Monday 6th of July 2026 07:00:04 AM
Home Blog Page 137

मुद्दा विहीन विपक्ष बिना बात कर रहा है हंगामा

0
हम तो कहीं भी चादर बिछाकर नमाज़ अदा कर लेंगे
हम तो कहीं भी चादर बिछाकर नमाज़ अदा कर लेंगे

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नमाज अदा करने के लिए दिए गए जगह के खिलाफ किए जा रहे विरोध के विषय में कहा कि हमारा धर्म हमें कहीं पर भी एक चादर बिछा कर नमाज अदा करने का अधिकार देता है, लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने के कारण वह इस मुद्दे को लेकर सदन में और सदन के बाहर हंगामा करती नजर आ रही है ।

लोकसभा और राज्यसभा में भी नमाज़ के लिए जगह

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा हो या देश के किसी भी अन्य विधानसभा में अल्पसंख्यकों को नमाज अदा करने के लिए एक जगह मुकर्रर की जाती है । ऐसे में झारखंड विधानसभा में भी या जगह मुकर्रर की गई है तो फिर इसका विरोध क्यों विधानसभा परिसर के अंदर मस्जिद नहीं बना है तो यहां मंदिर बनाने की मांग की जा रही है ।

बाबूलाल मरांडी ने भी सीएम रहते जगह दिलवाया था

वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के साथ विलय करने वाले झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी पुराने विधानसभा में अल्पसंख्यकों को नमाज अदा करने के लिए एक जगह मुहैया करवाई थी तो फिर आज इस बात का विरोध क्यों किया जा रहा है ।

 

48 घंटे के अंदर आदेश वापिस नहीं हुआ तो विधानसभा में धरना दूंगा

0
48 घंटे के अंदर आदेश वापस नहीं हुआ तो धरने पर बैठेंगे रघुवर दास
48 घंटे के अंदर आदेश वापस नहीं हुआ तो धरने पर बैठेंगे रघुवर दास

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने समर्थकों के साथ विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठेंगे। वो भी 48 घंटे के अंदर । विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र महतो को चिट्ठी लिखकर उन्होने पहले ही सूचना दे दी है। रघुवर दास ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि वै स्वयं सर्व-धर्म समभा्व में विश्वास रखते हैं, इसलिए ये और भी जरुरी हो जाता है कि विधानसभा भवन के अंदर किसी भी जाति , धर्म, मजहब या पंथ के लिए किसी भी तरह का आरक्षण न हो । स्पीकर को विधानसभा की गरीमा की रक्षा के लिए इस आदेश को फौरन वापस लेना चाहिए ।

“विधानसभा भवन में धर्म नहीं संविधान चलता है”

रघुवर दास ने विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्र महतो को लिखी चिट्ठी में कहा है कि विधानसभा कानून बनाने की जगह है। वहां पर संवैधानिक दायरे में रहकर स्वस्थ बहस हो, लोग बिना किसी भेदभाव, भय या द्वेष के अपनी बात रख सकें, आपका यही दायित्व है. लेकिन अगर आप नमाज के लिए अलग से व्यवस्था करेंगे, कल कोई किसी और धर्म के लिए जगह आरक्षित करेगा, इससे तो विधानसभा की पूरी मर्यादा ही समाप्त हो जाएगी। ये गलत परंपरा की शुरुआत है।

देश-विदेश की मीडिया में चर्चा

रघुवर दास ने लिखा है कि इस मुद्दे पर देश-विदेश की मीडिया में झारखण्ड की चर्चा हो रही है. इससे राज्य की बदनामी हो रही है। अगर आपने किसी के दबाव में ये गलत निर्णय ले भी लिया हो तो अब भी कुछ नहीं बिगड़ा। आप तुरंत इस आदेश को वापस लें। लेकिन अगर आपने किसी कारण से 48 घंटे के अंदर ये आदेश वापस नहीं लिया तो मैं स्वयं विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठूंगा।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/Letter-to-Honble-Speaker.pdf” title=”Letter to Hon’ble Speaker”]

