कांग्रेस के विधायक ने किया तालिबान का समर्थन, कहा

0
झारखंड कांग्रेस के विधायक को तालिबान क्यों पसंद है ?
झारखंड कांग्रेस के विधायक को तालिबान क्यों पसंद है ?

झारखण्ड के जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन की तारीफ की है । उन्होने कहा है कि तालिबान के आने से अफगानिस्तान को विदेशी मुल्कों की गुलामी से आजादी मिली है, वहां के लोग खुश हैं ।

मुसलमान होने की वजह से तालिबान के बारे में गलत फैलाया जा रहा है

इरफान अंसारी ने कहा कि तालिबान के आने से अफगानिस्तान के लोग अब खुश हैं। अमेरिकन वहां जाकर अफगानिस्तान और तालीबान के साथ ज्यादती कर रहे थे। मां-बहन, बच्चों तक को तंग कर रहे थे। इसी के खिलाफ यह लड़ाई है। उन्होने कहा कि तालिबान शरीयत की बातें करते हैं, इसलिए उनके बारे में जो कुछ फैलाया जा रहा है, वह गलत है। तालीबान की तारीफ करते हुए इरफान ने कहा कि उसने अमेरिका को अफगानिस्तान से खदेड़ कर शानदार काम किया है।

अमेरिकी फौजें अफगानियों पर ज्यादती कर रही थी- इरफान अंसारी

झारखंड में मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे इरफान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तालीबानियों की सराहना की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने अमेरिकियों को अफगानिस्तान से खदेड़ दिया है। जामताड़ा से दूसरी बार विधायक बने अंसारी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में किस तरह की ज्यादती करती थी।

अमेरिकी फौजों को खदेड़कर तालिबान ने क्रांतिकारी काम किया

इरफान अंसारी से पत्रकारों ने पूछा कि तालिबानियों का समर्थन करके आप ऐसे संगठन का सपोर्ट नहीं कर रहे जिसे पूरी दुनिया में आंतकवादी माना जाता है। इरफान ने कहा कि हां वो आतंकवादी संगठन है लेकिन अमेरिकियों को अपने देश से खदेड़कर उसने क्रांतिकारी काम किया है। इरफान ने कहा कि ब्रिटिश और अमेरिकी सेना जहां भी जाती हैं लोगों पर अत्याचार करती हैं। अफगानिस्तान में शांति होनी चाहिए क्योंकि अमेरिकी सैनिक चले गए हैं और ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया गया है। यह भी कहा कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान में जो हो रहा है उससे हमें कुछ लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस विधायक की सोंच ही तालिबानी- भाजपा

इरफान के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा कि यह कांग्रेस की तालीबानी सोच को दर्शाता है। विधानसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि वह इस तरह का बातें इसलिए कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी तालिबानी मानसिकता से ग्रसित है। वह ऐसे आतंकवादी संगठन का समर्थन कर रहे हैं जो औरतों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ क्रूरता के लिए जाना जाता है। हमारी कई मां और बहनें और अन्य लोग डर के कारण अफगानिस्तान से भाग रहे हैं। क्या इरफान अंसारी यहां भी ऐसी ही स्थिति देखना चाहते हैं।