नियोजन नियमावली में स्थानीय भाषाओं के चयन और बेरोजगारी पर भाजपा का प्रदर्शन

0

भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हिंदी, मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाजपा विधायक हेमंत सरकार से हर साल पांच लाख नौकरियों के वादे को पूरा करने की मांग कर रहे थे।

उर्दू शामिल हो सकता है तो हिंदी और संस्कृत क्यों नहीं – विरंची नारायण

भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने इस दौरान कहा कि सरकार ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया है। राज्य सरकार ने स्थानीय भाषाओं की जगह उर्दू को भी शामिल किया है. लेकिन इस राज्य के बड़े भू-भाग में बोले जाने वाली अंगिका, भोजपुरी, मगही और संस्कृत को इस सूची से बाहर रखा गया है । विरंची नारायण ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाने वाली हिंदी को भी राज्य सरकार ने भाषाओं की सूची से बाहर रखा है। ऐसे में राज्य के हजारों छात्र परेशानी में पड़ जाएंगे। भाजपा चाहती है कि राज्य सरकार इन भाषाओं को भी सूची में शामिल करे। अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती तो इसका जोरदार विरोध होगा ।

हर साल पांच लाख रोजगार देने वाले दो साल में 50 रोजगार भी नहीं दे सके- रणधीर सिंह

देवघर जिले के सारठ से भाजपा के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि रोजगार आज युवाओं के समक्ष सबसे बड़ा मुद्दा है। हेमंत सोरेन की सरकार रोजगार तो दे नहीं रही है , ऊपर से उलूल-जुलूल नियमावली लगाकर बेरोजगार युवाओं को परेशान कर रही है. उन्होने कहा कि हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा हेमंत सोरेन ने किया था, लेकिन लगभग दो साल बीतने को है, इनलोगों ने कितने युवाओं को रोजगार दिया है, आपलोग खुद ही पता कर लें।

तीसरे और चतुर्थ वर्ग की नौकरी में स्थानीय युवाओं को मिले जगह

 

भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जब रघुवर दास की सरकार थी तब हमने तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को 100 फीसदी आरक्षण दिया था. हमने यह व्यवस्था की थी कि जो नौजवान जिस जिले का है, उसे वहीं पर नौकरी मिल सके। लेकिन हेमंत सरकार ने आते ही उसे खत्म कर दिया। दरअसल हेमंत सोरेन की सरकार को रोजगार देना ही नहीं है, वे तो जानबूझकर ऐसी नियमावली लाते हैं ताकि युवा निराश होकर कोर्ट की शरण में चले जाएं और सरकार को रोजगार न देना पड़े। ये लोग झारखण्ड को बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए ही सत्ता में आए हैं ।

भाजपा विधायकों ने वेल में आकर की नारेबाजी, स्पीकर समझाते रहे नियमावली

0
वेल में आकर स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा विधायक
वेल में आकर स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते भाजपा विधायक (साभारः विधानसभा टीवी)

विधानसभा सत्र के दूसरे कार्यदिवस का पहला हिस्सा पूरी तरह हंगामे में भेंट चढ़ गया। स्पीकर के आते हैं भाजपा के सदस्य नमाज रूम पर सीएम और विधानसभा अध्यक्ष से सवाल करने लगे। इस बीच स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो ने कहा कि आपलोग कार्यस्थगन नाइए, लेकिन भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही अपने आसन के पास खड़े होकर जोर-जोर से बोल रहे थे।

तीन करोड़ लोगों की बावनाओं को आहत किया है- भानु प्रताप शाही

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि क्या स्पीकर ने आदेश निकालने से पहले किसी सदस्य से राय ली थी ? क्या किसी भी स्तर पर स्पीकर या सरकार के स्तर पर इस विषय पर चर्चा की गई ? आपलोग अपने मन से जो चाहें आदेश निकाल दें, और हम हम विरोध करें तो आप नियमावली का हवाला दें, ये नहीं होने देंगे। भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सारे विषयों को कैंसिल कर पहले इसपर चर्चा कराइए कि आखिर सिर्फ एक धर्म के लिए विधानसभा के अंदर जगह कैसे आरक्षित की गई ?

सभी धर्मों के लिए जगह की मांग करते भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही
सभी धर्मों के लिए जगह की मांग करते भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही

स्पीकर ने नई नियोजन नीति विधानसभा पटल पर रखने की इजाजत दी

भानु प्रताप शाही बोल ही रहे थे कि स्पीकर रविन्द्र मोहतो ने राज्य सरकार की नई नियोजन नीति का ड्राफ्त का एक हिस्सा पढ़ा और आलमगीर आलम से बोलने के लिए कहा। इसपर भाजपा के विधायक भड़क गये और वे वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।

जय श्रीराम और बम

0
देना है तो हर धर्म को जगह दो, वरना किसी धर्म के लिए जगह आरक्षित मत करो
देना है तो हर धर्म को जगह दो, वरना किसी धर्म के लिए जगह आरक्षित मत करो- सीपी सिंह

झारखंड विधानसभा शुरु होते ही आज अजीब नजारा दिखा। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायक गले में राम नाम की चादर लटकाए, हाथों में ढोल-झाल लेकर, विधानसबा के मुख्य द्वार पर भजन-किर्तन करने लगे। वे बम-बम भोले और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। जैसे-जैसे मीडिया के कैमरों की भीड़ बढ़ती जा रही थी, भाजपा विधायकों का उत्साह बढ़ रहा था। उनकी करतल ध्वनी से पूरा विधानसभा गूंज उठा।

दरअसल, झारखंड विधानसभा के नए भवन में मुस्लिम समुदाय के लिए नमाज कक्ष के आवंटन किए जाने के बाद भाजपा चाहती है कि विधानसभा भवन में प्रार्थना और पूजा-पाठ के लिए एक मंदिर का भी निर्माण हो। इतना ही नहीं, पार्टी के आदिवासी नेता कहते हैं कि सरना स्थल के लिए भी हमें जगह दी जाय । इन्ही सब मांगों को लेकर भाजपा के विधायक ढोल, झाल और मंजीरा लेकर विधानसभा की गेट पर बैठ गये। रामनामी चादर ओढ़े भाजपा विधायक भगवान भोलेनाथ और जय श्रीराम के नारे पर कीर्तन करने लगें

विधायकों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ भी गाया

शुरुआत में हर-हर महादेव के जय घोष और जय श्रीराम के नारे के बाद भाजपा विधायकों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” भी गाया । इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि विधानसभा संविधान के अनुसार चलने वाला लोकतंत्र का मंदिर है। इस भवन के अंदर भी धार्मिक आधार पर आरक्षण बाबा साहब के सपनों का अपमान है, जिसे देश के करोड़ों दलित सहन नहीं करेंगे ।

हम नमाज के लिए जगह के विरोधी नहीं, पर मेहरबानी सिर्फ एक खास वर्ग पर ही क्यों ?

भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस के लोग इस बात को इस तरह प्रचारित कर रहे हैं मानो हम नमाज पढ़ने के खिलाफ हैं । लेकिन हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है. जब जगह दें तो फिर हर धर्म और संप्रदाय के लिए दें वरना किसी के लिए न दें। अगर सरकार नमाज के लिए कमरा देती है तो फिर मंदिर और सरना के लिए भी जगह अलॉट करे। गुरुद्वारे और सरना धर्म को मानने वालों के लिए भी जगह दे. लेकिन अगर सिर्फ एक को मिलेगा और दूसरे को नहीं, तब विरोध तो होगा ही।

धार्मिक तुष्टीकरण बर्दाश्त नहीं करेंगे- मनीष जायसवाल

हजारीबाग से भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिस दिन से हेमंत सरकार सत्ता में आई है वो जानबूझकर सिर्फ वोटबैंक के लिए राज्य का माहौल बिगाड़ रही है। कभी मुख्यमंत्री कहते हैं कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं, कभी नक्सलियों के समर्थक फादर स्टेन की तुलना महापुरुषों से करते हैं तो कभी मिशनरियों के समर्थक बन जाते हैं। हद तो तब हो गई जब कुत्सित प्रयास के तहत लोकतंत्र के मंदिर को भी उन्होने नहीं छोड़ा। संवैधानिक जगह के एक हिस्से को नमाज के लिए  आरक्षित कर दिया। क्या हम सब चुप रहकर इस अन्याय को बर्दाश्त करते रहे। मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा नहीं बल्कि झामुमो-कांग्रेस के लोग राज्य को सांप्रदायिक और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटना चाहते हैं।

दोकाद गांव में भालू ने हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल

0


राहे: राहे प्रखंड के दोकाद गांव के निवासी 48 वर्षीय रंजीत लोहरा को रविवार सुबह 5 बजे के आसपास कोकरो नदी के किनारे एक भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है ।भालू के हमले से रंजीत लोहरा के शरीर में काफी जख्म हो गए हैं ।भालू के हमले की सूचना जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह आजसू नेता अमजद अली को परिजनों ने दिया ।आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया और वन विभाग को सूचना दिया गया। परिजनों ने वन विभाग से घायल को समुचित इलाज कराने की मांग किया है।

बारेन्दा पंचायत में मुखिया ने किया रिटायर्ड शिक्षकों को सम्मानित

0


सोनाहातू: सोनहातू प्रखंड के बारेन्दा पंचायत सचिवालय में रविवार को शिक्षक दिवस अवसर पर पंचायत के सभी रिटायर्ड शिक्षकों को मुखिया सुभद्रा देवी के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित के बाद किया गया ।मुखिया के द्वारा सभी शिक्षकों को सैनिटाइजर, मास्क, कलाम और ऊमाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने पूर्व मुखिया सह मुखिया पति मुकुन्द सिंह मुंडा की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। मालूम हो कि मुखिया पति मुकुंद सिंह मुंडा का मौत कोरोना संक्रमण से हुआ था। मौके पर पुरंदर हजाम, सदानंद महतो ,सत्यनारायण महतो, अर्जुन महतो ,चंद्रमोहन महतो, देवेंद्र नाथ महतो, आदि उपस्थित थे

सोनाहातू: क्षेत्रीय कलाकारों ने कुड़माली करमा गाना पर किया शूटिंग

0

सवांददाता-अबधेश महतो
सोनाहातू। सोनाहातू प्रखंड के बारेंदा जागदा मोड़ और तिलाई पीड़ी गांव के समीप पिलीद जंगल और सोनाहातू प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र चोगा गांव और पिलीद स्कूल प्रांगण में रविवार को कुड़मी समाज के क्षेत्रीय कलाकारों ने कुड़माली करमा गाना पर किया वीडियो शूटिंग।कुड़माली करमा गाना वीडियो शूटिंग देखने के लिए आस-पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।वही वीडियो शुटिंग करने आये आदर्श नेताजी क्लब महिला करम दल जारगो के शेखा महतो ने बताया कि कुड़मी समाज के संस्कृतिक भाखी-चारि को बचाएं रखने के लिए साथ ही समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए करमा गाना वीडियो सूटिंग किया गया ताकि लोग यूट्यूब वीडियो चैनल के माध्यम से देख सके।

वीडियो शूटिंग के दौरान प्रोफेसर पुलकेश्वर महतो (जुरूआर) ने मीडिया को बताया कि कुड़मी समाज के झारखण्डी संस्कृतिक भाखी चारि और मानभूम भाखी चारि को जीवित रखने के लिए आज आदर्श नेताजी महिला करम दल के द्वरा कुड़माली करमा झूमर का वीडियो शूटिंग किया गया।

मौके पर प्रफेसर पुलकेश्वर महतो (जुरूआर),डाइरेक्टर सुधीर महतो,मनोज कुमार महतो,नेताजी आदर्श क्लब महिला करम दल जारगो के उत्तम कुमार दामूदोक, दुबलाल महतो,मनीषा महतो,शेखा महतो,ममिता महतो,मालती महतो,पायल महतो,शुस्मिता महतो,अमिता महतो,प्रमिला गंझू,धरनी महतो ने संयुक्त रूप में वीडियो सूटिंग किया। कैमरा मैन दिवाकर स्वांसी ने अपने कैमरा से वीडियो शूट किया। चोगा गांव के शिक्षक प्रियरंजन महतो,सभापति महतो,प्रशांत महतो,चंद्र मोहन महतो एवं पूर्व शिक्षक उमाकान्त महतो ने शूटिंग करने वालो को काफी सहयोग किया।

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनें नरेन्द्र मोदी, अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत के पार

0
दुनिया के लोकप्रिय लीडर की सूची में पीएम मोदी टॉप पर
दुनिया के लोकप्रिय लीडर की सूची में पीएम मोदी टॉप पर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी काफी बढ़ रही है। डेटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में नरेंद्र मोदी अप्रूवल (स्वीकार्यता) रेटिंग में सबसे आगे है। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 13 दिग्गज राष्ट्रप्रमुखों को पीछे छोड़ दिया।

पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत
मॉर्निंग कंसल्ट के इस सर्वे में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे अधिक 70 फीसदी है। सर्वे में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओबराडोर (64 फीसदी) और तीसरे नंबर पर इटली के पीएम द्रागी (63 फीसदी) है। जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल (52 फीसदी) चौथे व सुपरपावर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (48 फीसदी) पांचवे स्थान पर हैं।

जनवरी के मुकाबले पांच फीसद गिरी मोदी की लोकप्रियता

मॉर्निंग कंसल्ट की तरफ से इस साल की शुरुआत में भी ऐसा ही सर्वे किया गया था। उस सर्वे में भी पीएम मोदी पहले स्थान पर थे। उस समय पीएम मोदी की स्वीकार्यता रेटिंग 55 फीसदी थी। उस सर्वे में सर्वे के अनुसार, 75 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। वहीं, 20 फीसदी ने उन्हें अस्वीकार किया था। इससे उनकी कुल स्वीकृति रेटिंग 55 रही थी, जो बाकी नेताओं की तुलना में अधिक थी।

सबसे ज्यादा जापान के पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ गुस्सा

कंपनी की तरफ से इसी तर्ज पर डिस्अप्रूवल रेटिंग को लेकर भी सर्वे किया गया। इसमें जापान के पीएम योशीहिदे सुगा (64 फीसदी) पहले नंबर पर रहे। जापान में कोरोना महामारी के बीच तोक्यो ओलिंपिक कराने को लेकर लोगों की नाराजगी का असर इस सर्वे में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सर्वे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएक मैक्रो दूसरे (57 फीसदी) स्थान पर हैं।

 

बीआईटी सिंदरी को ऑटोनॉमस बनाने का विरोध, जल्द ही सीएम से बात करेगी कांग्रेस

0
BIT सिंदरी को ऑटोनॉमस बनाने का वहां के प्रोफेसर कर रहे हैं विरोध
BIT सिंदरी को ऑटोनॉमस बनाने का वहां के प्रोफेसर कर रहे हैं विरोध

बोकारो । बीआईटी सिंदरी को ऑटोनॉमस बनाने का विरोध शुरू हो गया है । बीआईटी सिंदरी के सभी प्रोफेसरों ने शिक्षक दिवस के दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से परिसदन में मिलकर बीआईटी सिंदरी को बचाने की अपील की है। सबसे पहले राजेश ठाकुर ने उनसे मुलाकात करने आए सभी प्रोफेसरों को शिक्षक दिवस के मौके पर गुलाब फूल भेंट कर उनका सम्मान किया।

झारखंड की धरोहर है बीआईटी सिंदरी, इसे प्राइवेट हाथों में नहीं जाने देंगे

राजेश ठाकुर से बीआईटी के प्रोफेसरों ने कहा कि बीआईटी सिंदरी गरीब छात्रों के लिए वरदान है, लेकिन पूर्व की रघुवर सरकार के समय से इसे ऑटोनॉमस बॉडी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर वर्तमान सरकार में भी अधिकारी इस पर पहल करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस झारखंड की धरोहर को बचाने की जरूरत है। प्रोफेसरों ने बताया है कि प्रत्येक सेमेस्टर में 50 गरीब बच्चों का मेरिट के आधार पर बीआईटी सिंदरी में दाखिला लिया जाता है जो बच्चे कम खर्चे पर बीआईटी में पढ़ने का काम करते हैं ऐसे में सरकार को इस दिशा में सोचना चाहिए ताकि गरीब बच्चों के साथ झारखंड का भी कल्याण हो सके।

कांग्रेस पार्टी जल्द ही सीएम हेमंत सोरेन से इसपर बात करेगी

सभी प्रोफेसरों की बात सुनने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बीआईटी सिंदरी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की सोच का एक बहुत बड़ा परिणाम है। ऐसे में उनके सपनों को हम किसी कीमत पर टूटने नहीं देंगे। भाजपा की सरकार ने जिस प्रकार से बीआईटी सिंदरी को ऑटोनॉमस बनाने की प्रक्रिया शुरू की थी, उसे हम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर अविलंब स्थगित करने का काम करेंगे ।

बेलगाम अधिकारी बीआईटी सिंदरी को बर्बाद कर देना चाहते हैं- राजेश ठाकुर

उन्होंने कहा कि बीआईटी सिंदरी गरीब छात्र-छात्राओं के लिए एक उम्मीद की किरण है। ऐसे में बेलगाम अधिकारी इस तरह की हरकत कर बीआईटी सिंदरी को बर्बाद करना चाहते हैं। जिसे हम किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मिलने वालों में प्रफुल्ल शर्मा, अध्यक्ष बीआईटी, सिंदरी टीचर एसोसिएशन,अमर प्रकाश सिन्हा सचिव बीआईटी सिंदरी टीचर एसोसिएशन, कृष्ण मुरारी चितरंजन शर्मा इम्तियाज अहमद सहित टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू और गढ़वा की बिजली की मांग को किया पूरा

0
मुख्यमंत्री आज गढ़वा एवं पलामू में विद्युत सब- स्टेशनों का ऑनलाईन उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मुख्यमंत्री आज गढ़वा एवं पलामू में विद्युत सब- स्टेशनों का ऑनलाईन उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार 6 सितम्बर को प्रोजेक्ट भवन, राँची के नये सभागार से उर्जा विभाग, झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड की विभिन्न संचरण परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर भागोडीह सब- स्टेशन का उद्घाटन होगा। वहीं भवनाथपुर एवं छतरपुर के ग्रिड सब- स्टेशन का शिलान्यास किया जाएगा। उक्त जानकारी उर्जा विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार ने दी।

भागोडीह के 100 एम.वी.ए क्षमता वाले सब-स्टेशन का होगा उद्घाटन

अविनाश कुमार ने बताया कि गढ़वा के भागोडीह के 132/33 के.वी ग्रिड सब- स्टेशन का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। इस सब-स्टेशन की क्षमता 100 एम.वी.ए (2×50 MVA) है। यह बनकर तैयार है। इस परियोजना के निर्माण में 26.74 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना से मकरी, पंडरिया, बुका, गरदा, सरईया, अरसाली इत्यादि क्षेत्रों को लाभ पहुँचेगा।

भवनाथपुर एवं छतरपुर में 100-100 एम.वी.ए क्षमता वाले सब- स्टेशन का होगा शिलान्यास

प्रधान सचिव ने बताया कि गढ़वा  के भवनाथपुर / नगरऊँटारी के 132/33 के.वी ग्रिड सब- स्टेशन तथा पलामू के छतरपुर के 132/33 के.वी ग्रिड सब- स्टेशन का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। उक्त दोनों सब-स्टेशनों की क्षमता 100 एम.वी.ए (2×50 MVA) है जबकि भवनाथपुर में बनने वाले सब स्टेशन की लागत 38.07 करोड़ रुपये हैं। वहीं छतरपुर में बनने वाले सब स्टेशन की लागत 53.23 करोड़ रुपये है।

गुमला में ईसाई धर्म न अपनाने पर दलित महिला के साथ मारपीट, मामला दर्ज

0
'ईसाई नहीं अपनाओगी तो घर को जला देंगे और बेटी से जबरदस्ती शादी कर लेंगे'
‘ईसाई नहीं अपनाओगी तो घर को जला देंगे और बेटी से जबरदस्ती शादी कर लेंगे’

गुमला जिले के जामडीह गाँव की एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने कुरकुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ ग्रामीण उसके परिवार के सदस्यों को जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि ईसाई धर्म न अपनाने पर बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है।

महिला ने अपनी शिकायत में क्या कहा ?

महिला ने कहा कि आरोपित 14 अगस्त को उसके घर आए और उसके परिवार से ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। अनुसूचित जाति की पीड़िता ने उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया था कि वह अपने हिन्दू धर्म से खुश है। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिससे आरोपित हिंसक हो गए। उन्होंने घर पर अपना धार्मिक झंडा फहराया और उसकी 16 साल की बेटी के साथ यौन शोषण किया। उन्होंने लड़की के कपड़े खींचते हुए कहा कि वे उससे शादी करेंगे और फिर उसे ईसाई बना देंगे। महिला ने कहा कि आरोपितों ने ग्रामीणों को उसके परिवार के खिलाफ भी भड़काया।

पुलिस ने दर्ज किया है मामला

गुमला पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत के आधार पर 30 अगस्त को धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुँचाने की सजा), 341 (गलत तरीके से रोक लगाने की सजा), 295 (अपमान के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुँचाना या अपवित्र करना), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 448 (घर-अतिचार के लिए सजा), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 509 (किसी भी महिला का अपमान), झारखंड में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की आईपीसी की धारा 4 (जबरदस्ती धर्मांतरण) और POCSO अधिनियम की धारा 8 (नाबालिग का यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

कौन-कौन हैं आरोपी ?

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पॉलीना बिलुंग, आकाश डुंगडुंग, निशा, शीला, फूलमनी सुरीन, उर्मिला, संतोषी, जानकी, शीतल राम, गंगी देवी, आकाश डुंगडुंग और सुशीला देवी का नाम लिया है। ये सभी ईसाई धर्म के अनुयायी हैं।

[pdf-embedder url=”http://localhost:8090/ud/wp-content/uploads/2021/09/GUMLA-DHARM-PARIVARTAN.pdf” title=”GUMLA DHARM PARIVARTAN”]

पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के तीन सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार

0

पलामू पुलिस ने टीएसपीसी के तीन सक्रिय सदस्यों को किया गिरफ्तार

मेदिनीनगर (उज्ज्वल दुनिया)। नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के नागद से उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से संगठन का नारा लिखे 18 पर्चे बरामद किये गये हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन के प्रचार के लिए कुछ लोग नागद गांव आये हुए हैं। जिेले के पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सूचना के सत्यापन और छापेमारी के लिए मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार दल बल के साथ नागद गांव जा पहुंचे। जब पुलिस नागद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास पहुंची तो तीन लोग वहां से भागने लगे। पुलिस जवानों ने दौड़ाकर तीनों धर दबोचा। जब उनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से टीएसपीसी संगठन के नारे लिखे 18 पर्चे बरामद किये गये। पुलिसिया पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे लोग संगठन का प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे लोग संगठन को पुलिस के आवागमन की सूचना देने, संगठन के सदस्यों को राशन पहुंचाने, उनके लिए पैसों की व्यवस्था करने, इलाज कराने, उग्रवादियों के मोबाइल घर पर रखकर चार्ज करने जैसे काम किया करते हैं्। जिन तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मनातू थाना क्षेत्र के बेटापत्थर निवासी विशेष मिस्त्री, नागद निवासी मछिन्द्र सिंह और तरहसी के गोइन्दी निवासी राजकुमार यादव शामिल हैं। सभी को जेल भेज दिया गया है।

खूंटी के पेरवा घाघ जलप्रपात में बह गईं गरिमा टोपनो

0
समाचार लिखे जाने तक गरिमा का कुछ पता नहीं चल सका है
समाचार लिखे जाने तक गरिमा का कुछ पता नहीं चल सका है

खूंटी के पेरवा घाघ जलप्रपात में अपने दोस्तों के साथ घूमने गईं गरिमा टोपनो बह गई । खूंची एसपी ने कहा कि अबतक शव बरामद नहीं किया जा सका है। वहां पर रेस्क्यू टीम भेज दी गई है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोग घूमने पेरवा घाघ जल प्रपात गये थे, वहीं ये हादसा हुआ ।

गरिमा जमशेदपुर की रहने वाली है। वो काम के सिलसिले में रांची में रहती है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से गरिमा अपने 5 दोस्तों के साथ कार से खूंटी जिला स्थित पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गई थी। दोस्तों का कहना है कि जलप्रपात में घूमने के दौरान गरिमा ज्यादा किनारे पर चली गई थी और पानी के तेज बहाव में बह गई। कहा जा रहा है कि गरिमा की टीम में 3 लड़के और 3 लड़कियां थीं। फिलहाल गरिमा की तलाश जारी है।

हेमन्त सरकार ने नमाज के लिए खोला दरवाजा, मंदिर का पट है बंद

0
संथाल प्रवास के दूसरे दिन गोड्डा पहुंचने पर दीपक प्रकाश का स्वागत करते कार्यकर्ता
संथाल प्रवास के दूसरे दिन गोड्डा पहुंचने पर दीपक प्रकाश का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता

हेमन्त सरकार के तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सरकार ने साजिशन एक तरफ मंदिर में पूजा पर रोक लगा रखी है दूसरी ओर एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए
विधानसभा भवन में नमाज अदा करने हेतु कक्ष आवंटित कर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ पार्टी आंदोलन और भी तेज करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन, विधानसभा का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र की मंदिर है जिसे हेमन्त सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति कर अपमानित किया है।

सभी जिला मुख्यालयों पर सीएम और विधानसभाध्यक्ष का पुतला दहन

हेमन्त सरकार के तुष्टिकरण राजनीति के खिलाफ 27 सांगठनिक जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहें। रांची महानगर में हरमू चौक पर रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

विधानसभा को तुष्टीकरण का केन्द्र नहीं बनने देंगे- आदित्य साहू

राजधानी रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेते आदित्य साहू
राजधानी रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेते आदित्य साहू

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने हेमन्त सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमन्त सरकार लगातार बहुसंख्यक समाज पर हमले बोल रही है और वोट बैंक की राजनीति में मर्यादा भुलाकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हेमन्त सरकार के फैसले से जनता में गुस्सा है। इस फैसले को यथाशिघ्र वापस ले अन्यथा झारखंड की जनता सड़कों पर उतरने को विवश होगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है, लोकतंत्र का मंदिर है जिसे हेमंत सरकार तुष्टिकरण का केंद्र बना रही है। अपनी विफलताओं को छिपाने केलिये हेमंत सरकार तुष्टिकरण से भरे निर्णय लगातार ले रही है। यह फैसला पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक निर्णय है।